मिडघाट रेल्वे लाईन बुधनी से रेस्क्यू कर लाये गये दूसरे बाघ शावक की मृत्यु

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ ट्रेन दुर्घटना में अत्यत गंभीर रूप से घायल दो बाघ शावकों को दिनाक 16.07 2024 को मिडघाट रेल्वे लाईन बुधनी से रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। उक्त दोनों बाघ शावकों का वन्यप्राणी चिकित्सक एच अन्य चिकित्सक दल द्वारा दिनाक 17.07.2024 को विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण एवं एक्सरे किया गया था। तदनुसार वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा विषय विशेषज्ञों से परामर्श कर सतत उपचार किया जा रहा था। अत्यत घायल दूसरे बाघ शावक की भी दिनांक 31.07.2024 को मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि एक बाघ शावक की दिनाक 30.07.2024 को प्रात मृत्यु हो गई थी।

गभीर रूप से घायल उक्त दोनों बाघ शावकों को निगरानी में रखा जाकर वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार द्वारा विशेषज्ञों के परामर्श लेकर सतत उपचार किया जा रहा था। परन्तु दोनों बाघ शावकों के पिछले हिस्से में गंभीर चोट एवं कई जगह फ्रेक्चर होने के कारण उनका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था एवं बाघ शावकों द्वारा पर्याप्त मात्रा में भोजन-पानी भी नहीं लिया जा रहा था, जिससे उनकी स्थिति में वाछित सुधार परिलक्षित नहीं हो पा रहा था। बेहतर उपचार के बावजूद भी दोनों बाघ शावकों को बचाया नहीं जा सका।

मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम डॉ. अतुल गुप्ता वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान डॉ. रजत कुलकर्णी, वाईल्ड लाईफ एसओएस वन विहार एव डॉ प्रशांत देशमुख वाईल्डलाईफ कजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम उपरांत मृत बाध शावक का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एव अन्य उपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया।

 

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त सुदाम खाड़े

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ आप सभी ने लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के माध्यम से आपने जन-कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को दें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े और संचालक रौशन कुमार सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक मनोज खरे, अपर संचालक एच. एल. चौधरी, सहायक ग्रेड-2 कैलाश घोड़की और वाहन चालक राजेंद्र मोहले को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अपर संचालक जी.एस. वाधवा, अपर संचालक संजय जैन सहित जनसंपर्क परिवार उपस्थित था।

अपर संचालक मनोज खरे, अपर संचालक एच. एल. चौधरी सहित सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन काल के अनुभव साझा किए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक पंकज मित्तल ने किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों को आभार-पत्र और उपहार का देंगे संदेश

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।

इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बँधवाएगें और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिये झुले लगाये जायेंगे। कार्यक्रमों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।

राखी से पहले लाड़ली बहनों को राज्य सरकार का तोहफा, लाड़ली बहनों ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ सबके कल्याण के लिये सदैव संवेदनशील मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की सभी लाड़ली बहनों को दो नई सौगातें दी हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को पहले राखी की नेग के रूप में 250 रूपए की सौगात देने की घोषणा की, फिर 30 जुलाई को सभी लाड़ली बहनों को रसोई गैस 450 रुपए में देने की घोषणा कर बहनों को दोगुनी खुशी से सराबोर कर दिया है। पवित्र सावन माह में मिलने वाली इन दो नई सौगातों से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनें बेहद खुश हैं। लाड़ली बहना योजना से हर महीने 1250 रूपए पाने वाली बहनों को राज्य सरकार की ओर से 250 रुपए की नेग राशि जल्द ही उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी। साथ ही लाड़ली बहनों के रसोई खर्च में अगले एक साल तक स्थायी बचत की व्यवस्था भी सरकार ने कर दी है। “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” से रसोई गैस कनेक्शन पाने वाली सभी बहनों को अगस्त माह से गैस सिलेंडर भी सब्सिडी मूल्य मात्र 450 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बहनों के रसोई खर्च में बचत के साथ धुएं से मुक्ति मिल जाने से उनके स्वास्थ्य की भी सुरक्षा होगी। बहनें अब पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी। बहनों को अपने भाई से और क्या चाहिए। सभी लाड़ली बहनें उन्हें यह सौगात देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताकर उन्हें दुआयें दे रही हैं।

एक साथ दो खुशियां मिलने से बेहद प्रसन्न होकर बड़वानी जिले की शीला नेंगवाल कहतीं हैं, उन्हें लाड़ली बहना योजना की राशि लगातार मिल ही रही है। अगस्त माह में 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे और उज्ज्वला रसोई गैस सिलेंडर भी 450 रुपए में मिलेगा, सो अलग। सरकार ने हम जैसी लाखों महिलाओं की बड़ी चिंता की। ऐसी संवेदनशील सरकार और मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद।

घूरा गांव की प्रभा पाठक कहती हैं उन्हें लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है। उन्हें आज ही पता चला है कि सरकार ने बहनों को उज्ज्वला गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का एलान किया है। प्रभा पाठक ने त्यौहारों के मद्देनजर महिलाओं को उपहार देने के मध्यप्रदेश सरकार के ऐसे प्रगतिशील कदम का स्वागत करते हुये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया हैं।

सिर्फ शीला और प्रभा ही नहीं, मालती बाई, रजनी बड़ोले, सुनीता वर्मा, ममता नामदेव, रेखा धनगर और ऐसी हजारों लाखों महिलाएं हैं, जिन्हें सरकार की इस महती योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार के ये दो निर्णय महिलाओं विशेषकर लाड़ली बहनों के कल्याण और इनके आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में दूरगामी कदम हैं। अबला को सबला बनाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार की संवेदनशीलता अब जग जाहिर है।

भारत ने श्रीलंका को तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला अंतिम मुकाबले में जीत हासिल कर किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में हुए सुपर ओवर में हरा दिया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 137 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका भी निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। स्‍कोर बराबर होने से मैच सुपर ओवर में चला गया।

इसके बाद श्रीलंका, सुपर ओवर में मात्र दो रन ही बना सका। भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला जीत लिया। वाशिंगटन सुंदर को ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ जबकि सूर्य कुमार यादव को ‘प्‍लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका से कोलंबो में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी।

सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 2024

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 2024 दिनांक 21 से 28 जुलाई तक का आयोजन राजनंदगांव (छत्तीसगढ) में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हॉकी खेल का शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

21 जुलाई को मध्यप्रदेश वनाम गोवा में 14-01 से मध्यप्रदेश विजय रहा। इसी प्रकार 22 जुलाई को मध्यप्रदेश वनाम गुजरात में 15-00 से मध्यप्रदेश जीता। 24 जुलाई को महाराष्ट्र वनाम मध्यप्रदेश में 04-07 से मध्यप्रदेश ने जीत हासिल की। लगातार जीत हासिल कर 25 जुलाई को आयोजित राजस्थान वनाम मध्यप्रदेश की प्रतिस्पर्धा में 01-04 से मध्यप्रदेश आगे रहा। मध्यप्रदेश अग्रसर रहते हुए 27 जुलाई को मध्यप्रदेश वनाम छत्तीसगढ के मैच में भी 05-02 से मध्यप्रदेश ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये विरोधी टीम को काफी लम्बे अंतराल से परास्त कर प्रतियोगिता में अपनी पकड़ मजबूत की। मध्यप्रदेश के जूनियर हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल के बल पर सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करते हुये प्रदेश को गौरवान्वित किया।

मध्यप्रदेश की विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों में विश्वेश सिंह, सोहिल अली, हर्ष फलस्वाल, रितेनद्र प्रताप, आनंद यादव, विवेक पाल, अल्माज खान, अनस खान, जतिन वर्मा, देनिक सिंह, सुभान आविद और तौहीद अहमद हैं। मध्यप्रदेश हॉकी टीम की इस जीत पर मंत्री सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण योजना के दूसरे चरण के पोर्टल का शुभारम्‍भ किया

नई दिल्ली : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण योजना 2.0 पोर्टल लॉन्च किया तथा डीबीटी मोड के माध्यम से प्रशिक्षुओं को 100 करोड़ रुपये का वजीफा वितरित किया। ये प्रशिक्षु आईटी/ आईटीईएस, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल युवाओं के कौशल और रोजगार पर सरकार के फोकस के अनुरूप है। एनएटीएस 2.0 पोर्टल का उपयोग बड़ी संख्या में लाभार्थियों द्वारा पंजीकरण और प्रशिक्षुता के लिए आवेदन करने के लिए किए जाने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठान/उद्योग अपनी रिक्तियों और अनुबंधों का प्रबंधन करने के लिए पोर्टल का लाभ उठाएंगे। इसलिए, बड़ी संख्या में युवा स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को रोजगार कौशल प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें मासिक वजीफा भी दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान अप्रेंटिसशिप के भविष्य पर दो पैनल चर्चाएं- अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, सभी अप्रेंटिसशिप के लिए क्रेडिट, उद्योग एवं उच्च शिक्षा सहयोग और डीबीटी के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना और ई-गवर्नेंस को मजबूत करना भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान शीर्ष तीन प्रतिष्ठानों/उद्योगों कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, इन्फोसिस लिमिटेड और टेक महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड को मान्यता दी गई।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के. संजय मूर्ति, एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टी जी सीताराम, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार, एनईटीएफ के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे, शिक्षा मंत्रालय के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल, उच्च शिक्षा निदेशक गौरव सिंह, शिक्षाविद, अधिकारी और छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान दो प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए।

धर्मेंद्र प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनएटीएस पोर्टल 2.0 अप्रेंटिसशिप को लोकतांत्रिक बनाने, कौशल की कमी को दूर करने, युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज लॉन्च किया गया पोर्टल अप्रेंटिसशिप के अवसरों की पहुंच को व्यापक बनाएगा और उम्मीदवारों एवं नियोक्ताओं के बीच तालमेल बिठाने में मदद करेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि यह तकनीक आधारित युग केवल डिग्री हासिल करने के बारे में नहीं है, बल्कि दक्षताओं के निर्माण के बारे में भी है। उन्होंने कहा कि हमारे पाठ्यक्रम में रोजगार कौशल बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस वर्ष के बजट में भी कौशल और रोजगार को बढ़ावा देने पर बहुत जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे अप्रेंटिसशिप इकोसिस्टम में विविध और उभरते क्षेत्र शामिल होने चाहिए। उन्होंने सभी हितधारकों से देश के जनसांख्यिकीय लाभांश का दोहन करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने का आह्वान किया।

प्रधान ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों से एनएटीएस 2.0 पोर्टल से जुड़ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अप्रेंटिसशिप को एक जन आंदोलन बनाना होगा।

भारत सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि एनएटीएस के वजीफा लाभ समयबद्ध, कुशल और पारदर्शी तरीके से इच्छित प्रशिक्षुओं तक पहुंचाए जाएं, 2024 में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) तंत्र के माध्यम से प्रशिक्षुओं के बैंक खातों में सीधे वजीफे के अपने हिस्से का भुगतान शुरू किया है। इसका उद्देश्य योजना के सभी लाभार्थियों को वजीफे में सरकार का हिस्सा प्रदान करने के लिए डीबीटी प्रणाली के उपयोग का विस्तार करना है।

इस योजना को एनएटीएस 2.0 पोर्टल द्वारा सुगम बनाया गया है, जिसे शिक्षा मंत्रालय ने एआईसीटीई और बीओएटी/ बीओपीटी के समर्थन से छात्र पंजीकरण, रिक्तियों के विज्ञापन, छात्र आवेदन, अनुबंध निर्माण, प्रमाणन, रिपोर्टिंग के साथ-साथ डीबीटी के माध्यम से वजीफा वितरण जैसी प्रशिक्षुता जीवनचक्र गतिविधियों के प्रबंधन के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में विकसित किया है। पोर्टल अब पूरी तरह से काम कर रहा है और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एंड-टू-एंड डीबीटी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इसका लाभ उठाया जा रहा है।

एनईपी 2020 का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में लाना और शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के बीच की बाधाओं को दूर करना है। यह छात्रों के लिए ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज गतिशीलता सुनिश्चित करने के लिए सामान्य और व्यावसायिक शिक्षा को एकीकृत करने पर जोर देता है। एनईपी 2020 के अनुरूप, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के लिए दिशानिर्देश का मसौदा जारी किया गया है।

 

28 अगस्त को ग्वालियर में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश का अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकतानुसार कार्य किया जाए। परंपरागत उद्योग, धंधे और व्यापार व्यवसाय में लगे लोगों को भी अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को समान रूप से बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री, सांसद एवं विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने का आहवान भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद से चर्चा में कहा कि नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश का प्रस्तुतिकरण प्रभावी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्ष में भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 के अमृत काल के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रसन्नता का विषय है कि इनके लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया रोड मैप, राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सीएम कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन में प्रत्येक हितग्राही से संवाद और संपर्क स्थापित करने की बात कही है। प्रदेश में जिला, तहसील, जनपद, ग्राम पंचायत, पंचायत और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। नई दिल्ली की बैठक में पानी के प्रभावी उपयोग के लिए नदी ग्रिड अर्थात नदी को नदी से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने नदी जोड़ो अभियान के लिए मध्यप्रदेश में जारी गतिविधियों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की बैठक में हुई चर्चा के संदर्भ में बताया कि राज्य में निवेश के लिए वातावरण बनाने के साथ ही राज्य के लिए निर्धारित लक्ष्य को जिलों में विभाजित करते हुए जिला स्तरीय विजन डॉक्यूमेंट बनाए जाएं और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। युवाओं के कौशल उन्नयन और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएं। गरीबी को शून्य रेखा में परिवर्तित करने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, कृषि विविधीकरण, किसानों के बाजार से संपर्क को प्रोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती बढ़ाने पर भी नीति आयोग की बैठक में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्री अपने विभाग में संचालित विकास और जन-कल्याण की योजनाओं तथा अन्य कार्यों, निर्धारित लक्ष्यों तथा वर्तमान स्थिति की नियमित समीक्षा करें। साथ ही कानून-व्यवस्था, सुशासन और निवेश व औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों तथा आने वाले कठिनाइयों के निराकरण के उपायों के संबंध में भी स्थानीय स्तर पर समीक्षा की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को विकास और जन-कल्याण की गतिविधियों का लाभ बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने मंत्रि-परिषद की स्वीकृति

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कल मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अंतर्गत प्रदेश की निर्धारित आयु वर्ग की पात्रता अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने के सम्बन्ध में स्वीकृति दी गई। स्वीकृति अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सुरक्षा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से योजनाओं के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-2026 में प्रतिवर्ष क्रमशः राशि रूपये 3 करोड़ 63 लाख केंद्रांश एवं 2 करोड़ 42 लाख रूपये राज्यांश के होंगे। इस प्रकार 2 वित्तीय वर्ष के लिये कुल राशि 12 करोड़ 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका को राशि 436 रुपये प्रति हितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान से, किसी कारण से मृत्यु की दशा में 2 लाख रुपये का जीवन जोखिम कवर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) 18-59 वर्ष की आयु वर्ग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका को राशि 20 रुपये प्रति हितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान से दुर्घटना में मृत्यु एवं स्थाई पूर्ण अपंगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तथा आंशिक किन्तु स्थाई की स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है। नि:शक्तता उक्त दोनों बीमा योजनाओं का क्रियान्वयन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के मानदेय जमा किये जाने वाले बैंक खाते से संबंधित बैंक शाखा द्वारा किया जाएगा। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका की सहमति से बैंक खाते से बीमा योजना के प्रीमियम की राशि का कटोत्रा किया जाएगा। इसकी प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्धारित 60:40 (भारत सरकार 60 प्रतिशत तथा राज्य सरकार 40 प्रतिशत) वित्तीय व्यय भार अनुसार की जाएगी।

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के समस्त गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रिफिल पर अनुदान राशि के भुगतान के लिये दो योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये योजना क्रमांक 1370 रसोई गैस सहायता योजना (उज्ज्वला) एवं योजना क्र. 1387 रसोई गैस सहायता योजना (गैर उज्ज्वला) की स्वीकृति दी गई है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 से इस योजनांतर्गत हितग्राहियों को राशि का भुगतान इन योजनाओं से किए जाने का प्रावधान किया गया।

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के 22 जिला अलीराजपुर, आगर मालवा, रीवा, अनुपपूर, ग्वालियर, अशोक नगर, भिण्ड, कटनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, धार, मुरैना, सतना, शहडोल, सिंगरौली, उज्जैन, सागर एवं निवाड़ी एलोपैथी चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने के उददेश्य से आयुष विंग की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक 213 पदों के सृजन की स्वीकृति दी। साथ ही 19 करोड़ रूपये बजट आवंटन की सहमति दिये जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि-परिषद द्वारा दिवंगत स्व. नरेश कुमार शर्मा सहायक उप निरीक्षक, जिला छिंदवाडा के माता-पिता तथा पत्नी को क्रमशः 45-45 लाख रूपये की शेष विशेष अनुग्रह राशि की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। दिवंगत शर्मा ने तेज गति से आ रहे वाहन को रोकने हेतु भरसक एवं साहसपूर्ण हर संभव प्रयास किया। उन्होंने अपनी प्राणरक्षा करते हुये भागने के स्थान पर अंतिम होशो-हवाश की स्थिति में आरोपी को पकड़ने हेतु अदम्य वीरता और उत्कृष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया। दिवंगत स्व. शर्मा सहायक उप निरीक्षक, जिला छिंदवाडा की पुलिस विभाग में 28 फरवरी 1986 की नियुक्ति है। इन्हें असाधारण परिवार पेंशन एवं विशेष अनुग्रह राशि 10 लाख रूपये की स्वीकृति 19 जनवरी 2024 को प्रदान की गई थी।

मंत्रि-परिषद् द्वारा म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत 31 मार्च 2024 के बाद की स्थिति में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना-1 एवं 2 के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किये जाने के लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि-परिषद् ने ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की म.प्र. ग्रामीण संपर्कता बाह्रय वित्त पोषित योजना (MPRCP) अंतर्गत लंबित दायित्वों के भुगतान एवं अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किये जाने के लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।

 

विज्ञान को मातृभाषा में समझना सरल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान को समझना सरल है। इस दिशा में कार्य करते हुए ही मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में आरंभ की गई। हिंदी में विज्ञान संप्रेषण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर वातावरण निर्मित करना आवश्यक है। विज्ञान भारती द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएसआईआर-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2024 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा एम्प्री के अर्धवार्षिक प्रकाशन “अनुसंधान संदेश” तथा राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2024 की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय योग खिलाड़ी शुभम शर्मा ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि, साहित्यकार तथा शिक्षाविद् डॉ. संतोष चौबे को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे विज्ञान संवर्धन सम्मान से सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान से संबंधित तकनीकी शब्दों के हिंदी में अनुवाद से विज्ञान का जन-सामान्य में सम्प्रेषण बढ़ेगा और विज्ञान संबंधित जिज्ञासाएं बढ़ेंगी और विषय को समझना सरल होगा। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक ज्ञान के आधार पर किए गए नवाचार को भी सम्मानित किया जाना चाहिए। पराधिनता ने देशवासियों को अपने गुणों को पहचानने में ही असमर्थ बना दिया था, लेकिन अब बदलते परिवेश के साथ हिंदी की महत्ता न केवल देश अपितु दुनिया में स्थापित हो रही है। अपने संस्कार और परम्पराओं के सम्मान स्वरूप ही विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरू का नाम देकर युवा पीढ़ी को गुरूओं से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार शिक्षक दिवस के साथ ही गुरू पूर्णिमा पर गुरू को सम्मानित करने की हमारी सांस्कृतिक परम्परा को निरंतरता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान का यह चौथा सम्मेलन निश्चित रूप से विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा और हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी विज्ञान सम्मेलन के आयोजन की ओर अग्रसर होंगे।

हिंदी भाषा के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से सीएसआईआर-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान (एम्प्री) भोपाल द्वारा विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल और सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान निस्पर नई दिल्ली के सहयोग से अमृतकाल में राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना के उन्नयन के लक्ष्य के साथ 2 दिवसीय राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में 30 समानांतर सत्रों में विज्ञान एवं तकनीक पर 300 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...