Wednesday, November 25, 2026

SSC CHSL 2026: 3 दिसंबर से टियर-1 परीक्षा, अभ्यर्थी चेक करें अपना परीक्षा शहर

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। टियर-1 परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

आयोग परीक्षा की निर्धारित तारीख से 2 से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश उपलब्ध होंगे।

Own Scribe के लिए 28 नवंबर तक मौका

स्वयं के स्क्राइब (Own Scribe) का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को 28 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक स्क्राइब का पंजीकरण और मैपिंग पूरी करनी होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Previous articleश्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र के प्रसंगों का हुआ भावपूर्ण वर्णन