National News: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- अबकी बार 400 पार!, यह सुन PM मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी

Mallikarjun Kharge said-

 

National News: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कुछ ऐसा कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी। मल्लिकार्जुन खरगे चर्चा के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके पास बहुमत है। पहले वह 330-340 हो रहा था। अब 400 पार हो रहा है। यह बात सुन पूरा सदन हंस पड़ा।

मोदी जी की कृपा से आए भाजपा सांसद

मल्लिकार्जुन खरगे यहीं नहीं रुके। उन्होंने उनकी बात ठहाका लगा रहे भाजपा सांसदों पर तंज कसा। उन्होंने यह सब मोदी की कृपा से बैठे हुए हैं। यह सभी उनकी ही वजह से चुनकर आए हैं। अब यहां बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं। हमारी शुरुआत विधायक बनकर हुई। उसके बाद सांसद बने और अब राज्यसभा में आए हैं। यह मोदी जी के आशीर्वाद से चुनकर आए हैं।

Budget 2024: वंदे भारत के स्टैंडर्ड समान बोगियों वाली ट्रेनों का किराया महंगा होगा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

Vande Bharat trains with

 

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में ये एलान किया है कि भारतीय रेलवे के मौजूदा 40,000 बोगियों को वंदे भारत ट्रेनों के स्टैंडर्ड के समान बोगियों के साथ बदला जाएगा. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि जब वंदे भारत के स्टैंडर्ड के समान डेवलप होने के बाद ये बोगियां पटरी पर दौड़ेंगी तो क्या रेल किराया महंगा हो जाएगा? इस पर वित्त मंत्री सीतारमण की सफाई आई है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब उनके पास नहीं है इसका जवाब रेलवे देगा.

क्या अफोर्डेबल होगा रेल किराया?

वित्त मंत्री से ये सवाल पूछा गया कि वदें भारत के टिकट दूसरे ट्रेनों के मुकाबले महंगे हैं. ऐसे में यात्रियों की अफोर्डेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इन बोगियों वाले ट्रेनों के टिकट की कीमतें क्या होंगी और ये कैसे तय किया जाएगा? इस प्रश्न का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, वंदे भारत अलग ट्रेन हैं जबकि अंतरिम बजट में जो घोषणा की गई है उसमें कहा गया है कि 40,000 बोगियों को वंदे भारत के स्टैंडर्ड के समान डेवलप किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि हाई डेनसिटी वाले एरिया में पुरानी बोगियों वाली ट्रेनें स्पीड के साथ नहीं चल सकती जिससे लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. ट्रेनों के अंदर का अनुभव भी यात्रियों के लिए अब बेहतर नहीं है. ये डिब्बे पुराने हो चुके हैं और समय के साथ इनकी क्षमता में कमी आई है.

रेलवे तय करेगा किराया

वित्त मंत्री ने बताया कि 40,000 बोगियां जिन्हें बदलने की बात कही गई है वो वंदे भारत के स्टैंडर्ड के होंगे. साथ ही ये ट्रेनें किस रूट्स में चलाये जायेंगे और किराया क्या होगा ये रेलवे तय करेगा. पर इन 40,000 बोगियों के साथ रेलवे का आधुनिकरण होगा और यात्रियों के लिए यात्रा को सुखद बनाया जा सकेगा, यात्रियों की सहूलियतें बढ़ेंगी.

महंगा है वंदे भारत ट्रेन!

दूसरे पैसेंजर ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत ट्रेनों का किराया है. उदाहरण के लिए दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के एसी चेयर कार का किराया 1740 रुपये तो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 3270 रुपये है. जबकि दूसरे पैसेंजर ट्रेन के किराये पर नजर डालें तो थर्ड एसी का किराया 1140 रुपये, 2एसी का किराया 1605 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 2695 रुपये है. ऐसे में वित्त मंत्री से ये सवाल पूछा गया कि वदें भारत के टिकट दूसरे ट्रेनों के मुकाबले महंगे हैं. ऐसे में यात्रियों की अफोर्डेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए टिकट कीमतें क्या होंगी और ये कैसे तय किया जाएगा?

RBI Alert: आरबीआई ने नागरिकों को किया आगाह, केवाईसी अपडेशन के नाम पर चल रहे फ्रॉड से रहें सतर्क

RBI warns citizens, beware

RBI Alert: आरबीआई ने नागरिकों को किया आगाह, केवाईसी अपडेशन के नाम पर चल रहे फ्रॉड से रहें सतर्क

RBI On KYC Updation: बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अपडेट किए जाने के नाम किए किए जा रहे फ्रॉड को लेकर नागरिकों को आगाह किया है. आरबीआई ने कहा कि हाल के दिनों में केवाईसी अपडेट करने की आड़ में कई कस्टमर्स फ्रॉड का शिकार हुए हैं. ऐसी कई शिकायतें सामने आई है. ऐसे में आरबीआई ने नागरिकों से सावधानी बरतने और नुकसान से बचने के लिए संभलकर रहने और ऐसे फर्जीवाड़े से खुद को बचाने की नसीहत दी है.

आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी बताया कि किस प्रकार केवाईसी अपडेट करने के नाम लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. ऐसे मामलों में फ्रॉड करने के लिए पहले कस्टमर्स के पास फोन कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिए मैसेज आता है. जिसके जरिए कस्टमर्स की निजी जानकारियां का खुलासा कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जाती है. इसके अलावा उनके खाते का लॉगिन डिटेल्स मांगा जाता है या फिर उन्हें मैसेज के जरिए लिंक भेजकर अनऑथराइज्ड या अनवेरिफाइड एप मोबाइल फोन फर इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है.

ऐसे मैसेज में अगर कस्टमर उसका पालन नहीं करता है तो गलत तौर पर जल्दबाजी दिखाने की कोशिश की जाती है या फिर अकाउंट को ब्लॉक, फ्रिज या फिर बंद करने की धमकी देकर कस्टमर्स पर दबाव बनाया जाता है. जब कस्टमर्स अपनी निजी जरुरी जानकारियां या फिर लॉगिन डिटेल्स साझा कर देते हैं तो फ्रॉड करने वाले को अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है जिसके बाद वो फ्रॉड को अंजाम देता है.

आरबीआई ने फाइनेंशियल सायबर फ्रॉड के मामलों में नागरिकों से फौरन नेशनल सायरबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या फिर सायबर क्राइम हेल्फलाइन नवंबर 1930 डायल कर फौरन शिकायत दर्ज कराने की नसीहत दी है. आरबीआई ने नागरिकों से क्या करने और क्या नहीं करने के लिए गाइडलाइंस भी जारी किया है.

क्या करना चाहिए

केवाईसी अपडेशन के लिए अनुरोध करने पर सीधे पहले अपने बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क कर मदद मांगे.
आधिकारिक वेबसाइट्स और सोर्स के जरिए ही बैंक और वित्तीय संस्थान का कॉन्टैक्ट नंबर या कस्टमर केयर फोन नंबर लें.
सायबर फ्रॉड की घटना होने पर फौरन बैंक या वित्तीय संस्थान को सूचित करें.

क्या ना करें

बैंक अकाउंट के लॉगिन डिटेल्स, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड, ओटीपी किसी के साथ साझा ना करें.
केवाईसी डॉक्यूमेंट की कॉपी अज्ञात या अज्ञात व्यक्तियों या संगठनों के साथ साझा ना करें.
असत्यापित अनधिकृत वेबसाइटों या एप्लिकेशन के माध्यम से कोई भी संवेदनशील डेटा जानकारी साझा न करें.
मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त संदिग्ध या असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें.

MP News: शिक्षण संस्थाएँ राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने वाली पीढ़ी का निर्माण करें – राज्यपाल मंगुभाईपटेल

Educational institutions should

 

MP News: भोपाल | राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं का यह दायित्व है कि वह ऐसी पीढ़ी का निर्माण करे, जो राष्ट्र के प्रति सजग रहे, अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करे, वंचितों के लिये कार्य करके देश एवं समाज में आमूलचूल परिवर्तन लाये। विकसित भारत के निर्माण के लिये यह आवश्यक है कि नई शिक्षा नीति ऐसी हो, जिसमें युवाओं का स्किल डेवलपमेंट हो। उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसर प्राप्त हो। विद्यार्थी अपनी पसन्द के क्षेत्र में ज्ञान अर्जित कर सकें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, डिजिटल टेक्नालॉजी, संस्कृति आदि को शामिल किया गया है, जो युवाओं के लिये अनन्त संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाएं हमेशा नये विचारों, नई प्रेरणाओं, नये प्रयोगों को शामिल करें। राज्यपाल पटेल उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर आयोजित सेंट्रल झोन वाईस चांसलर कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि एक कुलपति के पास लगभग एक हजार विद्यार्थी आते हैं। कुलपतियों का यह दायित्व है कि वे उनके बौद्धिक ज्ञान को सही मार्गदर्शन प्रदान करे। उन्होंने कहा कि मैं जब भी किसी दीक्षान्त समारोह में जाता हूं तो विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करता हूं। उपाधि मिलने के बाद विद्यार्थी को नौकरी मिलती है। उसकी शादी भी हो जाती है, लेकिन मैं आजकल यह देखता हूं कि उच्च शिक्षित डिग्रीधारी युवक अपने माता-पिता का तिरस्कार करता है। उन्हें अकेला छोड़ देता है। यह प्रवृत्ति ठीक नहीं है। लोग अपने घरों के नाम मातृछाया एवं पितृछाया रखते हैं, लेकिन न माता का, न पिता का सम्मान करते हैं तो मुझे समझ में यह नहीं आता है कि उनके शिक्षित होने का क्या फायदा। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता द्वारा उन्हें पढ़ाने एवं बड़ा करने में उठाये गये कष्टों को न भूलें। यदि विद्यार्थी अपने माता-पिता की सेवा करता है तो यह मान लीजिये कि वह राष्ट्र के प्रति भी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगा। ऐसे व्यक्ति का जीवन सफल रहता है।

सेंट्रल झोन वाईस चांसलर कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखण्ड के 270 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, प्राध्यापक शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर चर्चा हुई।

यूजीसी के चेयरमेन एम.जगदीश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 से भारतीय शिक्षा प्रणाली में परिवर्तनकारी बदलाव आ रहे हैं। विभिन्न हितधारकों के बीच नीति के विवरणों को प्रसारित करने और उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों ने इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। यूजीसी के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में क्षेत्र के प्रबंधन, शैक्षणिक, प्रशासनिक सदस्यों और अन्य हितधारकों के सन्दर्भ में जानकारी को सुगम बनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में क्रेडिट फ्रेमवर्क, एकसाथ दो अकादमिक कार्यक्रमों की पढ़ाई करना, दोहरी शिक्षा व्यवस्था, दोहरी डिग्री कार्यक्रम प्रदान करना और भारतीय और विदेशी उच्चतर शिक्षण संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम शामिल है।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पाण्डे ने विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में 280 कोर्स वर्तमान में संचालित किये जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अनुसंधान, फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल टेक्नालॉजी के पाठ्यक्रम भी इसमें शामिल हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि विद्यार्थियोयं में स्कील डेवलपमेंट विकसित हो एवं वे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम लेकर रोजगार प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर साइंस एवं बीएससी के बच्चों ने विभिन्न मॉडल भी डेवलप किये हैं। पर्यावरण एवं शोध के क्षेत्र में भी कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में 35 मॉडल पेटेंट हुए हैं। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमों में गीता के विभिन्न आयामों को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल झोन वाईस चांसलर कॉन्फ्रेंस से शोध एवं अभ्यास में मदद मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम खुलेंगे।

इसके पूर्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से सम्बन्धित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुलानुशासक शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं आभार प्रदर्शन कुल सचिव अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण, विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

श्री राम मंदिर खातीपुरा पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजन-अर्चन किया

Yadav reached Shri Ram

 

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने इन्दौर भ्रमण के दौरान खातीपुरा के श्री राम मंदिर पहुँचकर भगवान श्री राम की आरती एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला सहितअन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में उपस्थित मौजूद संत समुदाय का अभिनंदन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

 

MP CM News: प्रदेश में नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को और अधिक अधिकार संपन्न बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

municipal corporations will b

 

MP News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नगर निगमों सहित अन्य स्थानीय निकायों को और अधिक अधिकार संपन्न बनाया जायेगा। इससे विकास को नई गति और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के भी प्रयास किये जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर नगर निगम के निर्माणाधीन भवन के कार्य को पूर्ण करने के लिये 50 करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर शहरवासियों का सौभाग्य है कि उनका शहर दो ज्योर्तिलिंगों के मध्य स्थित है। इंदौर में अहिल्या माता जैसी कुशल एवं कर्मठ प्रशासक रही हैं। उन्होंने इंदौर के विकास में अहिल्या माता तथा होल्कर वंश द्वारा दिये गये योगदान का उल्लेख भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अहिल्या माता का इंदौर के विकास में विशेष योगदान है। माता अहिल्या अन्य शहरों और धर्मस्थलों में भी विशेष विकास कार्य करवाये हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेना चाहिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नाम पर रखना गौरव की बात है। स्व. वाजपेयी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को गौरवान्वित किया तथा उच्च आदर्श स्थापित किये। हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास में स्थानीय निकायों की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में नगर निगम द्वारा अत्याधुनिक सुर्वसुविधायुक्त सुंदर सदन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सदन में सकारात्मक चर्चा हो। सभी जनप्रतिनिधि पूर्ण अध्ययन के साथ चर्चा में भाग ले। तथ्यों के साथ अपनी बात को रखें। पार्षदों को अध्ययनशील बनना चाहिये। पार्षद, विधायिका की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे पदों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं मेहनत के साथ जनता के हित में करें। सुंदर सदन में शहर की सुंदरता के काम हो, यह सुनिश्चित किया जाये।

स्वागत उद्बोधन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर को तेज गति से विकसित किया जा रहा है। शहर को सोलर सिटी एवं डिजिटल सिटी के रूप में विकसित करने के नवाचार भी शुरू किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सदन में संसदीय मर्यादाओं का पूरा पालन किया जायेगा। प्रयास किये जाएंगे कि सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों की नई गाथा लिखी जाये।

कार्यक्रम में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, सत्यनारायण सत्तन, गौरव रणदीवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती तथा गोपीकृष्ण नेमा, सुरजीत सिंह चड्डा, नगर निगम में विपक्ष के नेता चिंटू चौकसे सहित अन्य पार्षद, पूर्व पार्षद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कमल वाघेला ने किया। अंत में नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने आभार व्यक्त किया।

 

MP CM News: तालाबों व जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Campaign will be run with public

 

 

MP News: भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तालाबों व जल स्त्रोतो के संरक्षण के लिए प्रदेश में जनभागीदारी से गतिविधियों को अभियान का रूप दिया जाएगा। इंदौर के तालाबों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य वेटलैंड क्षेत्रों को रामसर साइट के रूप में घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा। विश्व के सभी देशों में केवल भारत में ही देश को माता स्वरूप माना जाता है। वसुधैव कुटुम्बकम का सिद्धांत यह प्रतिपादित करता है कि संपूर्ण वसुधा हमारे लिए कुटुम्ब के समान है। हमारी संस्कृति में सभी प्रकार के जीव-जंतु, नदी-पहाड़-पर्वत में ईश्वर का स्वरूप माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पौधों में जीवन होने के तथ्य को प्रमाणित करने वाले नोबल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना ने कहा था कि पेड़-पौधों में प्राण होने का विश्वास भारतीय मानस में सांस्कृतिक रूप से रचा-बसा है। उन्होंने विश्व में इस मान्यता को स्थापित करने मात्र के लिए वैज्ञानिक रूप से इसे प्रमाणित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व वेटलैंड दिवस 2024 पर इंदौर के रामसर साईट सिरपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यशवंत सागर के कमल और सिरपुर की जलकुंभी से बने पुष्पगुच्छों से हुआ अतिथियों का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वेटलैंड दिवस पर देश में वेटलैंड के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और वेटलैंड से प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार के पदार्थ तथा उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यशवंत सागर के कमल और सिरपुर की जलकुंभी से बने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में आई विसंगतियों के परिणामस्वरूप हमारे प्राकृतिक संसाधन प्रदूषित हुए। इंदौर में 300 साल पहले निर्मित हुआ सिरपुर तालाब पेयजल की आपूर्ति करता था। बदली जीवनशैली के परिणामस्वरूप घरों से निकलने वाले वेस्ट वॉटर के कारण हमारे कई जल स्त्रोत प्रदूषित हुए हैं। परिणामस्वरूप केवल जल ही नहीं खराब हुआ अपितु सम्पूर्ण पारस्थितिकी तंत्र में असंतुलन आया है, पेड़-पौधे-पक्षी प्रभावित हुए हैं। इस परिस्थिति में इन जल स्त्रोतों को बचाने की बहुत आवश्यकता है। यशवंत सागर, रामसर साइट पहले से ही था और सिरपुर भी रामसर साइट बना है। अब इंदौर को रामसर सिटी बनाने की बात स्वागत और बधाई योग्य है।

राज्य सरकार तालाबों को बचाने लिए रामसर सचिवालय को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल स्त्रोतों में परस्पर संबंध होने के परिणामस्वरूप इंदौर के तालाबों की परिस्थिति में सुधार से क्षिप्रा नदी में भी सुधार आएगा। जल का बढ़ता दुरूपयोग हम सभी के लिए चिंता का विषय है।

इसमें सुधार के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वित रूप से कार्ययोजना बनाकर समाज को साथ लेते हुए इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार तालाबों को बचाने के पुनीत कार्य में रामसर सचिवालय को हरसंभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के रामसर साइट्स के फूलों की डॉक्यूमेंट्री सहित किया अन्य पुस्तकों का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा वेटलैंड के रखरखाव पर विकसित मार्गदर्शिका, जर्नी ऑफ़ वैटलैंड कंजर्वेशन इन इंडिया, भारत की रामसर साइट्स पर केंद्रित पुस्तिका तथा बोटैनिकल सर्वे ऑफ़ इंडियन फ्लोरल डॉक्यूमेंट्री आफ रामसर साइट्स पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेटलैंड अमृत धरोहर और वेटलैंड के गाइड्स के लिए प्रशिक्षण सामग्री का डिजिटल विमोचन भी किया। इसके साथ ही वेटलैंड फॉर लाइफ विषय पर होने वाले फिल्म फेस्टिवल का टीजर भी जारी किया गया। कार्यक्रम में बलोदा बाजार छत्तीसगढ़ के बच्चों द्वारा वेटलैंड के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

कुंओं, तालाबों और जल स्त्रोतों का सम्मान हमारे संस्कार से जुड़ा है – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुंओं, तालाबों और जल स्त्रोतों का सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा भाव हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और यह हमारे संस्कार से जुड़े हैं। उनकी बर्बादी केलिए भी हम ही जिम्मेदार हैं, लेकिन अब जल स्त्रोतों के संरक्षण और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए समाज में जागरूकता आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस दिशा में हुए कार्यों से लोगों की सोच बदली है। जल स्त्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इंदौर क्लीन सिटी तो बन गई है, साथ ही इंदौर को वेटलैंड सिटी के रूप में भी पहचान मिले इस दिशा में भी प्रयास करने की जरूरत है।

तालाबों के संरक्षण में भी इंदौर मिसाल प्रस्तुत करेगा – मंत्री सिलावट

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अतिथियों का देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वागत करते हुए कहा कि इंदौर जो भी करता है, वह अद्भुत करता है और उसकी छाप राष्ट्र के पटल पर अंकित होती है। तालाबों व अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण के क्षेत्र में भी इंदौर मिसाल प्रस्तुत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में जल संरक्षण और जैव विविधता को बचाने के लिए सराहनीय कार्य हुआ – डॉ. मुम्बाशा

रामसर सचिवालय की महासचिव डॉ. मुसोंदा मुम्बाशा ने कहा कि भारत में 1982 में मात्र दो रामसर साइट्स थीं, जो अब बढ़कर 80 हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जल संरक्षण और जैव विविधता को बचाने के लिए जारी कार्य सराहनीय और प्रेरणास्पद है। शीघ्र ही इंदौर को रामसर सिटी के रूप में जाना जाएगा।

कार्यक्रम में रामसर साइट्स के प्रबंधकों सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ हुए सम्मिलित

कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन मंत्री नागर सिंह चौहान, पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय विधायक मालिनी गौड़ तथा देश के सभी राज्यों वेटलैंड प्राधिकरण के अधिकारी, वैज्ञानिक और देश के रामसर साइट्स के प्रबंधकों सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ सम्मिलित हुए।

तालाबों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है विश्व वेटलैण्ड्स दिवस

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 02 फरवरी को विश्व वेटलैण्ड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1971 में ईरान के रामसर शहर में तालाबों को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। तालाबों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से ये दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘‘Wetlands and Human Wellbeing’’ है। इसका मुख्य उद्देश्य यह रेखांकित करना है कि तालाबों का संरक्षण और मनुष्यों के कल्याण का अंर्तसंबंध हैं और तालाब और मनुष्य परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं।

भारी विभाग के बड़े बाबू की महिला अधिकारी के साथ फर्जी चैट वायरल, पुलिस में शिकायत

भोपाल। प्रदेश के भारी विभाग के बड़े बाबू के नाम से एक अश्लील चैट वायरल हुई है। इसे बड़े बाबू और किसी महिला अधिकारी के बीच की बातचीत बताया जा रहा है। मीडिया से मिली ख़बर के अनुसार मामला सामने आने के बाद बड़े बाबू ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी चैट वायरल की गई है।

बड़े बाबू ने कहा, ‘जो चैट वायरल हो रही है, वह फॉल्स है। क्रिमिनल इंटेंशन के साथ इसे बनाया गया है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर से इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस की जांच के बाद इसमें एफआईआर होगी और गिरफ्तारी की जाएगी। इस तरह का काम करने वाले बेनकाब होंगे।’पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

महिला अफसर ने भी की शिकायत

मीडिया खबर में बताया जा रहा है क्राइम पुलिस में बुधवार को शिकायत की गई है। इसी तरह की शिकायत एक महिला अधिकारी, जो एक विभाग में वरिष्ठ पद पर पदस्थ हैं, ने भी की है। चैट को उस महिला अधिकारी और बड़े बाबू की बातचीत बताकर वायरल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’

India Stock Market: बजट के दिन शेयर बाजार ने निवेशकों को किया निराश, लाल निशान में हुए बंद

Stock market disappointed
 India Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया। बजट का असर शेयर बाजार पर नजर आया। दिनभर भारतीय शेयर सूचकांक उतार-चढ़ाव से भरे रहे। वहीं, लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
गुरुवार को सेंसेक्स 106.81 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,645.30 अंक और निफ्टी 28.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,697.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी में सर्वाधिक गिरावट आई है। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक 3 प्रतिशत से अधिक की ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स 612 अंक नीचे गिरकर 71,752 पर बंद हुआ था।
व्यापाक बाजार सूचकांक में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती समय में हरे रंग में थे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा और बजट पेश होने के साथ यह लाल रंग की ओर बढ़ गया। इक्विटी रिसर्च, कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के प्रमुख श्रीकांत एस चौहान ने कहा कि बेंचमार्क सूचकांकों में सीमाबद्ध गतिविधि देखी गई। निफ्टी 36 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 107 अंक नीचे था। दोनों सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
बाजार मामूली गिरावट के साथ हुए बंद
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी-टेक्निकल रिचर्स, अजीत मिश्रा ने कहा कि बजट के दिन मार्केट एक सीमित दायरे में झूलते रहे और मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआत में रुख सकारात्मक था। हालांकि पिछले स्विंग हाई के आसपास मुनाफावसूली उभरी है।
पेटीएम के शेयर में गिरावट
रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट रही। यह 609 रुपये पर बंद हुआ। आरबीआई ने पेटीएम की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए ग्राहक जोड़ने पर बैन लगा दिया है। इस आदेश के बाद PPBL में क्रेडिट और डिपॉजिट लेनदेन नहीं होगा। वहीं, 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस नहीं दे पाएगा।

फरवरी में 20 दिन गूंजेगी शहनाई, उपनयन-नामकरण के भी कई मुहूर्त, विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के मुहूर्त

Shehnai will ring

भोपाल। खरमास समाप्त होने के बाद विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण सहित अन्य शुभ कार्य आरम्भ हो गए हैं। इस साल सबसे अधिक शहनाइयां फरवरी माह में गूंजेंगी। फरवरी महीने में सबसे ज्यादा 20 दिन विवाह मुहूर्त हैं। जबकि साल में सबसे कम अप्रैल में पांच दिन ही विवाह मुहूर्त हैं। जबकि, दिसंबर में 10, मार्च में 9, जुलाई में 8, अक्टूबर में 6 नवंबर में 9 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। फरवरी माह में कई शुभ मुहूर्त होने के चलते उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि शुभ कार्य भी होंगे।

 

विवाह मुहूर्त : फरवरी में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27 व 29 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

गृह प्रवेश : गृह प्रवेश के लिए 12 को 14:56 से 17:44, 14 को 07:01 बजे से 10:43 बजे तक, 19 को 06:57 से 10:33, 26 को 06:50 से 18:31 व 28 फरवरी को 18:18 से 20:04 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेंगे।

मुंडन : 21 फरवरी को 11:30 बजे से पूरे दिन, 22 को 06:54 से दोपहर 01:24, 29 फरवरी को 06:46 बजे से दिनभर शुभ मुहूर्त हैं।

जनेऊ संस्कार : 11 फरवरी को 17:39 से रात तक, 12 को 07:03 से 14:56 बजे तक, 14 को 11:31 से 12:10 तक, 19 को 06:57 से 21:20 तक और 29 फरवरी को 06:47 से 10:22 बजे तक।

नामकरण : 01, 02, 04, 08, 11, 14, 18, 21, 22, 25, 26 और 29 फरवरी को।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...