Gold Price Hike: महंगे सोने के चलते घट गई ज्वेलरी की डिमांड, रिकॉर्ड 73300 रुपये के पार

Demand for jewelery decreased

 

Gold Price Hike: सोने के दाम हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. शुक्रवार 12 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोना 73,350 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. सोना 1,050 रुपये के उछाल के साथ 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करते हुए 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है. सोना ही नहीं बल्कि चांदी में भी ये तेजी जारी है. चांदी की कीमत 1,400 रुपये के उछाल के साथ 86,300 रुपये प्रति किलोग्राम की नए रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंची है.

घरेलू बाजार में सोने में आई तेजी के लिए इंटरनेशनल मार्केट जिम्मेदार है जहां सोना हर दिन नए उच्च स्तर को छू रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोना 2,388 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा, जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर अधिक है. सोने चांदी में आई इस तेजी पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 1,050 रुपये की बढ़त है.

पश्चिम एशिया में तनाव और सीरिया में अपने दूतावास पर इजरायली हमले के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई की संभावना के बाद सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने को देखा जा रहा है जिससे इसकी डिमांड बढ़ी है जिसके चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोना दिन के कारोबार के दौरान 72,828 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी पर ज्वेलरी रिटेल कंपनी सेनको सेनको गोल्ड लिमिटेड ने कहा कि भू-राजनीतिक कारणों से सोने की कीमतों में आए तेज ने इसकी मांग को कम कर दिया है. कंपनी ने कहा कि ज्वेलरी इंडस्ट्री का पहली तिमाही का प्रदर्शन, उत्सव और नये साल के मौके पर जारी खरीदारी के रुख पर निर्भर करता है. कंपनी ने कहा कि उसने हीरे जड़ित सोने के आभूषणों और कंज्यूमर को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई योजनाओं के जरिये मांग की स्थिति से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं पर ये उपाए मार्च और अप्रैल में सेल्स में आई 15-20 फीसदी की गिरावट की भरपाई नहीं कर सकते हैं. सेनको गोल्ड के एमडी और सीईओ सुवेंकर सेन ने कहा, पिछले 30 दिनों में, सोने की कीमतें 10 फीसदी बढ़ी है और पिछले छह महीनों में ये 23-25 फीसदी महंगा हो गया है. इससे ज्वेलरी की रिटेल खरीद प्रभावित हुई है.

CG News: डोंगरगांव में एक युवक ने सात फीट गहरे गड्ढे में ली समाधि, नौ दिनों का संकल्प, स्वास्थ्य विभाग रख रहा नजर

In Dongargaon

Rajnandaon News: राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव ब्लाक के ग्राम मारगांव में 22 वर्षीय हरिचंद बंजारे ने अपने घर के आंगन में सात फीट गड्ढा कर समाधि ले ली है। नवरात्र के नौ दिनों के लिए हरचिंद ने समाधि ली है। वो 17 अप्रैल तक समाधि में ही रहेंगे। नवरात्र के पहले दिन जब गांव में यह खबर फैली तो गांव वाले हैरान रह गए। खुली जगह में ही हरिचंद ने आस्था का संकल्प लेकर समाधि ली है। इसे देखते ही ग्रामीणों ने समाधि स्थल पर पंडाल लगाकर व्यवस्था बनाई है।

 

इधर प्रशासनिक टीम लगातार हरिचंद के घर व्यवस्था देखने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हरिचंद के स्वास्थ परीक्षण कर रहे हैं, ताकि जमीन के भीतर रहने की वजह से हरिचंद को किसी भी तरह की स्वास्थ्य में परेशानी ना हो। बताया गया कि हरिचंद भिलाई की एक कंपनी में गैस कटर का काम करता है। उसके समाधि लेने के बाद से गांव में भक्तिमय का माहौल बन गया है।

 

समाधि लेने से पहले लिखा पत्र

चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन हरिचंद ने अपने घर के आंगन में समाधि ली है। इससे पहले हरिचंद ने एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने खुद से समाधि लेने की बात लिखी है। युवक के समाधि लेने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तक हरिचंद के घर पहुंचे। उसे समझाइश तक दी गई, लेकिन हरिचंद ने अपने गुरु के आदेश पर खुद की जिम्मेदारी से समाधि लेने की बात कही। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम लगातार नजर रखे हुए हैं।

सुबह से शाम तक पहुंच रहे लोग

हरिचंद के समाधि को देखने के लिए हर रोज सुबह से शाम तक लोग पहुंच रहे हैं। लोग यहां पहुंचकर पूजा अर्चना कर मनोकामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण परेशानी बढ़ गई, लेकिन मातारानी की आस्था को लेकर गांव वाले भी इस परेशानियों को दूर करने में लगे हुए हैं। समाधि स्थल पर पंडाल लगाया गया है। वहीं नियमित रूप से हरिचंद के पास कोई न कोई ग्रामीण उपस्थित रहता है, ताकि हरिचंद को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

रोज कर रहे स्वास्थ्य की जांच

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. नेतराम नवरत्न ने कहा कि डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम हरिचंद के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के भीतर शरीर रहने से इचिंग व इंफेक्शन की शिकायत होती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम लगातार जांच कर रही है।

Rewa News: 14 घंटे बाद भी बोरवेल से नहीं निकल सका मासूम, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

not get out of borewell

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार (12 अप्रैल) को बोरवेल में गिरे छह साल के मासूम को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है. कल शाम से लगातार 8 से 10 जेसीबी रातभर से खुदाई कर रही हैं, लेकिन अभी तक बच्चे की कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने की वजह से वह गहराई में चला गया है.

बता दें रीवा में शुक्रवार की शाम एक छह साल का मासूम बोरवेल के गड्ढे में गिरा गया था. बताया जा रहा है बच्चा 160 फीट नीचे जाकर फंस गया है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया. बताया जा रहा है कि बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है.

खेत में खेलते समय बोरवेल में गिरा बच्चा

दरअसल छह वर्षीय मयूर उर्फ मयंक पिता विजय आदिवासी शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे खेत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा. इसके बाद बच्चे के गिरने की सूचना परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं.

160 फीट गहरा बोरवेल

बताया जा रहा है कि बोरवेल का गड्ढा करीब 160 फीट गहरा है. बताया जा रहा है कि बच्चा 60 फीट नीचे जा फंसा है. मौके पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी लाया गया था, साथ ही गड्ढे में कैमरा डालकर बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी. बताया जा रहा है कि कल शाम में बोरवेल में अंदर फंसे बच्चे की हलचल पता चल रही थी.

Chaitra Navratri 5th Day: चैत्र नवरात्र में पांचवें दिन करें देवी स्कंदमाता की आराधना, इन मंत्रों के साथ करें पूजा

 

Chaitra Navratri : हिंदू धर्म में शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि इन दिनों उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस शक्ति पर्व में पांचवें दिन 13 अप्रैल को मां दुर्गा की पांचवी शक्ति मां स्कंदमाता की आराधना की जाएगी। पौराणिक मान्यता है कि देवी स्कंदमाता की आराधना करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है देवी स्कंदमाता कार्तिकेय कुमार यानी स्कंद कुमार की माता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर सूनी गोद जल्द भर जाती है।

ऐसे करें देवी स्कंदमाता की पूजा

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन 13 अप्रैल को स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें।

माता की चौकी सजाने के बाद माता को पीला चंदन, पीली चुनरी, पीली चूड़ियां, पीले फूल अर्पित करें।

भोग में केले का भोग जरूर लगाना चाहिए। साथ में केसर युक्त खीर का भी भोग लगा सकते हैं।

पूजा के बाद 5 कन्याओं को केले का प्रसाद वितरित करें। ऐसा करने से देवी स्कंदमाता प्रसन्न होती है।

स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

प्रार्थना मंत्र

सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।

Rewa News: रीवा में खुले बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय मासूम, बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा रेस्क्यू टीम का कैमरा

open borewell

 

 

MP News: रीवा। जिले के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार को देर दोपहर 6 वर्षीय मासूम खेलते समय खुले बोरबेल में जा गिरा। जिसकी सूचना आनंद फानन में पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन बीमा के पर पहुंच गया जहां रेस्क्यू टीम को बुलाकर बच्चों को बचाने का प्रयास जारी कर दिया गया है।

बताया गया है कि शाम 7:00 बजे तक जहां रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से सटाकर स्लीव कोड लिया है वही अभी भी रेस्क्यू टीम का कैमरा बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण यह ठीक से नहीं कहा जा सकता कि बच्चे की हालत क्या है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मयंक आदिवासी पुत्र विजय आदिवासी उम्र 6 वर्ष शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब खुले बोरबेल में खेलते समय गिर गया।

घटना की सूचना पर तत्काल जनेह थाना प्रभारी कन्हैया बघेल समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।जहां जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे को खुदवाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मयंक गेहूं के खेत में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दरमियान वो अचानक फिसलकर बोरबेल में जा गिरा। जिसकी सूचना साथ खेल रहे बच्चों ने मयंक के घर वालों को दी। स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित तरीके से बोरबेल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोरबेल 60 फीट गहरा है।

पूर्व में जारी किए गए थे निर्देश

बताते चलें कि राज्य सरकार के निर्देश पर कलेक्टर रीवा ने सभी एसडीएम को आदेश जारी कर खुले हुए बोरवेल को ढकने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके निर्देश का पालन नहीं किया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि उक्त घटना प्रकाश में आई है।

Raagi Dishes: रागी और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, बच्चे खाएंगे चाव से

dishes with ragi a

 

Health Tips: रागी आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. इसमें चॉकलेट मिक्स कर दें, तो हेल्थ के साथ टेस्ट भी बढ़ जाएगा. आइये जानते हैं रागी और चॉकलेट से बनने वाली डिशेज के बारे में.
रागी और चॉकलेट को मिक्स करके आप हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज तैयार कर सकते हैं. इसकी रेसिपीज यहां नीचे दी गई हैं.

रागी चॉकलेट लड्डू- रागी के आटे को भूनकर और डार्क चॉकलेट को माइक्रोवेव में पिघलाकर पोषक तत्वों, विटामिन और फाइबर से भरपूर एक स्वस्थ और स्वादिष्ट लड्डू बनाया जाता है. गुड़ को घी में पिघलाइये और इसमें पिघली हुई चॉकलेट और भुना हुआ रागी का आटा डाल दीजिये. एक बार जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे लड्डू का आकार दें, लेकिन परोसने से पहले ठंडा कर लें.

मफिन- चॉकलेट और रागी के गुणों से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई, ये मफिन रागी के आटे को बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और नमक के साथ मिलाकर बनाया जाता है. एक अलग कटोरे में पिघला हुआ मक्खन, अंडे और चीनी मिलाएं. अंडों में रागी के आटे का मिश्रण डालें, मिलाएँ और कुछ चॉकलेट चिप्स डालें. ओवन को 180ºC पर प्रीहीट करें, बैटर को मफिन कप में डालें और 25 मिनट तक बेक करें.

पैनकेक्स- एक स्वस्थ और स्वादिष्ट नाश्ते के लिए, रागी के आटे को नमक, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर के साथ मिलाकर रागी और चॉकलेट पैनकेक बनाएं. एक दूसरे कटोरे में अंडे, दूध और चीनी मिलाएं और सूखी सामग्री डालें. मिश्रण को कलछी की मदद से पैन में डालें और समान रूप से फैला दें. समान रूप से पकाने के लिए दोनों तरफ पलटें, स्टैक पर थोड़ा शहद, पाउडर चीनी और कटे हुए फल छिड़कें.

ब्राउनीज़- रागी और चॉकलेट का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट ब्राउनी बनाने के लिए पिघली हुई डार्क चॉकलेट को पिघले हुए मक्खन के साथ मिलाएं. रागी का आटा, बेकिंग पाउडर, नमक और कोको पाउडर मिला लें. रागी के आटे और चॉकलेट मिश्रण में अंडे और चीनी का मिश्रण मिलाएं. बेकिंग डिश को ग्रीस करें, मिश्रण डालें और पहले से गरम ओवन में 180ºC पर 25 मिनट तक बेक करें. मिश्रण को ठंडा करें और चौकोर टुकड़ों में काट लें. ऊपर से मेवे, बारीक कटे फल या पिसी चीनी डालें और आनंद लें.

रागी चॉकलेट अखरोट केक- अगर घर पर बर्थडे या कोई अन्य सेलिब्रेशन है, तो इस खास और हेल्दी बनाने के लिए एक स्वादिष्ट केक तैयार करें. एक कटोरे में रागी का आटा, नमक, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालें. फेंटे हुए अंडे, चीनी, वेनिला एसेंस और पिघला हुआ मक्खन डालें. मिश्रण में रागी का आटा डालें और कटे हुए अखरोट डालें. अब प्रीहीट ओवन में बेक करें और परोसने से पहले इसे ठंडा होने दें.

रागी चॉकलेट कुकीज़- ओवन को 190C/170C पर प्रीहीट करें. मक्खन को एक बड़े कटोरे में नरम होने तक पिघला लें. चीनी मिलाएं और मक्खन को तब तक फेंटते रहें जब तक मिश्रण हल्का और फूला न हो जाए. अब इसमें रागी आटा और चॉको चिप्स मिक्स कर दें और हाथों से कुकीज़ का आकार बना लें. इन्हें बेकिंग शीट पर एक-दूसरे से दूर-दूर रखें. बॉल्स को हथेली से थोड़ा चपटा कर लें और उन्हें ओवन में लगभग 10-12 मिनट तक बेक करें जब तक कि वे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं और ऊपर से थोड़े सख्त न हो जाएं. परोसने से पहले इन्हें ठंडा कर लें.

Gold and Silver Price in MP: सोना-चांदी की कीमत नई ऊंचाई पर, सोना 74 हजार के पार, चांदी 82 हजार रुपये बिकी

gold crossed Rs

 

 

Gold and Silver Price in MP: सोना-चांदी की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में तूफानी तेजी की वजह से भारत वायदा और हाजिर बाजारों में सोने और चांदी ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं। कामेक्स पर सोना 54 डालर उछलकर 2400 डालर प्रति औंस और चांदी 116 सेंट बढ़कर 29.22 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इस वजह से इंदौर में सोना कैडबरी नकद में पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ता हुआ 1500 रुपये बढ़कर 74 हजार के पार 74300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी चौरसा भी नकद में 1500 रुपये बढ़कर 82000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के प्रमुख देश सोने की बड़ेे पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। इसे एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। इस साल सोने की कीमतों में लगभग 15 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों के बढ़ने का सीधा असर घरेलू बाजारों की कीमतों पर पड़ रहा है। कामेक्स सोना ऊपर में 2400 तथा नीचे में 2370 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 29.22 व नीचे में 28.38 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 74300 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 75100 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 68800 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 72800 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 82000 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 85500 रुपये तथा चांदी टंच 82100 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 80500 रुपये पर बंद हुई थी।

MP High Court Indore: अनियमितता के आरोप हैं, क्यों न आपका निर्वाचन शून्य घोषित कर दें- मप्र हाई कोर्ट इंदौर खंडपीठ

allegations of irregularities

MP High Court: इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार सहित तीन विधायकों को नोटिस जारी कर पूछा है कि आपके खिलाफ अनियमितताओं के आरोप हैं, क्यों न आपका चुनाव शून्य घोषित कर दिया जाए। कोर्ट ने ये नोटिस तीनों विधायकों के खिलाफ दायर चुनाव याचिकाओं की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जारी किए हैं। विधायकों को चार सप्ताह में जवाब देना है। जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं उनमें सिंघार के अलावा प्रदेश में सबसे कम मतों से जीतने वाले शाजापुर विधायक अरुण भीमावत और धार विधायक नीना वर्मा भी शामिल हैं।

सिंघार के खिलाफ चुनाव याचिका भाजपा के सरदारसिंह मेढ़ा ने दायर की है। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सिंघार ने मेढ़ा को 22 हजार 119 मतों से पराजित किया था। याचिका में आरोप हैं कि चुनाव जीतने के लिए सिंघार ने अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल किया। मतदाताओं को शराब और पैसा बांटकर उन्हें प्रलोभित किया। निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्र में कई जानकारियां छुपाई गईं। मेढ़ा की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट निमेष पाठक ने बताया कि न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने आरंभिक तर्क सुनने के बाद सिंघार को नोटिस जारी कर दिया।

161 मत निरस्त नहीं होते तो बदल जाता परिणाम

शुक्रवार को ही हाई कोर्ट ने शाजापुर विधायक अरुण भीमावत को भी नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। भीमावत के खिलाफ चुनाव याचिका कांग्रेस के टिकट पर उनके सामने चुनाव लड़ने वाले हुकमसिंह कराडा ने एडवोकेट अभिनव धनोतकर के माध्यम से दायर की है। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कराडा भीमावत से सिर्फ 28 मतों से चुनाव हार गए थे। चुनाव याचिका में कहा है कि मतगणना के दौरान 161 मत बगैर किसी आधार के निरस्त कर दिए गए थे। इन्हें निरस्त करने में अनियमितता की गई है। अगर ऐसा नहीं होता तो कराडा चुनाव जीत जाते।

आदेश का पालन नहीं किया, निर्वाचन निरस्त किया जाए

शुक्रवार को हाई कोर्ट में धार विधायक नीना वर्मा के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में भी सुनवाई हुई। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है। याचिका में कहा है कि वर्मा के वर्ष 2013 में हुए निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में प्रस्तुत याचिका को स्वीकारते हुए कोर्ट ने उनका निर्वाचन निरस्त कर दिया था। उस चुनाव याचिका में कोर्ट ने वर्मा को आदेश दिया था कि वे याचिकाकर्ता को 10 हजार रुपये वकील फीस और वाद व्यय के रूप में भुगतान करें। वर्मा ने यह भुगतान आज तक नहीं किया है। चुनाव याचिका में दिए गए आदेश जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत माने जाते हैं। इनका पालन नहीं करने की स्थिति में निर्वाचन निरस्त किया जा सकता है। वर्मा ने चुनाव याचिका में हुए आदेश का पालन नहीं किया, इसलिए उनका निर्वाचन निरस्त किया जाए। कोर्ट ने वर्मा को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

ईवीएम कम हैं, जब्त न की जाए

सिंघार के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में शुक्रवार को ही शासन ने एक आवेदन देकर गुहार लगाई कि लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की आवश्यकता है। ईवीएम जब्त कर ली गई तो परेशानी होगी। मेढ़ा के वकील ने कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि चुनाव याचिका में ईवीएम के खिलाफ कुछ नहीं है। इस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि ईवीएम का डाटा सुरक्षित रखते हुए उन्हें मुक्त कर दिया जाए।

Lok Sabha Chunav 2024: कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गरजे जेपी नड्डा, बोले-अब जाति में बांटने की राजनीति नहीं होगी

JP Nadda roared in

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-अबकी बार 400 पार’ के लक्ष्य के लिए छिंदवाड़ा संकल्पित है। घमंडिया गठबंधन वाले बौखला गए हैं। इनको हार सामने दिख रही है। बौखलाहट में ये मोदी जी को पता नहीं क्या-क्या अपशब्द बोल रहे हैं। 10 साल से प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं, उन पर एक भी दाग नहीं है और ये लोग उनके लिए तरह-तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।

इंडी अलायंस का काम है- सिर्फ लोगों को गुमराह करना

इंडी अलायंस का काम है- सिर्फ लोगों को गुमराह करना, इनको विकास से कोई मतलब नहीं है। ये अपनी हार देखकर हताशा में हैं। घमंडिया अलायंस सिर्फ दो बातों का अलायंस है-पहला- भ्रष्टाचारियों को बचाओ, दूसरा- अपने परिवार को बचाओ। इनका काम सिर्फ घोटाला करना है, इन्होंने तीनों लोक में घोटाला किया है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे हैं। छिंदवाड़ा से बंटी विवेक साहू को चुनाव मैदान में उतारा है।

वीरांगनाओं को नमन कर भाषण की शुरुवात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीरांगनाओं को नमन कर भाषण की शुरुवात की। छिंदवाड़ा के लोगो ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बीमार राज्यो की श्रेणी में मध्य प्रदेश था। इस राज्य के विकास में पीएम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जब तक अंधेरा न देखा हो उजाले का महत्व समझ नही आता।

अब राजनीति विकास को लेकर हो रही है

नड्डा बोले-दस साल पहले जाति, धर्म और इलाके की राजनीति होती थी। अब राजनीति विकास को लेकर हो रही है। अब वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं हो रही है। विपक्षी दल इस वक्त हताश है। इंडी गठबंधन ने जातिगत जनगणना की मांग की । भाजपा इसके विरोध में नही है लेकिन हम जाति में बांटने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे।

15 दिनों में सातवीं बार आए सीएम बोले-20 हजार करोड़ के काम रुके हुए हैं

20 हजार करोड़ के काम रुके हुए हैं। 15 दिनों में सातवीं बार सीएम आए। सीएम मोहन यादव ने पोला ग्राउंड में सभा के दौरान कहा कि आज तक छिंदवाड़ा का व्यक्ति सांसद क्यों नहीं बना ये हमारी लड़ाई है। इस बार यही लड़ाई है। इस बार भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू अकेले नहीं है। हम सब साथ है। नोट बांट कर कांग्रेस जीतना चाह रही है। हम जिले के विकास के लिए कसर नहीं छोड़ेंगे। छिंदवाड़ा में बदलाव होकर रहेगा।

भारत 2027 में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

एक देश में दो निशान , दो विधान नही चलेंगे , ये नारा पहले लगता था, लेकिन पीएम ने धारा 370 को धराशाई कर दिया। वन रैंक वन पेंशन की मांग पीएम ने पूरी की। 2014 से पहले भारत पिछलग्गू देश के रूप में जाना जाता था। पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की शिकायत करता था। 2019 में 11वे नंबर की अर्थव्यवस्था था अब ब्रिटेन को पछाड़कर 5वे नंबर पर है। भारत 2027 में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

जो लोग विरोध करते थे उन्हीं लोगों ने चुपके से लगवा ली वेक्सीन

जो लोग वेक्सीन का विरोध करते थे उन्हीं लोगों ने चुपके से वेक्सिन। लगवा ली। मोदी कहते है भ्रष्टाचार हटाओ, इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार करते है। ये लोग परिवार को बचाने में लगे है।

Pulses Prices: दालों की कीमतों पर लगाम लगाने की कवायद, केंद्र सरकार ने लिया ये एक्शन

control the prices

Inflation in India: दालों की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखी जा रही है. कुछ दालों की कीमतें 100 रुपये तक बढ़ चुकी हैं. ऐसे में केंद्र सरकार ने ये कदम उठाया है…

पिछले कुछ सप्ताह से विभिन्न दालों की कीमतों में आ रही तेजी के बीच केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया है. केंद्र की ओर से सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे ट्रेडर्स के द्वारा विभिन्न दालों के भंडार का साप्ताहिक आधार पर खुलासा सुनिश्चित करें. साथ ही राज्यों को ट्रेडर्स के द्वारा किए गए खुलासे को सत्यापित करने के लिए भी कहा गया है.

इन दालों के भंडार पर रहेगी निगाह

बुधवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि केंद्र सरकार ने जिन दालों के स्टॉक को लेकर खुलासे का प्रावधान किया है, उनमें अरहर दाल, उड़द दाल, चना दाल, मसूर दाल और मूंग दाल शामिल है. इनके अलावा आयातित पीली मटर दाल के स्टॉक की भी निगरानी करने के लिए कहा गया है. पीली मटर दाल के आयात की मंजूरी पिछले साल के अंत में दी गई थी. यह मंजूरी 8 दिसंबर से 30 जून तक के लिए है.

राज्यों को दिए गए ये निर्देश

बयान के अनुसार, कंज्युमर अफेयर्स डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी निधि खरे ने दालों की कीमतों पर लगाम लगाने की कवायद के तहत राज्यों के प्रधान सचिवों व उपभोक्ता मामले के विभाग के सचिवों के साथ मुलाकात की. उन्होंने सभी राज्य सचिवों को स्टॉकहोल्डिंग एंटिटीज के द्वारा स्टॉक डिस्क्लोजर सुनिश्चित करने के लिए कहा. उन्होंने दाल के आयातकों समेत इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की.

सबसे ज्यादा बढ़े अरहर दाल के भाव

सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब पिछले कुछ सप्ताह के दौरान विभिन्न दालों खासकर पीली मटर, अरहर और उड़द की दाल की कीमतों में तेजी देखी गई है. अप्रैल की शुरुआत में अरहर दाल की कीमतें एक महीने पहले की तुलना में 100 रुपये तक बढ़ गईं. अभी अरहर दाल के भाव अन्य दालों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं. अरहर दाल की मौजूदा औसत कीमत 160 रुपये किलो है. अरहर दाल के अलावा मूंग और मसूर दाल के मामले में भी कीमतों में इसी तरह की तेजी देखी गई है.

इस तरह बढ़ी दालों की महंगाई

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में दालों की थोक महंगाई 16.06 फीसदी पर थी. थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई उसके बाद फरवरी महीने में बढ़कर 18.48 फीसदी पर पहुंच गई. दालों की कीमतों में ऐसे समय तेजी आ रही है, जब देश में लोकसभा चुनावों की शुरुआत इसी महीने से हो रही है, जो जून के पहले सप्ताह तक चलने वाला है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...