Sunday, November 29, 2026

भोपाल में 1 दिसंबर को होगा बाबा नीब करौरी महाराज का वार्षिक कृपा महोत्सव

भोपाल। बाबा नीब करौरी महाराज के वार्षिक कृपा महोत्सव के अवसर पर 1 दिसंबर 2026 को भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री सुंदरकांड पाठ, शिव तांडव स्तोत्र, भजन संध्या और भोजन प्रसादी भंडारा होगा।

कार्यक्रम में दिल्ली वाले ब्रजेन्द्र चौहान द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति कालीपुत्र कालीचरण महाराज देंगे, जबकि भजन गायन कन्हैया मित्तल करेंगे।

इस अवसर पर हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महाराज सहित अन्य संतगण भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम मंगलवार को शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल दशहरा मैदान, विद्या मार्केट, अरेरा कॉलोनी, भोपाल निर्धारित किया गया है।

यह आयोजन बाबा नीब करौरी महाराज रामवेदी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

Previous articleRailway Recruitment 2026: रेलवे में Senior Publicity Inspector के 8 पद, ₹35,400 वेतन; 4 दिसंबर तक आवेदन
Next articleभाजपा की ‘सहयोग सेल’ की दिसंबर समय-सारणी जारी, भोपाल में तय दिनों पर मिलेंगे मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी