प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता ने आशीर्वाद दिया – विष्णुदत्त शर्मा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यपद्धति से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। असल में यह विधानसभा चुनाव कांग्रेस का नहीं, राहुल गांधी के फेल होने का चुनाव था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन ने बता दिया कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराने के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की हरियाणा सरकार ने 10 सालों में बहुत अच्छा कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यपद्धति का ही परिणाम है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। मैं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। मैंने खुद भी हरियाणा चुनाव प्रचार में पहुंचा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि असल में यह चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए हरियाणा में कमल खिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से यह परिणाम आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। भाजपा के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह कार्य किया, इसी का परिणाम है कि हम हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से यह परिणाम आए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सभी कार्यकर्ताओं व पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। हरियाणा की जनता ने विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है। हरियाणा के चुनाव परिणाम और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब कल्याण के कार्यों को अपना आशीर्वाद दिया है। देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है।

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में आज कई योजनाओं का शुभारंभ व 500 किमी नयी पक्की सड़कों का शिलान्यास किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के भैरूंदा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण स्वरोजगार कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सखी मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। 18 राज्यों के 100 समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्रों – सीएमटीसी का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 500 किमी नयी पक्की सड़कों का शिलान्यास तथा ग्राम सड़क सर्वेक्षण एवं प्लानिंग टूल का शुभारंभ किया। साथ ही, मध्य प्रदेश के 5 नए आरसेती प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए स्वीकृति भी दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, पंचायती राज मंत्री प्रहलाद पटेल , ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सहित मंत्रालय के कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिवराज सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अनेकों काम शुरू हुए हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण काम – पूरे देश में आज से कच्चे घर का सर्वे शुरू हो रहा है। जिनके नाम 2018 की पक्के घर की सूची में छूट गये थे अब उनके नाम शामिल किये जायेंगे। यह सर्वे 6 महीने के अन्दर पूरा कर लिया जायेगा ताकि कोई बहन और भाई वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि फोन, मोटर साइकिल या स्कूटर होने पर भी प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ा जायेगा। लाडली बहना के साथ -साथ लखपति दीदी बनाने का अभियान भी पूरे देश में चलेगा। भारत सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर काम कर रही है। लखपति दीदी का मतलब है हर एक बहन को प्रत्येक माह 10 हजार रूपये से ज़्यादा की आमदनी हो। पहले 10 हजार रूपये की आमदनी वाले को ही आवास योजना का लाभ मिलता था लेकिन अब 15 हजार प्रति मास आय होने पर भी नाम आवास योजना में जोड़ा जायेगा। लखपति दीदी अभियान के लिए 100 करोड़ रूपये दिये गये हैं। जिनकी ढ़ाई एकड़ तक सिंचित जमीन है और 5 एकड़ तक असिंचित जमीन होने पर भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। किसानों के हित में कैबिनेट रोज़ फैसले कर रही है। सोयाबीन के दाम विदेशों से तेल आयात होने के कारण कम हो रहे थे। भारत सरकार ने विदेशों से आने वाले तेल पर साढ़े 27 प्रतिशत टैक्स लगा दिया जायेगा ताकि देश में सोयाबीन के दाम बढ़ें। केंद्र सरकार ने अनुमोदन दे दिया है अब मध्य प्रदेश में सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिये हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने इससे पहले मूंग की पूरी खरीद की है। बासमती धान पर मिनिमम एक्पोर्ट दर भी खत्म कर दी है। अब चावल विदेशों में जायेगा जिससे धान के दाम बढ़ेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का भला करने वाली सरकार होती है तो किसान हितैषी फैसले किये जाते हैं। इस बार मसूर, उड़द, तुअर जितना पैदा होगा उतना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूरा खरीदेंगे ताकि किसानों को उसके ठीक दाम मिलें। 109 बीजों की नई किस्में जारी की गई हैं जोकि कम समय में ज्यादा उपज देगी। रबी की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा होने वाली है। मेरे लिए आपकी सेवा ही भगवान की पूजा है। सिहोर ज़िला भी पीछे नहीं रहेगा। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पैसा देगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 3 लाख 68 हजार मकान ग़रीबों को मिले हैं जो कि राज्य सरकार देगी। आपकी सेवा ही मेरी जिन्दगी का मिशन है। केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ग़रीब की सेवा होती रहेगी और खेती भी लगातार आगे बढ़ती रहेगी। हम आपकी आय दोगुनी करके दिखायेंगे। सीएम राज्य स्कूल और खुलेंगे। तेंदु पत्ते को बोनस देने के लिए भी मैं सरकार का अभिनंदन करता हूं। शिवराज सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।

Kolar Road Bhopal: बंजारी दशहरा मैदान में आकार ले रहे हैं रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का पुतले

Oplus_131072

भोपाल। कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार 12 अक्टूबर को होने वाले मध्यप्रदेश के सबसे बड़े दशहरा पर्व की तैयारियां चालू हो गई हैं। समिति से सचिव रविन्द्र यती ने बताया की संस्था द्वारा विगत 22 वर्षों से लगातार इस आयोजन को आयोजित कर रही है। इस वर्ष 105 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जयपुर के कारीगर और उनकी टीम द्वारा रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतलों का भी निर्माण पिछले 1 माह से किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है। जिसमें तीनों पुतले आकार लेने लगे हैं। वहीं, सोमवार को कार्यक्रम की सभी आयोजन समितियों एवं कार्यकताओं द्वारा मैदान में तैयारियों को लेकर बैठक रखी गई, जिसमें अभी तक के पूरे कार्य का अवलोकन के साथ आगामी तै‍यारियों पर चर्चा की गई।

इस बार भोपाल के इतिहास में पहली बार कोलार के आकाश में  अतिशबाजी होगी जो सभी दर्शकों का मन मोह लेगा। इसके साथ भव्य राम जी की झांकी भी दर्शकों के बीच से होते हुए मंच पर आएगी,  आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा की जाएगी।

दशहरा के आयोजन में लाखों की संख्या में शहरवासीयों के आने की संभावना है। मैदान में महिलाओं, बच्चों, वीआईपी एवं वीवीआईपी व्यक्तियों के बैठने की लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। जिसमें पानी के साथ बिस्किट भी बच्चों को दिए जाएंगे। पूरे मैदान में प्रकाश की व्यवस्था के लिए टॉवर लगा कर पूरे मैदान को प्रकाशित किया जाएगा। मैदान में कई स्थानों पर टॉवर बना कर एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी जिसमें कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा। मैदान में स्पेशल सारुण्ड साउन्डर की व्यवस्था भी की जाएगी। पार्किंग की सुविधायुक्त व्यवस्था की जा रही है जिसमें आम जनमानस एवं वीआईपी की अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था होगी, जिसे प्रकाशित भी किया जावेगा। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संस्थां के कार्यकता भी मैदान में अपनी जिम्मेंदारी निभाने के लिए तैनात रहेंगे। पूरे मैदान में पीडब्लूडी द्वारा बैरेटिक लगाने की व्यवस्था की जा रही है। मध्येप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा बिजली की व्यवस्था की गई है एवं नगर निगम द्वारा मैदान का समतलीकरण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है।

मध्यप्रदेश सहित नक्सल प्रभावित राज्य संयुक्त अभियान चलाकर करेंगे नक्सलियों का खात्मा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार ने विगत दो वर्ष में जो कदम उठाए हैं वह पिछले तीन दशक में नहीं उठाए गए। मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना आदि राज्य संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलवादियों का खात्मा करने के लिए संकल्प बद्ध हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को नई दिल्ली में सम्पन्न नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार राज्यों द्वारा पूर्ण तालमेल के साथ कार्य किया जाएगा। विकास के मुद्दों दूरसंचार, सड़क संपर्क में वृद्धि, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को बढ़ाकर समन्वय से नक्सलवाद को समाप्त किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने संयुक्त टास्क फोर्स में वृद्धि पर भी बल देते हुए कहा कि नक्सल विरोधी ऑपरेशन्स बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों में कोई कमी नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में आयोजित वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद पर हुई बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह केन्द्र सरकार कार्य कर रही है उसी तरह केन्द्रीय गृह मंत्री शाह भी सक्रियता से रणनीतिपूर्वक कार्य कर रहे हैं। गृह मंत्री शाह ने नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ ठोस रणनीति बनाई है। यही कारण है कि अब कार्रवाई का इंतजार नहीं करना पड़ता है और ठोस कार्रवाई हो जाती है। ऐसी कार्यवाही का परिणाम भी आता है। लगातार देश के अलग-अलग राज्यों में नक्सलवादी गतिविधियां आखिरी चरणों में पहुंच गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बैठक में जैसा केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा है कि हमें कानून के शासन को स्थापित करना है और कुशासन का अंत करना है। मुझे इस बात का संतोष है कि केन्द्र सरकार ने इस बात को माना है कि हमारी नीति जीरो टॉलरेन्स की है। इस लक्ष्य के आधार पर हम यह कहेंगे कि नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो और विकास के सभी प्रकार के आयाम स्थापित हों। खास तौर पर सुरक्षा, सड़क संपर्क, पर्यावरण, दूरसंचार और अन्य गतिविधियों का संचालन जिससे सामान्य जीवन में विश्वास बढ़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कठोर कार्रवाई के साथ ही पुनर्वास की दृष्टि से भी कार्यवाही होनी चाहिए, जिससे नक्सलवादी, नक्सल गतिविधियाँ छोड़ कर अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं और विकास में कदम से कदम मिलाना चाहते हैं, वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के मार्गदर्शन में हम इस दिशा में काम करेंगे। यह भी प्रयास रहेगा कि नक्सली गतिविधियों से अव्यवस्था न हो। कानून को अपने हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं मिलेगी।

जगत प्रकाश नड्डा ने डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र को संबोधित किया

“भारत की स्वास्थ्य प्रणाली सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) प्राप्त करने के लिए “संपूर्ण सरकार” और “संपूर्ण समाज” के दृष्टिकोण को अपनाती है, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है।” यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कल विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (एसईएआरओ) के 77 वें सत्र के उद्घाटन भाषण के दौरान कही।

क्षेत्रीय समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में पदाधिकारियों का चुनाव, “प्रस्तावों और निर्णयों के लिए मसौदा समूह” की स्थापना, सत्र के संचालन को विनियमित करने के लिए “विशेष प्रक्रियाओं” को अपनाना और प्रोविजनल एजेंडा को अपनाना शामिल था। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में डॉ रजिया पेंडसे, शेफ डी कैबिनेट, डब्ल्यूएचओ मुख्यालय; ल्योनपो टंडिन वांगचुक, स्वास्थ्य मंत्री, भूटान; अब्दुल्ला नाज़िम इब्राहिम, स्वास्थ्य मंत्री, मालदीव; प्रदीप पौडेल, स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री, नेपाल; डॉ एलिया एंटोनियो डी अरुजो डॉस रीस अमरल, स्वास्थ्य मंत्री, तिमोर लेस्ते; एमए अकमल हुसैन आज़ाद, वरिष्ठ सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, बांग्लादेश; कुंटा विबावा दासा नुग्रहा, महासचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय, इंडोनेशिया चोई हुई चोल, भारत में कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य के राजदूत और डॉ. वीरवुत इमसमरान, थाईलैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के उप स्थायी सचिव शामिल थे।

नड्डा ने कहा, “सभी को स्वास्थ्य कवर प्रदान करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, केंद्र सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री – जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) शुरू की है। इस पहल में 120 मिलियन से अधिक परिवार शामिल हैं, जो अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति परिवार 6,000 अमेरिकी डॉलर का वार्षिक लाभ प्रदान करते हैं।” उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने हाल ही में इस योजना का विस्तार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए किया है। उन्होंने कहा, “इस विस्तार से 60 मिलियन बुजुर्ग आबादी सहित लगभग 45 मिलियन परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज का लाभ होगा। यह भारत की बढ़ती बुजुर्ग जनसांख्यिकी के लिए सार्वभौमिक और समावेशी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से उत्पन्न होने वाली बढ़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों को पहचानते हुए भारत उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों जैसी स्थितियों से निपटने के लिए 2010 से एनसीडी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम लागू कर रहा है। इस पहल के कारण प्रारंभिक चरण में निवारक उपायों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 753 एनसीडी क्लीनिक, 356 डे केयर सेंटर और 6,238 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं।”

नड्डा ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रकाश स्तंभ देश के रूप में भारत, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ई-संजीवनी, एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (आईएचआईपी), सक्षम आदि जैसे अपने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करके साझा करने के लिए तैयार है। एक डब्ल्यूएचओ-प्रबंधित नेटवर्क को भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के दौरान लॉन्च किया गया था। यह डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल के माध्यम से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि “कोविड-19 महामारी के दौरान कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म की उल्लेखनीय सफलता के बाद, भारत ने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म-यूविन की अवधारणा बनाई है। पोर्टल सभी टीकाकरण कार्यक्रमों को पंजीकृत, ट्रैक और मॉनिटर करेगा।”

नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में पारंपरिक और पूरक चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए भारत ने वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र बनाने में डब्ल्यूएचओ का समर्थन किया है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इन प्रणालियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “इस प्रणाली को पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के साथ एकीकृत करने में भारत के अनुभव ने समग्र स्वास्थ्य सेवा के प्रावधान को बढ़ावा दिया है, जिससे समग्र कल्याण को बढ़ावा मिला है और स्वास्थ्य सेवाओं की सीमा का विस्तार हुआ है”। उन्होंने कहा, “हमारे आयुष्मान आरोग्य मंदिर जो सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र हैं, पारंपरिक और पारंपरिक दोनों चिकित्सा प्रणालियों के माध्यम से व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण हैं, जो हमारे नागरिकों की शारीरिक और मानसिक भलाई सुनिश्चित करते हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए किया, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘सभी की भागीदारी, सभी का विकास, सभी का विश्वास, सभी का प्रयास’। इसमें वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने, समावेशी, मानव-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने, आकांक्षाओं को स्वीकार करके विश्वास का निर्माण करने और वैश्विक भलाई के लिए प्रत्येक राष्ट्र की ताकत का उपयोग करने में एकता की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा, “हमारा मानना ​​है कि सामूहिक अनुभव विभिन्न देशों में परिवर्तनकारी कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य सीमाओं से परे है, जिसके लिए समग्र और सहयोगी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। एक-दूसरे की सफलताओं और चुनौतियों से सीखकर हम स्वास्थ्य प्रणालियों का लचीलापन बढ़ा सकते हैं।”

सत्र को संबोधित करते हुए, डब्ल्यूएचओ एसईएआरओ की क्षेत्रीय निदेशक, साइमा वाजेद ने कहा, “1948 में, जब दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए पहली क्षेत्रीय समिति बनाई गई थी, तब विश्व स्तर पर शिशु मृत्यु दर लगभग 147 थी। आज यह 25 है। तब, एंटीबायोटिक युग की शुरुआत ही हुई थी। आज, हम रोगाणुरोधी प्रतिरोध का सामना कर रहे हैं।” इसलिए, जैसे-जैसे हम पुराने खतरों पर विजय प्राप्त करते हैं, हम नए खतरों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के खतरों का सामना करना हमारे पहले आए सभी लोगों की सामूहिक बुद्धि और 21वीं सदी के साधनों के साथ हम पर निर्भर है।

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव हेकाली झिमोमी, स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक, भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोड्रिगो ऑफ्रिन और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जायेगा – अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री, बिहार के उपमुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री शामिल हुईं। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का सहयोग कर रहे केन्द्रीय मंत्रालयों के मंत्री भी उपस्थित थे। इसके अलावा केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, LWE प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में LWE प्रभावित सभी राज्य कंधे से कंधा मिलाकर मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और हमारे 8 करोड़ आदिवासी भाइयों और बहनों की इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। शाह ने कहा कि विकसित भारत का सही अर्थ है कि देश की 140 करोड़ की जनता तक विकास पहुंचे, जिनमें हमारे 8 करोड़ जनजातीय भाई-बहन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास को सही मायनों में दूरदराज़ के इलाकों और जनजातीय लोगों तक पहुंचाने में सबसे बड़ी बाधा आज नक्सलवाद है। नक्सलवाद गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, कनेक्टिविटी, बैंकिंग और डाक सेवाएं आदि नहीं पहुंचने देता। शाह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने के लिए हमें नक्सलवाद को समूल नष्ट करना होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2019 से 2024 तक नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हम, केन्द्र और राज्य सरकारों के साझा प्रयासों से वामपंथी अंधकार की जगह संविधान प्रदत्त अधिकारों को जगह देना और वामपंथी हिंसक विचारधारा की जगह विकास और विश्वास का एक नया युग शुरू करना चाहते हैं। श्री शाह ने कहा कि हम वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस और सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत इंप्लीमेंटेशन से LWE-प्रभावित क्षेत्रों को पूर्ण विकसित बनाना चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से लड़ने के लिए सरकार ने दो Rule of Law तय किए थे। पहला, नक्सलवाद-प्रभावित क्षेत्रों में कानून का राज स्थापित करना और गैरकानूनी हिंसक गतिविधियों को पूर्णतया बंद करना। दूसरा, लंबे नक्सली आंदोलन के कारण जो क्षेत्र विकास से महरूम रहे, वहां उस क्षति को तेज़ी से भरना।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 30 साल में पहली बार वर्ष 2022 में वामपंथी उग्रवाद की मृत्यु की संख्या 100 से कम रही, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के बीच नक्सलवाद की बहुत कम घटनाएं दर्ज की गईं। इसके अलावा, 14 शीर्ष नक्सली नेताओं को न्यूट्रलाइज़ किया गया और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का ग्राफ भी ऊपर चढ़ा है। शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई आज अपने अंतिम चरण में है और मार्च, 2026 तक सभी के सहयोग से देश दशकों पुरानी इस समस्या से पूरी तरह मुक्ति पा लेगा। उन्होंने कहा कि आज बूढ़ा पहाड़ और चकरबंधा जैसे कई क्षेत्र वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में LWE की 85 प्रतिशत कॉडर स्ट्रैंथ समाप्त कर दी गई है और अब हमें नक्सलवाद पर एक अंतिम प्रहार करने की ज़रूरत है।

अमित शाह ने कहा कि 2019 से मोदी सरकार ने एक बहुकोणीय रणनीति पर अमल शुरू किया जिसके तहत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की तैनाती के लिए वैक्यूम ढूंढे गए। इसके परिणामस्वरूप एक ही साल में 194 से अधिक कैंप स्थापित किए गए, जिससे हमें बहुत बड़ी सफलता मिली है। श्री शाह ने कहा कि 45 पुलिस स्टेशनों के माध्यम से सुरक्षा वैक्यूम को खत्म, राज्य इंटेलीजेंस की शाखाओं को सुदृढ़ करने और राज्यों के विशेषबलों के बहुत अच्छे प्रदर्शन से हमें अपनी रणनीति में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हैलीकॉप्टर के प्रावधान से हमारे जवानों की मृत्यु की संख्या में बहुत कमी ई है। पहले जहां 2 हैलीकॉप्टर्स जवानों की सेवा में तैनात थे, आज 12 हैलीकॉप्टर्स (6 बीएसएएफ और 6 एयर फोर्स) तैनात हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में इस साल जनवरी से अब तक कुल 237 नक्सली मारे गए, 812 गिरफ्तार हुए और 723 ने आत्मसमर्पण किया है। गृह मंत्री ने नक्सलवाद से जुड़े युवाओं से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नॉर्थईस्ट, कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 13 हज़ार से ज्यादा लोग हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। शाह ने कहा कि नक्सलवाद में लिप्त युवाओं से कहा कि सभी राज्यों ने उनके पुनर्वास के लिए हितकर योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से कभी किसी का फायदा नहीं होगा, ये बात अब पूरी तरह सिद्ध हो चुकी है।

अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा संबंधी व्यय योजना में 2004 से 2014 तक 1180 करोड़ रूपए खर्च हुए थे, जिसे मोदी सरकार ने लगभग 3 गुना बढ़ाकर बढ़ाकर 2014 से 2024 के बीच 3,006 करोड़ रूपए कर दिया। उन्होंने कहा कि LWE के प्रबंधन के लिए केन्द्रीय ऐजेंसियों को सहायता योजना में 1055 करोड़ रूपए दिए गए। शाह ने कहा कि विशेष केन्द्रीय सहायता एक नई योजना है जिसके तहत मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में 3590 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल मिलाकर 14367 करोड़ रूपए अनुमोदित किए गए हैं, जिसमें से 12000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 10 साल में 66 फोर्टीफाइड पुलिस स्टेशन बनाए गए थे जबकि 2014 से 2024 के मध्य के 10 साल में 544 बनाए गए हैं। 2014 से पहले के 10 साल में 2900 किलोमीटर सड़क नेटवर्क निर्माण हुआ था, जो पिछले 10 साल में बढ़कर 14,400 किलोमीटर हो गया है। इसके साथ ही मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए 2004 से 2014 तक कोई प्रयास नहीं हुए थे जबकि 2014 से 2024 में 6000 टावर लगा दिए गए हैं और उसमें से 3551 टावर को 4G बनाने का काम भी समाप्त हो गया है। 2014 से पहले मात्र 38 एकलव्य मॉडल स्वीकृत हुए थे, अब पिछले 10 साल में 216 स्कूल स्वीकृत हुए हैं जिनमें से 165 एकलव्य मॉडल स्कूल अस्तित्व में आ गए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि ये सभी प्रयास यह बताते हैं कि हमने कितनी शिद्दत के साथ विकास को गति देने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 10 साल में 16463 हिंसा की घटनाएं हुई थी जो लगभग 53% की कमी के साथ अब घटकर 7700 तक सीमित रह गई हैं। इसी प्रकार नागरिकों और सुरक्षाबलों की मृत्यु में 70% की कमी हुई है, हिंसा रिपोर्ट करने वाले 96 जिले अब 57 प्रतिशत की कमी के साथ घटकर 16 रह गए हैं। हिंसा की सूचना देने वाले पुलिस स्टेशन भी 465 में से 171 रह गए हैं, जिनमें से 50 पुलिस स्टेशन नए बने हैं। शाह ने कहा कि यह सफलता सभी राज्यों और केन्द्र सरकार के साझा प्रयासों का परिणाम है और हमें इसे और दृढ़ता तथा स्फूर्ति के साथ आगे बढ़ाना है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में मिली सफलता हम सबको प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित सभी जिलों में विकास का एक नया अभियान चलाया है। व्यक्तिगत और परिवार कल्याण की भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की लगभग 300 योजनाओं के 100% सैचुरेशन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण अब गांव में स्कूल, सस्ता अनाज, सस्ती दवाइयां, पब्लिक हेल्थ सेंटर आदि पहुंचे हैं।

अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा वैक्यूम को भरने के लिए 2019 से अब तक हमने 280 नए कैंप बनाए हैं, 15 नए जॉइंट टास्क फोर्स बनाए हैं और अलग-अलग राज्यों में राज्य पुलिस की सहायता के लिए CRPF की 6 बटालियन भेजी हैं। इसके साथ ही NIA को भी सक्रिय कर नक्सलियों के वित्तपोषण को रोकने की एक ऑफेंसिव रणनीति अपनाई है जिसके कारण उनके पास आर्थिक संसाधनों की कमी हो गई है। गृह मंत्री ने कहा कि कई दिनों तक चलने वाले अनेक ऑपरेशन चलाए गए जिससे नक्सली घिर जाते हैं और उन्हें भागने का मौका नहीं मिलता है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने फ्लैगशिप योजनाओं के अलावा सड़क कनेक्टिविटी, टेलीकम्युनिकेशन सुविधाओं में सुधार, वित्तीय समावेशन कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण आदि जैसे महत्वपूर्ण विकास के बिंदुओं पर बहुत बाल देकर काम किया है और इसके अच्छे नतीजे भी मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर को झारखंड की धरती से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15000 से ज्यादा गांवों और लगभग डेढ़ करोड़ की आबादी को व्यक्तिगत सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्र के संपूर्ण सैचुरेशन के लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार 3-C यानि Connectivity रोड कनेक्टिविटी, मोबाइल कनेक्टिविटी और फाइनेंशियल कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद आदिवासी क्षेत्रों के विकास में सबसे बड़ी बाधा और संपूर्ण मानवता का दुश्मन होने के साथ ही मानवाधिकारों का सबसे बड़ा हनन करने वाला भी है। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना मानवाधिकार का सबसे बड़ा हनन है। शाह ने कहा कि हजारों निर्दोष आदिवासी भाई-बहन नक्सलियों द्वारा लगाई गई बारूदी सुरंगों से मारे जाते हैं और नक्सलवाद के कारण ही इन क्षेत्रों में विकास रुका हुआ है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए ज़रूरी है कि हम एक फाइनल पुश देकर इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर दें। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से महीने में एक बार और पुलिस महानिदेशकों से कम से कम 15 दिन में एक बार विकास और नक्सलविरोधी अभियानों का रिव्यू करने को कहा।

अमित शाह ने कहा कि हमें नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की दिशा में काम करना चाहिए। हमें अप्रैल, 2026 में देश की जनता की सामूहिक ताकत के ज़रिए देश को ये बताना है कि राज्य सरकारों और केंद्र सरकार ने मिलकर नक्सलवाद की समस्या को पूर्णतया समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसके बाद विकास के रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी, कभी भी मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं होगा और आईडियोलॉजी के नाम पर हिंसा भी नहीं होगी।

भैरूंदा (सीहोर) में “ग्राम विकास सम्मेलन” आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भैरूंदा में आज दोपहर एक बजे “ग्राम विकास सम्मलेन” होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, केन्दीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मोबाइल ऐप “आवास सखी“ तथा “ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग ऐप“ का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ होगा। साथ ही पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 कि.मी. स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ और स्वयं सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया जाएगा। साथ ही 8 प्र-संस्करण इकाइयों का एवं 100 समुदाय प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति भी दी जाएगी।

सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्रहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अन्तर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2,90,000 बांस पौधों की अनुदान राशि 1,04,27,000 रूपये का वितरण किया जाएगा।

भैरूंदा में आयोजित ग्राम विकास सम्मेलन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा में रोड-शो में शामिल होंगे। इस दौरान नगर की व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरूंदा कार्यक्रम के पहले सलकनपुर पहुंचेंगे और विजयासन देवी के दर्शन तथा पूजा-अर्चना करेंगे।

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना लिखा गरबा गीत ‘आवती कलाया मदी वाया कलाया’ साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देवी दुर्गा की प्रार्थना के रूप में लिखा एक गरबा गीत ‘आवती कलाया मदी वाया कलाया’ साझा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया “मां दुर्गा के पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता के चरणों में कोटिश: नमन! सुखदायिनी-मोक्षदायिनी माता के आशीर्वाद से सबका कल्याण हो। इस अवसर पर उनसे जुड़ी एक स्तुति…”।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरबा गीत गाने के लिए गायिका पूर्वा मंत्री को भी धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया “यह नवरात्रि का शुभ अवसर है और लोग मां दुर्गा की भक्ति में एकजुट होकर अलग-अलग तरीकों से जश्न मना रहे हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में यहां #AavatiKalay प्रस्‍तुत है। यह गरबा गीत मैंने उनकी शक्ति और कृपा के लिए एक प्रार्थना के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे।” “मैं इस गरबा को गाने और इसकी इतनी मधुर प्रस्तुति देने के लिए एक प्रतिभाशाली उभरती गायिका पूर्वा मंत्री को धन्यवाद देता हूं। #AavatiKalay”

प्रधानमंत्री मोदी ने उभरती गायिका, पूर्वा मंत्रि का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस गरबा गीत को गाया और इसे बेहद मधुर तरीके से पेश किया। इससे पहले, 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मां शैलपुत्री मां दुर्गा का पहले स्वरूप से सभी के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन मैं मां शैलपुत्री से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे।”

नवरात्रि, जिसका संस्कृत में अर्थ ‘नौ रातें’ है, देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की आराधना को समर्पित पर्व है। यह भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसमें देवी की पूजा, अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गौरतलब है कि सालभर में दो प्रमुख नवरात्रियों का उत्सव मनाया जाता है – चैत्र नवरात्रि वसंत में और शारदीय नवरात्रि। इस पर्व का समापन विजयादशमी के साथ होता है, इसे दशहरा के नाम से भी जानते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में इस दिन रामलीला का आयोजन होता है और रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

 

राहुल गांधी दुनिया में भारत और जीतू पटवारी मध्यप्रदेश को कर रहे हैं बदनाम – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस व इंटेलीजेंस, गुजरात आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त ऑपरेशन की सफलता से कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अगर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं को पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन की भनक लग जाती तो नशे के कारोबारियों के खिलाफ भोपाल में इतनी बड़ी कार्रवाई संभव नहीं हो पाती। जिस तरह राहुल गांधी दुनिया में भारत को बदनाम करने का कार्य करते हैं, उसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्यप्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस झूठ व छल-कपट की राजनीति करके मध्यप्रदेश पुलिस, इंटेलीजेंस के अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है। क्या इंटेलीजेंस जीतू पटवारी से पूछकर काम करेगी? मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ फोटो में दिख रहे आरोपी का भाजपा से कोई संबंध नहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा कह रहे हैं कि राजनीति, सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति के साथ कोई भी फोटो खिंचवा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस आरटीआई सेल का अध्यक्ष तुषार गोयल 5 हजार 600 करोड़ की ड्रग्स मामले का मास्टरमाइंड है। उसकी फोटो हरियाणा कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा के सार्वजनिक हुई है। क्या जीतू पटवारी दिल्ली मामले में कांग्रेस का अलग स्टैंड और मध्यप्रदेश में अलग स्टैंड है। कांग्रेस के इसी दोगले चरित्र की वजह से जनता उसे पूरी तरह से नकार चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने के साथ देश विरोधी ताकतों से मिलते हैं। राहुल गांधी से मिलने वाली इन्हाल उमर कौन है, यह देश विरोधी लोग हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यासीन मलिक से मिलते रहे हैं। दोनों की एक साथ फोटो है। यासीन महिक वही है, जो देशभक्त भारतीय सैनिकों को मारने में शामिल था। मैं जीतू पटवारी और कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि इन्हाल उमर, यासीन मलिक और 5 हजार 600 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ाए कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष तुषार गोयल को लेकर क्या कहेंगे। झूठ की राजनीति करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की आदत बन चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पटवारी बिना किसी तथ्य के झूठे और मनगढंत बातों को लेकर ट्वीट करके मध्यप्रदेश को बदनाम करने के साथ मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल में दूसरे राज्य की पुलिस कोई कार्रवाई सफलतापूर्व करे और मध्यप्रदेश पुलिस को पता न चले, ऐसा हो ही नहीं सकता। मध्यप्रदेश पुलिस और यहां की इंटेलीजेंस कार्रवाई की पूरी पृष्ठभूमि तैयार करने में शामिल है। लेकिन मध्यप्रदेश इंटेलीजेंस जीतू पटवारी या किसी भी व्यक्ति को बताकर कार्य नहीं करती। मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि अगर मध्यप्रदेश कांग्रेस को नशे के विरूद्ध की गई कार्रवाई की भनक कांग्रेस को लग गई होती तो इतनी बड़ी कार्रवाई शायद न हो पाती। कांग्रेस को गुजरात और मध्यप्रदेश पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन का पता नहीं चला, इसलिए यह पूरी तरह से सफल हो सका है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और मिस्टर बंटाढार ने प्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का कार्य किया था। 2003 के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार प्रदेश को दुरावस्था से निकालकर सुरक्षित प्रदेश बनाने का कार्य किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ जिस व्यक्ति की फोटो को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उस व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है। मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उस व्यक्ति का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। कोई व्यक्ति भाजपा का दुपट्टा पहनकर या किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाकर भाजपा का नहीं हो सकता है। पब्लिक कनेक्ट होने के कारण नेताओं के साथ लोग फोटो खिंचवाते रहे हैं, इसी बीच किसी ने फोटो खिंचवाई होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को याद होना चाहिए 26/11 का हमला कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था। कांग्रेस के शासनकाल में हमेशा इंटेलीजेंस फेल रहता है। चाहे कश्मीर में आतंकवाद का मामला हो, झारखंड और बिहार में नक्सलवाद का हो या कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल में भ्रष्टाचार का मामला है। सभी स्थानों पर इंटेलीजेंस फेल्यूर सामने आया है। मध्यप्रदेश में सिमी के नेटवर्क को भाजपा सरकार ने ध्वस्त किया। भोपाल में सिमी के लोगों ने हलचल की, भाजपा सरकार ने एक घंटे में उन्हें ढेर कर दिया गया। चार दिन पहले ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 35 नक्सलियों को मार गिराया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त कर देंगे।

एनएसयुआई ने प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध की जानकारी देने परछाई कार्यक्रम लॉच किया

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेष अध्यक्ष आषुतोष चौकसे के नेतृत्व में परछाई कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसके तहत एक वाट्सएप् मोबाईल नंबर जारी किया गया, जो बच्चियों, युवतियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर सक्रियता और सतर्कता के साथ उनकी मदद कर अपराध पर लगाम लगाने में सहायक होगी।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आषुतोष चौकसे पे बताया कि प्रदेष में बलात्कार, अपराध, जघन्य अपराध जैसे अनेकों अपराध के साथ कॉलेज, स्कूलों से बच्चियां गायब हो रही हैं,षासन उनकी कोई मदद नहीं करता हैं, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये एनएसयुआई ने 7354111313 मोबाईल वाट्सएप नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से बच्चियों एक नंबर पर मेसेज, वाट्सएप मदद की गुहार लगा सकती हैं।

चौकसे ने कहा कि यह परछाई कार्यक्रम पूरे प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी स्थानों पर चलाया जायेगा, जिसमें एनएसयुआई का एक-एक कार्यकर्ता बच्चियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर उन्हें मदद दिलाने के लिए सार्थक पहल करेगा। इस अवसर पर स्कूल कॉलेजों की बच्चियों बड़ी संख्या में परछाई कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...