सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
भोपाल। रविवार को रविंद्र भवन के सभागार में भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति के संयुक्ततत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ( अतिरिक्त कलेक्टर) श्री शंकर घनश्यामदास अदानी ( चार्टेड अकाउंटेंट) श्रीमती निकिता ममतानी ( वक्ता, इंदौर) श्री अजय गोयनका ( डायरेक्टर चिरायु मेडिकल फ़ाउंडेशन) डॉ. विजय डी. बजाज ( फाउंडर प्रेसिडेंट चाइल्ड ब्रेन जिम, पुणे) डॉ सुदेश कुमार सोहानी ( कुलपति चिरायु विश्वविद्यालय, भोपाल) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होने थे । इस समारोह में 10वीं व 12वीं, कॉलेज की डिग्री एवं प्रदेश स्तर पर अनेक गतिविधियों में उपलब्धियां और मैडल पाने वाले लगभग 500 प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सबनानी ने बच्चों को कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नारेश तालरेजा ने कहा कि समारोह का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है, आपको मिलने वाले इस सम्मान से आप प्रोत्साहित होते हैं, साथ ही समाज के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। ग़ौरतलब है कि यह प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह प्रादेशिक स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी, रतलाम, इटारसी, होशंगाबाद, विदिशा सहित अन्य जिलो से लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी पहुँचे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर कार्यक्रम संयोजक हरीश चांदवानी, सह संयोजक करण भागचंदानी, कपिल भाटिया, राम आसुदानी, माया पंजवानी, रेखा कमल, हरीश मेघानी, महेश मेघवानी,मनोहर उतवानी सुनील मंगवानी, राजू वाधवानी, अजय नानवानी,रिया तोलानी, मनोज नाथानी, ठाकुर पंजवानी, नानक दासवानी,अशोक रोहरा ,महेश तोलानी,नानक दादलानी, हरिश विधानी ,कविता इसरानी,भावना जगवानी,सिया आसुदनी,पूजा भाटिया, चंदा तरानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News
कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी
उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...