आमजन भाजपा और गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ है, जनता कांग्रेस को जवाब देगी – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पहुंचकर कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव में की जा रही गुंडागर्दी, अनुचित दबाव की राजनीति और भ्रमित किए जाने के षड्यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को प्रशासन द्वारा चुनाव आचार संहिता के कारण विजयपुर विधानसभा की सीमा पर रोका गया तो नियमों का सम्मान करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ वहीं जमीन पर उतरकर चुनाव का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। कांग्रेस की गुंडागर्दी व दबाव की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मैं विजयपुर की सीमा पर आया हूं। चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस ने आदिवासियों पर अत्याचार किए। किसी भी आदिवासी भाई बहन पर अत्याचार होगा तो भाजपा उनके साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा नियमों का पालन करती है, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे तोड़ा है उन पर चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी विजयपुर में कांग्रेस के बाहरी नेता कैसे मौजूद रहे, उन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा के मतदाताओं का आभार जताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि विजयपुर विधानसभा में कांग्रेस को हार का आभास हो गया है। कांग्रेस ने हार की बौखलाहट में योजनाबद्ध तरीके से आदिवासी भाई-बहनों के प्रति दबाव की राजनीति करने के लिए गुंडागर्दी, झूठ और तुष्टीकरण की राजनीति का सहारा लिया है। कांग्रेस जब भी चुनाव हारने लगती है, इसी तरह गुंडागर्दी का सहारा लेती है, लेकिन विजयपुर की जनता भाजपा और गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ है। भाजपा कार्यकर्ता और विजयपुर विधानसभा की जनता कांग्रेस की गुंडागर्दी का जवाब देने के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विजयपुर के पास रूककर चुनाव को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तब-तब षडयंत्रों का सहारा लेती है। निर्वाचन आयोग जीतू पटवारी के कहने पर नहीं कानून के अनुसार काम करेगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता विजयपुर में कैसे रूके?, कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? यह बड़ा प्रश्न चिन्ह है, जिसकी वजह से मुझे विजयपुर की सीमा तक आना पड़ा। कांग्रेस के गुंडागर्दी की राजनीति नहीं चलने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर षडयंत्रपूर्वक कांग्रेस ने हमला कराया। कांग्रेस द्वारा षडयंत्रपूर्वक कराए गए हमले में पीड़ित आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, विधायक देवेन्द्र जैन, महेन्द्र यादव, रमेश खटीक, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक जशवंत सिंह जाटव, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पलिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। प्रत्येक आयु वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। शर्मा ने कहा कि मतदान के प्रति मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दिखाता है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी के लिए मतदाताओं का अभिनंदन करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार जताया है।

मतदान करने खुलेआम गुंडागर्दी से भरा हुआ है नरेन्द्र मोदी के नए भारत का लोकतंत्र : जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव के मतदान दिवस पर श्योपुर में बैठकर पैनी नजर रखी। विजयपुर में भाजपा नेताओं द्वारा लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है उस पर सवाल उठाते हुये कहा कि चुनावों में इस तरह की अराजकता का माहौल इससे पहले कभी देखने में मिला आया है कि सत्तापक्ष भाजपा के लोगों द्वारा सीधे साधे आदिवासियों सहित अन्य वर्ग के लोगों को मतदान करने से रोका गया हो, जिसमें शासन और प्रषासन गुलाम बनकर भाजपा के इषारे पर काम कर रहा हो। उपचुनाव में जिस तरह से लोकतंत्र और संवैधानिक परंपराओं की अवमानना कर भाजपा और भाजपा सरकार के चेहरे पर कालिख पुती है, उसका निषान कभी मिटने वाला नहीं है। जिस तरह बुधनी और विजयपुर में लोकतंत्र का मखौल उड़ाया गया है, मतदान करने के लिए मतदाताओं को रोका गया, उन्हें भगाया गया, उनके साथ मारपीट की गई, गोलियां चलाकर घायल किया गया। खुलेआम गुंडागर्दी से भरा हुआ क्या यही हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत का लोकतंत्र?

पटवारी ने कहा कि आज हुये विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, विजयपुर में पूरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के गुंडे हर जगह हथियारों के साथ मतदाताओं को वोट डालने से रोकते रहे। पीठासीन अधिकारी को सरेआम पीटा गया। विजयपुर के वीरपुर ब्लॉक में आदिवासियों को वोट डालने से रोका गया, जिसके विरोध में आदिवासियों ने थाने को घेर लिया और कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तक इन गंभीर घटनाओं पर चुप्पी साधे रहे क्या यही नरेन्द्र मोदी के नये भारत का लोकतंत्र है?

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार चुनाव आयोग से आग्रह किया गया कि विजयपुर में हो रहे उपचुनाव में हस्तक्षेप करें और भयमुक्त, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराएं, लेकिन गुंडागर्दी से भरे हुये नरेंद्र मोदी के नए भारत के लोकतंत्र में चुनाव के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या होती रही और प्रषासन और भाजपा सरकार सोती रही। शर्मनाक है कि पिछले पांच दिनों से भाजपा नेताओं द्वारा सरेआम गुंडागर्दी कराकर लोगों को डराने-धमकाने के लिए राजस्थान से डकैतों को बुलाकर उनका सहारा लेना पड़ा और कांग्रेस द्वारा प्रामाणिक सबूत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूरे उपचुनाव में जिला स्तर के तमाम अधिकारियों ने सरकार के खरीदे हुए नौकरों की तरह काम किया है।

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र आज अपनी आखिरी सांसें ले रहा है। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में रामनिवास रावत के गुंडों द्वारा हमारी बहन-बेटियों को गाली-गलौज कर डराया गया, उन्हें वोट देने से रोका गया। शासन, प्रशासन और बीजेपी का सिंडिकेट सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुए विजयपुर में लोकतंत्र का मजाक बना रहा। उन्होंने कहा कि पहले मतदाताओं पर गोली चलाई गई, निष्पक्ष चुनाव में बाधा डाल रही भाजपा की हठधर्मिता के खिलाफ शांतिपूर्वक धरना दे रहे श्योपुर के कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, कांग्रेस नेताओं को जेल में डाला गया, बहनों को वोट देने से रोका गया, विजयपुर का प्रशासन पूरी तरह भाजपा के आगे नतमस्तक हो गया है और लगातार लोकतंत्र का चीरहरण किया जा रहा है।

पटवारी ने कहा कि विजयपुर में मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया उनके साथ मारपीट की गई। पोलिंग बूथ पर भाजपा के एजेंट के रूप में जो लोग बैठे थे उन्होंने चेहरे देख-देख कर वोट डलवाये। बाकी लोगों को मारपीट करके पोलिंग बूथ से भगाया गया। यह देष के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या है यदि ऐसा ही चलता रहा तो और लोग मूक दर्शक बने रहे तो लोकतंत्र में जो सबसे बड़ा अधिकार उनके हाथ में है वह सदैव के लिए उनके हाथ से चला जाएगा।

पटवारी ने चुनाव आयोग से बार-बार आग्रह किया कि इन स्थितियों को संज्ञान में लें और मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर दें। बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद सरकारी अराजकता और प्रशासनिक निरंकुशता जारी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर भूल रही है कि लोकतंत्र का अंतिम आसरा जनता की अदालत है और जनता सब देख रही है, समझ रही है। भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पटवारी ने पुलिस और प्रशासन के नुमाइंदों से भी कहा कि आपकी जवाबदेही देश की संवैधानिक परंपराओं के प्रति होनी चाहिए। इसलिए, ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभायें और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना धर्म निभायें।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से विजयपुर और बुधनी में मतदान के दौरान हो रही भारी अनियमितताओं पर कार्यवाही कर रोक लगाने की मांग

विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान में हो रही भारी अनियमितताएं एवं धांधली की शिकायत को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, प्रवक्तागण जितेन्द्र मिश्रा, रवि वर्मा, अभिनव बरोलिया और विवेक त्रिपाठी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी को बताया प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों विजयपुर एवं बुधनी में उप चुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावशील है और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आज 13 नवंबर, को मतदान चल रहा हैै, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से भारी अनियमितताएं एवं धांधली होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है, जिसकी शिकायतें कर लगातार कार्यवाही की मांग चुनाव आयोग से की जा रही है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुये बताया कि:-
1. विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को मतदान दिवस पर अनावश्यक रूप से गिरफ्तार किया गया है जो कि लोकतंत्र के परमपराओं के अनुरूप है, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने निर्वाचन कार्यों का संचालन कर रहे थे।
2. विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में रात्रि में ही करीब 20-25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरिया गिरफ्तार कर लिया गया, उन्हें मतदाधिकार से वंचित किया गया।
3. विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में ही आदिवासी वर्ग में मतदाता पर्ची वितरित न किये जाने से उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है तथा मतदान केन्द्र पर पुलिस द्वारा मारपीट कर मतदाताओं को खदेडा जा रहा है, जिसकी वीडियो ग्राफ एवं शिकायत चुनाव आयोग को प्रेषित की गई हैं।
4. बुधनी विधानसभा क्षेत्र में अधिकांष मतदान केन्द्रों में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा 1500-1500 रूपये का भुगतान कर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वे लाडली योजना के लाभ के बारे में महिला मतदाताओं को बता सकें और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करती रहें।
5. बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज में अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान करने जाते समय उनसे पर्चियां छीनी जा रही है, आपका मतदान हो गया कहकर उन्हें भगाया जा रहा है, इससे वहां भय का वातावरण निर्मित किया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा खुलकर कांग्रेस समर्थित मतदातओं को प्रताडित किया जा रहा है भय का वातावरण निर्मित किया जा रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन की मुख्य भूमिका है एवं वे भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का लगातार प्रयास कर रहे है। चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से तत्काल कार्यवाही करने की मांग कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है।

नए साल 2025 में गुरु की राशि में आएंगे शनि, 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र में शनि को नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली और कर्मफलदाता माना गया है। इन्हें दंडाधिकारी की भी उपाधि प्राप्त है। मान्यता है कि शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के हिसाब से फल जरूर देते हैं, इसमें किसी भी हालत में नहीं डिगते। इसलिए इन्हें क्रूर ग्रह माना जाता है।

साल 2025 में शनि और गुरु दोनों ही प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। कर्मफलदाता और न्यायाधिपति शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा शनि नवग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले हैं, ये ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। इसके कारण कोई भी फल शुभ हो या अशुभ हो तो ये लंबे समय तक देते हैं। इससे लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है। अब 2025 में शनि राशि बदलने वाले हैं। इस साल शनि राशि परिवर्तन कर 29 मार्च 2025 को गुरु की मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद 14 मई 2025 को गुरु भी शुक्रदेव की राशि वृषभ की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि और गुरु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला साल 2025 बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। शनि यहां 3 जून 2027 तक रहेंगे। यानी इससे शनि की साढ़े साती में भी बदलाव होगा। इससे कुछ राशियों की परेशानी बढ़ेगी तो कुछ को लाभ भी बढ़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च 2025 में शनि का गोचर गुरु की राशि मीन में होगा। साथ ही शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं उसके एक राशि आगे और एक राशि पीछे पर साढ़ेसाती चलती है। अब मीन राशि में शनि गोचर होगा तो मंगल की राशि, मेष राशि पर साढ़ेसाती चढ़ेगी, जबकि मकर राशि पर से साढ़े साती उतरेगी। बहरहाल आइये जानते हैं मीन राशि में शनि राशि परिवर्तन 2025 से किन राशियों को विशेष लाभ होगा।

वृषभ राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि में शनि गोचर 2025 वृषभ राशि के लोगों को बेहद शुभ फल देगा। इसका शुक्र की राशि के लोगों को करियर में बड़ा फायदा हो सकता है। इसके चलते वृषभ राशि के लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध बनेगा। इस समय लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं।

हालांकि साल 2025 के अंत तक इनसे निजात भी मिल जाएगी। आपकी लंबे समय से अधूरी मनोकामना शनि राशि परिवर्तन मीन राशि की अवधि में पूरी हो सकती है। इस समय वृषभ राशि वालों को व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। धन की कमी से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं।

कर्क राशि – शनि राशि परिवर्तन 2025 कर्क राशि के लोगों के लिए भी शुभ फल देने वाला है। इस अवधि में कर्क राशि के लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना प ड़ रहा था, उससे धीरे-धीरे राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस समय स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

मीन राशि में शनि के भ्रमण के दौरान कर्क राशि वालों की आमदनी तेजी से बढ़ेगी। कई मनोकामनाएं पूरी होंगी, अचानक धन लाभ के भी योग हैं। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शानदार है।

मकर राशि – मीन राशि में शनि गोचर मकर राशि वालों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है, क्योंकि इस समय मकर राशि से साढ़ेसाती उतर जाएगी। इससे अभी तक किसी भी कारण से बाधित काम पूरे हो सकेंगे। साथ ही आपको कोई कष्ट मिल रहा था तो उसमें राहत मिलेगी। इससे जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।

इस अवधि में कई छोटी यात्राएं हो सकती हैं। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेंगे। इसके साथ ही कई कामों में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा स्थित झंडा चौक में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह उनकी यादों में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने इस स्वागत-सत्कार के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की गई और थी और 2022 में निफ्ट की स्थापना की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास यहां के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इसी वजह से दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव अच्छे पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलना हमें और उदार और संवेदनशील बनाता है।

Kolar News Update सोमेश्वर महादेव मंदिर में हर माह होता है संगीतमय सुंदरकांड

भोपाल, कोलार उपनगर क्षेत्र में ललिता नगर सोमेश्वर महादेव मंदिर में हर माह होने वाले एक शाम राम के नाम का आयोजन किया जाता है कार्यक्रम में इस रविवार 10 नवंबर को सुन्दर काण्ड का दसवां पाठ भोले नाथ के मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुआ जिसमें पार्षद रविंद्र यति, हरीश यादव, श्रीमती संजना रिछारिया, डॉ अनिल भार्गव, पंडित मिथलेश गौतम, महेश सिंह और समस्त ललिता नगर वासियों ने बाबा के दरबार में संगीतमय सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। बालक आयुष गौतम का पारंपरिक तरीके के साथ जन्मदिन मनाया गया। प्रमुख सेवक पंडित मिथलेश गौतम ने बताया 11 वाँ संगीतमय सुंदरकांड पाठ 15 दिसंबर आयोजित होगा।

भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों की जन्म-शताब्दी मनाएगा आईएफएफआई

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सिनेमा की चार ऐसी महान शख्सियतों को सम्मानित करने की तैयारी है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के कई महत्वपूर्ण पक्षों का निर्माण किया है। इस वर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कृतित्व के उत्सव, फिल्मों के प्रदर्शन और इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से राज कपूर, तपन सिन्हा, अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और मोहम्मद रफी की असाधारण विरासत को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इससे समारोह में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को सिनेमा की दुनिया में इन दिग्गज फिल्मी हस्तियों के योगदान को करीब से जानने-देखने-समझने का अवसर मिलेगा।

इन महान हस्तियों को विशेष श्रद्धांजलि के रूप में, आईएफएफआई की ओर से उनकी कालजयी क्लासिक फिल्मों के वे संस्करण प्रस्तुत किए जाएंगे जिन्हें एनएफडीसी-एनएफएआई ने सहेजा है। इससे दर्शकों को भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्मों को देखने का अनुभव मिलेगा। सहेजे गए प्रिंट से दर्शकों को इन फिल्मों की उस भव्यता और कलात्मकता का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जिस तरह उन्हें बनाया गया था। इसमें उनसे जुड़े एक-एक विवरण पर सूक्ष्म तरीके से ध्यान दिया गया है।

राज कपूर की फिल्म आवारा इनमें शामिल है जिसको डिजिटल रूप से सहेजे गए स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें एक बार फिर से आम आदमी के जीवन की उस जिंदादिली, हास्य और संवेदनशीलता की झलक मिलेगी जो राज कपूर ने प्रस्तुत की थी। इस तरीके से फिल्म को सहेजे जाने से भारतीय सिनेमा में राज कपूर के अद्वितीय योगदान और सामाजिक मुद्दों को गहराई और करुणा के साथ चित्रित करने की उनकी कलात्मक प्रतिबद्धता को भव्यता से प्रस्तुत किया गया है।

वहीं, तपन सिन्हा निर्देशित क्लासिक फिल्म हारमोनियम का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों को उनकी कहानी कहने की कला की अनूठी शैली को पुनः समझने का अवसर देगा। दमदार विषय और कथात्मक गहराई के लिए जानी जाने वाली फिल्म हारमोनियम तपन सिन्हा की कलात्मक विरासत और सिनेमाई दृष्टि का विशिष्ट उदाहरण है।

ऐतिहासिक फिल्म देवदासु का पुनः निर्माण सिनेमा के इतिहास में अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) की जगह को नए सिरे से मजबूत करने के साथ आईएफएफआई के अनुभव को और समृद्ध करने वाला है। पुनः निर्मित संस्करण अक्किनेनी नागेश्वर राव की ओर से देवदास के गहन चित्रण को और अधिक उभारता है। इससे समकालीन दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक पहचान के साथ गहराई से जुड़ी भूमिका में उनके भावनात्मक प्रदर्शन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

अंत में, क्लासिक फिल्म हम दोनो को इसके परिष्कृत दृश्य-श्रव्य पुनर्निर्मित संस्करण में दिखाया जाएगा। महान गायक मोहम्मद रफ़ी के अमर गीतों के साथ, यह संस्करण भारतीय संगीत और सिनेमा में रफ़ी के अनूठे योगदान की सराहना करता है और सभी पीढ़ियों के लिए उनकी आवाज़ के जादू को पुनर्जीवित करता है।

पूरे फिल्म महोत्सव के दौरान सहेजी गई क्लासिक फिल्मों के प्रदर्शन के अलावा, इन चार दिग्गजों की विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। उद्घाटन समारोह में इन दिग्गजों को इनके जीवन और उपलब्धियों के बारे में भव्य प्रदर्शन के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही एक श्रव्य-दृश्य प्रस्तुति भी होगी जिसमें उनकी सिनेमाई यात्रा को जीवंत किया जाएगा।

पैनल चर्चाएँ और बातचीत सत्र : सम्मानित अतिथियों और दिग्गज फिल्मी हस्तियों के परिवार के सदस्यों के साथ गहन चर्चाएं और बातचीत सत्र में उनके जीवन के बारे में अनूठी जानकारी मिलेगी। ये बातचीत फ़िल्म उद्योग पर उनके कामकाज के व्यक्तिगत और पेशेवर प्रभावों को उजागर करेगी।

माई स्टैम्प का लोकार्पण : सम्मान के एक विशेष रूप में, आईएफएफआई की ओर से इन चार दिग्गजों को समर्पित एक अद्वितीय माई स्टैम्प का अनावरण किया जाएगा, जो भारतीय संस्कृति और सिनेमा पर उनके द्वारा छोड़ी गई छाप का प्रतीक होगा।

द्विभाषी ब्रोशर : प्रत्येक महान हस्ती की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाले विशेष द्विभाषी ब्रोशर बनाए जाएंगे, जो समारोह में भाग लेनेवालों के लिए स्मृति चिन्ह होंगे। इससे उपस्थित लोगों को फिल्म जगत की इन महान स्तियों की विरासत के बारे में जानने और उसकी सराहना करने का अवसर मिलेगा।

गीतों का कारवां : इस दौरान, राज कपूर और मोहम्मद रफी से जुड़े 150 गीतों और तपन सिन्हा और एएनआर से जुड़े 75 गीतों की एक संगीत यात्रा, दर्शकों को इन दिग्गजों के संगीतमय योगदान में मंत्रमुग्ध कर देगी, और भारतीय सिनेमा के साउंडट्रैक पर उनके प्रभाव को उजागर करेगी।

विशेष प्रदर्शनी : राज कपूर, तपन सिन्हा, एएनआर और मोहम्मद रफी के जीवन से जुड़ी दुर्लभ यादगार वस्तुओं, तस्वीरों और कलाकृतियों की एक विशेष प्रदर्शनी दर्शकों को उनके उल्लेखनीय योगदान से यथार्थ में जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

विषयगत गतिविधियां: प्रत्येक व्यक्तित्व को समर्पित दिवसों पर, वहां एंटरटेनमेंट एरिना में अलग-अलग विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई गई है। इसमें गहन रूप से तल्लीन करने वाली गतिविधियां, डिजिटल डिस्प्ले, आकर्षक प्रश्नोत्तरी आदि शामिल होंगे, ताकि दर्शकों को इन दिग्गजों से जोड़े रखा जा सके और उन्हें उनकी चिरस्थायी विरासत के बारे में जागरूक किया जा सके।

रेत कला चित्रण: शताब्दी समारोह के एक भाग के रूप में, पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक महान कलाकारों को श्रद्धांजलि के रूप में कला अकादमी में रेत कला चित्रण करेंगे।

कला, इतिहास और इंटरैक्टिव अनुभवों को एक साथ लाकर, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) सिनेमा की दुनिया में राज कपूर, तपन सिन्हा, अक्किनेनी नागेश्वर राव और मोहम्मद रफी की विरासत और उनके स्थायी प्रभाव के माध्यम से भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने का प्रयास करेगा।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) के आयोजन का अर्थ केवल फ़िल्मों का प्रदर्शन और फ़िल्म प्रेमियों को एक साथ लाना भर नहीं है! असल में, इस महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा के उन कई महान कलाकारों का सम्मान और उनके कृतित्व का उत्सव मनाकर सिनेमा के आनंद को साझा करना है, जो अपनी सदाबहार विरासत से संपूर्ण विश्व के दर्शकों और कलाकारों को प्रेरित करते रहते हैं।

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने भाजपा का विधायक बनाएं – नरेन्द्र सिंह तोमर

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत विकास की गाड़ी में सवार हैं और भजपा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। जनता कांग्रेस के लूटपाट एक्सप्रेस के झांसे में न आए, क्षेत्र के विकास के लिए ही रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि भाजपा ने रामनिवास रावत को बिना विधायक के मंत्री बनाया, आप क्षेत्र का विकास करने के लिए उन्हें विधायक बनाएं, ताकि रावत मंत्री बनकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहें। क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए आप सभी 13 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह चुनाव अलग प्रकार का चुनाव है। अभी तक भाजपा और रामनिवास रावत अलग-अलग थे। इस विधानसभा उप चुनाव में भाजपा और प्रदेश शासन के मंत्री रामनिवास रावत एक साथ हैं। भाजपा और रावत के साथ आने से दोनों लोगों की ताकत इस विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी है। इस बढ़ी हुई ताकत का फायद इस क्षेत्र की जनता को ही मिलेगा। अभी भाजपा ने रामननिवास रावत को बिना विधायक ही मंत्री बनाया है। इस क्षेत्र के विकास के लिए आप लोग 13 नवंबर को भाजपा को वोट दें और रावत को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लोग अपने क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनाने के लिए प्रयास करते हैं, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। भारतीय जनता पार्टी ने रावत को बिना विधायक ही मंत्री बनाया है। इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता सबसे अधिक वन विभाग से संबंधित मामलों को लेकर परेशान होती है। आप रामनिवास रावत को विधायक बनाइए, वे ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द समाधान कराएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विजयपुर विधानसभा के ग्राम बड़ागांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के पश्चात ग्राम वीरपुर, पांचों, घूघस, निनिवास, श्यामपुर, ओछापुर, कर्राई, पिपरानी में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर पटेल, प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल लोया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा झूठ परोसकर वोट कबाड़ती है और बाद में भूल जाती है : जितेन्द्र सिंह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरूण यादव और मप्र शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कल कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं आमसभा को संबोधित करने बधुनी के रेहटी और भैरूंदा पहुंचे जहां कांग्रेसजनों एवं वहां की जनता को संबोधित किया।

अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र सिंह ने बुधनी की जनता से अपील करते हुये कहा कि भाजपा केवल झूठ परोस कर जनता को भ्रमित करती है और वोट कबाड़ती है, जब वोट मिल जाते हैं तो वह जनता से किये वादे भूल जाती है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार पटेल यहां के कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, आप सभी के बीच के ही हैं इन्हें विधायक बनायेंगे तो यहां विकास जरूर देखने को मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बुधनी कांग्रेस की धरती थी, यहां से कांग्रेस का हाथ का पंजा ही जीतता था। पार्टी जो भी हो मत शिवराज के लिए पड़े लेकिन यहां शिवराज नहीं एक मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने आया था तब मुख्यमंत्री को यहां की जनता ने यह सोचकर वोट दिया था कि यहां विकास होगा, महिलाओं को सम्मान मिलेगा, युवाओं को नौकरी मिलेगी, लेकिन यहां की जनता बतायें कि क्या 20 लोगों को भी नौकरी मिली, क्या यहां सड़कें बनी?

पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसानों, युवाओं महिलाओं से जो वादे किये क्या वे पूरे हुये? क्या किसान को सोयाबीन का 6000 रूपये, धान का 3100 रूपये, गेहूं के 2700 रूपये और 450 रूपये का सिलेण्डर मिला? षिवराज सिंह के लिए जिन राजेन्द्र सिंह ने सीट छोड़ी उन्हें टिकिट नहीं दिया, अपने बेटे कार्तिकेय को टिकिट नहीं दिया, उन्हें टिकिट दिया जो सांसद रहे रमाकांत भार्गव को जो पहले बैंक में थे और बैंक को डुबो दिया। क्या रमाकांत भार्गव 5 साल में एक बार भी क्षेत्र में जनता से मिलने आयें? नहीं आये। उन्होंने कहा कि रमाकांत भार्गव ने यहां एक वाईट हाउस बना रखा है, जिस पर चलने के लिए टेªनिंग लेना पड़ेगी। पर जनता के लिए सड़क नहीं बनायी? उन्होंने कहा कि कहते थे टाईगर अभी जिंदा हैं, पर असली टाईगर मप्र में मर रहे हैं, 10 हाथियों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी गई अब टाईगर कहां हैं?

पटवारी ने कहा कि बुधनी की एक सीट से भाजपा की सेहत पर असर नहीं पड़ेगा पर बुधनी की जनता कांग्रेस को जिताकर लोकतंत्र को बचा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगाम लगाना है तो 3100 धान के दाम, 2700 गेहूं के दाम, 6000 सोयाबीन के और 450 रूप्ये का सिलेण्डर देने के लिए भाजपा को मजबूर करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पागल हाथी की तरह हो गई हैं, जो जनता के हक और अधिकारों को रौंद रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने की बात की पर उसे नसेड़ी बना रही है, किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात की पर उसे कर्जदार बनाया जा रहा है। महिलाओं की आवरू तार-तार हो रही है। माफियाओं का राज मध्यप्रदेष में चल रहा है। यहां गृह विभाग नहीं जंगलराज चल रहा है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आप सब के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले राजकुमार पटेल को आगामी 13 तारीख को होने वाले मतदान में भारी मतों से जितायें, क्योंकि अब यहां मुख्यमंत्री नहीं एक बैंक को डुबोने वाला व्यक्ति रमा कांत भार्गव भाजपा से चुनाव लड़ रहा है। रेहटी और भेंरूदा की आमसभा में पटवारी ने कहा कि बुधनी में कांग्रेस के प्रति जनता में जोश और उत्साह है। रेहटी और भेरूंदा के सभी भाई-बहनों को उनके अटूट समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। आपका साथ हमें एक नए भविष्य की ओर ले जा रहा है। आइए, इस बदलाव की लहर को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएं!

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने बुधनी में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा जो कहती है उस पर कभी अमल नहीं करती। प्रदेश हो चाहे देश में अराजकता का माहौल व्याप्त हैं। पूरे प्रदेष में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, किसानों को ठगा जा रहा है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि बुधनी में जगह-जगह शौर्य द्वार बना रखे हैं लेकिन जब यहां आये तो पता नहीं चला कि सड़कें हैं या सड़कों में तब्दील गड्डे, 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी बुधनी का विकास नहीं हुआ केवल खुद का विकास शिवराज सिंह ने किया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, आनंद चौधरी, नीलाषु चतुर्वेदी, विभा पटेल, राजीव गुजराती, विक्रम मस्ताल, हीरालाल अलावा, रामू टेकाम, षैलेन्द्र पटेल, रोषनी यादव, मण्डलम, सेक्टर प्रभारी, ब्लाक अध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 में मुख्यमंत्री के आदेश दिनांक 13.09.2023 एवं इसके परिपालन में विभाग द्वारा जारी अधिसूचना 3 अक्टूबर, 2023 का अनुसमर्थन किया गया। इस निर्णय से महिला आरक्षण 35 प्रतिशत होगा।

मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 में (खरीफ एवं रबी सीजन में) 254 नए उर्वरक विक्रय केन्द्र स्थापित करने पर मानव संसाधन पर होने वाली संभावित व्यय की वास्तविक राशि अधिकतम 1 करोड़ 72 लाख रूपये की सीमा तक की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि-परिषद द्वारा म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप वि‌द्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 (410) मेगावाट) एवं विद्युत गृह क्रमांक 3 (420 मेगावाट) में स्थापित इकाइयों को रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 में स्थित इकाई क्रमांक 6 एवं 7 (200 + 210 मेगावॉट) एवं विद्युत गृह क्रमांक 3 में स्थित इकाई क्रमांक 8 एवं 9 (2X210 मेगावॉट) द्वारा रूपांकित आयु पूर्ण कर ली गई हैं। ये इकाइयों लगभग 39 से 44 वर्षों से संचालन में हैं। इन इकाइयों की स्थिति एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा इन इकाइयों को रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने की चाही गई अनुमति मंत्रि-परिषद ने प्रदान की है।

निर्णय अनुसार सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 एवं 3 में स्थित इकाई क्रमांक 6 से 9 (कुल क्षमता 830 मेगावॉट) को 30 सितम्बर, 2024 से रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने की अनुमति प्रदान की गई। रिटायर (डी-कमीशन) इकाइयों का डिस्पोजल ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जायेगा। इन इकाईयों के स्थान पर 660 मेगावॉट क्षमता की नवीन अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई (इकाई क्रमांक 13) की स्थापना के लिए म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी करायी जायेगी।

मंत्रि-परिषद द्वारा नवीन शासकीय चिकित्सा महावि‌द्यालयों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

म.प्र. सह चिकित्सीय परिषद अधिनियम, 2000 को निरस्त करने की कार्यवाही को लंबित रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं आगामी सत्रों की मान्यता प्रक्रिया, साथ ही सह-चिकित्सीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर्मियों के पंजीयन एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन पूर्व में प्रचलित म.प्र. सह चिकित्सीय परिषद अधिनियम, 2000 अंतर्गत् प्रचलित नियमों के अनुसार, पूर्व में विघटित मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद को पुनर्जीवित करते हुए, पूर्ण किये जाने तथा राष्ट्रीय आयोग द्वारा अधिनियम अंतर्गत प्रावधानित विनियम (रेगुलेशन) जारी होने के उपरांत विनियम के अनुरुप मध्यप्रदेश अलाइड एण्ड हेल्थ केयर कौंसिल ‌द्वारा स्वशासी बोर्ड्स के गठन होने पर पुनर्जीवित मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद स्वतः समाप्त हो जायेगी एवं मंत्रि-परिषद् के पूर्व में लिये गये निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद अधिनियम 2000 को निरस्त करने की कार्यवाही की जाने की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा दी गई।

मंत्रि-परिषद द्वारा भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय द्वारा लागू की गई केन्द्र प्रवर्तित परियोजना “Strengthening of Cooperatives through IT Interventions” अन्तर्गत प्रदेश के पंजीयक सहकारी संस्थाएँ कार्यालय के कम्प्यूटराईजेशन के लिए परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गयी। इस पर 3 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय आयेगा, जिसकी 60 प्रतिशत राशि केन्द्र एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा वहन की जायेगी।

 

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...