
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। यह परीक्षा कार्यक्रम नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है।
MP Board 10th Time Table 2027: 10वीं का विषयवार टाइम टेबल
| परीक्षा दिनांक | विषय |
|---|---|
| 24 फरवरी 2027 | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज एवं कंप्यूटर |
| 25 फरवरी 2027 | NSQF के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) |
| 27 फरवरी 2027 | उर्दू |
| 2 मार्च 2027 | हिंदी |
| 5 मार्च 2027 | गणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक) |
| 9 मार्च 2027 | अंग्रेजी |
| 12 मार्च 2027 | संस्कृत |
| 15 मार्च 2027 | विज्ञान |
| 18 मार्च 2027 | सामाजिक विज्ञान |
MP Board 12th Time Table 2027: 12वीं का विषयवार टाइम टेबल
| परीक्षा दिनांक | विषय |
|---|---|
| 17 फरवरी 2027 | बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन एवं तबला पखावज |
| 18 फरवरी 2027 | उर्दू एवं मराठी |
| 20 फरवरी 2027 | संस्कृत |
| 22 फरवरी 2027 | NSQF के समस्त विषय एवं शारीरिक शिक्षा |
| 23 फरवरी 2027 | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) |
| 24 फरवरी 2027 | हिंदी |
| 25 फरवरी 2027 | ड्राइंग एंड डिजाइन एवं मनोविज्ञान |
| 26 फरवरी 2027 | अंग्रेजी |
| 1 मार्च 2027 | इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस |
| 3 मार्च 2027 | समाजशास्त्र |
| 4 मार्च 2027 | भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरीज, विज्ञान के तत्व एवं भारतीय कला का इतिहास |
| 8 मार्च 2027 | जीवविज्ञान |
| 11 मार्च 2027 | राजनीति शास्त्र |
| 13 मार्च 2027 | रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
| 16 मार्च 2027 | गणित |
| 17 मार्च 2027 | कृषि, होम साइंस एवं अकाउंटेंसी |
| 19 मार्च 2027 | भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन तथा शरीर रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा
मंडल के निर्देशानुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विद्यार्थियों को सुबह 8:45 बजे से प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट और सुबह 8:55 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी।
फरवरी से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालयों में 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आवंटित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को अपने विद्यालय के प्राचार्य या परीक्षा केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा।
MP Board Time Table 2027 PDF Download: सरकारी वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना पूरा परीक्षा कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Time Table या परीक्षा कार्यक्रम सेक्शन पर जाएं।
- वर्ष 2027 की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल चुनें।
- कक्षा 10वीं या 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम खोलें।
- PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.mpbse.nic.in/
टाइम टेबल पेज: lDownload
विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने विषयों की परीक्षा तारीख ध्यान से देखें और उसी के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और प्रवेश पत्र सहित आवश्यक सामग्री साथ रखें। परीक्षा कार्यक्रम में किसी बदलाव या अन्य निर्देश के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
नोट: परीक्षा तिथि और विषयों की अंतिम पुष्टि मंडल द्वारा जारी मूल परीक्षा कार्यक्रम से अवश्य करें।

















