Health Tips: अपच-एसिडिटी से बचाने में मददगार ENO कब हो सकता है खतरनाक ?

protecting from indigestion

 

ENO Side Effects: ENO एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल कुछ लोग खाने में एडिटिव के तौर पर भी करते हैं. इडली, डोसा, ढोकला और केक जैसे डिश के बैटर को फॉर्मेट करने के लिए इनो का इस्तेमाल करते हैं. इससे फर्मेंटेशन जल्दी होता है और बैटर फूल जाता है. जिससे डिश सॉफ्ट और स्वादिष्ट होती है. हालांकि, अगर इस तरह के फूड्स में इनो का लगातार इस्तेमाल करते हैं तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इनो का इस्तेमाल करना सही है लेकिन अगर लगातार इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

ENO क्या होता है

इनो एक एंटासिड है, जो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है. यह सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड का मिश्रण है, जब पानी में घुलता है तब Co2 गैस पैदा करता है. पेट के अंदर जाकर ये गैस पेट में अम्ल को बेअसर कर समस्याओं से छुटकारा दिलाती है.

ENO के लगातार इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स

1. ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इनो लेने से बचने की सलाह दी जाती है. लगातार इनो का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को बढ़ा भी सकता है. इसके लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, इनो में सोडियम बाइकार्बोनेट की मात्रा ज्यादा होने से बीपी बढ़ सकता है.

2. हार्ट डिजीज

एंटासिड का ज्यादा सेवन हार्ट की समस्याएं बढ़ा सकता है. इससे दिल की कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं. एंटासिड में पाया जाने वाला सोडियम कार्बोनेट और सोडियम बाई कार्बोनेट ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है.

3. किडनी हो सकती है प्रभावित

इनो का सीधा प्रभाव किडनी पर भी पड़ता है. अगर इसका लगातार सेवन करते हैं तो किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है. इसलिए एंटासिड का सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है, जिससे सेहत पर ज्यादा असर न पड़े.

4. एलर्जिक रिएक्शन

इनो का इस्तेमाल लगातार करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसके एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकते हैं, क्योंकि एंटासिड बॉडी में एलर्जिक रिएक्शन ट्रिगर होती है. इसका इम्यून सिस्टम पर भी निगेटिव असर पड़ता है. एंटासिड होने की वजह से इसका ज्यादा सेवन शरीर में एलर्जी और इंफेक्शन पैदा कर सकता है. फूड्स में इसका इस्तेमाल फूड एलर्जी और फूड रिएक्शन का खतरा भी बढ़ाता है.

Bhopal Crime News: सरपंच के बेटे को महिला ने बात करने के बहाने खेत में बुलाया, दोस्‍त के साथ मिलकर गला रेता

 

 

Bhopal Crime News: बैरसिया पुलिस ने सरपंच के पुत्र की हत्या के मामले का राजफाश कर दिया। युवक की हत्या में पूर्व प्रेमिका और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित महिला ने उसे बात करने के बहाने खेत में बुलाया था। जहां दोनों आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। उसके सिर में पत्थर से वार करने के बाद चाकू से गले को रेत दिया गया था।

बैरसिया थानाप्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि 26 वर्षीय विशाल कुशवाह दामखेड़ा गांव में रहता था। उसकी मां सरपंच है। जबकि पिता खेती किसानी करते हैं। विशाल अपने खेत के अलावा दूसरे लोगों की सब्जी लोड कर विदिशा मंडी में बेचने का काम करता था।

 

शनिवार की रात करीब आठ बजे वह लोडिंग वाहन में सब्जी भरकर अपने साथी बबलू कुशवाह के साथ विदिशा मंडी जाने के लिए निकला था। गांव से बाहर निकलते ही विशाल ने आटो को रुकवाया तथा बबलू से कहा कि मुझे जरुरी काम के लिए घर वापस जाना पड़ेगा।

थोड़ी ही देर में वापस आता हूं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके बाद बबलू लोडिंग वाहन में ही सो गया। तड़के तीन बजे तक वह वापस नहीं आया तो बबलू ने विशाल के स्वजनों को बताया और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सुबह एक व्यक्ति ने रास्ते में खून पड़ा देखा।

खून की बूंदों से बनी धार एक खेत की ओर जा रही थी। उस व्यक्ति ने जब खेत में जाकर देखा तो वहां विशाल की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसका गला बुरी तरह से रेता गया था। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। तस्दीक करने के बाद चंद घंटों में ही पुलिस हत्या के आरोपियों तक पहुंच गई।

 

तकनीकी जांच के बाद पहुंची आरोपितों तक

टीआइ नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि मृतक के मोबाइल काल की डिटेल निकाली तो पता चला कि उसने एक युवती से बात की और पुलिस उसके घर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि विशाल के साथ उसका तीन साल से प्रेम-प्रसंग था।

उसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली थी। उसका बदला लेने के लिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई थी और उसमें अपने साथ दोस्त आमिर को शामिल कर लिया था।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि विशाल को मिलने के बहाने खेत पर बुलाया और पूर्व प्रेमिका ने पहले उसके सिर को पत्थर से कुचला बाद में गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trade News: शेयर बाजार में हाहाकार, 2100 अंक गिरकर बंद हुआ मिडकैप इंडेक्स, निवेशकों को 13.50 लाख करोड़ की चपत

Outcry in the stock m

 

 

Stock Market Closing : बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. बाजार में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान आज के सत्र में उठाना पड़ा है. बाजार में गिरावट की शुरुआत मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स की बिकवाली के साथ शुरू हुई थी. पर दोपहर बाद लार्ज कैप स्टॉक्स में भी मुनाफावसूली देखने को मिली. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 906 अंकों की गिरावट के साथ 73,000 के आंकड़े नीचे 72,762 अंकों पर बंद हुआ है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 338 अंकों की गिरावट के साथ 22000 के नीचे 21,997 अंकों पर क्लोज हुआ है. एक समय सेंसेक्स 1150 और निफ्टी 430 अंक नीचे जा लुढ़का था.

मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स धड़ाम

शेयर बाजार में गिरावट का बड़ा असर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर पड़ा है. निफ्टी का मिडकैप स्टॉक्स 2115 अंक या 4.40 फीसदी गिरकर बंद हुआ है. जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 800 अंक या 5.28 फीसदी गिरकर क्लोज हुआ है. निफ्टी का नेक्स्ट फिफ्टी 2227 अंक गिरकर बंद हुआ है. आज के ट्रेड में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेय़रों में भारी गिरावट देखने को मिली है.

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 72,761.89 74,052.75 72,515.71 -1.23%
BSE SmallCap 40,641.67 42,998.39 40,503.53 -5.11%
India VIX 14.43 15.01 13.53 5.83%
NIFTY Midcap 100 45,971.40 48,278.00 45,656.85 -4.40%
NIFTY Smallcap 100 14,295.05 15,176.80 14,213.55 -5.28%
NIfty smallcap 50 6,617.80 7,007.25 6,581.15 -5.25%
Nifty 100 22,399.00 22,944.05 22,294.45 -1.93%
Nifty 200 12,008.80 12,344.45 11,949.05 -2.32%
Nifty 50 21,997.70 22,446.75 21,905.65 -1.51%

निवेशकों को 13.50 लाख करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में आए इस गिरावट की सुनामी के चलते बाजार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप घटकर 372.11 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले सत्र में 385.57 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में 13.46 लाख करोड़ रुपये का निवेशकों को नुकसान हुआ है.
चढ़ने – गिरने वाले शेयर्स

आज के ट्रेड में नाल्को 10.22 फीसदी, सेल 8.52 फीसदी, एनएमडीसी 8.08 फीसदी, हिंदुस्तान कॉपर 8.22 फीसदी, भेल 7.70 फीसदी, इंडिया सीमेंट्स 7.88 फीसदी आरईसी 7.24 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. जबकि आईटीसी, सिप्ला, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए.

Raipur News:परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, होटल में मिली थी युवती की लाश ,ये है मामला

refused to accep

 

 

 

Raipur News: शहर के गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा के झूलेलाल चौक स्थित होटल में सोमवार को बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली जोया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस ने मृतका के स्वजनों को जानकारी दे दी है, लेकिन स्वजनों ने युवती की शव लेने आने से इनकार कर दिया है।उनके इनकार करने पर पुलिस अब बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई है।वहीं मृतिका की सहेली भी यहां आने से इनकार कर रही है।

सोमवार की देर शाम पुलिस को होटल रिलेक्स इन के कमरा नंबर 109 में बिहार के नालंदा निवासी जोया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। वह तीन दिन पहले अपनी एक सहेली के साथ होटल में रूकी थी। मौके पर गंज पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में युवती द्वारा अधिक मात्रा में शराब सेवन करने के साथ सिगरेट पीने के लक्षण पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी।

सहेली कर रही टालमटोल

पुलिस को होटल मैनेजर के माध्यम से जानकारी मिली कि मृतिका का जोया खातून के साथ पश्चिम बंगाल, 24 परगना क्षेत्र की रहने वाली उसकी एक सहेली भी होटल में आकर रुकी थी। सोमवार को ही वह वापस पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई थी। दोनों युवतियों ने आठ मार्च को ओयो के माध्याम से होटल का कमरा बुक कराया था। होटल प्रबंधन से मृतका की सहेली का नंबर हासिल कर पुलिस ने उससे बात की, तो उसने रायपुर आने की बात कही थी लेकिन अब वह टालमटोल कर रही है।

मृतिका और सहेली की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक जोया खातून और उसकी सहेली रायपुर में किन लोगों के संपर्क में थे और किस काम के लिए यहां आए थे, इसकी जानकारी जुटाने के लिए मृतिका और उसकी सहेली के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही दोनों से होटल में मिलने आने वालों की जानकारी भी ली जा रही है।

देह व्यापार में लिप्त होने की आशंका

पुलिस के अनुसार जोया खातून और उसकी सहेली पूर्व में भी ओयो के माध्यम से होटल रिलेक्स इन में कमरा बुक कराकर रुक चुकी हैं। पुलिस को आशंका है कि मृतिकाऔर उसकी सहेली देह व्यापार के कारोबार में लिप्त हो सकती हैं। रायपुर में दोनों युवतियों का संपर्क किन लोगों के साथ रहा है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकालकर जांच की जा रही है।

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई : मंत्री विजयवर्गीय

Modi increased India's

 

मनासा में 33 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 

MP News: नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आम जनता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये हैं। मंत्री विजयवर्गीय मंगलवार को नीमच जिले के मनासा में करीब 34 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकर्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्य मनासा नगर परिषद द्वारा कराये जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की मदद से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार कार्य कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में निर्धन वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर मनासा में 20 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।

नीमच में 13.45 करोड़ रूपये के विकास कार्य

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने नीमच में 13 करोड 45 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विकास के कार्य तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे कराये जायेंगे।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने की भेंट

L&T Chairman S. N.

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। एल एन्ड टी के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ई.पी. सजित तथा महाप्रबंधक मुरली मोहन मूर्ति तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के लिए निजी कम्पनियों को सहयोग और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने कम्पनी द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्यों और आगामी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

 

MP News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

performed bhumi pujan

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडीदीप में 65 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से रहे उपस्थित

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोजपुर स्थित शिवलिंग देश की समृद्ध स्थापत्य कला को अभिव्यक्त करता है। सौभाग्य का विषय है कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई स्व. राजमाता सिंधिया, स्व. सुषमा स्वराज का और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। इन क्षेत्रों ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जन-प्रतिनिधि प्रदान किए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करा रहे हैं, उनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडीदीप में 65 करोड 53 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशाल माला पहनाकर किया गया स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जन-प्रतिनिधियों द्वारा बड़ी विशाल माला पहनाकर तथा रायसेन जिले के खिलाड़ियों द्वारा हॉकी भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पूर्व मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया गया।

भोजपुर क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं से संबंधित मांगे पूर्ण की जाएंगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री मोदी की पहल से ही रानी कमलापति देश के सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हुआ। उनकी इच्छा शक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरुप ही प्रदेश को केन-बेतवा, पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना की सौगात प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा रखी गई भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं से संबंधित सभी मांगे पूर्ण की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राही मूलक योजनाओं के हित लाभ भी वितरित किए।

प्रदेशवासी विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर संभव योगदान दें

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश विकसित हो, प्रदेशवासी आगे बढ़ें और हम जनता की बेहतर सेवा कर सकें, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड काल की चुनौती का सामना करते हुए न केवल देशवासियों को सुरक्षित रखा अपितु विश्व के कई देशों में भी लोगों की जान बचाई। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास की धारा निरंतर प्रवाह मान है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर संभव योगदान प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आव्हान किया।

डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं

कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भौगोलिक विकास के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा का कार्य जारी है, उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विधायक पटवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम किया है और अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक पटवा ने माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्षेत्र के विकास के लिए आभार मानते हुए विधायक पटवा ने कहा कि औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत तीन करोड़ 25 लाख रूपए लागत से पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जो तामोट, विद्यागोरी, सलकनी, सेमरीकला तथा झिरपई में बनेंगे। इनके अलावा चिकलोद में डेढ़ करोड़ रूपए का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 65.55 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि-पूजन, शिलान्यास किया गया है। साथ ही लगभग चार करोड़ के सिविल अस्पताल का लोकार्पण भी किया गया है। इनके अलावा क्षेत्र में 280 करोड़ रूपये के विकास कार्य प्रगतिरत हैं।

विधायक पटवा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष क्षेत्र में ट्रामा अस्पताल, मण्डीदीप नगर में खेल स्टेडियम, राहुल नगर की बस्ती को राजस्व में शामिल करने, औबेदुल्लागंज नगर परिषद में सड़क का चौड़ीकरण, नूरनगर में बड़ी कृषि उपज मण्डी स्थापित करने, औबेदुल्लागंज और मण्डीदीप में नर्मदा लाइन, नगर परिषद सुल्तानगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यों की मांग रखी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद रमाकांत भार्गव, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी तथा विशाल जन समूह उपस्थित था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मण्डीदीप में जन आभार यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, किसान तथा महिलाएं शामिल हुईं। जन समुदाय ने ढोल, उत्साहवर्धक नारों, पुष्प-वर्षा तथा नृत्य के माध्यम से उत्साह व प्रसन्नता की अभिव्यक्ति करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवान किया। यात्रा मण्डीदीप में खेल मैदान से प्रारंभ होकर गणेश चौक, स्टेशन रोड होते हुए सतलापुर चौराहे पर पूर्ण हुई। जन आभार यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Haryana News: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nayab Singh Saini

 

लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार का दिन हरियाणा में सियासी हलचल का दिन रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस बना रहा। आखिरी में विधायक दल की बैठक में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया। उन्होंने नए सीएम के तौर पर पद और गोपीनयता की शपथ ली। सैनी पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

जयप्रकाश दलाल बने मंत्री

जय प्रकाश दलाल ने मंत्री पद की शपथ ली। दलाल लोहारू सीट से विधायक हैं। वह सरकार में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी मत्स्य पालन, कानून और विधायी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

कंवरपाल सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

विधायक कंवरपाल सिंह ने मंत्रिपद की शपथ ली। कंवरपाल यमुनानगर जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्री और वन मंत्री रह चुके हैं। वहीं, विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।

इस पूरी उठापठक के पीछे हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी जिम्मेदार रही। भाजपा के साथ लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी, तो जेजेपी ने खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले लिया। यही कारण रहा कि मनोहर लाल खट्टर को अपने मंत्रिमंडल समेत इस्तीफा देना पड़ा और अब दोबारा सरकार का गठन होगा।

विधायक दल की बैठक के बाद करनाल सांसद संजय भाटिया ने बताया का शाम पांच बजे शपथ ग्रहण होगा।

कुल मिलाकर भाजपा की ही सरकार बनेगी, लेकिन इस बार सरकार में जेजेपी नहीं होगी। निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने के कारण सरकार को कोई खतरा नहीं है।

जेजेपी में फूट की आशंका

इस बीच, जेजेपी में भी फूट की आशंका है। दुष्यंत चौटाला ने विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 10 में से 3 विधायक नहीं पहुंचे। ये विधायक हैं – देवेंद्र बबली, रामनिवास और रामकुमार गौतम।

इससे पहले खबर थी कि लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। जेजेपी ने दो सीट मांगी है, उन्हें देने के लिए भाजपा तैयार नहीं है।

इसके बाद से माना जा रहा था कि जेजेपी मनोहर लाल खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। हालांकि इससे सरकार पर कोई खतरा नहीं है। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीट है और बहुमत का आंकड़ा 46 है। अभी भाजपा के पास 41 विधायक हैं और 5 निर्दलीयों को समर्थन हासिल है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीती रात भी विधायकों की बैठक बुलाई थी। निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया और उनसे समर्थन की चिट्ठी ली गई थी।

हरियाणा विधानसभा

कुल सीट: 90

बहुमत का आंकड़ा: 46

भाजपा: 41

जेजेपी: 10

एचएलपी: 1

निर्दलीय: 5

MP-CG News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

Dr. Yadav paid courtes

 

 

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े लोक कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना संबंध है: डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। करीब साढ़े तीन दशक से इस अंचल से सम्पर्क है। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी होने के नाते अक्सर रायपुर आना होता था। यहां आकर ऐसा महसूस हुआ कि अपने घर में ही हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में विकास के प्रयासों को सफलता मिलेगी। सभी क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य होंगे।

सरकार देगी आपकी बेटी को 50 हजार रुपये की सहायता, यहां पढ़ें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

50 thousand t

 

CM Kanya Utthan Yojana: बिहार सरकर लड़कियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। यह स्कीम गरीब बच्चियों के लिए है। इस योजना में सरकार किस्तों में पचास हजार रुपये की सहायता देती है। अब तक इस योजना का दो लाख से अधिक लड़कियों को लाभ मिल चुका है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में

इस स्कीम में सरकार बेटियों को आर्थिक सहायता देती है। इसमें जन्म के समय अभिभावक को दो हजार रुपये की पहली किस्त मिलती है। जब बेटी एक वर्ष की हो जाती है तो आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के बाद एक हजार रुपये का लाभ देती है। वहीं, कक्षा 9 में पढ़ाई के दौरान प्रोत्साहन राशि देती है। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई होने के बाद दस हजार की राशि देती है। वहीं, स्नानक हो जाने के बाद 25 हजार रुपये की सहायता देती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन कैसे करें

सबसे पहले बिहार सरकार की वेबसाइट पर जाना है।

फिर सीएम कन्या उत्थान योजना पर क्लिक करना है।

अब मांगी हुई जानकारी को भरकर सबमिट करना है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पात्रता

लाभार्थी का बिहार के स्थायी निवासी होना जरूरी है।

परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

एक परिवार से अधिकतम दो बच्चियों को स्कीम का लाभ मिलेगा।

विवाह की स्थिति में स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड

12वीं मार्कशीट

पासपोर्ट साइज फोटो

बर्थ सर्टिफिकेट

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...