Sunday, November 29, 2026

टैगोर चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता में 2500 बच्चों ने लिया हिस्सा

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार को 8वीं टैगोर चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा 3 से 12वीं तक के करीब 2500 बच्चों ने भाग लिया।

यूनिवर्सिटी के कुलपति संतोष चौबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने बच्चों की पेंटिंग्स का अवलोकन किया और चित्रों की प्रदर्शनी देखी। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को मौके पर ही सर्टिफिकेट वितरित किए गए। प्रमाणपत्र पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।

Previous articleगरीबों के हक की लड़ाई लड़ने थुआखेड़ा पहुंचे कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह
Next articleसंगठन की असली ताकत उसका कमजोर कार्यकर्ता है!