MP News: इंदौर में ऊंट को पिलाई सिगरेट, वीडियो वायरल हुआ तो पशु प्रेमी ने लिया एक्शन, दर्ज कराई FIR

Cigarette was given to a camel

 

 

Madhya Pradesh News: ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत तो हर किसी ने सुनी होगी, लेकिन ऊंट के मुंह में सिगरेट का मामला पहली देखा और सुना जा रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक हैरान करने वाला मामला सामने है. यहां एक शख्स ऊंट को सिगरेट दे रहा है. ऊंट को सिगरेट पिलाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने के बाद पशु प्रेमियों ने इस पर आपत्ति जताई है. पीपल फॉर एनिमल्स ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

दरअसल इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की नखराली ढाणी में एक ऊंट को सिगरेट पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पीपल फॉर एनिमल्स ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए राऊ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.पीपल फॉर एनिमल्स संस्था प्रियांशु जैन ने कहा कि ‘उनके पास एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से आया है, जिसमें एक ऊंट को एक आदमी सिगरेट पिलाता हुआ दिख रहा है.’

पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

उन्होंने आगे कहा कि ‘यह वीडियो उनके पास जैसे ही आया उन्होंने इस बात की खोज बीन की कि यह वीडियो किस जगह का है. अपने स्तर पर जांच के बाद उन्हें पता चला कि इंदौर के नखराली ढाणी में इस वीडियो को बनाया गया है और वहां का ही एक कर्मचारी है, जो ऊंट को सिगरेट पिला रहा है.’

दरअसल नखराली ढाणी में लोग घूमने आते हैं और ऊंट की सवारी करते हैं. यह कर्मचारी भी यही का है और वीडियो भी नखराली ढाणी का ही लग रहा है. यह सारी बातें देखने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में करते हुए पुलिस कमिश्नर को भी की और कलेक्टर को भी इस मामले की शिकायत की है.

प्रियांशु जोशी ने पूरी शिकायत में लिखा कि एक वीडियो उनके पास सोशल मीडिया के माध्यम से आया है, जिसमें एक ऊंट को सिगरेट पिलाई जा रही है. इसपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की जाए. वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और पाया की शिकायत सही है, इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है.

MP News: छिंदवाड़ा में बेटे नकुलनाथ और बहू के साथ कमलनाथ ने किया मतदान

Kamal Nath voted with

 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में कांग्रेस (Congress) नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया. इसके बाद पोलिग बूथ से बाहर आकर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई. कमलनाथ ने शिकारपुर में पत्नी बेटे नकुलनाथ और बहू के साथ वोट किया. उनके बेटे और कांग्रेस नेता नकुलनाथ (Nakul Nath) छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के बाद कमलनाथ ने कहा कि ‘मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है. मुझे विश्वास है कि वो सच्चाई का समर्थन करेंगे. बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन अंत में जनता जिसके साथ ही उसका फैसला होगा.’ वहीं छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने वोट डालने के बाद अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि ‘आज पिताजी और माता जी का आशीर्वाद लेकर मतदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.’

 

16,28,701 वोटर्स चुनेंगे अपना सांसद

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान जारी है. वहीं मध्य प्रदेश की छह सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. वहीं अगर हम छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की बात करें, तो यहां 45 साल से नाथ परिवार का कब्जा है. इस सीट पर कुल 16,28,701 वोटर्स हैं. वहीं मुख्य मुकाबला कांग्रेस सांसद नकुलनाथ और बीजेपी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू में हैं.

बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं नाथ परिवार भी गढ़ को बचाने में जी जान से लगी है, लेकिन अब फैसला वोटर्स को करना है. छिंदवाड़ा लोकसभा में सात विधानसभा की सीटें हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी पर कांग्रेस को जीत मिली थी. हालांकि एक विधायक ने पार्टी छोड़ दी है. फिलहाल अभी तक के समीकरण के हिसाब से कांग्रेस का पलड़ा यहां भारी है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: रायसेन में शिवराज ने भरा नामांकन, बोले- कांग्रेस मोदी का विरोध करते-करते श्रीराम का विरोध कर बैठी

Shivraj filed nomination in

 

 

MP News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा-रायसेन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में आज अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने रायसेन पहुंचकर सभा की, जिसमें कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी रणछोड़ दास हो गए और वायनाड चले गए। लेकिन हमने कहा कि जिएंगे तो यहीं पर और मरेंगे तो यहीं पर। कांग्रेस का विसर्जन तो तय है। राहुल गांधी जी कह रहे थे कि भाजपा के घोषणा पत्र में गरीबों का जिक्र नहीं है। राहुल बाबा, हमारा घोषणा पत्र हिंदी और इंग्लिश में है, इटली की भाषा में नहीं। हिंदी आपको आती नहीं, अंग्रेजी समझते नहीं और हम इटली की भाषा में लिखते नहीं। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस तो मोदी का विरोध करते-करते प्रभु श्रीराम का विरोध कर बैठी।

विदिशा संसदीय क्षेत्र मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है।

मैं सौभाग्यशाली हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यहां की जनता की सेवा का अवसर दिया है।

शिवराज बोले कि मुझे वो दिन याद आते हैं, जब कुछ न होते हुए भी जनता के लिए लड़ते थे। कई बार लाठियां खाईं, आपातकाल में जेल भी गए।

रायसेन में सभा के पश्चात शिवराज रोड-शो पर निकले। इस दौरान उनके साथ समर्थकों का भारी हुजूम नजर आया। जगह-जगह लोगों ने शिवराज का स्वागत किया।

नामांकन के लिए भोपाल से रायसेन के लिए रवाना होने से पूर्व शिवराज ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। पत्नी साधना सिंह ने उन्हें तिलक लगाया और चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के बहनों-भाइयों, भांजे-भांजियों!

मैंने अपनी संपूर्ण क्षमता से आपकी सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आपकी सेवा का सौभाग्य प्रदान किया है।

भगवान की पूजा है जनसेवा

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह शिवराज सिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्र के मतदाताओं से भावुक अपील की। शिवराज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने विदिशा-रायसेन क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्रिय भाइयो-बहनो एवं भांजे-भांजियो, मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आपकी सेवा का अवसर पहले सांसद के रूप में और फिर मुख्यमंत्री के रूप में मिला। मैंने अपनी संपूर्ण क्षमता से आपकी सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आपकी सेवा का सौभाग्य प्रदान किया है। आज भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं। पहले भी आपकी सेवा की है। मेरे लिए आपकी (जनता की) सेवा भगवान की पूजा है। मैं पूजा मानकर ही जनसेवा करता हूं। मैं सेवा भी करूंगा और आपके साथ मिलकर विकास में भी कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर आपका स्नेह, सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिले; यही प्रार्थना है।

MP Lok Sabha Election Voting: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर अब तक 53.40 प्रतिशत औसत मतदान, सबसे ज्यादा 63.69% बालाघाट में

in 6 Lok Sabha seats

 

MP Election First Phase Voting: मध्य प्रदेश (MP) में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बालाघाट के नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में दो घंटे पहले चार बजे मतदान समाप्त होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। पहले चरण में 1.13 करोड़ मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अन्य सीटों के मुकाबले तीन बजे तक अधिक रहा है। अमरवाड़ा में सर्वाधिक 66.31, जुन्नारदेव में 66.91 और पांढुर्णा में 66.04 प्रतिशत मतदान हुआ। छिंदवाड़ा में 54.40 चौरई में 63.17, परासिया में 58.98 और सौंसर में 63.92 प्रतिशत मतदान रहा।

मंडला संसदीय क्षेत्र के बिछिया और लखनादौन विधानसभा में 59.55, डिंडौरी में 61.32, गोटेगांव में 51.90, केवलारी में 61.80, मंडला में 57.50, निवास में 62.09 और शहपुरा में 55.14 प्रतिशत मतदान रहा। पहले चरण की छह सीटों में शामिल सीधी संसदीय क्षेत्र के सबसे कम 40.60 प्रतिशत मतदान रहा।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर 3 बजे तक 53.40 प्रतिशत औसत मतदान

6 सीटों पर इतना हुआ मतदान
बालाघाट – 63.69
छिंदवाड़ा – 62.57
सीधी – 40.60
शहडोल – 48.64
मंडला – 58.28
जबलपुर – 48.05

डिंडौरी में विवाह से पूर्व देश के प्रति‍ जिम्‍मेदारी

विधानसभा क्षेत्र शहपुरा जिला डिंडौरी के मतदान केंद्र ढोंढा रैयत में सात फेरों के पहले सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान। विवाह से पूर्व देश के प्रति‍ जिम्‍मेदारी निभाई।

डिंडौरी में बैगा महिला मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

डिंडौरी के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरई के मतदान केन्द्र में बैगा महिला मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान।

जबलपुर के बुजुर्ग नाराज, बोले -बूथ पर व्हील चेयर तो है मगर कोई चलने वाला ही नहीं

जबलपुर के संजीवनी नगर निवासी 90 वर्षीय प्रभाशंकर ने नाराजगी जताई है। बोले-बूथ पर व्हील चेयर तो है मगर कोई चलने वाला ही नहीं है एक दो बुजुर्ग वापस आ गए। इनके भी जोड़े में तक़लीफ़ चलने में दिक्कत थी…फिर भी..वोट डाला टाइम लगा धीरे-धीरे गए खुद बूथ तक।

नक्सल प्रभावित तीन विधानसभा में 4 बजे तक होगा मतदान, अब तक इतनी हुई वोटिंग

मध्य प्रदेश में बालाघाट संसदीय क्षेत्र में आने वाले बैहर विधानसभा में 72.20 प्रतिशत मतदान तीन बजे तक हुआ। वहीं, परसवाड़ा विधानसभा में 69.82और लांजी में 67.05 प्रतिशत मतदान रहा। नक्सल प्रभावित इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक मतदान होना है।

डिंडौरी के सरवाही में मूलभूल सुविधाओं को लेकर मतदान का बहिष्कार

डिंडौरी के शहपुरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरवाही में मूलभूल सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीण मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। अनेकों स्थानों से ग्रामीणों के द्वारा मतदान के बहिष्कार ओर बाद मैं प्रशासन की समझाइश सहित समस्या के निराकरण के आश्वाशन के बाद मतदान प्रारभ हो चुका है।

 

छिंदवाड़ा के राजपाल चौक इलाके में भिड़े कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता

छिंदवाड़ा के राजपाल चौक क्षेत्र में पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। भाजपा के पार्षद विजय पांडे और कांग्रेस के योगेश साबले के समर्थको के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

PM Modi Damoh Visit: दमोह की सभा में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी- इंडी गठबंधन सनातन को डेंगू, मलेरिया कहते हैं

PM Narendra Modi said

 

PM Modi Damoh Visit: दमोह,  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दमोह लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने इमलाई गांव पहुंचे। दोपहर 1.40 बजे उनका आगमन हुआ और मंच पर पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सनातन का विरोध करने वाला कहा। उहोंने कहा कि यह लोग सनातन को डेंगू,मलेरिया कहते हैं। भगवान राम की पूजा को पाखंड बताते हैं।

राम तो पूरे भारत की आस्था हैं और राम मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन का निमंत्रण कांग्रेस इंडी गठबंधन को भी भिजवाया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार्य कर दिया। इनकी मानसिकता बताती है कि यह सनातन विरोधी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है उनकी गारंटी मोदी ने ली है।

पीएम मुद्रा योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाखों करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया है। अब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि उक्त योजना में मदद को बढ़ाकर अब 20 लाख रुपए तक किया जाएगा।

मोदी की गारंटी से भ्रष्टाचारी बैचेन

दमोह ने पीएम मोदी ने कहा परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। वे कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी। इंडी गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं। लेकिन मोदी इन धमकियों से न पहले डरा है न कभी डर सकता है। भाजपा सरकार न दबती है न किसी के सामने झुकती है।

कोविड का इतना बड़ा संकट आया। मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत ले आई। करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा दी। भाजपा सरकार ने करोड़ों भारतीयों को मुफ्त वैक्सीन लगाई। आज देश में वो भाजपा सरकार है जो न किसी से दबती है न किसी के सामने झुकती है।सभा के अंत में मोदी ने सभी को राम राम कहा और भगवान जागेश्वरनाथ और कुंडलपुर के बड़े बाबा को भी प्रणाम किया।

मध्य प्रदेश में पहले चरण की 6 लोकसभा सीटों पर 91 प्रत्याशी मैदान में, जानिए हर सीट का हाल

Lok Sabha seats in the

MP First Phase Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश की जबलपुर समेत मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीट पर पहले चरण का प्रचार बुधवार शाम थम गया। प्रथम चरण की सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने सघन प्रचार- प्रसार किया। इन क्षेत्रों में 40 से अधिक सभाएं, 30 से अधिक स्थानों पर रोड शो, 25 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुए।

वहीं कांग्रेस ने भी इन सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस की तरफ से भी दर्जनों सभा, रैली निकाली गईं। छह सीट पर 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। पहले चरण में विध्य-महाकोशल की सभी सीट पर प्रमुख रूप से भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा है।

सीट वार प्रत्याशी

जबलपुर- 19

सीधी- 17

शहडोल- 10

बालाघाट- 16

मंडला-14

छिंदवाड़ा- 15

1 – जबलपुर लोकसभा सीट

जबलपुर संसदीय सीट पर भाजपा-कांग्रेस में प्रमुख मुकाबला है। दोनों ही दल ने नया चेहरा उतारा है। भाजपा ने पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष आशीष दुबे तो कांग्रेस ने भी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। जबलपुर लोकसभा सीट पर साल 1996 से बीजेपी का कब्जा है। यहां से चार बार के सांसद राकेश सिंह के विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनने के बाद बीजेपी के गढ़ को बचाने की जिम्मेदारी पार्टी ने आशीष दुबे को सौंपी है।

आशीष दुबे का मुकाबला कांग्रेस के दिनेश यादव से है, जिन्हें पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए मैदान में उतारा है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री स्वयं मोहन यादव जबलपुर आए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के साथ जबलपुर के विकास का दृष्टि पत्र जारी किया। यहां से कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

कांग्रेस से पिछले दो चुनाव लड़ने वाले विवेक तन्खा ने वर्ष 2019 का चुनाव हारने के बाद घोषणा कर दी थी कि वह भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे इसके बाद इस सीट से कांग्रेस के टिकट से कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं था। पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया से भी पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात की लेकन वह तैयार नहीं हुए थे।

जबलपुर सीट पर एक नजर

कुल प्रत्याशी – 19

कुल मतदान केंद्र -2130

कुल मतदाता – 1894304

पुरुष मतदाता – 961997

महिला मतदाता – 932212

अन्य मतदाता – 95

जेंडर अनुपात – 970

नवीन मतदाता – 38149

वरिष्ठ मतदाता (85+) – 6755

दिव्यांग मतदाता – 22225

 

2 – छिंदवाड़ा लोकसभा सीट

देश भर की नजर प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर है। दरअसल यह कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता है जहां से कांग्रेस अब तक सिर्फ एक बार चुनाव हारी है। वर्ष 2014 और 2019 की मोदी लहर में भी यहां से कांग्रेस ने विजयश्री का वरण किया। यहां कांग्रेस से पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा की ओर से विवेक बंटी साहू चुनावी मैदान में हैं।

बंटी इसके पूर्व विधानसभा चुनाव में खड़े हुए थे और पराजित हो गए थे। दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दल के अलावा कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में हैं। हर्रई, पांढुर्णा के कुछ क्षेत्रों में गोंगपा प्रभावी है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा के लिए छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 16 लाख 32 हजार 190 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 8 लाख 24 हजार 449 पुरूष, जबकि 8 लाख 7 हजार 726 महिला और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं।

ये चुनाव पीएम मोदी बनाम कांग्रेस के बजाय स्थानीय बनाम बाहरी और नाथ परिवार और साहू परिवार की भावनात्मक अपीलों के बीच चलता रहा। भाजपा ने जिले के बेटे के सांसद बनाने का मुद्दा उठाया। वहीं कमल नाथ ने बीते 44 सालों के संबंधों की दुहाई देकर प्रचार किया। नाथ परिवार के जिले की जनता से भावुक लगाव पर जोर दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सामने लगातार पार्टी छोड़ने के कारण चुनौती बनी रही। पूर्व विधायक कमलेश शाह, दीपक सक्सेना, उनके बेटे अजय सक्सेना, महापौर विक्रम अहके समेत कई पार्षद और नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

3 – बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट

आदिवासी बाहुल्य और नक्सल प्रभावित सीट में कल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इस बार भी इस सीट से त्रिकोणीय मुकाबला होगा। भाजपा ने नगर पालिका बालाघाट के वार्ड पार्षद और पूर्व जिला पंचायत सदस्य को टिकट दी है। वहीं, कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद बालाघाट-सिवनी सीट से अपने अधिकृत प्रत्याशी की चौकाने वाली घोषणा की और जिला पंचायत अध्यक्ष और बालाघाट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अशोक सिंह सरस्वार के पुत्र सम्राट सिंह सरस्वार को टिकट देकर नए चेहरे पर दांव खेला।

दो बड़े दलों के सामने बसपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद कंकर मुंजारे त्रिकोणीय मुकाबले की तीसरी ताकत के रूप में हैं। तीनों प्रत्याशियों में भाजपा की भारती पारधी आगे नजर आ रहीं हैं। 18.71 लाख मतदाताओं वाली इस सीट में 25 प्रतिशत वोटर पंवार समाज (ओबीसी) से हैं। भारती पारधी भी इसी समाज से आती हैं। ऐसे में भारती और भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है। इस सीट में दूसरी सबसे बड़ी 20 प्रतिशत आबादी आदिवासी (एसटी) वोटरों की है।

फिर 15-15 प्रतिशत लोधी और मरार समाज (ओबीसी) वोटर्स आते हैं। इन समाज के वोट भाजपा, कांग्रेस और बसपा में बंटेंगे। खासकर, लोधी समाज के कंकर मुंजारे लोधी वोटर्स की मदद से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार सामान्य वर्ग से आते हैं, जिसकी जिले में बेहद कम आबादी है। जातिगत समीकरण में भाजपा को फायदा मिल सकता है, लेकिन कंकर मुंजारे कांग्रेस को जातिगत वोटों की राजनीति में नुक्सान पहुंचा सकते हैं।

 

कुल विधानसभा- आठ

(बालाघाट- छह, सिवनी-दो)

भारती पारधी : पहली बार टिकट मिली। वार्ड क्रमांक-22 की पार्षद। पूर्व सांसद भोलाराम पारधी की रिश्तेदार। भोलाराम पारधी इनके दादा ससुर थे। वर्ष 2000 में भारती पारधी जिला पंचायत सदस्य रही चुकी हैं। डेढ़ साल पहले नगरीय निकाय चुनाव में बालाघाट नपाध्यक्ष न बनाए जाने से भारती को लोगों की सहानुभूति मिली थी।

सम्राट सिंह सरस्वार : इन्हें भी पहली बार टिकट मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पूर्व विधायक अशोक सिंह सरस्वार के बेटे हैं। पेशे से उद्योगपति हैं।

कंकर मुंजारे : वर्ष 1989 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और सांसद बने। इसके बाद वे लगातार सांसद व विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने परसवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए।

 

कुल मतदान केंद्र- 2321

– बालाघाट जिले में मतदान केंद्र- 1675

– सिवनी जिले में मतदान केंद्र- 646

 

कुल मतदाता- 18 लाख 71 हजार 270

– बालाघाट जिले में मतदाता- 13 लाख 50 हजार 749

– सिवनी जिले में मतदाता- पांच लाख 20 हजार 521

4 – मंडला लोकसभा सीट

आशीष शुक्ला, मंडला। मंडला संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम के बीच ही सीधा मुकाबला है।आठवीं बार चुनाव मैदान में उतरे फग्गन सिंह इसी लोकसभा क्षेत्र से छह बार जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि उन्हें मात्र 2009 के चुनाव में ही कांग्रेस प्रत्याशी बसोरी सिंह मसराम के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।श्री कुलस्ते को वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र और गृह जिले की निवास विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था।

उनकी कॉग्रेस उम्मीदवार रहे चैन सिंह बरकड़े से 9723 मतों से हार और मंडला संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्र में से पांच में कांग्रेस का कब्जा होने के चलते कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में काफी उत्साहित है। भाजपा संगठन सहित आरएसएस और भाजपा के दिग्गज नेता यहां कुलस्ते की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर चुनाव प्रचार में लगा रहे हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम इसी सीट से आमने-सामने थे। यद्यपि इस चुनाव में फग्गन सिंह कुलस्ते ने ओमकार मरकाम को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला संसदीय क्षेत्र से अब तक वर्ष 1996, 1998, 1999, 2004 और 2014, वर्ष 2019 में छह बार निर्वाचित हो चुके हैं।

मंडला लोकसभा में आठ विधानसभा है शामिल

मंडला संसदीय क्षेत्र में चार जिलों की आठ विधानसभा शामिल है। इनमें मंडला जिले की बिछिया, निवास के साथ मंडला, डिंडौरी जिले से डिंडौरी और शहपुरा, सिवनी जिले से केवलारी, लखनादौन और नरसिंहपुर जिले से गोटेगांव विधानसभा शामिल है।लोकसभा में शामिल 8 विधानसभा में कांग्रेस का 5 में तो भाजपा का तीन में कब्जा है। कुल 21 लाख 1811 मतदाता है,जिनमें 1050243 पुरुष और 1051542 महिला मतदाता है। थर्ड जेंडर के 26 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 2614 मतदान केंद्र है, जिनमें 69293 पहली बार युवा वोट डालेंगे। 85 से अधिक उम्र के 8555 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 27444 है।

5 – शहडोल लोकसभा सीट

विनोद शुक्ला, शहडोल। लोकसभा सीट शहडोल के लिए पहले चरण में 19 अपैल को मतदान होना है। यहां 17 लाख मतदाता हैं, जो दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 08 लाख 72 हजार पुरुष और 08 लाख 39 लाख महिला मतदाता शामिल है। इस बार भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद हिमाद्री सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक फुंदेलाल सिंह के बीच ही मुकाबला है।

इनके अलावा बसपा, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी और कम्युनिष्ट पार्टी सहित देा निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं ,लेकिन उनके प्रति जनता को कोई रुझान नहीं है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला दिखना शुरू हो गया था,जो आखिरी तक बना रहा। कभी महौल भापजा के पक्ष में तो कभी कांग्रेस के पक्ष में भी दिखता रहा।

शहडोल संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभाएं हैं, जिनमें सात में भाजपा काबिज है और एक सीट पुष्पराजगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा है और इसी विधानसभा के विधायक को कांग्रेस ने लोगसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। दस प्रत्याशियों में आठ अनूपपुर जिले के हैं,जिसमें भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तो एक ही क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के है।

एक क्षेत्र के दो प्रमुख दलों के प्रत्याशी होने के कारण चुनाव रोचक रहा है। परिणाम कितना रोचक होगा,यह परिणाम आने के बाद ही सामने होगा। मतदान के आखिरी दिन तक भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने की जुगत में लगे रहे।जहां तक संभव हुआ डोर-टू-डोर भी पहुंचे,लेकिन अधिकांश क्षेत्र ऐसे भी जहां प्रत्याशी तो दूर कोई कार्यकर्ता भी नहीं पहुंच पाए।

6 – सीधी लोकसभा सीट

नीलांबुज पांडेय, सीधी। संसदीय क्षेत्र सीधी में भाजपा के डा राजेश मिश्रा और कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल के बीच सीधा मुकाबला है। अजय प्रताप सिंह राज्यसभा सदस्य भाजपा टिकट नहीं मिलने से बगावत कर मैदान में हैं। सीधी संसदीय सीट में तीन जिले की विधानसभा शामिल हैं। इस बार चुनाव मैदान में सिंगरौली जिले के सात, सीधी के सात शहडोल जिले के व्यौहारी विधानसभा के दो व मैहर जिले का एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या घट गई है। बर्ष 2019 में संसदीय क्षेत्र में 26 प्रत्याशी मैदान में थे,इस बार आठ प्रत्याशी घटकर सिर्फ 17 ही रह गए हैं। तीनों जिले के आठ विधानसभा में सात पर भाजपा के विधायक हैं जबकि चुरहट विधानसभा में कांग्रेस से विधायक हैं। यहां कुल 20,24176 मतदाता हैं। जिसमें 10,49,352 पुरुष और 9,74,810 महिला,14 अन्य मतदाता हैं।

इस सीट पर वर्ष 2009 से लगातार भाजपा के कब्जे में है। हाल ही में हुए विधानसभा में सांसद रीती पाठक को सीधी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया था। पेशाब कांड के बाद सीधी जिले का नाम देश ही नहीं दुनिया भर में चर्चा रहा हैं। भाजपा के डॉ राजेश मिश्रा पहली बार चुनाव मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल 10 बर्ष कांग्रेस से सिहावल विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं, हाल ही के विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली है।

T20 World Cup Squad: टीम इंडिया में इन 10 खिलाड़ियों की जगह लगभग तय

10 players in Team India

 

Sport News: टी20 विश्व कप 2024 का 1 जून से आगाज होगा. इसका पहला मैच यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड से है. यह मुकाबला 5 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं. आईपीएल के ठीक बाद टी20विश्व कप आयोजित होगा. इसके लिए कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग तय है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह टी20 विश्वकप में खेलेंगे.

हाल ही में खबर आयी थी कि टी20 विश्वकप में टीम इंडिया के लिए रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं रोहित ने अजीत अगरकर और राहुल द्रविड़ से इसको लेकर मुलाकात भी की. लेकिन रोहित ने इन बातों का खंडन किया है. लेकिन अगर मौजूदा फॉर्म को देखें तो टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग तय है. रोहित के साथ-साथ बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. इन दोनों ही प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है. बुमराह घातक गेंदबाज हैं और वे पहले भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.

हार्दिक पांड्या आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. वे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. लेकिन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पांड्या अगर फॉर्म में लौटे तो उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. लेकिन फिलहाल संशय की स्थिति है. अगर विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की बात करें तो उन्हें भी टीम इंडिया जगह मिल सकती है. पंत ने 7 मैच खेले हैं. इस दौरान 210 रन बनाए हैं और 2 अर्धशतक लगाए हैं. पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा है.

टीम इंडिया विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव को टी20 विश्व कप 2024 के लिए मौका दे सकती है. टी20 विश्व कप 2024 में भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से है. यह मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा.

DRDO ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, भारत की इस मिसाइल से डरेंगे चीन-पाकिस्तान

DRDO again raised

 

भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के हिस्से एक और समफलता जुड़ गई है। डीआरडीओ ने गुरुवार को एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर से स्वदेशी प्रौद्योगिकी निर्भय क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। इस मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया।

डीआरडीओ की तरफ से जानकारी दी गई कि परीक्षण के दौरान सभी उपप्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी उड़ान पथ की पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। मिसाइल की उड़ान की निगरानी IAF Su-30-Mk-I विमान द्वारा भी की गई।

MP News: 12 दिन में पीएम मोदी का चौथा एमपी दौरा, बुंदेलखंड के दमोह में कल होगी चुनावी रैली

Modi's fourth visit to MP

 

PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 दिन के भीतर चौथी बार मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा होने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (19 अप्रैल) को बुंदेलखंड इलाके की दमोह लोकसभा सीट पर बीजेपी केंडिडेट राहुल लोधी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी दमोह का दौरा करेंगे. इससे पहले बीते विधानसभा चुनाव में आठों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने यहां पर जनसभा को संबोधित किया था.

मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल और धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में बताया कि पीएम मोदी के इस आयोजन में करीब हजारों लोगों के आने की संभावना है. उसी हिसाब से तैयारी की गई.

पीएमओ से जारी ऑफिसियल प्रोग्राम के मुताबिक पीएम मोदी शुक्रवार 19 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 15 बजे पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वे दोपहर 1:45 बजे हेलिकॉप्टर से दमोह आएंगे.

इसके बाद दोपहर 2:45 बजे यहां से जबलपुर रवाना होंगे. यहां से विशेष विमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना होंगे. जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक जबलपुर एयरपोर्ट पर 19 अप्रैल को 3 घंटे का नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है.

यहां बता दें कि महाकौशल इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अप्रैल को जबलपुर में बीजेपी कैंडिडेट आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो और बालाघाट में 9 अप्रैल को पार्टी की उम्मीदवार भारती पारधी के लिए पब्लिक रैली को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने नर्मदापुरम सीट पर बीजेपी कैंडिडेट दर्शन सिंह के समर्थन में 14 अप्रैल को पिपरिया में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया था.

Karela Benefits :स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत का खज़ाना है करेला

Bitter gourd is bitter

 

 

Health Tips: करेला भले ही स्वाद में कड़वा होता लेकिन इसके फायदे जबरदस्त हैं. इसकी सब्जी को भले ही बहुत से लोग पसंद नहीं करते हैं लेकिन इसे खाने से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है. करेला विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा सोर्स (Karela Benefits) है. डायबिटीज मरीजों के लिए दवा से कम नहीं है. इसे खाने से पाचन भी बढ़िया रहता है. शुगर ही नहीं कब्ज, हार्ट, वेट लॉस और कोलेस्ट्रॉल में इसके कई फायदे हैं. आइए जानते हैं करेले के 5 फायदे…

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला फायदेमंद है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने में शामिल रना चाहिए. इसमें पाए जाने वाले गुण इंसुलिन कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

करेला खाने से खून भी साफ होता है. ब्लड से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है. करेले में अल्फा-लिपोइक एसिड पाया जाता है, जो खून में मौजूद चर्बी को कम कर धमनियों को स्वस्थ बनाए रख सकता है.

करेला खाने से कब्ज, पाचन जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. करेले में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. करेला पेट की कई समस्याओं से बचा सकता है.

कैंसर का खतरा करे कम करेला कैंसर का जोखिम भी कम कर सकता है. इसका जूस पीना लाभकारी होता है. करेले में फ्लेवोनॉयड्स, गार्डेनिया और बीटा-कैरोटीन जैसे केमिकल कंपाउंड कैंसर रोकने में मददगार हो सकते हैं.

दिल की हर समस्या का खतरा करेला खाने से कम हो सकता है. इसके सेवन से हार्ट अटैक के फैक्टर्स कंट्रोल में रहते हैं. करेले में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

Karela Benefits :स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत का खज़ाना है करेला, फायदे जान लेंगे तो आज से ही शुरू कर देंगे खाना

 

Health Tips: करेला भले ही स्वाद में कड़वा होता लेकिन इसके फायदे जबरदस्त हैं. इसकी सब्जी को भले ही बहुत से लोग पसंद नहीं करते हैं लेकिन इसे खाने से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है. करेला विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा सोर्स (Karela Benefits) है. डायबिटीज मरीजों के लिए दवा से कम नहीं है. इसे खाने से पाचन भी बढ़िया रहता है. शुगर ही नहीं कब्ज, हार्ट, वेट लॉस और कोलेस्ट्रॉल में इसके कई फायदे हैं. आइए जानते हैं करेले के 5 फायदे…

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला फायदेमंद है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने में शामिल रना चाहिए. इसमें पाए जाने वाले गुण इंसुलिन कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

करेला खाने से खून भी साफ होता है. ब्लड से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है. करेले में अल्फा-लिपोइक एसिड पाया जाता है, जो खून में मौजूद चर्बी को कम कर धमनियों को स्वस्थ बनाए रख सकता है.

करेला खाने से कब्ज, पाचन जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. करेले में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. करेला पेट की कई समस्याओं से बचा सकता है.

कैंसर का खतरा करे कम करेला कैंसर का जोखिम भी कम कर सकता है. इसका जूस पीना लाभकारी होता है. करेले में फ्लेवोनॉयड्स, गार्डेनिया और बीटा-कैरोटीन जैसे केमिकल कंपाउंड कैंसर रोकने में मददगार हो सकते हैं.

दिल की हर समस्या का खतरा करेला खाने से कम हो सकता है. इसके सेवन से हार्ट अटैक के फैक्टर्स कंट्रोल में रहते हैं. करेले में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...