Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें भगवान विष्णु से जुड़ा ये उपाय
Guruwar ke Upay: सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा का पाठ करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक के वैवाहिक संबंध मधुर बने रहते हैं। गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा का पाठ करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
धन लाभ के लिए करें ये काम
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें। तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांध लें। अब इस जड़ को अपने धन रखने के स्थान पर या फिर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है। घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधने से भी शुभ परिणाम मिलते हैं।
भगवान विष्णु की करें पूजा
गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करते हुए, उन्हें तुलसी मंजरी अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद इस मंजरी को पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।
केले के पेड़ का पूजन
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग भी लगाया जाता है। गुरुवार की पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीले फूल, दाल और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
Halth Tips: वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन, ट्राई करें 5 स्टीम्ड डिशेज
Steamed Breakfast: लोग अक्सर अपनी वेट लॉस जर्नी के लिए परफेक्ट डाइट खोजते हैं। सर्दियों में अपने वजन को बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इसके कारण वजन बढ़ने लगता है। वजन को मेंटेन रखने के लिए आपकी डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। वेट लाॅस डाइट के लिए ऐसे कई सारे ऑप्शन हैं, जिन्हें आप दिन भर में कभी भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन इन सबमें सुबह का नाश्ता काफी मायने रखता है। आज हम आपके लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद करेंगे।
इडली
दक्षिण भारतीय व्यंजनों को हर जगह काफी पसंद किया जाता है। इडली एक हेल्दी ऑप्शन है, क्योंकि यह तेल में तला नहीं जाता है। वेट लॉस जर्नी के लिए यह एक बढ़िया ब्रेकफास्ट है। इसमें चिकनाई काफी कम मात्रा में होती है। साथ ही कैलोरी भी कम रहती है।
सिद्दू
सिद्दू एक हिमाचली स्टीम्ड डिश है। इसमें पारंपरिक रूप से ब्रेड का आटा बनाने के लिए मैदा, खमीर, घी और नमक का उपयोग किया जाता है। इसे आप हेल्दी बनाने के लिए मैदे की जगह आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सिद्दू का आनंद मीठे या नमकीन तौर पर ले सकते हैं।
ढोकला
ढोकला एक गुजराती डिश है। इसे भी काफी पसंद किया जाता है। ढोकला बेसन के घोल से बनाया जाता है। भाप में पका ढोकला काफी मात्रा में कैलोरी बचाने में मदद करता है। इसे डीप फ्राई नहीं किया जाता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसे बनाने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है।
दाल फर्रा
उत्तर भारतीय दाल पकौड़ी, दोपहर के भोजन या फिर नाश्ते के रूप में कभी भी खाया जा सकता है। इसमें उपयोग किए जाने वाले स्टीम्ड पकौड़े की स्टफिंग के लिए दाल का मिश्रण इस्तेमाल होता है। चना, उड़द और मटर दाल के साथ दाल फर्रा बनाया जाता है, जो कि स्वाद में भी काफी अच्छा होता है और स्वास्थ्य के लिए भी।
पाथोली
पाथोली एक स्टीम्ड मिठाई होती है, जो मैंगलोर और इसके आसपास के क्षेत्रों में त्योहार पर बनाई जाती है। इसे चावल, सूखे नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर से बने मीठे पेस्ट को पत्ते पर फैलाकर बनाया जाता है।
Hemant Soren News : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किसी भी वक्त, थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे JMM विधायक
Hemant Soren News: झारखंड की सियासत में बुधवार का दिन बेहद अहम है। कथित जमीन घोटाले में घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रवर्तन निदेशालय से आमना-सामना हो रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी और करीब 40 घंटे तक सीएम के ‘लापता’ होने के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। ईडी का दावा है कि सोरेन के घर से छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। ईडी के दावे के बाद सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार दोपहर और फिर देर शाम गठबंधन दलों के विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। माना जा रहा है कि विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को सीएम बना सकते हैं। हालांकि, ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन कल्पना के नाम पर सहमत नहीं हैं। ऐसे में एक तरफ हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी की आशंका सता रही है तो दूसरी तरफ उन्हें परिवार में ही बगावत का भी डर है।
सीएम आवास पर बढ़ी हलचल, क्या होगी गिरफ्तारी?
सीएम आवास पर हलचल बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो सीएम आवास से कभी भी कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीजीपी और प्रमुख सचिव सीएम आवास में मौजूद हैं। आशंकाएं सीएम की गिरफ्तारी को लेकर भी लगाई जा रही हैं।
राजभवन, CM आवास और ED दफ्तर पर धारा-144 लागू
रांची में राजभवन, सीएम आवास और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई है।
National News: AAP का चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, 2 फरवरी को CM केजरीवाल व भगवंत मान दिल्ली में करेंगे बड़ा प्रदर्शन
दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है। पार्टी दो फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस प्रदर्शन में आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर इस जीत को बेईमानी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिनदहाड़े बेईमानी कर जीत गई है। उसने वोटों की गिनती में बेईमानी की है। यह गुंडागर्दी है और लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मेयर, सीनियर डीप्टी मेयर व डीप्टी मेयर को चुनने के लिए वोटिंग हुई थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज को सबसे ज्यादा 16 वोट मिले थे। उसके बाद आम आदमी पार्टी को 12 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जिताया गया है। चुनाव में हार-जीत का परिणाण आना स्वभाविक है, लेकिन कहीं भी देश की हार नहीं होनी चाहिए। इस तरह के परिणाम लोकतंत्र की हत्या करते हैं। मेयर के लिए 36 वोट पड़ने थे। भाजपा के पास 16 वोट थे और 20 वोट आई. एन. डी. आई. ए. गठबंधन को थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने हमारे ही आठ वोट कैंसिल किए, जिससे भाजपा चुनाव जीत गई।
Paytm Ban: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई का सख्त एक्शन, नए कस्टमर जोड़ने पर लगा बैन
RBI Action: दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिग्गज कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर नए कस्टमर जोड़ने का प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंक कई सारे नियमों का उल्लंघन कर रहा है. ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. इस प्रतिबंध के बाद कस्टमर अपने खाते में पैसा जमा नहीं कर पाएंगे. साथ ही आरबीआई ने वॉलेट, फास्टटैग और एनसीएमसी कार्ड को भी टॉप अप नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, पैसा निकालने की अनुमति कस्टमर को दी गई है.
किसी भी तरह का डिपॉजिट मान्य नहीं होगा
आरबीआई के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी कस्टमर से पैसा जमा नहीं करवाए. 29 फरवरी के बाद से ही किसी भी कस्टमर के अकाउंट में किसी भी तरह के डिपॉजिट को मान्य नहीं किया जाएगा. भले ही यह पैसा वॉलेट, फास्टटैग या किसी भी अन्य प्रीपेड सिस्टम के जरिए लिया गया हो. रिजर्व बैंक ने बताया कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इन रिपोर्ट से पता चला था कि बैंक कई वित्तीय नियमों के अनुपालन में लगातार असफल रहा है. इसके अलावा भी कई तरह की अनियमितताएं पाईं गईं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ इन आरोपों की जांच अभी जारी रहेगी.
कस्टमर्स निकाल सकेंगे अपना पैसा
केंद्रीय बैंक ने निर्देश दिए कि वह फिलहाल कोई भी नया कस्टमर नहीं जोड़े. साथ ही कस्टमर को अपने अकाउंट से पैसा निकालने की पूरी छूट दी गई है. कस्टमर अपने सेविंग्स, करेंट, प्रीपेड, फास्टटैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से बिना किसी समस्या के पैसे निकाल सकेंगे.
Guna News: ब्लड को Bullet सुन बैठे कलेक्टर, अटेंडर से बोले- तुम अस्पताल में बुलेट की बात कर रहे हो
MP News: गुना। ‘तुम अस्पताल में बुलेट की बात कर रहे हो। यह जगह है बुलेट के लिए पैसे मांगने की।’ कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस का यह डांट भरा अंदाज गतरात्रि जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में मरीज के अटेंडर से चर्चा के दौरान देखने को मिला। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें समझ आया कि अटेंडर बुलेट नहीं ब्लड मांग रहा है, तो उन्होंने सिविल सर्जन को ब्लड का इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे जिला अस्पताल
दरअसल, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस गत देर रात्रि जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसका उद्देश्य मैटरनिटी केयर में सुधार लाना है, ताकि जो कमियां सामने आएं उन्हें दूर किया जा सके। इसके लिए उन्होंने कुछ माताओं, केयरटेकर और अटेंडर से बात की। यहां डिलीवरी में कितना औसतन समय लग रहा है। कितने प्रतिशत सीजेरियन किया जा रहा है। डिलेवरी सही से हो रही है या नहीं। मरीजों को खाना मिल रहा है या नहीं, कोई शिकायत तो नहीं है।
मेटरनिटी वार्ड में भर्ती मरीजों और अटेंडर्स से चर्चा कर सुविधाओं का लिया जायजा
ब्लड का इंतजाम कराने के निर्देश
मरीजों के अटेंडरों से चर्चा के दौरान एक अटेंडर ने कलेक्टर से ब्लड की जरूरत बताते हुए इंतजाम कराने की बात कही। लेकिन कलेक्टर को बुलेट सुनाई दिया, तो उन्होंने अटेंडर को डांटते हुए कहा कि तुम अस्पताल में बुलेट की बात कर रहे हो। यह जगह है बुलेट के लिए पैसा मांगने की। लेकिन तुरंत ही उन्हें अहसास हुआ कि अटेंडर बुलेट नहीं, ब्लड मांग रहा है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल सिविल सर्जन डा. एसओ भोला को रक्त के इंतजाम कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिपं सीईओ प्रथम कौशिक, सीएमएचओ डा. राजकुमार ऋषिश्वर आदि भी उपस्थित रहे।
MP News: शिक्षा के पाठ्यक्रमों में मानवीय मूल्यों का समावेशन जरूरी- राज्यपाल मंगुभाई पटेल
विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 101 वीं बैठक राजभवन में हुई
भोपाल| राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय श्रेष्ठ मानव का विकास करे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य ज्ञान के विस्तार के साथ ही श्रेष्ठ मानव तैयार करना है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपेक्षा की है कि उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान के साथ ही नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक परम्पराओं, संस्कारों और व्यवहारिक जीवन के गुणों को भी रोपित करे।
राज्यपाल पटेल राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 101 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयीन पाठ्यक्रमों में मानवीय मूल्यों का समावेशन जरूरी है। शिक्षा का अंतिम उद्देश्य समर्पित, संवेदनशील और कर्मठ नागरिक बनाना है। यह समझना जरूरी है कि मात्र ज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संबंधी विकास समग्र शिक्षा नहीं है। विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता, पर्यावरणीय चेतना और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति सजगता और सक्रियता का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व है कि विद्यार्थियों को हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं और विरासत के संस्कारों से दीक्षित करे ताकि विद्यार्थी भावी जीवन में हमारी संस्कृति की जड़ों से जुड़े रह कर, विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति करे।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में सामान्यतः विद्यार्थी 4 से 5 वर्ष अध्ययन करते है। इस अवधि में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। समाज के वंचित वर्गों के कल्याण, सामाजिक सरोकारों में सहभागिता, समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा की भावना और संवेदनशीलता के गुणों से विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को संस्कारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता मानव की प्रकृति का मूलभूत तत्व है, आवश्यकता उसे जगाने की है। विश्वविद्यालय युवाओं में माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान के भाव उत्पन्न करने के प्रयास करे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि जीवन के सभी सुखों का आधार अच्छा स्वास्थ्य है। जरूरी है कि विद्यार्थियों में पौष्टिक खान-पान की प्रवृत्तियों को विकसित किया जाये। उन्हें श्रीअन्न के सेवन, व्यायाम और नियमित जीवन शैली के अनुपालन के लिए प्रोत्साहित करे।
बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विश्वविद्यालयों में रोजगार परक पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में समन्वय समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रस्ताव पर उपसमिति के माध्यम से विचार कराये जाने की जरूरत बताई।
बैठक में तय किया गया कि समस्त निजी एवं शासकीय विश्वविद्यालय यू.जी.सी. के 12-बी में पंजीयन कराये। सत्र 2024-25 के लिये पात्र विश्वविद्यालय नैक ग्रेडिंग के लिए आवेदन कर दे। नवीन स्थापित विश्वविद्यालय निर्धारित अवधि 6 वर्ष पूर्ण होने के एक वर्ष में अनिवार्यत: आवेदन प्रस्तुत कर दे। बैठक में 100 वीं समन्वय समिति बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई।
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के. सी. गुप्ता, राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े, शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे।
MP News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने की शिष्टाचार भेंट
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल पटेल ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के राजभवन आगमन पर परिचय प्राप्त किया और सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों का समूह चित्र भी लिया गया।
MP CM News: स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता की स्वीकृति
MP CM News: स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय
MP CM News: भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप नीति एवं कार्यान्वयन योजना, 2022 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। संसोधन अनुसार प्रदेश के स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। घरेलू आयोजनों में सहभागिता पर प्रति आयोजन पर किए गए व्यय का 75% अधिकतम 50 हजार रुपए तक की प्रतिपूर्ति एवं देश से बाहर के आयोजनों में सहभागिता करने पर प्रति आयोजन व्यय का 75% अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। एक स्टार्ट-अप को 1 वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1 बार तथा पूरे जीवनकाल में अधिकतम 2 बार सहायता दी जाएगी।
चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा के अंतर्गत सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के लिए 164 करोड़ 49 लाख रूपये की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा के अंतर्गत सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के विस्तार के लिए 164 करोड़ 49 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल रीवा के विस्तार के लिए अतिरिक्त 25 करोड़ 31 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि नए आईसीयू बेड्स, कैथ लैब, प्रायवेट वार्डनिर्माण एवं फर्नीचर क्रय आदि कार्यों में व्यय होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा के अंतर्गत सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए 139 करोड़ 18 लाख की स्वीकृति जारी की गई थी। अब यह बढ़कर 164 करोड़ 49 लाख हो गयी है।














