सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

भोपाल। रविवार को रविंद्र भवन के सभागार में भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति के संयुक्ततत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ( अतिरिक्त कलेक्टर) श्री शंकर घनश्यामदास अदानी ( चार्टेड अकाउंटेंट) श्रीमती निकिता ममतानी ( वक्ता, इंदौर) श्री अजय गोयनका ( डायरेक्टर चिरायु मेडिकल फ़ाउंडेशन) डॉ. विजय डी. बजाज ( फाउंडर प्रेसिडेंट चाइल्ड ब्रेन जिम, पुणे) डॉ सुदेश कुमार सोहानी ( कुलपति चिरायु विश्वविद्यालय, भोपाल) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होने थे । इस समारोह में 10वीं व 12वीं, कॉलेज की डिग्री एवं प्रदेश स्तर पर अनेक गतिविधियों में उपलब्धियां और मैडल पाने वाले लगभग 500 प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सबनानी ने बच्चों को कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नारेश तालरेजा ने कहा कि समारोह का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है, आपको मिलने वाले इस सम्मान से आप प्रोत्साहित होते हैं, साथ ही समाज के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। ग़ौरतलब है कि यह प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह प्रादेशिक स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी, रतलाम, इटारसी, होशंगाबाद, विदिशा सहित अन्य जिलो से लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी पहुँचे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर कार्यक्रम संयोजक हरीश चांदवानी, सह संयोजक करण भागचंदानी, कपिल भाटिया, राम आसुदानी, माया पंजवानी, रेखा कमल, हरीश मेघानी, महेश मेघवानी,मनोहर उतवानी सुनील मंगवानी, राजू वाधवानी, अजय नानवानी,रिया तोलानी, मनोज नाथानी, ठाकुर पंजवानी, नानक दासवानी,अशोक रोहरा ,महेश तोलानी,नानक दादलानी, हरिश विधानी ,कविता इसरानी,भावना जगवानी,सिया आसुदनी,पूजा भाटिया, चंदा तरानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुर ताल” उत्सव की समापन संध्या में रूहानी हुई शाम, “सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम”, “कोई जो मिले मुझ सा हसीन, बात ना करना” जैसी गजलों ने बांधा समा

डेल्फीक काउंसिल ऑफ़ राजस्थान, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘सुर ताल’ उत्सव का समापन रविवार को जवाहर कला केंद्र में हुआ । कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संदीप वर्मा, पुलिस महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी, सेवानिवृत न्यायाधिपति दीपक माहेश्वरी, नगर निगम ग्रेटर की आयुक्त रुक्मणि रियार अतिथि रहें।

समापन संध्या ग़ज़ल गायक प्रेम भंडारी, पमिल मोदी और देवेंद्र हिरन की सुरमई गज़लों के नाम रही। समापन संध्या में प्रेम भंडारी, पामिल मोदी और देवेंद्र हिरन ने एक साथ मंच साझा करके विभिन्न गज़लों को पेश किया जिनमे सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम, कोई जो मिले मुझ सा हसीन बात ना करना, ग़म का खज़ाना तेरा भी है, ए काश ऐसा हो जाए आदि गज़लों नें समा बांधा।

राजस्थान डेल्फिक काउंसिल की अध्यक्ष श्रेया गुहा ने बताया कि महोत्सव में प्रसिद्ध फोटोग्राफर शिरीष कराले ने 3 दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप में विधार्थियो को फोटोग्राफी विधा की विभिन्न बारीकीयों से अवगत करवाया है। इसके साथ ही पूरे भारत से आये कलाकारों ने भी नृत्य, शास्त्रीय संगीत गायन और वादन से दर्शकों को रूबरू करवाया ।

कार्यक्रम के बाद श्रेया गुहा और जयपुर जिला कलेक्टर डॉ जीतेन्द्र सोनी ने सभी कलाकारों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान, काउन्सिल के सदस्य आरएएस अधिकारी शिप्रा शर्मा, कीर्ति शर्मा, नवीन त्रिपाठी, राहुल सूद भी उपस्थित रहें।

बीजेपी जिला भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच थाने में की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत कर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल क्राइम ब्रांच थाने में दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि गत दिनों भोपाल में प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में बोले गये शब्द स्तरहीन होकर अपशब्दों की श्रेणी में आते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर ऐसे शब्द बोले गए हैं, जिससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की छवि धूमिल हो, भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने लगें और आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय कानून व्यवस्था बिगड़ जाए।

भोपाल क्राइम ब्रांच को की गई शिकायत में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह के यह शब्द ‘‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवदियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती हैं‘‘, से भाजपा के लाखों कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से कभी काम नहीं करती, परंतु दिग्विजय सिंह के ऐसे बयान से निश्चित ही संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुःख हुआ है। दिग्विजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के विरूद्ध जानबूझकर ऐसे अपशब्द बोले गए हैं, जिससे कानून व्यवस्था आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय बिगड़ जाए।

दिग्विजय सिंह के विरूद्ध पूर्व में मानहानिकारक शब्द बोलने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा एक प्रकरण क्रमांक एस.सी.पी.पी.एम./13/2022 जिला न्यायालय भोपाल में पूर्व से लंबित है, जिससे सिद्ध होता है कि दिग्विजय सिंह अभ्यासिक आपराधिक व्यक्ति हैं। शिकायती आवेदन में दिग्विजय सिंह के विरूद्ध धारा 356, 356(1) व 352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

पार्षद व पार्षद प्रत्याशी पार्टी संगठन व देश को ताकत देने रिकॉर्ड सदस्य बनाएं – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को संगठन पर्व संबंधित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की पार्षद बैठक को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की खीझ का सबसे बड़ा कारण यही है कि भाजपा और उसके नेता जनता की सेवा क्यों कर रहे हैं। दिग्विजय इसलिए भी खीझ रहे हैं कि पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत से लेकर नगर निगमों, प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस के नेता बिना पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इस लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मैदान में उतरें। संगठन पर्व में भोपाल जिले को मध्यप्रदेश में नंबर एक बनाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें और सदस्यता में इतिहास बनाएं। बैठक को जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं भोपाल महापौर मालती राय ने भी संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता समाज का भला नहीं कर सकते, वे सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं। भाजपा सत्ता नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब कल्याण के कार्यों को इसी तरह से करती रहें, इसके लिए भाजपा संगठन को और मजबूत करना होगा। भाजपा संगठन पर्व के तहत विधानसभा, लोकसभा और नगर निगम के चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। भाजपा का संगठन जितना मजबूत होगा, देश उतना ही मजबूत होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए यह अवसर मिला है। संगठन पर्व को भाजपा कार्यकर्ता अवसर के रूप में लें और जो व्यक्ति भाजपा का मतदाता हैं, उसे सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों का जीवन बदलने का कार्य कर रही है। विपक्षी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ऐसा कुछ नहीं कर सकता। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता संगठन पर्व के जरिए सभी वर्गों के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ें और संगठन को मजबूती प्रदान करें। अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर संगठन की ताकत बढ़ाने का कार्य करें। चुनावों में जिस बूथ पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत कर कई राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकारें चला रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ‘‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनओं में किसी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इसलिए यह जनता को भ्रमित करने का कार्य करती है। पार्षद अपने वार्ड में पार्टी का चेहरा होता है। सभी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी देश को ताकत देने के लिए सभी भाजपा मतदाताओं को सदस्य बनाएं और ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाएं जो भाजपा के मतदाता नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता भोपाल में चुनावों में रिकार्ड बनाते रहे हैं, अब संगठन पर्व में भी प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाने का कार्य करें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश हित सर्वापरि है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। कश्मीर में धारा-370 के विरोध में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की नींव रखी। उन्होंने धारा 370 हटाये जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। आज कश्मीर में बिना आतंक के चुनाव हो रहे हैं, यह भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से ही संभव हुआ है। देश में पार्टी के प्रारंभ से ही हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी रहा और आज भी केरल और बंगाल में जारी है। आज देश के कोने-कोने में भाजपा की सरकार जनता की सेवा का कार्य कर रही है। चीन की कम्युनिष्ट पार्टी को पीछे छोड़कर भारतीय जतना पार्टी विश्व की सबसे वढ़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन बूथ में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि स्व. अटलजी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारतमाता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। हम एकात्म मानववाद के लिए संकल्पित और पंच-निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं। लोकसभा चुनाव में हमें 2 करोड़ 24 लाख वोट मिले थे। मध्यप्रदेश में वर्तमान में 41 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में मध्यप्रदेश का हर रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाकर लक्ष्य को हासिल करना है। विधानसभा एव लोकसभा चुनाव में प्रदेश के जिन बूथों पर हमारा प्रदर्शन कमजोर रहा है, संगठन पर्व इस कमजोरी को मजबूती में बदलने का एक अवसर है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन की पहचान कार्यकर्ताओं को गढ़ने की रही है। हमें सदस्यता अभियान में अपनी इस पहचान को बनाए रखना है। हमने प्रदेश में बूथ विस्तरक योजना बनाकर बूथ को शसक्त बनाया है। आज बूथ हमारी ताकत हैं। इसलिए हमें हर समाज और वर्ग के जो लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, उन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रभावी लोगों के साथ सामाजिक, धार्मिक कार्यों से जुड़े लोग और केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के लाभार्थी योजनाओं के हितग्राहियों को पार्टी का सदस्य बनाकर हमारे विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है। मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरें और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाएं। श्री हितानंद जी ने हारे हुए बूथों, शक्ति केंद्रों और विधानसभाओं में सदस्यता अभियान को लेकर रचना वनाकर कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रविन्द्र यती एवं इन्द्रजीत सिंह मंचासिन रहे।

 

परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर जनजातीय वर्ग से द्रौपदी मुर्मु के पदासीन होने के साथ ही जनजातीय वर्ग के हित और सम्मान में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। मध्यप्रदेश में भी इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग के लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। केंद्रीय जनजातीय मंत्री दुर्गादास उईके स्वयं भी उज्जैन आकर प्रथम पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व तक मुख्यमंत्री अथवा अन्य विशिष्ट व्यक्ति को यह अवसर मिलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रोत्साहन और तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज खंडवा जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनजातीय वर्ग के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एम्स और क्लेट आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश के 5 बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। आज प्रतीक स्वरूप विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक जनजातीय बहुल जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। जहां हमारी प्रतिभा को समाज के बीच लाने का मौका मिले। सम्पन्न घरों के बच्चे तो देश के बाहर पढ़ने जाते हैं लेकिन अब गरीब जनजातीय परिवार के सदस्य भी विदेशों में अध्ययन के लिए जा रहे हैं। आज उन बच्चों के माता-पिता की आँखों में जो खुशी देखी है, वो अद्भुत है। यह असली आनंद की बात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार भी उसी तरह उनके साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहती है। हर गरीब जनजातीय वर्ग के साथ कदम से कदम मिलकर आगे चलना चाहती है, उनके बच्चों को आगे बढ़ाना चाहती है। हमारे मन में सरकार के लिए आगे बढ़ाने के लिए पूरी युवा शक्ति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोग भारत की आबादी को अलग नजरिए से देखते है। यह सच है कि यहाँ बड़ी आबादी है। यह उनके लिए परेशानी हो सकती है। लेकिन यही हमारी ताकत है। आर्थिक अभाव में गरीब परिवार एवं जनजातीय वर्ग से आने वाले बच्चों की पढ़ाई नहीं रूकेगी। बेटा-बेटी सिर्फ एडमिशन लें, पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सब आगे बढ़ें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बने। अगर विदेश में जाकर पढ़ना है तो उसके लिए भी सरकार पैसा देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित थे। कार्यक्रम में खण्डवा जिले के हरसूद एवं खालवा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शासकीय महाविद्यालय हरसूद आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस सुविधा भी प्रारंभ की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के शिक्षा सत्र के लिए जनजातीय कार्य विभाग की विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना में चयनित 70 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में प्रतिभावान जनजातीय छात्र श्री आशाराम पालवी को लंदन में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी की फीस और अन्य खर्च सहित लगभग 35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। साथ ही उनके माता-पिता का अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं – प्रदेश के 89 विकास खण्डों में बनेंगे सौ-सौ सीटर आवासीय छात्रावास। छात्रावासों की मेस में आधुनिक रोटी मेकर मशीन की व्यवस्था होगी। हरसूद में बालिका खेल परिसर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए उद्योगों की स्थापना पर रियायतें देंगे। नए कन्या परिसर भी प्रारंभ किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

डीजी आरपीएफ ने हॉट स्प्रिंग्स मेमोरियल, लद्दाख में पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव ने 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 3 सितंबर 2024 को लद्दाख में हॉट स्प्रिंग मेमोरियल पर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा आईटीबीपी, आईटीबीएफ और भारतीय सेना के वीर अधिकारियों और जवानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए थी, जो अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चौकसी बरत रहे हैं।

यादव ने विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का प्रतिनिधित्व करने वाले पुलिस अधिकारियों के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस प्रतिनिधिमंडल में तेलंगाना पुलिस के डीआईजी एन प्रकाश रेड्डी डिप्टी लीडर के रूप में शामिल थे। पुलिस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में डीसीपी/ईओडब्ल्यू राजा बंठिया ने दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व किया।

यह स्मारक भारतीय पुलिस बलों के लिए एक पवित्र स्थल रहा है, जहां 21 अक्टूबर, 1959 को राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले दस सीआरपीएफ अधिकारियों/कर्मियों के बलिदान की याद में प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 1960 में स्मरण के एक संकेत के रूप में शुरू हुआ यह समारोह देश भर के सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के लिए एक अत्यधिक सम्मानित परंपरा बनी हुई है। यह स्थल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास समुद्र तल से 15,400 फीट की ऊंचाई पर ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम इलाके में स्थित है।

पुलिस प्रतिनिधिमंडल को 86 वर्षीय वयोवृद्ध और एक जीवित किंवदंती और गश्ती दल के सदस्य सोनम दोरजे से मिलने का सम्मान मिला। दोरजे ने 21 अक्टूबर, 1959 को चीनी सैनिकों के खिलाफ बहादुरी से खड़े होकर युद्ध किया जहां उन्हें पकड़ लिया गया था। उनकी जीवटता और साहस इतिहास का एक प्रेरक अध्याय बना हुआ है।

इस वर्ष की तीर्थयात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि मनोज यादव प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक बने। विभिन्न बलों के पुलिस अधिकारियों की एक टीम के साथ उनकी भागीदारी भारत में विभिन्न पुलिस बलों के बीच साझा की गई एकता, शक्ति और सौहार्द को मजबूत करती है।

डीजी आरपीएफ ने इस तीर्थयात्रा को रेलवे सुरक्षा बल के उन 1011 बहादुर कर्मियों को समर्पित किया, जिन्होंने 1958 में बल की स्थापना के बाद से कर्तव्य की राह पर अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्‍होंने 1959 के बहादुरों के दिखाए गए कर्तव्य, वीरता और बलिदान की भावना के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिनकी यादें पुलिस इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी।

मनोज यादव की यात्रा और इस गंभीर कार्यक्रम में उनकी भागीदारी कानून प्रवर्तन समुदाय के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह राष्ट्र की सेवा में पुलिस अधिकारियों के किए गए बलिदानों की एक मार्मिक याद दिलाता है और कर्तव्य, वीरता और प्रतिबद्धता की स्थायी भावना को मजबूत करता है जो भारतीय पुलिस बिरादरी की पहचान है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालिंपिक से लौटे छह पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे के साथ कल नई दिल्ली में भारतीय पैरा-शूटिंग दल को पेरिस से भारत लौटने पर सम्मानित किया। इस टीम ने पेरिस में कुल 4 पदक जीते, जिसमें अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक, मनीष नरवाल ने रजत, और रुबीना फ्रांसिस तथा मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।

भारतीय पैरा-शूटिंग दल को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और उनके सहयोगी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “जब आप खेलते हैं, तो आप न केवल अपने लिए सफलता प्राप्त करते हैं, बल्कि अपने प्रशिक्षक, अपने माता-पिता और पूरे देश को गौरवान्वित भी करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “हमारे सभी 84 पैरा-एथलीटों ने पेरिस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। कुछ खिलाड़ी पदक लेकर लौटे, जबकि अन्य ने बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किया। आइए, हम इन अनुभवों का लाभ उठाएं और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें, हमेशा स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखें।”

डॉ. मांडविया ने राष्ट्रीय प्रगति की आधारशिला के रूप में खेलों को विकसित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “हमें 2047 तक स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन जारी रखना चाहिए। सरकार सभी खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी और हमारे एथलीटों और प्रशिक्षकों को मदद देना जारी रखेगी।”

अवनि लेखरा ने 249.7 अंकों का नया पैरालिंपिक रिकॉर्ड (पीआर) बनाकर आर2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और टोक्यो 2020 में जीते अपने खिताब का भी बचाव किया। इस जीत के साथ वह पैरालिंपिक या ओलंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला एथलीट भी बनीं।

इस दल में पैरा-तीरंदाज राकेश कुमार और पैरा-एथलीट प्रणव सूरमा भी मौजूद थे। तीरंदाज राकेश ने शीतल देवी के साथ मिलकर मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता; जो पैरालिंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के लिए पहला पदक रहा। 39 वर्षीय राकेश व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और 1 अंक से कांस्य पदक से चूक गए।

इस बीच, प्रणव ने पुरुषों के क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में रजत पदक जीता और हमवतन धरमबीर ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने 06.09.2024 को दिन के स्पर्धाओं की समाप्ति के बाद कुल 27 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत, 12 कांस्य) जीते हैं। कल टोक्यो 2020 रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ पुरुषों की ऊंची कूद – टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान उन्होंने एक क्षेत्रीय रिकॉर्ड (एशियाई रिकॉर्ड) भी बनाया।

इसके अलावा, खेलो इंडिया एथलीट और पैरालिंपिक में पदार्पण करने वाले होकाटो सेमा ने 14.65 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पुरुषों की शॉट पुट – एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह पैरालिंपिक के इस संस्करण में पदक जीतने वाले 40 वर्ष की आयु के सबसे उम्रदराज भारतीय भी बन गए।

 

भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा ने अंधकार में विश्व का मार्गदर्शन किया – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने वैश्विक दृष्टिकोण और राष्ट्र के मूल्यों को आकार देने में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा के योगदान पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ ऋषि परंपरा का मूल सिद्धांत है।

वैश्विक कूटनीति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार प्रकट करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि, “जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया ने भारत के नेतृत्व को पहचाना जब हमारा ध्येय वाक्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ था। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में आयोजित “आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम में हमारी ऋषि परंपरा का सार निहित है, जिसने सहस्राब्दियों से हमारा मार्गदर्शन किया है।

उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में निहित दो प्रमुख सिद्धांतों को विश्व मंच पर पेश करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने प्रथम सिद्धांत को रेखांकित करते हुए कहा कि “भारत ने कभी भी विस्तारवाद की नीति का समर्थन नहीं किया अथवा दूसरों की भूमि के प्रति लालसा की भावना नहीं रखी”। वहीं दूसरा सिद्धांत की ओर इंगित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी संकट में युद्ध समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, “समाधान का केवल एक ही रास्ता है: बातचीत और कूटनीति।”

अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर में मानवता का मार्गदर्शन करने में भारत के प्राचीन ज्ञान और आध्यात्मिक परंपराओं के वैश्विक प्रभाव पर टिप्पणी उपराष्ट्रपति ने कहा कि, “दुनिया के बड़े-बड़े लोग जब अशांति महसूस कर रहे थे, पथ से भटक गए, जब उन्हे अंधकार दिखाई दिया, तो उनका रुख भारत की तरफ हुआ। इस तकनीकी युग में भी, उन लोगों को मार्गदर्शन और रोशनी इसी देश में मिली।”

भारत की आध्यात्मिक एवं प्रौद्योगिकी प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि, “हमारी ऋषि परंपरा की वजह से ही आज, भारत जल में, थल में, आकाश में और अंतरिक्ष में, बहुत बड़ी छलांग लगा रहा है।”

उपराष्ट्रपति ने कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की बजाय व्यक्तिगत एवं राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने पर चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि, “कई लोग गलत रास्ते पर चलकर धर्म को भूल जाते हैं, राष्ट्रधर्म को भूल जाते हैं, निजी व राजनीतिक स्वार्थ में अंधाधुंध कार्य करते हैं।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा कभी भी इसकी इजाज़त नहीं देती है, “हजारों साल की पृष्ठभूमि में कोई भी शासन व्यवस्था हो, ऋषि के मुख वचन से जो निकल गया वो हमेशा निर्णायक रहा है। उसकी हमेशा अनुपालना हुई है। गत दशक में ऋषि परंपरा का पूरा सम्मान हुआ है।”

इस मौके पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य, कुलाधिपति, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट, अनिल राजभर, श्रम एवं रोजगार, समन्वय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन इस अवसर पर सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

बांधवगढ टाईगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का हुआ आगाज

बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यहा का प्रबंधन बाघ के साथ दूसरे वन्य-प्राणियों का भी पूरा ध्यान रखता है। बांधवगढ टाईगर रिजर्व स्थित हाथी कैंप में पीसीसीएफ वाईड लाईफ व्ही.एन. अमबाडे की उपस्थिति में शनिवार से सात दिवसीय “हाथी महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। हाथियों को सुबह नहलाने-सजाने के साथ विभिन्न प्रकार के फल, गन्ना, नारियल और गुड़ खिलाया गया। हाथियों को स्वस्थ रखने के दृष्टिगत से उनसे एक सप्ताह तक कोई काम नहीं लिया जाएगा।

सात दिन हाथियों की दिनचर्या में सुबह हाथियों को अच्छे से नहलाया जाता है और उसके बाद नीम और अरंडी के तेल की मालिश की जाती है। सभी हाथियों को सजया-संवारा जाकर उनके मनपसंद व्यंजन दिये जाते हैं। इसके बाद रोटी खिलाकर जंगल में आराम से विचरण करने के लिए आजाद छोड़ दिया जाता है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव में हाथियों के लिये सात दिन विशेष भोजन के साथ उनकी आवभगत होती है। हाथियों को केला, अमरूद, पानी वाला नारियल, गन्ना, मौसमी फल, मक्का और 10 रोटी दी जाती है। एक रोटी एक किलो की होती है। हाथी महोत्सव में आस पास के क्षेत्रों के ग्रामीणजन अपने परिवार के साथ ताला गेट के रामा कैंप पहुंचते हैं और हाथियों को फल खिलाते हैं। हाथियों के साथ फोटो खिचवाकर उनकी दिनचर्या को जानते समझते हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हाथी महोत्सव का उद्देश्य हाथियों और उनके महावतों को आराम देना है। साथ ही ग्रामीण भी हाथी के बारे में और उनके व्यवहार से परिचित हो। इसके लिये हाथी महोत्सव में सभी के लिए प्रवेश रहता है। यह महोत्सव वन-प्राणियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फैली भ्रांतियों को भी दूर करना है।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...