Ratlam Crime News: कोर्ट जाने से पहले बुजुर्ग गवाह की पीटने से मौत, आक्रोशित परिजनों ने आरोपितों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग

Elderly witness dies

 

रतलाम। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनखेड़ी में रंजिश के चलते किये गए हमले में घायल हुवे 77 वर्षीय नाथूलाल चौधरी की इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मृत्यु हो गई उनकी मृत्यु के बाद सूजन और अन्य लोगों में रोज फैल गया तथा वह आरोपितों की गिरफ्तारी करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। मांग नहीं मानने पर वे शव मेडिकल कालेज से एसपी आफिस ले जाकर रखकर धरना देने वाले थे, लेकिन उन्हें शव नहीं दिया गया। इस पर बगैर शव के एसपी आफिस पहुंचे। एसपी राहुल कुमार लोढा ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

मृतक नाथूलाल चौधरी के भतीजे जितेंद्र जाट ने बताया कि अगस्त 2022 में तेजा दशमी पर जुलूस निकाला जा रहा था तब कुछ लोगों ने नाथूलाल के पुत्र धर्मेंद्र और जुलूस पर हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। उक्त प्रकरण में नाथूलाल चौधरी गवाह है और 25 जनवरी 2024 को उनकी न्यायालय में गवाही होनी थी।

इसके पहले ही 24 जनवरी को सुबह करीब 11 से 11:30 के बीच नाथूलाल चौधरी खेत पर जा रहे थे तभी उन पर आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह मारा गया इससे उनके शरीर पर करीब 100 फैक्चर हुए थे। उन पर आठ पुरुषों व चार महिलाओं ने हमला किया था लेकिन पुलिस ने आठ पुरुष आरोपितों के खिलाफ ही प्रकरण दर्ज किया ।

अभी तक पुलिस मात्र तीन आरोपित ही गिरफ्तार कर पाई है। पिपलोदा पुलिस लापरवाही बरतने का आरोप है। लोगों ने कहा कि जब तक आरोपितों के मकान पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा तब तक शव नहीं ले जाएंगे तथा शव एसपी आफिस पर रख कर धरना देंगे।

जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, पिपलोदा थाना प्रभारी विक्रम सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा मृतक के स्वजन अन्य लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और शाम करीब 4:15 बजे एसपी ऑफिस पहुंचे वहां पर एसपी ने उनसे चर्चा की। समाचार लिखे जाने तक चर्चा जारी थी।

CRISIL Report: भारत की इकोनॉमी 6.7 फीसदी की रफ्तार से भागेगी, 2031 तक रुकने की कोई आशंका नहीं

India's economy will

 

Indian Economy: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने भारत की इकोनॉमी पर पूरा भरोसा जताया है. क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2024 से लेकर 2031 तक भारत की जीडीपी 6.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ती रहेगी. क्रिसिल ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की गति आने वाले सालों में संतुलित रहेगी. सरकार से मिल रहे पूंजी समर्थन से इकोनॉमी गति पकड़े रहेगी.

अगले वित्त वर्ष में 6.4 फीसदी रहेगी जीडीपी

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी की विकास दर 6.4 फीसदी रह सकती है. क्रिसिल के इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, भारत की जीडीपी स्थिरता से विकास की ओर अग्रसर है. इस पर 2031 तक कोई बुरा असर पड़ने की फिलहाल आशंका नहीं है. यह अनुमान कोविड-19 से पहले की 6.6 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर से भी आगे निकलने वाला है.

सरकार के प्रयासों से बढ़ रही जीडीपी

क्रिसिल के अनुसार, सरकार की आर्थिक नीतियों से जीडीपी की तरक्की सुनिश्चित हो रही है. साथ ही इसमें प्राइवेट सेक्टर का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा दिया है. साथ ही राज्यों को भी ब्याज रहित लोन देकर निवेश के प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्षों का बुरा असर
चालू वित्त वर्ष में 7.3 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर के बावजूद क्रिसिल ने अगले वित्त वर्ष में जीडीपी के 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्षों से एनर्जी और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट पर बुरा असर पड़ने की पूरी आशंका है. इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इससे एनर्जी सेक्टर पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. इसके अलावा शिपिंग कॉस्ट में इजाफा होने से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट महंगा हो सकता है. इसका बुरा असर इकोनॉमी पर पड़ेगा.

महंगाई दर पर दिया जाए ध्यान

दिसंबर, 2023 में भारत में महंगाई दर 5.7 फीसदी रही. देश में सब्जियों और खाद्यान्न के दाम तेजी से बढ़े हैं. फूड आइटम में आ रही यह महंगाई ध्यान देने योग्य चीज है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महंगाई दर 4 फीसदी रखने का लक्ष्य तय किया है. मगर, फूड आइटम की कीमतों पर अगर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल हो सकता है. हालांकि, क्रिसिल ने उम्मीद जताई कि इन चुनौतियों के बावजूद महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है. मगर, यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव का असर दिखाई पड़ सकता है.

1987 में बनाई गई थी क्रिसिल

क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया (CRISIL) सेबी (SEBI) में रजिस्टर्ड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है. यह भारत की पहली रेटिंग एजेंसी है. इसे 1987 में बनाया गया था.

 

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के एलान पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोले- मोहन भागवत को भी देंगे

Lal Krishna Advani

 

Bharat Ratna: भाजपा की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत सरकार ने भारत रत्न देने का एलान किया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर दी। उन्होंने आडवाणी को फोन कर बधाई भी दी।

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की जानकारी सामने आने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई। कांग्रेस ने जहां यह कहते हुए तंज कसा कि मोहन भागवत को भी भाजपा भारत रत्न देगी, वहीं शरद पवार ने फैसले का स्वागत किया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बीआरएस एमएलसी के कविता का ने कहा कि भारत रत्न मिलने पर लाल कृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई। यह अच्छा है कि राम मंदिर भी बन गया और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। बीजेपी का एजेंडा पूरा होता दिख रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी को सम्मान मिलने पर हुई खुशी- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हुए हैं, यह जानकर बेहद खुश हूं। देश के विकास में उनका बहुमूल्य योगदान है, हार्दिक बधाई।

वोटों के फायदे के लिए दिया सम्मान

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह सम्मान (भारत रत्न) वे अपना वोट बचाने के लिए दे रहे हैं।

सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे आडवाणी- कांग्रेस

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से भारत रत्न पुरस्कार मिलने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देनी चाहिए। मैं भी बधाई देता हूं। कायदे से तो वे अपनी पार्टी की अपनी सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कम से कम भारत रत्न दिया, इसके लिए लालकृष्ण आडवाणी को बधाई।

बहुत देर से याद आए आडवाणी- संदीप दीक्षित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें बधाई। बीजेपी और पीएम मोदी को लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बहुत देर से ख्याल आया। वह उनकी पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। जिस पद पर वे हैं आज बीजेपी जिस स्थिति में है, उसकी नींव लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी। बीजेपी ने उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह अच्छा नहीं था, लेकिन अब जब उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है, तो उन्हें शुभकामनाएं।

मोहन भागवत को मिलेगा भारत रत्न- अलका लांबा

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने सुना था कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को भारत रत्न दिया जा रहा है, लेकिन उनको शायद बाद मिल ही जाएगा। अभी लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई।

 

MP CM News: लालकृष्ण आडवाणी का भारत रत्न से सम्मान, गौरव और आनंद का विषय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Lal Krishna Advani receiving Bharat

 

 

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जनसंघ के समय से आज तक सार्वजनिक जीवन में जिस प्रकार से लालकृष्ण आडवाणी ने अपना स्थान बनाया, वह नि:संदेह प्रशंसनीय है। उन्हें संसदीय जीवन का लंबा अनुभव है। सामाजिक जीवन के साथ-साथ राजनैतिक जीवन में वे निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने पत्रकार के रूप में भी अपनी पहचाई बनाई। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। यह हम सबके लिए अत्यंत गौरव और आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से भी लालकृष्ण लालकृष्ण आडवाणी को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में आज यह बात कही।

 

MP CM News: एनसीसी भाग्य को सौभाग्य में बदलने का मार्ग प्रशस्त करती है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

NCC paves the way to

 

MP CM News: भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मानव जीवन भाग्य से मिलता है और भाग्य को सौभाग्य में बदलने का रास्ता एनसीसी से प्राप्त होता है। भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। इसमें जल, वायु, थल सेना की संख्या मात्र साढ़े तेरह लाख है और इन साढ़े तेरह लाख जवानों पर पूरा देश अपनी सुरक्षा का विश्वास करता है। हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। सेना की इस गौरवशाली परम्परा से जुड़ने का मार्ग एनसीसी से निकलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के अवसर पर लगे कैम्प में शामिल हुए राष्ट्रीय कैडेट्स कोर के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के प्रतिभागियों को आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में संबोधित कर रहे थे। डॉ. यादव ने कहा कि घुड़सवारी में 6 पदक जीतना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कैडेट्स द्वारा अर्जित की गईं उपलब्धियाँ सराहनीय हैं। सभी कैडेट्स बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपलब्धियां प्राप्त करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 6 लाख 25 हजार रूपए के पुरस्कार के रूप में चैक भी प्रदान किए गए।

एनसीसी का ध्येय वाक्य एकता, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एनसीसी के कार्यक्रम में भाग लेना अपने परिवार में आने के समान है। मैं स्वयं शाला स्तर पर एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूँ। कैडेट्स द्वारा अर्जित की गईं उपलब्धियाँ उनकी प्रतिबद्धता की परिचायक हैं। मुझे विश्वास है कि कैडेट्स अगले वर्ष प्रथम स्थान का लक्ष्य रखकर परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास करेंगे। एनसीसी का ध्येय वाक्य एकता, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन उद्देश्यों के साथ कार्य करना हम सबको गौरव और आत्म-सम्मान प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली का पर्व सीमा पर खड़े सेना के जवानों के साथ मनाकर अद्भुत आदर्श प्रस्तुत किया है।

गणतंत्र दिवस का एनसीसी कैम्प जीवनभर याद रहता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। हमें आगे कई लक्ष्य प्राप्त करने हैं। एनसीसी के माध्यम से देश के सभी युवा प्रेरणा पाएं। गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के कैडेट्स के साथ बिताया समय जीवनभर की यादों की धरोहर बनता है। अलग भाषा, अलग प्रदेश फिर भी अपना एक देश, इस भिन्नता के बाद भी देश की एकता और आत्मीयता का अनुभव ऐसे शिविरों में ही होता है।

मानवता मूल्यों की स्थापना में देश की विशिष्ट पहचान है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व में मानवता के मूल्यों की स्थापना करने में हमारे देश की विशिष्ट पहचान है। हम वसुधैव कुटुम्बकम के विचार को मानकर पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था 21वीं शताब्दी भारत की होगी और वर्तमान में भारतीय, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों से विश्व को हमारे देश की प्रतिभा और सक्षमता का परिचय करा रहे हैं।

युवा पीढ़ी और एनसीसी जैसे संगठनों के बल पर देश निरंतर प्रगति करेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इस नाते बहुत सी चुनौतियां भी विद्यमान हैं। युवा पीढ़ी और एनसीसी जैसे संगठनों के बल पर देश निरंतर प्रगति करेगा। एनसीसी में मिलने वाला प्रशिक्षण कैडेट्स की सफलता का आधार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम बैनर 2023-24 के विजेता भोपाल समूह को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सीएम बैनर 2023-24 के विजेता ‘भोपाल समूह’ को सीएम बैनर से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के अंतर्गत 6 ग्रुप भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रायपुर शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

एनसीसी कैडेट्स ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित थे। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ निदेशालय की उपलब्धियों और एनसीसी अंतर ग्रुप सीएम बैनर 2023-24 में भोपाल ग्रुप के प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट्स ने गणगौर नृत्य, समूह गीत प्रस्तुत किए तथा अपने अनुभव भी सुनाए।

 

List of IAS transfer: आईएएस भरत यादव मुख्यमंत्री सचिव बनाए गए

मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

आईएएस भरत यादव को सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है

चन्द्रमौली शुक्ला (2011) को वर्तमान पदस्थापना आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल, भोपाल तथा आयुक्त, विमानन तथा संचालक, विमानन तथा कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से प्रबंध संचालक, एम.पी.इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल तथा आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल, भोपाल तथा आयुक्त, विमानन (अतिरिक्त प्रभार) में पदस्था किया गया

 

Poonam Pandey Death: वर्ल्ड कप में कपड़े उतारने की बात से चर्चा में आई थीं पूनम पांडे, बोल्डनेस को लेकर हमेशा बटोरी सुर्खियां

Poonam Pandey came

 

Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सिर्फ 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी जान चली गई है। पूनम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और अपनी बोल्डनेस से हमेशा सुर्खियां बटोरी है। हालांकि, पूनम की पर्सनल लाइफ काफी लाइमलाइट में रही। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। बता दें कि पूनम कानपुर की रहने वाली थीं। उनका बचपन आर्थिक तंगी के बीच बीता। इस बात का खुलासा उन्होंने लॉक अप शो के दौरान किया था।

काफी मुश्किलों के बाद किया बॉलीवुड डेब्यू

उन्होंने बताया था कि ऐसे दिन भी उन्होंने देखे हैं, जब घर में एक पैसा नहीं होता था। ऐसे में उनका परिवार खाने के नाम पर सिर्फ चावल, नमक और पानी से ही अपना पेट भर लेता था। पूनम पांडे उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर से निकलकर मुंबई पहुंची। इतनी बड़ी इंडस्ट्री में नाम कमाना पूनम के लिए आसान नहीं था। काफी मुश्किलों के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म नशा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वे कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हुई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारने की बात भी कही थी और राज कुंद्रा संग उनकी कानूनी लड़ाई भी चर्चा में रही है।

वर्ल्ड कप में किया था कपड़े उतारने का दावा

दरअसल, पूनम पांड रातों-रात तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बयान दे दिया था। एक्ट्रेस ने यह दावा किया था कि अगर 2011 में वर्ल्ड कप मैच इंडियन क्रिकेट टीम जीत जाएगी, तो वे अपने कपड़े उतार देंगी। पूनम के इस बयान से हर कोई हैरान था और वे एक दम से लाइमलाइट में आ गईं।

पूनम ने अपने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं, पूनम की लव लाइफ की बात करें, तो उन्होंने तीन साल तक डेटिंग के बाद अपने ब्वाॅयफ्रेंड सैम बॉम्बे से साल 2020 में शादी की थी। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। गोवा में हनीमून के दौरान पूनम पांडे ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पूनम ने यह दावा किया था कि सैम बाॅम्बे ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद उन्हें अंजाम भुगतने के लिए धमकाया भी है।

राज कुंद्रा के साथ कानूनी लड़ाई

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्में बनाने के मामले में भी पूनम पांडे का नाम हाईलाइट हुआ था। पूनम पांडे के साथ उनकी कानूनी लड़ाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की एक फर्म के साथ अपने नाम पर ऐप लेने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बदले रेवेन्यू में उन्हें हिस्सा मिलना था। पूनम पांडे के मुताबिक, शेयर को लेकर कंपनी में अनबन चल रही थी। इसे देखते हुए उन्होंने अपना काॅन्ट्रैक्ट वापस ले लिया था। इसका अंजाम भी उन्हें भुगतना पड़ा।

पर्सनल अकाउंट्स हो गए थे हैक

पूनम पांडे ने ये भी बताया था कि कुछ दिनों बाद उनके पर्सनल नंबर पर अलग-अलग लोगों के फोन आने लगे थे। इन सबसे पूनम काफी परेशान हो गई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ महीनों के लिए देश छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। जब एक्ट्रेस ने अपना काॅन्ट्रैक्ट वापस ले लिया था, तो उन्हें उनका भुगतान भी नहीं दिया गया था। उनके पर्सनल अकाउंट्स भी हैक कर लिए गए थे। उनकी प्राइवेसी की भी धज्जियां उड़ाई गई थी।

Cricket News: रोहित शर्मा हुए फेल, गिल और अय्यर का फ्लॉप शो जारी; इंग्लैंड का पलड़ा रहा मजबूत

Rohit Sharma fails, Gill

 

IND Vs ENG: दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट 332 रन होने के बावजूद दिन का खेल विरोधी टीम के नाम रहा. बैटिंग के लिए मददगार पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत के टॉप ऑर्डर को कंट्रोल में करके रखा. यशस्वी जायसवाल को छोड़कर टीम इंडिया का कोई और बल्लेबाज बैटिंग के लिए मददगार स्थितियों में क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया है. टीम इंडिया की सबसे ज्यादा टेंशन कप्तान रोहित शर्मा ने बढ़ा दी है. रोहित शर्मा ने पहली पारी में महज 14 रन बनाए. इतना ही नहीं पिछली 8 टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा एक बार भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.

गिल और अय्यर का खराब फॉर्म भी टीम इंडिया की परेशानी बढ़ता जा रहा है. रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने पर गिल ने संभलकर खेलने की कोशिश की. गिल 34 रन बनाकर अच्छे टच में भी नज़र आ रहे थे. लेकिन एक बार फिर से वो एंडरसन की बाहर जाती गेंद को छेड़कर पवेलियन वापस लौट गए. अय्यर की नाकामयाबी का सिलसिला दूसरे टेस्ट में भी जारी रहा और वह 27 रन बनाकर आउट हो गए.

डेब्यू मैच खेल रहे पाटिदार ने जायसवाल के साथ मिलकर भारत की पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि पाटिदार अनलकी रहे और 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए. अक्षर पटेल ने इसके बाद मोर्चा संभाला. हालांकि दूसरे बल्लेबाजों की तरह अक्षर भी पारी को लंबा नहीं खींच सके और 27 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद केएस भरत होम ग्राउंड पर अटैकिंग मोड में नज़र आए और एक छक्का भी जड़ा. लेकिन दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले 17 रन बनाकर भरत भी चलते बने.

इंग्लैंड के पास है मौका

इस तरह से इंग्लैंड का गैरअनुभवी अटैक भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में कामयाब रहा. इंग्लैंड तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरा है. जिसमें से रेहान का यह तीसरा टेस्ट है, हार्टले का दूसरा और बशीर का पहला. बावजूद इसके इंग्लैंड के स्पिनर्स ने भारत के टॉप ऑर्डर पर लगाम लगाकर रखी.

यह तो भला हो यशस्वी जायसवाल का. जिनकी बदौलत टीम इंडिया पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले ऑलआउट होने से बच गई. जायसवाल ने 252 गेंद में 179 रन की नाबाद पारी खेली. जायसवाल पहले दिन अकेले ही भारत के लिए आधे से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे. अगर टीम इंडिया दूसरे दिन स्कोर को 450 रन तक पहुंचाने में कामयाब नहीं होती है तो फिर इंग्लैंड के पास सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने का बेहतरीन मौका है.

Delhi High Court: मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर HC का बड़ा फैसला, 1 साल की जांच में कुछ नहीं मिला तो जब्त संपत्ति करनी होगी वापस

money laundering

 

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने निर्देश दिया कि अगर पीएमएलए के तहत चार्जशीट दायर किए बिना एक साल से अधिक हो जाती है। तब जांच के दौरान जब्त की गई संपत्ति वापस की जानी चाहिए। जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि अगर 365 दिनों से अधिक की अवधि की जांच से पीएमएलए के तहत किसी अपराध से संबंधित कोई कार्यवाही नहीं होती है, तो जब्त की गई प्रॉपर्टी व्यक्ति को वापस कर दी जानी चाहिए।

ईडी ने खारिज की दलील

हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को 19-20 अगस्त 2020 को किए गए तलाशी और जब्ती अभियान के तहत याचिकाकर्ता से जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों, संपत्ति और अन्य सामग्री को याचिकाकर्ता को वापस करने का निर्देश दिया। अदालत ने ईडी के वकील की इस दलील को खारिज कर दिया था। अधिनियम की धारा 8(3) (ए) 365 दिनों की समाप्ति के परिणाम का प्रावधान नहीं करती है।

न्यायमूर्ति चावला ने कहा कि प्रकृति में जब्ती, कानून के अधिकार के बिना और भारत के संविधान के अनुच्छेद 300 ए का उल्लंघन है। उच्च न्यायालय अधिवक्ता डीपी सिंह के माध्यम से महेंद्र कुमार खंडेलवाल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि प्रतिवादी ने ईसीआईआर के आधार पर उसके परिसर में तलाशी और जब्ती की। साथ ही विभिन्न दस्तावेज, रिकॉर्ड, डिजिकल उपकरण और आभूषण जब्त किए। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि संपत्ति को जब्त किए हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...