जाबालि ऋषि की तपोभूमि से प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

election campaign in

भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में करेंगे रोड़ शो ,सीएम रहेंगे मौजूद  

जबलपुर। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। पीएम जबलपुर में पहली बार चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेंगे। वे शाम  6:15 बजे रोड शो करेंगे और उनके समर्थन में वोट मांगेंगे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे भोपाल से जबलपुर रवाना होकर शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के दौरान ही पीएम  कार्यकर्ताओं और आम जन को संबोधित करेंगे। पीएम रोड शो करने के बाद 7:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दे कि एमपी में पहले चरण में 6 लोकसभा सीट जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी तथा छिंदवाड़ा में चुनाव होने हैं, लेकिन नया चेहरा होने के कारण भाजपा इस लोक सभा सीट पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। 

 

तीन दशक से भाजपा के पास है जबलपुर सीट 

जबलपुर लोकसभा सीट लगभग तीन दशक से भाजपा के पास है। भाजपा यहां 1996 से ही काबिज है। 2004 से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके मप्र शासन में मंत्री बनने के बाद भाजपा ने यहां से आशीष दुबे को उतारा है। बता दे कि आजादी के बाद से ही इस सीट पर लगातार कांग्रेस जीत रही थी , लेकिन 1996 में बाबूराव परांजपे ने यह सीट बीजेपी की झोली में ड़ाल दी थी। इसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में जयश्री बनर्जी ने बीजेपी से बाजी मारी। जयश्री के बाद 2004 में बीजेपी ने यहां से राकेश सिंह को टिकट दिया और तब से लेकर 2019 तक इस सीट से राकेश सिंह ही जीतते हुए आ रहे हैं। 

विधानसभा में भाजपा का रिकॉर्ड अच्छा 
 
जबलपुर में 8 विधानसभाएं हैं जिनमें पाटन, बरगी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर नॉर्थ, जबलपुर कैंट, जबलपुर वेस्ट, पनागर और शामिल हैं। इन सभी विधानसभाओं में सिर्फ एक ही सीट जबलपुर पूर्व कांग्रेस के खाते में गई है। जबकि बाकी विधानसभाएं बीजेपी के हिस्से में आई हैं। 
 

जाबालि ऋषि की तपोभूमि

दरअसल जबलपुर शहर जाबालि नाम के महान ऋषि की तपोभूमि रहा है, इसी वजह से शुरुआत में इस शहर को जबालिपुरम कहा जाता था ,लेकिन, बाद में इसका नाम धीरे-धीरे जबलपुर हो गया। बीच में ऐसी भी खबरें सामने आई हैं, जिसमें कहा जा रहा था कि जल्द ही जबलपुर का नाम बदलकर जबालिपुर रखने की तैयारी की जा रही है. हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। जबलपुर में अगर ऐतिहासिक धरोहरों की बात की जाए तो यहां पर 1100 सदी का एक मदन महल है जो शहर की ऐतिहासिक विरासत है। 

IPL 2024 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, बेंगलुरू की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11 यहां

RR vs RCB

 

IPL 2024 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबल खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। रॉयल्स तीन मैचों में 6 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, बेंगलुरु के चार मैचों में 2 अंक है और 8वें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से पटखनी दी। राजस्थान मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी विजय रही। हार्दिक पंड्या की टीम को 6 विकेट से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर राजस्थान अपने पहले तीन मुकाबले जीतने वाली एक मात्र टीम है।

22 मार्च को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को सीएसके के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। फिर 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार गए। 2 अप्रैल को लखनऊ के हाथों भी 28 रन से हार का सामना करना पड़ा।

राजन्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्नोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

Gangaur Puja 2024: गणगौर पूजा से मिलता है सदा सुहागवती का वरदान, जानें कथा, महत्व

Gangaur Puja

 

मान्यता है कि गणगौर पूजन करने से विवाहित कन्याओं का सुहाग बना रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है. वहीं अविवाहित स्त्रियों को सुयोग जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. गणगौर पूजा में कथा का विशेष महत्व है. इसके बिना पूजन अधूरा है. जानें गणगौर पूजा की कथा

गणगौर व्रत की कथा

गणगौर तीज को सौभाग्य तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव और देवी पार्वती संग पृथ्वी भ्रमण पर आए थे. उस दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी. शिव पार्वती के आने की खबर लगते ही गांव की कुछ निर्धन महिलाओं जल, फूल और फल लेकर उनकी सेवा में पहुंच गईं.

निर्धन महिलाओं को ऐसे बांटा सुहाग रस

देवी पार्वती और भगवान शंकर उन निर्धन महिलाओं की सेवा और भक्ति भाव से प्रसन्न हुए. देवी पार्वती ने उस समय अपने हाथों में जल लेकर उन निर्धन महिलाओं पर सुहाग रस छिड़क दिया और कहा कि तुम सभी का सुहाग अटल रहेगा. उसके बाद कुछ संपन्न और धनी परिवार की महिलाएं पकवानों से भरी टोली लेकर शिव-शक्ति की सेवा करने आ गई. भगवान शिव ने माता से कहा कि, तुमने तो सारा सुहाग रस निर्धन महिलाओं में बांट दिया है अब इन्हें क्या दोगी.

अपने रक्त से दिया सुहाग का वरदान

देवी पार्वती ने कहा कि इन्हें भी मैं अपने समान सौभाग्य का आशीर्वाद दूंगी. इसके बाद देवी पार्वती ने अपनी एक उंगली को काटा और अपने रक्त की कुछ बूंदें धनी महिलाओं पर छिड़क दी. इस तह मां पार्वती ने धनी-निर्धन महिलाओं को सुहाग बांटा था. इसके बाद देवी पार्वती ने नदी किनारे बालू के ढेर से एक शिवलिंग तैयार किया और उसकी पूजा की.

शिवलिंग से महादेव प्रकट हुए और माता पार्वती से कहा कि चैत्र शुक्ल तृतीया के दिन जो भी सुहागन महिलाएं शिव और गौरी पूजा करेगी उसे अटल सुहाग प्राप्त होगा. उनके पति की आयु लंबी होगी और कुंवारी स्त्रियों को सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा. तभी से गणगौर पूजा की जाने लगी.

Gangaur Puja 2024: गणगौर पूजा से मिलता है सदा सुहागवती का वरदान, जानें कथा, महत्व

 

मान्यता है कि गणगौर पूजन करने से विवाहित कन्याओं का सुहाग बना रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है. वहीं अविवाहित स्त्रियों को सुयोग जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. गणगौर पूजा में कथा का विशेष महत्व है. इसके बिना पूजन अधूरा है. जानें गणगौर पूजा की कथा

गणगौर व्रत की कथा

गणगौर तीज को सौभाग्य तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव और देवी पार्वती संग पृथ्वी भ्रमण पर आए थे. उस दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी. शिव पार्वती के आने की खबर लगते ही गांव की कुछ निर्धन महिलाओं जल, फूल और फल लेकर उनकी सेवा में पहुंच गईं.

निर्धन महिलाओं को ऐसे बांटा सुहाग रस

देवी पार्वती और भगवान शंकर उन निर्धन महिलाओं की सेवा और भक्ति भाव से प्रसन्न हुए. देवी पार्वती ने उस समय अपने हाथों में जल लेकर उन निर्धन महिलाओं पर सुहाग रस छिड़क दिया और कहा कि तुम सभी का सुहाग अटल रहेगा. उसके बाद कुछ संपन्न और धनी परिवार की महिलाएं पकवानों से भरी टोली लेकर शिव-शक्ति की सेवा करने आ गई. भगवान शिव ने माता से कहा कि, तुमने तो सारा सुहाग रस निर्धन महिलाओं में बांट दिया है अब इन्हें क्या दोगी.

अपने रक्त से दिया सुहाग का वरदान

देवी पार्वती ने कहा कि इन्हें भी मैं अपने समान सौभाग्य का आशीर्वाद दूंगी. इसके बाद देवी पार्वती ने अपनी एक उंगली को काटा और अपने रक्त की कुछ बूंदें धनी महिलाओं पर छिड़क दी. इस तह मां पार्वती ने धनी-निर्धन महिलाओं को सुहाग बांटा था. इसके बाद देवी पार्वती ने नदी किनारे बालू के ढेर से एक शिवलिंग तैयार किया और उसकी पूजा की.

शिवलिंग से महादेव प्रकट हुए और माता पार्वती से कहा कि चैत्र शुक्ल तृतीया के दिन जो भी सुहागन महिलाएं शिव और गौरी पूजा करेगी उसे अटल सुहाग प्राप्त होगा. उनके पति की आयु लंबी होगी और कुंवारी स्त्रियों को सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा. तभी से गणगौर पूजा की जाने लगी.

णगौर पूजन करने से विवाहित कन्याओं का सुहाग बना रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है. वहीं अविवाहित स्त्रियों को सुयोग जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. गणगौर पूजा में कथा का विशेष महत्व है. इसके बिना पूजन अधूरा है. जानें गणगौर पूजा की कथा

गणगौर व्रत की कथा

गणगौर तीज को सौभाग्य तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव और देवी पार्वती संग पृथ्वी भ्रमण पर आए थे. उस दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी. शिव पार्वती के आने की खबर लगते ही गांव की कुछ निर्धन महिलाओं जल, फूल और फल लेकर उनकी सेवा में पहुंच गईं.

निर्धन महिलाओं को ऐसे बांटा सुहाग रस

देवी पार्वती और भगवान शंकर उन निर्धन महिलाओं की सेवा और भक्ति भाव से प्रसन्न हुए. देवी पार्वती ने उस समय अपने हाथों में जल लेकर उन निर्धन महिलाओं पर सुहाग रस छिड़क दिया और कहा कि तुम सभी का सुहाग अटल रहेगा. उसके बाद कुछ संपन्न और धनी परिवार की महिलाएं पकवानों से भरी टोली लेकर शिव-शक्ति की सेवा करने आ गई. भगवान शिव ने माता से कहा कि, तुमने तो सारा सुहाग रस निर्धन महिलाओं में बांट दिया है अब इन्हें क्या दोगी.

अपने रक्त से दिया सुहाग का वरदान

देवी पार्वती ने कहा कि इन्हें भी मैं अपने समान सौभाग्य का आशीर्वाद दूंगी. इसके बाद देवी पार्वती ने अपनी एक उंगली को काटा और अपने रक्त की कुछ बूंदें धनी महिलाओं पर छिड़क दी. इस तह मां पार्वती ने धनी-निर्धन महिलाओं को सुहाग बांटा था. इसके बाद देवी पार्वती ने नदी किनारे बालू के ढेर से एक शिवलिंग तैयार किया और उसकी पूजा की.

शिवलिंग से महादेव प्रकट हुए और माता पार्वती से कहा कि चैत्र शुक्ल तृतीया के दिन जो भी सुहागन महिलाएं शिव और गौरी पूजा करेगी उसे अटल सुहाग प्राप्त होगा. उनके पति की आयु लंबी होगी और कुंवारी स्त्रियों को सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा. तभी से गणगौर पूजा की जाने लगी.

Gold Price Today: सोने ने छुआ नया शिखर, रायपुर सराफा बाजार में 73 हजार प्रति दस ग्राम पार

Gold touched a ne

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोना नए शिखर पर पहुंच गया है और शनिवार को रायपुर सराफा बाजार में यह 73100 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा। इसी प्रकार चांदी भी 82100 रुपये प्रति किलो रही। शनिवार को सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना ही 67250 रुपये और 20 कैरेट 61400 रुपये पहुंच गया। सराफा विशेषज्ञों के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में और तेजी की संभावना है। अक्षय तृतीया तक सोना 75 हजार प्रति दस ग्राम का स्तर पार भी कर सकता है। इस प्रकार बीते पांच वर्षों में देखा जाए तो सोने की कीमतों में दोगुने से भी ज्यादा की तेजी आई है।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि अभी सोने की कीमतों में तेजी की ही संभावना बनी हुई है। बाजार में अभी तेजी का ही रुख बना हुआ है।

सराफा में पसरा सन्नाटा

कीमतों में तेजी के चलते इन दिनों सराफा बाजार में ग्राहकों का सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि खरीदारी की तुलना में इन दिनों बिकवाली ने थोड़ा जोर पकड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर खरीदारी के लिए कीमतों को लेकर पूछपरख बढ़ गई है।

कीमतों में तेजी को देखते हुए सराफा संस्थानों में इन दिनों लाइटवेट ज्वेलरी की नई रेंज आने लगी है,ताकि उपभोक्ताओं का बजट भी ज्यादा न बिगड़े। सराफा कारोबारियों के साथ ही ज्वेलर्स कंपनियों द्वारा अक्षय तृतीया को लेकर आकर्षक उपहारों की प्लानिंग की जा रही है।

MPPSC Exam: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 के लिए 13 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, इसके बाद लगेगी लेट फीस

Assistant Professor

 

 

MPPSC Exam: इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें वंचित उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। आयोग ने 5 अप्रैल से पंजीयन की लिंक खोल दी है। बिना विलंब शुल्क उम्मीदवार 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इस बीच आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 8 से 15 अप्रैल तक चलेगी।

 

आयोग 13 से 20 अप्रैल तक तीन हजार और 20 से 30 अप्रैल तक आवेदन करने पर 25 हजार रुपये विलंब शुल्क वसूलेगा। आयोग ने 9 जून को परीक्षा रखी है। सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है। इसमें बाटनी (126), कामर्स (124), अंग्रेजी (200), हिन्दी (116), इतिहास (77), गृह विज्ञान (42), गणित (124), संस्कृत (17) शामिल है। वहीं, 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे हैं।
यह था मामला

शासन ने भर्ती परीक्षा में सरकारी कालेज में पढ़ने वाले अतिथि विद्वानों का अनुभव, अनुभव के अंक और आयु सीमा का लाभ देने पर जोर दिया। मगर आयोग ने शासन के निर्देशों को नहीं माना। अतिथि विद्वानों को सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में छूट नहीं दी। नाराज उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई। उम्मीदवारों के पक्ष को कोर्ट ने सही माना। इसके बाद आयोग को भर्ती परीक्षा आगे बढ़ाना पड़ी।

National News: ‘कांग्रेस ने राम मंदिर पर नेताओं के होंठ बंद कराए, पीएम मोदी ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने कहा- झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री

Congress silenced

PM Narendra Modi Attack Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को राम मंदिर पर अपने होंठ बंद करने का निर्देश दिया था. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कम्यूनिकेशन हेड जयराम रमेश ने पीएम के आरोपों का खंडन किया है और मोदी पर काल्पनिक दुनिया में रहने और ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

पीएम मोदी ने राजस्थान के चुरू में शुक्रवार (5 अप्रैल) को एक रैली में कहा, “एक पत्रकार ने अभी मुझे बताया कि कांग्रेस ने एक एडवाइजरी जारी की है और पार्टी इकाइयों से कहा है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर पर कोई चर्चा होती है तो उन्हें अपने होंठ सील कर लेने चाहिए और कुछ नहीं बोलना चाहिए. उन्हें लगने लगा है कि अगर राम का नाम लिया तो पता नहीं कि कब राम-राम हो जाए.”

गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ने के पीछे राम मंदिर को भी बताया था कारण

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से राम मंदिर के मुद्दे का जिक्र कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद आया है. गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के पीछे पार्टी की ओर से 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने को एक बड़ा कारण बताया था.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर I.N.D.I.A गठबंधन को घेरा

पीएम मोदी ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और उसके I.N.D.I.A गठबंधन सहयोगियों पर भी हमला किया था और भीड़ को एक तरह से जनता की अदालत के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की थी. उन्होंने भीड़ से कहा, “मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए?” जैसे ही भीड़ ने हां में जवाब दिया तो मोदी ने कहा, “ऐसे लोगों को जिंदगी जेल में बितानी चाहिए कि नहीं बितानी चाहिए?” इसके बाद भीड़ ने फिर से हां कहा. इस पर मोदी ने कहा, “मैं इन भ्रष्ट वंशवादियों को बताना चाहता हूं कि चाहे वे कितना भी झूठ फैला लें, मोदी डरने वाले नहीं हैं.”

जयराम रमेश ने कहा- झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं पीएम

दूसरी ओर जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया: “प्रधानमंत्री अब एक काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं. वह झूठ बोलकर, गुमराह करके और ध्यान भटकाने की राजनीति करके थक चुके हैं. उन्हें आराम की जरूरत है.”

National News:जो कुछ भी किया है, चाहे वह कितना अच्छा क्यों न हो, यह सिर्फ ट्रेलर है, अजमेर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Modi said in

 

PM Modi Public Meeting in Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को बीजेपी की स्थापना हुई थी। ये संयोग देखिए कि आज ही मुझे पुष्कर में आने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं। जब नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों सालों का भविष्य तय करता है। लोकसभा का चुनाव ऐसा ही एक अवसर है।’

जो कुछ भी किया है, यह सिर्फ ट्रेलर है

उन्होंने कहा कि जो कुछ भी किया गया है, चाहे वह कितना भी अच्छा क्यों न हो। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘याद कीजिए कितने दशकों तक हमारे देश में जोड़-तोड़ वाली सरकार चलीं। गठबंधन की मजबूरियां और हर किसी के अपने स्वार्थ। इन सब में देश का हित पीछे छूट गया।’

2014 से देश में बदलाव की शुरुआत हुई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सभी का जीना मुश्किल हो था। हर दिन अखबारों में घोटालों और आतंकी हमलों की खबरें आती थी। 2014 से देश में बदलाव की शुरुआत हुई।
कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा जारी किया

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने शुक्रवार को झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हर पन्ने पर देश के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग की थी।’ उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं और न नीतियां बची हैं। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है। पार्टी चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, बल्कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कर रही है।

MP BJP: भाजपा का दावा स्थापना दिवस पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा

BJP claims

 

 

MP News: भोपाल । मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। दुश्मन बहुत चतुर और चालाक है, वह झूठ और फरेब की राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है, उससे सजग रहकर बूथ पर सबक सिखाना है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण, आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन आतंकी हमले होते थे, भ्रष्टाचार होता था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित व समृद्वशाली भारत बनने की ओर अग्रसर है।

गुलामी के प्रतीक कांग्रेस को बूथ पर समाप्त करना है। हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़कर डा. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64,523 बूथों पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। हमें प्रदेश में हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ना है और 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर नया इतिहास रचना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुलामी के प्रतीकों को देश से हटा दिया है। देश में गुलामी की एक ही प्रतीक कांग्रेस बची है, जिसे चुनाव में हर बूथ पर समाप्त करना है। शर्मा ने कहा कि आज देश में गुलामी की एक ही प्रतीक कांग्रेस बची है, उसे लोकसभा चुनाव में बूथ-बूथ पर समाप्त कर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर कांग्रेस को समाप्त करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज एवं पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराया एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आज 45वां स्थापना दिवस मना रही है लेकिन जब हम देश के लाखों साल पुराने इतिहास को देखें तो यह बहुत छोटा दिखाई देता है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया और देश को दुरावस्था की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश में गरीब कल्याण के कार्य किए गए।

इसी का परिणाम है कि आज भारत विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की विकास की आंधी के आगे इंडी गठबंधन मैदान छोड़ गई है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में उल्लेख किया है कि नई शिक्षा नीति में संशोधन करेंगे। यह वही कांग्रेस है जिसने पाठ्यक्रमों से भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण के इतिहास को हटाकर हमारी सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया था। जिसने भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

कांग्रेस कह रही है कि अग्नि वीर योजना बंद करेंगे। यह उन नौजवान युवाओं का अपमान है, जो सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण, आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेसी बहुत चालक और झूठे हैं, सजग रहकर इन्हें सबक सिखाना है। अबकी बार हम 29 की 29 सीटें जीतकर 400 के संकल्प को पूरा करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक, पूर्व डिप्टी कलेक्टर सहित कांग्रेस नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के उज्जैन जिले के घट्टिया से तीन बार के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व जनपद अध्यक्ष भारत सिंह पंवार, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पटेल एवं पूर्व डिप्टी कलेक्टर रमेशचंद्र सक्सेना सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
कांग्रेस के वे नेता जो विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में आए

सुरेश पचौरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री

गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी – धार से पूर्व सांसद

संजय शुक्ला- इंदौर से पूर्व विधायक

विशाल पटेल- पिपरिया से पूर्व विधायक

अर्जन पलिया- पूर्व विधायक

अंतर सिंह दरबार- पूर्व विधायक

गंभीर सिंह — चौरई (छिंदवाड़ा) से पूर्व विधायक

अरुणोदय चौबे — पूर्व विधायक

राकेश मावई- मुरैना से पूर्व विधायक

शिवदयाल बागरी- गुनौर से पूर्व विधायक

कमलापत आर्य — भांडेर से पूर्व विधायक

जगत बहादुर सिंह (अन्नू)- जबलपुर के महापौर

अतुल शर्मा- एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

सैयद जाफर — कमल नाथ के करीबी

कमलेश शाह– विधायक अमरवाड़ा छिंदवाड़ा

विक्रम अहाके- छिंदवाड़ा महापौर

अजय सक्सेना — पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र

दीपक सक्सेना- पूर्व मंत्री और कमल नाथ के करीबी

पांच अप्रैल तक 30 हजार से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य दल के नेता — 30,000 लगभग

कांग्रेस से भाजपा में आने वाले– 25000 लगभग

पूर्व विधायक– 14

विधायक — 1

पूर्व सांसद– 3

पूर्व महापौर–1

महापौर — 1

जनप्रतिनिधि–1000

Bhopal News: लोड बढ़ने से बार-बार गुल हो रही है बिजली, पुराने की जगह नए ट्रांसफार्मर लगेंगे

increase in load

 

भोपाल । गर्मी का सीजन शुरू होते ही संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के बाजार एवं आवासीय इलाकों में बार-बार बिजली गुल होने लगी है। दरअसल ग्रीष्मकाल में लोड बढ़ जाता है। यहां पर कई पुराने ट्रांसफार्मर हैं, जो बढ़ा हुआ लोड सहन करने में सक्षम नहीं हैं। बिजली कंपनी ने अब कुछ इलाकों में नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है।

नगर के विस्तार के साथ ही यहां पर बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ रही है। इस समय संत हिरदाराम नगर में करीब 18 हजार घरेलू कनेक्शन हैं। नई कालोनियों में लोग घरों में एयर कंडीशनर भी लगवा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड बढ़ता है, जिससे अचानक बिजली गुल होने की शिकायते आती हैं। इससे निपटने के लिए बिजली कंपनी के बैरागढ़ जोन ने रिफार्म योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की है। गायत्री कालोनी में ट्रांसफार्मर स्थापित भी कर लिया गया है। इसकी स्थापना से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या पर रोक लगेगी। क्षेत्र में कुछ ट्रांसफार्मर तो इतने पुराने हो गए हैं कि उनकी मरम्मत भी आसानी से नहीं हो पाती। गर्मी में आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

स्टाफ की कमी से भी है परेशानी

बैरागढ़ जोन में बिजली से संबधित शिकायतों के समाधान के लिए मेंटनेंस अमले की कमी के कारण भी समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। जोन क्षेत्र में केवल चार नियमित कर्मचारी हैं। बिजली कंपनी को अस्थाई कर्मचारियों की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं। बिजली कंपनी ने मुख्यालय से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी के प्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि घर में एसी या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लगवाए हैं तो बढ़ा हुआ लोड स्वीकृत करवा लें। ऐसा करने से बिजली कंपनी निकट के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा देती है, जिससे बार-बार बिजली गुल नहीं होती।

Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की बालकनी से गिरी छात्रा, मौत

Student falls from

Bhopal News: ऐशबाग थाना इलाके में मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर जाने के कारण एक युवती की मौत हो गई। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती हादसे का शिकार हुई है, या फिर उसने खुदकुशी की है। इस मामले में अभी स्वजन के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

 

रोजा इफ्तार से लौटी थी छात्रा

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय अफरा अली पुत्री अनवरअली अहमद कालोनी में परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता निजी काम करते है। उसका परिवार तीन मंजिल मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। गुरुवार को अफरा अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के घर रोजा इफ्तार में शामिल होने गई थी। वहां से मां-बेटी रात करीब 10 बजे घर वापस लौटे थे। रात करीब 12 बजे परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान अफरा घर की बालकनी की तरफ गई थी। कुछ देर बाद ही पड़ोसियों ने शोर मचाते हुए अफरा के छत से गिर जाने की जानकारी दी।

गंभीर रूप से घायल युवती को पीरगेट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अफरा ने दम तोड़ दिया। परिवार में अफरा की बड़ी बहन भी है। शादी के बाद वह अपने परिवार के साथ रहती है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर अनुमान है कि बालकनी में पैर फिसल जाने के कारण अफरा अली नीचे गिरी। उसके सिर व नाक में गंभीर चोट आई थीं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...