GST on RERA: रेरा को नहीं करना होगा जीएसटी का भुगतान, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

Business News: रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को जल्दी ही टैक्सेशन के मामले में बड़ी राहत मिलने वाली है. जीएसटी काउंसिल रेरा को अप्रत्यक्ष कर के भुगतान से छूट दे सकती है. इस बारे में फैसला लिया जा चुका है और जल्दी ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

बातचीत के बाद लिया गया टैक्सेशन पर निर्णय

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रविवार को अधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि रेरा को जीएसटी से छूट मिलने वाली है. रेरा पर टैक्सेशन को लेकर डिस्कशंस के बाद जीएसटी का भुगतान करने की जरूरत से छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए रेरा के प्रतिनिधियों के साथ उनके काम करने के नेचर पर बातचीत की गई. उसके बाद इस निर्णय पर पहुंचा गया.

इस कारण हुआ रेरा का गठन

रियल एस्टेट सेक्टर के नियामक रेरा का गठन केंद्र सरकार ने कुछ ही साल पहले किया था. इस संबंध में रेरा एक्ट यानी रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट को मार्च 2016 में पास किया था. इसका उद्देश्य देश भर में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को लेकर पारदर्शिता लाना है. कानून के तहत सभी राज्यों में रेरा का गठन किया गया है. रेरा से ग्राहकों खासकर घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा और विवादों का तेजी से निवारण संभव होता है.

अगले महीने जीएसटी काउंसिल की बैठक

जीएसटी काउंसिल की बैठक जल्द ही होने वाली है. जीएसटी को लेकर सारे निर्णय जीएसटी काउंसिल के द्वारा ही लिए जाते हैं. काउंसिल की पिछली बैठक अक्टूबर 2023 में हुई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले महीनों में लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक हो सकती है. अगले महीने चुनावों का ऐलान संभव है, जिसके बाद देश में आचार संहिता लग जाएगी. मतलब अगले महीने ऐलान से पहले काउंसिल की बैठक हो सकती है.

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक रेरा को जीएसटी से छूट का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. दरअसल डिस्कशन में इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि रेरा से जीएसटी वसूलने का मतलब राज्य सरकारों से टैक्स वसूलना है, क्योंकि राज्य सरकारें ही अपने-अपने राज्यों के संबंधित रेरा को फंड करती हैं.

Pankaj Udhas Death: जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

Pankaj Udhas Death: इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। पंकज के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पंकज उधास ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानें दिए हैं। शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “बहुत भारी मन से, हम आपको बहुत दुखी मन से पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया।”

मुंबई में किया जाएगा अंतिम संस्कार

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज का निधन आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था। वे किसी से मिल भी नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

गायिकी की दुनिया का बड़ा नाम थे पंकज

बता दें कि पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया का बड़ा नाम थे। उनकी फेमस गजल ‘चिट्ठी आई है’ काफी फेमस हुई। यह गजल साल 1986 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘नाम’ में इस गजल को शामिल किया गया था। पंकज की अन्य गजलें ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ भी काफी फेमस हैं।

National News: उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को लाने की तैयारी कर ली, दंगाइयों की अब खैर नहीं

 

उत्तराखंड में भी दंगाईयों, उपद्रवियों से योगी सरकार की तर्ज पर ही निपटा जाएगा। बजट सत्र में सरकार सख्त कानून का विधेयक लेकर आई है। गृह विभाग ने उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को लाने की तैयारी कर ली है। इस कानून के आते ही कोई उपद्रवी सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

उत्तराखंड में ‘योगी सरकार’ जैसी व्‍यवस्‍था

उत्तराखंड में हड़ताल, बंद, दंगा व विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों से ही नुकसान की भरपाई की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति की इस दंगे में जान चली जाएगी, तो मौत की धाराएं लगेंगी। उसके साथ ही क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।

प्रदेश सरकार उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को विधानसभा में पेश करने जा रही है। यह कानून बनने के बाद उत्तराखंड में उन गिने-चुने राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां उपद्रवियों पर सख्ती की जाती है।

हल्‍द्वानी ह‍िंसा में शामि‍ल उपद्रव‍ियों पर शि‍कंजा कसने की तैयारी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। अब प्रदेश सरकार ने इन उपद्रवियों पर शिकंजा कसने की ठान ली है। हिंसा के समय यह देखा जाता है कि उपद्रवी सार्वजनिक व निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ करते हैं। इस समय प्रदेश में कोई भी ऐसा कानून नहीं है, जिससे इन उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई की जा सके।

यूपी और हर‍ियाणा में पहले से बने हुए हैं कानून

उत्तर प्रदेश व हरियाणा में उपद्रवियों पर नकेल कसने वाला कानून पहले बना हुआ है। इसमें सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई की जाती है। अब उत्तराखंड में भी इस कानून को अध्ययन कर विधेयक बनाया जा रहा है। इस कानून में दंगों में नुकसान झेलने वाले संबंधित विभाग या निजी व्यक्ति तीन माह के भीतर ही दावा कर सकता है। आरोप तय होने जाने पर संबंधित व्यक्ति को एक माह का समय दिया जाता है, जिसमें उसे क्षतिपूर्ति जमा करनी होती है।

 

MP CM News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व रेल सुविधाओं की सौगात दी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

मध्यप्रदेश में 33 से अधिक रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास और मिलेगी 133 रोड ओवर ब्रिज/अंडर पास की सौगात

MP CM News: भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधुनिक और तेज रेलवे के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 41 हजार करोड़ की लागत से देश के 554 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास के शिलान्यास, उद्घाटन समर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 33 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में 77 हजार करोड़ रुपए के निर्माण कार्य जारी हैं, प्रदेश में रेलवे सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, और हमें नई तकनीक और नई व्यवस्थाओं के साथ विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन एवं रेल सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले की जन आभार यात्रा में शामिल हुए। केन्द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित किया।

डबल इंजन की सरकार से हम समर्थ और सक्षम राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश विकास की पटरी पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है, रेलवे अधोसंरचना के विकास की यहां बहुत संभावनाएं हैं। यहां देश की दो प्रमुख रेलवे लाइनें तो संचालित हैं हीं, इसके साथ ही सीहोर होकर रामगंज मंडी तथा बुधनी की रेल लाइन बिछाने के कार्य को भी गति दी जा रही है। रेलवे अधोसंरचना के विकास को तेजी से पूरा किया जाएगा, इससे प्रदेश के विकास को और भी गति मिलेगी। हम समर्थ और सक्षम राज्य के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं।

भोपाल-सीहोर-रायसेन, भोपाल-विदिशा, उज्जैन-इंदौर और उज्जैन-देवास ट्विन सिटी के रूप में विकसित होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग, रोजगार में बढ़ोत्तरी के साथ ही महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्ग की प्रगति के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही है। किसी भी योजना के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सीहोर नगर पालिका द्वारा उनके सम्मुख रखे गए प्रस्तावों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि भोपाल और सीहोर का विकास समन्वित रूप से ट्विन सिटी के आधार पर होगा। दोनों नगरों को जोड़कर आवागमन के साधन, आवासीय परियोजनाएं और रोजगार के अवसरों के समग्र विकास की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। उज्जैन-इंदौर, उज्जैन-देवास, भोपाल-विदिशा, भोपाल-सीहोर-रायसेन जिले अमृत काल में 2047 तक ट्विन सिटी के रूप में विकसित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगामी वर्षों में देश चहुंमुखी विकास करेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास और प्रगति से दुनिया में देश का नाम स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि धारा 370 की समाप्ति और मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति बड़ी उपलब्धियां है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी वर्षों में देश चहुंमुखी विकास करेगा, अंतरिक्ष में और अधिक उपलब्धियों के साथ ही गरीबों और महिलाओं के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

सीहोरवासियों ने किया अधिक ट्रेनों के हाल्ट का अनुरोध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास परियोजनाओं की शिलापट्टिकाओं का अनावरण किया। स्थानीय विधायक सुदेश राय ने आभार प्रदर्शन किया एवं सीहोर वासियों की सीहोर रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के हाल्ट तथा अन्य अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया।

इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, खंडवा, सीहोर सहित प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। प्रदेश के जिन 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया गया, उनमें सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, साँची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवाँ, नरसिंहपुर, पिपरिया, इन्दौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खण्डवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल हैं। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मानवयुक्त समपार फाटकों को खत्म करने के लिए आरओबी/अंडरपास बनाया जाता है।

 

Rajasthan Politics: राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बीजेपी पर जमकर बरसे अशोक गहलोत

 

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी की मणिपुर से 14 मार्च को शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम को लगभग 4 बजे उत्तर प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहले ही धौलपुर पहुंच गए हैं. आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित राजस्थान के कई पूर्व मंत्री घोलपुर पहुंचकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए.

कांग्रेस के दोनों नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट का धौलपुर जाते समय भरतपुर के सारस चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस मौके पर वार्ता करते हुए दोनों नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का नाम परिवर्तित कर दिया गया है बीजेपी सरकार द्वारा क्योंकि बीजेपी सरकार घबराई हुई है. आज बीजेपी सरकार द्वारा इस योजना पर जो काम किया जा रहा है वह सीधा सा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लोगों के साथ विश्वासघात है.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस मौके पर सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी. बीजेपी सरकार को आत्म चिंतन के लिए मजबूर करेगी. जहां तक पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का मामला है तो, बीजेपी सरकार सिर्फ स्वागत करवाने में लगी हुई है. सदन में सिर्फ इस मुद्दे पर चर्चा तो की जाती है मगर एमओयू को नहीं रखा गया. बीजेपी सरकार एमओयू को तो दिखाएं. जिससे पता चले कि हमारे हिस्से में कितना पानी आएगा.

‘जान बूझकर रोका गया’

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार का बेहतर प्रदर्शन होगा. हमारे कांग्रेस नेता पहले कह चुके हैं कि, यदि हमारी सरकार बनती है तो किसानों की फसल के लिए एमएसपी पर कानून बनाएंगे. ईआरसीपी के मामले में कहा की इस समझौते से लगता है केंद्र सरकार की मंशा राजनीतिक थी. उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं थी. वह चुनावों का ध्यान कर रहे थे. सालों पुरानी परियोजना जिसके लिए हजारों करोड़ हमारी कांग्रेस सरकार ने दिए. उसे जान बूझकर लटका कर रखा.

चुनाव ख़त्म होते ही ऐसा समझौता करवाया है जिसकी, जानकारी किसी के पास नहीं है. अभी यह पता ही नहीं है की, कितना पानी हमारे हिस्से में आएगा. जो उम्मीद हमारे लोग लगाए बैठे थे. वह पूरी होंगी या नहीं, केंद्र सरकार चाहती तो बहुत पहले इस परियोजना को लागू करवा सकती थी. चुनाव के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी इसलिए इसे जान बूझकर रोका गया. पानी के ऊपर राजनीति की गई.

सचिन बोले कई पार्टियों के नेता कांग्रेस में आने को तैयार

सचिन पायलट ने कहा कि जो नेता अलग-अलग पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे है. बीजेपी के बहुत नेता पार्टी को छोड़ गए. चुनाव से पहले नेताओं का आना जाना लगा रहता है. यह कोई बड़ी बात नहीं है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं के बारे में उन्हों ने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाएगा कुछ न कुछ तो बोलेगा. लोकसभा के चुनाव को लेकर कहा की यह चुनाव जनता का चुनाव है. कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, बीजेपी के बहुत नेता पार्टी छोड़ गए. चुनाव से पहले नेताओं का आना जाना लगा रहता है. जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाते हैं वह आरोप लगाते रहते हैं. सचिन पायलट ने कहा की यह चुनाव जनता का चुनाव है. इस चुनाव में किसान ,बेरोजगार और नौजवान इनकी बात राहुल गांधी उठा रहे है और आज राहुल गांधी धौलपुर आएंगे जनता बहुत उत्साहित है लोकसभा चुनाव के परिणाम अच्छे आएंगे.

यात्रा को 2 मार्च तक दिया जायेगा विश्राम

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर धौलपुर जिले में पहुंचने पर दिल्ली-मुंबई नेशनल हाइवे पर बोथपुरा गांव के पास जनसभा के लिए पंडाल लगाया गया है राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित कर यहां से चले जायेंगे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यही पर विश्राम दिया जायेगा. 2 मार्च को राहुल गाँधी के धौलपुर पहुंचने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.

MP News: लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे: केंद्रीय गृह मंत्री डॉ.शाह

 

 

MP News: भोपाल| केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 लोकतंत्र का महापर्व है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे। चुनाव को हमने लोकतंत्र का उत्सव और जनसम्पर्क का जरिया माना है। आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी भारत के नागरिक के नाते वोट देने के साथ-साथ जनमत बनाने की भी है। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पैसों से जनमत प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनादेश को इन चारों से प्रभावित होने से बचाया गया है। परिवार के हितों की जो बात करते हैं वह भारत के गरीबों की चिंता नहीं कर सकते हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अमृत काल में राष्ट्रोदय में प्रबुद्धजन की भूमिका एवं विचार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा लेकिन इसके पहले की विपक्षी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10 साल में 11 वें नम्बर से विश्व में 5 वें नम्बर पर आ गया है। आगे चलकर तीसरे स्थान तक आ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए नई नीतियां बनाई और उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया है।

गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि पूरी समझबूझ के साथ जनादेश बनाएं। हमारी नीतियों में मानवीय संवेदना, महान भारत के विकास का संकल्प है। मोदी जी ने वर्ष 2014 से विकास को ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हम गौरव महसूस कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 से 2024 तक साहसी फैसले लिए हैं। जम्मू- कश्मीर से धारा 370 को हटाकर समाप्त कर दी गई । आज हमारा कश्मीर भारत माता का मुकुट मणि बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों से आए हिन्दू नागरिकों को भारत की नागरिकता देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में माताओं- बहनों की स्थिति सुधरी है। बैंकिंग के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े हैं। नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। गरीबों के लिए 11 करोड़ से जयादा शौचालय बनवाए गए हैं। हर परिवार के घर में बैंक एकाउंट, स्वास्थ्य की सुविधाएं और शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की आपदा में कुशल नेतृत्व किया। सरकार के साथ 130 करोड़ जनता कोरोना से लड़ी। भारत ने वैक्सीन बनाकर कोरोना को समाप्त किया। विश्व के कई देशों को यह टीका पहुंचाया। वर्ष 2027 तक भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने सहित कई लक्ष्य रखे हैं। 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने का लक्ष्य है। सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य चल रहा है। प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजे हैं। राजपथ को कर्तव्य पथ में बदला है। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया है। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाकर भारत में अद्भुत कार्य चल रहा है। पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता भारत ही दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल के अंदर लोकतंत्र को नीचे तक पहुंचाया है। परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है।

गृह एवं सकहाकरिता मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का देश के लिए जीवन समर्पित है। उनके जीवन में कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थान बनाए रखेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी गृहमंत्री राजा भोज की नगरी में पधारे हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूँ। राजा भोज पुरूषार्थ और पराक्रम से परिपूर्ण थे। उन्होंने अपना विशाल पराक्रम दिखाया और विरोधियों को पराजित किया था। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस के साथ देश का आर्थिक विकास भी हो रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का हृदय से स्वागत किया।

2000 Rupees Note: 8897 करोड़ रुपये के 2000 के नोटों पर कुंडली मार कर बैठे हैं लोग, आरबीआई ने दी जानकारी

 

RBI Report: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को सिस्टम से बाहर कर दिया था. इसे नवंबर, 2016 में नोटबंदी (Demonetisation) के बाद लॉन्च किया गया था. इसके बाद आरबीआई ने 19 मई, 2023 को इसे वापस लेने का फैसला किया और लोगों से इसे जमा करने की अपील की गई. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, अभी भी पूरे नोट सिस्टम से हटाए नहीं जा सके हैं. 31 जनवरी, 2024 तक 2000 रुपये के 97.5 फीसदी नोट ही वापस आ पाए हैं. अभी तक 8897 करोड़ रुपये के यह बड़े नोट मार्केट में ही हैं. डेडलाइन गुजर जाने के बाद भी लोग इतनी बड़ी रकम पर कुंडली मार के बैठे हुए हैं.

करेंसी सर्कुलेशन में आई जबरदस्त कमी

आरबीआई के अनुसार, 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन में बड़ी कमी आई है. इसकी वजह से करेंसी सर्कुलेशन में 9 फरवरी तक 3.7 फीसदी की कमी आ गई है. यह एक साल पहले के 8.2 फीसदी से काफी कम है. करेंसी इन सर्कुलेशन के जरिए हमें नोट और सिक्कों के चलन में होने की जानकारी मिलती है. इसमें जनता के पास मौजूद नगदी को बैंकों में पड़े पैसे भी शामिल होते हैं.

करेंसी की जरूरत को घटाने में मिली मदद

आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोट (2000 Rupees Note) को हटाने से करेंसी की जरूरत को घटाने में बहुत मदद मिली है. बैंकों के डिपॉजिट में जनवरी में अच्छा उछाल आया है. इसे 2000 के नोट को खत्म करने से जोड़कर देखा जा सकता है. रिजर्व मनी भी एक साल पहले के 11.2 फीसदी से घटकर 9 फरवरी तक 5.8 फीसदी रह गई है.

19 मई को बंद किए गए थे 2000 रुपये के नोट

केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट बंद कर दिए थे. 19 मई तक लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट सर्कुलशन में थे. इस नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बदलने या जमा करने का ऑप्शन दिया गया था. बाद में इस डेडलाइन को बढ़ाकर 7 अक्टूबर, 2023 कर दिया गया था. नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करके विकल्प के तौर पर इसे लाया गया था.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 फरवरी को सीहोर और श्योपुर जिलों के भ्रमण पर रहेंगे

 

पालपुर कूनो में होगी चीता परियोजना की बैठक

MP CM Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 26 फरवरी की दोपहर श्योपुर जिले में पालपुर कूनो में चीता मित्रों को साइकिल वितरित करेंगे। यहीं चीता परियोजना से संबंधित बैठक भी हो रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव हिस्सा लेंगे।

प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों की शक्ल बदलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं। देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी शामिल है। इस अवसर पर सीहोर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश में रेल अधोसंरचना के विकास के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में 15 हजार 143 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। प्रदेश में 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के जिन 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया जाएगा। जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पाँच-पाँच स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, साँची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवाँ, नरसिंहपुर, पिपरिया, इन्दौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खण्डवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल हैं। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मानवयुक्त समपार फाटकों को खत्म करने के लिए आरओबी/अंडरपास बनाया जाता है।

सीहोर में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप

इस कार्यक्रम के आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सीहोर प्रवीण सिंह ने सीहोर के रेलवे परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आगमन-निर्गम, पार्किंग, पेयजल, व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में किये जाने शिलान्यास तथा विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के लिये निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के लिए कहा।

MP News: कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए कमलनाथ, कहा- ‘लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत होगी अगर…’

 

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) आज 25 फरवरी कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए. लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई कांग्रेस कमिटी की इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विवेक तन्खा समेत कई नेता शामिल हुए. यह बैठक वर्चुअली आयोजित की गई थी जिसमें कमलनाथ ने उम्मीदवारों के नाम की सूची बनाने पर जोर दिया. और कहा कि जिस भी सीट पर प्रत्याशी तय हो गए हों उन्हें यह बता दिया जाए कि उनका नाम फाइनल हो गया है ताकि वे अपनी टीम बनाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर सकें. बता दें कि कमलनाथ कांग्रेस की बैठक में ऐसे समय में शामिल हुए हैं जब कुछ दिन पहले उनके बीजेपी में जाने की अटकलें चल रही थीं.

कमलनाथ ने मीटिंग में कहा, ”हमारे प्रमुख कार्य राहुल जी की यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारी है. राहुल गांधी की यात्रा की तारीख तय हो गई है. यह यात्रा पिछली बार से और ज्यादा सफल साबित हो उस दिशा में काम करना होगा. हमने प्रभारी तो बना दिए हैं लेकिन इसमें स्थानीय लोगों की बड़ी भूमिका होती है. जब तक स्थानीय लोग शामिल नहीं होंगे यह सफल नहीं होगी. यात्रा से जो वातावरण बनेगा वह पूरे प्रदेश में जाएगा. वह वातावरण बनाना चुनाव से पहले जरूरी है.”

जहां कहा जाएगा प्रचार करूंगा- कमलनाथ

पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा, ”हमारा दूसरा मुद्दा लोकसभा चुनाव है. कुछ दिनों में चुनाव की घोषणा हो सकती है. अप्रैल के तीसरे हफ्ते में चुनाव होगा ऐसा कहा जा रहा है तो हमें सोचना होगा कि हमारे पास कितना समय है. यह स्क्रीनिंग कमिटी तय कर ले. पूरी सूची (उम्मीदवारों की) बनाने के चक्कर में न पड़ें लेकिन जितने तय हो जाते हैं वह तो अपना काम शुरू कर पाएं. लोकसभा चुनाव में मेरा योगदान रहेगा जिस तरह से पहले प्रचार किया था वैसे ही करूंगा. जहां जरूरत पड़ेगी,जाउंगा. सबको बता दें कि किसे कहां लड़ना है ताकि वह अपनी टीम बनाए और अपना काम शुरू करे.”

ईवीएम के चक्कर में न पड़ें- कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि यह चुनौती बड़ी है. इसमें समय भी बहुत आवश्यक है. लोकसभा क्षेत्र में 20-22 दिन पर्याप्त नहीं होते हैं. न्याय यात्रा की समाप्ति के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है. उनका मनोबल टूटा हुआ है.” कमलनाथ ने इस दौरान कहा कि हमें ईवीएम के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. ईवीएम केवल मध्य प्रदेश और एक पार्टी का मसला नहीं, बल्कि यह पूरे देश और सभी पार्टियों का मसला है. यह मुद्दा दिग्विजय सिंह देख रहे हैं उन्हें ही देखने दें.

MP News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह का ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वागत

 

भोपाल| केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। गृह मंत्री शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...