MP News: ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल आरंभ करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला कलेक्टर्स को ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसानों को उचित राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण सर्वे की मॉनीटरिंग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक के बाद हुई चर्चा में यह निर्देश दिए।

MP News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में जीतू पटवारी की ‘अग्नि परीक्षा’, आज फिर मध्य प्रदेश दौरे पर PCC चीफ

 

Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बार जीतू पटवारी (Jitu Patwari) की अग्नि परीक्षा होने जा रही है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) एमपी आ रही है. मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही यह यात्रा एमपी आएगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए पीसीसी चीफ पटवारी अलर्ट हैं और प्रदेश भर का दौरा कर चुके हैं. इसी क्रम में पटवारी मंगलवार से फिर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे.

राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को एमपी में प्रवेश करेगी. इस यात्रा को लेकर एमपी कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बैठकें लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप रहे हैं. यात्रा को लेकर 23 अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना में प्रवेश करेगी. यह यात्रा में एमपी में पांच दिन रहेगी. पांचवें दिन यात्रा रतलाम के सैलाना से राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी.

मुरैना में होगी राहुल गांधी की जनसभा

मुरैना में प्रवेश के साथ ही राहुल गांधी की पहली जनसभा यहां ही आयोजित की गई है. सभा के बाद रोड शो, नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को संबोधित किया जाएगा. राहुल गांधी मुरैना से लेकर रतलाम तक प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना जिले में दोपहर 1.30 बजे प्रवेश करेगी. मुरैना के पिपरई गांव में एक आमसभा होगी.

अगले दिन तीन मार्च को यात्रा सुबह 8.30 बजे ग्वालियर-शिवपुरी आएगी, जबकि चार मार्च को गुना-राजगढ़ और पांच मार्च को यात्रा राजगढ़, शाजापुर और उज्जैन जिले में पहुंच जाएगी, जबकि छह मार्च को यात्रा धार से रतलाम होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी.

Bhopal Weather: भोपाल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश

MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. राजधानी भोपाल में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई. धूल भरी आंधी चलने से विजिबिलिटी डाउन है. बारिश के साथ ओले भी गिरे.

उज्जैन संभाग के कई जिलों में मंगलवा को हुई बूंदाबांदी से किसान परेशान हैं. उनका कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी. मंगलवार को उज्जैन, रतलाम, मंदसौर आदि जिलों में भी बूंदाबांदी हुई.

MP CM News: नर्मदा के घाटों सहित प्रदेश की सभी नदियों पर विद्यमान धार्मिक महत्व के घाटों को प्राथमिकता से विकसित किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 79वीं बैठक सम्पन्न

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नर्मदा नदी के घाटों सहित प्रदेश की विभिन्न नदियों पर विद्यमान धार्मिक महत्व के घाटों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए। प्रदेश के विकास में नर्मदा जल का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। प्रदेश के जो बाँध वर्षा ऋतु में प्राकृतिक रूप से भरते हैं और उनके जल का उपयोग दिसम्बर तक हो जाता है, उन्हें तथा अन्य जल संरचनाओं में नर्मदा जल की आपूर्ति कर उद्योगों तथा कृषि को जल उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में हुई नर्मदा नियंत्रण मंडल की 79वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में अपर बुढ़नेर बांध, पावर हाउस एवं दाब युक्त सिंचाई प्रणाली तथा शेर-मछरेवा वृहद परियोजना अंतर्गत मछरेवा सिंचाई परियोजना में बांध एवं दाबयुक्त सिंचाई प्रणाली की निर्माण प्रक्रिया के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही मोरंड-गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना, कालीसिंध उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, भीकनगांव बिंजलवाड़ा माईक्रो सिंचाई परियोजना, जावार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना, छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, अम्बा रोडिया, बलकवाडा, चौण्डी जामन्या एवं सिमरोल अम्बाचंदन ग्रुप माईको सिंचाई परियोजनाओं, ढ़ीमरखेड़ा माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दायीं तट मुख्य नहर के 104 कि.मी. से 129 कि.मी. तक नहर तथा डही माईको उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव वीरा राणा, उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MP CM News: प्रदेश के 6 शहरों को परिवहन सुविधा के लिये 552 पीएम ई बसें मिली

 

मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

MP News: भोपाल| प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सुलभ बनाने के लिये नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा के लिये परिवहन सुविधा का विस्तार किया जाए।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की नगर परिवहन सुविधा को देखते हुए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय को इस मद में मांग के अनुसार आवंटन दिये जाने का अनुरोध किया था, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

प्रस्ताव के प्रमुख बिन्दु

552 बसें 6 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर को मिली हैं।

इंदौर को 150, भोपाल को 100, ग्वालियर 70, जबलपुर 100, उज्जैन 100 और सागर को 32 पीएम ई-बस संचालन की मंजूरी मिली है।

प्रस्ताव की निविदा केन्द्र सरकार जारी करेगी।

बस डिपो के निर्माण के लिये 10 करोड़ रूपये की राशि प्रत्येक शहर को केन्द्र सरकार से प्राप्त होगी।

बसों का संचालन संबंधित नगर निगम किया जाएगा। बसों में ड्राइवर एवं कन्डक्टर की सेवाएँ ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्री किराया और विज्ञापन की राशि से मिलने वाला राजस्व भी संबंधित नगर निगम को मिलेगा।

बस संचालन में 22 रूपये प्रति किलोमीटर पर अनुदान राशि 12 साल तक केन्द्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

संचालनकर्ता राज्य को केन्द्र सरकार की ओर से गारंटी मिलेगी।

मंजूर किये गये प्रस्ताव पर काम के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी। कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास, प्रमुख सचिव परिवहन सदस्य होंगे। कमेटी के सदस्य सचिव आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग होंगे।

 

कर्ज को लेकर सियासत, कमलनाथ का आरोप विकास नहीं झूठा प्रचार कर रही भाजपा सरकार

Bhopal News, मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा हमला किया है, उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश को एक बड़े दलदल में धकेलने और इस पैसे को विकास के स्थान पर अपने झूठे प्रचार में प्रयोग किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

 

 

कमलनाथ ने सोशल मीडिया X पर आज एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश को कर्ज के दलदल में शिवराज सरकार से भी तेजी से ले जा रही है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को सरकार 5000 करोड रुपए का कर्ज ले रही है। इस तरह अपने करीब 2 महीने के कार्यकाल में ही नई सरकार ने 17500 करोड रुपए का कर्ज ले लिया है। पिछली सरकार पहले ही प्रदेश के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज छोड़ गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा- हकीकत यह है कि मध्य प्रदेश सरकार अपने राजस्व का एक बड़ा हिस्सा तो सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च कर रही है। जो पैसा सिर्फ ब्याज चुकाने में खर्च होता है वह प्रदेश की तरक्की में इस्तेमाल हो सकता है। सच्चाई यह है कि सरकार प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए यह कर्ज नहीं ले रही है बल्कि अपने झूठे प्रचार और सरकारी खर्च पर राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए यह पैसा बर्बाद कर रही है। यह मध्य प्रदेश की जनता से धोखा है। #kamalnath #Chhindwara #kamalnathVsMohanyadav

Lok Sabha Polls 2024: राहुल गांधी को वायनाड में ये महिला नेता देगी टक्कर, CPI ने बनाया उम्मीदवार

 

तिरुवंतपुरम। केरल में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की सीट वायनाड सहित चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का उसका हिस्सा है।

राहुल गांधी को टक्कर देंगी एनी राजा

वायनाड सीट से पार्टी ने सीपीआई नेता एनी राजा पर भरोसा जताया है। वह राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में टक्कर देती नजर आएंगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि केरल में एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीफ में ही मुकाबला होता है। यहां की राजनीतिक परिदृश्य शुरुआत से ये ही रहा है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। केरल में सीपीआई काफी समय पहले से चार सीटों पर चुनाव लड़ती आई है।

MP CM News: कूनो में स्थानीय लोग रोजगार के साथ बहु उदेशीय वन गतिविधियों को संचालित करेंगे :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कूनो और गांधी सागर में चीता पुनर्स्थापन पर समीक्षा बैठक संपन्न

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को इको टूरिज्म का बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जायेगी। इससे रोजगारोन्मुख अर्थव्यवस्था संचालित करने में सहयोग मिलेगा। भविष्य में कूनो में ही लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

गांधी सागर अभयारण्य में भी ऐसी गतिविधियों को संचालित किया जायेगा। प्रदेश में वन आधारित अर्थ-व्यवस्था का नया मॉडल विकसित होगा। केंद्र सरकार के सहयोग से जल, जंगल, जमीन, वन्य प्राणी के संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगारोन्मुखी अर्थ-व्यवस्था बनेगा।

श्योपुर के सेसई पूरा के जंगल रिसोर्ट में चीता पुनर्स्थापन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा अर्थ-व्यवस्था आधारित गतिविधियों से लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और वन्य जीवों के साथ जंगल का भी संरक्षण होगा।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि जंगल आधारित अर्थव्यवस्था को संचालित करने के लिए केंद्रीय मंत्री यादव के निर्देशानुसार काम किया जाएगा। इसके लिए अलग से राज्य स्तर पर सेल बनाई जाएगी और अपने प्रोजेक्ट बनाकर संबंधित क्षेत्र के इको टूरिज्म वाली जगहों पर लोगों को रोजगार से जोड़ने इसके लिए डेवलपमेंट और अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करेगी। श्योपुर कूनो से इसका शुभारंभ होगा।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव वन जे एन कंसोटिया, आयुक्त दीपक सिंह, दिल्ली से आए डीजीएफ जितेंद्र कुमार एवं चीता प्रोजेक्ट के सलाहकार एसपी यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवेदन पर केंद्रीय वन मंत्री ने कहा की मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट भी चलाया जाएगा और हाथियों से बचाव के लिए स्थानीय लोगों को शिक्षित किया जाएगा। स्थानीय लोगो को गजमित्र बनाया जायेगा।

प्रोजेक्ट एलिफेंट के अंतर्गत केंद्रीय दल मध्य प्रदेश आएगा जो असम और केरल के राज्यों के अनुभवों के साथ यहां के हाथियों के झुंड की व्यवहारों का अध्ययन करेगा और उसके संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगा। इससे हाथियों के संरक्षण पर काम किया जा सके।

केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा की मध्यप्रदेश इको टूरिज्म का केंद्र बिंदु है। जंगलों, अभयारण्य, टाइगर रिजर्व क्षेत्र अन्य जगहों पर की तुलना में सबसे ज्यादा क्षेत्र मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा चीता पुनर्स्थापना वन्य क्षेत्र के जुड़ाव से एक सर्किट बनता है कूनो को इको टूरिज्म का हब बनाया जाएगा और केंद्रीय इको टूरिज्म केंद्र की स्थापना भी की जाएगी।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे अनूठा है और कूनो का क्षेत्र अपने आप में सबसे अलग है चीता पुनर्स्थापना केंद्र शुरू किया गया है और दुनिया में यह सबसे बड़ी सफलता का क्षेत्र भी है क्योंकि यहां पर चीता को पुनर्स्थापित करने में हमने सफलता पाई है। वर्तमान में 21 चीता हैं और यह एक बड़ी संभावनाओं का क्षेत्र है देश में कुल 10 वन्य क्षेत्र को इस संबंध में चिन्हित किया गया था।

इनमें से तीन केंद्र मध्य प्रदेश में हैं एक कूनो, दूसरा गांधी सागर और तीसरा नौरादेही इन तीनों जगह पर जल्दी ही अफ्रीका और नामीबिया की टीम जाकर सर्वे भी करेगी और आने वाले समय में इन जगहों पर चीता को बसाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कूनो क्षेत्र को आर्थिक विकास के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा चीता पुनर्स्थापना के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए यहां पर व्यवस्था की जाएगी। यहां पर आने वाले समय में 40, हजार से अधिक पर्यटक आने की संभावना है। सभी पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा जैसे खाना बनाने, वन गाइड, वर्ड सेंचुरी, फोटोग्राफी आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों के लिए आउटलेट, पर्यटकों के लिए गाइड और स्थानीय उत्पादों को विक्रय के लिए अलग से केंद्र, सुविधा केंद्र के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी स्थानीय बच्चों को तैयार किया जाएगा। आने वाले 5 सालों में कूनो को अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट मार्केट में स्थापित कर देंगे। यहां की अर्थव्यवस्था लगभग 1000 करोड़ की होगी और यह पहला क्षेत्र होगा जो बिना उद्योगों के 1000 करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला क्षेत्र बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुसार कूनो को विकसित किया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन पर बिग कैट एलायंस बना है जिसमे 97 देश सहयोग कर रहे है और बिग कैट को बचाने के लिए आपस में सहयोग कर रहे हैं। देश में पांच बिग कैट उपलब्ध हैं और इन पांचो को बचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रहे हैं । दो विग कैट हमारे देश में नहीं पाए जाते हैं।

चीतो के पुनर्स्थापन से पूरे विश्व में हमने सफलता पाई है। जल्दी ही गांधी सागर में भी अफ्रीका और नामीबिया से चीता लाया जाएगा। चीता पुनर्स्थापना में हम सफल हैं और वर्तमान में आठ बच्चे मादा चीता के साथ स्वच्छंद घूम रहे हैं।

कूनो के चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभवों साझा करते हुए कहा कि कूनो का 900 किलोमीटर का क्षेत्र यहां के चीता मित्रों के कारण फल-फूल रहा है। चीते के जंगलों से खेतों में आने पर भी कोई समस्या नहीं होती है। चीता मित्रों द्वारा तुरंत वन अधिकारियों को सूचित कर उनको संरक्षित और सुरक्षित किया गया है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत पूरी दुनिया में अकेला देश है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्योपुर में नए विकास कार्यों की शुरूआत हो रही है। उन्होने 71.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया। कूनो में नदी पर पुल निर्माण के लिए 37 करोड़ की राशि खर्च होगी, वहीं आज 7 करोड़ रुपए लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन भी किया गया । स्थानीय निवासियों को आशियाना बनाने के लिए दो लाख के स्थान पर ढाई लाख रुपए की राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि क्षेत्र में 19 करोड़ रुपए लागत से पानीवरदा से चिकित्सा महाविद्यालय तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। एक पृथक अस्पताल भी प्रारंभ होगा। कूनो क्षेत्र में पेट्रोल पम्प की व्यवस्था भी होगी, ताकि स्थानीय निवासियों को दूर नहीं जाना पड़े। चीता मित्रों को सायकिल प्रदान की गई है,भविष्य में इन्हें आवश्यकतानुसार मोटर सायकिल भी दी जाएगी। रोजगार साधन निरंतर बढ़ाए जाएंगे। विभागों द्वारा सम्मिलित रूप से कार्य किया जाएगा और समन्वित विकास योजना का क्रियान्वय किया जाएगा। राजस्व ग्रामों के साथ वन ग्रामों में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के कदम उठाए जाएंगे।

वन एवं पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि चीता मित्रों को सायकल दी गई है। भविष्य में मोटर आवश्यकतानुसार मोटर सायकल भी दी जायेगी। उन्होने कहा कि पालपुर कूनो क्षेत्र के आर्थिक विकास की राह खुल गई है। चीता परियोजना को जन सहयोग मिल रहा है। विधायक,रामनिवास रावत और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, प्राप्त होगी कृपा

 

Sankashti Chaturthi 2024: सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। हर शुभ या मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। प्रत्येक माह में दो चतुर्थी तिथियां आती हैं। एक चतुर्थी कृष्ण पक्ष में और दूसरी चतुर्थी शुक्ल पक्ष में। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 28 फरवरी को पड़ रही है। इस तिथि पर भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है।

 

मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए।

भगवान गणेश को लगाएं ये भोग

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करें। भगवान गणेश को भोग में मोदक चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे बप्पा प्रसन्न होकर जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान गणेश को लड्डू भी बहुत पसंद हैं। बेसन, तिल और मोतीचूर के लड्डू को भोग में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा खीर, फल और मिठाई का भोग लगाना शुभ होता है।

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 फरवरी को सुबह 1 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी। यह अगले दिन यानी 29 फरवरी को सुबह 04:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत 28 फरवरी, बुधवार को रखा जाएगा।

भोग मंत्र

गणपति बप्पा को भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करें।

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र के साथ भगवान को भोग लगाते समय प्रार्थना करें कि गणपति बप्पा हमारा प्रसाद स्वीकार करें और अपनी कृपा हम पर बनाए रखें।

Postpartum Depression: सास-ससुर के पास रहने से दूर होता है डिप्रेशन, न्यू मदर्स के लिए काम की खबर

 

Postpartum Depression Symptoms: शादी के बाद किसी भी महिला के जीवन में सास-ससुर का बहुत अहम किरदार निभाते हैं। अब एक स्टडी ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। दरअसल, स्टडी में बताया गया है कि उन महिलाओं में डिप्रेशन का खतरा कम होता है, जो अपने सास-ससुर या माता-पिता के साथ रहती हैं।

फिनलैंड के हेलसिंकी यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर, जनसांख्यिकी शोधकर्ता डॉ. नीना मेत्सा-सिमोला कहती हैं कि घर में अगर मां-बाप या सास-ससुर हैं। वह अगर किसी भी तरह की सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम से दूर हैं, तो नवजात बच्चों की मां एंटी डिप्रेशन की दवाओं को नहीं खरीदती हैं।

डिप्रेशन से बचने के लिए एक दूसरे का साथ है जरूरी

रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने सन 2000 से 2014 के बीच शोध किया। इसमें फिनलैंड में छोटे बच्चों की 4.88 लाख माताओं पर नजर रखी गई। इस शोध में यह देखा गया कि नवजात बच्चों की मां की देखभाल के लिए घर पर कोई रहता था कि नहीं।

इस शोध में यह नजर रखी गई कि माता-पिता, दादा-दादी या सास-सुर की उम्र कितनी है, उनकी हेल्थ ठीक है कि नहीं, वह नई मां के पास रहते हैं या दूर। डॉ. मेत्सा-सिमोला ने बताया कि जिन घरों में छोटे बच्चों होते हैं, वहां मां को डिप्रेशन से दूर रखने के लिए उसका साथ देने वाला जरूर होना चाहिए। पति के काम पर जाने के बाद वह बच्चे के साथ अकेली होती है, ऐसे में सास-ससुर या मां-बाप का होना उसको डिप्रेशन से दूर रखने के लिए जरूरी होता है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...