PM Modi: ‘चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं’, कहकर सांसदों को कैंटीन ले गए पीएम मोदी, साथ किया लंच

give you a punishment

 

PM Modi In Parliament Canteen: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की कैंटीन में विभिन्न दलों के सांसदों के साथ शुक्रवार (9 फरवरी) को लंच किया. लंच के प्लान से पहले पीएमओ की तरफ से इन 8 सांसदों के पास फोन गया था कि प्रधानमंत्री आपसे मिलना चाहते हैं.

पीएमओ से आए फोन के बाद आठों सांसद प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी कि क्यों बुलाया गया है? इस दौरान इन सांसदों से पीएम मोदी ने कहा, ”चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं.” फिर प्रधानमंत्री सभी को अपने साथ संसद की कैंटीन लेकर गए और लंच किया.

पीएम मोदी के साथ लंच करने वालों में बीजेपी सांसद एल मुरूगन, हिना गावित, राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक और जामियांग शामिल रहे. इसके अलावा बीएसपी सांसद रितेश पांडे, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी केरल के सांसद एन प्रेमचंद्रन, बीजेडी सांसद समित पात्रा और टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू भी इस दौरान मौजूद रहे.

क्या चर्चा हुई?

पीएम मोदी के साथ सांसद करीब एक घंटे तक कैंटीन में रहे. इस दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री से उनके अनुभवों के बारे में पूछा तो उन्होंने (पीएम मोदी) निजी अनुभव और सुझाव शेयर किए. सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सांसदों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं भी एक आम इंसान हूं. हमेशा एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं रहता हूं और मैं भी लोगों से बात करता हूं. ऐसे में आज मेरा मन हुआ कि आप लोगों के साथ चर्चा करूं और खाना खाऊं. इस वजह से आप सभी को बुला लिया.

CG Budget 2024: मानव तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में खोले जाएंगे पांच नए महिला थाने, छत्तीसगढ़ पुलिस में होगी 1,889 पदों पर भर्ती

Five new women police stations

 

CG Budget Session 2024: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया। इसमें महिला सुरक्षा व अपराध की दर को कम करने के लिए कई प्रविधान किए गए हैं। लगातर बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए चार संभागीय रेंज में सायबर थाने खोले की घोषणा की गई है। वहीं सीमावर्ती जिलों से मानव तस्करी के प्रकरणों में पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर जिले में पांच नए महिला थाने की स्थापना की जाएगी, जहां महिलाओं की भर्ती होगी। सरकार द्वारा के बजट में घोषणा के अनुरूप राज्य के चार आइजी रेंज में साइबर थाने खोले जाएंगे। राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा और रायगढ़ में चार नवीन साइबर पुलिस थानों की स्थापना होगी। इससे पहले राजधानी रायपुर के अलावा जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित दुर्ग में खोले गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस में 1,889 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

तकनीकी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय में

साइबर क्राइम से फ्राड का शिकार हुए लोगों को राहत दिलाने के लिए आने वाले दो-तीन महीने में पांच संभागीय मुख्यालयों में तैनात स्टाफ पूरी तरह से साइबर के जानकार और आनलाइन तकनीक में ट्रेनिंग लिए हुए होंगे। साइबर थानों में नियुक्त अधिकारियों को नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी। साइबर थाना में हाईटेक उपकरणों का उपयोग कर आनलाइन ठगी करने वाले जालसाजों को पकड़ने के साथ उनकी साइट को ब्लाक कर सकेंगे।
हाईटेक तकनीक से होंगे लैस

प्रदेश में खुलने वाले साइबर थाने पूरी तरह साइंटिफिक और हाईटेक सिस्टम से लैस होंगे। तकनीक के आभाव में एक ओर साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि पुलिस पुराने ढर्रे पर ही जांच कर रही है। साइबर थाने के खुल जाने से जांच में सहायता मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास निर्माण के लिए 129 करोड़ का प्रविधान किया गया है। पुलिस चौकी, थाना और अन्य भवनों के निर्माण के लिए 71 करोड़ का प्रविधान किया गया है। अधिकारी और जवान संबंधित जिले में पोस्टिंग के दौरान वहां आसानी से रह सकें इसके लिए यह लागू किया गया है।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, खरीदने का शानदार मौका

Slight rise in gold

 

Indian Bullion Market: भारतीय सर्राफा बाजार में 9 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है। सोने का भाव 62642 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 30 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 70583 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 8 फरवरी से 633 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62612 रुपये थी। 9 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62642 रुपये हो गई है। इसी तरह 8 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69950 रुपये थी। 9 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70583 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

9 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62391 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57380 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46982 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36646 रुपये हो गई है।
कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना
22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Morena News: शहर के अधिकांश CCTV कैमरे बंद, जरूरत पड़ने पर फुटेज के लिए भटकती है पुलिस

CCTV cameras in the city

 

मुरैना शहर में निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर व्यस्त व सार्वजनिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कानून की यह तीसरी आंख बंद है। जब इन कैमरों की जरूरत पड़ती है, तब यह बंद मिलते हैं। पुलिस को बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के लिए कभी दुकानों तो कभी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को ढूंढना पड़ता है।

 

दूसरी ओर शहर में हो रही लगातार वारदातों के बाद पुलिस को इन कैमरों की सुध आई और शुक्रवार को कुछ मुख्य व व्यस्त स्थलों के बंद कैमरों को चालू करने की कवायद शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरो के बंद या खराब होने के कारण आम जनता किस तरह अपराध का शिकार हो रही है, इसे ऐसे समझें कि पांच दिन पहले फाटक बाहर क्षेत्र में छह साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास हुआ।

तीन बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे के पिता अरुण गोयल की आंखों में मिर्च झोंकी और फिर छह साल के माधव गोयल को कंबल में लिपेटकर दोपहिया वाहन पर बैठा लिया, गनीमत यह रही कि बच्चा छूटकर भागने में सफल रहा।

बच्चे के अपहरण का प्रयास ओवरब्रिज के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के सामने हुआ, जो बंद व धुंधली हालत में हैं। इसलिए पुलिस बदमाशों की पहचान कर पाने में अब तक असफल है। जरूरत पड़ने पर पुलिस को घर व दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज के लिए भटकना पड़ता है।

5 फरवरी को सराफा बाजार में हुई साढ़े 6 लाख की लूट करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए भी पुलिस रातभर जागी और निजी लोगों के कैमरों की दर्जनों फुटेज निकालीं। यह तो केवल उदाहरण हैं, ऐसी कईयों घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे काम हीं आ सके।

32 जगहों पर 189 कैमरे लगे

जबकि इन कैमरों को लगाने का उद्देश्य ही चेन स्नेचिंग, चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नजर रखने का है। बाक्स189 में से 100 से ज्यादा कैमरे बंद या धुंधले हुएगौरतलब है कि साल 2018 में पुलिस हेडक्वार्टर ने हर शहर के प्रमुख, व्यस्त सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसी क्रम में मुरैना शहर में भी 32 ऐसे स्थान चुने गए थे।

जिनमें शहर के सभी प्रमुख बाजार, मुख्य सड़क, तिराहा-चौराहा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, कालोनियों की व्यस्त, प्रमुख सड़कों सहित अन्य जगहों पर 189 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। यह कैमरे आधुनिक व उच्च गुणवत्ता वाले थे, जो आधा किलोमीटर दूर की चीजों की रिकार्डिंग करने में सक्षम हैं।

इनमें से अधिकांश बंद या फिर धुंधले हो चुके

लेकिन देख-रेख के अभाव, समय पर सर्विसिंग नहीं होने के कारण 100 से ज्यादा कैमरे या तो बंद हैं या फिर इतने धुंधले हो चुके हैं, कि किसी की सूरत एवं वाहनों के नंबर भी नहीं दिखते।

988 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन बनेगा : मंत्री राकेश सिंह

 

भोपाल : 8 फरवरी 2024

सिंहस्थ-2028 के आयोजन एवं इंदौर उज्जैन हाईवे पर बढ़ते हुए ट्रैफिक दबाब को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन मार्ग बनाने की लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया। मंत्री राकेश सिंह ने इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन करने के संबंध में समस्त तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री सिंह ने कहा की कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कैबिनेट में रखने सभी तैयारी सुनिश्चित की जायें।
बैठक में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को सिक्स लेन किया जायेगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाये जायेंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिये कैबिनेट में रखी जायेगी।

बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान, जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 8860812345 जारी

भोपाल, 8 फरवरी 2024

कांग्रेस कार्यकर्ता आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा और यात्रा के माध्यम से बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुये महाअभियान को जन-जन तक पहुचानें के उद्देश्य से अभियान में भाग लेने के लिए भोपाल शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यात्रा और बेरोजगारी के खिलाफ महाअभियान कैंपेन की लॉचिंग की गई इस महाअभियान से जुड़ने के लिए जिला युवा कांग्रेस द्वारा 8860812345 नंबर जारी किया गया, जिसके माध्यम से मिस्ड काल कर अभियान से जुड़ा जा सकेगा।

वहीं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आगामी 13 फरवरी को होने वाले विधानसभा के घेराव कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियों पर रणनीति बनायी गई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

यादव ने कहा कि महाअभियान से युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश भर में युवा कांग्रेस बेरोजगार युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वहीं 13 फरवरी को विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हमें पूर्ण अपेक्षा है कि घेराव कार्यक्रम के दौरान शासन-प्रशासन हमारा पूर्ण सहयोग करेगा। बैठक में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों में भोपाल प्रभारी मान सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, प्रदेश महासचिव विमल बाथम, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अंकित दुबे, जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, आनंद गुर्जर, ममता पासवान, आकाश चौहान, मयंक दिसोरिया, अमान खान, विधानसभा अध्यक्ष इफ्तेखार बेग, आतिफ अली, नरेंद्र बघेल, चेतन साहू, प्रवक्ता मोमिन खान, प्रज्ञा फिलिप्स आदि उपस्थित रहे।

गोशालाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा: पशुपालन मंत्री लखन पटेल

पशुपालन मंत्री ने ली राज्य पशु कल्याण सलाहकार मंडल की बैठक

भोपाल 8 फरवरी। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने कहा है कि गोशालाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा, जिससे वे स्वयं का खर्च उठा सकें। इसके लिए जन जागृति अभियान चलाया जाएगा और शासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पशुपालन मंत्री लखन पटेल आज पशुपालन एवं डेयरी संचालनालय में मध्य प्रदेश राज्य पशु कल्याण सलाहकार मंडल की बैठक ले रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरआनंद गिरि, अपर मुख्य सचिव, जे एन कंसोटिया, एमडी दुग्ध महासंघ डॉक्टर सतीश एस, संचालक पशुपालन एवं डेयरी, डॉक्टर आरके माहिया, एमडी मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम बी एस भदोरिया, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा सहित सभी संबंधित उपस्थित थे।

मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में गौशाला में उत्पादित होने वाले उत्पादों के विक्रय के लिए प्रत्येक जिले में विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। साथ ही गोबर एवं गोमूत्र से बनने वाले जैविक खाद, बायोगैस, कंडे, गोनाइल तथा अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जन जागृति की जाए। गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनुदान पर बेलर मशीन, स्ट्रॉ रीपर, चेफ कटर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। गौशालाओं में बिजली के बिल की राशि कम करने के लिए प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना अंतर्गत गौशालाओं में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएं।

बैठक में मार्गो/राजमार्गों पर विचरने वाले निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसके समाधान के लिए सुझाव दिया गया कि निराश्रित घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में रखा जाए और उनके पालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर दंड अधिरोपित किया जाए। गौशालाओं को कांजी हाउस का दर्जा देने संबंधी सुझाव पर भी कार्य किया जाएगा।

बैठक में मध्य प्रदेश गो संवर्धन बोर्ड द्वारा पायलट परियोजना के रूप में राष्ट्रीय राज्य मार्ग से निराश्रित गोवंश को हटाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक का संचालन संचालक, पशुपालन, डॉक्टर आरके मेहिया ने किया।

Gold Price: सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी की कीमत बढ़ी

price of gold

 

Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 8 फरवरी 2024 को सोने के भाव में मामूली कमी आई है। सोने का भाव 62632 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 7 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 14 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 69903 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 7 फरवरी से 37 रुपये की मामूली तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 7 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62646 रुपये थी। 8 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62632 रुपये हो गई है। इसी तरह 7 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69886 रुपये थी। 8 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69903 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

8 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62381 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57371 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46974 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36640 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना
22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Health Tips: क्यों डॉक्टर खाने में लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल करने से करते हैं मना

refuse to use red chili

 

Red Chili Powder: सब्जी या सलाद, रायता में जरूरत से ज्यादा लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाए क्योंकि यह शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है.

लाल मिर्च के नुकसान

कई लोग ऐसे हैं जो मीठा से ज्यादा तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं. इसके लिए वह इन रेसिपीज में लाल मिर्च का इस्तेमाल करते हैं.

कई लोग ऐसे हैं जो मीठा से ज्यादा तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं. इसके लिए वह इन रेसिपीज में लाल मिर्च का इस्तेमाल करते हैं.

कई तो बिना लाल मिर्च के कोई खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन आपने कई बार डॉक्टरों से सुना होगा कि लाल मिर्च का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है. यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है. लाल मिर्च आम मसाला है जिसे दुनिया की ज्यादातर रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है.

कई तो बिना लाल मिर्च के कोई खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन आपने कई बार डॉक्टरों से सुना होगा कि लाल मिर्च का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है. यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है. लाल मिर्च आम मसाला है जिसे दुनिया की ज्यादातर रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है.

ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च पाउडर का सेवन करने से पेट में अल्सर और गैस्ट्राइटिस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. लाल मिर्च पाउडर, कैप्साइसिन में तीखेपन के लिए जिम्मेदार यौगिक पेट की परत को परेशान कर सकता है और सूजन पैदा कर सकता है जिससे ये समस्याएं हो सकती हैं.

ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च पाउडर का सेवन करने से पेट में अल्सर और गैस्ट्राइटिस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. लाल मिर्च पाउडर, कैप्साइसिन में तीखेपन के लिए जिम्मेदार यौगिक पेट की परत को परेशान कर सकता है और सूजन पैदा कर सकता है जिससे ये समस्याएं हो सकती हैं.

इस लेख में हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से इसे ना खाने की सलाह दी जाती है. बहुत अधिक लाल मिर्च पाउडर खाने से शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है जो हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी होती है.

इस लेख में हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से इसे ना खाने की सलाह दी जाती है. बहुत अधिक लाल मिर्च पाउडर खाने से शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है जो हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी होती है.

लाल मिर्च पाउडर के अत्यधिक सेवन से एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है, साथ ही कुछ व्यक्तियों में अस्थमा के दौरे भी पड़ सकते हैं. यह त्वचा के संपर्क में आने पर त्वचा में जलन और लालिमा भी पैदा कर सकता है, खासकर अगर त्वचा बेजान हो. इसके अलावा, कुछ अध्ययनों ने लाल मिर्च पाउडर के नियमित सेवन को पेट के कैंसर जैसे कुछ कैंसर के बढ़ते खतरे से भी जोड़ा है.

लाल मिर्च पाउडर के अत्यधिक सेवन से एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है, साथ ही कुछ व्यक्तियों में अस्थमा के दौरे भी पड़ सकते हैं. यह त्वचा के संपर्क में आने पर त्वचा में जलन और लालिमा भी पैदा कर सकता है, खासकर अगर त्वचा बेजान हो. इसके अलावा, कुछ अध्ययनों ने लाल मिर्च पाउडर के नियमित सेवन को पेट के कैंसर जैसे कुछ कैंसर के बढ़ते खतरे से भी जोड़ा है.

हरदा में तत्काल प्रबंधन से अधिक जनहानि नहीं हुई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

due to immediate management

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि हरदा हादसे के पश्चात घायलों के उपचार, उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य तत्परता से किया गया। इस प्रबंधन से अधिक क्षति नहीं हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री के संचालन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई है और सुरक्षा के प्रबंधन की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी नियमों का उल्लंघन हो, कठोर कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा हादसे की जांच के दायरे में आने वाला कोई भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो जांच के बाद नहीं बचेगा। मामले में दोषी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरदा घटना की पूरी तरह निष्पक्ष जाँच होगी, जिसकी भी गलती होगी, उसे छोड़ा नहीं जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि हरदा में हुए हादसे के संदर्भ में तत्काल आपात बैठक एवं इसके पश्चात वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्टरों की बैठक ली गई। प्रत्येक कलेक्टर को निर्देश दिए गए कि वे अपने जिले में संचालित हो रही पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण कर शासन को प्रतिवेदन दें। इस क्रम में जिलों से जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

राज्य सरकार की ओर से हरदा हादसे में प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रूपए की राशि, गंभीर घायल व्यक्ति के लिए दो-दो लाख रूपए की राशि और साधारण रूप से घायल व्यक्ति के लिए 50 हजार की राशि सहायता स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। प्रभावित परिवारों तक राशि पहुंचाई गई। हरदा जैसी गंभीर घटनाओं को लेकर मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाने और एयर एंबुलेंस के लिए भी प्लानिंग की गई है। जहां भी जरूरत पड़ेगी, वहां राज्य सरकार पूरी सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा हादसे पर बीते दो दिनों में राज्य सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस हादसे में कई गुना ज्यादा नुकसान हो सकता था, लेकिन सरकार की सजगता के कारण इस पर नियंत्रण पाया गया। तत्काल सभी प्रकार के प्रबंधन किए गए। घायलों को बिना देरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए। हादसे में जिनका निधन हुआ उनके परिजनों के साथ राज्य सरकार खड़ी है। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही विभिन्न तरह की अन्य मदद भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने जिला अस्पताल हरदा पहुंचकर उन्होंने पटाखा दुर्घटना में घायल नागरिकों से भेंट की। साथ ही कई जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना। हरदा की घटना को लेकर सूचना मिलते ही पूरी जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में सक्रिय किया गया। हरदा हादसे को लेकर अविलंब आपात बैठक बुलाकर कार्यवाही की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा हादसे की जानकारी मिलते ही कैबिनेट की बैठक बीच में रोकी गई। स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को तत्काल हरदा भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों को भी दल में शामिल कर हरदा घटनास्थल पर रवाना किया गया। आग पर नियंत्रण के लिए 100 से ज्यादा फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर भेजी गई। इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...