Monday, November 30, 2026

MP NHM Staff Nurse Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के 301 पदों पर भर्ती, 5 दिसंबर तक आवेदन

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश (National Health Mission MP – NHM MP) ने संविदा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर 301 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 28,700 रुपये मानदेय दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

MP NHM Staff Nurse Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के भर्ती विज्ञापन के अनुसार संविदा स्टाफ नर्स के कुल 301 पद भरे जाएंगे। भर्ती में अनारक्षित, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण का प्रावधान है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण रखा गया है।

Staff Nurse Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित योग्यता निर्धारित की गई है:

  1. भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ 10+2 यानी 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  2. मान्यता प्राप्त संस्थान से चार वर्षीय B.Sc. Nursing या जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण के बाद दो वर्षीय Post Basic B.Sc. Nursing उत्तीर्ण होना चाहिए।
  3. मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में वैध एवं जीवित पंजीयन (Valid Registration) अनिवार्य है।

MP Staff Nurse Vacancy: आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। विज्ञापन में पात्र आरक्षित वर्गों, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान दिया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी? NHM Staff Nurse Salary

चयनित उम्मीदवारों को संविदा स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए प्रतिमाह 28,700 रुपये मानदेय निर्धारित किया गया है।

MP NHM Staff Nurse Selection Process: चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन MP Online Limited के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Computer Based Test – CBT) के आधार पर किया जाएगा।

  • परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
  • कुल अंक 100 होंगे।
  • परीक्षा में Negative Marking नहीं होगी।
  • प्राप्त अंकों के आधार पर Merit List तैयार की जाएगी।

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक:

  • General / UR: 40 प्रतिशत
  • EWS: 36 प्रतिशत
  • OBC: 35 प्रतिशत
  • SC / ST: 30 प्रतिशत

MP NHM Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 नवंबर 2026
आवेदन संशोधन शुरू 28 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2026
संशोधन की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026

MP Staff Nurse Online Form कैसे भरें?

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी MP Online के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के समय 10वीं, 12वीं की अंकसूची, नर्सिंग योग्यता के प्रमाणपत्र, वैध नर्सिंग रजिस्ट्रेशन, मध्यप्रदेश मूल निवासी प्रमाणपत्र और लागू होने पर आरक्षण संबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Official Apply Link: https://iforms.mponline.gov.in

MP Online Website: https://www.mponline.gov.in

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन और पात्रता संबंधी सभी शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

जरूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। परीक्षा की तारीख विज्ञापन में घोषित नहीं की गई है। परीक्षा केंद्रों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित अन्य शहर शामिल हो सकते हैं।

Previous articleयुवाओं के सपनों पर नशे का खतरा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दिया जागरूकता का संदेश
Next articleगरीबों के हक की लड़ाई लड़ने थुआखेड़ा पहुंचे कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह