भाजपा के सभी मतदाताओं को सदस्य बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता – शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संगठन पर्व को लेकर सोमवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जाति, समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। आजादी के बाद से वर्षों तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, लेकिन किसानों के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसानों की आय बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। कार्यकर्ता सभी मतदाताओं को सदस्य बनाने के लिए कार्य करें। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बुधनी विधानसभा में भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल की है। बुधनी विधानसभा भाजपा का गढ़ है, यहां सदस्यता में भी रिकॉर्ड बनाएं। भाजपा हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता हर गांव, हर घर और हर गली-मोहल्ले में पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाएं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए प्रतिदिन नए फैसले किए जा रहे हैं। भारत गांवों में बसता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान भारत की आत्मा हैं। प्रधानमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं, जो किसानों के लिए बड़ा आर्थिक संबल है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। पॉम आयल पर आयात शुल्क बढ़ाया गया, ताकि तेल बनाने वाली कंपनियां देश के किसानों से सोयाबीन की खरीदी करें। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अभी धान की कई किस्मों के बीज तैयार किए गए हैं, जो औसत से 30 प्रतिशत कम पानी में तैयार हो जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू करके बहनों और महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से भाजपा सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। महिलाएं भी प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास करती हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा का सदस्य बन रही हैं, भाजपा कार्यकर्ता युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाएं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बुधनी विधानसभा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड वोट मिले हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। 2024 के विकसित भारत का नेतृत्व का वह युवा करेगा जो 18 से 25 वर्ष का है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, इसलिए हर समाज वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ें। भाजपा से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है सदस्यता। इस सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। गांव, घर, गली व मोहल्ला ऐसा नहीं रहना चाहिए, जहां भाजपा के सदस्य न हों। हर समाज और हर गांव-घर, गली-मोहल्ले के विकास के लिए भाजपा का सदस्य होना जरूरी है। संगठन पर्व में मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय भागीदारी निभाएं और सदस्यता में इतिहास बनाने का कार्य करें।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री व विधायक, रामपाल सिंह, गुरूप्रसाद शर्मा, सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, महेश उपाध्याय सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजधानी में भी सुरक्षित नहीं बहन बेटियां : संगीता शर्मा

राजधानी के वार्ड 48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा की स्थानीय रहवासी महिलाओं द्वारा सरेराह जूता चप्पलों और कुर्सी से पिटाई करते हुए वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्षद का कृत्य भाजपा नेताओं के चरित्र को उजागर करता है। इसके पूर्व भी भाजपा नेताओं के ऐसे कारनामे सामने आते रहें हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि हाल ही में कर्नाटक भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक पर उनकी ही पार्टी की एक महिला ने विधानसभा के अंदर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पहले एडीआर द्वारा जनप्रतिनिधियों के महिला अपराधों पर जारी की गई रिपोर्ट में भी भाजपा सांसदों और विधायकों के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। संगीता शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नसीहत देते हुए कहा कि दिनभर कांग्रेस को कोसने की जगह पहले वो अपनी पार्टी के नेताओं को संस्कार का प्रशिक्षण दिलाएं ताकि वो बहन बेटियों की इज्जत और सम्मान करना सीख जाएं न कि भूखे भेड़िए की तरह उन का शोषण करें। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अपराध का गढ़ बन गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान हालात इतना बद्तर हो गया है कि अब तो मध्यप्रदेश की बहन-बेटियों को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। संगीता शर्मा ने कहा कि पहले तो अपराधियों से डर लगता था पर अब तो भाजपा नेताओं से भी लाडली बहनों और बेटियों को बचाना होगा ताकि वे सुरक्षित रह सकें। संगीता शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव जो स्वयं गृह मंत्री भी है, को खुद की ब्रांडिंग से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। कानून व्यवस्था की समीक्षा करने की किसी को फ़ुरसत ही नही है। संगीता शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी मंत्री विभागीय अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलों के खेल में ही लगे हुए हैं। यही वजह है कि पूरी कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है और एमपी में अपराधियों की तूती बोल रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि अब तो राजधानी भी सुरक्षित नहीं रह गई है। रविवार को पिपलानी इलाके में 8वीं कक्षा की छात्रा से चलती बाइक में हुई घटना का जिक्र करते हुए संगीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जबसे पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हुई है महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन वारदात हो रही। स्कूलों में तो बच्चियों के साथ यौन अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात हैं कि जिस प्रदेश में 5 महिला मंत्री होने के बाद भी महिला सशक्तिकरण की जगह महिला अत्याचार बढ़ गया है।

झारखंड अनंत संभावनाओं का प्रदेश है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा इसे विकसित बनाएगी – डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड के दुमका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जब झारखंड प्रदेश बना रहे थे, तब कांग्रेस और सोरेन परिवार ने इसका पुरजोर विरोध किया था। कहा था कि हमारी लाश पर झारखंड प्रदेश बनेगा। आज वही लोग वोट मां रहे हैं, इन्हें वोट मांगने का अधिकार नहीं है। देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा को आजादी के बाद कांग्रेस ने भुला दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद भगवान बिरसा के योगदान को भाजपा सरकार ने देश के गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। स्वर्गीय अटल ने झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए गठन किया था, लेकिन राज्य बनने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का सोरेन परिवार और कांग्रेस ने इस राज्य को लूटने का कार्य किया। कार्यक्रम को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर दर्शन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और सोरेन परिवार आदिवासियों के नाम पर राजनीति करता है। सोरेन परिवार झूठ बोलकर, भोले-भाले आदिवासियों से वर्षों से वोट लेते रहे और आगे बढ़ते चले गए, लेकिन आदिवासियों की भलाई के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बना रहे थे, तब कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया। वे आदिवासी बहन को राष्ट्रपति नहीं बनने दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों को सम्मान देने के लिए द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। झारखंड अनंत संभावनाओं का प्रदेश है। इसकी धरती के नीचे अपार खनिज संपदा छिपी हुई है। संभावनाओं के इस प्रदेश को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मिलकर लूटने का कार्य किया है। इस प्रदेश का गठन स्वर्गीय अटल ने विकसित बनाने के लिए किया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे है। इस विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है और विकास के लिए भाजपा को सेवा का अवसर देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन भ्रष्ट और बेइमानों का गठबंधन है। इस गठबंधन के कई नेता जेल में हैं, जो बाहर हैं उनमें भी कई जमानत पर हैं। 300 करोड़ का जमीन घोटाला किया, एक हजार करोड़ का खनन घोटाला किया। यह तो बानगी हैं, इस तरह के कई घोटाले प्रदेश की सरकार में बैठे नेताओं ने किए हैं। इस गठबंधन के एक सांसद के यहां से करोड़ों बरामद हुए। झारखंड के गठन के समय यहां 40 प्रतिशत से अधिक हिन्दुओं की आबादी थी अब घटकर मात्र 28 प्रतिशत रह गई है। सोरेन सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का साथ दिया, उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। केवल धर्म विशेष के लोगों की चिंता झारखंड की प्रदेश सरकार कर रही है। इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए झारखंड की जनता भाजपा के साथ है। झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है, परिवर्तन यात्रा में मिले लोगों के समर्थन से यह स्पष्ट हो चुका है कि झारखंड में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेसा कानून लागू करके आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का हक देने का कार्य किया है। आजादी के बाद से ही आदिवासियों को उनका अधिकार नहीं मिला था। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों को पेसा कानून लागू करके उन्हें उनका अधिकार देने का कार्य किया है। गरीबों, झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को अगर पक्के आवास देने का कार्य किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री हर गरीब को पक्के मकान देने के साथ 5 लाख रूपए के निःशुल्क इलाज की गारंटी आयुष्मान योजना को लागू किया है। प्रधानमंत्री सीमा पर जवान और खेत के किसान को सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण आप देख सकते हैं, उड़ीसा में भाजपा ने एक आदिवासी भाई को मुख्यमंत्री बनाकर जनजातीय समाज को सम्मान देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न भगवान राम को मानते हैं और न राम भक्तों का सम्मान करते हैं। और बड़ी बेशर्मी से बोलते हैं कि भगवान श्री राम के जन्मस्थान गर्भगृह के प्रवेश के समय वहां नाच-गाना हुआ था। कांग्रेस के नेता को शर्म से डूब मरना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि आपको सम्मान नहीं करना है तो मत करो, लेकिन अपमान तो मत करो। आने वाले चुनाव में कांग्रेस और हेमंत सोरेन को इसका हिसाब चुकता करना होगा। भाजपा सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। झारखंड पूर्व का प्रदेश है। पूर्व के प्रदेश से निकलने वाला सूरज हमेशा विकास और प्रगति के राह पर ले जाता है। रोजगार के लिए, विकास के लिए, गरीबों का भला करने के लिए, प्रत्येक युवा को रोजगार देने के लिए, किसानों की बेहतरी के लिए, माता बहनों को आगे बढ़ाने के लिए परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सभी संकल्प करें कि किसी भी हालत में हेमंत सोरेन की सरकार बदल के रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को मध्यप्रदेश आने का भी आमंत्रण दिया है।

प्रांजल शर्मा को मिला प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह

भोपाल, कोलार उपनगर के निवासी उभरते बाल कलाकार और सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने वाले प्रांजल शर्मा को ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मैच के प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में बाल कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा मंत्री राकेश शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत अन्य निर्माण जनों ने यह सम्मान प्रदान किया।

निवेश आकर्षित करने और निर्यात बढ़ाने की दृष्टि से उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना बड़ी सफल रही है: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने परिवर्तनकारी “मेक इन इंडिया” पहल का एक दशक पूरे होने पर, भारतीय उद्योग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “शून्य प्रभाव; शून्य दोष” के साथ मेक इन इंडिया की परिकल्पना के अनुरूप टिकाऊ प्रथाओं के माध्यम से ब्रांड इंडिया को प्रोत्साहन देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सामानों के उत्पादन को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

गोयल ने बातचीत के एक सत्र में 140 से अधिक उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की लाभार्थी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बातचीत करते हुए, उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के अंतर्गत उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए यह बात कही।

पीयूष गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए, उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की लाभार्थी कंपनियों के प्रयासों की प्रशंसा की, जो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने, नौकरियों के अवसर पैदा करने और भारत को विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व के रूप में स्थापित करने में सहायक रहे हैं। गोयल ने वैश्विक चैंपियंस को उनके समर्पण, नवीन उत्पादों के उत्पादन में महत्वपूर्ण निवेश और उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के माध्यम से रोजगार पैदा करने में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

गोयल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने उत्पादों में घरेलू मूल्यवर्धन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने उद्योग जगत से इस संबंध में घरेलू निर्माताओं का समर्थन करने का भी आग्रह किया।

तीन घंटे की लंबी बातचीत के दौरान, लाभार्थी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) ने उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। उन्होंने योजनाओं की प्रभावशीलता में सुधार और कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए अपने अनुभवों, सफलता की कहानियों और सुझावों में मूल्यवान सुझाव प्रदान किए। चर्चा ने उद्योग हितधारकों और सरकार के बीच खुले संचार के लिए एक उत्पादक मंच प्रदान किया। उन्होंने व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए कानूनों के गैर-अपराधीकरण/उदारीकरण पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से प्रतिक्रिया भी मांगी।

गोयल ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ समन्वय में लागू करने वाले मंत्रालयों/विभागों और संबंधित परियोजना प्रबंधन एजेंसियों (पीएमए) के माध्यम से उद्योग के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच निरंतर बातचीत को प्रोत्साहित किया, नीति समर्थन के महत्व पर जोर दिया और भविष्य के विकास के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विदेशी सहयोग की सुविधा के लिए उद्योग हितधारक इन्वेस्ट इंडिया, राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

गोयल ने उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के अंतर्गत कड़ी मेहनत, बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार पैदा करने के लिए वैश्विक चैंपियनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना उद्योग से संबंधित सभी आवश्यक मंजूरी की तेजी से निगरानी करने और अधिक बाजार पहुंच प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यान्वयन मंत्रालयों/विभागों और परियोजना प्रबंधन एजेंसियों (पीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बातचीत में 14 क्षेत्रों में उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना द्वारा दिए गए ठोस परिणामों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिससे विनिर्माण क्षेत्र में उछाल आया और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को पार कर गया।

बातचीत के एक भाग के रूप में, सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के 114वें संस्करण को देखा, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि कैसे “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारत को एक विनिर्माण महाशक्ति बनाने में योगदान दिया है जिसके परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, कपड़ा, विमानन, ऑटोमोबाइल सहित अन्य क्षेत्रों में निर्यात में वृद्धि हुई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर बल दिया कि देश अब “गुणवत्ता: वैश्विक मानकों के उत्पाद” और “वोकल फॉर लोकल: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने” पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

बैठक के दौरान उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं की समग्र उपलब्धि पर भी चर्चा की गई। वास्तविक निवेश 1.46 लाख करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है (अगस्त 24 तक) और अगले साल या उसके आसपास 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप 12.50 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन/बिक्री हुई है और लगभग 9.5 लाख (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जिसके जल्द ही 12 लाख तक पहुंचने की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के पर्याप्त योगदान के साथ, निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में, मोबाइल फोन विनिर्माण अब भारत के कुल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का आधा हिस्सा है और वित्त वर्ष 2020-21 के बाद से निर्यात में 3 गुना वृद्धि हुई है। फार्मास्युटिकल उद्योग ने आयात निर्भरता को कम करते हुए थोक दवाओं और महत्वपूर्ण जेनरिक दवाओं के घरेलू उत्पादन को पुनर्जीवित किया है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में, वैश्विक चैंपियनों ने देश में पर्याप्त निवेश के साथ इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए हैं। चिकित्सा उपकरण उद्योग ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देते हुए सीटी स्कैनर जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण देखा है। इसी तरह, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ने टिकाऊ कृषि प्रणालियों और मोटा अनाज तथा जैविक उत्पादों के उत्पादन में योगदान दिया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और स्टार्टअप्स के कारण ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के कारोबार में सात गुना वृद्धि हुई है। सौर फोटो वॉल्टिक (पीवी) मॉड्यूल और विशेष इस्पात उद्योगों में भी महत्वपूर्ण निवेश और स्थानीय उत्पादन के साथ मजबूत वृद्धि देखी जा रही है।

 

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ लागत की कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले खराब मौसम के कारण पुणे में अपने कार्यक्रम के रद्द हो जाने की याद दिलाई और आज के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए प्रौद्योगिकी को श्रेय देते हुए कहा कि महान व्यक्तित्वों की प्रेरणा की यह भूमि, महाराष्ट्र के विकास का एक नया अध्याय देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो खंड के उद्घाटन और पुणे मेट्रो चरण-1 के स्वारगेट-कात्रज विस्तार की आधारशिला रखने का उल्लेख किया। उन्होंने भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला रखने का भी जिक्र किया और पुणे में जीवन यापन को आसान बनाने की दिशा में तेजी से हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सोलापुर से सीधा हवाई संपर्क सुविधा स्थापित करने के लिए सोलापुर हवाई अड्डे के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा, “भगवान विट्ठल के भक्तों को भी आज एक विशेष उपहार मिला है।” उन्होंने बताया कि मौजूदा हवाई अड्डे को उन्नत करने का काम पूरा होने के बाद टर्मिनल की क्षमता में वृद्धि हुई है और यात्रियों के लिए नई सेवाएं और सुविधाएं तैयार की गई हैं, जिससे भगवान विट्ठल के भक्तों के लिए सुविधा बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि हवाई अड्डे से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आज की विकास परियोजनाओं के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज महाराष्ट्र को नए संकल्पों के साथ बड़े लक्ष्यों की जरूरत है।” उन्होंने पुणे जैसे शहरों को प्रगति और शहरी विकास का केंद्र बनाने की जरूरत पर जोर दिया। पुणे की प्रगति और बढ़ती आबादी के दबाव के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास और क्षमता बढ़ाने के लिए अभी से कदम उठाए जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा राज्य सरकार पुणे के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और शहर के विस्तार के साथ परिवहन-संपर्क को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि पुणे मेट्रो के बारे में 2008 में चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन इसकी आधारशिला 2016 में रखी गई थी, जब उनकी सरकार ने तेजी से निर्णय लिए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, आज पुणे मेट्रो गति प्राप्त रही है और अपना विस्तार कर रही है। आज की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ़ पुणे मेट्रो के जिला न्यायालय से स्वारगेट खंड का उद्घाटन हुआ है, वहीं दूसरी तरफ़ स्वारगेट से कात्रज लाइन की आधारशिला भी रखी गई है। उन्होंने इस साल मार्च में रूबी हॉल क्लिनिक से रामवाड़ी तक मेट्रो सेवा के उद्घाटन को याद किया। प्रधानमंत्री ने 2016 से अब तक पुणे मेट्रो के विस्तार के लिए किए गए काम की सराहना की, क्योंकि इसके लिए तेज़ी से निर्णय लिए गए और बाधाओं को दूर किया गया। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने पुणे में मेट्रो का आधुनिक नेटवर्क तैयार किया है, जबकि पिछली सरकार 8 साल में एक भी मेट्रो पिलर तक नहीं बना पाई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने में विकास-संचालित शासन के महत्व को रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि इस निरंतरता में कोई भी व्यवधान राज्य के लिए महत्वपूर्ण नुकसान का कारण बन सकता है। उन्होंने मेट्रो पहल से लेकर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और किसानों के लिए महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं तक विभिन्न रुकी हुई परियोजनाओं पर प्रकाश डाला, जिनमें डबल इंजन सरकार के आने से पहले ही देरी हो गई थी।

प्रधानमंत्री ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र के बारे में बात की, जो तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के कार्यकाल के दौरान परिकल्पित ऑरिक सिटी का एक महत्वपूर्ण घटक है। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे पर स्थित इस परियोजना को बाधाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में इसे पुनर्जीवित किया गया। श्री मोदी ने बिडकिन औद्योगिक नोड को राष्ट्र को समर्पित करने की घोषणा की और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश और रोजगार के अवसर लाने की इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा, “8,000 एकड़ में फैले बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र के विकास से महाराष्ट्र में हजारों करोड़ का निवेश आएगा, जिससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निवेश के जरिए रोजगार सृजन का मंत्र आज महाराष्ट्र के युवाओं की बड़ी ताकत बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि आधुनिकीकरण देश के मूलभूत मूल्यों पर आधारित होना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि भारत अपनी समृद्ध विरासत के साथ आगे बढ़ते हुए आधुनिकीकरण करेगा और विकसित होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए तैयार अवसंरचना और हर वर्ग तक पहुंचने वाले विकास के लाभ महाराष्ट्र के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह तभी हकीकत बन सकता है, जब समाज का हर वर्ग देश के विकास में भाग ले।

प्रधानमंत्री ने सामाजिक परिवर्तन में महिला नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की महाराष्ट्र की विरासत, विशेष रूप से सावित्रीबाई फुले के प्रयासों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोलकर महिला शिक्षा के अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले स्मारक की आधारशिला रखी, जिसमें एक कौशल विकास केंद्र, एक पुस्तकालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्मारक सामाजिक सुधार आंदोलन के लिए एक स्थायी सम्मान के रूप में काम करेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता-पूर्व भारत में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों, खासकर शिक्षा तक पहुँच बनाने में, पर प्रकाश डाला और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलने के लिए सावित्रीबाई फुले जैसी दूरदर्शी महिलाओं की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बावजूद, देश ने अतीत की मानसिकता को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए संघर्ष किया और पिछली सरकारों की ओर इशारा किया, जिन्होंने कई क्षेत्रों में महिलाओं की पहुँच को प्रतिबंधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर बहुत अधिक रहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सैनिक स्कूलों में महिलाओं के प्रवेश और सशस्त्र बलों में भूमिकाओं सहित पुरानी प्रणालियों को बदल दिया है और गर्भवती महिलाओं को अपना काम छोड़ने के मुद्दे को भी समाधान किया है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के महत्वपूर्ण प्रभाव को रेखांकित किया और कहा कि इसके सबसे बड़े लाभार्थी बेटियाँ और महिलाएँ हैं, जिन्हें खुले में शौच की कठिनाई से मुक्ति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल की स्वच्छता में सुधार से लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया, जो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं का नेतृत्व सुनिश्चित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जब हर क्षेत्र के दरवाजे हमारी बेटियों के लिए खुलेंगे, तभी देश के लिए प्रगति के वास्तविक द्वार खुलेंगे।’’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सावित्रीबाई फुले स्मारक इन संकल्पों तथा महिला सशक्तिकरण के अभियान को और ऊर्जा देगा।

संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को विकास में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अपने विश्वास की पुष्टि की और कहा, “हम सब मिलकर ‘विकसित महाराष्ट्र, विकसित भारत’ के इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।”

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

प्रदेश में तीन हजार डॉक्टरों सहित होगी 30 हजार चिकित्सा कर्मियों की भर्ती: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती शीघ्र ही की जा रही है। इनमें तीन हजार डॉक्टर शामिल हैं। पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मिल जाने पर जिला मुख्यालय के अस्पतालों और सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थायें बेहतर होगीं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में प्रदेश के विकास कार्यों पर पत्रकारों से संवाद किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा में कर रहे हैं। इससे रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य में भारी मात्रा में औद्योगिक विकास के लिए निवेश होगा। रीवा में फूडपार्क, आईटीपार्क का भी शीघ्र निर्माण शुरू होगा। इनमें हजारों व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेगें। एयरपोर्ट का भी शीघ्र शुभारंभ होने वाला है। रीवा से भोपाल और इंदौर के साथ-साथ हैदराबाद के लिए भी सीधी विमान सेवा के प्रयास किये जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिले में सिंचाई परियोजना के लिए 4 हजार करोड़ रूपये के टेंडर हाल ही में हुए हैं। बहुती नहर के लिए भी 1500 करोड़ रूपये मंजूर किये जा रहे हैं। इससे जिले की सिंचाई का रकबा 3 लाख एकड़ से बढ़कर 9 लाख एकड़ हो जायेगा। जिले में तेजी से समृद्धि आयी है। इस समृद्धि का लाभ तभी मिलेगा जब हम युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचा लें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। साथ ही नशामुक्ति के लिए जन-जागरूकता अभियान आवश्यक है। नशामुक्ति अभियान सफल होने पर ही भावी पीढ़ी विकास और सफलता के फल का स्वाद ले पायेगी।

उप मुख्यमंत्री ने नवीन सर्किट हाउस निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन, फोरलेन बाईपास निर्माण, बेला सिलपरा रिंग रोड निर्माण के संबंध में जानकारी दी। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बुरहानपुर के बसाली गांव को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित

बुरहानपुर ब्लॉक के बसाली गांव के पास एक अत्यंत मनोरम प्राकृतिक झरना है, जो लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोग इस बरसाती झरने को ‘‘बसाली झरना‘‘ के नाम से जानते हैं। अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं बारिश से फैली हरियाली के बीच यह झरना इतना मनमोहक है कि पर्यटक खुद को यहाँ आने से रोक नहीं पाते। इस क्षेत्र की बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए बसाली के इस झरने तक लोगों की सहजता से पहुँच बढ़ाने एवं पर्यटन विकास के लिये जनपद पंचायत बुरहानपुर द्वारा प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना से एक प्रभावी कार्य-योजना तैयार की गई है। इसमें विकास कार्यों के लिये 60 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय आबादी बहुल गांवों के विकास के लिये ‘प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना से बुरहानपुर जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये भी कई प्रकार के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों की सुविधाओं में इजाफा तो हो ही रहा है, साथ ही पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

योजना में स्वीकृत राशि से बसाली झरने के पास ही पर्यटकों के रूकने के लिए चार रहवासी कॉटेज बनाये जा रहे हैं। झरने तक पहुंच मार्ग की मरम्मत की जा रही है। यहां आने वाले पर्यटकों के खान-पान की व्यवस्था के लिये एक कैंटीन तैयार की जा रही है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बसाली झरने के पास पहाड़ी रास्तों में ‘ट्रेकिंग रूट’ तैयार करने की भी योजना है। इस ट्रेकिंग रूट से पर्यटक जंगल की सैर भी कर सकेंगे, जो उन्हें प्रकृति के और ज्यादा करीब ले जायेगी। इन सभी प्रयासों से यह झरना एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में अपनी पहचान बनायेगा।

बसाली झरने के पास तैयार की जा रही कैंटीन स्व-सहायता समूह की महिलाएं चलायेंगी। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा, साथ ही वे आत्म-निर्भर भी बनेंगी। बुरहानपुर जिले में अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले बाहरी पर्यटकों की सुविधा के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ‘टूरिस्ट गाइड’ के रूप में तैयार करने की तैयारी है। बसाली के स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका मिशन से टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद इन्हें परिचय-पत्र भी दिये जाएंगे, जो इन्हें प्रोफेशनल टूरिस्ट गाइड की पहचान दिलायेगा। यह काम इसी साल के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा।

पुणे में 20वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन, दिव्यांग उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

दिव्यांगजनों को समर्पित एक राष्ट्रीय स्तर का 20वां दिव्य कला मेला का कल पुणे में उद्घाटन किया गया। इसका आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और सांसद श्रीरंग अप्पा बरने उपस्थित थे।

इस मेले में राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (एनडीएफडीसी) ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर प्रदान करते हुए 2 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांगजनों कहीं आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पात्र प्रतिभागियों को मोटर चालित तिपहिया साइकिलें वितरित की गईं।

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिव्यांगजनों की प्रतिभा और दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे समाज के समावेशी विकास के लिए यह आवश्यक है कि हम इन प्रतिभाशाली दिव्यांग उद्यमियों और कलाकारों का सम्मान करें और उनका सहयोग करें। उनका योगदान एक मजबूत और अधिक समावेशी भारत के निर्माण में मदद करता है। राज्यपाल ने एनडीएफडीसी द्वारा पेश की जाने वाली वित्तीय सशक्तिकरण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जो आय-सृजन गतिविधियों के लिए सालाना 4% से 9% की ब्याज दर पर 50,000 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करती हैं। इन ऋणों को एनडीएफडीसी की राज्य की सम्बद्ध एजेंसियों, पंजाब नेशनल बैंक और पूरे भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम से सुविधा प्रदान की जाती है।

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगजन उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच के रूप में दिव्य कला मेले के महत्व पर जोर दिया और इस बात को रेखांकित किया कि कैसे ये मेले दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान करते हैं। ये मेले दिव्यांगजनों को अपने कौशल, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। अब तक लगभग 1,450 प्रतिभागियों ने देश भर में दिव्य कला मेलों में भाग लिया है। इससे सामूहिक रूप से 11.5 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। मंत्री ने कहा कि दिव्यांग व्यवसायों के विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए गए हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि दिव्य कला मेले के साथ-साथ अब रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं, जो दिव्यांगजनों के लिए अधिक अवसर प्रदान करते हैं। अब तक 1,400 प्रतिभागियों में से 370 को शॉर्टलिस्ट किया गया है और 100 से अधिक को पहले ही नौकरी के प्रस्ताव मिल चुके हैं। निकट भविष्य में दिव्यांगजनों को प्रतिष्ठित संगठनों और कंपनियों में रोजगार मिलेगा, जिससे कार्यबल में उनके एकीकरण को और बढ़ावा मिलेगा।

देश भर में ऐसे 19 मेलों के सफल आयोजन के बाद इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। ये राष्ट्रीय मेले जिन्हें दिव्य कला मेला के नाम से जाना जाता है, आने वाले महीनों में अन्य प्रमुख शहरों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा हैं। प्रत्येक मेले में स्थानीय दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाती है। इस पुणे संस्करण में महाराष्ट्र के अपने दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों पर फोकस किया गया है।

दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमियों और कुशल कारीगरों में बदलने के सरकार के प्रयास का एक प्रमाण है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि दिव्यांगजन महानगरीय क्षेत्रों में प्रतिष्ठित प्लैटफॉर्मों पर अपना काम पेश कर सकें, इसके लिए उन्हें निःशुल्क स्टॉल आवंटित किए जाते हैं। इस वर्ष के आयोजन में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 से अधिक दिव्यांग कारीगर, उद्यमी और कलाकार अपने उत्पादों, शिल्प और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मेले में आने वाले लोग न केवल दिव्यांग उद्यमियों से हस्तनिर्मित सामान खरीद सकते हैं बल्कि पूरे भारत से पाक कला (खाने-पीने) का आनंद भी ले सकते हैं। प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक दिव्यांग कलाकारों द्वारा जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें पूरे भारत और पुणे के स्थानीय कलाकार शामिल हैं। दिव्य कला मेला 6 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। मेला में प्रवेश निःशुल्क है साथ ही यह सभी के लिए खुला है। समापन के दिन देश भर के दिव्यांग कलाकारों द्वारा अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें खास पेशकश दिव्य कलाशक्ति प्रस्तुत की जाएगी।

मेले में दिव्यांग कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कुल 60 स्टॉल लगाए गए हैं। ये राष्ट्रीय स्तर के मेले दिव्यांगजनों के कौशल और क्षमताओं की वैश्विक पहचान के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन के तहत एक रोजगार मेला भी आयोजित किया गया है, जिससे दिव्यांगजनों के लिए अवसर बढ़ गए हैं। दृष्टिबाधित कलाकार राजीव रंजन ने एंकर के रूप में कार्यक्रम की मेजबानी की। वहीं, एनडीएफडीसी के सीएमडी नवीन शाह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में ऑक्सीजन बर्ड पार्क का उद्घाटन किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल महाराष्ट्र के नागपुर में नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग -44 के किनारे ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) का उद्घाटन किया। ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग -44 के किनारे जामठा के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा विकसित एक पर्यावरणीय-पहल है। सामाजिक वानिकी के लिए समर्पित 2.5 हेक्टेयर सहित कुल 8.23 ​​हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए, पार्क को प्राकृतिक पक्षी आवास तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप डिज़ाइन किया गया है। यह परियोजना, जो पर्यावरणीय स्थिरता और मनोरंजन सुविधाओं को एकीकृत करती है, को 14.31 करोड़ रुपये की लागत के साथ मार्च 2023 में औपचारिक रूप से स्वीकृत किया गया था।

इस पार्क को बनाने का विचार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आरओ नागपुर को दिये गये एक सुझाव से पैदा हुआ, जिसमें मध्य भारत के इस हिस्से में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पक्षियों के अवलोकन के साथ-साथ नागरिकों के मनोरंजन के लिए एनएचएआई भूमि पार्सल पर एक अमृत महोत्सव पार्क विकसित करने की बात थी। इसमें विज़न यह था कि विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित और प्राकृतिक आवास प्रदान करने वाला हरित स्थल स्थापित किया जाए। प्राकृतिक इको-सिस्टम की तरह डिज़ाइन किए गए वातावरण में स्थित इस पार्क का उद्देश्य स्थानीय और प्रवासी पक्षियों दोनों का संरक्षण करना है। इस पहल को जामठा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास क्लोवर लीफ चौराहे पर स्थित पार्क के साथ नागपुर शहर के चारों ओर चार-लेन स्टैंडअलोन रिंग रोड विकसित करने की व्यापक अवसंरचना परियोजना में एक अतिरिक्त कार्य के रूप में शामिल किया गया है।

दुर्लभ और लुप्तप्राय वृक्ष क्षेत्र: यह खंड मध्य भारत में पाये जाने वालेदुर्लभ और लुप्तप्राय वृक्ष प्रजातियों का प्रदर्शन और संरक्षण करेगा। प्रजातियों में वलनर्बल भारतीय बेल, गम करया और जंगल की लुप्तप्राय यलो फ्लैम शामिल हैं।

कमल/लिली पैड पॉन्ड: तालाब विभिन्न कमल और वाटर लिलीज़ का घर होगा, जो जल पक्षियों के लिए आवास प्रदान करेगा और भूमिगत जलभृतों को रिचार्ज करेगा। यह बढ़ी हुई आर्द्रता के साथ एक सूक्ष्म आवास भी बनाएगा। चूंकि जल निकाय गहरा है, इसलिए इसमें निवासी और प्रवासी बत्तख दोनों को आकर्षित करने की क्षमता है। आकर्षित होने वाले प्रवासी बत्तखें डाइविंग बत्तखें जैसे पोचर्ड्स और डैबलिंग दोनों तरह की बत्तखें हैं।

रीड बेड: तालाब के पीछे स्थित, यह रीड बेड, विशेषकर प्रवास के दौरान, पक्षियों जैसे वाटरहेन, मूरेंस और रीड वार्बलर के लिए एक आदर्श आवास प्रदान करेगा।

बम्बुसेटम: इस क्षेत्र में भारतीय बांस की प्रजातियां होंगी। बांस धूल और ध्वनि प्रदूषण को कम करने, वाहन उत्सर्जन को अवशोषित करने और अपने पत्ती कूड़े के जरिये मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा।

वृक्षारोपण क्षेत्र: 6 हेक्टेयर पार्क से आगे बढ़ते हुए, इस क्षेत्र में देशी पेड़ की प्रजातियां और झाड़ियाँ शामिल होंगी। यह वन्यजीवों को आकर्षित करेगा, शोर और धूल को कम करेगा तथा प्राकृतिक वन स्थितियों की नकल करके वायु गुणवत्ता को बढ़ाएगा।

ताड़ का वृक्षारोपण: झील के पीछे, देशी भारतीय पॉम जैसे फीनिक्स डेट पॉम और टोडी पॉम लगाए जाएंगे। ये वृक्ष विभिन्न पक्षी प्रजातियों और छोटे स्तनधारियों के लिए घोंसला स्थल के रूप में पेश आयेंगे तथा हॉर्नबिल और वीवर पक्षियों जैसी प्रजातियों का मदद करेंगे।

पक्षियों को आकर्षित करना: पार्क की वनस्पतियों में विभिन्न प्रकार के पेड़, नरकट, जलीय पौधे और झाड़ियाँ शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से स्थानीय वन्यजीवों का समर्थन करने और जैव विविधता को बढ़ाने के लिये चुना गया है। उल्लेखनीय प्रजातियों में नीम, भारतीय मूंगा वृक्ष, वाटर लिलीज, कमल, वाइल्ड जैस्मिन और करोंदा शामिल हैं।

यह पार्क एक टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, आधुनिक शौचालय, आंतरिक मार्ग, एक जॉगिंग / साइकिलिंग ट्रैक, बढ़ी हुई प्लिंथ ऊंचाई के साथ एक एम्फीथिएटर, वॉच टॉवर और कास्ट-आयरन बेंच सहित कई सुविधाएं प्रदान करता है। लैंडस्केपिंग में विस्तारित लॉन, हरित पॉकेट्स और एक सिंचाई प्रणाली शामिल है। उपयोगिताएँ अच्छी तरह से एकीकृत हैं, जिनमें 200 केवीए ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त कुएं शामिल हैं।

इस पार्क में सौर पैनलों के माध्यम से सौर ऊर्जा की भी व्यवस्था की गई है, जो प्रकाश व्यवस्था, पानी और अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। यह दृष्टिकोण पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करता है और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देता है।

पार्क की एक मुख्य चीज इसकी स्थिरता पर जोर देना है, जो इसकी “ऑक्सीजन पार्क” सुविधा द्वारा उजागर किया गया है। तेजी से बढ़ने वाले, ऑक्सीजन उत्पादक पेड़ों के रोपण का उद्देश्य वायु प्रदूषण का मुकाबला करना और एक स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है। नागपुर का सामाजिक वानिकी प्रभाग इन हरे भरे स्थालों को विकसित करने और उनको कायम रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस कार्यक्रम में श्याम कुमार बर्वे, सांसद, टेकचंद सावरकर, विधायक, आशीष जायसवाल, विधायक, विकास कुंभारे, सुधाकर कोहाले और अनुराग जैन, सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा मंत्रालय और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...