MP News: मध्‍य प्रदेश सरकार ने अमनबीर सिंह सहित चार कलेक्टर रात साढ़े तीन बजे बदले

changed four collectors

 

MP Transfer News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मध्‍य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार इन दिनों रतजगा कर रही है। आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार ने गुरूवार रात्रि साढ़े तीन बजे चार कलेक्टर सहित 37 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें गुना, पन्ना, शहडोल और सिंगरौली के कलेक्टर बदले गए हैं।

इन जिलों के कलेक्‍टर बदल दिए

सत्येंद्र सिंह गुना, सुदेश कुमार पन्ना, तरुण भटनागर शहडोल और चंद्रशेखर शुक्ला सिंगरौली के कलेक्टर होंगे। वहीं, राजभवन से प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला की 47 दिन में वापसी हो गई। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग का दायित्व दिया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव अब मुकेश चंद्र गुप्ता होंगे।

चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले करने की तैयारी चल रही थी।

देर रात मुख्‍यमंत्री से अधिकारियों की भेंट

गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के साथ मुख्य सचिव वीरा राणा सहित अन्य अधिकारियों की भेंट हुई। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले आदेश जारी किए।

अमनबीर के तबादले की यह वजह तो नहीं

इसमें पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह को हटाकर प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम बनाया है। इसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। विकास भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से फटकार लगाते हुए कलेक्टर से कहा था इधर मंच पर रहो, नीचे नहीं जाने का। एसपी कहां है, बुलाओ और मंच पर खड़े रहो।

वहीं, शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य को अपर आयुक्त आदिवासी विकास, हरजिंदर सिंह कलेक्टर पन्ना को अपर सचिव पशुपालन एवं डेयरी और अरुण कुमार परमार कलेक्टर सिंगरौली को उपसचिव नर्मदा घाटी विकास पदस्थ किया है।

हरेंद्र नारायण भोपाल तो शिवम वर्मा होंगे इंदौर नगर निगम कमिश्नर

भोपाल नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबेल ए उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास होंगे। उनके स्थान पर अपर कलेक्टर हरेंद्र नारायण को पदस्थ किया है। वहीं, इंदौर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह संचालक कौशल विकास होंगी। उनकी जगह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन शिवम वर्मा को आयुक्त बनाया गया है।

अपर कलेक्टर जबलपुर डा.शेर सिंह मीणा आयुक्त नगर निगम सतना, जगदीश कुमार गोमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ अक्षय कुमार तेम्रवाल अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, काजल जावला उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी और आकाश सिंह उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत खरगोन बनाया है।

किसे कहां किया पदस्थ

अधिकारी- वर्तमान और नवीन पदस्थापना

विवेक पोरवाल- प्रमुख राजस्व आयुक्त- प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

डा. नवनीत मोहन कोठारी- सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास- सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम

पी नरहरि- सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम- सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

धनंजय सिंह भदौरिया- सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास- प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड

बाबू सिंह जामोद- सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी-कमिश्नर शहडोल

माल सिंह भयड़िया-सचिव मंत्रालय- प्रबंध संचालक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड

श्रीमन शुक्ल- प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड- सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

शिल्पा गुप्ता- सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी-आयुक्त लोक शिक्षण

अनुभा श्रीवास्तव- आयुक्त लोक शिक्षण- प्रमुख राजस्व आयुक्त, आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार

शशिभूषण सिंह- अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मध्यम- संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण

छोटे सिंह- अपर आयुक्त रीवा संभाग- सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर

अक्षय कुमार सिंह- अपर सचिव मंत्रालय- अपर सचिव सामान्य प्रशासन

संजय कुमार- अपर सचिव शासन- अपर सचिव राजस्व विभाग

मनोज पुष्प- अपर सचिव सामाजिक न्याय- संचालक पंचायतराज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त प्रभार

रोहित सिंह- प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम- उप सचिव वित्त

हर्षल पंचोली-उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास-अपर कलेक्टर भोपाल

हिमांशु चंद्र- उपसचिव लोक निर्माण-अपर कलेक्टर भोपाल

अंकिता धाकरे- अपर कलेक्टर भोपाल-उपसचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण

National News: ‘CAA’ भारत का आंतरिक मामला’, अमेरिका की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

'CAA' is India's

 

 

National News: भारत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर अमेरिका की टिप्पणी का जवाब दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, CAA भारत का आंतरिक मामला है. CAA लागू होने पर अमेरिका का बयान गलत और अनुचित है.

भारतीय विदेश मंत्रालय का ये जवाब अमेरिकी विदेश विभाग के उस बयान पर आया, जिसमें कहा गया था कि हम 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना को लेकर चिंतित हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था, हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि यह अधिनियम कैसे लागू किया जाएगा? मिलर ने कहा था, धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान और सभी समुदायों के लिए कानून के तहत समान व्यवहार मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत हैं.

भारत ने अमेरिका के बयान को बताया अनुचित

अमेरिका के बयान पर जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 भारत का आंतरिक मामला है और इसके कार्यान्वयन पर संयुक्त राज्य अमेरिका का बयान गलत, गलत जानकारी वाला और अनुचित है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, “यह अधिनियम अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है, जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में आ चुके हैं. CAA से नागरिकता मिलेगी, इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, CAA राज्यविहीनता के मुद्दे को संबोधित करता है, मानवीय गरिमा प्रदान करता है और मानवाधिकारों का समर्थन करता है.

इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए- विदेश मंत्रालय

रणधीर जयसवाल ने कहा, ”जहां तक अमेरिक विदेश विभाग के बयान का संबंध है. भारत का संविधान अपने सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है. अल्पसंख्यकों के प्रति किसी भी चिंता या व्यवहार का कोई आधार नहीं है. वोट बैंक की राजनीति को संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए एक प्रशंसनीय पहल के बारे में विचार निर्धारित नहीं करना चाहिए. जिन लोगों को भारत की बहुलवादी परंपराओं और क्षेत्र के विभाजन के बाद के इतिहास की सीमित समझ है, उन्हें व्याख्यान देने का प्रयास नहीं करना चाहिए. भारत के भागीदारों और शुभचिंतकों को उस इरादे का स्वागत करना चाहिए, जिसके साथ यह कदम उठाया गया है.

MP CM News: प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों को प्रदेश में ही निवेश करने के लिए करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

people of the state

 

मंत्रालय में निवेश प्रोत्साहन के लिये मंत्रियों की बैठक में दिए निर्देश

 

MP CM News: प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों में निवेश के लिए विश्वास पैदा करें। उन्हें प्रदेश में ही निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रदेश के रॉ मटेरियल का उपयोग प्रदेश में ही उत्पाद बनाने के लिए होगा तो इससे स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे। आमदनी में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रालय में निवेश प्रोत्साहन हेतु मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए रोड शो आयोजित करता है। इसी तरह निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के बाहर रोड शो आयोजित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सहकारी क्षेत्र की कंपनियों को अधिक रियायत प्रदान कर प्राइवेट इंडस्ट्री के कंपटीशन में खड़ा करें। यह रियायत सहकारी संस्थाओं को न सिर्फ मजबूत करेगी बल्कि कृषकों की आय में वृद्धि का साधन बनेगी। इससे कृषकों को उनके उत्पादों के उचित दाम प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में उद्योग संवर्धन नीति 2014 अंतर्गत प्रावधानिक मुख्य सुविधाएं, निवेश प्रोत्साहन सहायता, अधोसंरचना विकास, हरित औद्योगिक सहायता सहित परिधान क्षेत्र की वृहद श्रेणी इकाइयों को विशिष्ट इकाई सहायता आदि प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निवेश प्रोत्साहन की विभिन्न योजनाओं पर आवश्यक निर्देश भी दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर प्रमुख सचिव खनिज अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

MP CM News: प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता विश्व पटल पर हो रही प्रतिष्ठित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

civilization of the state

 

प्रदेश की छह धरोहरों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल होने पर दी बधाई

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर भी प्रतिष्ठित हो रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। मध्यप्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होंगी। इस गौरव के क्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय हैं कि ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा बुरहानपुर और रामनगर मंडला का गोंड स्मारक को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में सम्मिलित किया गया है।

Amitabh Bachchan Hospitalized: अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई, तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे एडमिट

Bachchan underwent angioplasty

 

Health Tips बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को तबियत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बिग बी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है.

बिग बी ने एक्स अकाउंट पर की पोस्ट

भास्कर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी को कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई.

बिग बी ने आज दोपहर में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया, “हमेशा ग्रेटिट्यूड”. माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है.

 

अमिताभ ने जलसा के बाहर फैंस से की थी मुलाकात

बता दें कि अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. बिग बी से मिलने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का जमघट लगा रहता है. वहीं, अमिताभ बच्चन भी हर संडे को अपने घर जलसा के बाहर फैंस के साथ मुलाकात करते हैं. बीते दिन अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस से मुलाकात की ये तस्वीरें शेयर की थी.इसके साथ ही बिग बी ने लिखा था ‘हम्बल्ड बीयोंड.’

 

बिग बी ने अभिषेक संग अपनी टीम की जीत का मनाया था जश्न

बिग बी ने हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन संग आईएसपीएल में अपनी टीम का जश्न भी मनाया था. दरअसल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) का उद्घाटन संस्करण चल रहा है. गुरुवार, 14 मार्च को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की टीम माझी मुंबई ने चेन्नई सिंगम्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी. इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने अपनी टीम के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया था.

अमिताभ बच्चन अपकमिंग फिल्मे

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कईं प्रोजेक्ट्स हैं. वे जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें. बिग बी की पिछली फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन संग ‘गणपत’ थी.

 

National News: 2029 से देश में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश, राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट

hold simultaneous elections

 

1 Nation, 1 Election: दिल्ली। देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने “एक देश, एक चुनाव” पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। 18,626 पन्नों की इस रिपोर्ट पर अब राष्ट्रपति फैसला करेंगी। इसके लिए संविधान में संशोधन करना होगा।

माना जा रहा है कि समिति ने 2029 से देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए संविधान के अंतिम पांच अनुच्छेदों में संशोधन की सिफारिश की गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में छह महीने विलंब से, तो कहीं जल्दी चुनाव कराने की बात कही गई है।

गत सितंबर में गठित समिति को मौजूदा संवैधानिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोकसभा, राज्य विधानसभा, पालिकाओं और पंचायतों में एक साथ चुनाव कराने की जांच करने और सिफारिश करने का काम सौंपा गया था।

पूर्व राष्ट्रपति राम कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति में गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे शामिल हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समिति का सदस्य बनाया गया था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

MP News: द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल जन सामान्य के लिए खोला जाएगा

War Memorial located

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सेना के जनरल आफिसर कमांडिंग प्रीतपाल सिंह ने की सौजन्य भेंट

 

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित सेना के स्ट्राइक कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग प्रीतपाल सिंह तथा ब्रिगेडियर एस.एस. छिल्लर ने समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को हेड क्वार्टर 21 कॉर्प की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जीओसी प्रीतपाल सिंह ने अवगत कराया की द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल शीघ्र ही जन सामान्य के लिए खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा सहित अन्य आपदाओं के दौरान सेना द्वारा दिए गए त्वरित सहयोग की सराहना की। कर्नल विशाल आहूजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

MP CM News: आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से होगा सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

College will be established

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर के पीटीसी ग्राउंड में विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के लिए भवन भी बनाया जाएगा।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती शिक्षा क्षेत्र में देश का मुख्य केन्द्र है। भगवान श्री कृष्ण ने संदीपनी आश्रम उज्जैन में शिक्षा ली थी, वहीं शिक्षाविद् डॉ. हरिसिंह गौर ने बुंदेलखंड की धरा पर शिक्षा की मशाल जलाई। उन्होंने कहा कि मेरा मत है कि डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए। प्रदेश के 55 जिलों में सागर एक मात्र जिला है, जहां दो विश्वविद्यालय है। मध्यप्रदेश सरकार ने 90 दिन के भीतर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उनका क्रियान्वयन करवाया है। 52 दिन पहले सागर में वीरांगाना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई थी, जिसे आज मूर्तरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से प्रतिभावान नागरिकों की पौध तैयार होती है। युवाओं के हाथ में केवल कागज की डिग्री ही नहीं बल्कि हुनर भी होना चाहिए। इसी परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का समूचा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है। नई शिक्षा नीति में कौशल के साथ संस्कार देने के पाठ्यक्रम भी शामिल किये गये हैं। सागर के नये विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सुझाव पर पाठ्यक्रम चालू किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 20 जनवरी को सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर आयुर्वेद कॉलेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. यादव ने संत रविदास के नाम से मार्ग के निर्माण की घोषणा की। जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंडा और मकरोनिया के शासकीय कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और केसली में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय भी प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंभीर और त्वरित इलाज के लिए प्रदेश के जिलों में एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जिसमें सागर भी शामिल रहेगा। सागर को हवाई यात्रा से भी जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने 12 सीटर वाले छोटे हवाई जहाज संचालित करने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिरोंजा गांव के एक बच्चे मोहित राजपूत की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए शासन की ओर से 5 लाख रू. की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसी को भी कष्ट नहीं होने देगी। उन्होंने एक अन्य कैंसर पीड़ित 13 वर्षीय ओमप्रकाश काक्षी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिये कलेक्टर श्री दीपक आर्य को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सागर में विगत 13 वर्ष से जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, विद्यार्थियों द्वारा लगातार राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने गत 20 जनवरी को सागर में पहली बार आगमन पर ही रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। मंत्री राजपूत ने डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत करने की भावना को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध मुख्यमंत्री डॉ. यादव से किया। सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना और उसे इसी सत्र से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जिले वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

लोधी क्षत्रिय समाज और अन्य संस्थाओं, विभिन्न समाज और जनप्रतिनिधियों ने भी स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धि पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वद्यिलय, गर्ल्स कॉलेज, आटर्स एडं कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, स्मार्ट सिटी, महिला एवं बाल विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आयुष, जनजातीय कार्य विभाग, शास. आईटीआई, कौशल विकास द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाये गए थे।

रानी अंवती बाई लोधी विश्वविद्यालय

सागर में राजकीय विश्वविद्यालय शुरू होने का लाभ सागर और दमोह जिले के 70 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा। विश्वविद्यालय से दोनों जिलों के 78 कॉलेज संबंद्ध होंगे। सागर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज को रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय बनाया गया है। यह लीडिंग कॉलेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी। विश्वविद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 से शुरू होगा और प्रवेश आगामी सत्र से शुरू हो जाएगा। राज्य शासन द्वारा गर्ल्स कॉलेज की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर शक्ति जैन को विश्विद्यालय का प्रथम कुल सचिव बनाया गया है।

कार्यक्रम में विधायकगण प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लोधी, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृदावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेडे़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया पीएम-सूरज राष्‍ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ, धार में हुआ कार्यक्रम

Modi virtually launched PM

 

धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धार में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर पीएम-सूरज राष्‍ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। पीएम ने वर्चुअली संवाद में इंदौर के नरेंद्र सेन को अपनी सफलता की कहानी सुनाई।

सीएम भी यहां पहुंच रहे हैं जो विभिन्न हितग्राहियों से संवाद करेंगे, इस आयोजन में मुख्य रूप से पीथमपुर, राजगढ़ और धामनोद के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से वितरित किए गए। इस तरह से शासकीय आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने के पहले यह बड़ा आयोजन हुआ।

प्रधानमंत्री कैपिटल वेंचर के तहत अनुसूचित जाति और और पिछड़ा वर्ग के लोगों को योजना के अंतर्गत हितपत्र वितरण किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। जिसका धार में प्रसारण हुआ।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ

Yadav will inaugurate

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों तक पहुंच सुगम बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक पर्यटन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार, 14 मार्च 2024 को दोपहर 12:30 बजे स्टेट हैंगर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र लोधी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन वायु सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। शुरुआत में 8 सीटर वाले 2 ट्वीन इंजन एयरक्राफ्ट चलाये जाएंगे। ऑपरेटर द्वारा प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो के साथ-साथ हवाई पट्टियों में से रूट का चयन किया जाएगा। इससे पर्यटकों को तीव्र यात्रा का माध्यम मिलेगा और साथ ही घरेलू पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...