Anant-Radhika Wedding: रिहाना ने वसूले करीब 74 करोड़ ₹ तो अरिजीत-Akon से लेकर दिलजीत ने भी चार्ज की बड़ी रकम

Anant-Radhika Wedding

 

 

Anant-Radhika Wedding Performers Fees: देश के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने वाली है. 1 से 3 मार्च 2024 के दौरान इसके लिए गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए जिसमें दुनियाभर से नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं. बिजनेस जगत के दिग्गज बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लक्ष्मी मित्तल, आनंद महिंद्रा हों या राजनीतिक जगत के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हो, सबने जमकर इस प्री-वेडिंग कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया.

मनोरंजन जगत की हस्तियों की रही भरमार

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना से लेकर देश के सबसे पॉपुलर सितारे जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने इस कार्यक्रम में शिरकत की. दीपिका पादुकोण-उनके पति रणवीर सिंह के साथ करीना-सैफ, कियारा-सिद्धार्थ सहित ढेरों सिलेब्रिटीज ने भी इस कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट जगत का रीप्रेंजेंटेशन करते हुए जलवे बिखेरे.

परफॉरमेंस- रिहाना रहीं मुख्य आकर्षण

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से पहले के समारोह में ग्लोबल पॉप सेंसेशन रिहाना ने अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से स्टेज हिला दिया. रिहाना ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा पैसा हासिल करने वाली म्यूजिशियन में से हैं तो जाहिर हैं उनकी फीस भी काफी ऊंची होती है. आम तौर पर वो प्राइवेट इवेंट्स के लिए 1.5 मिलियन से 8 मिलियन तक चार्ज करती हैं लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हाई प्रोफाइल प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने 8-9 मिलियन डॉलर का चार्ज किया है-ऐसी रिपोर्ट्स हैं. अगर भारतीय रुपये में इसे देखा जाए तो ये 74 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है.
दिलजीत दोसांझ

भारतीय कलाकारों की बात की जाए तो पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीब 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. दिलजीत दोसांझ पंजाबी युवाओं के साथ साथ हर वर्ग में बेहद पॉपुलर हैं और अपने गायिकी से उनके दिलों पर राज करते हैं.

फेमस इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने भारत के लिए भी एक गाना गाया है जिसे यंगस्टर्स के बीच काफी पसंद किया गया है और वो शाहरुख खान की फिल्म रॉ-वन में शामिल था. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉरमेंस देने के लिए एकॉन ने 499,000 डॉलर का चार्ज किया था जो कि वो आमतौर पर करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जानकारी मिली है. इन्होंने इसी रॉ-वन के गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर परफॉर्म किया और अंबानी परिवार के साथ वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खूब चीयर किया.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल ने देश के सबसे पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह के साथ शानदार गीतों का समा बांधा. जहां अरिजीत सिंह किसी प्राइवेट इवेंट के लिए 5 करोड़ रुपये का चार्ज करते हैं वहीं अवॉर्ड विनर सिंगर श्रेया घोषाल एक गाने के लिए 25 लाख रुपये का चार्ज करती हैं. ऐसी जानकारी है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह ने अपने रोमांटिंक गानों से माहौल को और रुमानी बनाया और इवेंट में मौजूद उनके फैंस के लिए ये शाम एक यादगार पल बन गई.

बी प्राक

बॉलीवुड सिंगर और दमदार आवाज के मालिक बी प्राक ने इस इवेंट में रणवीर सिंह के साथ जुगलबंदी दिखाई और अपने गानों से वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आमतौर पर बी प्राक इवेंट्स मे गाने के लिए 10-15 लाख रुपये की फीस चार्ज करते हैं.
लकी अली

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एल्बम गायक लकी अली ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सोलफुल परफॉरमेंस दी और अपने ऑलटाइम हिट क्लासिक गाने ‘ओ सनम’ को गाकर समां बांध दिया. लकी अली ने भी इस प्राइवेट इवेंट में परफॉरमेंस देने के लिए लाखों की फीस चार्ज की होगी- ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है.

Anant-Radhika Wedding: रिहाना ने वसूले करीब 74 करोड़ ₹ तो अरिजीत-Akon से लेकर दिलजीत ने भी चार्ज की बड़ी रकम

 

Anant-Radhika Wedding Performers Fees: देश के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने वाली है. 1 से 3 मार्च 2024 के दौरान इसके लिए गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए जिसमें दुनियाभर से नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं. बिजनेस जगत के दिग्गज बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लक्ष्मी मित्तल, आनंद महिंद्रा हों या राजनीतिक जगत के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हो, सबने जमकर इस प्री-वेडिंग कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया.

मनोरंजन जगत की हस्तियों की रही भरमार

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना से लेकर देश के सबसे पॉपुलर सितारे जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने इस कार्यक्रम में शिरकत की. दीपिका पादुकोण-उनके पति रणवीर सिंह के साथ करीना-सैफ, कियारा-सिद्धार्थ सहित ढेरों सिलेब्रिटीज ने भी इस कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट जगत का रीप्रेंजेंटेशन करते हुए जलवे बिखेरे.

परफॉरमेंस- रिहाना रहीं मुख्य आकर्षण

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से पहले के समारोह में ग्लोबल पॉप सेंसेशन रिहाना ने अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से स्टेज हिला दिया. रिहाना ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा पैसा हासिल करने वाली म्यूजिशियन में से हैं तो जाहिर हैं उनकी फीस भी काफी ऊंची होती है. आम तौर पर वो प्राइवेट इवेंट्स के लिए 1.5 मिलियन से 8 मिलियन तक चार्ज करती हैं लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हाई प्रोफाइल प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने 8-9 मिलियन डॉलर का चार्ज किया है-ऐसी रिपोर्ट्स हैं. अगर भारतीय रुपये में इसे देखा जाए तो ये 74 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है.
दिलजीत दोसांझ

भारतीय कलाकारों की बात की जाए तो पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीब 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. दिलजीत दोसांझ पंजाबी युवाओं के साथ साथ हर वर्ग में बेहद पॉपुलर हैं और अपने गायिकी से उनके दिलों पर राज करते हैं.

फेमस इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने भारत के लिए भी एक गाना गाया है जिसे यंगस्टर्स के बीच काफी पसंद किया गया है और वो शाहरुख खान की फिल्म रॉ-वन में शामिल था. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉरमेंस देने के लिए एकॉन ने 499,000 डॉलर का चार्ज किया था जो कि वो आमतौर पर करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जानकारी मिली है. इन्होंने इसी रॉ-वन के गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर परफॉर्म किया और अंबानी परिवार के साथ वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खूब चीयर किया.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल ने देश के सबसे पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह के साथ शानदार गीतों का समा बांधा. जहां अरिजीत सिंह किसी प्राइवेट इवेंट के लिए 5 करोड़ रुपये का चार्ज करते हैं वहीं अवॉर्ड विनर सिंगर श्रेया घोषाल एक गाने के लिए 25 लाख रुपये का चार्ज करती हैं. ऐसी जानकारी है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह ने अपने रोमांटिंक गानों से माहौल को और रुमानी बनाया और इवेंट में मौजूद उनके फैंस के लिए ये शाम एक यादगार पल बन गई.

बी प्राक

बॉलीवुड सिंगर और दमदार आवाज के मालिक बी प्राक ने इस इवेंट में रणवीर सिंह के साथ जुगलबंदी दिखाई और अपने गानों से वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आमतौर पर बी प्राक इवेंट्स मे गाने के लिए 10-15 लाख रुपये की फीस चार्ज करते हैं.
लकी अली

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एल्बम गायक लकी अली ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सोलफुल परफॉरमेंस दी और अपने ऑलटाइम हिट क्लासिक गाने ‘ओ सनम’ को गाकर समां बांध दिया. लकी अली ने भी इस प्राइवेट इवेंट में परफॉरमेंस देने के लिए लाखों की फीस चार्ज की होगी- ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है.

MP CM News: भिण्ड में विकास की बयार बह रही है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Wind of development is

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान कल्याण योजना के 816 करोड़ रूपए 80 लाख से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक से किए अंतरित

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के एक हजार 816 करोड़ रूपए और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नयागांव में महाविद्यालय आरंभ करने, गौरी सरोवर तालाब का विकास कर उसका संपूर्ण कायाकल्प करने, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड के महाविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ करने, इटावा से भिण्ड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन आभार यात्रा के बाद सम्मेलन स्थल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्रीमती संध्या राय उपस्थित थीं।

चंबल है वीरों की धरती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिण्ड, रथी, महारथी और वीरों की धरती है, यहाँ के युवा भारत माता को गौरवान्वित करते रहे हैं। चंबल की धरती में देश के दुशमनों को उनकी सीमा में रखने का साहस और सामर्थ्य है। भिण्ड में विराजमान वनखंडेश्वर महादेव और ददरौआ के डॉक्टर हनुमानजी के चरणों में प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि भिण्ड की पहचान बीहड़ों और डकैतों से थीं। भिण्ड में अब कानून का राज स्थापित है। विकास की बयार बह रही है। राज्य सरकार चंबलवासियों के जीवन को सरल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं से न केवल लोगों की प्रगति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि देश का मान-सम्मान भी विश्व में बढ़ा है।

जन-जन के मन में है प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के मन में है। उन्होंने वसुधेव कुटुम्बकम के सांस्कृतिक भाव जागृत किया है। कोविड के कठिन काल में सभी देशवासियों को सुरक्षा देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने देश के 22 करोड़ जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर गरीबों के बैंकों में खाते खुलवाए गए और हर व्यक्ति का हक उसे सीधे दिलवाने की व्यवस्था स्थापित की गई। इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में किसानों के खातों में किसान कल्याण और फसल बीमा योजना की राशि सीधे अंतरित की गई है। जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी अभिनंदनीय हैं।

भिण्ड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र तथा जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी हाई स्कूल लोकार्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से आज हुए 68 विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के अंतर्गत परियाया, मोरा, अखोसर और नरसिंगगढ़ में जल जीवन मिशन के पेयजल कार्यों, 45 गाँवों में नल-जल योजना के कार्यों, भिंड जेल में निर्माण कार्य सहित 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार, गोरमी, आलमपुरय और दबोह में जल प्रदाय योजना, भिण्ड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय, आलमपुर-भगवापुरा मार्ग में सोन नदी पर पुल और गौर पुल, मेंहदा, कुरथर, भांपर और शाहपुरा में जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सेवड़ा से कनवार और जामना से मानपुरा सड़क मार्ग, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र, जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल तथा अटेर में अर्द्ध शहरी थाने का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजना के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए, शारदा बघेल के पति की करंट से मृत्यु होने पर बघेल को आर्थिक सहायता के रूप में चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह व अमरीश शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा विशाल जनसमूह ने सहभागिता की।

Rahul Gandhi in MP: धार के बदनावर में बोले राहुल गांधी- आप वनवासी नहीं हिंदुस्तान के असली मालिक हैं

Rahul Gandhi said in

 

 

Rahul Gandhi in MP: धार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश के धार जिले में पहुंची। यहां बदनावर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कि कुछ समय पहले मैंने एक वीडियो में देखा कि भाजपा का एक नेता आदिवासी युवा पर पेशाब कर रहा था। आखिर ये कैसी सोच है? ये भाजपा की विचारधारा है। ये सिर्फ आदिवासियों के साथ ही नहीं.. एससी, एसटी और गरीबों के साथ हो रहा है। आप ‘वनवासी’ नहीं हैं, आप हिंदुस्तान के असली मालिक हैं। इसी बात को समझकर कांग्रेस ने ट्राइबल बिल, पेसा कानून और भूमि अधिग्रहण बिल दिया। आपकी जमीन आपको वापस दी क्योंकि हम आपको ‘आदिवासी’ मानते हैं।

राहुल गांधी ने बताया जाति जनगणना का गणित…..

जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि देश में 50 प्रतिशत पिछड़े, 15 प्रतिशत दलित और 9 प्रतिशत आदिवासी हैं। इसमें अल्पसंख्यक तो जोड़े नहीं हैं। यदि सभी को जोड़ लें तो 90 प्रतिशत होंगे। बजट बनाने वाले 90 ब्यूरोक्रेट्स में तीन ओबीसी, एक आदिवासी और एक दलित हैं। यानी बजट बनता है तो 100 रुपये में से छह रुपये का निर्णय यह लेते हैं। इसके लिए मैं आपको रास्ता बताता हूं और वह है जाति जनगणना।

इसमें दो कदम हैं, पहला गितनी कि कितनी पिछड़े, आदिवासी व दलित हैं और दूसरा कदम है आर्थिक सर्वे। इससे गरीब जनरल कास्ट को पता चल जाएगा कि देश के सिर्फ दो प्रतिशत लोगों के पास ही लाखों करोड़ों रुपये हैं। पिछड़ों को पता चलेगा कि हिंदुस्तान की किसी संस्था में हमारे लोग नहीं है।

यह चंद हजार लोग जीएसटी का लाभ उठा रहे हैं। यह पता चलेगा तो आप अपना हक पाने के लिए खड़े होंगे। यह 21वीं सदी है और किसी के पास कोई डेटा नहीं है। पहले पीएम मोदी कहते थे कि मैं ओबीसी हूं और अब कहते हैं कि दो ही जाति हैं अमीर और गरीब।

कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास नहीं चाहते हैं। वो ईडी और सीबीआई से कांग्रेस को कुचलते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता जब भी भाषण देते हैं, कांग्रेस के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी और खरगे मिलकर कांग्रेस को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से क्यों निकाल दिया?

देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। महंगाई बढ़ गई है- ये सब मोदी जी के जमाने में हुआ। पीएम मोदी नहीं चाहते कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई खत्म हो जाए। मोदी जी की मंशा है कि अमीर और अमीर हो जाए, गरीब और गरीब हो जाए।

 

Sandeshkhali Violence: ‘आज ही सीबीआई को सौंपें शाहजहां शेख’, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, बंगाल CID को अवमानना नोटिस जारी

'Hand over Shahjahan Sheikh

 

Sandeshkhali Violence: कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस हरीश टंडन और हिरण्यमय भट्टाचार्य की बेंच ने पश्चिम बंगाल सीआईडी को अवमानना का नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनसे 2 हफ्ते में जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने कहा कि आज 4.30 बजे तक आरोपी शाहजहां शेख की हिरासत सीबीआई को सौंप दी जाए.

ED ने लगाई थी कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की एप्लीकेशन

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार (5 मार्च) को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले का मामला और टीएमसी के निलंबित नेता शाहजहां शेख की हिरासत सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर फटकार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को बचाने के लिए जांच में देरी का प्रयास किया जा रहा है. ईडी ने शाहजहां शेख को सीबीआई को न सौंपने को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट में कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की एप्लीकेशन लगाई थी.

सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में लेने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया था. एजेंसी की एक टीम शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ कोलकाता स्थित सीआईडी कार्यालय भी पहुंची, लेकिन उसे हिरासत नहीं सौंपी गई थी. सीबीआई की टीम भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंची थी और दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद शाम साढ़े सात बजे शेख को लिए बगैर ही लौट गई थी.

CBI को नहीं सौंपने के बाद CID की दलील

सीआईडी की ओर से कहा गया था कि संदेशखाली के नेता शाहजहां शेख को केंद्रीय एजेंसी को नहीं सौंपा गया, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकत्ता हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. केंद्रीय एजेंसी 5 जनवरी को संदेशखाली में शाहजहां शेख के समर्थकों की ओर ईडी के अधिकारियों पर हमले से संबंधित मामले की जांच कर रही है.

कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस टीएस शिवगणनम और हिरण्मय भट्टाचार्य की पीठ ने कहा था, “पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने जो मामला दर्ज किया है, उसमें राजनीतिक रूप से शक्तिशाली व्यक्ति शामिल हैं, जिसमें शाहजहां शेख भी शामिल है.”

MP CM News: नवनियुक्त अधिकारी जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सेवाओं के अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कहा है कि जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। स्वयं पर विश्वास रखें और कार्य को टालने की प्रवृत्ति को कभी हावी न होने दें। कार्य को टालना अक्षमता और स्वयं पर विश्वास की कमी का प्रतीक है। अतः अनुशासित रहते हुए सदैव अपनी दक्षता संवर्धन का प्रयास करते रहें और निर्भीक होकर जनहित को समर्पित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम-बेताल के प्रसंगों के माध्यम से प्रशासन व प्रबंधन के सूत्र अभ्यर्थियों से साझा किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए 110वें और 111वें संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को प्रशासन अकादमी सभागार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उद्घाटन सत्र का आरंभ अकादमी के संकल्प गान से हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यक्तित्व को निखारने और अपने दायित्वों व कार्यों के दक्षतापूर्वक निर्वहन की क्षमता विकसित करने में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रशिक्षण हमारी परिणाममूलक कार्य करने की योग्यता और क्षमता में वृद्धि में सहायक होता है। अत: आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेना आवश्यक है। यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को राज्य शासन के उद्देश्य, शासकीय सेवा की नियम प्रक्रियाओं और जनअपेक्षाओं का सिंहावलोकन प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 व 2020 के चयनित 210 अभ्यर्थियों के लिए 7 सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र प्रशासन अकादमी में आयोजित किया गया है। प्रशिणार्थियों में गृह, सहकारिता, आबकारी, उद्योग, श्रम, स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के लिए चयनित अधिकारी शामिल हैं। प्रशिक्षण सत्र में अभ्यर्थियों को शासन-प्रशासन की बारीकियों, प्रदेश में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों, जनसामान्य की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में अभ्यर्थियों का भ्रमण कार्यक्रम भी शामिल है।

Air Fuel Prices: तेल कंपनियों ने बढ़ा दिए हवाई ईंधन के दाम, क्या महंगा हो जाएगा हवाई सफर

Air Fuel Prices

 

ATF Prices Increased: सरकारी तेल कंपनियों ने एयरलाइंस कंपनियों को झटका देते हुए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ा दिए हैं. ओएमसीज ने हवाई ईंधन की कीमतों में करीब रु 624.37 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी कर दी है. लगातार चार बार से हवाई ईंधन या जेट फ्यूल के रेट में कटौती की जा रही थी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार ATF के दाम बढ़ाने के जरिए इसमें हो रही कटौती के सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया है. एटीएफ के बढ़ी हुए नए भाव आज से लागू हो गए हैं.

जानिए आपके शहर में अब एटीएफ के नए दाम क्या हो गए हैं.

शहर ATF के नए दाम

दिल्ली 1,01,396.54 ₹ प्रति किलोलीटर
कोलकाता 1,10,296.83 ₹ प्रति किलोलीटर
मुंबई 94,809.22 ₹ प्रति किलोलीटर
चेन्नई 1,05,398.63 ₹ प्रति किलोलीटर

(स्त्रोत- IOCL वेबसाइट)

फरवरी में किस भाव पर थे एटीएफ रेट

फरवरी में दिल्ली में एटीएफ के दाम 1,00,772.17 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे जबकि मुंबई में एटीएफ के दाम 94,246.00 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे. कोलकाता में जेट फ्यूल की कीमत 1,09,797.33 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,04,840.19 रुपये प्रति किलो लीटर पर थी.

हवाई सफर महंगा होने की आशंका

पिछले लगातार चार महीनों से एटीएफ के दाम सस्ते हो रहे थे लेकिन इस बार एटीएफ के रेट बढ़ाए गए हैं. इसके बाद आशंका है कि हवाई सफर महंगा हो सकता है. दरअसल एयरलाइंस की ऑपरेशनल कॉस्ट में कम से कम 50 फीसदी हिस्सा एटीएफ या जेट फ्यूल का होता है. ऐसे में एटीएफ रेट बढ़ने से एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ सकती है और इसके बाद वो हवाई टिकटों के दाम बढ़ाकर इसका बोझ यात्रियों पर डाल सकते हैं. सरकार ने इस बार घरेलू कच्चे तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को भी बढ़ा दिया है.

MP CM News: उज्जैन के बाद प्रदेश के अन्य स्थानों में भी होंगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

10 हजार 64 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमि पूजन और लोकार्पण

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद प्रदेश में जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में भी रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित की जाएंगी। कॉन्क्लेव के दौरान ही औद्योगिक इकाईयों के लोकार्पण और भूमि पूजन भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी ग्रोथ अनेक देशों को आश्चर्यचकित कर रही है। दुनिया हमारी तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव में पधारे निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योग जगत से सभी को अनेक आशाएं है। भारत के करीब 140 करोड़ नागरिक भी राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।

नई तकनीक के लिये प्रेरित करते है प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व अभिनंदन के योग्य है। वे नई तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। एक समय भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें क्रम पर था जो अब 5वें क्रम पर है। इस क्रम में निरंतर सुधार हो रहा है। राष्ट्र के विकास के लिए “बातें कम काम ज्यादा” के मंत्र का उपयोग करते हुए भारत की प्रगति की यात्रा जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अनेक औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि पधारे हैं। उज्जैन कॉन्क्लेव से करीब 1 लाख करोड़ के व्यवसाय और उद्योग का इतिहास बन रहा है। करीब 250 औद्योगिक परियोजनाओं में भूमि का आवंटन किया गया है। करीब 20 हजार से अधिक लोगों को नई इकाइयों से प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

शासन संचालन और लोक कल्याण के लिए बड़ा मन आवश्यक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भारत की विश्व में गरिमा बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो कार्य किए हैं उनसे भारत का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अतीत का स्मरण करें तो अनेक सुखद घटनाक्रम देखने को मिलते हैं। सम्राट विक्रमादित्य ने जब संवत व्यवस्था प्रारंभ की तो उन्होंने अपने शासन के संपूर्ण भूभाग में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का न सिर्फ कर्ज माफ करवाया बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए अतिरिक्त सहायता भी दिलवाई। केवल शक्ति के बल पर शासन व्यवस्था खड़ी नहीं की जा सकती। इसके लिए बड़े मन का बड़ा होना भी आवश्यक है। आज लोक कल्याण के लिए मजबूत संकल्प और जन सहयोग से कार्य करने का समय आ गया है।

कॉन्क्लेव के प्रारंभ में अनेक निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं के संबंध में विचार व्यक्त किए। निवेशकों ने किए जाने वाले कार्य की जानकारी भी दी।

सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप ने कहा प्रदेश में करीब 35 क्लस्टर स्थापित हैं। मध्य प्रदेश में क्षेत्र-विशेष में विशेष औद्योगिक उत्पादन की परंपरा रही है। मध्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां हैं। एमएसएमई विभाग द्वारा 40% कैपिटल सब्सिडी का मॉडल लोकप्रिय बनेगा। मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों को पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के संतुलित विकास के लक्ष्य और मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र समृद्ध होगा।

मुख्य सचिव वीरा राणा ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए प्रचुर संसाधन हैं। व्यापक वन क्षेत्र है। अनेक कृषि उत्पादनों ने मध्यप्रदेश अग्रणी है। कॉन्क्लेव के माध्यम से निवेश संभावनाओं को साकार करने में सहयोग मिलेगा।

इन्वेस्ट मध्य प्रदेश के अंतर्गत दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव के शुभारंभ अवसर पर प्रारंभ में मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी चंद्रमौली शुक्ला ने शॉल और अंग वस्त्र द्वारा आमंत्रित निवेशकों का स्वागत किया।

मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य पर लघु फिल्म का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश के औद्यगिक परिदृश्य पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कॉन्क्लेव में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी सहित जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। अनेक जनप्रतिनिधि प्रदेश के विभिन्न स्थानों से वर्चुअली जुड़े।

283 इकाइयों को भूमि आवंटन-पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन-पत्र प्रदान किये। इन इकाइयों द्वारा कुल 12 हजार 170 करोड रुपए से अधिक का निवेश कर 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों को प्रतीक स्वरूप भूमि आवंटन-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पीएम कुसुम योजना में भी उद्योगपतियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। यह योजना नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण योजना है।

लोकार्पण और भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुल 10 हजार 64 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन और लोकार्पण किया। ये इकाइयां प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित की गई हैं। साथ ही नई इकाइयां भी प्रारंभ हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम उद्योगपुरी जिला उज्जैन में भी नई इकाइयों का लोकार्पण किया।

Lok Sabha Elections 2024: नितिन गडकरी के इंटरव्‍यू का हिस्‍सा डालकर कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज

 

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी का कहना है- आज किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा है. कांग्रेस का वादा है- किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे.

देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल इस वीडियो के हवाले से केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में गरीबों और किसानों की बदहाली पर बात की. उनके इस बयान को कांग्रेस ने भी शेयर किया है.

क्या बोले नितिन गडकरी?

कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नितिन गडकरी कहते नजर आ रहे हैं कि आज गांव, गरीब, मजदूर और किसान दुखी हैं. गांवों में अच्छे रोड नहीं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं, अच्छे अस्पताल नहीं, अच्छे स्कूल नहीं हैं. किसानों के फसल को अच्छे भाव नहीं हैं.

 

कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

नितिन गडकरी के इस बयान को कांग्रेस ने भुनाने की कोशिश की है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. कांग्रेस ने गडकरी की कही बातों को एक्स पर पोस्ट करते हुए साथ में इस इंटरव्यू का वीडियो भी अटैच किया.

श्रीनिवास ने भी कसा तंज

इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया, “मुझे लगता है कि नितिन गडकरी पर अब कार्रवाई होगी, उन्हें देशद्रोही भी कहा जा सकता है. किसानों के समर्थन में खड़े होकर वह सीधे तौर पर मोदी जी का ‘ग्राफ’ नीचे गिराने की साजिश रच रहे हैं. आपको क्या लगता है?”

पहले भी दे चुके हैं पार्टी लाइन से अलग बयान

मराठा आंदोलन के वक्त उन्होंने कहा था कि नौकरी ही नहीं है, तो आरक्षण लेकर क्या होगा? 2019 चुनाव से पहले गडकरी का बयान खूब सुर्खियां बटोर रही थी. जनवरी 2019 में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि जो नेता सपने दिखाने का काम करता है, वो लोगों को अच्छा लगता है. गडकरी के इस बयान को सियासी गलियारे में मोदी पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधने के रूप में देखा गया.

PM Modi: पश्चिम बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर हमला, बोले- संदेशखाली में TMC नेता ने कीं हदें पार

 

PM Modi In Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संदेशखाली मुद्दे पर टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता ने संदेशखाली में सारी हदें पार कर दी हैं। इंडी गठबंधन संदेशखाली पर एकदम शांत हैं।

 

उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ क्या किया है। पूरा देश गुस्से में है। संदेशखाली में जो हुआ उससे राजा राम मोहन राय (समाज सुधारक) की आत्मा को दुख हुआ होगा। एक टीएमसी नेता ने सारी हदें पार कर दीं। राज्य में भाजपा नेताओं ने यहां की महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए लड़ाई लड़ी। कल, पुलिस को उन्हें (टीएमसी नेता शेख शाहजहां) गिरफ्तार करना पड़ा।

इंडी गठबंधन के नेता संदेशखाली पर शांत

पीएम मोदी ने कहा कि हर चोट का जवाब वोट से देना है। आज पश्चिम बंगाल की जनता अपनी सीएम ‘दीदी’ से पूछ रही हैं कि क्या कुछ लोगों का वोट संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार से ज्यादा महत्वपूर्ण है? INDI गठबंधन के सभी कद्दावर नेता संदेशखाली घटना पर चुप थे। इंडी गठबंधन के नेता गांधीजी के तीन बंदरों की तरह थे। कांग्रेस प्रमुख ने कहा- ‘अरे छोड़ो, बंगाल में तो ये सब चलता रहता है।

MP CM News: समय के बदलते चक्र में वैदिक घड़ी से दुनिया में मध्यप्रदेश और देश का नाम बढ़ेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

लाड़ली लक्ष्मी योजना में 2.85 लाख बालिकाओं के खाते में 85 करोड़ की राशि की अंतरित

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समय के बदलते चक्र में उज्जैन में स्थापित दुनिया की पहली वैदिक घड़ी मध्यप्रदेश एवं देश का नाम दुनिया में बढ़ायेगी। अब भारत का समय दुनिया में जाना जायेगा। राज्य सरकार सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित साहित्य का सृजन करने का प्रयास भी कर रही है। सम्राट विक्रमादित्य पर हमें सदैव गर्व रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कालिदास अकादमी उज्जैन में संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव-2024, रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव उज्जैन-2024 और उज्जयिनी व्यापार मेला-2024 का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंचासीन अतिथियों के साथ मां सरस्वती एवं सम्राट विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, सतीश मालवीय, चिंतामण मालवीय तथा महापौर मुकेश टटवाल मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य द्वारा स्थापित सभ्यता के आदित्य को दुनिया में पहचाना गया है। नागरिक तंत्र स्थापना के प्रथम पुरूष के रूप में सम्राट विक्रमादित्य जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव सरकार द्वारा समाज को साथ लेकर चलने वाला उत्सव है। उज्जैन काल गणना की नगरी है। साथ ही महाकाल की नगरी भी उज्जयिनी है। हम सनातन संस्कृति के संवाहक हैं। सनातन संस्कृति पर हमें गर्व है। महाकवि कालिदास ने अपने ग्रंथ और काव्यों के माध्यम से उज्जैन की गौरवगाथा का वर्णन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अर्ष भारत, वीर भारत, संकल्प न्यास और मण्डला, डिंडोरी, जबलपुर, सतना, जिलों के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों पर केन्द्रित पुस्तकों, रामराजा शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों और ओरछा के रामराजा पर केन्द्रित सीडी का विमोचन भी किया।

केन्द्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उज्जैन प्राचीन नगरी है। उज्जैन मध्यप्रदेश ही नहीं समूचे विश्व की एक प्राचीन धरोहर है। यह गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन ही नहीं पूरे प्रदेश का विकास करने का कार्य कर रहे हैं । उज्जैन को धार्मिक, आध्यात्मिक केन्द्र ही नहीं व्यापार, व्यवसाय एवं प्रमुख औद्योगिक केन्द्र बनाने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है। उज्जैन के विकास में सिंधिया परिवार के योगदान उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि महाराजा राणोजी सिंधिया द्वारा महाकाल मंदिर निर्माण करवाया गया था और माधव महाराज द्वितीय ने माधवगंज में फ्रीट्रेड फेयर की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि उज्जैन में अपार संभावनाएं हैं। उज्जैन व्यापार मेले की शुरूआत प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश में कृषि के साथ ही फार्मा इंडस्ट्री, टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। सिंधिया ने कहा कि इन्दौर के बाद उज्जैन भी आने वाले समय में मिनी बाम्बे के रूप में पहचाना जायेगा।

पूर्व मंत्री पारस जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुण्डला, जगदीश अग्रवाल सहित जन-प्रतिनिधि, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल उपस्थित थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...