Wednesday, November 25, 2026

श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र के प्रसंगों का हुआ भावपूर्ण वर्णन

भोपाल। श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण का वृंदावन छोड़कर मथुरा प्रस्थान, भगवान बलराम एवं रेवती विवाह, श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र के प्रसंग सुनाए गए।

कथा में श्रीकृष्ण के वृंदावन छोड़कर मथुरा जाने के प्रसंग का वर्णन किया गया। इस दौरान माता यशोदा, गोपियों, ग्वाल-बालों और समस्त वृंदावनवासियों के विरह और कन्हैया के प्रति अटूट प्रेम को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया।

भगवान बलराम जी और रेवती जी के विवाह प्रसंग के माध्यम से धार्मिक परंपराओं का वर्णन किया गया। वहीं श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग में माता रुक्मिणी की अटूट भक्ति, समर्पण और प्रेम का संदेश दिया गया।

कथा के दौरान सुदामा चरित्र का भी भावपूर्ण वर्णन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की मित्रता के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को सच्ची मित्रता, निस्वार्थ प्रेम और भक्ति का महत्व समझाया।

समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में समाजसेवी कमलेश ठाकुर, पार्षद वार्ड 82 ज्योति मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश रॉय, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, महेश मीना, लोकुश पांडे और मनफूल मीना सहित अनूप वाजपेयी, बीना वाजपेयी, मदन ठाकुर, अनंत अवस्थी, मीनाक्षी अवस्थी, मोनू मालवीय, मुकुल वाजपेयी, लखंदर सिंह, आकांक्षा मिश्रा वाजपेयी, आर्यक वाजपेयी, राकेश तिवारी, समीक्षा तिवारी, अव्यान तिवारी, श्रेयान तिवारी, अक्षत मिश्रा, मयंक वाजपेयी, स्वाति शर्मा वाजपेयी, आर्यांश वाजपेयी, अनिल उपमन्यु, स्मृति उपमन्यु, राजकुमार त्रिपाठी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, संगीता बतोले, रीना शर्मा, अनंत तिवारी, प्रेमनारायण अवस्थी, उषा अवस्थी, हरिओम अवस्थी, मुकेश शर्मा, मुकेश यादव, भवानी सोनकर, देवेंद्र विश्वकर्मा, मंजरी तिवारी, संजय मालवीय, सौरभ चौधरी, गोपाल सोनी, महेश त्रिपाठी, सत्यम त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, नीता द्विवेदी, भवानी सोनखिया, गोपाल गोपेश, रागिनी तिवारी एवं अविनाश तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत कथा के इन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, आदर्शों, भक्ति, प्रेम और मित्रता के महत्व का संदेश दिया गया।

Previous articleभोपाल के आम्र पैलेस में बिना FSSAI लाइसेंस चल रहा था कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल का कारोबार, जांच में मिलीं कई खामियां
Next articleSSC CHSL 2026: 3 दिसंबर से टियर-1 परीक्षा, अभ्यर्थी चेक करें अपना परीक्षा शहर