Train Accident: साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, चार बोगियां पटरी से उतरी

Collision between

अजमेर

National News: राजस्थान के अजमेर में सोमवार को एक मालगाड़ी और साबरमती एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई। हादसा सोमवार तड़के हुआ है जब साबरमती एक्सप्रेस की चार बोगियां पटरी से नीचे उतर गई।अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे ये हादसा हुआ है। हादसा टालने के लिए लोको पायलट ने ब्रेक भी लगाए मगर टक्कर रोकना मुमकिन नहीं रहा। टक्कर के बाद इंजन, जनरल कोच समेत चार बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। राहत बचाव कार्य में जुटी टीमों ने घायलों को अजमेर में अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम अब इंजन और डिब्बों को पटरी पर लाने में जुटी हुई है। वहीं रेलवे की पटरियों की मरम्मत का काम भी जारी है। ट्रैक बहाली का काम शुरू हो चुका है।

MP Weather News: अनूपपुर जिले में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, फसल और फलदार पेड़ों को पहुंचा नुकसान

Thunderstorm accompanied

 

 

Hailstorm in MP: अनूपपुर। अनूपपुर जिले में सोमवार को दोपहर बाद गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। कुछ देर की ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया और साथ में फसल और फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया।

पुष्पराजगढ़ और जैतहरी तहसील क्षेत्र के ग्रामों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जबकि अनूपपुर और कोतमा तहसील क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश हुई। रविवार शाम से ही जिले में मौसम ने करवट ले ली थी। शाम करीब पांच बजे से अनेक हिस्सों में सामान्य बारिश हुई तो पुष्पराजगढ़ में रात को झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे।

बारिश के बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, हालांकि ठंडी हवाएं शाम को चलीं। शाम पांच बजे तक स्थिति यह रही कि आसमान में काले बादल छाए रहे और बादलों की गड़गड़ाहट घंटों होती रही। दो

पहर को जैतहरी तहसील क्षेत्र के गांव में लगभग 200 ग्राम वजन के ओले करीब 15- 20 मिनट तेज हवा और बारिश के साथ गिरे। ओलावृष्टि की वजह से सड़क में सफेद बर्फ की चादर जैसा नजारा हो गया था। वातावरण पूरा सफेद धुआंधार जैसा नजर आया।

खपरैल वाले घर क्षतिग्रस्त हो गए। खेत में खड़ी मसूर, चना और गेहूं की फसल झुक गई। इन सभी फसलों को नुकसान इससे बारिश और ओले गिरने से पहुंचा है। किसानों ने कहा कि इस बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से आम, महुआ और सहजन (मुनगा) की फसल भी अब पूरी तरह से खराब हो जाएगी। सोमवार को शाम पांच बजे तक चारों तहसील क्षेत्र में गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही।

Van Vihar Bhopal: भोपाल के वन विहार में अगले महीने से देख सकेंगे व्हाइट ब्लैक बक का जोड़ा और भेड़िया

Van Vihar, Bhopa

 

Van Vihar Bhopal: भोपाल। वन विहार में अगले माह तक सफेद व काले हिरण के जोड़े को देख सकेंगे। एक भेड़िया भी यहां लाया जाएगा। वन विहार प्रबंधन सेंट्रल जू अथारिटी के सहयोग से इन्हें बन विहार तक ला रहा है।

अनोखा व्हाइट ब्लैक बक का जोड़ा सतना की मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी से भोपाल लाने का प्रस्ताव है। बताया जाता है कि है कि यह देश का इकलौता सफेद ब्लैक बक जोड़ा है। वहीं विशाखापत्तनम चिड़ियाघर से दो बायसन भी लाए जा रहे हैं।

भेड़िया का भी जोड़ा लाया जा रहा है। वन विहार की टीम वन्य प्राणियों को लाने के लिए अप्रैल के मध्य में इन्हें भोपाल ले आएगी। ब्लैक बक के बदले में नर बायसन देने का निर्णय लिया है। सफेद ब्लैक बक को रखने के लिए एक बाड़ा बनाया है।

आएंगे अनेक वन्य प्राणी

विशाखापत्तनम से भी वन्य प्राणी लाए जाएंगे। इनमें खास बायसन होगा। वन विहार में बायसन का कुनबा बढ़ाने के लिए मादा बायसन की जरूरत थी। पहले जंगली बायसन रेस्क्यू करके लाई गई थी, लेकिन घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। तब से यहां पर बायसन कम हो गए हैं। यहां पर लोमड़ी को भी लाया जा रहा है। लोमड़ी भी एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाने का प्रस्ताव है।

National News; अजान के दौरान नहीं बंद की हनुमान चालीसा तो लोगों ने कर दिया हमला, दुकानदार ने लगाया आरोप

Hanuman Chalisa

 

Karnataka Hanuman Bhajan: बेंगलुरु के नगराथपेट में अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाने के कारण दुकानदार की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर दुकानदार ने आरोप लगाया कि पिटाई करने के साथ ही चाकू से हमला करने की भी धमकी दी गई थी.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दुकानदार ने कहा, ”मैं शाम को 6 बजे एक हनुमान भजन बजा रहा था और इसमें हनुमान चालीसा सहित कई गाने थे .इस दौरान मुझे धमकाने लगे कि स्पीकर बजाया तो मार देंगे. अजान का समय है और इस दौरान भजन नहीं चलाना. मैं सामने आया तो गला पकड़ लिया और मारा. इस दौरान धमकी भी दी गई कि चाकू मार देंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि हमले करने वालो में से मैं 2 से 3 लोगों को पहचानता हूं, क्योंकि वो यहां ही पास में रहते हैं. दरअसल, हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें कुछ लोग दुकानदार पर हमले करते हुए दिख रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने मामले को लेकर को कहा कि हलासुरू गेट पुलिस लिमिट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हम आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने कहा, ”कुछ मुस्लिम युवकों ने दुकानदार से सवाल किया और बहस शुरू हो गई. इसके बाद उन्होंने दुकानदार को पीट दिया.”

Lok Sabha Chunav: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, कहां-कहां हुई कार्रवाई

Election Commission removed

 

National News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग (EC) एक्शन में है। चुनाव आयोग ने सोमवार को 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया। ये राज्य हैं – यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात।

साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर को भी बदला गया है। मिजोरम के प्रशासनिक सचिव को हटाया गया है। हिमाचल के सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं।

चंडीगढ़ के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना निश्चित रूप से एक चुनौती है। चुनाव को किस तरह से मैनेज किया जाए, इसके लिए आईजी और यूटी के एसएसपी हर छोटी से छोटी बात पर नजर रखकर इसकी तैयारी कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है।

TRAI: मोबाइल यूजर के लिए बड़े काम की बात, TRAI ने बदले सिम से जुड़े ये नियम, 1 जुलाई से होंगे लागू

TRAI changed these

 

Sim Card New Rules: मोबाइल यूजर्स के लिए यह जानना काफी जरूरी है कि सिम कार्ड से जुड़े नये नियम 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं. ये नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं…
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल यूजर्स के लिए सिम कार्ड से जुड़े कुछ नियम जारी किए हैं, जो कि इसी साल 1 जुलाई से देशभर में लागू कर दिए जाएंगे.

ट्राई के नए नियम लागू करने के पीछे की वजह ऑनलाइन फ्रॉड को रोकना है. इससे आम मोबाइल यूजर्स को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

TRAI के मुताबिक, जिन मोबाइल यूजर्स ने अपने सिम कार्ड को स्वैप (सिम कार्ड की अदला-बदली) किया है, वो अपने फोन नंबर को पोर्ट नहीं कर पाएंगे.

ट्राई का कहना है कि ये कदम फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के मद्देनजर उठाया गया है. इसका मकसद ये है कि फ्रॉड करने वाले लोग सिम स्वैपिंग कर तुरंत मोबाइल कनेक्शन को पोर्ट न कर सकें.

आजकल सिम स्वैपिंग को लेकर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इस फ्रॉड में लोग पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो आसानी से पा लेते हैं और मोबाइल खो जाने का बहाना बनाकर नया सिम कार्ड जारी करा लेते हैं.

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आता है वो फ्रॉड करने वाले लोगों के पास पहुंच जाता है, जिससे वो लोग इसे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल करते हैं.

 Gudi Padwa 2024: 30 साल बाद गुड़ी पड़वा पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों के धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, दूर होगी पीड़

Gudi Padwa afte

 

 

धर्म डेस्क, इंदौर। Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा इस वर्ष 9 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शक संवत् 1946 शोभन नाम संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ी पड़वा पर ग्रहों का 30 साल बाद दुर्लभ संयोग बनेगा। इस दिन शश राजयोग, अमृत सिद्धि योग और सर्वाथ सिद्धि योग एक साथ आ रहे हैं। आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष पर किन राशियों की किस्मत बदल सकती है।

मेष राशि

इस अवधि में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पार्टनर के माध्यम से आनंद और लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। जीवन की कई समस्याओं से पार पा सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशिवालों को बुद्धिमता से लाभ मिल सकता है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रातों-रात भाग्य बदलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विदेश जाने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।

मकर राशि

हर काम में किस्मत का साथ मिल सकता है। यह अवधि शत्रुओं से छुटकारा पाने में अधिक सहायक हो सकती है। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। पिछले कार्यों से अच्छा फल मिल सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

Health Tips: क्या है माइग्रेन के लक्षण? किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान?

NDA seats announced

 

Health Tips: बदलते खानपान की वजह से लोगों में बीमारियां बढ़ती जा रही हैं. इन्हीं बीमारियों में से एक है माइग्रेन, जिसकी समस्या अधिकतर लोगों में देखी गई है. माइग्रेन एक तरह का दर्द है, जो सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. यह बीमारी पहले 45 साल तक के लोगों में होती थी, लेकिन अब यह किसी को भी हो सकती है. माइग्रेन साधारण सिर दर्द से काफी अलग होता है. माइग्रेन में होने वाला सिर दर्द कब तक चलता है, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है.
माइग्रेन के लक्षण

माइग्रेन का दर्द आम सिर दर्द से बिल्कुल अलग है. यह दर्द अचानक से उत्पन्न होता है, लेकिन अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होने से वे इस दर्द को साधारण सिर दर्द मान कर किसी भी दवाइयों का सेवन कर लेते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे माइग्रेन में सिर दर्द के लक्षण क्या होते हैं ? बता दें माइग्रेन एक तरफा सिर दर्द है, जो काफी पीड़ादायक होता है. बात करें इसके लक्षण की तो उल्टी, बदहजमी, आंखों के आगे काले धब्बे दिखना, कमजोरी लगना, चिड़चिड़ापन महसूस करना आदि जैसे संकेत माइग्रेन के होते हैं.
ऐसे करें बचाव

माइग्रेन कि समस्या किसी को भी हो सकती है, इससे बचाव करना बहुत जरुरी होता है नहीं तो यह दर्द लंबे समय तक चलता है. कुछ आसान उपाय हैं, जो सिर दर्द से आपको राहत दिलाएंगे. पहला आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा कर इसका इलाज लें और उनके द्वारा दी गई दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करें. इसके अलावा अच्छी नींद और विश्राम करने से भी दर्द में राहत मिलती है. चटपटा, मसालेदार खाने से परहेज करें और सही आहार को अपनी डाइट में शामिल करें. रोजाना योग और व्यायाम करने से भी माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सकता है. ध्यान रहे आपको तनाव और चिंता नहीं करनी है, ज्यादा स्ट्रेस से दर्द और बढ़ता है. अगर इन उपायों से आपको राहत नहीं मिलती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.

Election 2024: चुनाव आयोग ने बदला चुनावी कार्यक्रम, अरुणाचल सहित 2 राज्यों में अब इस तारीख को होगी मतगणना

changed the election schedule

 

 

Election 2024: शनिवार (16 मार्च) को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। एक दिन बाद आयोग ने उसमें कुछ फेरबदल किया है। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। कल चुनाव आयोग ने कहा था कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती लोकसभा चुनावों के वोटों के साथ ही 4 जून को की जाएगी, लेकिन अब बदलाव कर इसको 2 जून कर दिया है।

Bhopal Sports News: भोपाल की सौम्या त‍िवारी सेंट्रल जोन टीम में शामिल

Bhopal's Soumya Tiwari

 

 

Sports News: भोपाल। पुणे में आयोजित होने जा रहे (मल्टी डेज) सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अरेरा क्रिकेट अकादमी की सौम्या तिवारी का चयन सेंट्रल जोन टीम के लिए हुआ है। ऑल इंडिया इंटर जोन टूर्नामेंट पुणे में 28 मार्च से खेला जाएगा। सौम्या तिवारी मध्य प्रदेश की सीनियर महिला टीम से खेल रही थी। सौम्या पहली बार सेंट्रल जोन मल्टी डेज के लिए चयनित हुई है। उल्लेखनीय है कि अंडर 19 गर्ल्स इंडिया टीम से विश्व कप विजेता टीम की महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं और अंडर 19 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी और न्यूजीलैंड के इंडिया टूर में उपकप्तान भी रहीं। सौम्या तिवारी अरेरा क्रिकेट अकादमी में शुरू से लेकर अभी तक प्रशिक्षण ले रही हैं।

जनवरी में आयोजित हुए सीनियर महिला एक दिवसीय ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक व दो अर्धशतकीय पारी खेली। उसके बाद अंडर 23 टी 20 में 6 पारियों में जिसमे 26 चौके की मदद से 268 रन बनाए। सौम्या को अरेरा अकादमी के मुख्य कोच सुरेश चेनानी व हेमंत कपूर ने बधाईयां दी है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...