Viksit Bharat, Viksit Goa 2047: पीएम मोदी ने गोवा को दी बड़ी सौगात, 1330 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया, वीडियो

Modi gave a big gift

Viksit Bharat, Viksit Goa 2047: पीएम मोदी ने गोवा को दी बड़ी सौगात, 1330 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया, वीडियो

National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गोवा के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 के तहत 1330 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा सुंदर समुद्र तटों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। गोवा ने कई महान संतों, कलाकारों और विद्वानों को जन्म दिया है।

कुछ दल झूठ फैलने की राजनीति कर रहे

उन्होंने कहा, ‘यहां अलग-अलग समाज और धर्म को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। गोवा के लोग जब बीजेपी सरकार को चुनते हैं, तो इसका संदेश पूरा देश को जाता है। देश में कुछ राजनीतिक पार्टियों ने डर, झूठ फैलाने की कोशिश की, लेकिन गोवा की जनता ने ऐसे दलों को करारा जवाब दिया है।’

 

सैचुरेशन ही धर्मनिरपेक्षता है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में कई योजनाओं में गोवा का 100 प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त कर चुका है। जब सैचुरेशन होता है तो भेदभाव खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘जब सैचुरेशन होती है तो लोगों को अपना हक पाने के लिए रिश्वत नहीं देनी होती है। इसलिए सैचुरेशन ही धर्मनिरपेक्षता है। यह वास्तविक सामाजिक न्याय है।’

Lok Sabha Election 2024: छिंदवाड़ा में बोले कैलाश विजयवर्गीय- कमल नाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं

doors are closed for

 

Lok Sabha Election 2024: छिंदवाड़ा। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे भाजपा के क्लस्टर प्रभारी और शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं, भाजपा जल्द ही छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र को लेकर अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भाजपा लाखों वोटों से जीतेगी। जिले के भाजपा संगठन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि छिंदवाड़ा भाजपा के संगठन में लोकसभा चुनाव तक कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।

वर्तमान टीम ही लोकसभा चुनाव तक काम करेगी और जीतेगी। साथ ही छिंदवाड़ा गांधीगंज क्षेत्र की 98 एकड़ जमीन को फ्री होल्ड करने के अच्छे परिणाम जल्द आने की बात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही।

पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा की।

MP CM News: किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर रहेगी

crop loan scheme

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरन्तर रखने की स्वीकृति दी हैं। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को फसल ऋण प्रदान किया जायेगा। योजना में खरीफ 2023 सीजन की ड्यूडेट 28 मार्च, 2024 तथा रबी 2023-24 सीजन की ड्यूडेट 15 जून 2024 रखी गयी है। राज्य शासन ने योजना के अन्तर्गत फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों को 1.5 प्रतिशत (सामान्य) ब्याज अनुदान तथा खरीफ एवं रबी सीजन की निर्धारित ड्यूडेट तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप (अतिरिक्त ब्याज अनुदान) दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण प्रदाय करने का राज्य सरकार का संकल्प है।

प्रदेश में जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्प लाइन के संचालन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा मिशन वात्सल्य में चाइल्ड हेल्प लाइन के सुचारू और कुशल संचालन के लिए विभागीय आदेश में संशोधन की स्वीकृति दी गयी। संशोधन के अनुसार जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक हेल्पलाईन यूनिट का संचालन किया जायेगा। इस कार्य के लिए मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता अनुसार विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया से किया जायेगा। चाइल्ड हेल्प लाइन के सभी स्टाफ संविदा पर रखे जाऐंगे।

मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पुन:स्थापित और पारित कराने संबंधी कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। विधेयक में संशोधन अनुसार विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम को कुलगुरू किये जाने पर अनुमोदन दिया गया हैं।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश की मदिरा दुकानों के निष्पादन, देशी/विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था, भांग, भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन एवं अन्य के संबंध में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया गया। मदिरा दुकानों के वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य में 15% की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

MP CM News: प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप जनजातीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा विस्तार की योजना होगी क्रियांवित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

expand medical facilities

 

MP CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ पधार रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास और जन कल्याण के जो कार्य किए हैं, उन्हें आजादी के अमृत काल में वृहत्तर स्वरूप में आरंभ करने का संकल्प लेने के लिए वहां भव्य आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लेखानुदान भी आने वाला है, जिसके माध्यम से हम भविष्य का रोड मैप तय करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में आयुर्वेदिक-होम्योपैथी-नेचुरोपैथी चिकित्सा सुविधा के विस्तार के संबंध में जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनके अनुरूप आयुष विभाग के माध्यम से योजना क्रियान्वित की जाएगी।

MP News: हरदा की दु:खद घटना में घायलों के इलाज के लिए की जा रही हरसंभव व्यवस्था – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

injured in the tragic incident

 

MP News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि हरदा में दु:खद घटना घटी है, एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छह लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सम्पूर्ण प्रशासनिक अमले को राहत कार्यों के लिए तत्काल सक्रिय किया गया। हरदा के लिए 50 से अधिक एंबुलेंस रवाना की गई हैं। भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद सहित आसपास के नगरों के अस्पतालों में बर्न यूनिट तत्काल आरंभ करने के लिये व्यवस्था की जा रही है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी तथा डीजी होमगार्ड को हेलीकॉप्टर से हरदा के लिए रवाना किया गया है। इसके साथ ही पुलिस बल भी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घटना के संबंध में भारत सरकार को भी अवगत कराया गया है, आग पर काबू पाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और उनका इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को चार लाख रूपए की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घायलों का यथायोग्य इलाज कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाबा महाकाल सब पर कृपा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि किसी भी हालत में घटना की पुनरावृत्ति न हो। घटना की जाँच के आदेश दिए गए हैं। गृह सचिव जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जल्द ही आग पर काबू पाया जाएगा। हम सब हिम्मत रखें, सरकार पूरी तरह सजग और मुस्तैद है। राहत और व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा घटना पर बुलाई आपात बैठक

called emergency meeting

 

MP CM News: भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में आपात बैठक ली। उन्होंने बैठक में अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस समय यही सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।

हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल, इंदौर, बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीमों को भेजा जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हरदा पटाखा फेक्ट्री अग्नि दुर्घटना के आपदा प्रबंधन के लिये समिति गठित

disaster management of Harda

 

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हरदा में हुई पटाखा फेक्ट्री में दुघर्टना के आपदा प्रबंधन के लिये तत्काल प्रभाव से 6 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान समिति के अध्यक्ष हैं। समिति, हरदा नगरीय क्षेत्र के बैरागढ़ स्थित पटाखा फेक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना के आपदा प्रबंधन (बचाव एवं राहत कार्य) के लिये आवश्यक प्रबंध करेगी।

समिति में अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु, जनजातीय अजीत केसरी, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, महानिदेशक होमगार्ड अरविंद कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध आलोक रंजन सदस्य हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे सदस्य सचिव हैं।

Kolar News: आरटीओ एजेंट की जहर खाने से मौत

कोलार में एक आरटीओ एजेंट की जहर खाने से मौत हो गई। एजेंट के शरीर में जहर कैसे पहुंचा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

एसआई जोगेंद्र नेगी ने बताया कि नीलेश पटेल (38) मूलतः रीवा का रहने वाला था। वह यहां गौरव नगर कोलार में रहता था और आरटीओ कार्यालय में एजेंट था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे नीलेश की तबीयत बिगड़ती तो वह घर से निकलकर रोड पर पहुंचा। इस दौरान वहां खड़ी स्कूल बस के कंडक्टर को उसने बताया कि तबीयत बिगड़ रही है और उसे किसी अस्पताल पहुंचा दे। कंडक्टर ने तुरंत ऑटो को रोका और नीलेश को जेके अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद परिजन पहुंचे। यहां नीलेश की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दी, जिसे लेकर वह रीवा के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक पूछताछ में किसी प्रकार की परेशानी की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि नीलेश के शरीर में जहर कैसे पहुंचा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों के बयान के बाद ही हो पाएगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया

भोपाल, भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय भोपाल में अंगद के पांव जमाने जैसा है। कांग्रेस ने भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा तो दिया, लेकिन अब न तो उगलते बन रहा और न निगलते। कांगेस के अच्छे कर्म नहीं हैं, पहले भी कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में नकार चुकी है। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय मलेशिया में दो घंटे का अवकाश दिया गया। प्राण-प्रतिष्ठा में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया है। सभी कार्यकर्ता भोपाल लोकसभा में पिछली बार से अधिक मतों से जीत का रिर्काड बनाने कार्य पर जुट जाएं। यह समय सनातन पर गर्व करने का समय है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीटी नगर में नानके पेट्रोल पंप के सामने भोपाल लोकसभा के चुनाव कार्यालय का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया है। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधित मत प्रतिशत भोपाल में बढ़ा है। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव कार्य में जुट जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने दीप प्रज्जवलित कर भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया

यह चुनाव अच्छाई बांटने और सनातन पर गर्व के नाम पर है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता और गुजरात मॉडल पर देश के विकास के नाम पर वोट मांगे थे। भारत की जनता ने लोकतंत्र के प्रति परिवक्वता दिखाते हुए 2014 में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने सुशासन व विकास के नाम पर वोट मांगे। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के अपने पहले कार्यकाल में सुशासन स्थापित करके दिखा दिया। इसके साथ ही सम्राट विक्रमादित्य की तरह दुश्मनों के घर जाकर उन्हें सबक सिखा सकते हैं यह बताया। अब इस बार सनातन पर गर्व है, अतीत पर गर्व है, ज्ञान-विज्ञान, अपनी क्षमताओं और दुनिया भर में अच्छाई बांटने के नाम पर जनता के बीच जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि भोपाल लोकसभा में 8 विधानसभा और मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास बनायेंगे।

लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन में उपस्थित रहे

प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महापौर मालती राय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, कांतदेव सिंह, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, सीहोर जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, भोपाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष केदार मंडलोई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhopal Loksabha office photo

Poonam Pandey Alive: जिंदा है पूनम पांडे, सर्विकल कैंसर अवेयरनेस के लिए फैलाई अपनी मौत की खबर

Poonam Pandey Alive

 

Poonam Pandey Alive: बीते दिन मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर ने हर किसी को शाॅक कर दिया था। वहीं, अब बता दें कि पूनम पांडे जिंदा हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने जिंदा होने की पुष्टि की है और सभी से माफी मांगी है। शुक्रवार को एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनके मैनेजर ने सर्विकल कैंसर की वजह से उनकी मौत की जानकारी दी थी। जिसके बाद से ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। हालांकि, कई लोग इस बात को नहीं माने और उनका कहना था कि ये पूनम की तरफ से कोई पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।

यह भी पढ़ें
Poonam Pandey Alive: जिंदा है पूनम पांडे, सर्विकल कैंसर अवेयरनेस के लिए फैलाई अपनी मौत की खबरPoonam Pandey Alive: जिंदा है पूनम पांडे, सर्विकल कैंसर अवेयरनेस के लिए फैलाई अपनी मौत की खबर
सर्विकल कैंसर अवेयरनेस के लिए शेयर किया वीडियो
पूनम पांडे की डेथ की खबर झूठी साबित हुई। इतना ही नहीं, इस खबर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने दुख जताया था। अब अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पूनम ने अपने जिंदा होने की पुष्टि की है। एक्ट्रेस के अकाउंट से बैक टू बैक दो वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में वे सबसे पहले सभी फैंस से माफी मांग रही हैं और अपने इस स्टंट के पीछे की वजह बता रही हैं। उनका कहना है कि सर्विकल कैंसर अवेयरनेस के लिए उन्होंने अपनी ही मौत की खबर फैलाई थी। वीडियो शेयर कर पूनम ने कैप्शन में लिखा,

“मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात शेयर करने के लिए मजबूर महसूस कर रही हूं। मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्विकल कैंसर मुझे नहीं हरा पाया। लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्विकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। हमारे पास यह साधन हैं कि हम सुनिश्चित कर सकें कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए।”

“जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला अपनी लाइफ में जो भी कदम उठा रही हो, उसे इस बात की जानकारी हो। आइए, मिलकर इस बीमारी के खतरनाक असर को खत्म करने और #DeathToCervicalCancer लाने का प्रयास करें।”

पूनम पांडे पर जमकर भड़के लोग

पूनम की इस पोस्ट पर अब यूजर्स जमकर भड़क रहे हैं। एक्ट्रेस पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है और इसे वे अवेयरनेस फैलाने का घटिया तरीका बता रहे हैं। पूनम की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “शर्मनाक, अब पब्लिसिटी के लिए मौत का नाटक भी होगा। आपको अरेस्ट होना चाहिए।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “क्या अजीब मजाक है। लोगों का ध्यान खींचने के लिए कुछ भी करना बंद करें।” एक और ने लिखा, “अगली बार लोग आपको सीरियस नहीं लेंगे, आप पर लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है।”

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...