Lok Sabha Chunav 2024: सागर और खजुराहो लोकसभा सीट पर महिला प्रत्याशियों के उतरने से दिलचस्प हुआ मुकाबला

contest became interesting

Lok Sabha Chunav 2024: बुंदेलखंड में आने वाली चारों लोकसभा सीटों में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। भाजपा ने दो सीट सागर और दमोह में नया चेहरा उतारा है तो कांग्रेस ने सभी सीटों पर नए उम्मीदवार दिए हैं। भाजपा ने सागर से सांसद राजबहादुर सिंह का टिकट काटकर लता वानखेड़े को उतारा है तो खजुराहो में सपा ने मीरा दीपक यादव को लड़ाया है।

सपा ने पहले यहां से डा. मनोज यादव को टिकट दिया था, पर बाद में उन्हें कमजोर समझकर पार्टी ने 48 घंटे में उनकी जगह मीरा यादव टिकट दे दिया। अंचल में दो महिला उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला रोचक हो गया है।

उधर, टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने परंपरागत चेहरे और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार पर फिर भरोसा जताया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार से होगा, जो पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं। दमोह में भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों ने जातिगत समीकरण साधते हुए लोधी समाज से उम्मीदवार बनाए हैं।

कांग्रेस में रहते हुए दमोह से 2020 का उपचुनाव हार चुके राहुल लोधी के भाजपा में आने के बाद पार्टी ने उन्हें यहां से प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस से बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी लड़ रहे हैं। खजुराहो से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा फिर मैदान में हैं। बुंदेलखंड की चार सीटों में से दमोह, खजुराहो और टीकमगढ़ सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल और तीसरे चरण में शामिल सागर सीट के लिए सात मई को मतदान होगा।

कांग्रेस ने खजुराहो सीट इंडी गठबंधन के समझौते के अंतर्गत सपा को दी है। बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस ने नया चेहरा उतारकर भाजपा को मात देने की कोशिश की है। कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती यह है कि यह सभी सीटें भाजपा का गढ़ रही हैं। भाजपा यहां अत्यधिक मतों के अंतर से जीतती रही है।

दमोह में तो कांग्रेस आखिरी बार 1984 में जीती थी। ऐसे में कांग्रेस भाजपा के इन अभेद्य किलों को ढहाने की पूरी कोशिश कर रही है। पूरे अंचल के मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी या प्रियंका में से किसी की सभा भी यहां हो सकती है।

खजुराहो लोकसभा सीट

इस सीट पर प्रदेश ही नहीं भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की नजरें टिकी हैं। कारण यहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा दूसरी बार मैदान में हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह को चार लाख 92 हजार मतों से हराया था। इस बार मुकाबला इसलिए रोचक है कि सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को यहां से लड़ाया है। उत्तर प्रदेश से लगी इस सीट पर सपा का भी प्रभाव रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अतिरिक्त सपा उम्मीदवार के पक्ष में कांग्रेस नेताओं की भी यहां सभाएं होंगी। विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो से अधिक दूसरी सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी आठ सीटें जीती थी।

सागर लोकसभा सीट

यहां कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले बसपा से पार्टी में आए चंद्रभूषण सिंह बुंदेला पर दांव खेला है। वह खुरई सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट मांगे रहे थे। उनका मुकाबला भाजपा की जमीनी और संगठन से जुड़ी कार्यकर्ता लता वानखेड़े से है। लता ने ग्राम पंचायत के पंच से राजनीति शुरू की थी। वह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं। उनका चुनाव जोर पकड़ चुका है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की भी उनके समर्थन में सभा हो चुकी है, पर कांग्रेस की अभी कोई बड़ा सभा नहीं हुई। यहां कांग्रेस के दमदार नेता अरुणोदय चौबे के भाजपा में जानेे से भी समीकरण बदले हैं। विधानसभा चुनाव में यहां आठ में सात सीटें भाजपा ने जीती थी।

दमोह लोकसभा सीट

भाजपा इस सीट पर 1989 से लगातार जीतती आ रही है। 2014 और 2019 में यहां से प्रहलाद पटेल निर्वाचित हुए थे। उनके विधायक बनने के बाद भाजपा ने इस सीट पर राहुल सिंह लोधी को लड़ाया है। लोधी मतदाता यहां बहुतायत हैं, इसलिए कांग्रेस ने भी जातिगत समीकरण देखते हुए बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को उतारा है। इस तरह दोनों दलों में लड़ाई नए-नए प्रत्याशियों के बीच है। विधानसभा चुनाव में यहां की आठ में से सात सीट पर भाजपा जीती थी।

टीकमगढ़ लोकसभा सीट

एससी के लिए सुरक्षित यह सीट भी कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। कारण, भाजपा ने यहां से तीन बार के सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के पंकज अहिरवार हैं। नया चेहरा होने के नाते उनके सामने कुछ जगह पहचान का संकट भी आ रहा है। वह विधानसभा चुनाव में जतारा से टिकट मांग रहे थे। पंकज युवा कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं। विधानसभा चुनाव में यहां आठ में पांच सीट भाजपा और तीन कांग्रेस ने जीती थी।

किस सीट पर कब कौन जीता

सागर — इस सीट पर कांग्रेस आखरी बार 1991 में जीती थी। 1996 से लगातार भाजपा जीत रही है।

दमोह — यहां कांग्रेस 1984 में जीती थी, इसके बाद से लगातार भाजपा जीत रही है।

खजुराहो — यहां कांग्रेस के सत्यव्रत चतुर्वेदी 1999 में जीते थे, उसके बाद 2004 से भाजपा जीती है।

टीकमगढ़ — 2009 में बनी इस सीट से पिछले तीन बार से भाजपा के वीरेंद्र कुमार जीत रहे हैं। वह फिर मैदान में हैं।

किस लोकसभा क्षेत्र में कौन-कौन विधानसभा सीट

सागर – सागर जिले की बीना, खुरई, सुरखी, नरयावली, सागर और विदिशा जिले की कुरवई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा सीट।

MP Board 8th 5th Result Date: पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगा घोषित

Result of c

Bhopal News: प्रदेश के पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10 से 15 अप्रैल के बीच में घोषित होने की संभावना है।प्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में है। यह परिणाम एक अप्रैल को आना था, लेकिन अब तक 70 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हुआ है। मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक समाप्त करना था। वहीं शिक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम नहीं पूरा हो पा रहा है।ऐसे में अब तक अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट आना बहुत मुश्किल लग रहा है।अभी विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र ने जो समय-सारिणी तय किया था,उसके हिसाब से अप्रैल के पहले सप्ताह में पांचवीं व आठवीं का परिणाम आना था, लेकिन अब तक 30 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना है।


चार लाख विद्यार्थियों की कापियों को जांचने निजी स्कूल के शिक्षक लगे हैं

निजी स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम के चार लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं मिल रहे हैं।इस कारण निजी स्कूलों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।शिक्षकों ने पिछले साल का मानदेय नहीं मिलने से इस बार

की कापियों को जांचने से इंकार कर दिया है। राजधानी के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 3200 शिक्षकों को साढ़े पांच लाख से अधिक कापियाें को जांचने के लिए लगाया गया है। इसमें अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की कापियां जांचने के लिए निजी स्कूल के करीब डेढ़ हजार शिक्षक हैं।अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है।इस कारण मूल्यांकन में देरी हो रही है।

मूल्यांकन केंद्र ही नहीं पहुंचे 244 शिक्षक

भोपाल की अरेरा कालोनी के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए मूल्यांकन केंद्र पर 244 शिक्षक कापी जांचने ही नहीं पहुंच रहे हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू, पर्यावरण अध्ययन विषय के शिक्षक शामिल हैं।शिक्षक संगठनों का कहना है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में या स्कूल के ही किसी दूसरे काम में लगी थी, उन्हें भी इस 244 शिक्षकों की सूची में शामिल कर लिया गया है।

इनका कहना है

-पांचवीं व आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

उमा माहेश्वरी,अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, किसे कहां से मिला टिकट

Congress released

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद देशभर में सियासी दंगल शुरू हो चुका है. चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं. लिस्ट में आंध्र की 5 सीट, बिहार की 3, ओडिशा की 8 और पश्चिम बंगाल की एक सीट है.

बिहार की किशनगंज से मोहम्मद जावेद, कटिहार से तारिक अनवर, भागलपुर से अजीत शर्मा, ओडिशा के बारगढ़ से संजय भोई, सुंदरगढ़ से जनार्दन, बोलांगीर से मनोज मिश्रा और कालाहांडी से द्रौपदी मांझी कांधमल से अमीर चंद नायक बेहरमपुर से रश्मी रंजन पटनायक, पश्चिम बंगाल की दार्जलिंग सीट से मुनीष तमांग को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि इस लिस्ट के साथ ही कांग्रेस अब तक 231 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

सीट (राज्य)                                  उम्मीदवार का नाम

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश)                     एमएम पल्लम राजू
राजाहमुंदरी (आंध्र प्रदेश)                     गिदुगू रूद्र राजू
बापातला (आंध्र प्रदेश)                        जेडी सीलम
कडापा (आंध्र प्रदेश)                        वाईएस शर्मिला रेड्डी
किशनगंज (बिहार)                         मोहम्मद जावेद
कटिहार (बिहार)                            तारिक अनवर
भागलपुर (बिहार)                          अजीत शर्मा
बारगढ़ (ओडिशा)                          संजय भोई
ओडिशा (सुंदरगढ़)                         जनार्दन देहुरी
बोलनगीर (ओडिशा)                         मनोज मिश्रा
कालाहांडी (ओडिशा)                       द्रौपदी माझी
नबरंगपुर (ओडिशा)                        भुजबल माझी
कांधमल (ओडिशा)                         अमीर चंद नायक
बहरामपुर (ओडिशा)                      रश्मि रंजन पटनायक
कोरापुत (ओडिशा)                          सप्तगिरी संकर उलाका
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)                    मुनीष तमांग

बेहद खास हैं बंगाल में कांग्रेस के उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में लड़ाई खास तौर पर दिलचस्प है क्योंकि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिया है. दार्जिलिंग लोकसभा सीट से जिस मुनीष तमांग को मैदान में उतारा गया है वे उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में ख़ासा चर्चित नेता हैं. भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीष तमांग गोरखालैंड आंदोलन का हिस्सा रहे हैं.

वह चार दिन पहले 28 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल हुए थे. दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं समग्र भारत को लेकर आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं. बीते कई सालों से हमारे गोरखा समुदाय ने BJP को समय दिया, लेकिन उसके बदले हमारे समुदाय को धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला. इस क्षेत्र में वह BJP के सहयोगी के तौर पर जाने जाते थे और अब जब कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं तो यहां से मौजूदा सांसद राजू बिष्ट से उनकी सीधी टक्कर होगी.

Lok Sabha Election 2024: ’10 सालों में जो हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर है’, राजस्थान में पीएम मोदी ने बता दी बीजेपी की आगे की रणनीति

just a trailer

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने चुनावी रणभेरी बजा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो चुकी हैं. राजस्थान के कोटपुतली में मंगलवार (2 अप्रैल) को पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है. मोदी तो मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 10 सालों में बहुत कुछ हुआ होगा, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वो सिर्फ ट्रेलर है.

विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा, ”मुझसे लोग कहते हैं, क्या बाकी बचा है, कुछ तो आराम करो, लेकिन ऐसे लोग भूल जाते हैं कि मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है.”

‘राजस्थान का जलवा, पूरी दुनिया ने देखा’

उन्होंने कहा, ”इतना बड़ा जनसैलाब, आपका ये उत्साह, आपका ये जोश, 4 जून के संकेत दे रहा है. मैं देख रहा हूं आप सबने निर्णय ले लिया है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’. एक तरफ बीजेपी है जो देश को आगे ले जाने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ कांग्रेस जो देश को लूटने वाली पार्टी है. राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे, तब पूरी दुनिया ने देखा.”

‘जिसे किसी ने पूछा नहीं, उसे मोदी ने पूजा है’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की धरती पर, जो वीरों की धरती है, जुबान के पक्के लोगों की धरती पर कहना चाहता हूं कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों जिसे पूछा तक नहीं, मोदी ने उसे पूजा है. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस ने देश के करोड़ों छोटे किसानों को कभी नहीं पूछा. मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं.”

उन्होंने कहा, ”देश में BJP का मतलब है – विकास और समाधान. कांग्रेस का मतलब है – देश की हर बीमारी की जड़. आप देश की कोई भी बड़ी समस्या देखेंगे, तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी.”

Uttarakhand: ‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम

was born not to

National: रुद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अपार जनसमूह देखकर समझ नहीं आ रहा कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। भाजपा ने 10 साल में उत्तराखंड का खूब विकास किया है और यह अभियान जारी रहेगा।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

देव भूमि से मिला आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। हमने उत्तराखंड से किया हर वादा पूरा किया है। अब तीसरे टर्म में फ्री बिजली का वादा है।

पीएम मोदी ने कहा, मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी-

देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। मोदी आपके लिए मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। 10 साल में जो विकास हुआ, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। तब तक न रुकना है, न थकना है।

इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।

कांग्रेस, भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती हैं। कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती।

यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। लेकिन जब भाजपा CAA के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।

उत्तराखंड की लोकसभा सीटें

टेहरी गढ़वाल

गढ़वाल

अल्मोडा (एससी)

नैनीताल-उधमसिंह नगर

हरिद्वार

2024 में भीषण गर्मी का करना पड़ सकता सामना

severe heat i

 

 

इस वर्ष भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 2024 के गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। अप्रैल महीने में दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। हाल ही में साइंस एडवांस जर्नल में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में हीट वेव के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 1979 से 1983 तक, पूरी दुनिया में हीट वेव की लहरें औसतन आठ दिनों तक चलती थीं, लेकिन 2016 से 2020 तक यह 12 दिनों तक बढ़ गई हैं।

योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण सुप्रीम कोर्ट में हुए पेश,मांगी माफ़ी

Guru Ramdev

 

 

पतंजलि विज्ञापन मामले में मंगलवार को योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिपण्णी की। रामदेव और बालकृष्‍ण के प्रति नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत के आदेशों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आपके खेद जताने के तरीके को हम मंजूर नहीं कर सकते। 21 नवंबर के कोर्ट के आदेश के बाद भी अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस की गई। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और पतंजलि विज्ञापन छापे जा रहे थे. एससी की इस फटकार पर पतंजलि की और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए माफी गई। रामदेव और बालकृष्ण के वकील ने कहा कि दोनों आगे आकर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने को तैयार हैं। इसके बाद रामदेव और बालकृष्ण अदालत में आगे आए। रामदेव ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से हाथ जोड़ कर माफी मांग रहे हैं।

रामदेव और बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था

सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के उत्पादों और उनके चिकित्सकीय प्रभावों के विज्ञापनों से संबंधित अवमानना कार्यवाही के मामले में 2 अप्रैल को योग गुरु रामदेव और कंपनी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण से व्यक्तिगत रूप से अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा था। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कंपनी और बालकृष्ण को पहले जारी किए गए अदालत के नोटिस का जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का बीजेपी पर आरोप,कहा पार्टी में शामिल होने का ऑफर, नहीं तो हो जाएगी गिरफ्तारी

minister Atishi blames BJP

 

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को नया खुलासा किया है। दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे करीबी के जरिए मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। शामिल नहीं होने पर गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के और भी कई नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार होने की संभावित नेताओं के नाम भी उन्होंने साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार नेताओं यानी मैं सौरभ भारद्वाज दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को जल्द ही जेल में डालने के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है।

आतिशी ने दावा करते हैं वह कहा कि आने वाले दिनों में मेरे घर पर या मेरे रिश्तेदारों के यहां रेड हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद ईडी हमें कई नोटिस भेजेगा और बाद में हमारे भी गिरफ्तारी होगी। बता दें कि ईडी ने हाल ही में कोर्ट में दावा किया है कि केजरीवाल ने विजय नायर के बारे में कहा था कि यह मेरा आदमी है इस पर पूरा भरोसा करो। ईडी ने दावा किया है कि विजय नायर और कुछ लोगों ने मिलकर इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया है। ईडी ने यह भी जानकारी दी है कि विजय नायर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तब के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए काम करता था।

पंजीयन में महिलाओं को विशेष छूट के सुखद परिणाम आ रहे सामने

women in registration

 

इंदौर।
मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा सम्पत्तियों के पंजीयन में महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही। अब इसके सुखद परिणाम सामने आ रहे है। प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम पर संपत्तियों के पंजीयन किए जाने का चलन बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इंदौर जिले में 93400 रजिस्ट्रीयां हुई हैं। इनमें 34300 रजिस्ट्रीयां महिलाओं के नाम पर हुई हैं। दरअसल महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा पंजीयन में दी जा रही दो प्रतिशत की छूट का लाभ लेते हुए लगभग 94 करोड रुपए की छूट प्राप्त की। इंदौर जिले में गत 1 वर्ष में ही महिलाएं 5 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन बनी हैं। गत वित्तीय वर्ष में 1लाख75 हजार दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है जिससे राज्य सरकार को लगभग 2415 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज प्रदेश के दौरे पर ,सीएम रहेंगे साथ

President Nadda will

 

भोपाल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज जबलपुर और शहडोल दौरे पर रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष जबलपुर, शहडोल में जनसभा, बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11ः30 बजे जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष दोपहर 2 बजे शहडोल के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे से जबलपुर में शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा शाम 6.10 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे और शाम 7.10 बजे पदमश्री डॉ. एच.सी.डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।

नड्डा के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम

सीएम डॉ मोहन यादव मंगलवार को रीवा, जबलपुर और शहडोल के दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव सुबह 8 बजे छिंदवाड़ा से रीवा के लिए रवाना होंगे। रीवा में सीएम यादव 8.55 बजे स्थानीय कार्यक्रम मर शामिल होंगे और इसके बाद जबलपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम यादव सुबह 10.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...