Bhopal News: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे

Raped a girl by

MP News: भोपाल । राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में एक युवती को उसका परिचित युवक अपने दोस्त के साथ बहला-फुसला कर लटेरी के जंगल में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के बेहोश होने पर दोनों उसे जंगल में छोड़‌कर भाग निकले। होश में आने पर किसी तरह युवती ने अनजान व्यक्ति की मदद से स्वजन से संपर्क किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है

मामा के घर रह रही युवती

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलतः विदिशा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती पिछले कुछ माह से बैरसिया क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर रह रही है। विदिशा में रहने के दौरान युवती का वहां रहने वाले नीतेश प्रजापति से परिचय हो गया था। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होती थी। 24 मार्च को युवती मामा के घर पर थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नीतेश ने उसे गांव से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। युवती वहां पहुंची, तो नीतेश के साथ उसका दोस्त शेखर केवट भी मिला। दोनों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को साथ चलने के लिए मजबूर कर दिया।

अनजान व्यक्ति ने की मदद

युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों उसे लेकर लटेरी के जंगल में पहुंचे। शेखर जंगल के बाहर सड़क पर बाइक लेकर खड़ा रहा। नीतेश उसे जबरन जंगल में अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़‌ने पर वह बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि उसके आसपास कोई नहीं है। वह किसी तरह जंगल से बाहर निकली। एक अनजान व्यक्ति से मदद मांगते हुए उसके फोन से उसने अपने मामा को घटना के बारे में बताया। उधर भांजी के लापता होने की सूचना थाने में देने के बाद मामा भी उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का निधन, पीएम ने जताया दुःख

Swami Smaranananda

 

कोलकाता

 

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार रात वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. मिशन ने एक बयान में कहा कि वह 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16 वें अध्यक्ष बने थे. 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में स्वामी स्मरणानंद के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, स्वामी स्मरणानंद ने अपने जीवनकाल के दौरान रामकृष्ण स्थलों की विश्व व्यवस्था को आध्यात्मिक नेतृत्व दिया है और दुनिया भर में लाखों भक्तों के लिए सांत्वना का स्रोत बने

National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को मेरठ में चुनावी शंखनाद करेंगे

Modi will make

 

मेरठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को मेरठ में चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम की प्रस्तावित जनसभा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहली बार शामिल होंगे। यहां से भाजपा ने धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाकर चर्चित हुए अरुण गोविल को अपना प्रत्याशी बनाया है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पार्टी राम लहर और मोदी लहर दोनों को साध रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पहली जनसभा 25 जनवरी को बुलंदशहर में मानस की चौपाइयों से सजे और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान विशाल पंडाल में की थी।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगर लेवल 46 तक गिरा

Arvind Kejriwal's

 

 

Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. सूत्रों के मुताबिक ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ी है. उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है. सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है. डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है.

इससे पहले बुधवार को सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मंगलवार की शाम को जेल में अपने पति से मिलने गई. उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहे, लेकिन निश्चय दृढ़ है. वे बहुत सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं. उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना. उन्होंने कहा है मेरा शरीर जेल में है. लेकिन, आत्मा आप सबके बीच है. आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे.

अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को करेंगे बड़ा खुलासा- सुनीता केजरीवाल

इसके अलावा सुनीता केजरीवाल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला और उनके पति 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे. उन्होंने कहा, “ दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है।. उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा, लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले.” सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए. केंद्र को इससे दिक्कत थी. क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि उनके पति इस मुद्दे को लेकर बहुत दुखी हैं.

IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 4 मैचों की नहीं होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

Australia Board against

 

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारत में जहां इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच जारी है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट मैन नए साल 2025 में 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से डे-नाइट होगा। पिछली बार भारत ने 2020-21 में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उस समय अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले पायदान पर भारत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले पायदान पर भारतीय टीम है। आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज (1-1) और न्यूजीलैंड को पटखनी देकर तीन टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है। टीम इंडिया 68.51 जीत प्रतिशत के साथ नंबर वन रैंकिंग पर है। वहीं, कंगारू 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच नंबर वन बनने की जंग होगी।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से होगा सामना

आईपीएल के बाद टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 खेलेगी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद न्यूजीलैंड टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत आएगी। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का सामना करने के बाद नवंबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए रवाना होगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

पहला मैच- 22 से 26 नवंबर 2024, पर्थ

दूसरा मैच- 6 से 10 दिसंबर 2024, एडिलेड ओवल (डे-नाईट)

तीसरा मैच- 14 से 18 दिसंबर 2024, ब्रिसबेन

चौथा मैच- 26 से 30 दिसंबर 2024, मेलबर्न (बॉक्सिंग डे टेस्ट)

Nakul Nath Assets: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नकुलनाथ, जानें प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा

Nakul Nath is

 

 

Nakul Nath Assets: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नकुलनाथ लगभग 700 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए गए शपथ पत्र के अनुसार नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ के विदेश में कई बैंक खाते हैं, जिसमें करोड़ों रुपये जमा हैं. वहीं, उनकी पत्नी प्रिया नाथ भी 19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की मालकिन हैं.

नकुलनाथ ने कुछ लोगों और कंपनियों को लोन भी दे रखा है. हमेशा हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज से उड़ने वाले नकुलनाथ के पास खुद की कार तक नहीं है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ में आज मंगलवार (26 मार्च) को छिंदवाड़ा संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके पिता कमलनाथ, मां अलका नाथ और पत्नी प्रिया नाथ के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.

कमलनाथ की परंपरागत छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ दूसरी बार सांसद बनने के लिए कांग्रेस की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र के मुताबिक नकुलनाथ कुल 649 करोड़ 7 लाख 86 हजार 443 की चल संपत्ति के मालिक भी हैं. इसमें कई कंपनियों के शेयर्स, डिबेंचर्स, म्युचुअल फंड, शेयर होल्डिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं.

नकुलनाथ के विदेश में चार बैंक खाते हैं जबकि पत्नी प्रिया नाथ के आठ फॉरेन बैंक एकाउंट हैं. यह बैंक खाते बहरीन सिंगापोर और मलेशिया में हैं.

निर्वाचन आयोग को दिये शपथ पत्र के मुताबिक कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के पास 48 करोड़ की अचल संपत्ति है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उनके पास खुद की कार तक नहीं है. प्रिया नाथ के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है.नकुलनाथ के पास 1896 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी, 7 किलो 630 ग्राम चांदी और 147 कैरेट के डायमंड के साथ कई कीमती रत्न है जिनकी मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 2 लाख 81 हजार 586 रुपये है.

इसी तरह नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ के पास 850 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी,881 कैरेट डायमंड और बहुमूल्य कीमती रत्न है,जिनकी मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 75 लाख आंकी गई है.प्रिया नाथ ने फ्लैट खरीदने के लिए एक करोड़ 5 लाख 34 हजार 900 एडवांस दे रखा है.हमेशा विवादों से परे राजनीति करने वाले नकुलनाथ के खिलाफ कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है.

Nakul Nath Assets: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नकुलनाथ, जानें प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा

 

Nakul Nath Assets: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नकुलनाथ लगभग 700 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए गए शपथ पत्र के अनुसार नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ के विदेश में कई बैंक खाते हैं, जिसमें करोड़ों रुपये जमा हैं. वहीं, उनकी पत्नी प्रिया नाथ भी 19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की मालकिन हैं.

नकुलनाथ ने कुछ लोगों और कंपनियों को लोन भी दे रखा है. हमेशा हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज से उड़ने वाले नकुलनाथ के पास खुद की कार तक नहीं है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ में आज मंगलवार (26 मार्च) को छिंदवाड़ा संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके पिता कमलनाथ, मां अलका नाथ और पत्नी प्रिया नाथ के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.

कमलनाथ की परंपरागत छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ दूसरी बार सांसद बनने के लिए कांग्रेस की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र के मुताबिक नकुलनाथ कुल 649 करोड़ 7 लाख 86 हजार 443 की चल संपत्ति के मालिक भी हैं. इसमें कई कंपनियों के शेयर्स, डिबेंचर्स, म्युचुअल फंड, शेयर होल्डिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं.

नकुलनाथ के विदेश में चार बैंक खाते हैं जबकि पत्नी प्रिया नाथ के आठ फॉरेन बैंक एकाउंट हैं. यह बैंक खाते बहरीन सिंगापोर और मलेशिया में हैं.

निर्वाचन आयोग को दिये शपथ पत्र के मुताबिक कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के पास 48 करोड़ की अचल संपत्ति है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उनके पास खुद की कार तक नहीं है. प्रिया नाथ के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है.नकुलनाथ के पास 1896 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी, 7 किलो 630 ग्राम चांदी और 147 कैरेट के डायमंड के साथ कई कीमती रत्न है जिनकी मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 2 लाख 81 हजार 586 रुपये है.

इसी तरह नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ के पास 850 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी,881 कैरेट डायमंड और बहुमूल्य कीमती रत्न है,जिनकी मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 75 लाख आंकी गई है.प्रिया नाथ ने फ्लैट खरीदने के लिए एक करोड़ 5 लाख 34 हजार 900 एडवांस दे रखा है.हमेशा विवादों से परे राजनीति करने वाले नकुलनाथ के खिलाफ कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है.

Health Tips: मिर्गी जागरूकता दिवस: दुनियाभर के 5 करोड़ लोग मिर्गी की चपेट में, वयस्कों से अलग बच्चों में ये समस्या

Epilepsy Awareness

मिर्गी एक मस्तिष्क संबंधी स्थिति है, जिसके कारण व्यक्ति को दौरे पड़ते हैं. जब किसी को बिना किसी ज्ञात कारण के दो या अधिक दौरे पड़ते हैं, तो इसका निदान मिर्गी के रूप में किया जाता है. मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं जो विद्युत गतिविधि के माध्यम से एक दूसरे के साथ संचार करती हैं. दौरा तब पड़ता है जब मस्तिष्क के एक या अधिक हिस्सों में असामान्य विद्युत संकेतों (abnormal electrical signal) का संचार होता है. कोई भी चीज़ जो मस्तिष्क में नर्व सेल्स के बीच सामान्य संबंध को बाधित करती है, दौरे का कारण बन सकती है. बच्चों में मिर्गी की समस्या किस प्रकार होती है और वयस्कों और बच्चों में मिर्गी की समस्या में क्या अंतर है आइये जानते हैं-

बच्चों और वयस्को में होने वाली मिर्गी में भिन्नता

बच्चों में मिर्गी वयस्कों से भिन्न होती है, बच्चों में विशिष्ट प्रकार के आनुवंशिक मिर्गी सिंड्रोम होते हैं. उनमें से कुछ उम्र के साथ ठीक हो जाते हैं और कुछ जीवन भर रहते हैं. बेहतर प्रबंधन के लिए बच्चों में मिर्गी सिंड्रोम के प्रकार का पता लगाना महत्वपूर्ण है. बच्चों में उम्र के साथ विभिन्न प्रकार की मिर्गी का पता लगाने के लिए विशिष्ट परीक्षणों की आवश्यकता होती है. वयस्कों में ज्यादातर मिर्गी संक्रमण, आघात, स्ट्रोक, ट्यूमर, शराब और नशीली दवाओं के सेवन, हाइपोग्लाइसीमिया, हाइपोनेट्रेनिया जैसी स्थिति के कारण मस्तिष्क में कुछ माध्यमिक विकारों के कारण होती है.

इन्हें प्राथमिक बीमारी के उपचार के साथ-साथ एंटीपीलेप्टिक दवाओं के साथ प्रबंधित किया जाता है. इस प्रकार की मिर्गी वयस्कों में पूरे जीवन के लिए नहीं बल्कि थोड़े समय के लिए उपचार की आवश्यकता होती है और वयस्कों में सामान्यीकृत इडियोपैथिस मिर्गी भी देखी जाती है. जिसके लिए जीवन भर उपचार की आवश्यकता होती है.

बच्चों में मिर्गी के दौरे

मिर्गी के दौरे की 2 मुख्य श्रेणियां फोकल (आंशिक) दौरे और सामान्यीकृत दौरे हैं जो कि निम्न प्रकार से हैं-

फोकल (आंशिक) दौरे

फोकल दौरे तब होते हैं जब मस्तिष्क के एक तरफ के एक या अधिक क्षेत्रों में असामान्य विद्युत मस्तिष्क कार्य होता है. फोकल दौरे से पहले, आपके बच्चे में संकेत हो सकते हैं कि दौरा पड़ने वाला है. इसे दो श्रेणियों में विभाजित किया है. पहला सरल फोकल दौरा और दूसरा जटिल फोकल दौरा. सरल फोकल दौरा जिसमें बच्चे की दृष्टि बदल सकती है, अधिक बार मांसपेशियाँ प्रभावित होती हैं. उदाहरण के लिए इसमें केवल उंगलियां, या हाथ और पैर की बड़ी मांसपेशियां शामिल हो सकती हैं. इस प्रकार के दौरे में आपका बच्चा होश नहीं खोएगा. दूसरा जटिल फोकल दौरा जो भावनाओं और स्मृति कार्यों (टेम्पोरल लोब) को नियंत्रित करता है. आपके बच्चे के होश खोने की संभावना होती है. उदाहरण के लिए मुंह बंद करना, होंठ चटकाना, दौड़ना, चीखना, रोना या हंसना शामिल हो सकता है.

सामान्यीकृत दौरे

• बेसुध करने वाला दौरा- आपका बच्चा संभवतः मुद्रा बनाए रखेगा. उसका मुँह या चेहरा हिल सकता है या आँखें तेजी से झपक सकती हैं. दौरा आमतौर पर 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रहता है. जब दौरा ख़त्म हो जाता है, तो आपके बच्चे को याद नहीं रहता कि अभी क्या हुआ था. वह ऐसी गतिविधियां जारी रख सकता है जैसे कि कुछ हुआ ही न हो. ये दौरे दिन में कई बार हो सकते हैं. अनुपस्थिति दौरे अधिकतर 4 से 12 साल की उम्र के बीच शुरू होते हैं.

•एटोनिक- इसे ड्रॉप अटैक भी कहा जाता है. एटोनिक दौरे के साथ आपके बच्चे की मांसपेशियों की टोन अचानक कम हो जाती है और वह खड़े होने की स्थिति से गिर सकता है या अचानक अपना सिर गिरा सकता है.

• सामान्यीकृत टॉनिक- क्लोनिक दौरा (जीटीसी)- आपके बच्चे का शरीर, हाथ और पैर मुड़ेंगे (सिकुड़ेंगे), फैलेंगे (सीधे होंगे), और कांपेंगे (हिलेंगे)। इसके बाद मांसपेशियों में संकुचन और शिथिलता (क्लोनिक अवधि) और पोस्टिक्टल अवधि आती है.

• मायोक्लोनिक दौरा- इस प्रकार के दौरे के कारण मांसपेशियों के समूह में तीव्र गति या अचानक झटका लगता है.

बच्चों में मिर्गी के कारण

• तंत्रिका-संकेत देने वाले मस्तिष्क रसायनों (न्यूरोट्रांसमीटर) का असंतुलन
• मस्तिष्क का ट्यूमर
• आघात
• बीमारी या चोट से मस्तिष्क क्षति

उपरोक्त लक्षणों के संयोजन से बच्चों में दौरा पड़ सकता है. हालांकि अधिकांश मामलों में, दौरे का कारण पता नहीं चल पाता है. सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे में ऐसे कोई भी लक्षण नजर आएं तो चौबीस घंटे विशेषज्ञों की सुविधा प्रदान करने वाले अस्पताल में चेकअप कराएं और सही इलाज लें.

बच्चों में मिर्गी का इलाज

उपचार का लक्ष्य दौरे की आवृत्ति को नियंत्रित करना, रोकना या कम करना है. आमतौर पर उपचार दवा से ही किया जाता है. दौरे और मिर्गी के इलाज के लिए कई प्रकार की दवाओं का उपयोग किया जाता है. दवाओं का चयन दौरे के प्रकार, बच्चे की उम्र, दुष्प्रभाव आदि के आधार पर किया जाता है. अपने बच्चे को समय पर और बताए अनुसार दवा देना महत्वपूर्ण है. अपने बच्चे को दवा देना बंद न करें. इससे दौरे अधिक या बदतर हो सकते हैं. आपके बच्चे को जीवन भर दवा की आवश्यकता नहीं हो सकती है. कुछ बच्चों को यदि 3 से 5 साल तक कोई दौरा न पड़ा हो तो उनकी दवा बंद कर दी जाती है.

Gajakesari Yoga: अब 27 मार्च को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Gajakesari Yoga

According To Hindu Panchang: रंगों के त्योहार होली के बाद 27 मार्च को चंद्रदेव अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्र देव के राशि बदलने के कारण बुध और बृहस्पति ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी राशि में चंद्रदेव ढाई दिन तक विराजमान रहते हैं। 27 मार्च को चंद्रदेव जहां तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध और गुरु के साथ युति निर्मित हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग के कारण इन राशि वालों को बहुत अधिक लाभ होगा।

तुला राशि वालों को धन लाभ

होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि को व्यापार में लाभ

तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है। नए कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। गजकेसरी योग के कारण जल्द ही भाग्योदय हो सकता है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि वालों के घर होंगे मांगलिक कार्य

गजकेसरी योग से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। जीवन में शांति रहेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में एक बार फिर आमने-सामने होंगे तीन उम्मीदवार

Three candidates

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: भोपाल। कहा जाता है कि राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है। कभी एक-दूसरे को धूल चटाने के लिए राजनीति के मैदान में उतरे प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर आमने-सामने हैं। वह पिछले चुनाव के आधार पर एक-दूसरे की कमजोरियों पर प्रहार कर बाजी अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हैं।

मंडला से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम 2014 के बाद फिर आमने-सामने हैं। तब मरकाम एक लाख 10 हजार 469 मतों से हार गए थे। इसी तरह बैतूल से दुर्गादास उइके और रामू टेकाम लगातार दूसरी बार प्रतिद्वंद्वी बने हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में टेकाम तीन लाख 60 हजार 241 मतों से पराजित हुए थे। सतना लोकसभा सीट से भाजपा के गणेश सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। कुशवाहा ने इसमें गणेश सिंह 4,041 मतों से हराया था।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 29 तो कांग्रेस ने 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें बैतूल ऐसी सीट है जहां भाजपा और कांग्रेस से फिर वही उम्मीदवार मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस से आखिरी बार 1991 में असलम शेर खान जीते थे। 1996 से लगातार भाजपा जीतती आ रही है।

वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके पहली बार 2019 में जीते थे। रामू टेकाम आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वह विधानसभा चुनाव में बैतूल से टिकट मांग रहे थे, तभी पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिलाने का आश्वासन दिया था।

सतना लोकसभा सीट पिछले छह बार (1998 से) भाजपा जीत रही है। ऐसे में यह सीट कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। सिद्धार्थ कुशवाहा पिछले विधानसभा चुनाव में गणेश सिंह को हराकर दूसरी बार विधायक बने हैं। दोनों प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से हैं। इस वर्ग के मतदाता भी यहां बड़ी संख्या में हैँ।

सिद्धार्थ के पिता सुखलाल कुशवाहा भी यहां से 1996 में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह और भाजपा के वीरेंद्र सखलेचा को हराकर जीते थे। जातिगत समीकरण को देखते हुए बसपा ने यहां से नारायण त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

मंडला सीट की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 2019 के लोकसभा चुनाव में 97 हजार 674 मतों से जीते थे, पर पिछला विधानसभा चुनाव निवास सीट से कांग्रेस के चैन सिंह बरकड़े से हार गए थे।

Lok Sabha Elections 2024: संदेशखाली की जिस पीड़िता को BJP ने बनाया उम्मीदवार, PM मोदी ने उनसे फोन पर क्या की बात?

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में सताई गई जिस पीड़िता को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवार बनाया है, उनसे मंगलवार (26 मार्च, 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. पीएम मोदी की ओर से रेखा पात्रा को लगाए गए फोन कॉल पर न उनका हाल-चाल लिया गया. पीएम मोदी ने उन्हें इस दौरान शक्ति स्वरूपा बताया और चुनावी तैयारियों के बारे में कुछ सवाल किए.

जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान रेखा पात्रा से पीएम मोदी ने यह भी पूछा कि स्थानीय स्तर पर उनका चुनावी कैंपेन कैसा चल रहा है, वहां किस प्रकार की तैयारियां हैं, किस तरह उन्हें समर्थन मिल रहा है और वह इन सब चीजों के मद्देनजर क्या कर रही हैं.

PM मोदी से साझा किए संदेशखाली के कड़वे अनुभव!

बातचीत के दौरान रेखा पात्रा ने पीएम को यह भी बताया कि संदेशखाली इलाके में महिलाओं को किस प्रकार अत्याचार और कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा है. बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस सीट (जहां संदेशखाली है) से पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है. पार्टी ने इस सीट से सिटिंग सांसद नुसरत जहां का टिकट काटा है.

संदेशखाली में औरतों के आंदोलन का चेहरा थीं रेखा पात्रा

बीजेपी उम्मीदवारों की 24 मार्च, 2024 को आई पांचवीं सूची में रेखा पात्रा का नाम था. वह राज्य में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई हैं, जबकि वह संदेशखाली में महिलाओं के आंदोलन का चेहरा बनीं थीं.

‘संदेशखाली की लहर’ पूरे राज्य में फैल जाएगी- बोले थे नरेंद्र मोदी

राज्य के बारासात में छह मार्च, 2024 को बीजेपी की ओर से महिला सशक्तिकरण पर आयोजित रैली में पीएम मोदी ने दावा किया था कि यौन उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही संदेशखाली की महिलाओं की हालिया जागृति की लहर पूरे राज्य में फैल जाएगी. वह बोले थे- संदेशखाली में जो कुछ हुआ उससे हर कोई शर्मिंदा है लेकिन टीएमसी और राज्य सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

पश्चिम बंगाल की 42 में से 38 सीट पर भाजपा उतार चुकी है उम्मीदवार

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की, जिसमें नए उम्मीदवारों के चयन और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से मौजूदा उम्मीदवारों के पुन: नामांकन दोनों के संदर्भ में कई आश्चर्य सामने आए. बीजेपी वहां की 42 में से अब तक 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है.

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...