MP CM News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

Dr. Yadav addressed the

 

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिवस विज्ञान में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने और इसे रेखांकित करने को समर्पित है। इस उद्देश्य से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है और इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मैं स्वयं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूँ। विश्व के सभी देशों की दृष्टि से यह दिन महत्वपूर्ण तो है ही परंतु भारत के संदर्भ में इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि हमारी संस्कति में सदैव मातृ शक्ति को सम्मान दिया गया है। हमारे यहाँ ज्ञान की देवी सरस्वती और धन की देवी लक्ष्मी हैं तथा हम देश को भी भारत माता के स्वरूप में स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

देश में महिलाओं के लिए सभी पदों व संभावनाओं के लिए द्वार खुले हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश की प्रथम नागरिक महिला ही हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। यह लोकतंत्र की सुंदरता है, और इस व्यवस्था से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हम सबके मन में सम्मान बढ़ा है। यह इस बात का भी संकेत है कि हमारे देश में महिलाओं के लिए सभी पदों व संभावनाओं के लिए द्वार खुले हैं, वे आगे बढ़ने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करें, शासन और समाज उनके साथ है।

प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान के माध्यम से सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 12 जनजातीय जिलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों की बहनों को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विज्ञान के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत हैं। माताओं-बहनों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। बहन-बेटियों के विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग की दिशा में आगे बढ़ने से देश-प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी। हमारे सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज में समय की माँग और आवश्यकतानुसार विश्व स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसे यूनेस्को और द्वारा नागरिक समाज की साझोदारी के साथ समन्वित रूप से क्रियान्वित किया जाता है।

भोपाल के एसव्ही पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक में स्टूडेंट एडवांसमेंट कोर्स आरंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं में सिंगल क्लिक से विभिन्न पाठ्यक्रमों व प्रशिक्षण सत्रों का डिजिटली शुभारंभ किया। इंडो जर्मन इनिशियेटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन (IGnITE) अंतर्गत प्रदेश की सभी शासकीय आईटीआई में इंडस्ट्रियल सेफ्टी ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। आईआईटी दिल्ली के सहयोग से ऑनलाईन मोड में ट्रेनिंग के लिए जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग के कोर्स और ब्लॉकचेन बिल्डर टेक्नोलॉजी कोर्स का उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में शुभारंभ किया। इसी प्रकार एसव्ही पॉलिटेक्निक भोपाल में वर्चुअल रियालिटी और ऑगमेटेड रियालिटी कोर्स का भी शुभारंभ किया गया। आईआईटी इंदौर के सहयोग से महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल में प्रोक्योरमेंट एसेन्शियल फॉर स्टूडेंट एडवांसमेंट (PESA) कोर्स का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी क्षेत्र में निपुण महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीखो कमाओ योजना में आठ हजार चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख रूपए स्टाइपेंड सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसटीईएम (साइंस, टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) क्षेत्र में निपुण महिलाओं का सम्मान किया और रोजगार मेलों में चयनित महिला अभ्यर्थियों कुमारी महक शुक्रवारे, कुमारी रूबी सिंह यादव, कुमारी ऐश्वर्या तिवारी, कुमारी रागिनी रावत, कुमारी श्रद्धा कुशवाह, कुमारी आरती कुदापे आदि को ऑफर लेटर वितरित किए।

विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी

अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मनु श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा (स्टेम) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक और यूएन वूमेन के सहयोग से इस दिशा में विशेष प्रयाए हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला पॉलिटेक्निक भोपाल की छात्राओं ने राममंदिर के चित्र वाला हस्तनिर्मित अंगवस्त्रम भेंट किया

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला पॉलेटिक्नक भोपाल की छात्राओं ने हस्तनिर्मित अंगवस्त्रम भेंट किया, जिसमें छात्राओं ने स्वयं राम मंदिर का चित्र बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कौशल विकास विभाग द्वारा श्रीराम का विशाल चित्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, अध्यक्ष कौशल एवं रोजगार निर्माण बोर्ड शैलेन्द्र शर्मा, कंट्री हेड यूएन वूमेन सुजेन फरग्यूसन, सीनियर प्रोफेसर आईआईटी देवाशीष मित्रा तथा विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाएं तथा इंजीनियरिंग व तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

 

National News: ‘घर-घर जाकर देखते थे किसकी बहू है सुंदर, पतियों से कहते थे नहीं है तुम्हारा अधिकार,’ स्मृति ईरानी ने सुनाई संदेशखाली की कहानी

go from door to door to

 

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. महिलाओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने यौन उत्पीड़न और अत्याचार किया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ”बंगाल के संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए बांग्ला में अपनी व्यथा को व्यक्त किया. बांग्ला का मैं हिंदी में अनुवाद कर रहीं हूं. महिलाओं ने टीएमसी के गुंडे के बारे में कहा कि वो घर-घर जाकर देखते थे कि किस घर की महिला सुंदर है. उम्र में कौन कम है. महिलाएं बांग्ला में पत्रकारों से कह रहीं है कि फिर उनके पति को टीएमसी के गुंडे कहते थे कि पत्नी पर आपका कोई अधिकार नहीं है.”

स्मृति ईरानी ने आगे बताया कि टीएमसी के गुंडे महिलाओं को ले जाते थे और फिर रिहा नहीं करते थे. बंगाल के संदेशखाली की दलित, किसान, जनजातीय और मच्छी परिवार की महिलाओं ने गुहार लगाते हुए ये सब बातें बोली है.

स्मृति ईरानी क्या बोलीं?

स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी हिंदुओं के खिलाफ अत्याचर करने के लिए जानी जाती है. शादीशुदा हिंदू लड़कियों को उठाकर टीएमसी के ऑफिस में रेप किया गया. इसको शब्दों में नहीं बोला जा सकता.

उन्होंने आगे कहा कि सवाल है कि क्या नागिरक होने के नेता हम चुप रह सकते हैं. अब तक हर कोई यह सोच रहा था कि शेख शाहजहां कौन है? अब ममता बनर्जी को इस सवाल का जवाब देना होगा कि शेख शाहजहां कहां है?

क्या मामला है?

संदेशखाली में महिलाओं ने पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके गिरोह ने उनका यौन उत्पीड़न किया. साथ ही जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है.

महिलाओं फरार शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. शाहजहां उस वक्त फरार हो गया था जब कथित राशन घोटाले में उसके घर पर छापा मारने गई ईडी की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था.

Bihar Politics:नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, NDA के समर्थन में पड़े 130 वोट

support of NDA

 

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। एनडीए सरकार के समर्थन में 130 विधायकों ने वोट डाले हैं। विपक्ष ने नीतीश कुमार के भाषण के दौरान ही वॉकआउट कर दिया था।

 

2005 से पहले घर से बाहर नहीं निकल सकते थे लोग- नीतीश

नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता जानती है कि जब इनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता 15 साल तक सरकार में रहे, तब बिहार की क्या स्थिति थी। कोई आदमी शाम को घर से बाहर निकलने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आए दिन झगड़े हुए करते थे, लेकिन हम जब आए तब शांति स्थापित हुई। 2005 से पहले का इतिहास आपको देखना चाहिए।

राजद ने शुरू कर दी गड़बड़ी करना- नीतीश

मैं सात निश्चय लेकर 2015 में आया था। यह मेरा आइडिया था, जिसको लेकर मैं काम कर रहा था। उस समय यह (राजद) लोग भी मेरे साथ थे। हमने साथ में काम किया था। शुरू सब कुछ ठीक तरह से चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद ही गड़बड़ करना शुरू कर दिया था। फिर मुझे दोबारा एनडीए के साथ जाना पड़ा।

सबको साथ में लेकर चलने का लक्ष्य

नीतीश कुमार ने कहा कि हम वापस एनडीए के साथ जुड़ गए हैं। हम दोबारा अपनी पुरानी जगह पर आए हैं। हमारा लक्ष्य किसी को भी नुकसान पहुंचाना नहीं है। हम सबके लिए काम करेंगे। आपने (राजद) जिस समुदाय के बारे में बात की है, हमें उनके हित में काम करना है।

 

MP News: रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना बनेगी

Shri Anna Incentive Scheme

 

श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादक किसानों के लिये वरदान

भोपाल | रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादक किसानों के लिये वरदान साबित होगी। इससे मिलेट्स उत्पादक कृषकों को अपने उत्पादों का उचित दाम मिलेगा, जिससे अन्य किसानों को मिलेट्स उत्पादन के लिये प्रोत्साहन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में योजना को लागू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने फैसला ही नहीं लिया, बल्कि 3 जनवरी को जबलपुर में हुई पहली ही कैबिनेट में योजना के प्रस्ताव को पारित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस निर्णय ने बता दिया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डिण्डोरी की मिलेट क्वीन लहरीबाई को सम्मानित करने के फैसले को नजीर मानते हुए प्रदेश को मिलेट प्रदेश बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में राज्य सरकार, महासंघ द्वारा क्रय किये गये कोदो-कुटकी पर किसानों को भुगतान किये गये न्यूनतम क्रय मूल्य के अतिरिक्त सहायता राशि के रूप में किसानों के खातों में एक हजार रूपये प्रति क्विंटल डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत प्रदाय करेगी। इस योजना के लागू होने से श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादक कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिये उनकी क्षमता संवर्धन, कोदो-कुटकी की विशिष्ट पैकेजिंग एवं ब्राँडिंग गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे कृषकों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने में सहायता मिलेगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये शासन ने पूर्व से संचालित लघु धान्य प्र-संस्करण, विपणन इत्यादि कार्यों में संलग्न एफपीओ/समूह को महासंघ के रूप में संगठित करने के लिये मार्गदर्शी निर्देश जारी किये हैं।

योजना से प्रदेश में श्रीअन्न उत्पादन में संलग्न कृषकों, एफपीओ/समूह को राज्य स्तरीय महासंघ के रूप में संगठित कर नवीन तकनीकी के उपयोग से श्रीअन्न, विशेषकर कोदो-कुटकी एवं उसके प्र-संस्कृत उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित कराने में मदद मिलेगी। इससे एफपीओ द्वारा गठित फेडरेशन के माध्यम से श्रीअन्न के लिये वेल्यू चेन विकसित करने और कोदो-कुटकी की खेती में संलग्न कृषकों की आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

श्रीअन्न/कोदो-कुटकी के विपणन एवं प्र-संस्करण में कार्यरत एफपीओ महासंघ गठित किया जा रहा है। यह श्रीअन्न के उपार्जन, भंडारण, प्र-संस्करण, ब्रॉण्ड बिल्डिंग एवं उत्पाद विकास आदि कार्य करेगा। कम्पनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत कम्पनी के रूप में महासंघ का गठन होगा। योजना के लाभार्थी एफपीओ फेडरेशन के सदस्य होंगे। ये ही सामान्य सभा के सदस्य भी होंगे एवं रोटेशन प्रणाली के आधार पर इनके द्वारा संचालक मण्डल के संचालकों एवं अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। नवीन एफपीओ को महासंघ में शामिल करने में बोर्ड का निर्णय अंतिम रहेगा।

योजना के क्रियान्वयन की नोडल संस्था किसान-कल्याण तथा कृषि विकास को बनाया गया है। मॉनीटरिंग व्यवस्था को पुख्ता करने के लिये विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे योजना के क्रियान्वयन की उच्चतम स्तर पर बेहतरीन मॉनीटरिंग और समीक्षा होगी। इससे योजना के स्टेक होल्डर्स को लाभान्वित करने की प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों का निराकरण किया जाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जा सकेगा।

 

Aayushman card कैसे बनाये: आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान

 

भोपाल: 11 फरवरी 2024

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पोर्टल लिंक https://bis.pmjay.gov.in/BIS/selfprintCard के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बना सकते है। इस लिंक पर जाकर सर्वप्रथम आपको आधार का ऑप्शन चुनना है। आधार का ऑप्शन चुनने के बाद उसमें स्कीम पर PMJAY (पीएमजेएवाई)चयन कर, राज्य का चयन करे (मध्यप्रदेश चुनेंगे) तदुपरांत अपना आधार नंबर डालेंगे। आधार नंबर डालने के बाद जिस मोबाइल नंबर से आधार लिंक है उस पर ओटीपी आएगा और उस ओटीपी को पोर्टल पर दर्ज कर देंगे आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। अगर उपरोक्त पोर्टल पर आपका नाम दर्ज नहीं है तो ऐसी स्थिति मे आप नजदीकी सीएससी सेंटर या लोक सेवा केन्द्र में जाकर संपर्क कर सकते है।

Health Tips: पौष्टिक खानपान के अभाव में कम उम्र में झड़ने लगे बाल, दें ध्यान

lack of nutritious food

 

Health Tips: आजकल कम उम्र में बालों का झड़ना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे हर कोई परेशान है, लेकिन यदि पौष्टिक खानपान को जीवनशैली में शामिल करें तो इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि विटामिन, जिंक की कमी के कारण यह परेशानी होती है। इसके लिए इन्हें शामिल करना चाहिए।

केश प्रत्यारोपण विशेषज्ञ का कहना है कि बालों को सही तरीके से धोना चाहिए। जरूरी नहीं है कि हम बालों की सेहत के लिए महंगे तेल लगाएं, नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। वहीं लोगों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमेशा सिर पर कैप लगाकर न रखें, इससे भी यह समस्या हो सकती है। छोटे बच्चों में भी जंकफूड खाने के कारण अब यह समस्या देखने को मिल रही है।

नई तकनीकों से पा सकते हैं निजात

आजकल बाल झड़ने की समस्या से नई तकनीकों के माध्यम से भी निजात मिलने लगी है। वर्तमान में पीआरपी, जीएफसी और हेयर थ्रेड तकनीक के माध्यम से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। साथ ही प्रत्यारोपण भी किया जा सकता है। इसके लिए अधिक खर्च भी नहीं होता है।

किसी प्रोडक्ट को सीधे इस्तेमाल न करें

जिन लोगों को यह समस्या हो उन्हें कभी भी इंटरनेट मीडिया पर दिखाई दे रहे प्रोडक्ट को सीधे उपयोग नहीं करना चाहिए। हमेशा विशेषज्ञों की सलाह से ही बालों से संबंधित कोई भी इलाज लेना चाहिए।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ के गोपालपुरा पहुंच कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए

Dr. Yadav inspected

 

MP News: भोपाल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 फरवरी 2024 को झाबुआ जिले के ग्राम गोपालपुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रबंधो का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निरीक्षण किया । उन्होंने गोपालपुरा में प्रदर्शनी स्थल, मंच, बैठक स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये। पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थायें चाक चौबंद रखने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री नागरसिंह चौहान क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलसिंह भाबर, नपा कुक्षी अध्यक्ष रेलम चौहान,जनप्रतिनिधि,गणमान्य जन उपस्थित थे।

MP News: प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा

Modi will visit Madhya Pradesh

 

प्रदेशवासियों को मिलेगी सौगातें

MP News: भोपाल| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी रविवार को मध्यप्रदेश के भ्रमण पर रहेंगे। वे जनजातीय बहुल क्षेत्र झाबुआ में जनजातीय बंधुओं से भी रू-ब-रू होंगे। प्रधानमंत्री मोदी झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री झाबुआ में ‘सीएम राइज स्कूल’ का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख वितरित करेंगे। इससे लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ‘प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपये जारी करेंगे। इस राशि का उपयोग आंगनवाड़ी भवन, राशन की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा। स्कूल छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना की मासिक किस्त का वितरण करेंगे। इस योजना में मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन की आधारशिला रखेंगे। यह एक समर्पित विश्वविद्यालय है, जो क्षेत्र में उच्च जनजातीय बहुलता वाले जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा। करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय अवसंरचना प्रदान करेगा।

झाबुआ में नल-जल परियोजनाओं का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जो मध्य प्रदेश में जलापूर्ति और पेयजल प्रबंधन को सशक्त करेगी। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें ‘तलवाड़ा परियोजना’ शामिल है। यह धार और रतलाम के एक हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना है। इसके अलावा अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 के तहत 14 शहरी जलापूर्ति योजनाएं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50 हजार से अधिक शहरी परिवारों को लाभान्वित कर रही हैं। प्रधानमंत्री झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए ‘नल जल योजना’ भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे लगभग 11 हजार घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा।

रेल परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। इनमें रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना भी शामिल है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। राष्ट्र को समर्पित रेल परियोजनाओं में इंदौर-देवास-उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इटारसी-यार्ड रीमॉडलिंग के साथ उत्तर-दक्षिण ग्रेड सेपरेटर तथा बरखेरा-बुदनी-इटारसी को जोड़ने वाली तीसरी लाइन को भी इसमें रखा गया है। ये परियोजनाएं रेल अवसंरचना को मजबूत करने तथा यात्री और माल गाड़ियों, दोनों के लिए यात्रा के समय को कम करने में मदद करेंगी।

सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में 3275 करोड़ से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें एनएच-47 के (हरदा-तेमगांव) 30 किलोमीटर तक हरदा-बैतूल (पैकेज-I) को चार लेन का बनाना; एनएच-752डी का उज्जैन देवास खंड; एनएच-47 के इंदौर-गुजरात एमपी सीमा खंड को चार लेन (16 किमी) और एनएच-47 के चिचोली-बैतूल (पैकेज-III) हरदा-बैतूल को चार लेन और एनएच-552जी का उज्जैन झालावाड़ खंड शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में इनके अलावा, प्रधानमंत्री अपशिष्ट डंपसाइट उपचार परियोजना, 7 विद्युत सब स्टेशन जैसी अन्य विकास पहलों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

MP News: घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग और जिंदा जल गया 3 साल का मासूम

child was burnt alive

 

Chhindwara News: छिंदवाड़ा (Chhindwara) के साजवा में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना में तीन साल के मासूम की जान चली गई. मासूम घर के बाहर खड़ी कंडम गाड़ी में खेल रहा था. इस दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई. घटना के वक्त आसपास कोई नहीं था. आग की लपटों में घिरे मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. परिजन उसे देर शाम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने बताया कि अमरवाड़ा के ग्राम साजवा निवासी जीवन विश्वकर्मा का तीन साल का बेटा अभिषेक घर के बाहर खड़ी कंडम गाड़ी (फोर्स गामा) के अंदर खेल रहा था. उसके साथ उसका आठ साल का बड़ा भाई भी था. हालांकि वह घटना से पहले ही घटनास्थल से चला गया था. इसके बाद अचानक गाड़ी में आग लग गई. अभिषेक आग की चपेट में आ गया. परिजन जब तक उसे गाड़ी से बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

पड़ोसियों ने गाड़ी को आग की लपटों में देखा

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अभिषेक अकेला था. उसके पिता अमरवाड़ा गए थे और मां अपने घरेलू काम कर रही थी. पड़ोसियों ने गाड़ी से आग की लपटें उठती देखी थी. वे आग बुझाने मौके पर पहुंचे. इसके बाद आग बुझी तब बच्चा दिखाई दिया. आनन-फानन में बच्चे को गाड़ी से बाहर निकाला गया, तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था. गाड़ी जीवन विश्वकर्मा के पड़ोसी की थी. जो लगभग पांच-छह सालों से मृतक परिवार के घर के पीछे 20 फीट दूर कंडम हालत में खड़ी थी. गाड़ी में इंजन, डीजल और बैटरी तक नहीं थी. फिर गाड़ी में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका.

गाड़ी के भीतर एक माचिस भी मिली है. पुलिस जांच में जुटी है. अमरवाड़ा टी आई राजेंद्र धुर्वे का कहना है कि घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि मासूम की मौत जलने की वजह से हुई है .कंडम गाड़ी में आग किन परिस्थितियों में लगी यह जांच का विषय है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

EPFO Interest Rate: 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को सौगात, ईपीएफओ ने बढ़ाई पीएफ पर ब्याज दरें

EPFO ​​increased interest rates

 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को देश के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। EPFO ने साल 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 3 साल की उच्चतम ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय कर दी है। गौरतलब है कि बीते साल मार्च 2023 में EPFO ने 2022-23 के लिए ब्याज दर को 8.10 प्रतिशत से मामूली बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था।

2021-22 में निचले स्तर थी ब्याज दरें

मार्च 2022 में EPFO ने 6 करोड़ से कर्मचारियों के लिए साल 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर 4 दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। साल 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब EPF ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।

सूत्रों के मुताबिक, EPFO के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है। 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर CBT की ओर से मार्च 2021 में तय की गई थी। CBT के फैसले के बाद 2023-24 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

बीते सालों में ऐसी थी पीएफ पर ब्याज दरें

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 2023-24 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के 6 करोड़ से अधिक खाताधारकों के खातों में जमा की जाएगी। EPFO ने खाताधारकों को 2016-17 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी ब्याज दर दी थी। साल 2015-16 में ब्याज दर थोड़ी अधिक 8.8 प्रतिशत थी। वहीं 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज दर दी गई थी, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से ज्यादा थी। वहीं साल 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की गई थी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...