Bhopal News: पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार रायपुर से गिरफ्तार , आरजीपीवी में 19.48 करोड़ के घोटाले में आरोपित , छिपे थे रिश्‍तेदार के फ्लैट पर

Prof. Sunil Kumar arrested

राजधानी के गांधी नगर थाने में तीन मार्च को केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गए थे………..

MP News: भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपित तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी के गांधी नगर थाने में तीन मार्च को केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआइटी) बनाया गया था।

एसआइटी प्रमुख एवं एसीपी, बैरागढ़ अनिल शुक्ला ने बताया कि प्रोफेसर सुनील कुमार की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनकी लोकेशन रायपुर पता चलने पर बुधवार को रायपुर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे। गुरुवार को उन्हें भोपाल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस मामले में तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत और पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी थी खारिज

प्रो. सुनील कुमार ने एक अप्रैल को भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। दो अप्रैल को सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। तीन अप्रैल को पूर्व कुलपति की ओर से प्रस्तुत की गई दलीलें खारिज करते हुए उनकी अग्रिम जमानत के आवेदन को रद कर दिया गया था। अन्य आरोपित तत्कालीन कुलसचिव ने भी अग्रिम जमानत लेने की कोशिश की थी, लेकिन उनका आवेदन भी 12 मार्च को खारिज कर दिया गया था।

अब तक चार आरोपित गिरफ्तार

एसआइटी ने इस मामले में सबसे पहले 22 मार्च को आरबीएल बैंक के तत्कालीन मैनेजर कुमार मयंक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। रिमांड पर पूछताछ करने के बाद मयंक जेल भेज दिया गया है। चार अप्रैल को एक्सिस बैंक, पिपरिया के पूर्व प्रबंधक राम रघुवंशी को एवं पांच अप्रैल को दलित संघ, सोहागपुर के सदस्य सुनील कुमार रघुवंशी को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। यह दोनों भी जेल में हैं।

Sagar News: ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से स्‍टेशन के शौचालय में दुष्कर्म, आरोपित ऐसे पकड़ा गया

accused was caught lik

सागर। सागर रेलवे स्टेशन में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं घटना के दूसरे दिन मां के साथ इलाज कराकर लौट रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। पुलिस ने दोनों वारदातों में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों वारदातों की जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस की डीएसपी सारिका पांडेय ने बताया कि दमोह जिले की एक 18 वर्षीय युवती किसी कार्य से अकेले जबलपुर गई हुई थी। 6 अप्रैल को वह दयोदय एक्सप्रेस से दमोह के लिए चली। जहां ट्रेन में उसकी मुलाकात ग्राम घुटवानी थाना गोपालपुरा जिला सीहोर निवासी ईश्वर मीणा पिता भगवत से हुई।

दोनों की ट्रेन में दोस्ती हो गई। युवती को दमोह रुकना था, लेकिन उसकी नींद लग गई, और दमोह स्टेशन निकल गया। युवती सागर में उतर गई, उसके साथ आरोपित ईश्वर भी उतर गया। दमोह वापस जाने के लिए युवती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगी।

आरोपित ईश्वर उसके साथ था। देर रात युवती प्लेटफार्म नंबर दो पर बने शौचालय में गई तो आरोपित भी पीछे से वहां पहुंचा और युवती को शौचालय में पकड़ लिया। युवती का मुंह दबाकर आरोपित ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब वह चिल्लाई तो आरोपित शौचालय के बाहर का दरबाजा बंद कर भाग गया। युवती दरवाजे के नीचे से निकलकर बाहर आई और पुलिस को सारी बात बताई। ट्रेन में युवती ने आरोपित से बातचीत के दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्‍य मामला यह भी

डीएसपी सारिका पांडेय ने गुरुवार को बताया कि पांच अप्रैल को विदिशा जिले से एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ सागर में इलाज कराने के लिए आई हुई थी। इलाज के बाद उसी दिन शाम को मां, बेटी विदिशा जाने के लिए सागर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। शाम करीब चार बजे नाश्ता लेने के लिए गई, जो लौट कर नहीं आई।

मां वेरावल ट्रेन से खुरई तक पहुंच गई, जब बेटी नहीं मिली तो मां वापस सागर आई और जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। दो दिन बाद लड़की ने अपने चाचा के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में एक लड़के के साथ है। पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की को बरामद किया। लड़की ने बताया कि वह राजगढ़ जिले में रहने वाले जीवन पिता भरत सिंह नागर से पिछले एक साल से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क में थी।

चाचा को किया फोन, तब पता चला

जीवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा दिया, जिसके बाद वह 5 अप्रैल को मां को छोड़कर उसके साथ भाग गई। पहले दोनों सड़क मार्ग से भोपाल गए, जहां रुकने के बाद दोनों नरसिंहगढ़ गए। वहां जीवन लड़की को अपने परिचित के यहां ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब अगले दिन वह दोनों रिश्तेदार के यहां से जाने लगे तो रास्ते में कहीं पर जीवन से छिपकर लड़की ने अपने चाचा को फोन लगाकर बताया। आरोपितों की तलाश कर उसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एचएल चौधरी, सहायक उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद पासी, प्रआर पवन काम्बले, प्रकाशचंद कोरी, राजेंद्र कुमार, भानू प्रताप सिंह, राजा यादव, नीरज यादव, धीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सागर जीआरपी टीम को जबलपुर रेलवे एसपी ने पुरस्कार की घोषणा भी की है।

National News: CBI ने के कविता को किया गिरफ्तार, जांच एजेंसी के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं BRS नेता

arrested K Kavita

K Kavitha Arrest: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए की गई गिरफ्तारी के आवेदन या आदेश को रजिस्ट्री में दर्ज करने की मांग की है. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को जांच एजेंसी ने तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था, जहां वह पहले से ही दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद हैं.

ड्यूटी जज मनोज कुमार के सामने कविता के वकील नीतेश राणा वर्चुअली और वकील मोहित राव फिजिकली कोर्ट में पेश हुए. ड्यूटी जज ने शुक्रवार (12 अप्रैल) सुबह 10 बजे इस केस पर सुनवाई के लिए लिस्टिंग की है. जज ने कहा कि उनके पास अभी कोई रिकॉर्ड नहीं है और उन्हें इस मामले के तथ्यों की भी कोई जानकारी नहीं है. कविता की हिरासत की मांग करने वाली सीबीआई की याचिका भी शुक्रवार को अदालत में आने की उम्मीद है.

सीबीआई ने तिहाड़ जेल के अंदर की कविता से पूछताछ

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील मोहित राव ने अदालत को बताया कि 5 अप्रैल को तिहाड़ जेल के अंदर कविता से पूछताछ करने के लिए सीबीआई को अदालत की अनुमति मिली. इसके बाद एजेंसी ने 6 अप्रैल को उनसे पूछताछ की थी. मगर आरोपी के वकील को सूचित किए बिना पूछताछ का आदेश पारित किया गया था. आदेश के विरोध में कविता के आवेदन पर अदालत 26 अप्रैल को सुनवाई करेगी.

वकील ने तर्क दिया कि अदालत के आदेश के बिना गिरफ्तारी नहीं की जा सकती, क्योंकि वह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. इसलिए वे गिरफ्तारी के लिए आवेदन या आदेश को रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश चाहते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने मंगलवार को कविता की गिरफ्तारी के लिए आवेदन दायर किया था, जिसमें अदालत को सूचित किया गया था कि उन्होंने तिहाड़ जेल के अंदर उनसे पूछताछ की है और उनका बयान दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि कोर्ट ने बुधवार शाम को पूछताछ की इजाजत दी थी.

सीबीआई ने क्यों की पूछताछ?

दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कविता की गिरफ्तारी 15 मार्च को हुई थी. वह इसके बाद से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं. सीबीआई बीआरएस नेता से इस केस में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करना चाहती थी. इसे लेकर ही वह तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ करना चाहती थी.

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा और सिवनी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा

Public meeting of BJP

 

 

MP News: छिंदवाड़ा, सिवनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छिंदवाड़ा और सिवनी के लखनादौन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव उनके साथ रहेंगे। मध्‍य प्रदेश की छिंदवाड़ा संसदीय सीट पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ है, जहां उनके पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व आज छिंदवाड़ा, बालाघाट सहित आठ जिलों में चुनावी प्रचार करेगा

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के उकबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सिवनी जिले के लखनादौन में भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सीधी के बहरी में नड्डा के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। खजुराहो पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह छिंदवाडा जिले के स्थानीय कार्यक्रमों शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के पिपराई, मुंगावली में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सीधी और मऊगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे।

जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाडा जिले के प्रवास पर रहेंगे। पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डाॅ. नरोत्तम मिश्रा सागर जिले के बीना प्रवास पर रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छिंदवाड़ा आगमन एवं दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा में लोगों को आमंत्रित करने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में घरों-घर पीले चावल और निमंत्रण पत्र दिए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले पहुंच बुजुर्ग, महिला-पुरुषों को आमसभा में आमंत्रित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-08 लालबाग सागरपेशा में घरों-घर पीले चावल डालकर निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता इंद्रजीत सिंह बैस, प्रमोद शर्मा, दीपांशु श्रीवास्तव, ऋषि ठाकुर, रिंकू बैस, यश कहार, योगेश शर्मा, पिंटू यादव नंदू भाई समेत अन्य उपस्थित थे।

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया

Rahul Gandhi promised

 

Rahul News: बीकानेर। कांग्रेस नेता व केरल के वायनाड से प्रत्याशी राहुल गांधी 11 अप्रैल (आज) राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से परेशान है, किसानों की एमएसपी पर फसल नहीं बिक रही, महिलाएं बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। इस सरकार में किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए बहुत अहम है। इस चुनाव से देश के लोकतंत्र व संविधान का भविष्य जुड़ा हुआ है। यह चुनाव पिछड़े, दलितों, आदिवासियों व सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के भविष्य का है।

राहुल गांधी ने महिलाओं से किया वादा

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। आप गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो हर साल 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) आपके खाते में आते रहेंगे। हम इस तरह एक ही बार में भारत से गरीबी खत्म कर देंगे।

MP News: सरकार बनने को लेकर असमंजस नहीं, नारी शक्ति का सम्मान हमारी प्राथमिकता- रीवा में बोले राजनाथ सिंह

respect for women power

 

 

Lok Sabha Chunav 2024 : रीवा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें इस बात की चिंता नहीं कि हमारी सरकार बनेगी या नहीं। ऐसा वे सोचते हैं, जिनके मन में असमंजस होता है। हमारी सरकार अपने लक्ष्य को लेकर सोचती और आगे बढ़ती है। नारी शक्ति का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। नारी शक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। वे मप्र में रीवा के देवतालाब में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पैदा होने वाला हर व्यक्ति भारतीय है। भाजपा मां-बहनों के अधिकार को बेहतर तरीके से जानती है, इसीलिए उसने तीन तलाक पर कानून बनाया है।

मध्य प्रदेश के रीवा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर की हो चुकी है। आर्थिक मामलों के जानकार बताने लगे हैं कि 2026 खत्म होते-होते भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से विश्व के टाप-3 देशों में शुमार हो जाएगा। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र का रूप ले चुका होगा। 2072 तक भारत विश्व गुरु बनकर अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर उभरेगा।

आज भारत बोलता है तो विश्व के ताकतवर लोग ध्यान से सुनते हैं। नौसेना के आठ जवानों को कतर की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। यह विकसित और बदलते हुए भारत का ही सामर्थ्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से बात कर न केवल उन सभी की फांसी की सजा माफ कराई, बल्कि उन्हें सकुशल भारत भी ले आए।

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर नीम के बंधनवार के महत्व को समझें? पढ़ें बनाने का तरीका

Neem Bandhanwar on

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन देवी मां की पूजा की जाती है। 9 अप्रैल 2024 से देश भर में चैत्र नवरात्रि मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों में नीम के पेड़ पर मां दुर्गा विराजमान होती हैं। ऐसे में इन नौ दिनों में नीम के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में नीम के पेड़ के पत्तों से बने बंधनवार भी बहुत शुभ माने जाते हैं। हम इस आर्टिकल में इसके महत्व व इसको बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

 

नीम के बंधनवार का महत्व

नवरात्रि के नौ दिनों तक नीम के पत्तों से बने बंधनवार को घर के मुख्य दरवाजे पर बांधने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि बंधनवार में खुद हनुमान जी विराजित होते हैं, इसलिए पूजा से पहले बंधनवार को बांधना बहुत जरूरी है। बंधनवार को घर के मुख्यद्वार पर बांधने से पूजा पाठ में नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं। घर की रक्षा हनुमान जी करते हैं, जिससे घर में सौभाग्य आता है। घर का कोई सदस्य किसी भी तरह की बीमारी से पीड़ित नहीं रहता है।

नीम के पत्तों से बंधनवार बनाने का तरीका

नीम के पत्तों को टहनी सहित तोड़ लें।

टहनी या पत्ते को गुच्छों में रख लें। आप नीम के पत्तों का 5, 7, 9 या 11 गुच्छा बनाकर रख लें।

उसके बाद घर मुख्य द्वार के नाम के हिसाब से धागे में सभी गुच्छों को 4-5 इंच की दूरी पर बांधे।

फिर उसको बांधने के बाद इसको साफ बर्तन में रख पूजा करें।

पूजा करते समय हनुमान जी से प्रार्थना करें। उनसे कहें कि वह बंधनवार में विराजित हों।

पूजा के बाद बंधनवार को आप घर के मुख्य द्वार पर बांध सकते हैं।

IPL News: मुंबई इंडियंस को लगा करारा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए विष्णु विनोद

 

Vishnu Vinod Ruled Out: मुंबई इंडियंस को झटका लगा है. टीम के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए हैं. विष्णु ने इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला था. लेकिन अब चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. मुंबई ने उनकी जगह हार्विक देसाई को टीम में जगह दी है. हार्विक भारत की अंडर 19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.

विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद के हाथ में चोट लगी है. इस वजह से वे मुंबई इंडियंस के लिए अब इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि वे इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. उन्हें पिछले सीजन में भी सिर्फ 3 मैचों में खेलने का मौका मिला था. इस दौरान 37 रन बनाए थे. विष्णु ने 2017 में 3 मैच खेले थे. इसके अलावा वे अभी तक आईपीएल में नहीं खेल पाए हैं.

विष्णु विनोद ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने 28 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान 1040 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 53 मैचों में 1773 रन बना चुके हैं. विष्णु ने लिस्ट ए में 6 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. वे 61 टी20 मैचों में 1591 रन बना चुके हैं. मुंबई ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया है. हार्विक भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल टीम का हिस्सा रह चुके हैं. वे 2018 में दमदार परफॉर्मेंस करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल रहे हैं.

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 4 मैच खेले हैं. इस दौरान सिर्फ एक मैच जीता है. उसने तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है.

Health Tips: रात में पेट में उठ रहा जोर का दर्द, हल्के में न लें, हो सकते हैं गंभीर रोग

Severe pain in th

Stomach Pain: दिन में आराम और रात में पेट में दर्द की समस्या है तो तुरंत सावधान हो जाइए, क्योंकि ये 6 खतरनाक बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं. वैसे तो पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर रोज-रोज रात में ऐसा हो रहा है तो फिर खतरे की घंटी हो सकती है. इस कंडीशन में तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसके सही कारण का पता लगाकर इलाज शुरू करवाना चाहिए. यहां जानिए रात में रोजाना पेट दर्द के 6 कौन-कौन से कारण हो सकते हैं…

1. गैस होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात के समय में गैस की समस्या की वजह से भी पेट में दर्द हो सकता है. इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान होता है. रात में दाल या कुछ हैवी खा लेने से ऐसा हो सकता है.

2. एसिड रिफ्लक्स

एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स की वजह से भी रात में पेट दर्द कर सकता है. इसमें खाना पेट की ऊपरी नली की ओर वापस आने लगता है. जिसके कारण फूड पाइप में जलन या दूसरी समस्याएं हो सकती हैं.

3. पित्ताशय में पथरी

पित्ताशय की थैली में पथरी होने से भी पेट में दर्द हो सकता है. अगर पथरी आपकी पित्ताशय की थैली को ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाना चाहिए.

4. पेप्टिक अल्सर

पेट में अल्सर होने पर भी पेप्टिक अल्सर कहा जाता है, जो पेट में जलन की वजह बन सकती है. पेट में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा बनने पर पेट दर्द की समस्या हो सकती है. इसका इलाज तुरंत करवाना चाहिए.

5. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की चपेट में आने से भी कई बार रात में पेट का दर्द हो सकता है. आईबीएस में पेट दर्द के अलावा गैस, दस्त और कब्ज जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. इसे नजरअंदाज कर सकते हैं.

6. डायवर्टीकुलिटिस

40 साल की ज्यादा उम्र वालों में डायवर्टीकुलिटिस की समस्या ज्यादा हो सकती है. इसकी वजह से पेट के एक हिस्से में सूजन होने लगती है. ऐसी स्थिति में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Haryana: स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, ईद की छुट्टी पर स्कूल खुला रखने पर जारी होगा नोटिस

school bus overturned

 

Accident: महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को स्कूल बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हुई। 37 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। ईद की छुट्टी के बावजूद स्कूल खुला था। ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई।

 

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा, हादसे में छह बच्चों की मौत हुई है। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। इन्हें गुरुग्राम के बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अवकाश के दिन स्कूल खोलने पर जीएल पब्लिक स्कूल प्रबंधक को मान्यता रद करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हादसे का शिकार हुई स्कूल बस का 2018 के बाद का प्रदूषण सहित फिटनेस नहीं है। अब स्कूल प्रबंधक शपथपत्र देंगे। स्कूल प्रबंधक स्कूल चलाएं लेकिन जिम्मेदारी से निभाएं।

वाहन हैं, तय मापदंड के अनुसार हैं या नहीं हैं। यह भी अब सभी स्कूल प्रबंधक शपथ पत्र के माध्यम से जिलाशिक्षाधिकारी को सुनिश्चित कराएंगे।

जीएल पब्लिक स्कूल की बस के साथ यह दुर्घटना हुई। ईद की छुट्टी के दिन भी स्कूल खुला रखा गया था। हादसा कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। अब तेज गति से बस चला रहा था। मोड़ पर भी गति कम नहीं कर रहा था।

पहले बस एक पेड़ से टकराई, फिर पलट गई। चालक बस से कूद गया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस पलटते ही स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए।

बस में कुल 45 बच्चे सवार थे। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की यह स्कूल बस सेहलंग, झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की ओर बच्चों को लेकर आ रहे थी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...