दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत हाथों में – डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने स्वतंत्रता दिवस पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं बधाई दी। 29वीं बटालियन दतिया की ‘बी’ कंपनी के एएसआई उदयवीर सिंह, आरक्षक कल्याण सिंह, राणा सिंह, नीतिन जाटव, अखिलेश गिरी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लंबी लड़ाई और क्रांतिकारियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। आज का यह पावन पर्व सबसे बड़ा त्योहार है। मुझे इस बात का गर्व है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा और दुनिया नए भारत का नया रुप देख रही है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस था। हमारे पूर्वजों ने इसकी कीमत चुकाई है। हमारी आजादी के एक दिन पहले जो देश का बंटवारा हुआ था, अगर नहीं हुआ होता तो भारत की स्थिती आज और बेहतर होती। हम प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं,ताकि प्रदेश को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरे देश ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर लाखों बलिदान देने वाले शहिदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनने के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। आज इस पावन पर्व पर देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी प्रदेशवासियों ने सकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 में भारत माता परम वैभव पर पहुचेगी और भारत दुनिया का सिरमोर बनेगा।

ध्वजारोहण समारोह में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, पार्टी के वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान, पूर्व सांसद रधुनंदन शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता तपन भौमिक, विजय दुबे, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, सांसद महेन्द्र सिंह सोलकी, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अजजा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटवा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, नेहा बग्गा, कैलाश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, हिरेन्द्र बहादुर सिंह, भगत सिंह कुशवाह, एस एस उप्पल, पेनालिस्ट शिवम शुक्ला,, सरीता देशपाण्डे, कामेश्वर सिंह, सुरजीत सिंह चौहान, अजय यादव, पवन दुबे, सतीश विश्वकर्मा, सुनील पाण्डे, अनिल अग्रवाल, प्रयाग रधुवशी, उमंकात दीक्षित, वृजला सचान, बिलकीस जहां, भावना सिंह, सुरज खरे सहित प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगामय हुआ भोपाल, सीएम–विधायक के साथ 70 हजार नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

बुधवार की दोपहर मुखर्जी नगर कोलार से संतनगर की भैंसाखेड़ी कृषि उपज मंडी तक निकली *”कर्मश्री” की तिरंगा यात्रा के चलते पूरा भोपाल तिरंगामय हो गया था। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और आयोजक संस्था के अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा तिरंगा रथ पर सवार होकर यात्रा के आगे चले। उनके पीछे 35 हजार बाईकों पर सवार 70 हजार युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए कतारबद्ध चलते हुए विहंगम दृश्य उत्पन्न कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मदर टेरेसा स्कूल से चुना भट्टी चौराहे तक आठ किलोमीटर तक तिरंगा रथ पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रियों के साथ चले। पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह बनाए गए स्वागत मंचों से मुख्यमंत्री विधायक एवं तिरंगा यात्रियों का जबरदस्त स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा पूर्वान्ह 11:30 बजे आरंभ हुई थी जो दो घंटे बाद 1: 30 बजे अपने गंतव्य भैंसाखेडी कृषि उपज मंडी पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग को विभिन्न संगठनों और नागरिकों द्वारा तिरंगे रंग में सजाया गया था। 30 किलोमीटर लंबे इस यात्रा मार्ग के अधिकांश स्थानों पर स्वागत के लिए मानव श्रृंखला सी बनी हुई थी जबकि 700 से अधिक स्थानों पर पर स्वागत मंचों से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा आरंभ होने के पूर्व आरंभ स्थल पर निर्मित मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। यहां मंचीय उद्बोधन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित तिरंगा यात्रा में शामिल 70 हजार युवाओं ने एक साथ राष्ट्रगान किया।

तिरंगा यात्रा आरंभ होने के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से उपस्थित तिरंगा यात्रियों के विशाल जन समुद्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा की भोपाल की धरती से निकल रही यह तिरंगा यात्रा वाकई अद्भुत है। यात्रा में शामिल युवाओं की संख्या और जोश देखकर मन गदगद है। मैं आह्वान करता हूं कि सभी युवा संकल्प लें की तिरंगे को कभी ना झुकने देंगे। प्राण भले ही चले जाएं लेकिन तिरंगा झुकने न पाए। सीएम डॉ यादव ने तिरंगा यात्रा के आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए रामेश्वर शर्मा की तैयारी व्यवस्था और आयोजन में अनुशासन वाकई अदभुत होता है। उन्होंने विधायक शर्मा को भारत की इस विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए बधाई भी दी। सीएम ने हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के जन-जन को तिरंगा फहराने का अधिकार मिला है। मोदी ने हर हाथ में तिरंगा थमाकर आम नागरिक को गौरवान्वित किया है। अखंड भारत संकल्प दिवस के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी तो मिली लेकिन भारत विभाजन की त्रासदी भी साथ मिली। इस त्रासदी की टीस आज भी हर देशभक्त के मन में है। 14 अगस्त का दिन हमें हर वर्ष इसकी याद दिलाता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। तब हर देशभक्त नागरिक के मन में अखंड भारत की परिकल्पना होती है।

“कर्मश्री” संस्था के अध्यक्ष हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों और क्रांतिकारियों के चरणों में हमारा नमन है। उन्होंने कहा की पूर्व में तिरंगा विशिष्ट जनों की शान हुआ करता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से देश के 140 करोड़ नागरिक हर्षित हुए हैं कि उन्हें भी हाथों में तिरंगा लेने का अधिकार मिला है। मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश का बच्चा-बच्चा हाथों में तिरंगा थाम कर भारत माता की जय के जयकारे लगा रहा है। यह अद्भुत दृश्य है। पूरा देश तिरंगामय है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पूरा मध्य प्रदेश भी तिरंगामय है। भोपाल में भी आज इस तिरंगायात्रा के चलते अद्भुत दृश्य है। भोपाल के अधिकांश नागरिक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस यात्रा से जुड़े हैं। यह देशभक्ति का अद्भुत ज्वार है जो कभी उतरने नहीं वाला अपितु यह लोगों के दिलों में स्थाई रूप से समा चुका है। 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था। हम इस दिन अखंड भारत का संकल्प दोहराते हैं और विश्वास करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में एक दिन यह संकल्प पूर्ण होगा।

तिरंगा यात्रा के मार्ग में 500 से अधिक स्थान पर यात्रा का स्वागत होने की संभावना व्यक्त की गई थी। लेकिन स्वागत उम्मीद से ज्यादा हो रहा है। कोलार क्षेत्र में मदर टेरेसा स्कूल से चुना भट्टी चौराहे तक तो स्वागत के मंच की ऐसी श्रृंखला थी कि इसकी भी एक कतार सी ही बन गई थी। सिर्फ कोलार में ही 350 से अधिक स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत हुआ। जबकि इसके आगे के यात्रा मार्ग में भी इससे ज्यादा स्वागत मंच बने हुए दिखाई पड़े। कोलार के ललिता नगर चौराहे पर 10 बुलडोजर से नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए कोलार क्षेत्र को अद्भुत रूप से सजाया गया था। आगे के यात्रा मार्ग में भी हर 100 कदम पर हाथों में तिरंगा थामें सैकड़ो लोगों का हुजूम खड़ा दिखाई पड़ा।

तिरंगा यात्रा आयोजन स्थल पर मीडिया के लिए विशेष रूप से बनाए गए मंच से सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जब तिरंगा यात्रियों का विशाल जनसमुद्र देखा तो अपने आप को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। उन्होंने विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ मिलकर तिरंगे रंग में रंगे विशाल जनसमुद्र के सामने मंच पर खड़े होकर सेल्फी ली। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तिरंगा यात्रा की भव्यता से अभिभूत होते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह तिरंगा यात्रा एक नया रिकॉर्ड कायम करने वाली है।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा के करोंद क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा करोंद चौराहे से होकर विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए निकली। यात्रा के दौरान मंत्री सारंग की उपस्थिति में डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ हजारों की संख्या में युवा अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर निकले।

मंत्री सारंग के नेतृत्व में यात्रा नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद क्षेत्र के विवेकानंद नगर, जोन कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड चौराहा, पीपल चौराहा सहित विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए करोंद चौराहा पर समाप्त हुई। यहां रहवासियों ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगामय हो गया। इसके साथ ही रहवासियों ने भारत माता के जयकारे भी लगाये।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। भारत के हर नागरिक एवं युवा में यह भावना और मजबूत होनी चाहिए कि भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में हमें मिलकर कार्य करना हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशव्यापी “हर घर तिरंगा’’ अभियान का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक हर गली, हर मोहल्ले, हर चौराहे पर तिरंगामय वातावरण हो। जन-जन के हृदय में देशभक्ति का भाव हो। इसके लिये सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस पुनीत अभियान को सफल बनायें।

मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार मिले एक वर्ष में 15 वीरता पदक

मध्यप्रदेश में नक्‍सल गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए संकल्पित मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पुलिस के 12 अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। नक्‍सल विरोधी अभियानों के दौरान 4 मुठभेड़ों में साहस तथा सूझबूझ का प्रदर्शन कर 6 हार्डकोर नक्‍सलियों को धराशायी करने के फलस्‍वरूप “वीरता पदक’’ से 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को व एक अन्य प्रकरण में एक अन्य अधिकारी को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। तीन वीरता पदकों की घोषणा इसी वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी 2024 को की गई थी। इस तरह वर्ष 2024 में नक्‍सल विरोधी अभियानों में 14 वीरता पदक तथा एक अन्य प्रकरण में एक अन्य अधिकारी को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 15 वीरता पदक मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी प्राप्त करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्‍त 2025 को किया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक ही वर्ष में 15 वीरता पदक से पुलिस के बहादुर जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। यह पदक न सिर्फ विजेताओं के साहस, धैर्य और उत्साह का प्रतीक है, अपितु यह मध्यप्रदेश पुलिस के प्रभावी नेतृत्व को भी दर्शाता है।

एडीजी (गुप्त वार्ता) जयदीप प्रसाद ने बताया कि वीरता पदक पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, सेनानी मोतीउर्रहमान, सेनानी पुनीत गेहलोद, निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहम्‍मद अयूब खान, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी, उप निरीक्षक नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अरुण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार शुक्‍ला तथा प्रधान आरक्षक हनुमंत टेकाम को देने की घोषणा की गई है। वहीं इसी वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पुलिस के तीन जवानों को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जिनमें निरीक्षक अंशुमान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक मनोज कुमार कापसे शामिल थे। उल्‍लेखनीय है कि सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार शुक्‍ला को पूर्व में 2 बार वीरता पदक प्राप्‍त हुआ है तथा निरीक्षक आशीष शर्मा को भी दो वीरता पदकों की घोषणा हुई है।

राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्‍सेना, पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर तथा पुलिस अधीक्षक रामाधार भारद्वाज को देने की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा पदक उप पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्‍तव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर, उप सेनानी अंजना तिवारी, पुलिस अधीक्षक योगेश्‍वर शर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक महा‍वीर सिंह मुजाल्‍दे, सहायक पु‍लिस महानिरीक्षक इरमीन शाह, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार दुबे, निरीक्षक सुरेश कुमार बजानघाटे, उप पुलिस अधीक्षक मानवेन्‍द्र सिंह कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्विवेदी, उप पु‍लिस अधीक्षक प्रवीण नारायण बघेल, उप पुलिस अधीक्षक सुरेन्‍द्र सिंह सिकरवार तथा उप निरीक्षक शैलेन्‍द्र सिंह राजपूत को दिया जाएगा।

प्रदेश में हॉक-फोर्स के जांबाज कमाण्‍डों ने विगत 5 वर्षों में 3.17 करोड़ के ईनामी 20 हार्डकोर नक्‍सलियों को विभिन्‍न मुठभेड़ों में धराशायी किया है।

1) दिनांक 14.12.2023 को जिला बालाघाट के कमकोदादर जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान नक्‍सली एसीएम चैतू उर्फ हिडमा मड़काम को धराशायी करने में उनि नामदेव शर्मा, सउनि अरूण मिश्रा, सउनि अतुल कुमार शुक्‍ला को

2) दिनांक 22.04.2023 को कदला जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में नक्‍सली एसीएम सरिता तथा एसीएम सुनीता को मार गिराने वाले पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ, सेनानी हॉकफोर्स मोती उर रहमान, निरीक्षक आशीष शर्मा, उनि मोहनलाल मरावी, सउनि राजेश धुर्वे को

3) दिनांक 18.12.2022 को हर्राटोला जंगल में हुई मुठभेड़ में नक्‍सली एसीएम रूपेश उर्फ हुंगा को धराशायी करने में उनि आशीष शर्मा तथा प्र.आर. हनुमंत टेकाम को

4) दिनांक 30.11.2022 को जामसेहरा जंगल में हुई मुठभेड़ में नक्‍सली डीव्‍हीसीएम गणेश तथा एसीएम कमांडर राजेश बंजाम को धराशायी करने में तत्‍कालीन सेनानी हॉकफोर्स (पुलिस अधीक्षक बड़वानी) पुनीत गेहलोद सहित उपरोक्‍त सभी को मुठभेड़ों में प्रदर्शित साहस तथा सूझबूझ के फलस्‍वरूप वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। मुठभेड़ों में मारे गये नक्‍सलियों पर 99 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। इन मुठभेड़ों में उल्‍लेखनीय भूमिका निभाने वाले 101 शासकीय सेवकों को क्रम पूर्व पदोन्‍नति प्रदान की गई है।

5) निरीक्षक मो. अयूब खान ने जान की बाजी लगाकर रतलाम में 30 हजार रुपए के इनामी तिहरे हत्याकांड के दुर्दांत अपराधी को एनकाउंटर में धराशायी किया था। खान को उनकी इस बहादुरी के लिए वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को बैंकों के लिए अवकाश स्वीकृत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को 19 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान की है। अवकाश की स्वीकृति निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बैंकिंग संगठनों ने राज्य के अन्य कर्मचारियों की तरह बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों को भी रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टी के त्यौहार मनाने के लिए अवकाश प्रदान करने की मांग की थी।

 

केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने ललित कला अकादमी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” ​​के उपलक्ष्य में आयोजित एक प्रदर्शनी का आज नई दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी (एलकेए) में उद्घाटन किया गया। यह प्रदर्शनी 14 अगस्त, 2024 से 17 अगस्त, 2024 तक नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित एलकेए (ग्राउंड फ्लोर गैलरी) में आयोजित की जायेगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य आगंतुक भी उपस्थित थे।

यह प्रदर्शनी व्यक्तिगत कहानियों, असीम वेदना और 1947 के विभाजन के अनगिनत लोगों के जीवन पर स्थायी प्रभाव को प्रकाश में लाने का प्रयास करती है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उक्त विभीषिका के शिकार लोगों की यादों का सम्मान करना और इस ऐतिहासिक घटना की जटिलताओं एवं मानवीय कीमत की गहरी समझ को बढ़ावा देना है। इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक तस्वीरें, वीडियो और इंटरैक्टिव डिस्प्ले को प्रदर्शित किया गया है, जो इस विषय में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।

यह प्रदर्शनी न केवल अतीत का प्रतिबिंब है, बल्कि भावी पीढ़ियों, विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सार्थक बातचीत में शामिल होने का एक अवसर भी है कि हम सहानुभूति, मेल-मिलाप और एकता के आधार पर भविष्य का निर्माण कैसे कर सकते हैं। यह स्कूली पाठ्यक्रम एवं मूल्यों के अनुरूप एक बहुमूल्य शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। उद्घाटन के दौरान, सीबीसी के कलाकारों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश को देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना में ओत-प्रोत होने का अवसर प्रदान किया है। तिरंगे में विद्यमान चक्र देश की गति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने देश को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था में शामिल किया है। देश की शक्ति और विशेष कर युवा सामर्थ्य के माध्यम से हम जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होंगे। स्वतंत्रता दिवस का महत्व हमारे सभी प्रमुख त्यौहार होली, दिवाली से अधिक है, अत: हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कर्मश्री संस्था द्वारा कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर तिरंगा यात्रा के सहभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जन-गण-मन के राष्ट्र गान के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की अगुवाई की। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी बौद्धिक क्षमता, परिश्रम और दक्षता के आधार पर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। प्रदेश ने खेती-किसानों में लगातार प्रगति की है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से औद्योगिक गतिविधियों और सूचना प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मोटर साइकिलों पर सवार युवा तिरंगा लहराते हुए यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर वंदे-मातरम तथा भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का अभिवादन कर रहे थे। कोलार रोड पर जगह-जगह बने सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों, महिला संगठनों के मंचों से तिरंगा यात्रा का हार्दिक स्वागत किया गया। यात्रा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल भी अपनी मोटरसाइकिल पर तिरंगा लहराते हुए दायित्व निर्वहन कर रहे थे। यात्रा के मार्ग पर दुकानों, मकानों के अतिरिक्त वाहनों को भी तिरंगे से सजाया गया था। परिणामस्वरूप तिरंगा यात्रा से क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत था।

 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानवीय संवेदनाओं को और मजबूत करेगा – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज बुधवार को कटनी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों नें 1947 में देश का बंटवारा होने दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि मेरे शरीर के दो टुकड़े होंगे, इसके बाद देश का बंटवारा होगा, लेकिन पद की लालसा रखने वाले प्रधानमंत्री बनने के लिए 1947 में देश का बंटवारा होने दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के बंटवारे का विरोध किया था, लेकिन उनकी बात को नहीं माना गया और देश के बंटवारे के बाद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देकर देश से अलग करने का पूरा षड्यंत्र रचा गया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने विरोध करते हुए का एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे और आंदोलन शुरू कर दिया। डॉ. मुखर्जी को धारा 370 के उल्लंघन के विरोध में गिरफ्तार किया गया और जेल के अंदर रहस्यमय तरीके से उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार प्रदेश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पद की लालसा वाले लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए देश का बंटवारा हो जाने दिया और बंटवारे का दंश सहने वाले लोगों की पीड़ा को नहीं देखा। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, तब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा लिया जाएगा। नरेन्द्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि देश के बंटवारे के समय हमारे लाखों हिंदू भाई-बहनों का कत्लेआम करके लाशों को पाकिस्तान से आने वाली ट्रेनों में भरकर भारत भेजा गया था। हिंदू समाज की लाखों माताओं-बहनों के साथ पाकिस्तान में दरिंदगी की गई। देश की स्वतंत्रता से पहले हुए संघर्ष, बलिदान की याद में केंद्र सरकार ने प्रति वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह स्मृति दिवस विभाजन के समय अपना बलिदान देने वालों के कष्ट व दर्द की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस देश के बंटवारे के समय बलिदान देने वालों को याद करने के साथ एकता व मानवीय संवेदना को मजबूत करने का कार्य करेगा। आजादी के तत्काल बाद सत्ता में आने वाले लोगों ने पद की लालसा में देश का बंटवारा होने दिया। लेकिन भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को बेनकाब करती रहेगी। एक कांग्रेस पार्टी थी जिसने देश का बंटवारा होने दिया और एक भाजपा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां तक कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे। अखंड भारत एक भूमि का टुकड़ा मात्र नहीं है, यह सांस्कृतिक भारत है। आज देश के अंदर लोग इस दिशा में सोचते भी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद वर्षों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के बंटवारे के समय बलिदान देने वाले हिंदू समाज के लाखों लोगों को कभी याद नहीं किया। कांग्रेस आज भी देश में अंग्रेजों की तरह बांटों और राज करो की नीति पर कार्य कर रही है। आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अमानवीय दुर्व्यवहार हो रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख समाज के लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए सीएए कानून बनाते हैं तो कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति शुरू कर देती है। सीएए कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी भारत में रहने वाले मुस्लिम समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों की प्रताड़ना सहन नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विषय पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इस अवसर पर विधायक व पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक संदीप जयसवाल, धीरेंद्र बहादुर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, रामचंद तिवारी, चमनलाल आनंद, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला प्रभारी संजय साहू, मोहनलाल पारेचा, सुनील उपाध्याय, अभिषेक ताम्रकार, सिंधी समाज के वरिष्ठ अशोक चेलानी, नंदलाल बसरानी, करमचंद असरानी, वीरेंद्र तीर्थनी सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय राजस्‍व सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया

भारतीय राजस्‍व सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को स्‍वीकृति दी है। नवीन वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद एक्स पर अपनी एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।

अमित शाह ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी साझा की और सभी से अपील की कि वे हमारे लोकतंत्र के इस पवित्र त्योहार में भाग लेना जारी रखें, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करें।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...