Air Traffic: हवाई सफर करने वालों की बढ़ी संख्या, पिछले महीने आई इतनी तेजी

traveling by air

 

Business News: घरेलू विमानन कंपनियों को पिछले महीने अच्छा फायदा हुआ है. ताजे आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में घरेलू विमानन यात्रियों की संख्या में तेजी आई है. डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने घरेलू विमानन यात्रियों का आंकड़ा शुक्रवार को जारी किया.

इतनी हो गई यात्रियों की संख्या

आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी महीने में घरेलू एयर ट्रैफिक का आंकड़ा 126.48 लाख पर पहुंच गया. यह साल भर पहले की तुलना में 4.8 फीसदी ज्यादा है. साल भर पहले यानी फरवरी 2023 में घरेलू विमानन यात्रियों की कुल संख्या 120.69 लाख रही थी. हालांकि यात्रियों को फरवरी महीने के दौरान काफी परेशानी भी उठानी पड़ी. आंकड़े बताते हैं कि फरवरी महीने में 1.55 लाख से ज्यादा यात्री उड़ानों में देरी की वजह से परेशान हुए.

एअर इंडिया को हुआ फायदा

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि फरवरी महीने में सबसे ज्यादा फायदा टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया को हुआ. करीब दो साल पहले प्राइवेट हुई इस विमानन कंपनी का घरेलू एयर ट्रैफिक में हिस्सा बढ़कर 12.8 फीसदी पर पहुंच गया. एक महीने पहले यानी जनवरी 2024 में टोटल डोमेस्टिक एयर ट्रैफिक में एअर इंडिया की हिस्सेदारी 12.2 फीसदी रही थी.

इंडिगो को हुआ इतना नुकसान

वहीं दूसरी ओर घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली विमानन कंपनी इंडिगो को नुकसान उठाना पड़ गया. इंडिगो की हिस्सेदारी इस दौरान कुछ कम होकर 60.1 फीसदी पर आ गई. एक महीने पहले किफायती विमानन सेवा प्रदाता इंडिगो की हिस्सेदारी 60.2 फीसदी रही थी. हालांकि अभी भी इंडिगो आधे से ज्यादा बाजार पर अकेले काबिज है.

कंपनियों के ऊपर आया ये खर्च

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानों की देरी से प्रभावित होने वाले यात्रियों को सुविधाएं देने में कंपनियों को 22.21 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े. वहीं महीने के दौरान 29,143 पैसेंजर उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुए, जिन्हें कंपनसेशन व अन्य सुविधाएं देने में कंपनियां ने 99.96 लाख रुपये खर्च किए. महीने के दौरान 917 यात्रियों को उड़ान में सवार होने से रोका गया. इस पर कंपनियों को 78.19 लाख रुपये का खर्च आया.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण की सीटों के लिए 20 मार्च तक जुड़ सकते हैं मतदाता सूची में नाम

voter list for th

 

Lok Sabha Election 2024: भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले चरण के मतदान (19 अप्रैल) में शामिल लोकसभा सीटों के लिए 20 मार्च तक मतदाता सूची में नाम जुड़ सकते हैं। इसके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

पहले चरण में प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट शामिल हैं। नाम वापसी 30 मार्च तक होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम सतत प्रक्रिया है।

ऐसे मतदाता, जो 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं और किसी कारण से वे अपना नाम सूची में नहीं जुड़वा पाए हैं तो लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अभी भी अवसर मिल सकता है। वे पहले चरण के मतदान वाले लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं तो नाम वापसी के दस दिन पूर्व तक आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे आवेदनों का परीक्षण कर पात्र होने पर उनके नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद जो आवेदन प्राप्त होंगे, उन पर विचार चुनाव प्रक्रिया होने के बाद होगा और नियमानुसार नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। यही प्रक्रिया प्रत्येक चरण के मतदान के लिए शामिल सीटों के पात्र मतदाताओं के लिए अपनाई जाएगी।

 

मंगलवार को जारी होगी अधिसूचना

पहले चरण में शामिल लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 27 मार्च तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे और 28 मार्च को इनकी जांच होगी।

Electoral Bonds: इलेक्टोरल बांड पर जीतू पटवारी का तंज- केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला

Jitu Patwari's taunt o

 

 

MP Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लगने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कल आचार संहिता लगी, चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया.

जीतू पटवारी ने कहा, “मध्य प्रदेश में भी चुनाव है, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियां पूरी नहीं हुईं, इससे आम जनता हताश और निराश है.” उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है. 2014 से लेकर 2023 तक एक भी मोदी गारंटी पूरी नहीं हुई”

बीजेपी में शामिल नेताओं पर तंज

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर जुबानी हमला बोला. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम लिए बिना जीतू पटवारी ने कहा कि अभी हमारे एक वरिष्ठा नेता गए हैं, वे तीसरी रो में बैठक फोटो खिंचवा रहे हैं. पटवारी ने कहा कि जो लोग छोड़कर गए उनका कितना सम्मान बचा सब देख रहे हैं.

‘मोदी सरकार से करप्ट कोई नहीं’

इलेक्टोरल बांड को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी बांड के पैसे से बीजेपी ने सरकार, विधायक, सांसद खरीदे. इलेक्टोरल बांड करप्शन सामने आने के बाद साफ हो गया कि मोदी सरकार से करप्ट कोई नहीं है. उन्होंने कहा, “चुनावी बांड जबरन वसूली का उदाहरण बना है. सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद डाटा सामने आया है.”

दो दिन में घोषित होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश की शेष बची सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कहा कि 18-19 अप्रैल को बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे. राहुल गांधी आज मुंबई में बड़ा ऐलान करेंगे. राहुल गांधी शाम 6 बजे बड़ी घोषणाएं करेंगे, जिसमें कांग्रेस आगामी 5 साल का विजन रखेगी.

सीएम पर जीतू पटवारी का हमला

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि वे पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं, सीएम अपरिपक्व हैं. मध्य प्रदेश में हर जगह लूट मची है.अधिकारियों की स्थिति नहीं संभल रही है, कई पद खाली पड़े हैं. वह एक नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए. मध्य प्रदेश में किसानों के हक की लड़ाई कांग्रेस पूरे दम से लड़ती रहेगी.

Mahadev App Case: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

Congress's problems increased

 

 

CG News: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की ईओडब्लू (EOW) और एसीबी (ACB) विंग ने महादेव बेटिंग एप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्‍ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। कांग्रेस ने बघेल को राजनांदगांव से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है और इस एफआइआर के बाद बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है।

सूत्रों के अनुसार भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग एप के मालिक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। ईओडब्लू और एसीबी ने एफआइआर ईडी द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट के आधार पर किया गया है।

असीम दास के बयान के आधार पर ईडी ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज किया FIR

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि भूपेश बघेल और उनके सरकार के कई मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को महादेव बेटिंग एप ने करोड़ों रुपये प्रोटेक्शन मनी दिया है। ईडी ने चंद्राकर और उप्पल के करीबी असीम दास को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद तीन नवंबर को रायपुर की एक होटल की पार्किंग से गिरफ्तार किया था। जिस दौरान असीम दास की गाड़ी और घर से पौने तीन करोड़ रुपये बरामद किए थे।

असीम दास ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये देने का किया था राजफाश

असीम ने बयान में कहा कि वो ये पैसे किसी भूपेश बघेल को देने आया था। इसी दौरान दास ने यह राजफाश किया था कि वो अबतक 508 करोड़ रुपये भूपेश बघेल को पहुंचा चुका है। इसी आधार पर भूपेश बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव को किया गिरफ्तार , कोर्ट में किया जाएगा पेश

arrested Elvish Yadav

 

Elvish Yadav Case: नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, सांप के जहर सप्लाई मामले में एल्विश यादव से पूछताछ चल रही है. इस दौरान नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. एल्विश के लिए पुलिस ने पहले से तैयार सवाल किए थे, एल्विश यादव से गुप्त जगह पर पुलिस पूछताछ कर रही है.

डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है. उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

CBFC ने फिल्मों के लिए जारी की गाइडलाइन्स, अब नए नियमों के तहत रिलीज की जाएंगी मूवीज

CBFC released guidelines

 

Central Board Of Film Certification: हर फिल्म को कुछ नियम के तहत ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाता है। किसी भी फिल्म को लोगों के सामने पेश करने से पहले उसे सर्टिफिकेट दिया जाता है। इससे यह पता चलता है कि उस फिल्म को कौन देख सकता है और कौन नहीं। सीबीएफसी के अंतर्गत आने वाले इन नियमों में अब कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके तहत अब फिल्में नए नियमों पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव लाने को लेकर नियमों के पहले सेट में चेंजेस किए गए हैं।

Cinematograph (Certification) Rules, 2024 के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। नए नियमों में महिलाओं की भागीदारी पर काफी जोर दिया गया है। इस बदलाव में अब बोर्ड की एक तिहाई में महिलाएं मेंबर्स होंगी। बता दें कि अभी तक फिल्मों को A, UA और U कैटेगरीज में रिलीज किया जा रहा था। ए सर्टिफिकेट का मतलब है कि वह फिल्म सिर्फ एडल्ट्स देख सकते हैं। यू का मतलब है कि वह फिल्में, जो फैमिली फ्रेंडली हैं। वहीं, यूए सर्टिफिकेट का मतलब है कि उस फिल्म को हर कोई देख सकता है।

यूए की तीन कैटेगरी में रिलीज होंगी फिल्में

अब UA कैटेगरी की एज रेस्ट्रिक्शन में कुछ बदलाव किए गए हैं। यूए सर्टिफिकेट मिलने वाली फिल्मों को भी तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। पहली कैटेगरी (UA 7), दूसरी कैटेगरी (UA 13) और तीसरी कैटेगरी (UA 16) होगी। अब फिल्में सात साल, 13 साल और 16 साल के बच्चों को ध्यान में रखते हुए ही रिलीज की जाएंगी।

IPL 2024 हार्दिक के जाने का गुजरात टाइटंस के कोच को नहीं कोई दुख, दे डाला चौंकाने वाला बयान

Hardik's departure

 

 

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए कई टीमों में बदलाव होते देखे गए हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को हार्दिक पांड्या के लिए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है. खैर अब गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. गुजरात 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही चैंपियन बना था, इसके बावजूद उनका मुंबई इंडियंस को दोबारा जॉइन करना चौंकाने वाला निर्णय है.

आशीष नेहरा का बयान

आशीष नेहरा ने हार्दिक पांड्या द्वारा गुजरात टाइटंस छोड़ने को लेकर कहा, “मैंने कभी हार्दिक पांड्या को रुकने के लिए नहीं कहा. जिस तरह से यह खेल आगे बढ़ रहा है, उससे हमें भविष्य में ऐसे ट्रांसफर देखने को मिलते रहेंगे जैसे फुटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय क्लब मार्केट में ऐसा होता आया है.”

इस बीच आशीष नेहरा ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने पर कहा, “केवल मैं ही नहीं बल्कि पूरा भारत शुभमन गिल को एक कप्तान के रूप में देखने को लेकर उत्साहित है क्योंकि वो एक बेहद खास खिलाड़ी हैं.” आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के अलावा इस बार गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 के पर्पल कैप विजेता मोहम्मद शमी का साथ भी नहीं मिलेगा क्योंकि वो इस समय चोट से जूझ रहे हैं.

गुजरात टाइटंस कब खेलेगी अपना पहला मैच

गुजरात टाइटंस का पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जो अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच इसलिए खास होगा क्योंकि हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेल रहे होंगे. आपको याद दिला दें कि गुजरात पिछले सीजन भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. इस बार शुभमन गिल के ऊपर गुजरात को आगे ले जाने का भार होगा.

Ambani’s News: अनंत अंबानी के वनतारा में शानदार जीवन जी रहे हाथी, 130 किलो भोजन और जकूजी बाथ का लेते हैं आनंद

Elephants living

 

 

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का जानवरों से लगाव जगजाहिर है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. 1 से लेकर 3 मार्च तक इनका प्री वेडिंग समारोह कंपनी के जामनगर स्थित रिलायंस कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ था. उससे पहले अनंत अंबानी ने अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट वनतारा (Vantara Project) को लेकर बात की थी. इसमें हाथियों समेत कई प्रजातियों के जानवरों को संरक्षित किया जा रहा है. अब इस वनतारा प्रोजेक्ट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं. इनमें बताया गया है कि हाथी वहां क्या खा रहे हैं और कैसा जीवन जी रहे हैं.

इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाया वनतारा का किचन

वनतारा प्रोजेक्ट रिलायंस कॉम्प्लेक्स के नजदीक लगभग 600 एकड़ में फैला हुआ है. इस रेस्क्यू सेंटर को राधे कृष्ण टेंपल एलीफेंट वेलफेयर ट्रस्ट के नाम से जाना जाता है. यहां पर रोजाना 200 से ज्यादा हाथियों की बेहतरीन देखभाल की जा रही है. इस परिसर में घायल और खतरे में आ चुके जानवरों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी दी जा रही है. इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) में यहां की किचन में रोजाना होने वाली गतिविधियों की दिखाया गया है. यह जगह अनंत और राधिका के प्री वेडिंग प्रोग्राम के चलते चर्चा में आई है.
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक सब कुछ डाइट के हिसाब से

अनंत अंबानी इसे ग्लोबल पहचान वाला वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट बनाना चाहते हैं. इसलिए यहां हर हाथी को उसके हिसाब से भोजन दिया जाता है. साथ ही वृद्ध एवं घायल हाथियों को जकूजी के जरिए आराम पहुंचाया जाता है. किचन में एक्सपर्ट शेफ हैं. वह हर हाथी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार करते हैं. उनके मुताबिक, हाथी दिन में लगभग 130 किलोग्राम भोजन कर लेता है. मादा हाथी लीलावती को रागी लड्डू, खिचड़ी और रोटी नाश्ते के लिए दी जाती है. स्नैक्स के तौर पर उसे हरा चारा और अल्फाल्फा दिया जाता है. पत्तियां, फल और सब्जियां उसका लंच बनती हैं और सूखा चारा डिनर.
हाइड्रोथेरेपी पॉन्ड का आनंद लेते हैं हाथी

इसके बाद उनका पूल सेशन भी होता है. इसमें हाइड्रोथेरेपी पॉन्ड में हाथियों को उतारा जाता है. इस पॉन्ड में 260 प्रेशर जेट लगे हुए हैं. इनके जरिए हल्का गुनगुना पानी हाथियों के ऊपर डाला जाता है. इससे उनकी मांसपेशियों को बहुत राहत मिलती है. अनंत अंबानी इस सेंटर को समाज के प्रति अपनी सेवा बताते हैं.

Health Tips: अंडे खाने के तुरंत यह फूड आइटम खाने से शरीर को हो सकता है नुकसान

eating eggs

 

EGG Lover: अंडे खाने के तुरंत बाद कुछ फूड आइटम नहीं खानी चाहिए. ऐसा करने से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है. साथ ही साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. आइए जानें वह कौन सी चीजें है?
‘कहते हैं न संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे’… अंडे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. सुबह ब्रेकफास्ट से लेतर लंच-डिनर अंडा ऐसी चीज है आप किसी भी वक्त खा सकते हैं.

अंडे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहती है साथ ही शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अंडे खाने के तुरंत बाद यह चीजें नहीं खानी चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से कई हेल्थ समस्याएं हो सकती है.

अंडा और नींबू- अंडा खाने के बाद तुरंत नींबू वाले आइटम से दूर रहना चाहिए. ऐसा करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है. यह काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

अंडा और पनीर- अंडा में प्रोटीन होता है और अगर आप उबले हुए अंडे के साथ पनीर वाले आइटम खाएंगे तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. पेट से जुड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है. इसलिए अंडा खाने के बाद पनीर न खाएं.

अंडा खाने के बाद कभी भी केला न खाएं क्योंकि पेट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. साथ ही कब्ज, एसिडिटी, आंत से जुड़ी परेशानी हो सकती है. अंडा खाने के बाद दूध भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे उल्टी की समस्या हो सकती है.

अंडा खाने के बाद फल या डेयरी प्रोडक्ट भी बिल्कुल न खाएं इससे आपको अपच गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

BJP News: लोकसभा चुनाव तारीखों के एलान के बाद बोले पीएम मोदी, भाजपा-एनडीए चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार

Modi said, BJP-NDA

 

Election Date 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में वोटिंग होगी। पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा। जबकि मतगणना 4 जून को होगी। आगामी चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। भाजपा-एनडीए इन चुनावों में उतरने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा, ‘सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं को स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।’

उन्होंने कहा कि दस साल पहले हमने देश की बागडोर संभाली थी। तब देश और जनता इंडी अलायंस के कुशासन से पीड़ित थे। ऐसा कोई सेक्टर नहीं बचा था, जो घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता रहा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश निराशा के गर्त में था। दुनिया भी भारत पर भरोसा करना छोड़ चुकी थी। हमने उस परिस्थिति से देश को निकाला है।’

देश हर दिन कीर्तिमान रच रहा

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति और सामर्थ्य से हमारा देश हर दिन विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। हमारी योजनाएं समाज के हर तबके तक पहुंची हैं। आज देश के हर कोने से और समाज से हर वर्ग से एक स्वर सुनाई दे रहा है- अबकी बार 400 पार।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...