MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलवामा हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की

anniversary of Pulwama attack

 

शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर अर्पित किया पुष्प चक्र

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलवामा हमले की बरसी पर भारतीय सेना के शहीद जवानों को शौर्य स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि आतंकवादियों के पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने प्राणोत्सर्ग किया था। जवानों के बलिदान का स्मरण करते हुए आज शौर्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है। हमारे वीर जवानों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति दे दी। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने देश के सामर्थ्य और साहस का प्रदर्शन किया तथा पड़ोसी देशों को संयम व सीमा में रहने का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यही कामना है कि हमारे देश पर फिर कभी ऐसा संकट न आने पाए। हमारी सेना दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है, संपूर्ण विश्व भारत के सामर्थ्य से अवगत है और देशवासियों को अपनी सेना पर विश्वास भी है और गर्व भी।

 

MP CM News : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने देश को अपनी सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

opportunity to recognize its potential

 

MP News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि, देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। विनिर्माण क्षेत्र बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन करता है। यह घरेलू बाजार में माल की आपूर्ति सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और अर्थव्यवस्था की सुरक्षा व स्थायित्व के लिए भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में नीति आयोग की “भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने देश को अपनी सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया है। नीति आयोग के प्रवाकर साहू ने कार्यशाला की रूपरेखा से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुशासन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अभिनंदनीय है। नीति आयोग ने देश की विकास प्रक्रिया को गति और निश्चित दिशा प्रदान की है। पंचवर्षीय योजनाओं के काल में अव्यवहारिक दृष्टिकोण और योजनाओं ने देश की प्रगति को प्रभावित किया। सकारात्मक सोच के अभाव में क्षमता, योग्यता व सामर्थ्य होते हुए भी देश में प्रतिभाएं घुटन महसूस करती थीं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास के साथ योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, खनन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है, यह नई नीतियां लागू करने के साहस और नवाचारों के परिणाम स्वरूप संभव हुआ है। अब सरकारें संबंधित समूहों से संवाद कर और उन्हें विश्वास में लेकर नीतियां क्रियान्वित कर रहीं हैं। हमारा अतीत सुशासन और बौद्धिक दृष्टि से बहुत संपन्न एवं समृद्ध रहा है। सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन रामराज्य की याद दिलाता है।

कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम, तथा नीति आयोग के सदस्य सी. के. सारस्वत व अरविंद विरमानी के वक्तव्य हुए। कार्यशाला में राज्यों में विनिर्माण क्षेत्र की बेस्ट प्रैक्टिसेज और विनिर्माण क्षेत्र में गैप एसेसमेंट पर सत्र रखे गए हैं। नीति आयोग के सदस्य, विषय विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि पृथक-पृथक सत्रों में अपने विचार रखेंगे। कार्यशाला का आय़ोजन आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

 

Rajya Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस क्यों चाहती है सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजना?

Sonia Gandhi to Rajya Sabha

 

Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: राजस्थान में कांग्रेस एक सीट पर राज्यसभा चुनाव जीतने की स्थिति में है. ऐसे में यहां पर कई दिग्गज नेता दिल्ली जाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. मगर, अब यहां पर ‘गुटबाजी’ की शुरुआत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, यहां पर कई स्थानीय नेता चाहते हैं कि मनमोहन सिंह की जगह किसी स्थानीय नेता को भेजा जाए. इसलिए यहां पर क्षेत्रवार कई नेताओं का नाम सामने आ रहा है.

जब दिल्ली में बैठक हुई थी तो उसमें भी कई नेताओं ने सोनिया गांधी के नाम पर सहमति दी थी. मगर, अब यहां पर कई क्षेत्रीय नेताओं ने अपना नाम चलवा दिया है. इससे प्रदेश में कांग्रेस की लीडरशिप पशोपेश में है. आखिर, जब दिल्ली में सोनिया गांधी के नाम पर सहमति बन रही थी तो अचानक से यहां पर स्थानीय नेताओं का नाम कैसे आ गया? इसलिए खुलकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अब सामने आ गए हैं. उन्होंने सोनिया गांधी के लिए बयान दिया है. इसके पीछे बड़ी सियासी कहानी है.

टीकाराम जूली और गोविंद डोटासरा एक साथ?

टीकाराम जूली को पिछ्ले महीने कांग्रेस ने राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष बनाया है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को देखते हुए गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष पद पर आगे के लिए बनाए रखा गया. इसके बाद से यहां पर कांग्रेस के कई नेता ‘परेशान’ हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पर एकजुटता दिखाने के लिए जूली और डोटासरा ने एक साथ सोनिया गांधी के नाम पर सहमति बना ली है.

सोमवार 12 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष जूली ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की है कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जाए. इससे यहां पर कांग्रेस के नेताओं में खुशी होगी. कुछ ऐसा ही प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भी कहा है.

सोनिया गांधी के नाम पर ‘सन्नाटा’
12 फरवरी के इस प्रस्ताव के बाद अब कांग्रेस में कोई भी सुगबुगाहट नहीं है. सोनिया गांधी के नाम पर कांग्रेस में सन्नाटा है. सब सहमत दिख रहे हैं. मगर, इस पर दिल्ली क्या फैसला लेगी यह देखने वाली बात रहेगी. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अगर यहां से सोनिया गांधी नहीं जाती हैं तो किसी एसटी वर्ग को यहां से कांग्रेस भेज सकती है. हालांकि, अभी नाम पर सहमति या चर्चा नहीं हो पाई है.

MP CM News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय कार्यशाला 14 फरवरी को

orkshop under the chief hospitality

 

नीति आयोग की कार्यशाला को करेंगे संबोधित

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे। कार्यशाला 14 फरवरी को प्रात: 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रारंभ होगी। शुभारंभ सत्र में स्वागत उद्धबोधन नीति आयोग के सीईओ श्री बीवीआर सुब्रमण्यम का रहेगा। कार्यशाला में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। सत्रों में विषय विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का समापन सायंकाल 4 बजे होगी। कार्यशाला का आयोजन योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

 

MP Politics: छिंदवाड़ा कांग्रेस नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

take membership of BJP

 

Chhindwara Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष छिंदवाड़ा जिले से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पटेल सहित 50 से अधिक सरपंच, ब्लाक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जबलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रकिरण गिरी, उनके पति सरपंच दयानंद गिरी, सरपंच दिनेश मस्कोले, अशोक पटले, जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया के पति मुकेश गोटिया एवं सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गा प्रसाद दाहिया ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मंगलवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी अपना एक परिवार है। परिवार के नाते हम सब मिलकर काम करेंगे और इस बार छिंदवाड़ा में भी जीत का परचम लहराएंगे।

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे और सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत प्राप्त कर इतिहास रचेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आशा गोटिया को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि भाजपा में छिंदवाड़ा के लोगों ने भी संकल्प लिया है कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत का परचम फहराएंगे और भारतीय जनता पार्टी को 370 सीटों के पार पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय विश्नोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, विधायक नीरज सिंह एवं जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी उपस्थित रहे।

Assembly Session : मध्य प्रदेश में आनलाइन गेमिंग पर लगेगा 28 प्रतिशत जीएसटी, विधानसभा में कांग्रेस के बहिर्गमन के बाद विधेयक पारित

imposed on online gaming

 

MP Assembly Session 2024: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आनलाइन गेमिंग पर जीएसटी वसूलेगी। केंद्र सरकार इस पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगा चुकी है। प्रदेश में दो बार मध्य प्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश ला चुकी है। अब विधानसभा में मध्य प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक पारित किया गया है। कांग्रेस के सदस्यों ने इसके विरोध में बहिर्गमन कर दिया और फिर संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।

उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक प्रस्तुत करते हुए कहा कि आनलाइन दांव लगाने, कैसिनो, द्यूतक्रीड़ा, घुड़दौड़, लाटरी या आनलाइन गेम्स खेलने का चलन बढ़ गया है। यह सामाजिक बुराई है। इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ रहा है और सरकार को टैक्स भी नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने इसे जीएसटी के दायरे में लाकर 28 प्रतिशत टैक्स लगाया है।

अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश लाए थे पर यह विधानसभा में प्रस्तुत नहीं हो सका। इसकी अवधि समाप्त होने पर 27 जनवरी 2024 को फिर अध्यादेश जारी किया गया और अब संशोधन विधेयक लाया गया है। भारत के बाहर से विभिन्न प्लेटफार्म पर आनलाइन गेम्स खिलाए जाते हैं तो पंजीयन अनिवार्य किया है। अलग से एंट्री लाई गई है और फिर उस पर टैक्स लगाया गया है।

संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह महादेप ऐप जैसा मामला हुआ, वैसा अब नहीं हो पाएगा। उधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि क्या ये जुआं-सट्टा से सरकार चलाना चाहते हैं।

अभिजीत शाह ने कहा कि जुआं-सट्टे की लत के कारण कई युवा आत्महत्या तक कर लेते हैं। लोग तो रिश्वत भी लेते हैं तो क्या हम उसे भी वैधानिक कर सकते हैं। यह कदम समाज विरोधी है और हम इसका विरोध करते हैं। यह कहते हुए कांग्रेस ने बहिर्गमन कर दिया और फिर संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।

Health Tips: काफी दिनों से खांसी से हैं परेशान, तो जरूर अपनाएं यह तरीका

troubled by cough for

Health Tips: बदलते मौसम में कोल्ड-कफ बेहद आम बात है क्योंकि इस सीजन कोल्ड-कफ सर्दी हो जाती है. लेकिन कुछ लोगों को यह खांसी काफी दिनों तक जकड़ कर रख लेती है. इन दिनों काफी तेजी से मौसम बदल रहा है. ऐसी स्थिति में लोग खांसी का शिकार हो जाते हैं. जिसके कारण कई परेशानियों का सबब बन सकता है. ज्यादा दिनों तक खांसी रहने के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है. खांसी की वजह से सीने में दर्द, पेट और पसलियों में खिंचाव होने लगता है. ड्राई कफ के कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती है. आप भी ऐसी लंबी खांसी से परेशान हैं तो हम आपके लिए लाए हैं खास उपाय.

खांसी के लिए घरेलू नुस्खे

अदरक

अगर दिनभर खांसी होती रहती हैं या आप भी इस तरह की खांसी से परेशान हैं तो अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लें. उससे अच्छे से गैस पर भून लें और फिर ठंडा करके उसे नमक के साथ खाएं. अब इसे दातों के अंदर दबा लें. फिर आपको खांसी में आराम मिलेगा.

नमक

गले के खराश और खांसी से परेशान है तो नमक खाने से राहत मिल सकती है. एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक डालकर दिन में 2-4 बार गरारे करें. इससे गले में राहत मिलेगी.

घी और काली मिर्च

लंबी खांसी से निजात पाने के लिए आप घी और काली मिर्च खाने से खांसी में काफी ज्यादा आराम मिलेगा. लंबी खांसी से परेशान हैं तो तुरंत आराम मिलेगा. सबसे पहले एक चम्मच घी लें और उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला लें. इससे खांसी में काफी ज्यादा आराम मिलता है.

MP News: सीएम राईज स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लगातार प्रयास हो

should be continuous

 

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंत्रालय में हुई बैठक में की समीक्षा

भोपाल| स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि सीएम राईज स्कूल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार के प्रयास किये जाते रहना चाहिए। उन्होंने योजना में तय समय-सीमा में स्कूल संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी और आयुक्त स्कूल शिक्षा अनुभा श्रीवास्तव भी मौजूद थीं।

सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण

बैठक में बताया गया की प्रदेश में 275 सीएम राईज स्कूल भवनों का निर्माण 9 हजार 641 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण में 6 एजेंसी जुड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग का पीआईयू 129 भवनों का निर्माण करीब 4 हजार 409 करोड़ रूपये की लागत से कर रहा है। मंत्री सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की टेक्नीकल बिंग से भवन निर्माण की लगातार निगरानी किये जाने के भी निर्देश दिये।

शिक्षकों और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर

बैठक में बताया गया कि सीएम राईज स्कूल की कार्ययोजना के क्रियान्वयन में 3 कंसल्टेंट एजेंसियाँ भी मदद कर रही है। यह एजेंसियाँ शिक्षकों के नेतृत्व विकास, पढ़ाने की नवीन विधा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मदद कर रही है। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में परीक्षा परिणाम पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अन्य विद्यालयों की तुलना में बेहतर आया है। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में सीएम राईज स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। सीएम राइज स्कूल योजना को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप लगभग 7 हजार शिक्षकों को आकदमिक प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके साथ ही सृजन कार्यक्रम में 60 हजार से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

शैक्षणिक कैलेण्डर का विमोचन

स्कूल शिक्ष मंत्री सिंह ने आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग और सीएम राइज स्कूल की गतिविधियों पर केन्द्रित कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर के माध्यम से सुपर 100 योजना, डिजिटल साक्षरता, पीएमश्री स्कूल, सीएम राइज स्कूल, स्कूल बैण्ड, उमंग और अनुगूंज कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई है।

 

Ambikapur News: हमारी लड़ाई सामाजिक और आर्थिक अन्याय के खिलाफ : राहुल

Our fight against

 

Rahul Ghandhi: अंबिकापुर। नगर के कलाकेंद्र मैदान में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। भाजपा के कार्यकर्ता सबको घूर कर देखते हैं। मोदी और शाह की कोई फ़ोटो गूगल में मुस्कुराती मिले तो मुझे भेजना।

मैने मणिपुर से यात्रा इसलिए शुरू की है क्योंकि भाजपा ने मणिपुर को जला दिया है। यहां दो अन्याय हो रहा है आर्थिक और सामाजिक अन्याय। हर सामान के पीछे मेड इन चाइना होता है। भारत के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।छोटे व्यवसायी को मोदी जी ने साफ कर दिया। आज किसान दिल्ली की ओर जा रहे हैं उनको रोका जा रहा है ।आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं।

स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया पर उनकी चीजो को मान नहीं रहे। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। हिंदुस्तान में दो लोंगो में एक पिछड़ा वर्ग है। आधी आबादी पिछड़ा वर्ग है। दलित 15 प्रतिशत हैं। 75 प्रतिशत पिछड़े,दलित,आदिवासी हैं। कारपोरेट में कहीं भी इनकी भागीदारी नहीं है। मनरेगा और संविदा भर्ती में भाजपा के लोग भरे हुए हैं। भारत मे एक प्रतिशत लोगों के पास पूरा का पूरा सिस्टम है। सामाजिक न्याय के लिए यह यात्रा शुरू है।

देश का सामाजिक और आर्थिक एक्सरे करना चाहते हैं हम। सामाजिक और आर्थिक जनगणना के माध्यम से। इससे पता चल जाएगा किसको क्या मिला। सबकुछ साफ हो जाएगा। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा आप कहते हैं देश में दो ही जात है तो आप कैसे ओबीसी हो गए।

आज मैं आपसे कहना चाहता था सामाजिक और आर्थिक अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई है इसलिए हमने यह यात्रा की आप सब आए आपने अपनी अपनी शक्ति अपनी ऊर्जा इस यात्रा में डाली अपने छत्तीसगढ़ में मोहब्बत की दुकान खोली इसके लिए आप सबको दिल से धन्यवाद करता हूं और जो हमारे कार्यकर्ता है जो हमारे बब्बर शेर छत्तीसगढ़ में घूम रहे हैं मैं आप सब का दिल से धन्यवाद करता हूं कि आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं और जो आज मैंने आपको कहा वह आप छत्तीसगढ़ की जनता को बताइए।

Stock Market Closing: बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी से शेयर बाजार में लौटी रौनक, 480 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

stock market regained

 

Stock Market Closing: पिछले ट्रेडिंग सेशन में बड़ी गिरावट देखने को बाद मंगलवार का कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए राहत लेकर आया. बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में जोरदार तेजी रही. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 483 अंकों के उछाल के साथ 71,555 अंकों पर क्लोज हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 127 अंकों की तेजी के साथ 21,743 अंकों पर बंद हुआ है.

मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल

आज के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है. आज के कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 380.80 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 378.85 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ था. यानि आज के सत्र में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट वैल्यू में 2 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 71,555.19 71,662.74 70,924.30 0.68%
BSE SmallCap 44,284.48 44,330.69 43,200.02 0.18%
India VIX 15.81 16.57 15.75 -1.59%
NIFTY Midcap 100 47,835.65 47,908.20 46,943.25 0.34%
NIFTY Smallcap 100 15,643.75 15,664.90 15,225.85 0.17%
NIfty smallcap 50 7,315.20 7,328.70 7,088.90 0.56%
Nifty 100 22,181.60 22,196.85 21,934.80 0.63%
Nifty 200 11,983.85 11,992.20 11,836.40 0.59%
Nifty 50 21,743.25 21,766.80 21,543.35 0.59%

सेक्टर का हाल

आज के ट्रेड में बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई जिसके चलते बैंक निफ्टी 620 अंकों के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. इसके अलावा आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है जबकि कमोडिटी, मीडिया, मेटल्स स्टॉक्स में गिरावट रही है. आज के सत्र में मिड कैप और स्मॉल स्टॉक्स में भी खरीदारी रही जिसके दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 शेयर तेजी के साथ तो 5 गिरकर बंद हुए जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 39 शेयर तेजी के साथ और 11 गिरावट के साथ बंद हुए.

चढ़ने – गिरने वाले शेयर्स

आज के सत्र में आईसीआईसीआई बैंक 2.46 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.30 फीसदी, विप्रो 2.14 फीसदी, एनटीपीसी 1.85 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.58 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट 1.03 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.85 फीसदी, टाइटन 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...