Gold Rate: सोने के दाम पहली बार 72,000 के पार, चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड हाई पर

Gold prices cross

Gold Silver Price Hike: सोने की कीमतों में उछाल जारी है. दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में पहली बार सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. ग्लोबल बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते ना केवल सोना बल्कि चांदी की कीमतें भी नए हाई पर पहुंच गई है.

सर्राफा बाजार में बुधवार 10 अप्रैल 2024 को सोने की कीमत 160 रुपये के उछाल के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है. मंगलवार को सोना 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंची है . चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम के नए हाई पर पहुंच गई है. कई जानकार तो आने वाले दिनों में चांदी के दाम के 1 लाख रुपये किलो तक जाने की भविष्यवाणी कर रहे हैं.

सोने की कीमतों में आई इस तेज उछाल पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थी, जो क्लोजिंग रेट से 160 रुपये ज्यादा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दाम 2,356 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले क्लोजिंग रेट से 6 डॉलर ज्यादा है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नवनीत दमानी ने कहा, सोना और चांदी अब तक के उच्चतम स्तर के आसपास मंडरा रहे हैं. भू-राजनीतिक तनाव और मार्च के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और ब्याज दर के बारे में अधिक संकेत मिलने के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की मांग बढ़ी हुई है.

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना दिन के कारोबार में 71,709 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तरों पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिन में कारोबार के दौरान चांदी की कीमतें 83,092 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया.

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्र सरकार के कामों को गिनाया

Smriti Irani enumerated

Smriti Irani on Congress: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तमाम राजनीतिक दल अपनी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रही है. इस बीच अमेठी मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आपने इस क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति देखी है. आप सभी ने गंभीर परिस्थितियों के दौरान कांग्रेस को गायब होते देखा है. जब कोविड आया, तो कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति लोगों के बीच नहीं देखा गया.”

अमेठी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं उतारे पर दिया बयान

अमेठी के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “इससे संकेत मिलता है कि अब कांग्रेस पार्टी भी जानती है कि अमेठी इस बार फिर से कमल का फूल खिलाने का निर्णय ले चुकी है. इसके पीछे का कारण ये है कि अगर कांग्रेस पार्टी का 50 साल और राहुल गांधी के 15 साल बनाम बीजेपी सांसद के पांच साल को देखें तो जमीन आसमान का फर्क पता चल जाएगा.”

कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “देश में जब कोविड की चुनौती आई थी तो गांधी खानदान का एक भी व्यक्ति अमेठी में नजर नहीं आया था. आपकी सांसद गांव-गांव गई इस बात को कोई झूठला नहीं सकता. इस दौरान लोगों से वोट मांगते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, “कोविड के समय मैं गांवों में घर-घर घूम रही थी. मैं यहां जाति के आधार पर नहीं, बल्कि अमेठी की एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में आपका समर्थन मांग रही हूं.”

 

पीएम मोदी के काम को गिनाया

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अमेठी की किसी जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 6000 रुपया नहीं मांगा, बल्कि पीएम मोदी ने बढ़ चढ़ कर दिया. आज 4 लाख 20 हजार परिवारों को अमेठी लोकसभा क्षेत्र में सालाना 6 हजार रुपये मिलता है. कांग्रेस का 50 साल अमेठी में एकक्षत्र राज था, वे गरीब के लिए शौचालय तक नहीं बनवा पाए. ये (राहुल गांधी) छिंकते थे तो विदेश के किसी अस्पताल में चले जाते थे. अमेठी में मेडिकल कॉलेज तक नहीं बनवाए.”

Lok Sabha Chunav 2024 : मंडला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

Shah said in Mandla

MP News: केंद्रीय गृह मंत्री मंडला में लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया, महिलाओं के सम्‍मान की रक्षा की। पीएम मोदी गरीब कल्‍याण का काम करते हैं। कांग्रेस ने गरीबों के लिए क्‍या किया, अपने परिवार वालों को ही आगे बढ़ाने का काम किया। ममता बनर्जी, स्‍टालि‍न, शरद पवार और सोनिया गांधी के परिवार मोह पर साधा निशाना।

मंडला से 400 पार का संकल्‍प , मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

कांग्रेस ने आदिवासियों को धोखा दिया, देश में आदिवासी राष्‍ट्रपति गर्व का विषय, मंडला से 400 पार का संकल्‍प , मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं , देश को विश्‍व की आर्थिक ताकत बनाएं। राम मंदिर , काशी विश्‍वनाथ, महाकाल कारिडोर, सोमनाथ का विकास किया। मंडला वालों बताओ कश्‍मीर हमारा है या नहीं, भारत का हिस्‍सा है या नहीं।

घमंडिया गठबंधन का मकसद अपने परिवार को आगे बढ़ाना

सोनिया गांधी राहुल को पीएम बनाना चाहती हैं। ये जो घमंडिया गठबंधन है, उसका एकमात्र मकसद है- अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है, जबकि मोदी जी का एकमात्र लक्ष्य है- गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का है। एक ओर मोदी जी हैं, जिन्होंने करोड़ों गरीबों के लिए काम किया, तो दूसरी ओर अपने परिवार के लिए जीने वाला घमंडिया गठबंधन है। भाजपा की सरकार सारे वादे पूरे करके आगे बढ़ रही है। बीते 10 वर्षों में मोदी जी देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लेकर आए।

 

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन जनजातियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं, क्या आपने कभी गरीब आदिवासी बेटे-बेटी को राष्ट्रपति पद पर बिठाया? मोदी जी ने ओडिशा की गरीब आदिवासी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया। मोदी जी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने ​कहा था, ‘मेरी ये सरकार गरीबों की, दलितों की, आदिवासियों की, पिछड़ों की सरकार होगी’।

10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी जी ने किया।

इसके पश्चात भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कटनी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा अखिलेश जैन, महपौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डा.अभिलाष पांडे ,डा.जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, रविन्द्र तिवारी, ईशान नायक, अर्नव तिवारी, कुमार नीरज आदि मौजूद रहे।

PM Modi Today: ‘कांग्रेस मां गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठाती है, जनता सबक सिखाएगी’ – ऋषिकेश में बोले पीएम मोदी

Modi said in Rishikesh

 

National News: ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कामकाज गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधाएं पैदा की। साथ ही जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया, तो उसे भी ठुकरा दिया गया। कांग्रेस तो मां गंगा के अस्तित्व को भी ठुकराती है। कहती है कि हर की पौड़ी एक नहर के किनारे स्थित है। उन्हें मां गंगा कहने में शर्म आती है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

 

कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार।

आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।

आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है।

जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे।

कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था।

ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं

कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक Infrastructure नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।

जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है।

MP News: वन मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस विधायक पर FIR

against Congress MLA

 

 

आलीराजपुर। गत सात अप्रैल को शहर में बोरखड़ स्थित पटेल फार्म हाउस में हुए कांग्रेस के होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के वन व पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी झाबुआ के कांग्रेस विधायक व युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भारी पड़ गई है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर विक्रांत के खिलाफ भादवि की धारा 188 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के सम्मेलन में विधायक भूरिया ने कैबिनेट मंत्री व उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। मामले में भाजपा ने आक्रोश जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है। बता दें कि विक्रांत रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं।

MP News: वन मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस विधायक पर FIR

 

आलीराजपुर। गत सात अप्रैल को शहर में बोरखड़ स्थित पटेल फार्म हाउस में हुए कांग्रेस के होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के वन व पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी झाबुआ के कांग्रेस विधायक व युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भारी पड़ गई है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर विक्रांत के खिलाफ भादवि की धारा 188 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के सम्मेलन में विधायक भूरिया ने कैबिनेट मंत्री व उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। मामले में भाजपा ने आक्रोश जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है। बता दें कि विक्रांत रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं।

Bollywood News: सामने आया नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ा बड़ा अपडेट

Nitesh Tiwari's 'Ramayana'

 

 

Fees For Ramayana: रणबीर कपूर ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद अब नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इससे बहुत पहले ही रणबीर ने नॉन-वेज और शराब जैसी चीजों से दूरी बना ली थी. फिल्म में भगवान राम का रोल निभाने के लिए एक्टर किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे तो वहीं इसके लिए वे भारी-भरकम फीस भी वसूल रहे हैं.

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर ने माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने के लिए 75 करोड़ रुपए फीस की डिमांड की है. खास बात ये है कि ये रकम रणबीर की पिछली ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘एनिमल’ से भी ज्यादा है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर 30 से 35 करोड़ रुपए फीस अदा की गई थी.

साई पल्लवी से 6 गुना ज्यादा है रणबीर कपूर की फीस

‘रामायण’ में जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका अदा करने वाले हैं तो वहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल के लिए कास्ट की गई हैं. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की फीस रणबीर कपूर 6 गुणा कम है. जहां रणबीर 75 करोड़ की मांग कर रहे हैं तो वहीं साई पल्लवी अपने रोल के लिए 6 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं.

‘रामायण’ की स्टारकास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को तीन हिस्सों में बनाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा अलग-अलग रोल के लिए दिग्गज स्टार्स को कास्ट किया गया है. अरुण गोविल को राजा दशरथ के रोल के लिए और सनी देओल को भगवान हनुमान के किरदार के लिए चुना गया है. वहीं लारा दत्ता कैकेयी और रकुलप्रीत सिंह को सूर्पनखा की भूमिका के लिए कास्ट किया गया है.

National News: मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत की पूरी उम्मीद

Dimple Yadav

 

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी से मैनपुरी की प्रत्याशी व मौजूदा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। भाजपा के मैनपुरी से पर्यटन व संस्कृति मंत्री मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एएनआई से डिंपल यादव ने कहा कि यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को यहां उम्मीदवार बनाया है।

समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा कि यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को मैदान में उतारा है। सपा के खिलाफ किसी को तो चुनावी मैदान में उतरना ही थी। मैं एक बात बताना चाहती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी सीट से किसी के खिलाफ पूरी तरह से तैयार है।

Business News: एलन मस्क का भारत दौरा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, निवेश की योजना का कर सकते हैं खुलासा

Musk visit

Elon Musk India Visit: टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क अप्रैल महीने में भारत दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. ये माना जा रहा कि भारत के दौरे पर यहां वे निवेश योजना का खुलासा करने के साथ करने के साथ टेस्ला के नए प्लांट डालने की घोषणा कर सकते हैं.

एलन मस्क करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

रॉयटर्स ने अपने रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क अप्रैल महीने के 22 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते में भारत दौरे पर आयेंगे. इस दौरे के दौरान वे पीएम मोदी से मिलेंगे. इस मुलाकात के बाद वे अलग से भारत में अपने निवेश करने के प्लान का खुलासा करेंगे. सूत्रों ने अपनी पहचान बताने से इंकार करते हुए कहा कि ये दौरा बेहद गोपनीय है. प्रधानमंत्री कार्यालय और टेस्ला ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार किया है. हालांकि एलन मस्क के भारत दौरे के एजेंडे में बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

 

ईवी प्लांट पर 2 अरब डॉलर निवेश के आसार

इससे पहले भी ये खबर आई थी कि टेस्ला के अधिकारी इस महीने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के लोकेशन को देखने के लिए भारत दौरे पर आ सकते हैं. टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर 2 बिलियन डॉलर के निवेश की संभावना जताई जा रही है. ये माना जा रहा कि टेस्ला की टीम अपने प्रस्तावित प्लांट के लिए उपयुक्त जगह तलाशने के लिए कई राज्यों का दौरा कर सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात ने टेस्ला को अपने यहां फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन के साथ आकर्षक ऑफर दिए हैं. इसके अलावा तेलंगाना सरकार भी ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अपने यहां लाने के लिए बातचीत कर रही है. टेस्ला की टीम गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत कई राज्यों का दौरा कर सकती है.

 

सरकार की नई ईवी पॉलिसी

एलन मस्क ने भी टेस्ला की भारत में एंट्री के संकेत दिए हैं. भारत सरकार की नई ईवी पॉलिसी के एलान के बाद से ही भारत में टेस्ला की एंट्री के कयास तेज हो गए थे. सरकार ने नई ईवी पॉलिसी में देश में प्रोडक्शन पर निवेश करने वाली कंपनियों को छूट प्रदान की है. नई ईवी पॉलिसी में 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियों को 5 साल के लिए 15 फीसदी कस्टम्स ड्यूटी का फायदा देने का की घोषणा की गई है. इसका फायदा उठाने के लिए उन्हें 3 साल के अंदर भारत में अपना प्लांट लगाना होगा. साथ ही 3 साल के अंदर 25 फीसदी और 5 साल में भारत में बने 50 फीसदी पार्ट्स इस्तेमाल करने होंगे. सरकार के इस प्रोत्साहन से देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

Chhindwara News: CM मोहन यादव का अहरवाड़ा का कार्यक्रम निरस्त, मूसलाधार बारिश से टैंट हुआ ध्वस्त

CM Mohan Yadav's

 

 

MP CM News: छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हर्रई ब्लाक के अहरवाड़ा में होने वाला दौरा बुधवार को निरस्त हो गया। मूसलाधार बारिश की वजह से टेंट ध्वस्त हो गया। वहीं बारिश इतनी तेज थी कि वाहन चलना भी मुश्किल हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दोपहर 2.20 बजे अहरवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करना था, लेकिन हर्रई ब्लॉक में दो घंटे तक लगातार तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कोयलांचल में भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू के पक्ष में प्रचार किया, इसके अलावा उनका अमरवाड़ा ब्लाक में भी निर्धारित कार्यक्रम था।सुबह मुख्यमंत्री ने दोपहर 12 बजे दमुआ नगर में रोड शो और नुक्कड़ सभा की।

जिसके उपरांत मुख्यमंत्री का घोड़ावाड़ी, डुंगरिया और जुन्नारदेव में कार्यक्रम हुआ।जुन्नारदेव के बाद मुख्यमंत्री ने चांदामेटा एवं परासिया में रोड शो और नुक्कड़ सभा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हेलीपेड परासिया से अहरवाड़ा हर्रई के लिए प्रस्थान करना था। जहां वो स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते।

Vijayasan Mata Mandir : सलकनपुर में हैं प्रमुख शक्तिपीठों में से एक विजयासन माता, करना चाहते हैं दर्शन तो यहां है पूरी जानकारी

Shaktipeeths in Salkanpur

Dharmik News: शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। इस दौरान मप्र की राजधानी भोपाल के समीप सलकनपुर देवी मंदिर में लाखों लोग देवी दर्शन के लिए प्रदेश सहित देश भर से आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना बंजारों ने की थी। यहां देवी मंदिर 1000 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर पर पहुंचने के लिए भक्तों को 1400 सीढ़ियों का रास्ता पार करना पड़ता है। जबकि इस पहाड़ी पर जाने के लिए कुछ वर्षों में सड़क मार्ग भी बना दिया गया है।

मां विजयासन के दरबार में दर्शनार्थियों की कोई पुकार कभी खाली नहीं जाती है। माना जाता है कि मां विजयासन देवी पहाड़ पर अपने परम दिव्य रूप में विराजमान हैं। विध्यांचल पर्वत श्रंखला पर विराजी माता को विध्यवासिनी देवी भी कहा जाता है। पुराणों के अनुसार देवी विजयासन माता पार्वती का ही अवतार हैं, जिन्होंने देवताओं के आग्रह पर रक्तबीज नामक राक्षस का वध किया था और सृष्टि की रक्षा की थी। विजयासन देवी को कई लोग कुलदेवी के रूप में भी पूजते हैं।

शुरू से ही लोगों के मन में मां विजयासन धाम की उत्पत्ति, प्राकट्य, मंदिर निर्माण को लेकर जिज्ञाषा रही है, लेकिन अभी तक इसके कोई भी ठोस साक्ष्य और प्रमाण नही मिल पाए हैं। कुछ पंडितो का कहना है कि यहां मां का आसन गिरने से यह विजयासन धाम बना, लेकिन विजय शब्द का योग कैसे हुआ, इसका सटीक उत्तर वे नहीं दे पाएं है, लेकिन मां विजायासन धाम के प्राकट्य का का सटीक उत्तर व उल्लेख श्रीमद् भागवत महापुराण में है।

सलकनपुर मंदिर

श्रीमद् भागवत कथा के अनुसार जब रक्तबीज नामक दैत्य से त्रस्त होकर देवता देवी की शरण में पहुंचे, तो देवी ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसी स्थान पर रक्तबीज का संहार कर उस पर विजय पाई। मां भगवति की इस विजय पर देवताओं ने जो आसन दिया, वही विजयासन धाम के नाम से विख्यात हुआ। मां का यह रूप विजयासन देवी कहलाया।

 

बंजारों ने कराया था निर्माण

मंदिर निर्माण के संबंध में कहा जाता है कि आज से करीब 300 वर्ष पूर्व बंजारो द्वारा उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर इस मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर निर्माण और प्रतिमा मिलने की इस कथा के अनुसार पशुओं का व्यापार करने वाले बंजारे इस स्थान पर विश्राम और चारे के लिए रूके। अचानक ही उनके पशु अदृष्य हो गए। बंजारे पशुओं को ढूंडने के लिए निकले, तो उनमें से एक बृद्ध बंजारे को एक बालिका मिली।

 

बालिका के पूछने पर उसने सारी बात कही। तब बालिका ने कहा कि आप यहां देवी के स्थान पर पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। बंजारे ने कहा कि हमें नहीं पता है कि मां भगवति का स्थान कहां है। तब बालिका ने संकेत स्थान पर एक पत्थर फेंका। जिस स्थान पर पत्थर फेंका वहां मां भगवति के दर्शन हुए, उन्होने मां भगवति की पूजा-अर्चना की। कुछ ही क्षण बाद उनके खोए पशु मिल गए। मन्नत पूरी होने पर बंजारों ने मंदिर का निर्माण करवाया। यह घटना बंजारों द्वारा बताए जाने पर लोगों का आना शुरू हो गया और वे भी अपनी मन्नत लेकर आने लगे।

प्रमुख शहरों से सलकनपुर धाम की दूरी

सीहोर-80 किमी

भोपाल-80 किमी

इंदौर-160 किमी सीहोर होकर, कन्नोद होकर 120 किमी

जबलपुर-350 ओबेदुल्लागंज होते हुए

ग्वालियर-500 किमी

सागर-290 किमी

उज्जैन-240 सीहोर होते हुए, नेमावर 210

नर्मदापुरम-40 किमी

देवास-210 किमी

दिल्ली-830 किमी

मुंबई-850 किमी

यहां आएं तो यह भी हैं प्रसिद्ध स्थान

सिद्ध गणेश मंदिर उत्तर-पश्चिम दिशा में गोपालपुर गांव में स्थापित है। गणेश मंदिर सीहोर जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर है। पौराणिक कथा के अनुसार, यह उज्जैन के विक्रमादित्य के समय का है और मराठा पेशवा बाजीराव के द्वारा नवीनीकृत किया गया है। प्रत्येक बुधवार, बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन को आते हैं, गणेश चतुर्थी त्यौहार भी यहां लोकप्रिय है।

सरु मारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल

सरु मारु एक प्राचीन मठ परिसर और बौद्ध गुफाओं का पुरातात्विक स्थल है। यह स्थल सीहोर जिले के बुदनी तहसील के ग्राम पान गुराड़िया के पास स्थित है। मुख्य गुफा में अशोक के दो शिलालेख पाए गए थे, जो अशोक के संपादकों में से एक है, और एक शिलालेख में अशोक के पुत्र महेंद्र कुमार की यात्रा का उल्लेख है। अन्य शिलालेख के अनुसार सम्राट अशोक जब विदिशा में निवास करते थे उस समय उनके द्वारा इस स्थल की यात्रा की थी।

पर्यटन क्षेत्र के रूप में हो रहा विकसित

जिला सीहोर और इसके आसपास के जिलों की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक और धार्मिक संपत्तियों को ध्यान में रखते हुएए जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए सीहोर पर्यटन परिषद की स्थापना के लिए पंजीकृत किया गया है। सीहोर पश्चिम रेलवे के भोपाल-रतलाम ब्लाक में स्थित व भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर भोपाल से सड़क मार्ग से 35 किमी दूर। हवाई मार्ग से भी राज्य की राजधानी भोपाल से जुड़ा हुआ है।

 

यहां गणेश मंदिर व सारूमारू की गुफाओं के साथ ही कुंवर चैन सिंह की समाधी शहर से सीहाेर से 2 किमी दूर स्थित है। 1838 में निर्मित आल सेंट चर्च ब्रिटिश स्काटलैंड के चर्च की प्रतिकृति है। सीहोर जिले से होकर गुजरने वाली पार्वती, दुधी नेवज, कोलार, पपनस, कुलास, लोटिया नदियों के तट पर कई ऐतिहासिक साक्ष्य मिलते हैं।

ठहरने के लिए है कई स्थान

जहां विजयासन धाम सलकनपुर में धर्मशाला है, जहां पर 400 से 1000 रुपये में ठहरा जा सकता है। यहां एसी व नान एसी कमरे है। चार निजी होटल है। इसके अलावा वन विभाग का रेस्ट हाउस, कोलार रेस्ट हाउस, सलकनपुर से 35 किमी दूर नर्मदारा पुरम में होटल, रेस्ट हाउस सहित अन्य धर्मशालाएं।

 

आरती का यह है समय

सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपध्याय ने बताया कि सुबह साढ़े 5, दोपहर में साढ़े 12 बजे, शाम को साढ़े 7 बजे। दिन में तीन बार आरती होती है। जबकि नवरात्र के समय में यहां पांच बार आरती होती है। आरती का समय सुबह 5.30, 9.30, दोपहर 11.30, शाम 7.30, रात 9.30 बजे शयन आरती होगी।

2025 में हो जाएगा देवीलोक तैयार

सीहोर स्थित लाखों लोगों की आस्था का केंद्र सलकनपुर अगले दो सालों में देवी लोक के रूप में पूरी तरह विकसित हो जाएगा। मुख्य मंदिर और मंदिर काम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण में ही 15 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। आधुनिक रोपवे भी साल 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा यहां 97 करोड़ से अधिक राशि से चौसठ योगिनी प्लाजा और नवदुर्गा कारिडोर सहित तमाम पर्यटक सुविधाओं की स्थापना हो रही है, जो दो साल में पूरा होने की उम्मीद है।

 

इसके अलावा 70 करोड़ से अधिक के बजट से विभिन्न पर्यटन सुविधाएं जैसे विजिटर काम्प्लेक्स (मणिदीप), मंदिर-सीढ़ी मार्ग के कार्य, पार्किंग जनसुविधा, सामुदायिक काॅम्प्लेक्स और पैदल यात्रियों के लिए पाथ-वे आदि बन रहे हैं। लगभग 14 करोड़ की राशि से चौसठ योगिनी प्लाजा, लगभग 21 करोड़ से नवदुर्गा कॉरिडोर और लगभग 6 करोड़ से फाउंटेन आफ लाइट का निर्माण होगा। इस समय निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो मई 2025 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

मुख्य मंदिर का लाल पत्थरों से सुंदरीकरण

सप्त मातृका, महाविद्या थीम पर महाकाली, तारा, छिन्नमस्ता, सुंदरी, बगला, मातंगी, भुवनेश्वरी, सिद्ध विद्या, भैरवी और धूमावती की झांकियों का प्रदर्शन होगा। मुख्य मंदिर का लाल पत्थरों से सुंदरीकरण, फाउंटेन प्लाजा और भक्ति मार्ग के रूप में एक प्लाजा का निर्माण होगा। पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी लगेगा। सभी कार्य अप्रैल 2025 तक पूरे हो जाएंगे।

नया रोप-वे हर घंटे 1500 श्रद्धालुओं को पहुंचाएगा मंदिर

लगभग 1500 मीटर लंबा रोप-वे मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला तकनीक से बनेगा। यह हर घंटे अधिकतम 1500 लोगों को मंदिर पहुंचाएगा। मंदिर पहुंचने में मात्र 10 मिनट लगेंगे। 70 करोड़ से बन रहा रोप-वे मई 2025 में तैयार होगा। इसके 3 स्टेशन होंगे। करीब 44 करोड़ के बजट से टायलेट ब्लाक, ड्राइवर डोरमेटरी, प्रवेश द्वार, पहाड़ी के नीचे 102 दुकानें, पाथ-वे, रेलिंग और फेंसिंग जैसे काम किए जा रहे हैं। ये काम लगभग 95 फीसद पूरे हो गए हैं। अब तक मुख्य मंदिर द्वार के बाद पहाड़ी पर ही पूजा-प्रसाद की दुकानें थीं। इमरजेंसी रोड, इमरजेंसी पार्किंग, ईवी चार्जिंग पॉइंट, वाहनों के लिए ड्रापिंग पाइंट, कतार में लगने के लिए हाल आदि भी विकसित होंगे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...