पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग करने पर चर्चा

नई दिल्ली : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के स्पीकर और उनके प्रतिनिधिमंडल से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पारंपरिक विनिर्माण के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, ईवी, हरित और स्वच्छ ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय युवाओं के लिए जापानी भाषा में प्रशिक्षण सहित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की।

प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल का कल (1 अगस्त) स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में जापानी संसद के सदस्य और प्रमुख जापानी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कारोबारी नेता शामिल थे। बैठक के दौरान भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को रेखांकित किया गया, जिसमें लोगों के बीच आपसी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए सहयोग और आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया, साथ ही भारत और जापान के बीच संसदीय आदान-प्रदान के महत्व को दोहराया गया।

उन्होंने 2022-27 की अवधि के लिए भारत और जापान के बीच निर्धारित 5 ट्रिलियन जापानी येन निवेश के वर्तमान लक्ष्य पर हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और 2027 से आगे की अवधि के लिए व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी और नुकागा फुकुशिरो ने पारंपरिक विनिर्माण (मोनज़ुकुरी) के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, ईवी, हरित और स्वच्छ ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रमुख मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के सफल और समय पर पूरा होने के महत्व को पहचाना।

जापान के स्पीकर नुकागा ने प्रस्ताव दिया कि भारत और जापान जापानी भाषा, संस्कृति और कार्य पद्धतियों में प्रशिक्षण आयोजित करने सहित विभिन्न व्यवसायों में नेक्स्टजेन कार्यबल का पोषण और प्रशिक्षण करें। उन्होंने इन प्रयासों में निजी क्षेत्र की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये संसाधन व्यक्ति आने वाले समय में दोनों पक्षों के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुगाका फुकुशिरो, उनके साथ आए सांसदों और व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। दो लोकतंत्रों और साझा हितों वाले विश्वसनीय साझेदारों के रूप में, हम संसदीय आदान-प्रदान, निवेश, कौशल और गतिशीलता को बढ़ावा देने सहित अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने जापान से अधिक निवेश और प्रौद्योगिकी के लिए भारत में किए गए अनुकूल कारोबारी माहौल और सुधारों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने इन प्रयासों के लिए भारत सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

प्राकृतिक संसाधनों, मानव श्रम का आदर करना सीखना होगा – ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि अब मूल की ओर लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रकृति से जो लिया हैं उसे वापस लौटाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। प्राकृतिक संसाधनों और मानव श्रम का आदर करना सीखना होगा। प्रहलाद पटेल कल ट्रांसफार्मिग रूरल इंडिया – टीआरआई की पहल पर आयोजित समृद्ध ग्रामीण मध्यप्रदेश पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि आजीविका के संसाधनों, प्राकृतिक संसाधनों पर जैविक दबाव बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि जल के प्रति अत्यंत सचेत रहने का समय है। जल जीवनदायी तत्व है। जीवन बचाने के लिये इसे बचाना जरूरी है। इसे रिसायकल करने की प्रक्रिया से अलग हटते हुए पुन: उपयोग को बढ़ावा देना होगा।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि स्वसहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्त‍ि मिलेट उत्पादन और मिलेट से बने खादय पदार्थो को बनाने से जुडी हैं। उन्होने कहा कि स्वसहायता समूहों की सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि मिलेट को श्रीअन्न के रूप में बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर में इसकी मार्केटिंग कर दी है। यह स्वास्थ्य बढ़ाने, भुखमरी हटाने और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने वाली उपज साबित हुई है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में खादय प्रसंस्करण की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होने कहा कि भारत देश में खान-पान के तौर तरीके हर पचास-सौ किलोमीटर पर बदल जाते हैं। इसलिये खादय प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि दिन-प्रतिदिन आवश्यकताएं बढती जाती हैं और साथ ही संसाधनों पर भी दबाव बढ़ता जाता है।

इस अवसर पर मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के संचालक के.के. शुक्ला, टीआरआई की स्टेट लीड अलीवा दास और सीनियर समन्वयक राजेश सिंह और वरिष्ठ परामर्शदाता टीआरआई शहजाद खान उपस्थित थे।

 

महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार ने चलाईं कई महत्वाकांक्षी योजनायें : मंत्री राकेश शुक्ला

भिण्ड : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भिण्ड जिले के मेहगाँव में लाड़ली बहनों को संबोधित कर कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनायें चलाई हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली योजना में प्रतिमाह महिलाओं को 1250 रूपये मिल रहे हैं। 10 अगस्त को सावन महीने में लाड़ली बहनों को शगुन के तौर पर 250 रूपये अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा तोहफा दिया जा रहा हैं। क्षेत्र की बहनों ने मंत्री शुक्ला को वृहद आकार की राखी भी बांधी। राखी पर शुक्ला की फोटो बनी हुई है। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपने प्यारे भैया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे गए धन्यवाद पत्र ’भाई के नाम एक प्रेम भरी पाती’ बॉक्स को खोलकर पत्र पढ़े गए।

मंत्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के घर में गैस चूल्हा होने के सपने को साकार किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि पुरूषों की तुलना में महिलाओं का अनुपात कम होने पर केन्द्र की मोदी ने पहले बेटी बचाओ फिर बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की। इसके सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हुये।

मंत्री शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और लाड़ली बहना योजना ऐसी योजनाएं हैं जिससे समाज में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जाती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म के समय ही उसके लखपति होने की गारंटी हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत, नगरीय निकाय निर्वाचन और सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया है, जिससे स्थानीय निकायों और शासकीय नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत-संकल्पित है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंगरौली : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अवसर पर सिंगरौली जिले के चितरंगी में लाड़ली बहनों के लिए आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत-संकल्पित है। प्रदेश की बहनों से जो अपार स्नेह मिला है उसके लिए सदा आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महिना त्यौहारों की सौगात लेकर आता है जिसमें रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। बहनों के त्यौहार में खुशियों का रंग भरने के लिए 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के उद्योगो की स्थापना की जा रही है। उद्योग रोजगार आधारित होंगे तथा उनमें बहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्ज्वला योजना से बहनों के लिये निःशुल्क गैस कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में उज्ज्वला कनेक्शन के हितग्राहियों तथा लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह सहित बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने स्नेह के साथ जमीन पर बैठकर बहनों से राखी बंधवाई। सिंगरौली जिले की लाड़ली बहनों की ओर से 101 फिट लंबी राखी लाडले भैया डॉ. यादव को बांधी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली जिला प्रदेश का दूरस्थ जिला है लेकिन यह विकास के पथ पर सबसे अग्रणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने बरगवा में 15 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल बनाने की घोषणा की। उन्होंने सीएसआर मद से 50 करोड़ रूपये के लागत से चितरंगी के सभी मझरे टोलो में विद्युतीकरण की घोषणा की। साथ ही सिंगरौली से सप्ताह में तीन दिवस हवाई यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी। हमारे लिए लोगों की जीवन सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। कलेक्टर एवं चिकित्सकों की अनुशंसा पर आयुष्मान कार्ड धारकों को यह सुविधा निःशुल्क मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली में माईनिंग महाविद्यालय का शुभारंभ शीघ्र किया जायेगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने चितरंगी को नगर पंचायत बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री ने क्षेत्र के विकस के लिए विभिन्न मांगो से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वसन दिया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्सव के शुभारंभ के लिए चितरंगी को चुनने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की जनता को अभूतपूर्व आशिर्वाद के लिए उन्होने अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। इसके पूर्व सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों ने पुप्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पराम्परागत नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया। उन्होंने प्रीति देवी यादव को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत टेंट हाउस परियोजना हेतु लाभान्वित किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को आजीविका की गतिविधि बढ़ाने हेतु 10 करोड़ की राशि प्रदान की। साथ ही 9 करोड़ तीन लाख की राशि का वितरण मुर्गी पालन करने वाले किसानो के लिए चूजे तैयार करने एवं दाना उत्पादन हेतु मुर्गी हैचरी, पुलेट ब्रिडर एवं फीड फार्म योजना अंतर्गत प्रदान किया। वही जैविक कृषि व्यावसायिक सब्जी उत्पादन, उन्नत पशुपालन तथा डेयरी कार्य एवं खाद उत्पादन निर्माण हेतु 86 लाख की राशि प्रदान की।

रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अवसर पर चितरंगी में आयोजित लाड़ली बहनों के लिए आभार सह- उपहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सकरिया में रूद्राक्ष का पौधा लगाया। इस अवसर पर मौजूद अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अभियान के दौरान औषधीय पौधे रोपे।

सतना, मंडीदीप एवं जबलपुर में श्रमिकों के उपचार के लिए अस्पताल का प्रस्ताव भेजे

इंदौर : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने सतना, मंडीदीप एवं जबलपुर में अस्पताल निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। पूर्व से संचालित अस्पताल एवं डिस्पेंसरीयों को अपग्रेड करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए जिससे मरीजों को रेफर नहीं करना पडे़।

मंत्री पटेल कल इन्दौर में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय परिषद कर्मचारी राज्य बीमा निगम म.प्र. की 90वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह बैठक श्रमिक और कर्मचारियों के हित के लिए बहुत सकारात्मक है। उन्होंने निर्देश दिए कि निगम के पास उपलब्ध अपनी रिक्त पड़ी जमीन पर अस्पताल और डिस्पेंसरी निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को प्रस्तुत करें।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने इंडस्ट्रियल कोरिडोर के मद्देनजर रतलाम में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किये जाने हेतु 50 बिस्तर के अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। नवीन अस्पताल एवं डिस्पेंसरी चिन्हांकन में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि स्थल शहर से नजदीक हो ताकि इलाज कराने वालों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने पीथमपुर में अस्पताल निर्माण समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय परिषद की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने और अन्य स्थानों पर अस्पताल निर्माण की कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री पटेल ने कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय सोनगिरी भोपाल में ईएसआईएस हॉस्पिटल परिसर में जीर्णशीर्ण आवासीय भवनों को खाली कराए जाने की कार्रवाई तथा नवीन निर्माण संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डिस्पेन्सरियों एवं अस्पताल के माध्यम से वितरित होने वाली दवाओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों की सुविधाओं के मद्देनजर आयुष्मान भारत कार्ड योजना से अस्पतालों को इनपैनल किए जाने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सोनगिरी में जल्दी एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ निर्माण श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य योजनाओं की सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में कर्मचारियों के पंजीयन की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अन्य नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में पंजीयन की प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराए जाने के श्रमिकों के पंजीयन का अभियान चलायें जाने के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिस्पेंसरी एवं अस्पतालों में जेनरिक दवाओं की उपलब्धता समय पर निश्चित हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें। निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में सुनिश्चित किये जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी श्रमिक को इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव श्रम विभाग एवं क्षेत्रीय परिषद उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा, श्रम आयुक्त इन्दौर एस धनराजू, क्षेत्रीय निदेशक एवं सदस्य सचिव क्षेत्रीय परिषद एम रूबानी, सहायक संचालक ईएसआईएस नटवर शारदा, राज्य चिकित्सा अधिकारी मनीष मालवीय, बीमा आयुक्त पश्चिम क्षेत्र रामजीलाल मीणा, चिकित्सा आयुक्त गुंजन गुप्ता, निश्चशल कुमार नागर, महेश मालवीय, नियोक्ता प्रतिनिधि वेंकटेश गोयल, कर्मचारियों के प्रतिनिधि महेश मालवीय, लक्ष्मीनारायण पाठक, राजेश तिवारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

केदारनाथ में फसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकला: मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।

केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय के लिए तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ केन्‍द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने 1 से 3 अगस्त, 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ‘युग युगीन भारत संग्रहालय’ की कल्‍पना को साकार करने में राज्य संग्रहालयों और केन्‍द्र सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसका उद्देश्य विश्‍व की सर्वोत्‍तम कार्य प्रणालियों का उदाहरण प्रस्तुत करना है। ‘युग युगीन भारत संग्रहालय’ के लिए भारत की कलाकृतियों की व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए, राज्यों को आगामी राज्य सम्मेलन में अपने-अपने राज्य के संग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर, केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर के रेजिडेंट कमिश्नर, संग्रहालयों के निदेशक, अधीक्षक, क्यूरेटर, प्रोफेसर और शोधकर्ताओं सहित हितधारकों के विविध समूह ने भाग लिया है। यह संस्कृति मंत्रालय के जीएलएएम प्रभाग द्वारा किए गए क्षमता निर्माण पहलों की श्रृंखला का तीसरा चरण है। अंतर-मंत्रालयी परामर्श 14 जून, 2024 को आयोजित किए गए थे और उसके बाद संग्रहालय पेशेवरों-निदेशकों, क्यूरेटर, शिक्षा अधिकारियों और संरक्षकों के साथ सहयोगात्मक कार्यशाला 25-29 जून, 2024 तक फ्रांस संग्रहालयों की साझेदारी में आयोजित की गई थी। मंत्री ने कहा कि प्रसिद्ध भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय पेशेवरों के नेतृत्व में इन क्षमता निर्माण कार्यशालाओं के माध्यम से, मंत्रालय का उद्देश्य राज्य स्तर के कर्मियों को संग्रह प्रबंधन, अभिलेखीकरण और संग्रहालय प्रशासन में आवश्यक कौशल से लैस करना है।

मंत्री महोदय ने उम्मीद जताई कि तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन भारत में संग्रहालय इकोसिस्‍टम को और मजबूत करेगा तथा ‘युग युगीन भारत संग्रहालय’ (वाईवाईबीएम) परियोजना के लिए संभावित सहयोगियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव साझा करने के अवसर प्रदान करेगा। मंत्री महोदय ने कहा कि सहकारी संघवाद और संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण की भावना के साथ, इन विचार-विमर्शों के माध्यम से प्राप्त ज्ञान वाईवाईबीएम संग्रहालय को ‘दुनिया के आश्चर्य’ के रूप में विकसित करने में सहायक होगा, जो भारत के दृष्टिकोण- ‘विकास भी, विरासत भी’ के अनुरूप है।

राज्य स्तरीय संग्रहालय विकास पहलों को समर्थन देने के लिए, संस्कृति मंत्रालय तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान उपलब्ध वित्तपोषण योजनाओं का अवलोकन भी प्रस्तुत करेगा, जिसमें हाल ही में अद्यतन संग्रहालय अनुदान योजना और विज्ञान संस्कृति संवर्धन योजना शामिल है।

युग युगीन भारत संग्रहालय सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में उत्तर और दक्षिण ब्लॉक में बनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य नई दिल्ली के रायसीना हिल के पास स्थित भारत के केन्‍द्रीय प्रशासनिक क्षेत्र का पुनरुद्धार करना है। संग्रहालय 1,54,000 वर्गमीटर में फैला होगा, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बना देगा। संग्रहालय के लिए वीडियो वॉकथ्रू का अनावरण सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18.05.2023 को संस्कृति मंत्रालय के जीएलएएम (गैलरी, लाइब्रेरी, अभिलेखागार और संग्रहालय) प्रभाग द्वारा आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के उद्घाटन के अवसर पर किया था और जुलाई 2023 में भारत मंडपम के उद्घाटन के दौरान इसे दोहराया गया था।

संग्रहालय को फ्रांस के सहयोग से एडैप्टिव रीयूज के माध्यम से विकसित किया जाएगा, क्योंकि फ्रांस को लौवर जैसी समान परियोजनाओं में विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसमें फ्रांसीसी वित्त मंत्रालय भी स्थित है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता के कारण फ्रांस इस परियोजना के लिए भागीदार है, जिसने 2020 में दोनों सरकारों के बीच एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने में योगदान दिया था, जिसमें संग्रहालय और विरासत सहयोग पर जोर दिया गया था।

प्राकृतिक संसाधनों, मानव श्रम का आदर करना सीखना होगा – ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि अब मूल की ओर लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रकृति से जो लिया हैं उसे वापस लौटाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। प्राकृतिक संसाधनों और मानव श्रम का आदर करना सीखना होगा। प्रहलाद पटेल कल ट्रांसफार्मिग रूरल इंडिया – टीआरआई की पहल पर आयोजित समृद्ध ग्रामीण मध्यप्रदेश पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि आजीविका के संसाधनों, प्राकृतिक संसाधनों पर जैविक दबाव बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि जल के प्रति अत्यंत सचेत रहने का समय है। जल जीवनदायी तत्व है। जीवन बचाने के लिये इसे बचाना जरूरी है। इसे रिसायकल करने की प्रक्रिया से अलग हटते हुए पुन: उपयोग को बढ़ावा देना होगा।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि स्वसहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्त‍ि मिलेट उत्पादन और मिलेट से बने खादय पदार्थो को बनाने से जुडी हैं। उन्होने कहा कि स्वसहायता समूहों की सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि मिलेट को श्रीअन्न के रूप में बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर में इसकी मार्केटिंग कर दी है। यह स्वास्थ्य बढ़ाने, भुखमरी हटाने और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने वाली उपज साबित हुई है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में खादय प्रसंस्करण की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होने कहा कि भारत देश में खान-पान के तौर तरीके हर पचास-सौ किलोमीटर पर बदल जाते हैं। इसलिये खादय प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि दिन-प्रतिदिन आवश्यकताएं बढती जाती हैं और साथ ही संसाधनों पर भी दबाव बढ़ता जाता है।

इस अवसर पर मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के संचालक के.के. शुक्ला, टीआरआई की स्टेट लीड अलीवा दास और सीनियर समन्वयक राजेश सिंह और वरिष्ठ परामर्शदाता टीआरआई शहजाद खान उपस्थित थे।

बंजर जमीन को हरा-भरा बनाकर आगामी पीढ़ी को दी जाएगी सौगात: उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलकपुर की बंजर जमीन को हरा-भरा बनाकर आने वाली पीढ़ी को सौगात के रूप में सौंपा जाएगा। पुराने जमाने के जो जंगल नष्ट हो गए और जमीन बंजर हो गई वहाँ सघन वृक्षारोपण कर पूर्व की तरह ही हरा-भरा जंगल बनाया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल वन विकास निगम द्वारा साढ़े चार लाख पौधों के वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत पौधरोपण किया।

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य पुनीत कार्य है। वृक्ष हमें फल, छाया के साथ-साथ प्राणवायु देते हैं। उन्होंने वन विकास निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को 22 हजार एकड़ पठारी क्षेत्र में वर्ष 2010 से अब तक 85 लाख से अधिक पौधे लगाने के कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्ष में इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लगभग 15 लाख पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। इस तरह इस बंजर भूमि में 1 करोड़ 25 लाख पौधे लगाकर हरा-भरा किया जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया कि पूर्व में लगाए गए पौधों में से 80 प्रतिशत से अधिक पौधे जीवित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में कार्यक्रम की पूर्णता के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हवाई सर्वे कर इस क्षेत्र की हरीतिमा का अवलोकन करेंगे। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाँच की सुविधाओं के साथ चिकित्सकीय उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गांवों में सीएम राइज विद्यालयों का निर्माण हो रहा है। इससे गरीब व वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं छात्रावास की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सीएसआर मद से महिला हितग्राहियों सिलाई मशीन का वितरण किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक मऊगंज वीरेन्द्र जैन, प्रबंध संचालक वन विकास निगम राकेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 2, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में लाड़ली बहना उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा‍कि सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातें में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये हर जिलें में उत्सव आयोजित किये जा रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें प्रेम के साथ भाईयों को राखी बांधकर स्नेह देती है। आज बहनों ने विशाल राखी बांधकर पहले ही मुझे रक्षाबंधन का आनंद दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के त्यौहार और पर्व एक-दूसरे को आपस में जोड़ते है। पूरी दुनिया भारत के पर्व को देखकर दंग रहती है। हमारे ऋषियों ने समाज में प्रेम और सदभाव बनाये रखने के लिए हजारो वर्ष पूर्व त्यौहार की परंपरा शुरू की थी। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने 30 फीट लम्बी राखी अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री को सौंपी। बहनों ने मुख्यमंत्री को स्थानीय बोली बघेली में लिखी ‘आभार स्नेह पाती’ भी भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट भगवान राम और नानाजी देशमुख की तपोभूमि है। भगवान श्रीराम और परम भक्त भरत के पवित्र मिलन से उपजें प्रेम के आशुओं से चित्रकूट की धरा अभिसिंचित है। चित्रकूट के चहुँमुखी विकास के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नानाजी देशमुख और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों के अनुरूप वंचितों और विकास की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों और उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शनधारी बहनों को गैस सिलेण्डर 450 रूपये में दिया जायेगा। प्रदेश भर में विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही रीवा में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जायेगा। इससे इस पूरे क्षेत्र में बडी मात्रा में निवेश का अवसर निवेशकों को मिलेगा तथा क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को चित्रकूट में जगह-जगह पर पार्किग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली तत्काल बंद कराने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट पहुँचकर “एक पेड मां के नाम” अभियान के तहत दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता परिसर में फलदार पौधे रोपित किये। साथ ही 131 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल में लगाई गई आजीविका परियोजना की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों को उपहार दिये। इसके पूर्व रक्षाबंधन की थीम पर सावन उत्सव पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बेटी पलक को आशीर्वाद दिया और उन्होंने झूले पर बैठी लाड़ली बहनों से चर्चा की। लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के बीच पहुँचकर राखी बंधवाई और उन्हें आभार पाती तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के अभिनंदन से भाव-विभोर हो गये और उन्होंने संबोधन के प्रारंभ में “फूलो का तारो का, सबको कहना है….. एक हजारों में मेरी बहना है।” गीत का सस्वर गायन किया।

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने चित्रकूट में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की बहनों को 1250 रूपये के साथ राखी के त्यौहार के लिए मुख्यमंत्री 250 रूपये का उपहार दे रहे हैं। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पूरे देश में चर्चा है। कई लोग योजना के बंद होने की अफवाह फैला रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार लाड़ली बहना योजना सहित सभी योजनाओं को पूरी दृढता से लागू कर रही है। सतना जिले की 3 लाख 84 हजार 259 बहनों को लाड़ली बहना योजना से 9 करोड़ 61 लाख रूपये की राशि उनके बैंक खातों में दी गई है। भगवान श्री राम की पावन धरा चित्रकूट में रामवन पथ गमन योजना से विकास कार्य शुरू हो गये हैं। चित्रकूट में जियो पार्क का निर्माण किया जायेगा। चित्रकूट को अयोध्या की तरह विकसित किया जायेगा। समारोह में विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन बहनों की कोई सुध नहीं लेता, उनका भी ध्यान मुख्यमंत्री रख रहे हैं।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...