
भोपाल। हुजूर विधानसभा के ग्राम थुआखेड़ा में शासकीय भूमि पर प्लॉट आवंटन को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस ने गरीब परिवारों के समर्थन में आवाज बुलंद की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासकीय भूमि पर प्लॉट देने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए और कथित रूप से फर्जी दानपत्र भी तैयार किए गए।
राजकुमार सिंह ने मामले को लेकर थाना प्रभारी और एसडीएम से चर्चा की। एसडीएम ने सोमवार को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
राजकुमार सिंह ने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर रामराज तिवारी, राहुल बवेले, आशीष राय, अर्जुन बाली, राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















