मुरैना में भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल

njured in a horrific

 

मुरैना

प्रदेश के मुरैना में एक भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल हो गए हैं और 12 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सिविल लाइन थाना के सिकरोदा नहर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं इनमे से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार सभी यात्री ग्वालियर से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

लोकसभा चुनाव के बीच पुलिस को बड़ी सफलता

Big success fo

 

नक्सलियों से मुठभेड़ में 1 महिला सहित 6 नक्सली मारे

बालाघाट

पुलिस को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दो जिलों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 1 महिला सहित 6 नक्सली मारे गए. मध्य प्रदेश के बालाघाट में 2 और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 4 नक्सलियों के मारे गए है. दोनों राज्यों के सुरक्षाबलों को मौके से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं. उन्होंने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है. बालाघाट में मारे गए नक्सलियों पर 43 लाख रुपये का इनाम था.

इनमें एक महिला भी थी. इनके पास से पुलिस को एक AK-47 सहित दो हथियार मिले है। घटना के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में एरिया डॉमिनेशन और सर्चिंग तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि लोकसभा चुनाव के बीच नक्सली बड़ी वारदात कर सकते हैं. इस सूचना पर पुलिस ने बालाघाट सीमा में सर्चिंग की. इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा के बीच डाबरी और पितकोना के पास केराझरी के जंगल में उनका सामना नक्सलियों से हो गया.

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, मुहम्मदाबाद में ‘फाटक’ के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

Mukhtar Ansari's body

 

मुख्तार अंसारी के घर के आगे हुई बैरिकेटिंग

गाजीपुर में मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के घर के आगे बैरिकेटिंग कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं मीडिया कर्मियों को अब अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. बांदा से शव यहां लाया जा रहा है लेकिन 8-9 घंटे लगेंगे. 400 किलोमीटर की दूरी है. भारी संख्या में मुख्तार के समर्थक यहां खड़े हैं. मुख्तार को गरीबों का मसीहा बता रहे हैं. उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं यह कहते हुए की उनको जहर देकर मारा गया. शव पहुंचने पर पास के काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना

मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है. मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को लेकर पुलिस गाजीपुर के लिए रवाना हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार का शव रवाना हुआ है. मुख्तार के शव के साथ काफिले में करीब एक दर्जन वाहन शामिल हैं, शव के साथ मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी मौजूद है.

Kamal Nath: छिंदवाड़ा में चुनावी सभा में भावुक हुए कमल नाथ, बोले- मेरा आखिरी दम तक देना साथ

Kamal Nath became

 

 

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक बार फिर चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भावुक अपील की है। परासिया के बीजागोरा में सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन छिंदवाड़ा की जनता के काम तो मैं ही करता हूं। छिंदवाड़ा की जनता के काम नहीं रुकेंगे सबके काम करने की गारंटी मैं लेता हूं।

छिंदवाड़ा की जनता से कमलनाथ ने भावुक अपील करते हुए कहा कि आप आखरी दम तक मेरा साथ देना। छिंदवाड़ा की परासिया विधानसभा के बीजागोरा में कमलनाथ ने कहा कि मैंने पिछले 44 साल में छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

Bihar Lok Sabha Election: महागठबंधन में डील पक्की, राजद-26, कांग्रेस-9 सीटों पर लड़ेगी, देखें लिस्ट

Deal sealed in grand alliance,

पटना। बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद बिहार की 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी बिहार में सिर्फ 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। वामदलों के खाते में 5 सीटें गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाकपा माले 3 सीट और माकपा और भाकपा 1-1 सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। आज पटना में राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का ऐलान किया गया।

इन सीटों पर लड़ेगी राजद

राजद प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि RJD गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी प्रत्याशी उतारेगी। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राष्ट्रीय जनता दल के खाते में आई है।

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

किशनगंज

कटिहार

भागलपुर

मुजफ्फरपुर

समस्तीपुर

पश्चिमी चंपारण

पटना साहिब

सासाराम

महाराजगंज

अन्य दलों के खाते में ये सीटें

भाकपा माले आरा, काराकाट और नालंदा में चुनाव लड़ेंगे

CPI बेगूसराय और सीपीएम खगड़िया सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा माले को अगिआंव सीट मिली है।

Sport News: IPL में कितनी है रियान पराग की सैलरी? कैसा है रिकॉर्ड? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ

Riyan Parag's salary

 

 

IPL 2024 Riyan Parag: आईपीएल 2024 की शुरुआत से ही रियान पराग ने अपने विस्फोटक बैटिंग से महफिल लूट ली है. हर तरफ रियान की ही चर्चा है. दरअसल, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया. डीसी के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्होंने चौके-छक्के लगाए और 25 रन बनाए. यहां जानिए आखिर आईपीएल से कितना कमाते हैं रियान पराग?

आरआर ने आईपीएल 2024 के लिए रियान पराग को कितने में खरीदा?

रियान पराग अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से ही राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं. साल 2019 में उन्हें आरआर ने अपने साथ जोड़ा था. इस साल आरआर ने रियान को 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा है. साल 2023 में भी उन्हें इतने ही रुपए में खरीदा गया था. साल 2019 से 2022 तक उन्हें हर साल 20 लाख रुपए मिलेत थे.

आईपीएल में रियान पराग के बैटिंग स्टैट्स

रियान पराग ने अब तक आईपीएल 2024 के पहले दो मैच खेले हैं. साल 2023 तक उन्होंने 54 मैच खेले हैं. रियान ने 16.92 की औसत से 643 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. रियान ने साल 2023 तक 45 चौके और 30 छक्के लगाए हैं. बता दें कि उन्होंने लगभग दो साल बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया.

आईपीएल में रियान पराग के बॉलिंग स्टैट्स

रियान पराग ने साल 2022 तक ही बॉलिंग की है. 2022 के बाद उन्होंने अभी तक बॉलिंग नहीं की है. 2022 तक उन्होंने 48 मैच खेले हैं. रियान ने 70 की औसत से 4 विकेट लिए. हालांकि, जरूरत पड़ने पर पराग अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं.

रियान पराग बायोग्राफी

रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को असम में हुआ था. रियान एक भारतीय क्रिकेटर हैं. वो 2018 में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. रियान डोमेस्टिक क्रिकेट में असम के लिए खेलते हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में शुरू से ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते आ रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स तीसरा मैच 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स का चौथा मैच 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर में खेला जाएगा.

Summer Drink: गर्मियों में घर पर बनाएं छाछ का रायता, मिलेंगे कई स्वास्थ लाभ, आसान है इसे बनाने का तरीका

something cold

Butter Milk: गर्मियों में आप भी कुछ ठंडा पीना चाहते हैं तो घर पर ही छाछ का रायता बना सकते हैं आज हम आपको बताएंगे इसको बनाने का तरीका.

गर्मियों में रायता पीने के फायदे

कुछ लोगों को गर्मी का मौसम बेहद पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोगों को कम पसंद आता है. ऐसे में अधिकतर लोग गर्मियों में ठंडा पीना पसंद करते हैं. आप भी कुछ ठंडा पीने की चाहत में है तो यह खबर आपके लिए है. गर्मियों में आप घर बैठे छाछ का स्वादिष्ट रायता बनाकर पी सकते हैं.

इससे आपकी सेहत को काफी फायदा होगा साथ ही आपका शरीर ठंडा महसूस करेगा. वैसे तो आप रायते को कभी भी पी सकते हैं. लेकिन भोजन से एक-दो घंटे पहले या 1 घंटे बाद इसे पीना काफी अच्छा होता है.

अगर इस तरीके से इसका सेवन किया जाए तो इससे हमारी पाचन क्रिया मजबूत रहती है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती है. आईए जानते हैं घर पर छांछ से रायता कैसे बना सकते हैं. सबसे पहले एक बाउल में छाछ और दही को अच्छी तरह मिला लें.

फिर इसमें ऊपर से शक्कर डालकर इसे अच्छे से घोट लें. ध्यान रहे डायबिटीज मरीजों को बिना शक्कर का रायता पीना चाहिए. दही शक्कर को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें बूंदी, हरा धनिया, पुदीना, जीरा पाउडर, काला नमक आदि मसाले डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें.

अगर आप इसे ठंडा पीना चाहते हैं, तो थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज में रख सकते हैं. इसके अलावा रायता में अगर आप चाहे तो सब्जियां ,बूंदी या अन्य चीज मिल सकते हैं. गर्मियों के दिनों में रायता पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.

इससे पेट फूलने की समस्या दूर होती है, वजन कम होता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, पाचन क्रिया को सुधरता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है, गैस, कब्ज जैसी परेशानियों से राहत मिलती है. अगर रायता का सेवन भोजन के साथ किया जाए तो यह भोजन का स्वाद को बढ़ाता है.

देश में बढ़े इन जरूरी दवाओं के दाम, NPPA ने लिया इस तारीख से मेडिसिन महंगी करने का फैसला

medicines increased

Medicine Prices Increased: देश में दवाओं के दाम को लेकर आजकल हलचल मची हुई है. अभी हाल ही में बीपी, डाइबिटीज, बुखार जैसी दवाओं के दाम कम होने को लेकर खबर आई थी. हालांकि आज कुछ जरूरी दवाओं के दाम बढ़ने को लेकर खबरें आई हैं और इसके बाद कुछ आवश्यक मेडिसिन्स के दाम में आने वाले दिनों में मामूली इजाफा देखा जा सकता है. जानिए कौनसी दवाएं होंगी ये-

नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसिन्स के तहत बढ़ी दवाओं की कीमत

दवा मूल्य निर्धारण नियामक या भारत के ड्रग प्राइस रेगुलेटर ने जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची- नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसिन्स (NLEM) के तहत दवाओं की कीमतों में 0.0055 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. ये बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में सालाना बदलाव के मुताबिक की गई है. इसमें कुछ पेनकिलर या दर्दनिवारक दवाएं, एंटीबायोटिक्स और संक्रमण रोधी दवाओं सहित आवश्यक दवाओं की कीमतों में 1 अप्रैल से मामूली इजाफा देखने को मिलेगा. आर्थिक समाचार पोर्टल इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर मिली है.

WPI डेटा के बेस पर निकाले गए दवाओं के दाम

राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण या नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) के जरिए निकाले गए नोटिस में कहा गया है कि “वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय से मुहैया कराए गए WPI डेटा के बेस पर, 2022 WPI में सालाना बदलाव इसी अवधि की तुलना में कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान (+) 0.00551 फीसदी के रूप में काम करता है.”

मेडिसिन्स के रेट में मामूली 0.00551 फीसदी की बढ़ोतरी की गई

इसका सीधा सा मतलब है कि साल 2022 की तुलना में कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान थोक मूल्य सूचकांक के बेस पर कुछ जरूरी दवाओं के दाम में बढ़ोतरी की जरूरत महसूस हुई है और इनकी कीमतों में मामूली 0.00551 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है.

क्या कहते हैं दवा बाजार से जुड़े जानकार

उद्योग के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि यह फार्मा उद्योग को खुश करने के लिए शायद ही कोई खबर है. खासकर तब जबकि पिछले साल और उससे पिछले साल यानी 2022 में कीमतों में 12 फीसदी और 10 फीसदी की दो भारी बढ़ोतरी के बाद ये उसके सामने कुछ नहीं है. हालांकि एक एनजीओ से जुड़े एक ऑफिशियल ने कहा कि यह एक अच्छा कदम होगा जिससे इन दवाओं की सामर्थ्य बनाए रखने में रुचि बनी रहेगी.

BSP Candidates List: मायावती ने एमपी की 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, राजगढ़ और भोपाल से किसे मिला टिकट?

Mayawati announced

MP News: मायावती की पार्टी बीएसपी ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (29 मार्च) को 6 और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने भोपाल से भानू प्रताप सिंह को टिकट दिया है.

राजगढ़ से बीएसपी ने राजेंद्र सूर्यवंशी पर भरोसा जताया है. यहां कांग्रेस ने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को और बीजेपी ने रोडमल नागर को उम्मीदवार बनाया है. इसी तरह होशंगाबाद से राम गोविंद बरुआ, टीकमगढ़ से दल्लूराम अहिरवार, रीवा से अभिषेक पटेल, रतलाम से रामचंद्र सोलंकी और खरगोन (एसटी रिज़र्व) सीट से शोभाराम डाबर को टिकट दिया गया है.

अन्य सात सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार?

इससे पहले बीएसपी ने अपनी पहली लिस्ट में 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था. बालाघाट से पूर्व निर्दलीय सांसद कंकर मुंजारे, जबलपुर से राकेश चौधरी, शहडोल से धनीराम कोल, मंडला से इंदर सिंह उइके, सतना से नारायण त्रिपाठी, सीधी से पूजन राम साकेत और खजुराहो से कमलेश पटेल को प्रत्याशी बनाया गया.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के मुताबिक बीएसपी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश में कब है लोकसभा चुनाव?

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण में जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, मंडला और बालाघाट में चुनाव कराए जाएंगे.

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राज्य की दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल सीट पर वोटिंग होगी.

तीसरा चरण 7 मई को जबकि चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा. 4 जून को देश की सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

MP News: शराब के नशे में भिड़े आदिवासी समाज के लोग, फिर वाहनों में लगा दी आग

tribal community

Madhya Pradesh News: राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर में होली के रंग भंग का मामला सामने आया है. आदिवासी समाज के लोग शराब पी रहे थे. शराब का नशा ज्यादा होने पर वह आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान वाहनों में आग लगा दी.

अब आग से जलते इन वाहनों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सीहोर जिले के रेहटी थाना अंतर्गत आमडो गांव में होली के मौके पर आदिवासी समाज के लोग आपस में शराब पी रहे थे. शराब का नशा ज्यादा होने पर आपस में विवाद होने लगा. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आदिवासी समाज के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें चार वाहन जलकर नष्ट हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

आग की भेंट चढ़े इन वाहनों में ट्रैक्टर, पिकअप, कार और बाइक शामिल हैं. आदिवासी समाज के आपसी संघर्ष के बाद जलते वाहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वहीं लोगों ने पुलिस को भी इस विवाद की सूचना दे दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया

रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे के अनुसार आदिवासी समाज के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहनों को जलाया है. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 6 लोगों पर धारा 323, 294, 506, 433, 147 के तहत मामला दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर 1 आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...