Bhopal News: नीलबड़ और रातीबड़ में शुरू हुआ सेनेटरी पेड बैंक

Sanitary paid bank

 

 

Bhopal News: भोपाल। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पूजा सिंह परमार ने नीलबड़ और रातीबड़ में निश्शुल्क सेनेट्री पेड बैंक शुरू किए हैं। महिला दिवस के उपलक्ष्य में दोनों बैंक शुरू किए गए हैं। इससे जरूरतमंद महिलाएं निश्शुल्क पेड ले सकेंगी। साथ ही ऐसी संपन्न महिलाएं पेड बाजार से खरीदकर बैंक में जमा करा सकती हैं।

पहले दिन बैंक से दो दर्जन महिलाओं ने बैंक से निश्शुल्क पैड लिए। समाजसेविका पूजा सिंह परमार ने बताया कि आज भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जो मासिक धर्म के समय पेड का उपयोग नहीं कर पाती हैं। विशेषतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाएं। जब गांव गांव गई, तब पता चला की आज भी शासन प्रशासन ऐसी महिलाओं तक नहीं पहुंचा है। योजनाओं का लाभ पूरी तरह महिलाओं को नहीं मिल पा रहा।है। इसी को देखते हुए नारी स शक्तिकरण के प्रयास अपने स्तर पर शुरू किए हैं। आगामी दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के बैंक खोले जाएंगे।

महिलाओं का सम्मान क‍िया

रातीबड़ के खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने नारी रत्न सम्मान का आयोजन रविवार को रखा गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को नारी स शक्तिकरण संघ की ओर से निश्शुल्क सिलाई मशीन वितरित की जाएंगी। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

Lok Sabha Polls 2024: TMC ने 42 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें लिस्ट

TMC announced

 

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ ममता बनर्जी ने बहरमपुर सीट से क्रिकेटर युसूफ पठान को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर बर्द्धमान- दुर्गापुर सीट से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टिकट दिया है।

कोलकाता: बर्धमान-दुर्गापुर से TMC की लोकसभा सीट के उम्मीदवार कीर्ति झा आज़ाद होंगे।

यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

कोलकाता उत्तर-सुदीप बंदोपाध्याय

कोलकाता दक्षिण-माला राय

हावड़ा-प्रसून बनर्जी

डायमंड हार्बर-अभिषेक बनर्जी

दमदम-प्रो. सौगत राय

श्रीरामपुर-कल्याण बनर्जी

हुगली-रचना बंदोपाध्याय

बैरकपुर- पार्थ भौमिक

बारासात-डा. काकोली घोष दस्तीदार

आरामबाग-मिताली बाग

घाटाल- अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव

मिदनापुर-जून मालिया

बांकुड़ा-अरूप चक्रवर्ती

वर्दवान पूर्व-डा. शर्मिला सरकार

आसनसोल-शत्रुघ्न सिन्हा

बर्द्धमान- दुर्गापुर-कीर्ति आजाद

बीरभूम-शताब्दी राय

तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य

बशीरहाट-हाजी नुरुल इसलाम

मथुरापुर-बापी हलदर

अलीपुरदुआर-प्रकाश चिक बराइक

दार्जिलिंग-गोपाल लामा

रायगंज-कृष्ण कुमार कल्याणी

बालुरघाट- बिप्लव मित्र

मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी (पूर्व आईपीएस)

मालदा दक्षिण- शाहनवाज रेहान

जंगीपुर-खलीलुर रहमान

बहरमपुर- युसूफ पठान (पूर्व क्रिकेटर)

मुर्शिदाबाद-अबू ताहेर खान

कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा

राणाघाट-मुकुटमणि अधिकारी

बनगांव-विश्वजीत दास

जलपाईगुड़ी- निर्मलचन्द्र राय

कूचबिहार – जगदीश चन्द्र बासुनिया

विष्णुपुर-सुजाता मंडल खां (भाजपा सांसद सौमित्र खां की पत्नी)

जादवपुर – सायनी घोष

Test Cricket Incentive Scheme: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बंपर एलान, टेस्ट मैच खेलने वालों पर होगी पैसों की बारिश

BCCI's bumper

 

Test Cricket Incentive Scheme: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। इस एतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने बड़ा एलान किया है। बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को फायदा होगा। अब उन्हहें मैच फीस के अतिरिक्त पैसा मिलेगा।

जय शाह ने ट्वीट कर किया एलान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित खिलाड़ियों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 सीजन से टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना मान्य होगी। यह टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।

 

टेस्ट खिलाड़ियों को फायदा होगा

भारतीय खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये की फीस मिलती है। अब उन्हें इंसेंटिव भी मिला करेगा। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से शर्त रखी गई है। अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में 75 प्रतिशत से ज्यादा (7 या उससे ज्यादा) टेस्ट मैच खेलता है, तो इंसेंटिव के तौर प्रति मैच 45 लाख रुपये मिलेंगे।

प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, पांच से छह मैच खेलने पर 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे। प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख प्रति मैच फीस मिलेगी। अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में 50 प्रतिशत से कम टेस्ट मैच (नौ मैच होने पर चार से कम) खेलता है तो कोई इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

HEALTH TIPS: अनार खाने से शरीर में कभी नहीं होती है इन चीजों की कमी, जानें यहां

Eating pomegranate

 

आइए जानते हैं कि अनार खाने से आपके शरीर में कौन सी चीजों की कमी नहीं होती है..

अनार, जिसे अपने लाल और रसीले दानों के लिए जाना जाता है, न सिर्फ स्वाद में अच्चा होता है, बल्कि यह हमारे हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होता है.

इस फल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके कारण हमारे शरीर में कुछ खास प्रकार की कमियां कभी नहीं होती. अनार खाने से विटामिन C, के, फोलेट और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

विटामिन सी और के- अनार में विटामिन सी और के की भरपूर मात्रा होती है. विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है और विटामिन के हड्डियों की मजबूती में योगदान देता है.

फोलेट- फोलेट एक प्रकार का बी विटामिन है जो डीएनए के निर्माण और सेल डिवीजन में महत्वपूर्ण होता है. अनार फोलेट का अच्छा स्रोत है, जो गर्भावस्था में विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है.
.
फाइबर- अगर आप फाइबर की अच्छी मात्रा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अनार खाना शुरू कर दें। फाइबर पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स- अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोगों और कैंसर से बचाव में मदद करते हैं.

Dharam : तांबे के लोटे पर क्यों बांधा जाता है कलावा, इसके क्या हैं लाभ

Kalava tied on a copper pot

हिंदू धर्म में कलावे की बहुत मान्यता है। इसको रक्षा सूत्र के रूप में देखा जाता है। हिंदू धर्म में परंपरा है कि रक्षा सूत्र के रूप में कलावे को मनुष्य ही नहीं पेड़-पौधों को भी बांधा जाता है। तांवे के लोटे को भी कलावा बांधते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया है कि आखिर तांबे के लोटे पर कलावा क्यों बांधा जाता है।

तांबे के लोटे पर कलावा बांधने की वजह

हिंदू धर्म में माना गया है कि पूजा-पाठ में तांबे के लोटे का ही उपयोग करना चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही शुद्ध होता है। शिवलिंग पर चल चढ़ाने के लिए भक्त तांबे के लोटे का ही उपयोग करते हैं। सूर्य को अर्घ्य भी तांबे के लोटे से देते हैं। घर में कोई भी पूजा हो इसका उपयोग ही किया जाता है।

हर पूजा में इसका उपयोग इसलिए ही किया जाता है, क्योंकि यह शुभ होता है। तांबा जितनी जल्दी शुद्ध होता है, उतनी ही जल्दी अशुद्ध भी हो जाता है। इसको पवित्र रखने के लिए इस पर कलावा बांधना चाहिए। यह उसकी शुद्धता को बनाए रखता है।

धर्म शास्त्र में बताया गया है कि आपके घर में अगर नकारात्मक वास है, तो तांबे के लोटे पर कलावा बांध लें। ऐसा करने पर उसमें नवग्रह का वास हो जाएगा। नवग्रह की शुभता से घर में नकारात्मक खत्म हो जाएगी। घर में सकारात्मकता का संचार होगा।

Laapataa Ladies Box Office Collection : इसे कहते हैं बढ़िया कंटेंट का दम! ‘शैतान’ की ‘शैतानी’ के बावजूद लोगों की पसंद बनी हुई है ‘लापता लेडीज’

power of good content! Desp

Laapataa Ladies Box Office Collection : किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का जलवा अब भी बरकरार है. फिल्म 1 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और रिलीज के 9 दिन बाद भी सिनेमाघरों में अपना दम दिखा रही है. ‘लापता लेडीज’ को शुरू से ही ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म अब तक खूब कमा रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड तक ‘लापता लेडीज’ अच्छा कारोबार कर रही है.

8 मार्च को ही अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ रिलीज हुई है और ये हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन इसके बावजूद ‘लापता लेडीज’ धुआंधार कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने कल 60 लाख कमाए थे तो वहीं 9वें दिन भी अब तक 39 लाख रुपए बटोर चुकी है. महज 5 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है.

 

TIFF में फिल्म को मिला था स्टैंडिंग ओवेशन

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ‘लापता लेडीज’ सोशल मैसेज देती एक फिल्म है जिसे ऑडियंस का काफी पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में स्क्रीन किया गया था जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. ‘लापता लेडीज’ की कहानी बिप्लब गोस्वामी ने लिखी है और स्नेहा देसाई ने स्क्रीप्ट और डायलॉग लिखे हैं.

‘लापता लेडीज’ की स्टारकास्ट

किरण राव ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में नए चेहरों को मौका दिया है. कम बजट में बनी इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम फिल्म में अहम भूमिका अदा करते दिखाई दिए हैं. वहीं एक्टर रवि किशन का भी फिल्म में खास रोल है.

MP IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले एमपी में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS समेत 64 अधिकारियों का तबादला

Administrative reshuffle in MP

 

MP Officers Transfer News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले मोहन यादव सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेर बदल किया है. बीजेपी की अगुवाई वाली मोहन यादव सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके अलावा 64 अन्य अफसरों का तबादला किया गया है.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों के शनिवार को तबादले कर दिए। इसमें आलीराजपुर में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर योगेंद्र मौर्य और हरदा में पदस्थ आशीष खरे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया है। इसके साथ ही दो आइएएस अधिकारी के भी तबादले कर दिए। इसमें गृह निर्माण मंडल में पदस्थ मुख्य प्रशासकीय अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को पर्यटन विकास बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक और अपर कलेक्टर अशोकनगर जीएस धुर्वे को बालाघाट पदस्थ किया गया है।

Vallabh Bhawan Fire: वल्लभ भवन में लगी आग पर कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, ‘भ्रष्टाचार छुपाने के लिए अग्निकांड…’

Kamal Nath attacks BJP

 

 

Vallabh Bhawan Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. इसमें सरकारी दस्तावेजों के जलकर खाक होने की आशंका है. इस घटना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने बीजेपी पर हमला बोला है.

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की हर सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने क लिए अग्निकांड का सहारा लेती है. कमलनाथ से पहले जीतू पटवारी ने भी इस मुद्दे को उठाया और उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को छिपाने के लिए बीजेपी की सरकार द्वारा षडयंत्र रचा जा रहा है.

कमलनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मध्य प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है. आज जिस तरह से वल्लभ भवन में आग लगी है उससे एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की हर सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अग्निकांड का सहारा लेती है.

मध्य प्रदेश की जनता देख रही है कि पहले तो भाजपा की सरकार घोटाला करती है और फिर उसकी लीपापोती करती है और जब इससे भी काम नहीं बनता तो कागज़ात में आग लगा देती है.

इस अग्निकांड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सतपुड़ा और वल्लभ भवन भाजपा के भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बन गए हैं. मध्य प्रदेश की जनता को चार लाख करोड़ के कर्ज़ में दबाया जा रहा है और अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए फाइलों को जलाया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। आज जिस तरह से वल्लभ भवन में आग लगी है उससे एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की हर सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अग्निकांड का सहारा लेती है। मध्य प्रदेश की जनता देख रही है कि पहले तो भाजपा की सरकार…

पिछले साल लगी थी सतपुड़ा भवन में आग

मध्य प्रदेश में पिछले साल सतपुड़ा भवन में आग लग गई थी जिसमें सरकारी दस्तावेज जल गए थे. उधर, वल्लभ भवन में लगी इतनी भीषण थी कि सेना की दमकल टीम को बुलाना पड़ा. वल्लभ भवन में राज्य सचिवालय है और पांचवीं मंजिल पर सीएम का दफ्तर भी है.

घटना को लेकर सीएम मोहन यादव का बयान आया है और उन्होंने भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी है. आग पर काबू पा लिया गया है.

Tiago NRG: बढ़ गई टाटा की इस सस्ती कार की कीमत, अब इतना ज्यादा करना होगा खर्च

price of this cheap

 

 

Tata Tiago NRG Rate: टाटा टियागो एनआरजी एक बजट कार है, जो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. स्पोर्टी लुक्स होने के साथ यह कार शानदार प्रदर्शन, इंफोटेनमेंट और पूर्ण सुरक्षा के लिए जानी जाती है. टियागो एनआरजी की बढ़ती मांग के बीच टाटा मोटर्स ने हाल ही में इसके दाम में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है.
टाटा ने बढ़ाई कीमतें

मार्च में हुई इस बढ़ोतरी की वजह से टियागो एनआरजी की एक्स-शोरूम कीमतें अब 6.70 लाख रुपये से शुरू होती हैं. गाड़ी का टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको कम से कम 8.25 लाख रुपये खर्च करने होंगे. पहले की तुलना में टियागो एनआरजी की नयी कीमतों में 1.85% से 2.10% का इजाफा देखा जा रहा है. टियागो एनआरजी के सभी मौजूदा वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं.
टाटा टियागो एनआरजी 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल की कीमत

टियागो एनआरजी के XT मैन्युअल मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पहले की तरह यह कार आपको 6,69,900 रुपये में मिल जाएगी. हालांकि XZ मैन्युअल मॉडल की कीमत में 15,000 की बढ़ोतरी की गयी है. जहां पहले यह कार 7,14,900 रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब इसके लिए 7,29,900 रुपये खर्च करने होंगे. यह दाम पहले से 2.10 फीसदी ज्यादा है.

अगर टियागो एनआरजी XZA आटोमेटिक मॉडल की बात करें तो इसके दाम में 1.95 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गयी है. पहले जिस कार के लिए आपको 7,69,900 रुपये खर्च करने पड़ते, अब वो कार आपको 15,000 रुपये ज्यादा यानि 7,84,900 रुपये की पड़ेगी.

टाटा टियागो एनआरजी 1.2 लीटर सीएनजी मॉडल हुआ महंगा

अगर आप टाटा टियागो एनआरजी का XT मैन्युअल सीएनजी मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे. पहले की तरह ये आपको 7,64,900 रुपये में मिल जाएगी. लेकिन XZ मैन्युअल मॉडल के लिए आपको 15,000 रुपये ज्यादा यानि 8,24,900 रुपये खर्च करने होंगे. पहले के दाम 8,09,900 रुपये पर यह 1.85 फीसदी की बढ़ोतरी है.

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर महानायक राजा राव तुलाराम को किया नमन

Dr. Yadav paid tribute

 

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरियाणा प्रवास के दौरान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर महानायक अमर शहीद राजा राव तुलाराम जी की महेंद्रगढ़ जिले में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर महानायक तुलाराम जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर महानायक राजा राव तुलाराम बहादुर का जन्म रेवाड़ी के शासक राजा राव पूर्ण सिंह के रामपुरा महल में 9 दिसम्बर, 1825 को हुआ था। राव तुलाराम 23 सितम्बर 1863 में 38 वर्ष की युवावस्था में दिवंगत हो गए। अपने छोटे से जीवन में उन्होंने देश को स्वतंत्र करवाने के लिए 1857 के स्वाधीनता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर महानायक के योगदान का पुण्य स्मरण किया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...