Holi Special : पलाश के फूलों के फायदे

Benefits of Palash flowers

पुराने समय से ही पलाश के फूलों का होली के रंगों में प्रयोग होता आया है. होली के कई दिन पहले से फूलों को पानी में भिगो दिया जाता था, फिर उन्हें उबालकर ठंडा किया जाता था.

 

जानिए पलाश के आयुर्वेदिक गुण

पलाश के बीज में एंटीवर्म गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से ये पेट के कीड़ों को नष्ट करता है. नियमित रूप से पलाश के बीज का पाउडर खाने से किसी भी तरह के पेट के संक्रमण से राहत मिलती है. इसके फूल में एक एसट्रिनजेंट गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से ये दस्त जैसी समस्याओं से निजात भी दिलाता है. उन्होंने कहा कि पलाश में एंटी हाइपरग्लिसेमिक गुण सबसे ज्‍यादा पाया जाता है, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. यह अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को और ज्‍यादा बेहतर करने में मदद करता है.

हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद

पलाश के पत्तों में टिक्टा गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में कफ और पित्त को कम करते हैं. इसके कारण चय-पाचय में सुधार होता है और हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को सही करने में मदद मिलती है.

खून को साफ करने में करता है मदद

गलत खान-पान से जब रक्‍त दूषित होने लगता है, तो खून को साफ करने के लिए पलाश की छाल बड़े काम आती है. यह खून को अंदर से साफ करती है, जिससे दूषित रक्त से होने वाली बीमारी से बचाव होता है.

स्किन इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद

आयुर्वेद के अनुसार, पलाश के बीज का पेस्ट बाहरी रूप से लगाए जाने पर एक्जिमा और अन्य स्किन इन्फेक्शन दूर होता है. इसका पेस्ट लगाने से खुजली और रूखेपन जैसी समस्या दूर होती है.

रक्तस्राव और घाव के लिए भी फायदेमंद

पलाश के बीज का काढ़ा इसके लिंग गुणों के कारण घाव को भरने में मदद करता है. ये रक्तस्राव होने से रोकता है, जिससे घाव जल्दी भरता है.एक पलाश का फूल लें और उसे गुलाब जल के साथ पीस लें और घाव वाली जगह पर लगा दें. इससे चोट वाली जगह पर खून बहना बंद हो जाता है.

 

बोले पीएम मोदी, जनता जनार्दन खुद कह रही, NDA सरकार 400 पार

Janata Janardan himself i

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जब भी रेवाड़ी आता हूं तो कितनी ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, रेवाड़ी से मेरा रिश्ता कुछ अलग ही रहा है। मैं जानता हूं रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। 2013 में जब भाजपा मे मुझे पीएम के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था। उस समय रेवाड़ी ने 272 पार का आशीर्वाद दिया था जो सिद्धी बन गया था। अब मैं फिर से रेवाड़ी आया हूं तो लोग कह रह रहें हैं अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार।”

 

रेवाड़ी मोदी की गारंटी का पहला गवाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोगों ने एक और संकल्प लिया है और जनता जनार्दन कह रही है जिसने 370 हटाया उस भाजपा का टीका 370 सीटों से होगा।” उन्होंने कहा, “देश और दुनिया में ‘मोदी की गारंटी’ की बहुत चर्चा है, रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है। यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मैंने देश को कुछ गारंटियां दी थीं। देश की इच्छा थी कि दुनिया में भारत की साख बढ़े, वो हमने करके दिखाया। देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है। कांग्रेस के लोग, जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वो भी जय सिया राम करने लगे हैं।”

‘स्टार्टअप संभल नहीं रहा, देश संभालने का सपना देख रहे’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा, ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। आज स्थिति ये है कि कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां सरकार में हैं, वहां इनसे सरकारें तक नहीं संभल रही हैं।” कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड, घोटालों का है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड, सेना और सैनिक दोनों को कमजोर करने का है। ये बात याद रखना जरूरी हैं क्योंकि आज भी कांग्रेस की टीम, नेता, नीयत वही है।”

पीएम मोदी ने कहा, “आज AIIMS का शिलान्यास किया है, लोकार्पण भी हम ही करेंगे। इससे आपको बेहतर इलाज भी मिलेगा और युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा। रोजगार और स्वरोजगार के भी अनेक अवसर बनेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। हरियाणा तभी विकसित होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी। हरियाणा तभी विकसित होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा। हरियाणा तभी विकसित होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे। थोड़ी देर पहले ही मुझे 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है। प्रभु राम के आशीर्वाद ऐसे हैं कि आज कल मुझे हर स्थान पर ऐसे पवित्र काम से जुड़ने का अवसर मिल जाता है। ये राम जी की कृपा है।”

एम्स देकर लोगों का सपना पूरा किया- सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सार्वजनिक संबोधन से पहले पीएम मोदी का अभिनंदन किया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ”यह एक विशेष अवसर है जब पीएम मोदी हमारे बीच हैं। जब आप (पीएम मोदी) 2013 में गुजरात में सीएम थे और लोग आपको पीएम के रूप में देख रहे थे, तो आपने अपना अभियान शुरू किया रेवाडी से…आज आप रेवाडी के लोगों को एम्स देकर उनकी आकांक्षा और सपने को पूरा कर रहे हैं।” सीएम खट्टर ने कहा, ”गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन परियोजना से न केवल गुरुग्राम या देश के लोगों को बल्कि उन विदेशी कंपनियों को भी मदद मिलेगी जो यहां निवेश करने आए हैं। पिछले 10 वर्षों में, जिस तरह से आपने हमारा मार्गदर्शन किया है, खासकर प्राण प्रतिष्ठा (राम मंदिर) के बाद, उससे हमारे नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है।” ।

MP Congress: सेंट्रल वॉर रूम का जीतू पटवारी ने किया शुभारंभ

Patwari inaugurated the Central War

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वॉर रूम तैयार किया है। वॉर रूम का शुभारंभ जीतू पटवारी ने पूजा अर्चना करने के बाद किया। वॉर रूम से पूरे मध्य प्रदेश की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

 

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट आती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 28 सीटों पर कब्जा किया था। सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले तैयारी शुरू कर दी है। पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी सेंट्रल वॉर रूम से चुनाव संबंधित गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी।

When Dharmendra Slapped Fan: धर्मेंद्र ने फैन को जड़ दिया था थप्पड़, जॉनी लिवर ने किया खुलासा

slapped the fan

When Dharmendra Slapped Fan:  जब कॉमेडी की बात आती है तो जॉनी लिवर का नाम ना लिया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है. जॉनी लिवर ने अपनी एक्टिंग से सभी को खूब हंसाया है. उन्हें इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं. उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है. जॉनी लिवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से सुनाए हैं. हाल ही में उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है जिनके वो बहुत बड़े फैन हैं.

 

जॉनी लिवर ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से धर्मेंद्र के बारे में बात की. उन्होंने कहा- धरम पाजी बहुत डेयरिंग वाले हैं. जो रियल मैं हैं वैसे ही बाहर भी हैं. वो किसी से डरते नहीं हैं. बहुत अच्छे इंसान हैं. डाउन टू अर्थ. सिर फिरता है ना तो वो देखते नहीं हैं, वो दे डालते हैं क्योंकि वो जट्ट आदमी हैं. उनके किस्से हैं.

फैन को जड़ा थप्पड़

जॉनी लिवर ने बताया कि ‘एक बार लिफ्ट में एक फैन उनसे मिला था और वो उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था. धरमजी ने तब फैन को थप्पड़ मार दिया और कहा- अब यकीन हुआ.’

जॉनी ने आगे कहा- ‘धर्मेंद्र और विनोद खन्ना दोनों ही बोल्ड थे और दोनों से लोग बहुत डरते थे. लेकिन धर्मेंद्र को कई बार इसकी वजह से कोर्ट भी जाना पड़ा था. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वो किस चीज में फंस रहे हैं. ये सब एक उम्र तक होता है लेकिन ये उन्हें सूट नहीं करता है.’ जॉनी लिवर ने बताया कि वो धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने उनकी फूल और पत्थर 15 बार देखी है.

जॉनी लिवर ने गोविंदा के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा मैंने गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया है. उनके साथ काम  करने में मजा  आता है. पहले वो गोविंदा से मिलते थे लेकिन अब मुलाकात बहुत कम हो गई है.

अब राहत: कांग्रेस का दावा था – फ़्रीज़ कर दिए गए हैं पार्टी के बैंक खाते, खरगे बोले ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला

Congress claimed - party's

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन (Ajay Maken) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस दोनों के खाते फ्रीज  कर दिए गए हैं. हमें दो दिन पहले पता चला कि हम जो चेक इश्यू कर रहे हैं, बैंक पैसा नहीं दे रहे  हैं. हमने छानबीन की तो बताया गया कि कांग्रेस के सारे खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. अजय माकन ने कहा कि 2018-19 का कांग्रेस की तरफ से इनकम टैक्स का रिटर्न में 40-45 दिनों की देरी की गई थी, इसे लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है.  ऐसे कई मामले और उदाहरण हैं, जिनमें इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.  अभी हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं. बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन, हमारी न्याय यात्रा सब कुछ प्रभावित हुआ है.

 

लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए, जहां बस एक पार्टी की मनमर्जी चल रही है. जहां प्रमुख विपक्षी दल को इस तरह अधीन बना दिया गया है. हम न्यायपालिका, मीडिया और लोगों से न्याय चाहते हैं. हमने इनकम टैक्स अपील ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की है, वहां सुनवाई जारी है… हमने सुनवाई से पहले खुलासा करना उचित नहीं समझा. हमें कल पता चला कि हमारे वकील विवेक तन्खा का और कुल 4 खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.

 

इस मामले में अंतरिम राहत पर सुनवाई बुधवार को होगी. पार्टी नेता विवेक तन्खा ने एक्स पर लिखा कि आयकर अपीलीय अधिकरण ने सुनवाई लंबित रहने तक, कांग्रेस पार्टी के खातों पर लगी रोक हटाई गई है. तन्खा ने कहा कि उन्होंने अधिकरण को बताया कि यदि पार्टी के खाते फ्रीज रहेंगे तो कांग्रेस ‘‘चुनाव के उत्सव” में भाग नहीं ले सकेगी.

 

खाते नहीं, डेमोक्रेसी फ्रीज हुई

उन्होंने आगे कहा कि हमारे खाते नहीं, हमारे देश में डेमोक्रेसी फ्रीज हुई है. ये पैसा कॉरपोरेट जगत से मिला पैसा नहीं है. ये क्राउड फंडिंग का पैसा है. वही पैसा भारत सरकार ने फ्रीज किया है. साथ ही कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आम चुनावों से ठीक पहले खाते फ्रीज करवाना कार्रवाई के उद्देश्य से जुड़ा संदेह पैदा करता है.

ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए हैं. ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीके से इकट्ठा किए गए धन का उपयोग बीजेपी चुनावों में कइसलिए मैंने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे. इसलिए हमने न्यायपालिका से लोकतंत्र की रक्षा की अपील की है. हम सड़कों पर उतरेंगे और इस निरंकुशता के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे.

Sandeshkhali Case: संदेशखाली जा रहे बीजेपी प्रतिनिधिमंडल को बंगाल पुलिस ने रोका, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Sandeshkhali Case

Sandeshkhali Case: क्या है विवाद

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

कोलकाता। भाजपा सांसदों के एक केंद्रीय दल को शुक्रवार को बंगाल के संदेशखाली का दौरा करने से रोक दिया गया, जहां ग्रामीणों महिलाओं पर तृणमूल नेताओं के कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू की गई निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा सांसदों के केंद्रीय दल को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी।

संदेशखाली प्रखंड के रास्ते में रामपुर गांव में रोके जाने के बाद भाजपा का छह सदस्यीय दल धरने पर बैठ गया। दल की संयोजक केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के केंद्रीय दल को पुलिस ने संदेशखाली का दौरा करने से रोक दिया। पुलिस निषेधाज्ञा का हवाला दे रही है। हमने कहा कि हममें से केवल चार लोग जाएंगे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई।

केंद्रीय मंत्री ने बंगाल पुलिस पर लगाया आरोप

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भौमिक ने आरोप लगाया कि पुलिस “दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।” अन्नापूर्णा देवी ने कहा कि पुलिस हमें रोकने में बहुत फुर्ती दिखाई। हम केंद्रीय मंत्री और सांसद हैं, और कुछ प्रोटोकाल हैं। राज्य पुलिस और प्रशासन को उन प्रोटोकाल की परवाह नहीं है, अगर पुलिस ने इतनी ही तत्परता शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने में दिखाई होती तो स्थिति कुछ और होती।

केंद्रीय मंत्री और संदेशखाली का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल की सदस्य प्रतिमा भौमिक ने कहा, “…ममता बनर्जी सैकड़ों शेख शाहजहां का लालन-पालन कर रही हैं। कल विधानसभा में वे उनकी सुरक्षा कर रही थीं… संदेशखाली का दौरा करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।” उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में सब कुछ गलत हो रहा है…यहां महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता है, उससे हम शर्मिंदा हैं…पुलिस अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दे रही है। हम चाहते हैं कि संदेशखाली जाएं और पीड़ितों से मिलें, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें ऊपर से हमें न जाने देने का आदेश है…”

ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद से टीएमसी नेता फरार

 

संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शाहजहां से जुड़े लोगों ने पांच जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में छापा मारने गए ईडी अधिकारियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से शाहजहां फरार हैं।

 

Business News: रतन टाटा, जेरोधा के निखिल कामत के सपोर्ट वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, 2000 करोड़ रुपये के इश्यू की तैयारी

by Ratan Tata, Zerodha's

 

IPO Market: टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) और जेरोधा के फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) द्वारा समर्थित कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी (BlueStone Jewellery) बाजार में 2000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली है. ब्लूस्टोन ज्वेलरी इनवेस्टमेंट बैंकर्स से इस संबंध में बातचीत कर रही है. कंपनी के इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल शामिल होगा.

2022 में आईपीओ लाने की की थी तैयारी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लूस्टोन ज्वेलरी ऑनलाइन ज्वेलरी कंपनी ने इससे पहले 2022 में आईपीओ लाने की तैयारी की थी. मगर, इसे टाल दिया गया और कंपनी ने प्राइवेट इक्विटी फर्म्स से पैसा जुटा लिया था. पिछले साल ब्लूस्टोन ने 550 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे. यह पैसा निखिल कामत, रंजन पाई, अमित जैन, दीपिंदर गोयल और 360 वन से लिया गया था. इसके बाद ही कंपनी की कुल वैल्यू 44 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में हीरो एंटरप्राइज के नेतृत्व में हुए फंडिंग राउंड में कंपनी ने 3 करोड़ डॉलर इकट्ठे किए थे.

तनिष्क, कल्याण और सेंको से ले रही टक्कर

ब्लूस्टोन ज्वेलरी इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों को टक्कर दे रही है. वह टाइटन के तनिष्क (Titan Tanishq), कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) और सेंको गोल्ड (Senco Gold) के लिए एक चुनौती बन चुकी है. सेंको हाल ही में बाजार में लिस्ट हुई है. फिलहाल इसकी मार्केट वैल्यू 5908 करोड़ रुपये हो चुकी है. यह जुलाई में आए अपने आईपीओ प्राइस से 141 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है.

रिटेल सेगमेंट में तेजी से बढ़ रही कंपनी

फिलहाल ब्लूस्टोन ज्वेलरी के देश भर में 180 सेल प्वॉइंट हैं. कंपनी लगभग 8000 तरह की डिजाइन बनाती है. इसकी ज्वेलरी मुंबई और जयपुर समेत कई जगहों पर बनती है. कंपनी रिटेल सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है. साल 2018 में इसने दिल्ली के पैसिफिक मॉल में अपना पहला स्टोर खोला था. कंपनी मुंबई, हैदराबाद और चंडीगढ़ में भी रिटेल स्टोर खोल रही है. मार्च, 2023 में ब्लूस्टोन ज्वेलरी का रेवेन्यू 771 करोड़ रुपये रहा था. यह वित्त वर्ष 2022 के रेवेन्यू 461 करोड़ रुपये से 67 फीसदी ज्यादा रहा था.

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित 55 करोड़ 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

Yadav inaugurated construction

 

MP CM News:भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की और नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों पर 55 करोड़ 24 लाख 01 हजार रुपये की खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु में 306.66 लाख की लागत से कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत से कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल, 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी-सिवनी-सेमरवार मार्ग के हसियां नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम-जैतहरी-कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कन्या पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए और भण्डारा प्रसाद रसोई में अपनी सेवा भी दी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग गोपाल चन्द्र डाड, एडीजीपी डीसी सागर, डीआईजी सविता सोहने, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, समाजसेवी रामदासपूरी सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Rajim Kumbh 2024: मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया राजिम कुंभ कल्प का लोगो लॉन्च, 24 फरवरी से होगा शुरू

logo of Rajim Kumbh Kalp

 

CG CM News: छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प का लोगो लॉन्च हो गया है। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगो लॉन्च किया है। लोगो जारी करने के बाद धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी है।

बतादें कि 24 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा। सीएम विष्णुदेव साय राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ करेंगे। राजमि कुंभ में 4 मार्च को संत समागम प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह संत समागम का शुभारंभ करेंगे। वहीं 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन राजिम कुंभ का समापन होगा। कुंभ में छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। भजन गायन के जरिए राजीव कुंभ की महिमा को पूरे देश में फैलाएंगे।

MP News: सिकलसेल एवं टीबी उन्मूलन के लिए सभी मिलकर प्रयास करें -राज्यपाल मंगुभाई पटेल

eradicate sickle cell and TB

 

भोपाल | सिकलसेल एनीमिया की बीमारी अनुवांशिक होती है और यह आदिवासी समाज में बहुतायत में पायी जाती है। इसी प्रकार आदिवासी समाज में टीबी के मरीज भी अधिक संख्या में पाये जाते हैं। इन बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाकर इनका उन्मूलन करने की आवश्कता है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा। यह बातें राज्यापाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन में सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में कही।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मैं वहां अवश्य जाता हूँ। जहां दीन दुखियों की सेवा की जाती है। क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा अपनी माता के द्वारा प्रारंभ किये गए संस्थान के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनसेवा का अच्छा काम किया जा रहा है। इस शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। रक्तदान, महादान है जो दूसरे की जान बचाने के काम आता है। युवा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए आगे आएं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश में 2025 तक टीबी रोग के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निष्क्षय मित्र बनकर सहयोग किया जा सकता है। घर में टीबी का मरीज होने पर उसके अलग रहने की व्यवस्था की जाए और 06 माह तक नियमित रूप से दवा का सेवन करने पर टीबी का मरीज ठीक हो जाता है।

सिकलसेल एनीमिया बीमारी की चर्चा करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि यह एक अनुवांशिक बीमारी है और आदिवासी समाज में बहुतायात में पायी जाती है। इस बीमारी से बचने के लिए समय पर इसकी पहचान जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि युवा शादी करने के पहले देख लें कि दोनों सिकलसेल से पीड़ित तो नहीं है। यदि लड़का और लड़की दोनों को सिकलसेल की बीमारी है तो उन्हें आपस में शादी नहीं करना चाहिए। ऐसे जोड़े के विवाह करने से पैदा होने वाले बच्चें भी सिकलसेल से ग्रसित होते हैं। सरकार ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल निर्मूलन का लक्ष्य रखा है। राज्यपाल ने श्रीअन्य सिकलसेल के मरीजों से कहा कि ज्यादा तैलीय पदार्थ न खाएं और बाहर को भोजन न खाएं, बल्कि घर पर ही मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करें। भारत सरकार ने “मिलेट” (मोटा अनाज) के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

दिव्यांग प्रमाण-पत्र वितरित

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सिकलसेल के मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया और रक्तदान करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

खरगोन कैलेण्डर का अनावरण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा तैयार किये गए खरगोन जिले के कैलेण्डर का विमोचन किया। इसमें खरगोन जिले के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलों को दर्शाया गया है।

धनुष बाण भेंट किया गया

स्थानीय सांसद पटेल द्वारा राज्यपाल को पारंपरिक जैकेट पहनाकर पारम्परिक धनुष बाण स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

कार्यक्रम में अरविंदो हॉस्पीटल इंदौर के चैयरमेन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि इस शिविर में उनके संस्था के चिकित्सकों द्वारा सिकलसेल, थायराईड, एनीमिया के साथ ही केंसर जांच की भी व्यवस्था की गई है। उनकी संस्था द्वारा बच्चों में सिकलसेल एनीमिया की पहचान के लिए कोमल स्पर्श नाम से एक अभियान भी प्रारंभ किया गया है। उनके संस्थान द्वारा घर-घर जाकर कैंसर जांच का अभियान भी चलाया जा रहा है।

खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, धार-महु सांसद छतरसिंह दरबार, खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बेतुल-हरदा सांसद दुर्गादास उईके, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, पानसेमल विधायक श्याम जी बर्डे, पंधाना विधायक छाया मोरे, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...