भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ के बीच डोनर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कल जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यालय में आयोजित एक हस्ताक्षर समारोह में एक दाता समझौते (डोनर एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते, जो गुजरात के जामनगर में स्थित डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर (जीटीएमसी) की गतिविधियों को लागू करने के वित्तीय शर्तों की रूपरेखा तैयार करता है, पर क्रमशः आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ की ओर से संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि महामहिम अरिंदम बागची और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज एंड लाइफ कोर्स के सहायक महानिदेशक डॉ. ब्रूस आयलवर्ड ने हस्ताक्षर किए।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यूएचओ जीटीएमसी की ए.आई. निदेशक डॉ. श्यामा कुरुविला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक का प्रतिनिधित्व करने वाली शेफ डी कैबिनेट डॉ. रजिया पेंडसे ने किया।

इस सहयोग के माध्यम से, भारत गणराज्य की सरकार भारत के गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर (जीटीएमसी) के संचालन का समर्थन करने के लिए 10 वर्षों (2022-2032) की अवधि में 85 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान देगी। यह दाता समझौता (डोनर एग्रीमेंट) लोगों और धरती के स्वास्थ्य एवं कल्याण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से साक्ष्य-आधारित पारंपरिक पूरक एवं एकीकृत चिकित्सा (टीसीआईएम) के लिए एक प्रमुख ज्ञान केंद्र के रूप में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर की स्थापना को मान्यता देता है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ 25 मार्च, 2022 को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ के बीच एक मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर की स्थापना को दुनिया भर में पारंपरिक दवा के पहले और एकमात्र वैश्विक आउट-पोस्ट सेंटर (कार्यालय) के रूप में चिन्हित करता है।

डब्ल्यूएचओ-जीटीएमसी का अंतरिम कार्यालय में कामकाज पहले से ही शुरू है, जो अपने उद्देश्यों के लिए प्रासंगिक क्षमता-निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इन कार्यक्रमों में डब्ल्यूएचओ अकादमी और अन्य रणनीतिक भागीदारों के साथ साझेदारी में परिसर-आधारित, आवासीय या वेब-आधारित प्रशिक्षण शामिल होगा।

आयुष मंत्रालय ने विभिन्न मोर्चों पर डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग किया है, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी एवं सिद्ध प्रणालियों में प्रशिक्षण व अभ्यास के लिए मानक दस्तावेजों का विकास, इन प्रणालियों के लिए डब्ल्यूएचओ शब्दावली का निर्माण, रोगों के अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण-11 के पारंपरिक चिकित्सा अध्याय में दूसरे मॉड्यूल की शुरूआत, एम-योग जैसे ऐप का विकास और इंटरनेशनल फार्माकोपिया ऑफ हर्बल मेडिसिन (आईपीएचएम) के लिए समर्थन शामिल है। डब्ल्यूएचओ जीटीएमसी सहित ये सहयोगी प्रयास, पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में भारत की मदद करेंगे।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और डब्ल्यूएचओ के संयुक्त प्रयासों से न केवल भारत को लाभ होगा, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडे में भी योगदान मिलेगा और इससे पारंपरिक चिकित्सा के जरिए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

पेरिस ओलंपिक में स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ स्वप्निल कुसाले ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3पी) स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) एथलीट स्वप्निल ने उल्लेखनीय अनुकूलता और सटीकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार रैंकिंग में ऊंचाई हासिल करते हुए 451.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है, जिसमें तीनों पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं से आए हैं। स्वप्निल ने क्वालिफिकेशन स्टेज में 7वें स्थान पर रहते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया, जहां उन्होंने कुल 590 अंक प्राप्‍त किए। लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें इस स्‍पर्धा के शीर्ष दावेदारों में जगह दिलाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वप्निल कुसाले पुरुषों की पचास मीटर राइफल तीन पोजीशन श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि भारत ने एक ही ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा में तीन पदक जीते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे निशानेबाजी दल ने भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वप्निल कुसाले को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री धनखड़ ने कहा कि स्वप्निल कुसाले के समर्पण और दृढ़ता ने पूरे देश को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने भविष्य के प्रयासों में स्वप्निल कुसाले की निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया “स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशिष्ट है, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक दृढ़ता और कौशल का प्रदर्शन किया है। वे इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं।प्रत्येक भारतीय खुशी से भर गया है।“

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले की सराहना की। कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। मंडाविया ने कहा कि कुसाले की उपलब्धि से देश गौरवान्वित होगा। मंडाविया ने एक्स पर लिखा, “स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई! इस स्पर्धा में ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय, आपकी उपलब्धि हमें अविश्वसनीय रूप से गौरवान्वित करती है।”

प्रमुख सरकारी प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता (पेरिस चक्र): संसाधनों की उपलब्धता : शूटिंग में उच्च प्रदर्शन बनाए रखने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। पर्सनल कोच के साथ घरेलू प्रशिक्षण : कौशल को निखारने और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए पर्सनल कोचिंग, लक्षित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाती है।टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) : 17,58,557/- रुपये, प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) : 1,42,69,647/- रुपये
स्वप्निल कुसाले की इस ऐतिहासिक ओलंपिक पदक तक की यात्रा अनेक उपलब्धियों से सुसज्जित है – विश्व चैम्पियनशिप, काहिरा (2022) : चौथे स्थान पर रहकर भारत के लिए ओलंपिक कोटा स्थान जीता। एशियाई खेल 2022 : टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक। विश्व कप, बाकू (2023) : मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में दो रजत पदक। विश्व चैम्पियनशिप, काहिरा (2022) : टीम स्पर्धा में कांस्य पदक। विश्व कप, नई दिल्ली (2021) : टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

स्वप्निल कुसाले का जन्म 6 अगस्त 1995 को पुणे में एक किसान परिवार में हुआ। खेलों में उनकी यात्रा 2009 में शुरू हुई जब उनके पिता ने उन्हें महाराष्ट्र सरकार के प्राथमिक खेल कार्यक्रम, क्रीड़ा प्रभोदिनी में प्रवेश दिलाया। एक साल के कड़े शारीरिक प्रशिक्षण के बाद, उन्हें एक खेल का चयन करना था और उन्होंने शूटिंग को चुना। 2013 में, उन्हें लक्ष्य स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित किया गया।

2015 में उन्होंने कुवैत में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने तुगलकाबाद में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भी 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में गगन नारंग और चैन सिंह से आगे रहते हुए जीत हासिल की। ​​उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 61वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में स्वर्ण जीतकर वही प्रदर्शन दोहराया।

कलियासोत नदी को बारहमासी बनाकर साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुलाकात की।

भोपाल। भोपाल की हुजूर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरों की तर्ज पर विकसित कराते हुए विकास पुरुष की पहचान बनाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्रीय विकास को लेकर एक नई मुहिम छेड़ दी है। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कोलार की कलियासोत नदी को बारहमासी बनाने के साथ-साथ साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने एवं उसके घाटों को विकसित कर पर्यटन केन्द्र बनाने की मांग को लेकर निवेदन पत्र सौंपा है। इस निवेदन पत्र में उन्होंने भोपाल की जीवन रेखा कहीं जाने वाली कलियासोत नदी के सालभर सूखे रहने की चिंता तथा उससे होने वाली नागरिक असुविधा को व्यक्त किया, साथ ही उसे बारहमासी बनाने के उपाय एवं उससे होने वाले लाभ को भी विधायक शर्मा ने मांग पत्र में उल्लेखित किया। ज्ञात हो कि कलियासोत नदी कोलार से होते हुए बेतवा नदी में मिलती है। जो कि वर्तमान में कलियासोत डेम पर पूर्णरूपेण निर्भर करती है। डेम के गेट खुलने के बाद ही इस नदी में पानी आता है बाकि वर्ष भर यह सूखी रहती है।

निम्न मांगों को लेकर सौंपा पत्र

<span;>- कलियासोत नदी को बारहमासी बनाया जाए, इसके लिए तकनीकी आधार पर सुनिश्चित स्थानों पर स्टॉप डेम का निर्माण कराया जाए। इससे बहुत बड़ी आबादी के जलसाधन – ट्यूबेल, बावड़ी आदि के जल स्तर में वृद्धि होगी।

– गुजरात के मुख्यमंत्री रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जिस तरह साबरमती नदी पर रिवर फ्रंट का निर्माण कराकर उसे न केवल स्वच्छ और सुंदर बनाया, बल्कि चर्चित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित भी कराया। उसी तर्ज पर कलियासोत नदी को बारहमासी नदी बनाते हुए, साबरमती रिवर फ्रंट की तरह विकसित किया जाए।

<span;>- कलियासोत नदी पर घाटों का निर्माण हो जिससे कि सनातनी परम्पराओं का निर्वहन किया जा सके। यहां पाथ-वे, आकर्षक पार्क, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि, फूड कोर्ट का निर्माण कराया जाए, जिससे कलियासोत नदी के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

<span;>- कलियासोत नदी के सम्पूर्ण आबादी क्षेत्र के यथास्थिति दोनों ओर रिटेनिंग वॉल अथवा पीचींग कर इसमें होने वाले अतिक्रमण को रोका जाए।

<span;>- समय-समय पर माननीय NGT एवं विभिन्न पर्यावरण प्रेमियों द्वारा कलियासोत नदी के संरक्षण संवर्धन की दिशा में चिंता व्यक्त की जाती रही है। कलियासोत नदी के बारहमासी बनने एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने के बाद इस पर होने वाले अतिक्रमण एवं प्रदूषण की चिंता पूर्णतः समाप्त हो जाएगी।

<span;>- चूंकि कलियासोत नदी वृहद क्षेत्र में फैली हुई है, इसलिए इसके पर्यटन एवं संरक्षण व संवर्धन की विस्तृत रूप रेखा के लिए आगामी वर्षों के लिए इसका मास्टर प्लान भी बनाया जाए।

<span;>- कलियासोत डेम से नहर के माध्यम से भोपाल एवं रायसेन जिले की हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाती है। इस नदी पर स्टॉप डेम बनने से सिंचाई क्षेत्र का रकबा भी बढ़ेगा।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि – कलियासोत नदी भोपाल की जीवन रेखा है। उसे बचाने का दायित्व हम सबका है। और केवल बचाना नहीं है, उसका संवर्धन भी करना है। इसको लेकर कल माननीय केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी से भेंट कर उनको कलियासोत नदी की यथास्थिति से अवगत कराया। साथ ही उनकी विकास योजना को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्हें गुजरात की साबरमति रिवर फ्रंट की कार्य योजना की भी जानकारी दी। जिसके मूल स्वरूप एवं पर्यावरण के अनुरूप CEPT अहमदाबाद (Center for Environmental Planning and Technology) द्वारा विकसित किया गया था।कलियासोत के सौंदर्गीकरण हेतु भी इसी तरह के  अनुभवी संस्थान के द्वारा कार्य योजना बनवाई जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि –  माननीय केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कलियासोत नदी के संरक्षण की दिशा में साबरमती नदी की तर्ज पर विकसित करने हेतु सार्थक निर्देश सम्बन्धितों को दिए । जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया ।

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला महानिदेशक चिकित्सा सेवा बनीं

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने आज महानिदेशक, चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार ग्रहण किया और इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बनीं। इससे पहले, वह एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति पर महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एक प्रतिष्ठित अकादमिक रिकॉर्ड के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और दिसंबर 1985 में आर्मी मेडिकल कोर में नियुक्त हुईं। उन्हें पारिवारिक चिकित्सा में स्नातकोत्तर की डिग्री और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन में डिप्लोमा हासिल है और उन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स में चिकित्सा सूचना विज्ञान में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया है। उन्हें इजराइली रक्षा बलों के साथ रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु युद्ध में और स्पीज़ में स्विस सशस्त्र बलों के साथ सैन्य चिकित्सा नैतिकता में प्रशिक्षित किया गया था। वह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी भी हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल नायर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चिकित्सा शिक्षा घटक का मसौदा तैयार करने के लिए डॉ. कस्तूरीरंगन समिति के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया गया था। उनकी सराहनीय सेवा के लिए, उन्हें राष्ट्रपति द्वारा एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी वायु कमान और चीफ ऑफ एयर स्टाफ कमेंडेशन के साथ-साथ विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है।

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें आज गुरुवार से लागू हो गई हैं।

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज से कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई हैं राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1652.50 रुपये हो गए हैं। पहले इसकी कीमत 1646 रुपये थी। कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये से बढ़कर 1764.5 रुपये हो गया। मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। जुलाई में इसकी कीमत 1598 रुपये थी। चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से चेन्नई में कॉर्मशियल सिलेंडर 1809.50 रुपये की जगह 1817 रुपये का हो गया।

पिछले महीने यानी जुलाई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया था। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये कम हो गए थे।

आज से केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। इस साल महिला दिवस के मौके पर सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। इसके बाद से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है।

परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य सेवाप्रदाता पुरस्कृत

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाप्रदाताओं को मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास ने पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आईपास डब्लपमेंट फाउण्डेशन के तकनीकी सहयोग से होटल कोटयार्ड मैरिएट भोपाल में “विश्व जनसंख्या स्थिरता माह की समीक्षा एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह” में उत्कृष्ट सेवाप्रदाता सम्मानित हुए।

मिशन संचालक, प्रियंका दास ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य संस्थाओं विशेषकर उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर पर्याप्त संख्या में आवश्यक दवाईयों की मात्रा सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में परिवार कल्याण गर्भ-निरोधक साधनों की बास्केट ऑफ च्वाईस बनवायें, जिससे हितग्राही अपनी पसंद अनुसार गर्भनिरोधक साधनों का चयन कर उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि 0 पैरिटी एवं 1 बच्चे वाली महिलाओं में अस्थाई साधनों को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने एफपीएलएमआईएस एवं इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

कार्यक्रम में अस्थाई परिवार नियोजन साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 4 आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। चिन्हित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हैल्थ एण्ड वैलनेस सेण्टर) पर पदस्थ 2 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं 3 एएनएम द्वारा हितग्राहियों को दी गई अंतरा इंजेक्शन सेवा, आईयूसीडी की सेवायें एवं परिवार कल्याण की सामग्री की मांग व आपूर्ति के लिए एफपीएलएमआईएस साफ्टवेयर के उपयोग किये जाने पर सम्मानित किया गया। स्थायी परिवार नियोजन साधनों की सर्वाधिक सेवायें देने हेतु चिन्हित जिलों के 5 सर्जन को सम्मानित किया गया। चिन्हित 3 जिलों की नर्सिंग ऑफिसर जिनके द्वारा वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक पीपीआईयूसीडी इन्सर्शन किए जाने पर पुरस्कृत किया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद गोईल, आईपास डब्लपमेंट फाउण्डेशन के सीईओ विनोज मैंनिंग राज्य डायरेक्टर रिशा कुशवाहा, डॉ. संगीता बत्रा तकनीकी एडवाईजर राज्य सलाहकार परिवार कल्याण सहित सहयोगी पार्टनर्स उपस्थित रहे।

 

केंद्र सरकार वायनाड त्रासदी के बाद बचाव, राहत और पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी – गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल लोक सभा और राज्य सभा में केरल के वायनाड में भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा में भाग लिया। लोक सभा में चर्चा में भाग लेते हुए अमित शाह ने इस घटना में जान गंवाने और घायल होने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में नरेन्द्र मोदी सरकार केरल की जनता और राज्य सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से बचाव, राहत और पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद औऱ प्रयास किया जा रहा है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत में आपदा के प्रति बचाव-केन्द्रित अप्रोच थी, लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार में ज़ीरो कैज़ुअल्टी अप्रोच के साथ काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये राज्य सरकारों की ज़िम्मेदारी है कि वे केन्द्र द्वारा भेजी गई सूचनाओं के अनुसार लोगों को समय से पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। शाह ने कहा कि भारत सरकार ने इस आपदा के समय में बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी है और प्रधानमंत्री मोदी स्वयं नियंत्रण कक्ष से इसकी लगातार जानकारी ले रहे हैं।

इससे पहले, राज्य सभा में इसी विषय पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपदा से 7 दिन पहले 23 जुलाई को केरल सरकार को भारत सरकार की ओर से अर्ली वॉर्निंग दे दी गई थी और इसके बाद 24, 25 तारीख को भी अर्ली वॉर्निंग दी गई। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को केरल सरकार को बताया गया कि 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी वर्षा होगी और भूस्खलन की संभावना है जिसमें जान का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों ने अगर अर्ली वार्निंग को पढ़ा होता तो ये स्थिति न आती।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश में कई राज्य सरकारें ऐसी हैं जिन्होंने इस प्रकार की अर्ली वॉर्निंग का उपयोग कर ज़ीरो कैज़ुअल्टी डिज़ास्टर मैनेजमेंट किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 7 दिन पहले सायक्लोन अलर्ट भेजा और वहां सिर्फ एक व्यक्ति की गलती से जान गई। गुजरात में 3 दिन पहले अलर्ट भेजा औऱ वहां एक पशु की भी जान नहीं गई।

अमित शाह ने कहा कि 2014 के बाद से भारत सरकार ने अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर 2000 करोड़ रूपए खर्च किए हैं और इसे साझा किया जाता है। उन्होंने कहा कि 7 दिन पहले सभी राज्यों को सूचना भेजी जाती है और वो सूचना वेबसाइट पर सभी के लिए उपलब्ध है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्षा, हीटवेव, तूफान, चक्रवात और बिजली गिरने की सूचना देने के लिए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम मौजूद है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अगर अर्ली वार्निंग सिस्टम की जानकारी का अभाव है तो ये गलत है, लेकिन जानकारी है और राजनीति कर रहे हैं तो ये दुखद है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने इसका उपयोग किया है औऱ इसके परिणाम भी आए हैं।

अमित शाह ने कहा कि उन्हीं के अनुमोदन से भारत सरकार द्वारा 23 जुलाई को 9 NDRF की टीमें केरल के लिए विमान से भेजी गईं कि वहां भूस्खलन हो सकता है। उन्होंने पूछा कि केरल सरकार ने वहां रह रहे वल्नरेबल लोगों को शिफ्ट क्यों नहीं किया क्योंकि अगर शिफ्ट किया गया होता तो इतने लोगों की जान क्यों जाती।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया का सबसे आधुनिक अर्ली वॉर्निंग सिस्टम भारत में स्थापित करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आपदा का 7 दिन पहले अनुमान देने वाले चार देशों में भारत शामिल है।

अमित शाह ने कहा कि SDRF के तहत कोई भी राज्य 10 प्रतिशत राशि अपने हिसाब से जारी कर सकता है और भारत सरकार के दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए बिना किसी मंज़ूरी के 100 प्रतिशत राशि को जारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए 2014 से 2024 तक 6,244 करोड़ रूपए मंज़ूर किए गए हैं, जिनमें से 4,619 करोड़ रूपए जारी भी कर दिए गए हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 7 दिन पहले अर्ली वॉर्निंग दे दी गई थी और 23 जुलाई को NDRF की 9 बटालियन भेज दी थीं और 3 बटालियन कल रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये समय केरल सरकार औऱ वहां की जनता के साथ खड़ा रहने का है। शाह ने दोहराया कि इस संकट की घड़ी में नरेन्द्र मोदी सरकार केरल की जनता और सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।

 

पेरिस ओलंपिक में आज निशानेबाजी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हॉकी और रेस वॉक में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ पेरिस ओलंपिक में निशानेबाज स्वप्निल कुसाले आज पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन शूटिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए तीसरे पदक की दावेदारी पेश करेंगे, जबकि दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन महिलाओं की 50 किग्रा मुक्केबाजी में पदक हासिल करने की कोशिश करेंगी। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन क्वालिफाईंग स्‍पर्धा में कुसाले ने सातवें स्‍थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है। पेरिस से लगभग 330 किलोमीटर दूर चेटेउरौक्स के शूटिंग रेंज में कुसाले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे अपना लक्ष्य साधेंगे। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन में सिफ्त कौर समरा और अंजुम मौदगिल क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे अपना अभियान शुरू करेंगी।

प्री-क्‍वार्टर फाइनल बॉक्सिंग में निकहत का सामना एशियाई खेलों की चैंपियन वू यू से होगा। भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कल महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्री-क्‍वार्टर फाइनल में हॉफस्टेड सुन्निवा को हराकर अपने पेरिस ओलंपिक अभियान की शुरुआत की। भारतीय मुक्केबाज निशांत देव भी पुरुषों की 71 किलोग्राम भार वर्ग मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। निशांत ने 16वें राउंड में सातवीं वरीयता प्राप्त इक्वाडोर के जोस टेनोरियो को हराया।

बैडमिंटन में नॉकआउट इवेंट भी आज से शुरू होंगे। पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय अपने-अपने एकल स्पर्धा में भाग लेंगे, जबकि सात्विक साईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी अपने डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगे।

क्वार्टर फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी भारतीय हॉकी टीम पूल बी मैच में दोपहर डेढ़ बजे मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब इनका सामना मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम से होगा।

रेस वॉकर अर्शदीप सिंह, विकास और परमजीत सिंह सुबह 11 बजे पुरुषों की 20 किलोमीटर वॉक के साथ एथलेटिक्स में भारत के अभियान की शुरुआत करेंगे। दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी अपने मौके का भरपूर फायदा उठाने की उम्मीद करेंगी।

पूर्व विश्व नंबर-एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कल लेस इनवैलिड्स में प्री-क्वार्टर फाइनल क्वालीफाई करने के लिए महिलाओं की दो एकल स्पर्धा में जीत हासिल की। मंगलवार को भारतीय तीरंदाज भजन कौर ने भी पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की एकल स्पर्धा में लगातार जीत दर्ज करके प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं। दोनों पदक निशानेबाजी में मिले हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। इसके बाद मिक्स्ड टीम स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ दूसरा कांस्य पदक जीता।

यूपीएससी ने पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द की, सभी परिक्षाओं में भी शामिल होने पर रोक

नई दिल्ली : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ यूपीएससी के लिए फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए आरक्षण का लाभ लेने जैसे कई आरोपी चल रही पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी यूपीएससी ने रद्द कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है।

यूपीएससी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को 18 जुलाई को फर्जी पहचान बताकर परीक्षा नियमों में निर्धारित अनुमेय सीमा से अधिक बार प्रयास करने के लिए कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया था। उन्हें 25 जुलाई तक एससीएन का जवाब देना था। हालांकि, उन्होंने 4 अगस्त तक का और समय मांगा ताकि वे अपने जवाब के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटा सकें।

यूपीएससी ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के अनुरोध पर सावधानीपूर्वक विचार किया और न्याय के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्हें 30 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे तक का समय दिया ताकि वे एससीएन का जवाब दे सकें। पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को यह भी स्पष्ट रूप से बता दिया गया कि यह उनके लिए अंतिम अवसर है और समय में कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा। उन्हें यह भी स्पष्ट शब्दों में बता दिया गया कि यदि उक्त तिथि व समय तक कोई जवाब नहीं मिलता है, तो यूपीएससी उनसे कोई और संदर्भ लिए बिना आगे की कार्रवाई करेगा। उन्हें दिए गए समय में विस्तार के बावजूद, वे निर्धारित समय के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने में विफल रहीं।

यूपीएससी ने उपलब्ध अभिलेखों की सावधानीपूर्वक जांच की है और उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन में कार्य करने का दोषी पाया है। सीएसई-2022 के लिए उनकी अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है और उन्हें यूपीएससी की सभी भावी परीक्षाओं व चयनों से भी स्थायी रूप से वंचित कर दिया गया है। पूजा खेडकर पर आरोप है कि उसने यूपीएससी परीक्षा में बैठने से पहले खुद को ओबीसी श्रेणी का बताते हुए एक फर्जी प्रमाणपत्र लगाया था। पूजा खेडकर पर आरोप है कि जाति आरक्षण का लाभ लेने के लिए घुमंतु जनजाति-3 श्रेणी के तहत भर्ती किया गया था, जो केवल बंजारी समुदाय के लिए आरक्षित है। पूजा खेडकर पर ये भी आरोप है कि उन्होंने फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।

पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के मामले की पृष्ठभूमि में, यूपीएससी ने वर्ष 2009 से 2023 तक यानी 15 वर्षों के लिए सीएसई के 15,000 से अधिक अंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवारों के उपलब्ध आंकड़ों की गहन जांच की है, जिसमें उनके द्वारा किए गए प्रयासों की संख्या भी शामिल है। इस विस्तृत अभ्यास के बाद, पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के मामले को छोड़कर, किसी अन्य उम्मीदवार ने सीएसई नियमों के तहत अनुमत संख्या से अधिक प्रयास नहीं किए हैं। पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के एकमात्र मामले में, यूपीएससी की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) मुख्य रूप से इस तथ्य के कारण उनके प्रयासों की संख्या का पता नहीं लगा सकी कि उन्होंने न केवल अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था। यूपीएससी एसओपी को और मजबूत करने की प्रक्रिया में है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसा मामला दोबारा न हो।

जहां तक झूठे प्रमाण-पत्र (विशेष रूप से ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों) जमा करने की शिकायतों का सवाल है, यूपीएससी यह स्पष्ट करना चाहता है कि वह प्रमाण-पत्रों की केवल प्रारंभिक जांच करता है, जैसे कि क्या प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया है, प्रमाण-पत्र किस वर्ष का है, प्रमाण-पत्र जारी करने की तिथि, क्या प्रमाण-पत्र पर कोई ओवरराइटिंग है, प्रमाण-पत्र का प्रारूप आदि।

आमतौर पर, यदि प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया है, तो उसे असली मान लिया जाता है। यूपीएससी के पास न तो अधिकार है और न ही हर साल उम्मीदवारों द्वारा जमा किए जाने वाले हजारों प्रमाण-पत्रों की सत्यता की जांच करने का साधन। हालांकि, यह समझा जाता है कि प्रमाण-पत्रों की सत्यता की जांच और सत्यापन कार्य के लिए नियुक्त प्राधिकारी द्वारा किया जाता है।

स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्लीमनाबाद टनल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आवासीय क्षेत्र के नीचे टनल निर्माण करते हुए विशेष सावधानी बरतें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बरगी व्यपवर्तन परियोजना के तहत निर्माणाधीन स्लीमनाबाद टनल प्रदेश के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा सहित आसपास के जिलों के कृषकों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। औद्योगिक इकाइयों को भी नहर प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के अन्य मेगा प्रोजेक्ट की सतत मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाने के निर्देश भी दिये। बैठक मे बरगी व्यपवर्तन परियोजना और स्लीमनाबाद टनल की अद्यतन प्रगति पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया गया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह सहित नर्मदा घाटी विकास विभाग के सदस्य (अभियांत्रिकी एवं वित्त) एच. आर. चौहान, सदस्य (ऊर्जा) शिशिर कुशवाह, मुख्य अभियंता अपर नर्मदा जोन जबलपुर डी.एल. वर्मा, सचिव जी.पी. सोनकर, सचिव (प्रकोष्ठ) मनीष ठाकुर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...