Balaghat Crime News: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक से मारपीट, घर में फंदे पर लटका मिला शव

Balaghat Crime

 

 

Balaghat Crime News:  बालाघाट/ बिरसा। बिरसा थाना के ग्राम बोरी में मोबाइल चोरी करने के मामले में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। जिसके एक सप्ताह बाद युवक का घर में फांसी पर लटका शव मिला। स्वजन ने गांव के तीन लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोरी निवासी मनोज पिता स्व. राजकुमार धुर्वे 28 वर्ष मजदूरी करता था।

पिछले शनिवार को वह अपनी पत्नी सुकरोतिन बाई और दोनों बच्चों के साथ अपने ससुराल ग्राम खुर्सीपार गया हुआ था। जिस पर ग्राम के ही मुकेश, रानू व छोटू ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए खुर्सीपार जाकर रविवार को उसे अपने साथ बाइक से गांव लाए।

मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते रहे और मारपीट की। जिससे मनोज सोमवार से गायब हो गया था। शनिवार को उसके घर से बदबू व मक्खियों की आवाज आ रही थी। आसपास के लोगों को संदेह होने पर दरवाजा से देखे तो फांसी पर लटका मनोज का शव दिखा। जिसकी सूचना बिरसा थाना पुलिस को दी गई।

 

मृतक की पत्नी ने तीनों पर लगाया हत्या करने का आरोप

मृतक मनोज की पत्नी सुकरोतिन बाई धुर्वे ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपने पति व बच्चों के साथ मायके ग्राम खुर्सीपार गए थे। इसी दौरान मुकेश, रानू और छोटू वहां मनोज को लेने आए थे। मोबाइल चोरी करने के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। साथ ही अपने बाइक में बैठाकर रविवार को ग्राम बोरी लेकर आए थे।

जिसके बाद से उसने सोची पति घर पर होगा। शनिवार को शाम गांव से फोन पर जानकारी मिली कि घर के अंदर मनोज फांसी पर लटका है। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों ने ही उसके पति से मारपीट कर फांसी पर लटका दिया है। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर फांसी पर शव मिलने के बाद से मुकेश व रानू फरार हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

ग्राम बोरी में एक सप्ताह से गायब एक युवक का उसी के घर में फांसी पर लटका शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा हत्या है या फिर आत्महत्या। सूचना मिलने पर स्वजनों के बयान दर्ज कर लिया गया है। जिसमें तीन युवकों द्वारा मोबाइल चोरी कर मारपीट की गई थी। मारपीट करने वाले आरोपित फरार है। फिलहाल, शव बरामद कर जांच की जा रही है। – रेवल सिंह बरड़े, निरीक्षक, पुलिस थाना बिरसा।

Holidays On Holi: होली पर मिल रही हैं लंबी छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक भी, जान लें राज्यवार कब कहां है अवकाश

banks will also

 

Holidays On Holi Across India: पूरे देश में होली की खुमारी छाई हुई है. वैसे तो देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन होली मनाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अधिकतर राज्यों में 25 मार्च यानि सोमवार को होली का उत्सव शुरू हो जाएगा.
उस दिन सप्ताह का पहला दिन है इसलिए चलिए हम आपको बैंकों और अन्य सरकारी दफ्तरों की छुट्टियों के बारे में भी अपडेट कर देते हैं, ताकि आपके जो भी जरूरी काम हों उसे आप निपटा लें.

राज्यों में होली की छुट्टी कब?

आज रविवार है और देशभर के बैंक बंद हैं. उसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकारी तौर पर 25 मार्च को होली की छुट्टी की घोषणा की गई है. जबकि बिहार में 26 और 27 मार्च को. ऐसे में बैंकों में एक लंबी अवधि की छुट्टी होने जा रही है.

बैंकों में कितने दिनों का अवकाश?

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई साल की शुरुआत में आरबीआई की ओर से बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर निकालता है और उसी के मुताबिक देशभर में बैंक बंद रहते हैं. इसमें ग्रामीण बैंक भी शामिल है. 25 मार्च को होली के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, कुछ राज्यों में 26 और 27 मार्च को होली के कारण छुट्टी रहने वाली है.

25 मार्च: होली की छुट्टी के लिए- त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, बंगाल, तेलंगाना में धुलेटी/डोल जात्रा/धुलैंडी के अवसर पर , मेघालय, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. ये एक तरह से होली की पहली छुट्टी होगी.

26 मार्च: याओसांग होली- उड़ीसा, मणिपुर और बिहार में बैंकों में छुट्टी रहेगी. ये होली की दूसरी छुट्टी कुछ राज्यों में होगी.

27 मार्च: होली के अवसर पर पूरे बिहार में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन केवल बिहार में बैंक बंद रहेंगे.

गुड फ्राइडे के लिए 29 मार्च को भी बंद रहेंगे बैंक

होली के बाद फिर 29 मार्च को गुड फ्राइडे के मौके पर गुजरात, छत्तीसगढ़, मिजोरम, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड , पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पणजी, बिहार, रायपुर, झारखंड और केरल में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी.

MP Lok Sabha Candidate 2024: मध्य प्रदेश की 22 लोकसभा सीटों पर स्थिति साफ, यहां देखे भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

Lok Sabha seats

 

 

MP Lok Sabha Candidate 2024 भोपाल। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 22 पर चुनाव दृश्य साफ हो गया है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बसपा ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

पहले चरण में छह सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा शामिल हैं। इनके लिए नामांकन पत्र जमा करने अब अगले सप्ताह के दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार बचे हैं। 27 मार्च को दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में नामांकन जमा करने जो प्रवेश कर जाएगा, वे ही पात्र होंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 मार्च को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होगा।

 

सीधी डा. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
शहडोल हिमाद्री सिंह फुंदेलाल सिंह मार्को
जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सिंह सरस्वार
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुल नाथ
टीकमगढ़ वीरेंद्र कुमार पंकज अहिरवार
सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
रीवा जनार्दन मिश्र नीलम अभय मिश्रा
होशंगाबाद दर्शन चौधरी संजय शर्मा
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम
भिंड संध्या राय फूलसिंह बरैया
सागर लता वानखेड़े चंद्रभूषण सिंह बुंदेला
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम अनीता नागर कांतिलाल भूरिया
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
इंदौर शंकर लालवानी अक्षय कांति बम
खरगोन गजेंद्र पटेल- पोरलाल खरते

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद बीएसपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है

BSP has announced

 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर पहली आधिकारिक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में रामपुर और पीलीभीत समेत 16 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. यह बसपा की पहली लिस्ट है. बीएसपी ने रामपुर सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है.

बसपा ने सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मो. इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतबुद्धनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से डॉक्टर दोदराम वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

दरअसल, इस बार बीएसपी राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही है. बीएसपी का राज्य में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन से मुकाबला है. सूत्रों की मानें तो अपना दल कमेरावादी के साथ पार्टी के गठबंधन की चर्चा चल रही है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान दोनों ओर से किसी का नहीं आया है.

गठबंधन की अटकलों को बताया था अफवाह

बीते दिनों ही बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया था. तब उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया था.

मायावती ने कहा था कि बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है. बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़ है.

मायावती ने कहा कि मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए. लोग भी सावधान रहें. यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन लगते हैं.

National News: एकजुट हुआ विपक्ष, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडी गठबंधन की रैली 31 मार्च को

Indi alliance rally Indi alliance rally

 

 

AAP News: दिल्ली शराब नीति कांड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से हंगामा जारी है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी नेता एक दूसरे के सुर में सुर मिला रहे हैं। रविवार को दिल्ली में इंडी गठबंधन के नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप नेता गोपाल राय ने इस दौरान बताया कि सभी विपक्षी नेता 31 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रैली भी निकालेंगे। गोपाल राय ने इस दौरान भाजपा के चुनावी चंदे पर भी निशाना साधा।

केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से जारी किया पहला आदेश, जल मंत्री आतिशी बोलीं- पालन कराएंगे

अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से पहला आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी और सीवर की समस्या है, इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

आदेश सामने आने के बाद जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि आदेश का पालन कराया जा रहा है। आतिशी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल मुश्किल में हैं, लेकिन उन्होंने दिल्ली के लोगों की चिंता करना नहीं छोड़ा है। वे दिल्ली को अपना परिवार मानते हैं।

इस बीच, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी ने रविवार को पुतला दहन का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की जाएगी। बता दें, पूरे घटनाक्रम के बाद पीएम मोदी आप कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं।

केजरीवाल के भ्रष्टाचार का होलिका दहन

वहीं दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता भी आज सड़कों पर होंगे और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का होलिका दहन करेंगे। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने खुद को कट्टर ईमानदार बताते हुए दिल्ली और देश की जनता को धोखा दिया है।

जेल में मुख्यमंत्री कार्यालय खोलने की अनुमति मांगेंगे: भगवंत मान

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और जेल में रहते हुए काम करेंगे।

बकौल भगवंत मान, हम कोर्ट से अनुमति मांगेंगे कि केजरीवाल को जेल से ही सरकार चलाने की अनुमति दी जाए। कहीं संविधान में नहीं लिखा है कि जेल में रहते हुए काम नहीं किया जा सकता है।

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को दी चुनौती

Kejriwal knocked o

 

 

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. केजरीवाल ने शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी और पीएमएलए कोर्ट के रिमांड के आदेश को चुनौती दी है. इस मामले में अरविंद केजरीवाल की दलील है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं. चीफ जस्टिस से रविवार (24 मार्च) तक तत्काल सुनावाई की मांग की गई है.

सीएम पद से हटाने को लेकर दायर हुई याचिका

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध करते हुए सुरजीत सिंह यादव ने 22 मार्च को एक जनहित याचिका दायर की थी. उस याचिका में अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने के लिए कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं. याचिकाकर्ता ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का भी अनुरोध किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें शुक्रवार (22 मार्च) को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को छह दिनों के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया.

अरविंद केजरीवाल बोले- जल्द लौटेंगे

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता ने शनिवार को पहली बार एक संदेश पढ़ा जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है. ईडी की हिरासत से दिए एक संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे.

इससे पहले शुक्रवार (22 मार्च) को ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली गई थी. अरविंद केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस संजीव खन्ना से कहा था कि वे ट्रायल कोर्ट में बहस करेंगे.

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 6 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Shock to Congress

 

National News: शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए छह बागी विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बागी विधायकों सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के शामिल होने का ऐलान किया।

बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी वोट नहीं छुपाई है। हमने हर्ष महाजन को इसलिए वोट दिया क्योंकि वो हमारे ही जिले के हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ऐसी जानकारी है कि ये सभी आज दोपहर शिमला पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें
गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दिल्ली सीएम केजरीवाल, रविवार को सुनवाई की लगाई गुहारगिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दिल्ली सीएम केजरीवाल, रविवार को सुनवाई की लगाई गुहार

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बागी विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली पहुंच गए हैं और इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की।

Health Tips: वो सब्जियां जो प्रोटीन के मामले में दे सकती हैं अंडे को भी मात, आज से ही शुरू कर दें खाना

vegetables which can

Health Tips: अंडे को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है. हालांकि, शाकाहारी लोगों के लिए डाइट में प्रोटीन को शामिल करने को लेकर काफी कन्फ्यूजन होता है. लेकिन यहां कुछ सब्जियां बताई गई हैं, जो प्रोटीन से भरपूर है.

अंडे को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है. हालांकि, शाकाहारी लोगों के लिए डाइट में प्रोटीन को शामिल करने को लेकर काफी कन्फ्यूजन होता है. लेकिन यहां कुछ सब्जियां बताई गई हैं, जो प्रोटीन से भरपूर है.
वेजिटेरियन प्रोटीन सोर्स

ब्रोकोली प्रोटीन में हाई और फैट में कम होती है. इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे अंडे का एक बढ़िया विकल्प बनाती है.

मटर वनस्पति प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है. मटर में वसा और कोलेस्ट्रॉल कम होता है. वे मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरे होते हैं.

केल एंटीऑक्सीडेंट और फेनोलिक केमिकल्स से भरपूर है. यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, सी और के, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम सहित आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर है, जो इसे शाकाहारी प्रोटीन का पावरहाउस बनाता है.

स्वीट कॉर्न खाकर अपनी दैनिक प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करें क्योंकि वे प्रोटीन से भरपूर, फैट में कम और थायमिन, विटामिन सी और बी 6 और फोलेट से भरपूर होते हैं.

फूलगोभी वेजिटेबल प्रोटीन का शानदार स्रोत है, जिसमें पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी और के के साथ सिनिग्रिन होता है.

पालक विटामिन ए, के और सी से भरपूर होता है, साथ ही पोषक तत्व का पावरहाउस है जो इम्युन हेल्थ, आंखों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है.

एवोकाडो अपने स्वस्थ फैट के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें उचित मात्रा में प्रोटीन भी होता है. इसके अलावा, एवोकाडो में पोटेशियम और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है.

UP News: ‘भारत का कानून भी तो मानें’, देश के मुसलमानों की चिंता के सवाल पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Adityanath said on

 

CM Yogi Adityanath on Muslim: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है और उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होगी. सभी दल राज्य के मुस्लमानों की चिंता को लेकर सवाल करते हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों की चिंता के सवाल पर एक बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि मुसलमानों को मकान मिल रहा है, खाने के लिए मिल रहा है, उपचार के लिए मिल रहा है लेकिन मुसलमान भारत का कानून भी तो मानें.

घोषणा पत्र में जब सीएम योगी से पूछा गया कि आप वसुधैव कुटुम्बकम् की बात करते हैं सबकी चिंता करते हैं लेकिन जो देश में मुसलमान रह रहा है उसकी आपको चिंता नहीं है. इस सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि मुसलमान की किसको चिंता नहीं है, उसे मकान मिल रहा, खाने के लिए मिल रहा, उपचार के लिए मिल रहा है लेकिन वह भारत का कानून भी तो माने. कानून भारत के अनुसार माने भारत के संविधान का सम्मान करे. संविधान के अनुसार देश चलेगा,शरीयत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है लेकिन संविधान से बड़ा तो नहीं हो सकता. वह इस बात को माने तो भारत की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाएगी.

 

वहीं सीएम योगी ने मदरसों को लेकर कहा कि हमें वैज्ञानिक चाहिए, स्किल मैन पावर चाहिए. अच्छे इंजीनियर चाहिए और हमें इसके लिए अपने शिक्षण संस्थानों को स्किल रूप बनाना पड़ेगा. बहुत जगह फर्जी काम होता था, कागज में कुछ नहीं है लेकिन सरकार से अनुदान लिया जा रहा है. एक भवन में परिवार के लोग शिक्षक हैं और मदरसे चलाए जा रहे हैं. भारत की राष्ट्रीयता का सम्मान करने वाली शिक्षा, भारत के महापुरुषों को सम्मान देने वाली शिक्षा, हम अपने सभी संस्थानों में उपलब्ध करवाएंगे.

Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, इन राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ, तो इन लोगों की बढ़ेंगी परेशानियां

Lunar eclipse

 

Holi 2024: इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाने वाला है। लेकिन इस होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। कई सालों बाद होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जब भी चंद्रग्रहण या सूर्यग्रहण लगता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। पंडित सौरभ शास्त्री के अनुसार, इस ग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

सभी राशियों पर होगा चंद्रग्रहण का प्रभाव

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ कारक साबित होगा। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को चंद्रग्रहण के कारण अपने कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण से धन धान्य में वृद्धि होगी। किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। कोई इच्छा पूरी होगी।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को चंद्रग्रहण के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। कई तरह की परेशानियों से घिर सकते हैं।

सिंह राशि – सिंह राशि वालों को सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी है। चंद्रग्रहण के कारण इन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों को चंद्रग्रहण के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों को चंद्रग्रहण में अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी आ सकती है। शांति बनाए रखें।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों को अपने कार्य के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। किसी को भी इस दौरान बुरे शब्द न कहें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि – धनु राशि वालों को फैसले सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। हालांकि, इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।

मकर राशि – मकर राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार का गलत कार्य न करें।

मीन राशि – मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके कार्य में रुकावट आ सकती है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...