Gold Rate: सोना नए शिखर पर, 1130 रुपये के उछाल के साथ 67450 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे दाम

Gold at new peak

 

 

Gold Prices : सोने के दाम नए ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है. दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोना एक ही ट्रेडिंग सेशन में 1130 रुपये के उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. जानकारों का मानना है कि 2024 में सोना 70,000 रुपये रिकॉर्ड हाई को छू सकता है.
एक ही सत्र में 1100 रुपये चढ़ा सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सोने के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इन संकेतों के चलते 1130 रुपये के उछाल के साथ सोने का भाव 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया. चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की तेजी देखने को मिली और चांदी 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से मिल रहा सपोर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 1,130 रुपये की तेजी है. उन्होंने कहा कि कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों को बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से समर्थन मिला है. अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर सोना 2,202 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर की बढ़त है. चांदी के दामों में भी तेजी है और ये 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी पिछले सत्र में 24.84 डॉलर प्रति औंस पर रही थी.
70,000 के लेवल तक जा सकता है सोना

कामा ज्वेलरी के एमडी कोलिन शाह ने कहा, अमेरिकी फेड रिजर्व इस साल के आखिर तक तीन बार ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं जिसके चलते घरेलू बाजार में सोना नए हाई पर जा पहुंचा है. इस रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों का ध्यान सोने में निवेश की ओर आकर्षित होगा जिसका चलते निवेशकों को भरोसा है कि इस साल सोना 70,000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दामों को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है जो घरेलू से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में जारी तेजी पर दबाव डाल सकती है.

MP Political News: कमल नाथ को झटका, सबसे भरोसेमंद साथी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ

Deepak Saxena also

 

MP Political News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। उनके सबसे भरोसेमंद साथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। वे छिंदवाड़ा विधानसभा के लिए कमल नाथ के प्रतिनिधि भी थे। इसके पहले कमल नाथ के सहयोगी सैयद जाफर, चौरई से पूर्व विधायक गंभीर सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता-पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।

छिंदवाड़ा में दीपक सक्सेना को कमल नाथ का सबसे भरोसेमंद माना जाता है। वे ही उन्हें राजनीति में लेकर आए। छिंदवाड़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनवाया। दो बार मंत्री और 2018 में विधानसभा का सामयिक अध्यक्ष बनवाया। सक्सेना और कमल नाथ के बीच संबंध का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2018 में छिंदवाड़ा से चुने जाने के बाद उन्होंने कमल नाथ के लिए सीट खाली कर दी थी।

वे तब और अभी विधायक प्रतिनिधि भी बनाए गए लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया। कमल नाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मैं अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकूंगा, जिसके कारण विधायक प्रतिनिधि और संगठन के सभी पदों से त्यागपत्र दे रहा हूं।

लोकसभा चुनाव के पहले सक्सेना का पार्टी छोड़ना निश्चित तौर पर कमल नाथ और नकुल नाथ के लिए बड़ा झटका है। नकुल नाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है, जो विधानसभा चुनाव में कमल नाथ से पराजित हो गए थे। भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा को भेदने के लिए कई स्तरीय रणनीति बनाई है, जिसके तहत पार्टी नेताओं ने वहां अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

कांग्रेस को कमजोर करने भाजपा सरकार निचले स्तर पर उतर आई

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह दिन पर दिन स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आई है। 30 साल पुराने मामले तक के इनकम टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।

 

लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराई गई। इसके बाद नेताओं की खरीद-फरोख्त की गई। जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया गया और अब ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पूरी तरह चौपट करने के लिए आयकर विभाग का उपयोग किया जा रहा है। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी है। हम सबको मिलकर इस तानाशाही सरकार का न केवल मुकाबला करना है बल्कि लोकसभा चुनाव में पराजित कर देश में लोकतंत्र की स्थापना करनी है।

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से किया इनकार

stay the arrest

 

 

Delhi Liquor Policy Case: शराब नीति मामले में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से गुरुवार (21 मार्च) को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट अब पहले से लंबित याचिका के साथ इस याचिका पर भी 22 अप्रैल को सुनवाई करेगा.

ईडी ने कोर्ट को द‍िखाए सबूत

दिल्ली हाई कोर्ट में लंच ब्रेक के बाद शुरू हुई सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत को बताया कि किन सबूतों के चलते सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुला रहे हैं. इस दौरान जज वो सभी तथ्य लेकर अपने चैम्बर में गये और सुनवाई फिर शुरु हुई. ईडी ने कोर्ट से आग्रह क‍िया था क‍ि वो तथ्य सिर्फ अदालत देखें अरव‍िंद केजरीवाल के वकील को नहीं द‍िखाए जाएं.

ईडी की ओर से कोर्ट में दलील दी गई क‍ि ये कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. ये विपसना में कभी भी चले जाते हैं ले‍क‍िन प्रवर्तन न‍िदेशालय के पास नहीं आते हैं.

‘आप इतने समन भेज रहे हैं तो सीधा गिरफ्तार क्यों नहीं करते’

ईडी की ओर से कोर्ट में दलील दी गई क‍ि ये कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. ये विपसना में कभी भी चले जाते हैं ले‍क‍िन प्रवर्तन न‍िदेशालय के पास नहीं आते हैं. कोर्ट ने ईडी को कहा कि आप इतने समन भेज रहे हैं तो सीधा गिरफ्तार क्यों नहीं करते.

अरव‍िंद केजरीवाल का पक्ष जानना चाहते हैं- ईडी

ईडी ने कहा कि हम पहले उनसे उनका पक्ष भी जानना चाहते हैं वो हमारे सामने आकर सवालों का जवाब दें. इस मामले में क‍िसी भी तरह की अंतरिम राहत नहीं दी जानी चाहिए. जांच एजेंसी को इस याचिका पर जवाब देने के लिए वक्‍त दिया जाना चाहिए. अभी तक आप आरोपी नही हैं.

CG News: राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग, पूर्व सीएम बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं

Bhupesh Baghel from Rajnandgaon

 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं, बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक पूर्व सीएम बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को लिखे पत्र में कहा, महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआइआर दर्ज होने से कांग्रेस की बदनामी हुई है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल के कारण लोकसभा की सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल की जगह स्‍थानीय नेता को टिकट दी जाए।

मंच पर सामने आई कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह

बतादें कि कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। सीट बदलने के बाद कांग्रेसी नेता अपने ही घर में घिर रहे हैं। राजनांदगांव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस के भीतर उपजे इस अंतर्कलह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

इससे पहले भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की चुनावी सभा में कहा था कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 व नंबर-2 भी आ जाए कांग्रेस को राजनांदगांव से कोई हरा नहीं सकता। राजनीतिक हालातों पर गौर करें तो कांग्रेस का सीट बदलने का फार्मूला ज्यादा कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। दो दिन पहले राजनांदगांव में कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पर ऊंगली उठाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- धोखे को जनता ने पहले ही पहचान लिया था

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा कि वो अपने अंहकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नही गई। छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और मोदी की गारंटी पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे।

कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा था कि यदि कांग्रेस के साथी अपनी पूरा ताकत से लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाए तो यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 और नंबर-2 भी आ जाएं तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता।

प्रियंका चोपड़ा ने किए रामलला के दर्शन पति और बेटी के साथ

Chopra visited Ramlala

 

 

Priyanka Chopra at Ram Janmabhoomi: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया आई हुई हैं. उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी इंडिया में हैं. बुधवार को एक्ट्रेस पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्यां पहुंचीं. सोशल मीडिया पर उनके अयोध्या जाते हुए और मंदिर में दर्शन करते हुए के फोटोज वायरल हैं.

साड़ी पहने दिखीं प्रियंका चोपड़ा

फोटोज में प्रियंका एथनिक अटायर में दिखीं. उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी हुई थी. अपने लुक को उन्होंने मैचिंग चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया. साथ ही साइड पार्टेड हेयर स्टाइल बनाई. साथ ही ब्लैक कलर के सन ग्लासेस भी लगाए थे. वहीं उनकी बेटी ने लाइट कलर का आउटफिट कैरी किया. मालती मैरी का हेयरबैंड उन पर काफी क्यूट लग रहा था. निक जोनस भी एथनिक अटायर में दिखे. उन्होंने व्हाइट कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ था.

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 15 तारीख को मुंबई आई थीं बेटी मालती मैरी के साथ. मुंबई आने के बाद उन्होंने सबसे पहले एक इवेंट अटेंड किया. उन्होंने ईशा अंबानी की होली पार्टी भी अटेंड की. निक जोनस प्रियंका के साथ नहीं आए थे, वो बाद में मुंबई पहुंचे. अब दोनों को साथ में अयोध्या में देखा गया. खबरें हैं कि प्रियंका होली तक इंडिया में ही हैं. प्रियंका की बेटी मालती मैरी की ये इंडिया में पहली होली है और दूसरी इंडिया विजिट है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को होली बहुत पसंद हैं. प्रियंका विदेश में रहकर भी होली सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं.

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें इंग्लिश फिल्म लव अगेन में देखा गया था. अब वो इंग्लिश फिल्म टाइगर में नैरेटर हैं. वहीं वो हेड्स ऑफ स्टेट में भी नजर आएंगी. हिंदी प्रोजेक्ट की बात करें तो पिछली बार प्रियंका को द व्हाइट टाइहर में देखा गया था. ये इंग्लिश और हिंदी दोनों में थी. इसके अलावा वो 2019 में द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं.

Holika Dahan 2024: इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन

should not watch Holika

 

Holika Dahan 2024: हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऐसे में इस बार होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर विष्णु के महान भक्त प्रह्लाद को अग्नि से बचाया गया था। वहीं, अग्नि से न जलने का आशीर्वाद मिलने के बाद भी होलिका का दहन हो गया था। होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा।

गर्भवती महिलाएं न देखें

कई मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को होलिका की परिक्रमा या होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसका मां और बच्चे दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस संबंध में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

नवजात शिशु पर नकारात्मक प्रभाव

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए होलिका दहन देखना अशुभ होता है। माना जाता है कि जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता है, वहां नकारात्मक शक्तियां व्याप्त हो जाती हैं। ऐसे में नवजात शिशुओं को होलिका दहन वाले स्थान से दूर रखना चाहिए।

नवविवाहिता न देखें

सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है, जिसके अनुसार, नवविवाहित महिला को अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सास-बहू के एक साथ होलिका दहन देखने से उनके रिश्ता खराब होने लगता है। ऐसे में परंपरा है कि नवविवाहित महिलाएं अपनी पहली होली अपने माता-पिता के घर पर मनाती हैं।

Indore Crime News: कोटा अपहरण कांड के तार इंदौर से जुड़े, जांच के लिए शहर पहुंची पुलिस

Kota kidnapping case

 

 

Indore Crime News: इंदौर । कोटा से अपहर्त बैराड़ की छात्रा काव्या धाकड़ के अपहरण के मामले में कोटा पुलिस इंदौर पहुंची है। काव्या NEET की तैयारी कर रही है और इसके लिए छात्रा पहले इंदौर में पढ़ती थी। 18 मार्च को इंदौर से ही जयपुर के लिए रवाना हुई थी।

 

 

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले में सहयोग मांगा है। वह यहां कुछ जानकारी के लिए आई है। काव्या इंदौर में पढ़ाई कर चुकी है और राजस्थान पुलिस का मानना है कि यहां से उन्हें कुछ सुराख मिल सकता है। बुधवार को कुछ सीसीटीवी फुटेज में लड़की जयपुर में दो लड़कों के साथ घूमती हुई दिखाई दी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

 

क्या है मामला

खबरों के अनुसार, इंदौर में पढ़ाई के दौरान भी काव्या को अपहरण की धमकी मिल चुकी थी। बदमाशों द्वारा उसे परेशान किया जाता था, जिसके बाद पिता ने उसे शिवपुरी बुला लिया था। शिवपुरी में भी काव्या को कई बार धमकी भरे काल आए थे, जिसके बाद पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

इंदौर मामले में अनुराग सोनी, हर्षित और पोहरी के जरिया खेड़ा निवासी रिंकू धाकड़ का नाम सामने आया था। पुलिस ने इन्हें समझाइश दी थी। इसके बाद भी परेशानी खत्म नहीं हुई, तो पिता ने काव्या को कोटा भेज दिया था।

अपहरणकर्ताओं ने पिता को भेजी तस्वीरें

अपहरणकर्ताओं ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ खूब मारपीट की है और छात्रा के फोटो पिता को भेजे हैं। इसमें काव्या के मुंह से खून निकलता दिखाई दे रहा है। साथ ही माथे पर सूजन व रगड़ने के निशान भी हैं।

Sports News: क्रिकेटर केएल राहुल ने परिवार के साथ श्री महाकाल के दर्शन किए

Cricketer KL Rahul

 

उज्जैन।

Sport News: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने परिवार के साथ उज्‍जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। केएल राहुल के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया। साथ ही वह भस्म आरती में भी शामिल हुए। बता दें कि क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ भगवान महाकाल के दरबार में पहले भी हाजिरी लगा चुके हैं। वह बीते साल फरवरी में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बीते साल फरवरी में वह एक मैच के चलते इंदौर पहुंचे थे।

MP News: होलिका दहन :बिजली कंपनी की अपील  खंभे, लाइन और ट्रांसफॉर्मर के पास न करे होलिका दहन 

Holika Dahan

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर तरफ होलिका दहन की तैयारी जारी है। कई इलाकों में होलिका दहन ऐसी जगहों पर होता है, जहां बिजली के खंभे और तार करीब हैं। ऐसे में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा आम नागरिकों से सुरक्षित होलिका दहन की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बिजली के खंभे, लाइन और ट्रांसफॉर्मर के पास या नीचे होलिका दहन नहीं करें। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि बिजली के खंभे, लाइन और ट्रांसफॉर्मर के पास या नीचे होलिका दहन नहीं करें। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं से अपील की है कि होलिका का आयोजन और होलिका दहन बिजली लाइनों से कुछ हटकर अन्य स्थान पर ही करें।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधी से करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद

launch election campaign

 

भोपाल।

MP CM News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी हो गई है। बुधवार से नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सीधी से लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। वे सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सीधी में मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा सीएम डिंडौरी और जबलपुर जिले में भी चुनाव प्रचार करेंगे।

मुख्यमंत्री डिंडौरी जिले के बालपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बालपुर में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जबलपुर बरगी के नयानगर चरगवां में वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नया नगर में जैन संत आचार्य समय सागर जी महाराज के आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे। बता दें पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...