Arvind Kejriwal Case Verdict: CM अरविंद केजरीवाल को झटका, याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी वैध

Arvind Kejriwal

 

 

Arvind Kejriwal Arrest: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार (9 अप्रैल) को दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया. सीएम केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी.

इस याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया और गिरफ्तारी को वैध माना. कोर्ट ने कहा कि ये जमानत का मामला नहीं है. गिरफ्तारी को चुनौती है. साथ ही हाई कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की रिमांड को अवैध नहीं कहा जा सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कि ईडी की दलील है अब तक के सबूत ये बताते की केजरीवाल संयोजक हैं, गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपये खर्च किये गये. केजरीवाल के वक़ील ने इसका विरोध किया और उन्होंने शरथ रेड्डी और राघव मुंगता के बयान का जिक्र किया. कोर्ट ने कहा कि सरकारी गवाह बनने का फैसला कोर्ट करती है न कि जांच एजेंसी तय करती है. अगर सवाल उठता है तो फिर मैजिस्ट्रेट के ऊपर सवाल है.

हाई कोर्ट ने कहा कि आरोपी के मुताबिक जांच नहीं हो सकती है. कोर्ट को राजनीति से मतलब नहीं है. सीएम के लिए स्पेशल प्रीविलेज नहीं है.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने याचिका में एजेंसी की तरफ से की गई गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया था. साथ ही कहा था कि यह लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की बुनियादी संरचना का उल्लंघन है.

ईडी ने क्या कहा?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वहीं ईडी ने अरविंद केजरीवाल की याचिका का विरोध किया. केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के आधार पर गिरफ्तारी से छूट का दावा नहीं कर सकते क्योंकि कानून उन पर और किसी भी आम नागरिक पर समान रूप से लागू होता है.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को लंबी पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 22 मार्च को ईडी ने निचली अदालत में पेश किया. जहां कोर्ट ने उन्हें एक अप्रैल तक ईडी रिमांड पर भेज दिया.

इसके बाद एक अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस समय मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं.

MP News: धार, खरगोन और मुरैना सीट पर कांग्रेस का फोकस, राहुल गांधी की होंगी जनसभाएं

Congress's focus o

 

 

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनिंदा सीटों पर अधिक ध्यान लगा रही है। मालवा और ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस का फोकस तीन लोकसभा क्षेत्रों पर है। इनमें दो धार और खरगोन अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। दरअसल, पार्टी नेताओं का मानना है कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी आदिवासी मतदाता उसके साथ रहते हैं।

यही कारण है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश में दौरा आदिवासी बहुल मंडला और शहडोल में हुआ। वहीं, मुरैना लोकसभा सीट पर भी पार्टी संभावनाएं देख रही है, इसलिए यहां भी बड़े नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

कांग्रेस ने धार में राधेश्याम मुवेल और खरगोन में पोरलाल खरते पर दांव लगाया है। दोनों ही पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए पार्टी के भीतर इनको लेकर कोई असंतोष नहीं है। इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर बढ़त बनाई थी।

धार और खरगोन में पार्टी ने राहुल गांधी का दौरा तय किया है। धार सीट के बदनावर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी आदिवासी न्याय सभा भी कर चुके हैं। यहां उन्होंने आदिवासी बनाम वनवासी का मुद्दा उठाया, जिसे उन्होंने मंडला और शहडोल की सभा में भी दोहराया।

 

मालवा अंचल में जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) का भी प्रभाव है, जो कांग्रेस को समर्थन दे रहा है। इसके संरक्षक डा.हिरालाल अलावा धार जिले की मनावर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में भी जयस के समर्थकों ने कांग्रेस का साथ दिया था। आदिवासियों और खासतौर पर मालवा अंचल में पकड़ मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बनाया, जो धार जिले की गंधवानी विधानसभा से विधायक हैं।

उधर, खरगोन में भी यही स्थिति है। यहां कांग्रेस के पांच विधायक हैं, जिनमें चार एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित सीट से हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के भाई सचिन यादव कसरावद से फिर विधायक चुने गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर राहुल गांधी की सभा कराने की तैयारी की है। वहीं, मुरैना में भी पार्टी संभावनाएं देख रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी।

हालांकि, प्रत्याशी चयन को लेकर अंत तक खींचतान मची रही। यहां से सत्यपाल सिंह सिकरवार को उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए मैदान में उतारा गया है। उनके भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से हैं तो भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर से महापौर हैं। सत्यपाल स्वयं वर्ष 2013 में मुरैना संसदीय क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र सुमावली से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। यहां भी राहुल गांधी की सभा प्रस्तावित की जा रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सतना में सभा को संबोधित कर सकती हैं।

19 अप्रैल के बाद प्रचार पर निकलेंगे कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा में 19 अप्रैल को मतदान होने के बाद प्रदेश के अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में प्रचार के लिए निकलेंगे। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी राजगढ़ और मुरैना जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह बोले- मोदी राज में चीन नहीं ले सका एक इंच भी जमीन, असम में की चुनावी जनसभा

Amit Shah said

National Nema: लखीमपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय चीन के आक्रमण के दौरान असम को अकेला छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन एक इंच भी जमीन भारत की नहीं ले सका।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा। कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधान मंत्री कौन होगा। आपके पास दो विकल्प हैं। एक है राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन है और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है।

कांग्रेस ने लटकाए रखा राम मंदिर का मुद्दा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने वर्षों से राम मंदिर मुद्दे को लटका रखा था। यह पीएम मोदी के समय में फैसला आया। उनके समय ‘भूमि पूजन’ हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को ‘प्राणप्रतिष्ठा’ हुई।

असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 कभी नहीं भूलें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि कैसे जवाहरलाल नेहरू ने चीनी आक्रमण के दौरान असम को ‘बाय-बाय’ कहा था। पीएम मोदी की सरकार के तहत, चीन हमारी एक इंच जमीन का भी अतिक्रमण नहीं कर सका। असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 को कभी नहीं भूल सकते।

Lok Sabha Elections 2024: कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ से लेकर ज्योति मिर्धा का भी धनकुबेर में नाम

Kamal Nath's son

Lok Sabha Elections 2024 Richest Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत सभी उम्मीदवार कुल संपत्ति घोषित कर चुके हैं. इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जबकि शीर्ष-10 अमीर प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम का भी नाम है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से टॉप-10 अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. आइए, जानते हैं इनके बारे में:

कांग्रेस के नकुलनाथ मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से लड़ रहे हैं. उनके पास कुल 716 करोड़ रुपए से अधिक (7,16,94,05,139) की संपत्ति है.

तमिलनाडु की इरोड सीट से चुनावी ताल ठोक रहे एआईएडीएमके के अशोक कुमार छह करोड़ 662 करोड़ रुपए से ज्यादा (6,62,46,87,500) की संपत्ति के मालिक हैं.

देवनाथन यादव टी तमिलनाडु के शिवगंगा से सियासी मैदान में हैं. बीजेपी कैंडिडेट के पास 304 करोड़ रुपए से अधिक (3,04,92,21,680) की संपत्ति है.

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी शाह इलेक्शन लड़ रही हैं, जिनके पास 206 करोड़ रुपए से ज्यादा (2,06,87,39,424) की संपत्ति है.

बसपा के माजिद अली यूपी के सहारनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने 159 करोड़ रुपए से अधिक (1,59,59,00,079) की संपत्ति घोषित की है.

एसी शनमुगम बीजेपी की ओर से तमिलनाडु के वेल्लोर में दूसरे दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देते दिखेंगे. उनके नाम 152 करोड़ रुपए से ज्यादा (1,52,77,86,818) की संपत्ति है.

एआईए़डीएमके के जयप्रकाश वी तमिलनाडु के कृष्णागिरी निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके पास 135 करोड़ रुपए से अधिक (1,35,78,14,428) की संपत्ति है.

विन्सेंट एच पाला नॉर्थ ईस्ट के मेघालय में शिलॉन्ग (एसटी) सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उनके नाम 125 करोड़ से ज्यादा (1,25,81,59,331) की संपत्ति है.

बीजेपी की ज्योति मिर्धा राजस्थान के नागौर से चुनावी मैदान में हैं और उनके पास 102 करोड़ रुपए से अधिक (1,02,61,88,900) की संपत्ति है.

कार्ति पी चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से लड़ रहे हैं और उनके पास 96 करोड़ रुपए से ज्यादा (96,27,44,048) की संपत्ति है.

आम चुनाव इस बार सात चरण में होंगे. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों, दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत सात मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत एक जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा चार जून को होगी.

Navratri Kalash Sthapana: कलश स्थापना करते समय जरूर करें ये एक काम, प्राप्त होगा कई गुना फल

setting up the Kalash

Chaitra Navratri 2024 Kalash Sthapana: सनातन पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होंगे। इस दिन दो शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, पहला शुभ समय ब्रह्म बेला में 06:02 बजे से 10:16 बजे तक है। इसके बाद घटस्थापना का शुभ समय सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक है। इन दो शुभ मुहूर्त में आप कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री मां पार्वती का ही रूप मानी जाती हैं। इनकी पूजा करने से संकटों से छुटकारा मिलता है। मां शैलपुत्री का आशीर्वाद पाने के लिए मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान इन खास मंत्रों का जाप भी करें।

मां दुर्गा के मंत्र

1. ॐ ह्रींग डुंग दुर्गायै नमः

2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

3. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

4. मां दुर्गा का आह्वान मंत्र

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

5. भय दूर करने हेतु मंत्र

सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्तिमन्विते ।

भये भ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमो स्तुते ॥

6. पाप नाशक मंत्र

हिनस्ति दैत्येजंसि स्वनेनापूर्य या जगत् ।

सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्यो नः सुतानिव ॥

7. संकट से रक्षा हेतु मंत्र

शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे ।

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमो स्तुते ॥

8. रोग नाशक मंत्र

जयन्ती मड्गला काली भद्रकाली कपालिनी ।

दुर्गा क्षमा शिवाधात्री स्वाहा स्वधा नमो स्तुते ॥

9. बल प्राप्ति हेतु मंत्र

सृष्टि स्तिथि विनाशानां शक्तिभूते सनातनि ।

गुणाश्रेय गुणमये नारायणि नमो स्तुते ॥

10. धन प्राप्ति हेतु मंत्र

“दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:

स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।

दारिद्र्यदु:खभयहारिणि का त्वदन्या

सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥”

11. रक्षा पाने हेतु मंत्र

शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।

घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च॥

12. सौभाग्य प्राप्ति हेतु दुर्गा मंत्र

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥

13. भक्ति प्राप्ति हेतु मंत्र

नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे |

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ||

14. सामूहिक कल्याण हेतु वंदना

देव्या यया ततमिदं जग्दात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या |

तामम्बिकामखिलदेव महर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः ||

15. बीज मंत्र

ह्रीं शिवायै नम:

वन्दे वंछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम् |

वृषारूढाम् शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ||

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्ये नम:’

ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

ऐं श्रीं शक्तयै नम:

ऐं ह्री देव्यै नम:

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:

क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

PM Modi CG Visit: बस्‍तर में जमकर गरजे PM मोदी, बोले- मैं आराम करने के लिए नहीं, गरीबों के लिए 24 बाय 7 और 2047 के लिए हूं

Modi roared fiercely

PM Modi CG Bastar Visit : छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से स्‍वागत किया। पीएम मोदी ने मंच से बलिराम कश्‍यप को याद किया।

उन्‍होंने कहा, यहां का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां मैं और बलिराम जी ने दौरा नहीं किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां हम न गए हो। जो पुरुषार्थ हमने किया, उसका ही आज परिणाम है। आदिवासी कल्याण के लिए बलिराम जी के साथ हमेशा बहुत कुछ करने के लिए प्रयास करते रहते थे, कोई कमी नहीं रहने देते थे।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने गरीबों के लिए क्या किया? इसका उदाहरण बस्तर है। बस्तर से ही आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। देशभर में सस्ता इलाज, सस्ती जांच का केंद्र बना।

प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी ने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। उन पर 80% छूट के साथ दवाएं मिलती हैं। इससे गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसलिए ही आज देश का गरीब कह रहा है कि खर्च कम कराए, बचत बढ़ाए बार बार – फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्‍होंने कहा, पिछले दस साल में देश कहां से कहां पहुंचा देश ने कितनी प्रगति की है। आप सबका साथ मिला है, आपका आभार व्यक्त करने आया हूं। एक दृष्टि मिली है, आधारशिला मजबूत हुई। बस्तर के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। आज उसी विश्वास पर पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

मोदी बोले- गरीबी खत्म नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा

बस्‍तर की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, जब घर में राशन नहीं होता था तब मां पर क्या बीतती थी मुझे पता है। जब तक गरीबी खत्म नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। उन्‍होंने कहा, कोरोना काल में मैने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं।

मोदी ने आपको मुफ्त टीका लगाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च की गई। आगे भी मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी आराम करने के लिए नहीं काम करने के लिए पैदा हुआ। यह 24 बाय 7 और 2047 के लिए है। राम मंदिर बनने पर राम के ननिहाल छत्‍तीसगढ़ में भी खुशी, रामनवमी आ रही है, रामलला झोपड़ी में नहीं अब अपने मंदिर में हैं।

भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है तो सिर फोड़ने की धमकी दे रहे

छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, युवाओं पर हुए धोखे की जांच चल रही है। तब लाठी से सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब है, सिर ऊंचा करके चलता है। धमकी से डरने वाला नहीं है मोदी, जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। पीएम बस्तर के आमाबाल गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश किरण देव सिंह ने कहा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की बात होती है तो छत्तीसगढ़ के विकास की बात होती है। 10 वर्षों में विकास की ऊंचाई प्राप्त की है। सभी गरीब परिवार के पास प्रधानमंत्री जी की योजनाएं हैं। इस बार 11 के 11 सीट जीत कर आपको भेंट करेंगे।

डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने रैली में कहा, विष्‍णुदेव साय जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से मोदी जी की गारंटी को एक-एक करके पूरा करने में जुटे हैं। भूपेश बघेल 4 किश्तों में धान का पैसा दे रहे थे और आखिरी किश्त में कटौती कर रहा था, लेकिन विष्णु देव साय जी की सरकार ने पूरा पैसा एक साथ देने का काम किया।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, दुनिया को संदेश देने वाले, दुनिया को मार्गदर्शन देने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर गुंडाधूर की धरती पर आ रहे हैं। युवा, महिला, किसान, मजदूर सबका सम्मान इस सरकार ने किया है जो इतिहास में दर्ज होने जा रहा है।

रैली में मंत्री केदार कश्‍यप ने कहा, विजय शंखनाद बस्तर से शुरू हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जनहित के कार्यों पर मोहर लगा रहे हैं, उसे मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय जी की सरकार तत्परता से कर रही है।

‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा जमकर गरजे। उन्‍होंने कहा, एक समय पाकिस्तान कश्मीर मांगता था, आज आटा मांग रहा है। वो घुसपैठ किया करते थे, आज मारे जा रहे हैं। आज श्रीनगर में रात 9 बजे के बाद लोग फिल्म देखने जाते हैं। यह पूरी स्थिति बदल गई है, आज नार्थ ईस्ट के राज्यों में भी परिस्थिति बदल गई है ।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमंंत कश्‍यप ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्‍मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, जिन लोगों की वजह से बस्तर बदनाम है, उनको कांग्रेस ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

 

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विजय संकल्प’ रैली पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हम (मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री) रैली में शामिल होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आज की रैली सफल होगी ही और प्रभावी भी होगी।

जानिए कौन है बलिराम कश्‍यप

पीएम मोदी ने चुनावी सभा के लिए आम गांव की दिखने वाला आमाबाल गांव को इसलिए चुना, क्‍योंकि इसका कनेक्‍शन उनके गुरु बलिराम कश्‍यप से है। दरअसल, अपने पांच दशक की राजनीति में पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप बस्तर में भाजपा के अपने समय के सबसे प्रमुख नेता थे।

शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर 1967 में उन्होंने जगदलपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। जनसंघ के नेता 1971 में लोकसभा चुनाव भी लड़े लेकिन हार मिली। 1972 से 1993 तक वह पांच बार विधायक और दो बात बीजेपी सरकार में मंत्री थे। 1993 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति छोड़ दी। 1998 में बस्तर सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए और मार्च 2011 में उनका निधन हुआ।

इस वजह से बलिराम कश्यप को गुरु मानते हैं पीएम मोदी

इस दौरान चार बार सांसद रहे। 1998 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जगदलपुर में चुनावी सभा की तैयारी के लिए वह चार दिन बस्तर में थे। बलिराम कश्यप की संगठनात्मक व प्रशासनिक क्षमता से मोदी बहुत प्रभावित हुए।

अटल जी की सभा में आई भीड़ से गदगद मोदी ने इसका श्रेय बलिराम को दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले चार अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बलिराम कश्यप को याद किया था। उन्होंने बलिराम कश्यप को बड़ा नेता बताते हुए अपना गुरु कहा था।

बलिराम कश्यप ने बस्‍तर से लगातार चार बार दर्ज की जीत

1998 में भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट से जीत का खाता खोला और 2014 तक इस सीट पर किसी और को राज करने नहीं दिया। 1998 से लेकर 2011 तक भाजपा के टिकट पर बलिराम कश्यप ने यहां से लगातार चार बार जीत हासिल की और कांग्रेस को हराया।

लेकिन 2011 में उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव करवाए गए, जिसमें उनके बेटे दिनेश कश्यप और कवासी लखमा के बीच मुकाबला हुआ। कश्यप ने जीत दर्ज की। 2014 के चुनाव में भी दिनेश कश्यप ने अपनी जीत को बरकरार रखा और यहां से सांसद चुने गए। हालांकि 2019 के चुनाव में यहां कांग्रेस के दीपक बैज चुनाव जीते और इस गढ़ को भेद सके।

बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को है मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने छह बार के विधायक कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा है। बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।

Sagar News: संतान की चाह में दंपती ने किया 6 साल की बालिका का अपहरण, तीन आरोपित गिरफ्तार

kidnapped 6 year old

 

 

MP News: सागर। पति से झगड़ कर अपने मायके जा रही महिला की छह साल की बच्ची को एक नि:संतान दंपति चुराकर अपने साथ भोपाल ले गई। महिला को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो दिन की कड़ी मशक्कत कर बच्ची को भोपाल से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित उसका सहयोग करने वाले तीसरे शख्स को भी गिरफ्तार किया है। बच्ची माता-पिता को सुपुर्द कर दी गई है।

दरअसल 4 अप्रैल की शाम को बंडा के पठार मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 निवासी महिला पति से झगड़कर अपनी दो बेटियों लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई। शाम को वह सागर के सरकारी बस स्टैंड पहुंची। जहां वह ओडिसा जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी। तभी उसकी एक छह साल की बच्ची कहीं खो गई।

पहले तो उसने बच्ची को बस स्टैंड में तलाश किया, लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की माता से पूछताछ कर उसकी तलाश शुरू की। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते एक शख्स दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पता कर भोपाल से बच्ची को बरामद कर लिया।

दरसल बच्ची को गोलू उर्फ जसवंत चढार पिता गुड्डू चढार 25 साल निवासी रामपुर थाना रहली जिला सागर उसकी पत्नी मनीषा अहिरवार पति गोलू चढार 25 साल निवासी बिलहरा थाना सुरखी अपने साथ भोपाल ले गए थे, जहां उन्होंने बच्ची को छिपा लिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए सागर से भोपाल जा रहे थे।दोनों के कोई संतान नहीं है। जब उन्होंने बच्ची को देखा तो उनकी नीयत डोल गई।

बच्ची की मां का ध्यान यहां वहां होने पर जसवंत ने बच्ची को उठा लिया और चुपके से अपने साथ भोपाल ले गया। इसके पूर्व उसने यादव कालोनी में रहने वाले अपने परिचित गोलू उर्फ दीपेंद्र ठाकुर से फोन कर पूछा भी कि अगर वह बच्ची को ले जा रहा है कि कोई समस्या तो नहीं होगी, जिस पर गोलू ने उसके इस अपराध में साथ देते हुए बच्ची को चुराने में उसकी हौसला अफजाई की।

पुलिस ने उसके साथी गाेलू को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मायका ओडिसा संबलपुर जिले में है। उसके पांच बेटियां हैं, तीन बेटियों को वह अपने ससुराल में ही छोड़कर मायके जा रही थी। पुलिस ने बच्ची को सकुशल माता-पिता के सुपुर्द कर आरोपितों को जेल भेज दिया है।

Apple Ecosystem in India: लाखों लोगों को नौकरियों के बाद अब घर मिलने की बारी, एप्पल से हो रहा चौतरफा लाभ

After jobs

भारत में एप्पल के विभिन्न उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने का व्यापक असर दिखने लगा है. आईफोन समेत एप्पल के कई उत्पाद अब भारत में बन रहे हैं. इसके चलते पहले ही लाखों लोगों को सीधी नौकरियां मिल चुकी हैं. अब बड़ी संख्या में लोगों को घर मिलने जा रहा है.

पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे घर

ईटी की एक रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि एप्पल इकोसिस्टम में अब इंडस्ट्रियल हाउसिंग पर काम की तैयारी चल रही है. इसके तहत फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, सैलकॉम्प समेत एप्पल के विभिन्न कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स अपने-अपने कर्मचारियों के लिए घर बनाने की योजना बना रहे हैं. ये घर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल के हिसाब से बनाए जाएंगे.

इस तरह की सबसे बड़ी स्कीम

दरअसल एप्पल के प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग जहां भी होती है, वहां इंडस्ट्रियल हाउसिंग का कॉन्सेप्ट लागू होता है. भारत से पहले चीन और वियतनाम में यह देखा जा चुका है. दोनों देशों में एप्पल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़े स्केल पर घर बनाए. अब भारत में उसकी ही तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि पीपीपी मॉडल के तहत बनने जा रहे घरों का स्केल इतना व्यापक होगा, जो अब तक पहले नहीं देखा गया. यानी यह पीपीपी मॉडल पर भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम होगी.

सबसे ज्यादा फायदे में ये राज्य

रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कीम के तहत 78 हजार से ज्यादा घर बनाए जाएंगे. उनमें से सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु को होने जा रहा है. अकेले तमिलनाडु में इस स्कीम के तहत करीब 58 हजार घर बनने वाले हैं. ज्यादातर घर स्टेट इंडस्ट्रीज प्रमोशन कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु के द्वारा बनाए जा रहे हैं. टाटा ग्रुप और एसपीआर इंडिया के द्वारा भी घर बनाए जा रहे हैं.

इस तरह से निकलेगी लागत

इस स्कीम के तहत बनने वाले घरों की 10-15 फीसदी लागत केंद्र सरकार के द्वारा मुहैया कराई जाएगी. बाकी की लागत का वहन राज्य सरकारों और कंपनियों के द्वारा किया जाएगा. ऐसी उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में कंस्ट्रक्शन और प्राइवेट सेक्टर को हैंडओवर कर लिया जाएगा. इससे एप्पल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के साथ काम कर रहे हजारों माइग्रेंट वर्कर्स को बड़ी मदद मिलेगी. इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि एप्पल इकोसिस्टम के चलते देश में डेढ़ लाख से ज्यादा नौकरियों के प्रत्यक्ष अवसर तैयार हुए हैं.

Lok Sabha Chunav 2024 : मंडला और शहडोल में होगी सभा, राहुल गांधी आज करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत

Meeting will

Congress News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मरकाम और फुंदेलाल सिंह चुनाव मैदान में

 

उल्‍लेखनीय है कि मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल लोकसभा सीट से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है। एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी।

अब आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद

ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। दोनों सीटें पहले चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के पहले भी राहुल शहडोल जिले में ब्योहारी गए थे।

Crime News: एंबुलेंस में मिला 750 किग्रा गांजा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

ganja found in ambulance

Ganja Smuggling in Ambulance: भाटापारा। एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे एक गिरोह पर कार्रवाई करते हुए बलौदा बाजार-भाटापारा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 750 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस मामले का राजफाश एसपी सदानंद कुमार ने किया, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों में सागर चौहान पिता जयप्रकाश चौहान(24) निवासी चन्द्रनगर वार्ड न. 11 हनुमान मंदिर के पीछे कोहका थाना कुम्हारी जिाला दुर्ग और दूसरा कील कुमार गौतम पिता राजेंद्र गौतम (31) धनावर थाना लालगंज ज़िला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

जिन्हें ग्रामीण पुलिस ने शहर के पटपर चौक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन के साथ पकड़ा। एसपी ने बताया कि गांजा तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर तस्करी कर रहे हैं। ऐसे ही एंबुलेंस में गांजा तस्करी की सूचना मिली, जिस पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी कर एंबुलेंस को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एंबुलेंस में 750 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है।

तीन राज्य की अलग-अलग नंबर प्लेट मिली

एसपी ने कहा कि जीवनदायिनी एंबुलेंस की आड़ में ये तस्कर गांजा ले जा रहे थे, क्योंकि एंबुलेंस को सभी रास्ता दे देते हैं। एंबुलेंस में तीन राज्य के अलग-अलग नंबर प्लेट मिली हैं। जिन्हें आवश्यकता अनुसार तस्कर बदलकर आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच जाते थे।

तस्करों के अनुसार, इसके पहले भी उन्होंने यह काम कर चुके हैं, पर इस बार मुखबिर की सूचना पर ग्रामीण पुलिस द्वारा शहर के पटपर चौक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एंबुलेंस वाहन को पकड़ा गया। एंबुलेंस में चालक सहित दो लोग बैठे थे।

एंबुलेंस वाहन क्र. सीजी 04 एचडी 7836 में तलाशी के दौरान वाहन के पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजा का वजन कुल 752 किलोग्राम (07 क्विंटल 52 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे विधिवत जब्त किया गया है।

एंबुलेंस को मध्य प्रदेश ले जाने की थी योजना

उक्त गांजा का बाजार मूल्य दो करोड़ 25 लाख 60 हजार रुपये है। साथ ही एंबुलेंस वाहन और आरोपितों से नगद 50,000 रुपये भी जब्त किए गए हैं। कुल 2,41,10,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि आरोपित सागर चौहान ने एंबुलेंस वाहन को एम्स रायपुर से लेकर आरंग, बसना, सरायपाली होते हुए बरगढ़ ओडिशा ले जाया गया। तत्पश्चात वहां से गांजा लेकर सुहेला, डोंगरीपाली, बरमकेला, सारंगढ़, गिधौरी, लवन, बलौदाबाजार, भाटापारा होते हुए मध्य प्रदेश ले जाने की आरोपितों की योजना थी।

प्रकरण में एंबुलेंस मालिक की तलाश जारी

एंबुलेंस वाहन हेमंत सिंह निवासी नवी मुंबई के नाम पर दर्ज है, जिसके द्वारा शिवशंकर नामक व्यक्ति के माध्यम से एंबुलेंस वाहन को अंकित दिल्ली निवासी को बिक्री करना बताया गया है। परंतु अभी तक वाहन स्वामी नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया है। प्रकरण में एंबुलेंस स्वामी हेमंत सिंह, अब्दुल अंसारी निवासी मिशन रोड कोरबा एवं भिलाई निवासी प्रतीक की पतासाजी जारी है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...