चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में शीर्ष स्तरीय त्रि-सेवा वित्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के वित्तीय मुद्दों में सामंजस्य और तालमेल बढ़ाना है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), रक्षा लेखा महानियंत्रक, एकीकृत वित्तीय सलाहकार सेवाएं, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, सेवा मुख्यालय और भारतीय तटरक्षक मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इसमें सीडीएस भी मुख्य भाषण देंगे। सशस्त्र बलों में एकीकरण और संयुक्तता पर चल रहे अभियान के लिए निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप, इस सम्मेलन का समन्वयन मुख्यालय आईडीएस कर रहा है ताकि वित्तीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाया जा सके और अधिक तालमेल हो सके। इस सम्मेलन में रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों के दृष्टिकोण को समझने और रक्षा खरीद में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के पहलुओं पर चर्चा होगी। वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) और महानिदेशक (अधिग्रहण) भी शीघ्र खरीद में अपने संगठनों द्वारा की गई भूमिकाओं और कार्यों पर विशिष्ट वार्ता करेंगे। इस शीर्ष स्तरीय सम्मेलन में सभी हितधारक – रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, सेवा मुख्यालय, तटरक्षक और रक्षा लेखा महानियंत्रक शामिल होंगे।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में शीर्ष स्तरीय त्रि-सेवा वित्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के वित्तीय मुद्दों में सामंजस्य और तालमेल बढ़ाना है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), रक्षा लेखा महानियंत्रक, एकीकृत वित्तीय सलाहकार सेवाएं, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, सेवा मुख्यालय और भारतीय तटरक्षक मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इसमें सीडीएस भी मुख्य भाषण देंगे।

सशस्त्र बलों में एकीकरण और संयुक्तता पर चल रहे अभियान के लिए निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप, इस सम्मेलन का समन्वयन मुख्यालय आईडीएस कर रहा है ताकि वित्तीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाया जा सके और अधिक तालमेल हो सके। इस सम्मेलन में रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों के दृष्टिकोण को समझने और रक्षा खरीद में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के पहलुओं पर चर्चा होगी। वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) और महानिदेशक (अधिग्रहण) भी शीघ्र खरीद में अपने संगठनों द्वारा की गई भूमिकाओं और कार्यों पर विशिष्ट वार्ता करेंगे।

इस शीर्ष स्तरीय सम्मेलन में सभी हितधारक – रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, सेवा मुख्यालय, तटरक्षक और रक्षा लेखा महानियंत्रक शामिल होंगे।

पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं की छिपी क्षमता को ‘धृति’ के माध्यम से मिला प्रोत्साहन

मध्यप्रदेश पुलिस परिवार कल्याण केंद्र के प्रथम आउटलेट “धृति” का शनिवार को पचमढ़ी की पुलिस प्रशिक्षण शाला में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस ऑफिसर्स वाइवफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रियंवदा सक्सेना ने बतौर मुख्यअतिथि “धृति” कल्याण केंद्र का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय ने बताया गया कि “धृति” कल्याण केंद्र में पीटीएस पचमढ़ी व मध्य प्रदेश पुलिस की अन्य इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट सामग्री विक्रय के लिए उपलब्ध होगी।

“धृति” कल्याण केंद्र के शुभारंभ के पश्चात समस्त अतिथियों ने पीटीएस परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही पीटीएस परिवार की महिलाओं व रेनबो किड्स क्लब के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुतियां दीं। पुलिसकर्मियों के बच्चों को निःशुल्क तकनीकी शिक्षा व करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से अतिथियों ने पुलिस प्रशिक्षण शाला परिसर में “दिशा” लर्निंग सेंटर का भी उद्घाटन किया।

‘धृति’, पुलिस परिवार केन्द्र योजना, मध्य प्रदेश पुलिस कल्याण की एक विशेष पहल है, जिसके अंतर्गत पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिला सदस्यों को अपनी क्षमताओं के विकास तथा सृजनशीलता को मूर्त रूप देने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इन महिलाओं को पुलिस कल्याण योजनाओं के अंतर्गत कलात्मक वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा उन्हें हस्तशिल्प निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप वस्तुएं व सामग्री भी प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात इनके द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं के विक्रय के लिए विभिन्न प्रदर्शनियों व विक्रय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाती हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन के विशेष प्रयासों से धृति कल्याण केन्द्र की साम्रगियां भोपाल के गौहर मेले के प्रदर्शनी स्थल, दिल्ली के मोती बाग के दीपोत्सव मेले में, खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय नृत्य व कला महोत्सव में , उज्जैन के विक्रमोत्सव मेले में तथा इंदौर के कलास्तंभ मेलों में विक्रय की जा चुकी हैं। सभी स्थानाें पर पुलिसकर्मियों की महिला परिजनों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं को व्यापक प्रशंसा मिली । मध्यप्रदेश पुलिस कल्याण केन्द्र, व्यापक योजना बनाकर इस पहल को भोपाल और इंदौर के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी लागू करने के लिए कटिबद्ध है। इस योजना से पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं में स्वावलंबन के साथ-साथ आत्मविश्वास की भावना जाग्रत हुई है साथ ही उन्हें अतिरिक्त आय भी अर्जित करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल से एडीजी (ट्रेनिंग) सोनाली मिश्रा, एडीजी (वेलफेयर) पुलिस मुख्यालय अनिल कुमार की धर्मपत्नी अनुपमा एवं नर्मदापुरम के एसपी डॉ. गुरकरन सिंह की धर्मपत्नी गगनदीप कौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशिक्षण शाला, पचमढ़ी का समस्त पुलिस स्टाफ, उनके परिजन व रेनबो किड्स क्लब के बच्चे उपस्थित रहे।

लगातार हो रही बारिश के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तकता बरते: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें और आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए, जिससे कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम सावधानियां के बाद भी यदि कोई घटना और दुर्घटनाएं होती हैं, तो ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

प्रदेश में 3 अगस्त तक 548.9 मि.मी. वर्षा हो चुकी है यह औसत से 14% अधिक है। आगामी 3 दिनों में भी सम्पूर्ण प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। आज लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिला भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम्, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा में अतिभारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। जिला सीहोर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मण्डला, बालाघाट, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, एवं डिण्डौरी जिलों में भारी वर्षा तथा शेष सभी जिलों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

प्रदेश के ज्यादातर सिंचाई डेम अभी 60-80% के आस-पास भरे हैं। बाणसुजारा 68.56%, बरगी 88.49%, बारना 79.18%, संजय सरोवर 66.71%, राजघाट 75.90%, तवा 82.45% भर चुका है। वर्तमान में बाणसुजारा (टीकमगढ़) के 06 गेट, बरगी (जबलपुर) के 09 गेट, बिलगांव मीडियम प्रोजेक्ट (डिण्डौरी) 02 गेट, कलियासोत डेम (भोपाल) के 2 गेट, कोलार डेम (सीहोर) के 02 गेट, मटियारी (मंडला) के 06 गेट, मोहनपुरा (राजगढ) 02 गेट, पागरा फिडर (सागर) के 08 गेट, पवई मीडियम प्रोजेक्ट (पन्ना) के 06 गेट, पेंच डायवर्जन (छिंदवाडा) का 04 गेट, राजघाट (अशोकनगर) के 12 गेट, संजय सागर (विदिशा) 01 गेट, तवा (नर्मदापुरम) 03 गेट, थानवर (मंडला) 05 गेट, संजय सरोवर (सिवनी) के 03 गेट खोले गये हैं।

इस मॉनसून में अभी तक हुई जन और पशु हानि और मकानों में क्षति के मामलों में राहत राशि तत्काल वितरण करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके लिये जिलों में पर्याप्त बजट भी उपलब्ध करवाया गया है।

वर्तमान में फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बाढ़ प्रभावितों के लिए 02 कैम्प संचालित है, जिसमें कुल 290 लोगों को रखा गया हैं। सागर जिले में 01 कैम्प संचालित है, जिसमें 25 लोगों को रखा गया है।

जिलेवार स्थिति:-

शिवपुरी – तहसील पोहरी के केदारेश्वर मंदिर पर सरकुला नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से 8 लोग फस गए हैं। मौके पर पुलिस एवं राजस्व टीम ओ.एस.डी.आर.एफ. की टीम पहुँच गई है। सभी 8 लोग ऊंचाई पर हैं एवं सुरक्षित हैं।

हरदाः- तहसील हंडिया अंतर्गत ग्राम झुगरिया मनोहरपुरा, अजनई-बमनई, गांगियाखेडी-घोडाकुण्ड रास्ते पर बने रपटों पर पानी होने से मार्ग बंद है। रात भर से वर्षा हो रही है। नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरियाली अमावस्या के चलते किनारे के गांवों में घाट पर नहाने से रोक दिया गया है।

रायसेन:- नाले में 02 व्यक्तियों के बहने की सूचना पर सर्चिग जारी है। नर्मदा नदी में 01 व्यक्ति के कूदने एवं नाले में 01 बच्चे की डूबने की पर सूचना पर सर्चिग जारी है।

छतरपुरः- धसान नदी में एक संदग्धि बॉडी नदी में फसी होने पर SDERF टीम द्वारा सर्चिग जारी है।

खरगोन:- 01 व्यक्ति नर्मदा नदी में नहाने गया था। उसके डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

बालाघाटः- संगाडी नाले में एक अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा सर्चिग जारी है।

सागर:- रातभर वर्षा हुई है। निचले इलाकों में पानी भरने की सूचना है। जनहानि नहीं हुई है। वर्तमान में हल्की बारिश हो रही है।

सीहोर:- ग्राम छिदगाव काछी से चमेटी मार्ग बंद। बैरिकेट लगा दिया गया है। कोटवार तैनात है। नर्मदा नदी में 01 महिला के कूदने की सूचना पर सचिंग जारी है।

जिला रीवा:- 3 अगस्त 2024 को दोपहर रीवा जिले की मनगवां तहसील के ग्राम गढ़ में अशासकीय सनराइज विद्यालय के समीप बाउंड्रीवाल गिरने से 04 बच्चों की मृत्यु हुई है। 01 बच्चा एवं 01 महिला घायल होने से उपचाररत हैं। पिकनिक मनाने गये 12 लोगो को जंगली क्षेत्र जल भराव में फंसे होने की सूचना पर SDERF द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शहडोल:- 02 अगस्त 2024 को सांय लगभग 7 बजे अतिवृष्टि के कारण निर्माणाधीन ब्यौहारी न्यू सपटा मार्ग के चैनेज में झापर नदी पर लगभग 35 वर्ष पुराना पूर्व निर्मित बाक्स कलवर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल के दोनो तरफ बैरिकेडिंग की गई है। दुर्गा माता मंदिर के पास बरसात का पानी भर जाने से कुछ लोग के फसे होने की सूचना पर SDERF टीम घटना स्थल पर पहुँची जहा स्थिति सामान्य है और सभी सुरक्षित है। फ्लोटिंग पम्प की सहायता से पानी खाली कराया गया है।

भोपाल:- ईदगाह हिल्स में NDRF कार्यालय की बाउड्रीवाल गिर गई है। जनहानि नही हुई है।

उमरिया:- 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिग जारी है।

छिंदवाड़ा:- पेंच नदी में 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिग जारी है।

पन्ना:- जल भराव के कारण एक ट्रक के फसने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा ड्राइवर एवं उनके सहयोगी को सकुशल निकाला।

सिंगरौली:- जल भराव होने पर 25 लोगो के फसे होने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा सभी को सुरक्षित निकाला गया।

कटनी:- गर्रा घाट में अभी पुल के काफी ऊपर से नदी बह रही है। सभी नदी नालों में पानी बढ़ा है। रास्ते बंद है। जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ स्थानों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है, जलभराव वाले क्षेत्रों में विभागों से सुरक्षा की दृष्टि से वैरीकेट एवं कर्मचारी तैनात किये गये है, किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

केन्‍द्र सरकार ने पेरिस ओलंपिक पर स्‍मारक डाक टिकट जारी करने की घोषणा की

डाक विभाग पेरिस ओलंपिक के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकटों का एक सेट जारी करेगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम आज सोमवार को आकाशवाणी, नई दिल्ली के रंग भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की उपस्थिति रहेगी।

इस कार्यक्रम में खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी समृद्ध होगा। स्मारक टिकट खेल भावना को उजागर करता है और पेरिस में ओलंपिक खेलों के लिए एक साथ आने वाले राष्ट्रों की एकता का जश्न मनाता है। यह टिकट एथलीटों और उनके समर्पण, दृढ़ता और खेलों में उत्कृष्टता के लिए एक सम्मान है।

इस कार्यक्रम में सम्मानित मंत्रियों द्वारा भाषण दिए जाएंगे, जिसमें ओलंपिक के महत्व और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। डाक टिकट जारी करना ओलंपिक और उसके एथलीटों के प्रति भारत के उत्साह और समर्थन का प्रतीक होगा।

डाक विभाग में विशेष डाक टिकट जारी करके महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को मनाने की एक लंबी परंपरा है। यह पहल न केवल ओलंपिक का जश्न मनाती है, बल्कि देश भर के युवा एथलीटों और खेल प्रेमियों को प्रेरित भी करती है।

प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व संबंधित प्रकरणों पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करें, कोई प्रकरण लंबित न रहे इसके लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि पटवारियों की मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने का तत्परता से प्रयास किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्य टीम भावना के साथ अपनी योग्यता एवं कुशलता के साथ समय पर करें। उन्होंने कहा कि जनहित के मामले में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए तभी हम अपने प्रदेश व जिले को ऊंचाईयों तक ले जाने में सक्षम हो पायेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व के मामले में देश में सबसे अच्छा कार्य हमारे प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कार्य करने की संस्कृति को विकसित करते हुए रीवा जिले व प्रदेश को उच्चतम शिखर पर ले जाने का आह्वान किया। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में पटवारीगण उपस्थित रहे।

सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाए जायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान निरंतर जारी रहेगा। महिलाएं, लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। आगामी 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 की राशि के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। शुजालपुर अनुविभाग के ग्राम सेमलीचाचा का नाम अब सेमलीधाम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल शाजापुर जिले के सेमलीचाचा स्थित हाटकेश्वर धाम में आयोजित रक्षाबंधन पर्व और भागवत कथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने भगवान हाटकेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधकर उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया। लाडली बहनों ने 1250 रुपए की राशि और अतिरिक्त 250 रुपए और 450 रुपए में गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म में त्योहारों की परंपरा अद्भुत है। प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिए गया हैं कि सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाएं जाएंगे। प्रदेश में मकर संक्रांति, गुड़ी पड़वा और गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाएं गए हैं। अंधेरे से प्रकाश की ओर से जाकर हमारे जीवन को सफल बनाने वाले गुरुओं के महत्व को प्रतिपादित करते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व को 1 अगस्त से 10 अगस्त तक मेरे सहित मंत्री विभिन्न जिलों में जाकर लाड़ली बहनों से राखी बंधवाकर धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद सबसे सम्माननीय पद बहनों का है। मैं सभी बहनों को प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाटकेश्वर धाम के परम पूज्य गुरुजी पण्डित कमलकिशोर नागर अपने मुखारविंद से परमात्मा के साक्षात्कार कराने के साथ अपने वचनों से सामाजिक समरसता का भी संदेश दे रहे हैं। गुरूजी द्वारा भगवान की भक्ति के साथ नकली आडंबरों से बचने की भी शिक्षा दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान भाई अपनी भूमि के महत्व को समझे और इसका सम्मान करें। अपनी जमा पूंजी को अनावश्यक कार्यों में व्यर्थ खर्च न करें। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक अरूण भीमावद, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि एवं लाड़ली बहने उपस्थित रही।

 

बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड

श्रावण-भादौ मास के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और भक्ति का दृश्य और अधिक विहंगम होगा। सवारी में 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन कर विश्व कीर्तिमान रचेंगे। भोपाल और उज्जैन के डमरु वादक के दल द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

डमरू वादकों द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ पर प्रातः 11 बजे विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। जिला प्रशासन और महाकाल प्रबंध समिति द्वारा डमरू वादन के कार्यक्रम की समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। डमरू वादकों के दलों को महाकाल प्रबंध समिति की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसकी रविवार को फाइनल रिहर्सल की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह और आकर्षण को और अधिक बढ़ाने के क्रम में जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति, 350 जवानों के पुलिस बैंड की प्रस्तुति के बाद अब बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

सावन के तृतीय सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर श्री मनमहेश के रूप में और गरूड़ रथ पर श्री शिव-तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर मृणाल मीना ने बताया कि श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। इसके बाद भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जायेगी। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का सजीव प्रसारण श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में जनजातीय कलाकारों का दल भी सहभागिता करेगा। सोमवार 5 अगस्त को मध्यप्रदेश के निमाड अंचल के पारंपरिक लोकनृत्य काठी नृत्य दल श्री महाकालेश्वर भगवान की तीसरी सवारी में पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगा।

 

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। इसी कड़ी में कल शाजापुर में 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सालय में जच्चा और बच्चा को उच्च स्तरीय सेवाएँ मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाजापुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। जिले में नर्मदा जी का जल आ चुका है। अब पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना का लाभ भी शाजापुर को मिलेगा। परियोजना से 13 जिले लाभान्वित होंगे। किसानों को 24 घंटे पानी और बिजली की उपलब्धता मिलेगी, जिससे जिले में फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने शाजापुर की उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में पौधा भी रोपा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए ही सरकार बनी है। किसान अपने पराक्रम से फसलों का उत्पादन करता है। शाजापुर में आलू-प्याज खरीदने के लिए पूरे देश के लोग आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार प्रयास किया है कि प्रदेश में किसानों को लाभ मिले और इस दिशा में किसानों ने अपनी उत्पादकता भी अच्छी बढ़ाई है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में रोजगार के संसाधन बढ़ाए जायें, इसके लिए औद्योगिक विकास की भी आवश्यकता है। औद्योगिक विकास दर बढ़ाने के लिए उत्पादकता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाजापुर में कृषि आधारित फूड इंडस्ट्री भी लगाई जायेगी।

प्रदेश में कृषि उत्पादकता तो बहुत अच्छी हो गई है, अब प्रदेश में रोजगार स्थापित करने के लिए औद्योगिक उत्पादकता में भी वृद्धि लाना है। विगत दिनों उज्जैन में संपन्न हुई इन्वेस्ट समिट में संभाग के साथ प्रदेश में औद्योगिक विकास पर भी चर्चा हुई। तमिलनाडु के उद्योगपतियों से भी चर्चा हुई है और उनसे प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर में कृषि आधारित फूड इंडस्ट्री लगाने की घोषणा की, इससे किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिलेगा और यहां के उत्पाद देश-विदेश में भी जायेंगे, जिससे क्षेत्र में किसानों की उन्नति होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति दुनिया की श्रेष्ठ संस्कृति है। हमारी अच्छाई हम दुनिया में बांटने के लिए निकले हैं। हमारे तीज-त्यौहार घर में मनाने के लिए नहीं है। प्रत्येक तीज त्यौहार समाज के साथ सबके बीच आनंद महसूस करते हुए मनाए जाने की जरूरत है। हमने इसकी परंपरा प्रारंभ की है। सावन के माह में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए राज्य सरकार 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 39 लाख बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाले 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये उपहार स्वरूप प्रदान करेगी। इसके लिए प्रदेश के 25 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनेक कदम उठाएं जा रहे हैं। महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भागीदारी देने के प्रयास जारी हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विकास के लिए भी केन्द्र सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। हमारे यहां गुरू-शिष्य की परंपरा है। गुरू शिष्य को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमारी संस्कृति विश्वगुरू के नाम से दुनिया में जानी जाती है। किसी देश पर कब्जा करने का हमारा इतिहास नहीं है। हमारा अच्छाई बांटने का इतिहास है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे देश में तक्षशिला, नालंदा जैसे अनेक विश्वविद्यालय थे, जो मानवता के लिए जाने जाते हैं। भगवान कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाये। उन्होंने कहा कि बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये का है, इसे 5 साल में बढ़ाकर 7 लाख करोड़ का करना है। विकास के मामले में लगातार आगे बढ़कर देश में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाजापुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह में लाड़ली बहनों द्वारा तैयार की गई लगभग 20 फिट की विशाल राखी भेंट की गई। साथ ही बड़ी संख्या में बहनों ने राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये । कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कच्ची घानी का तेल, गाय का घीं, नीमाड़ी मिर्च पाउडर, शाजापुर का प्रसिद्ध लाल प्याज, बारामासी सफेद जामुन का पौधा मुख्यमंत्री को भेंट किया।

कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। स्थानीय विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान, लाड़ली बहनें और नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर पहुँचकर विधायक अरुण भीमावद के छोटे भाई स्व. दीपक भीमावद के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्षद प्रेम यादव एवं नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष रेखा मीणा के निवास पहुंचकर पार्षद प्रेम यादव की बड़ी माताजी स्व. गीता बाई यादव एवं रेखा मीणा के पति स्व. अमृतलाल मीणा के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

 

भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान सहस्त्रबाहु के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास की जानकारी युवाओं को देने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणा आज मंदाकिनी नगर कोलार रोड स्थित जेके मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के 89वें स्थापना दिवस समारोह में की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के पराक्रमी शासक और महापुरुष विनम्रता और राष्ट्रप्रेम के गुणों के लिये याद किए जाते हैं। इनके जीवन और कार्यों की जानकारी आज की पीढ़ी को भी मिलना चाहिए। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सावन और रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे माह रक्षाबंधन मनाते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। बहनों का आशीर्वाद हमें मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का अर्थ लॉ एंड ऑर्डर की आदर्श स्थिति और विकास के साथ सौहार्द्र का वातावरण बनाना और संस्कृति के प्रतीक पर्वों त्योहारों को जीवित रखना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में शत्रुओं ने हमारे राष्ट्र को हिलाने के बहुत प्रयास किए। लेकिन भारत के विभिन्न आराध्यों, शासकों और राष्ट्रवासियों की पराक्रम भावना और पुरुषार्थ का इतिहास बहुत पुराना है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की लीला के बिना सब अधूरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से युवाओं को डिग्री लेकर बेरोजगार बने रहने की स्थिति को समाप्त किया और शिक्षा व्यवस्था को उपयोगी बनाने पर फोकस किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलचुरि समाज के स्थापना दिवस समारोह में पूरे देश से भोपाल पधारे प्रतिनिधियों एवं संतजन का स्वागत किया और स्थापना दिवस समारोह एवं पुस्तकों के प्रकाशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रारंभ में जे.एन. सी.टी. के चांसलर जे.एन. चौकसे एवं आयोजक संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशाल पुष्पहार से स्वागत किया। भगवान सहस्त्रबाहु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पुस्तकों “सहस्त्र -दीप” और “कलचुरि समाज” विमोचन किया। संपादक प्रकाश राय पुस्तकों के संपादक मंडल के सदस्य एवं कलचुरि महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

JSW Group ने प्रत्येक भारतीय ओलंपिक पदक विजेताओं को उपहार में MG Windsor Car देने की घोषणा की

पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रत्येक भारतीय पदक विजेता को एमजी विंडसर कार उपहार में दी जाएगी। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने सोशल मीडिया एक्स पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि एथलीट अपने “समर्पण और सफलता” के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं।

उनकी यह घोषणा मॉरिस गैरेज इंडिया द्वारा जेएसडब्ल्यू ग्रुप के सहयोग से अपने नए सीयूवी एमजी विंडसर कार के आगमन की घोषणा के बाद आई। सज्जन जिंदल ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को जेएसडब्ल्यू एमजी इंडिया की ओर से एक बेहतरीन कार एमजी विंडसर उपहार में दी जाएगी। क्योंकि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं। उन्होंने एमजी विंडसर के बारे में मॉरिस गैरेज इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट को रिपोस्ट किया।

1924 में स्थापित यू.के. स्थित कंपनी एमजी ने बताया कि यह कार विंडसर कैसल की वास्तुकला से प्रेरित है। कंपनी ने कहा, “एमजी विंडसर शाही विरासत के प्रतीक और प्रतिष्ठित वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति विंडसर कैसल से प्रेरित यह सीयूवी बेहतरीन शिल्प कौशल का उदाहरण है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...