भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी के निवास आगमन पर पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री जोशी को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी से प्रदेश में संचालित खनन गतिविधियों सहित प्रदेश में जारी विकास कार्यों तथा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।
PM Modi Ayodhya Speech: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी- ‘यह राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर’
अयोध्या। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। पीएम मोद ने कहा, हमारे राम लला आ गए हैं। राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा, सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं।
हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है।
22 जनवरी, 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है।
मैं प्रभु श्रीराम से क्षमा भी मांगता हूं। हमारे पुर्षार्क्ष में कोई तो कमी रही होगी कि इस काम को करने में हमें इतना समय लग गया। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रभु श्री राम हमें जरूर माफ करेंगे।
राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है।
भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली।
मंदिर वहीं बना है, जहां प्रण लिया था: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का प्रण लिया गया था। उन्होंने राम मंदिर संघर्ष के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षण को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। 500 साल बाद राम लला अपने मंदिर में विराजे हैं। ऐसा लग रहा है मानो हम त्रेता युग में आ गए हों। आज हर घर राम हैं।
Ram Mandir: इन आभूषणों से सुसज्जित हुए हैं रामलला, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने दी जानकारी
Ram Mandir: 22 जनवरी को भगवान रामलला की मूर्ति की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो गई। वह गर्भगृह में विराजित हो गए हैं। प्रभु को जिसने भी पहली बार देखा वह उनकी मुस्कान को देख मंत्रमुग्ध हो गया। इस विशेष दिन प्रभु को नहलाकर विशेष श्रृंगार से सजाया गया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके आभूषणों के बारे में जानकारी दी है।
आइए जानते हैं रामलला के आभूषणों के बारे में…
शीष पर मुकुट या किरीट
यह उत्तर भारतीय परम्परा में स्वर्ण निर्मित है, जिसमें माणिक्य, पन्ना और हीरों से अलंकरण किया गया है। मुकुट के टीक मध्य में भगवान सूर्य अंकित हैं। मुकुट के दायीं ओर मोतियों की लड़ियां पिरोई गयी हैं।
कुंडल
मुकुट या किरीट के अनुरूप ही और उसी डिजाईन के क्रम में भगवान के कर्ण-आभूषण बनाए गए हैं, जिनमें मयूर आकृतियां बनी हैं और यह भी सोने, हीरे, माणिक्य और पन्ने से सुशोभित है।
कण्ठा
गले में अर्द्धचंद्राकार रत्नों से जड़ित कण्ठा सुशोभित है, जिसमें मंगल का विधान रचते पुष्प अर्पित हैं और मध्य सूर्य देव बने हैं। सोने से बना हुआ यह कण्ठा हीरे, माणिक्य और पन्नों से जड़ा है। कण्ठे के नीचे पन्ने की लड़ियां लगाई गयी हैं।
भगवान के ह्रदय
ह्रदय में कौस्तुभमणि धारण कराया गया है, जिसे एक बड़े माणिक्य और हीरों के अलंकरण से सजाया गयाहै। यह शास्त्र-विदान है कि भगवान विष्णउ तथा उनके अवतार ह्रदय में कौस्तुभमणि धारण करते हैं, इसलिए इसे धारण कराया गया है।
पदिक
कण्ठ से नीचे और नाभिकमल से ऊपर पहनाया गया हार होता है, जिसका देवता अलंकरण में विशेष महत्व है। यह पदिक पांच लड़ियों वाला हीरे और पन्ने का ऐसा पंचलड़ा है, जिसके नीचे एक बड़ा सा अलंकृत पेण्डेंट लगाया गया है।
वैजयंती या विजयमाल
यह भगवान को पहनाया जाने वाला तीसरा और सबसे लम्बा और स्वर्ण से निर्मित हार है, जिसमें कहीं-कहीं माणिक्य लगाए गए हैं, इसे विजय के प्रतीक के रूप पहनाया जाता है, जिसमें वैष्णव परंपरा के समस्त मंगल-चिन्ह सुदर्शन चक्र, पद्मपुष्प, शंख और मंगल-कलश दर्शाया गया है। इसमें पांच प्रकार के देवता को प्रिय पुष्पों का भी अलंकरण किया गया है, जो कमल, चम्पा, पारिजात, कुंद और तुलसी हैं।
कमर में कांची या करधनी
भगवान के कमर में करधनी धारण करायी गई है, जिसे रत्नजड़ित बनाया गया है। स्वर्ण पर निर्मित इसमें प्राकृतिक सुषमा का अंकन है, और हीरे, माणिक्य, मोतियों और पन्ने से यह अलंकृत है। पवित्रता का बोध कराने वाली छोटी-छोटी पांच घंटियों को भी इसमें लगाई गई है। इन घंटियों से मोती, माणिक्य और पन्ने की लड़ियां भी लटक रही हैं।
भुजबंध या अंगद
भगवान की दोनों भुजाओं में स्वर्ण और रत्नों से जड़ित भुजबंध पहनाए गए हैं।
कंगन
दोनों ही हाथों में रत्नजड़ित सुंदर कंगन पहनाए गए हैं।
मुद्रिका
बाएं और दाएं दोनों हाथों की मुद्रिकाओं में रत्नजड़ित मुद्रिकाएं सुशोभित हैं, जिनमें से मोतियां लटक रही हैं।
पैरों में चड़ा और पैजनियां
पैरों में चड़ा और पैजनियां पहनाए गए हैं। भगवान को स्वर्ण की पैजनियां पहनाई गई हैं।
भगवान के बाएं हाथ
भगवान के बाएं हाथ में स्वर्ण का धनुष है, जिनमें मोती, माणिक्य और पन्ने की लटकने लगी हैं। इसी तरह दाहिने हाथ में स्वर्ण का बाण धारण कराया गया है।
भगवान के गले में
भगवान के गले में रंग-बिरंगे फूलों की आकृतियों वाली वनमाला धारण कराई गई है, जिसका निर्माण हस्तशिल्प के लिए समर्पित शिल्पमंजरी संस्था ने किया है।
भगवान के मस्तक पर
भगवान के मस्तक पर उनके पारम्परिक मंगल-तिलक को हीरे और माणिक्य से रचा गया है।
भगवान के चरण
भगवान के चरणों के नीचे कमल सुसज्जित है। उसके नीचे एक स्वर्णमाला सजाई गई है।
खेल-खिलौने
पांच वर्ष के बालक-रूप में श्रीरामलला विराजे हैं, इसलिए पारंपरिक ढंग से उनके सम्मुख खेलने के लिए चांदी से निर्मित खिलौने रखे गए हैं। ये हैं झुनझुना, हाथी, घोड़ा, खिलौना गाड़ी और लट्टू।
भगवान का प्रभा-मण्डल
भगवान के प्रभा मण्डल के ऊपर सोने का छत्र लगा हुआ है।
Ayodhya Ram Mandir: गोविंद देव गिरी महाराज ने खुलवाया पीएम मोदी का उपवास
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या। अयोध्या में श्री राम लाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन से चला आ रहा अपना उपवास खोला। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि महाराज ने पीएम मोदी को चरणामृत पिलाकर उनका उपवास खुलवाया।
इस पूर्व गोविंद देवगिरी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए उपवास की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त प्रतिष्ठा से पूर्व किए जाने वाले उपवास की जानकारी मांगी गई थी। जिसमें हमने उन्हें तीन दिन तक उपवास करने के लिए कहा था, लेकिन पीएम ने 11 दिनों तक नियमों का पालन किया। उन्होंने अन्न का त्याग कर दिया। इसके अलावा पीएम को तीन दिन तक ही जमीन पर सोने के लिए कहा गया था, लेकिन वे 11 दिन तक लगातार जमीन पर सोए। देवगिरी महाराज ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री को कहा था कि वे इस दौराल विदेश यात्रा न करें इसके चलते उन्होंने अपने सारे विदेशी दौरे भी रद्द कर दिए।
मंदिर जाने की भी सराहना की
वही प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग मंदिर में दर्शन किए गए थे। इसको लेकर देवगिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वहां के सभी परमाणुओं लेकर यहां आए हैं। और उन्होंने सभी से आवाहन किया है कि वे सभी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो।
International Space Station: तुर्किये के पहले अंतरिक्ष यात्री समेत 4 सदस्य पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, यहां 14 दिन बिताएंगे
International Space Station: टेक्सास स्थित स्टार्टअप कंपनी एक्सिओम स्पेस ने तुर्किये के पहले अंतरिक्ष यात्री समेत 4 सदस्यीय दल को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा है. ये सभी यात्री एक कैप्सूल रॉकेट से शनिवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए.
सभी यात्री अपने निजी खर्च पर स्पेस स्टेशन पर गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस नवीनतम मिशन के लिए सभी यात्री नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से गुरुवार शाम को कैप्सूल नुमा रॉकेट से उड़ान भरे थे. करीब 37 घंटे बाद यह कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा.
रिपोर्ट के अनुसार जब अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच जाते हैं, तो वे ह्यूस्टन में नासा के मिशन नियंत्रण ऑपरेशन की जिम्मेदारी में आ जाते हैं. नासा ने इस मिशन को लेकर लाइव टेलिकास्ट भी किया.
कैप्सूल खुलने में लग सकता है समय- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया कि अंतरिक्ष में कैप्सूल पहुंचने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को प्रयोगशाला ले जाने में दो घंटे का समय लग सकता है, क्योंकि कैप्सूल खोलने के पहले उसके लीकेज की जांच की जाएगी. इसके बाद ही हैच खोलने की अनुमति मिलेगी.
अंतरिक्ष पहुंचे सभी यात्री स्पेस स्टेशन में 14 दिन का समय बिताएंगे और 30 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग में शामिल होंगे। ये प्रयोग अंतरिक्ष उड़ान के दौरान मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित हैं.
इस टीम का नेतृत्व 65 वर्षीय स्पेनिश मूल के सेवानिवृत्त नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम के कार्यकारी सदस्य माइकल लोपेज़-एलेग्रिया ने किया. ये अंतरिक्ष स्टेशन पर इस यात्रा को मिलाकर कुल छह बार जा चुके हैं.
एक्स-3 के लिए दूसरे यात्री इन कमांड इतालवी वायु सेना के 49 वर्षीय कर्नल वाल्टर विलादेई हैं. टीम में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का प्रतिनिधित्व करने वाले 43 वर्षीय स्वीडिश एविएटर मार्कस वांड्ट और तुर्किये वायु सेना के अनुभवी 44 वर्षीय अल्पर गेज़ेरावसी शामिल हैं.
अंतरिक्ष में यात्रियों का होगा स्वागत- स्पेस स्टेशन
स्पेस स्टेशन के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार स्पेस स्टेशन पर इन यात्रियों का स्वागत स्टेशन के वर्तमान नियमित दल के सात सदस्यों द्वारा किया जाएगा. नासा के दो अमेरिकी, जापान और डेनमार्क के एक-एक अंतरिक्ष यात्री और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री स्वागत करेंगे.
एक रिपोर्ट के अनुसार रूस दो दशक से अधिक समय से शुल्क लेकर लोगों को अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाता रहा है. नासा ने दो साल पहले इसकी शुरुआत की है. पूर्व लड़ाकू पायलट और तुर्किये एयरलाइन के कैप्टन अल्पर गेजेराव्सी अंतरिक्ष में जाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति हैं. कंपनी अपनी सेवाओं के आयोजन, प्रशिक्षण और ग्राहकों के अंतरिक्ष उड़ान के लिए प्रति सीट कम से कम 55 मिलियन डॉलर का शुल्क लेती है. एक्सिओम भी उन कंपनियों में से एक है जो अंतरिक्ष पर खुद का एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन बना रही है.
MP CM News: उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP CM News: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में जल्द ही मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेडिसिटी परिसर में चिकित्सा की तमाम सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा। प्रारंभिक तौर पर इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में फाईन आर्ट में शहर के टेलेन्ट को प्रोत्साहित कर आगे बढऩे के उद्देश्य से ‘अक्षरविश्व’ द्वारा आयोजित ‘रंगसंग ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पिटीशन’ के 17 वें सेशन में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों का प्रमुखता से योजना बनाकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और इसमें योगदान के लिए मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहने वाला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कल ही उन्होंने सागर में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। उज्जैन में भी विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतिभागी बच्चों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वह अपने-अपने घरों में दीप जलाएं मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। आयोजन के लिए अक्षरविश्व परिवार को शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अक्षर विश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन प्रबंध निदेशक श्रेय जैन और एवी न्यूज़ डायरेक्टर श्रुति जैन ने किया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, समाजसेवी डॉ. सतविंदर कौर सलूजा और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 5000 से अधिक बच्चों ने शिरकत की।
Sport News: केएस भरत को पहले टेस्ट में मौका मिलना तय, केएल राहुल की प्लेइंग 11 में स्थिति साफ नहीं
IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रहे 5 टेस्ट मैचों सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में केएस भरत को जगह मिलेगी. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में इंडिया ए की ओर से भरत ने 115 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को हार के मुंह से बाहर निकाला. शानदार परफॉर्मेंस के साथ केएस भरत ने पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह पक्की कर ली है. इससे पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था कि केएल राहुल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभाएंगे.
केएल राहुल को बतौर बल्लेबाज ही टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है. हालांकि राहुल प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने पर किस पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है. राहुल के खेलने की स्थिति में शुभमन गिल या फिर श्रेयस अय्यर में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं देने की एक बड़ी वजह यह भी है कि यह सीरीज टर्न वाली पिचों पर खेली जाएगी. ऐसे में कामचलाउ विकेटकीपर का खेलना टीम पर भारी पड़ सकता है. इतना ही नहीं भारत में जडेजा, अश्विन और अक्षर की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही है इसलिए टीम के पास बैटिंग में भी पर्याप्त डेप्थ होगी.
भरत के पास है मौका
केएस भरत को पिछले साल ऋषभ पंत के चोटिल होने पर टीम इंडिया में चुना गया था. केएस भरत हालांकि अभी तक खेले गए 5 टेस्ट मैचों में महज 18 की औसत से ही रन बना पाए हैं. पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर केएस भरत को ड्रॉप कर दिया गया था और उनके स्थान पर ईशान किशन को मौका मिला था. लेकिन अब किशन टीम का हिस्सा नहीं हैं. केएस भरत के पास अब खुद को साबित करने का एक और मौका है.
Weather Update: शीत लहर से कांप रहा उत्तर भारत, IMD ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान
Weather Update: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा, ‘पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को शीत लहर की दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्यियस तक गिरने की उम्मीद है।’
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 25 जनवरी तक देर रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरा रहेगा। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 23 जनवरी तक और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 24 जनवरी तक कोहरे की स्थिति होने की संभावना है।
बिहार मौसम अपडेट
ठंडी हवाओं के प्रभाव से पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। 24 जनवरी तक शीत लहर जारी रहने की उम्मीद है। शनिवार को दरभंगा, बक्सर, बांका, छपरा, भागलपुर, पूर्णिया, जीरादेई, कैमूर, डेहरी, पूसा, अगवानपुर और फारबिसगंज जैसे कई जिले शीतलहर से प्रभावित रहे। पूर्णिया में बहुत घना कोहरा छाया रहा।
पटना का अधिकतम तापमान शनिवार को 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। दोपहर में हल्की धूप के बावजूद लोग ठंड से परेशान रहे।
हरियाणा मौसम अपडेट
शनिवार सुबह से ही पूरे प्रदेश में शीत लहर चल रही है। जिससे लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और कम तापमान की चेतावनी देते हुए राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि शीतलहर शुरू होने से ठंड अधिक बढ़ेगी।
उत्तराखंड मौसम अपडेट
राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। जिससे फिलहाल राहत के आसार नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (देहरादून) ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की धूप निकली, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्यियस रहा।
PM Modi करेंगे बुलंदशहर से पश्चिमी यूपी को साधने का प्रयास, 25 जनवरी को करेंगे बड़ी जनसभा
दिल्ली। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वह 25 जनवरी को फिर से उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे। वह बुलंदशहर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद कर लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र साझा करेंगे। पीएम मोदी के बुलंदशहर में आने के पीछे बड़ा कारण हैं।
दरअसल, पीएम मोदी ने 2014 में यूपी के बुलंदशहर से ही लोकसभा चुनाव की शुरूआत की थी। उन्होंने यहां से रैली की शुरूआत कर पश्चिम की 14 सीटों को साध लिया था। 2019 में भाजपा ने सपा-बसपा गठबंधन के सामने 7 सीटें गंवानी पड़ी थीं। भाजपा इस बार भी 2014 जैसा रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहती है। वह नगीना, बिजनौर, संभल, अमरोहा, सहारनपुर व मुरादाबाद सहित सभी 14 सीटों को जीतना चाहती है।
Hair Whitening Problem: क्या उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं आपके बाल, तो हो सकती है इस विटामिन की कमी
Hair Whitening Problem: लंबे, घने, काले बाल भला कौन नहीं चाहता, लेकिन आजकल केवल बड़ी उम्र के लोग ही नहीं बल्कि बच्चों और जवानों के बाल भी असमय सफेद होने लगे हैं. आमतौर पर 40 साल के बाद बालों का सफेद होना शुरू होता है, लेकिन कुछ विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी के कारण कई बार यंग एज में भी बाल सफेद होने लगते हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं, बालों के सफेद होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण, जो एक विटामिन की कमी से हो सकता है.
इस विटामिन की कमी से हो सकते हैं बाल सफेद
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बालों के सफेद होने के पीछे विटामिन b12 की कमी हो सकती है. जी हां, जब आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन b12 नहीं होता है, तो इससे मेलेनिन का प्रोडक्शन कम होने लगता है और मेलेनिन की डिफिशिएंसी के कारण ही बाल ग्रे होना शुरू हो जाते है. दरअसल, विटामिन b12 रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है, जो आपके बालों के रोम तक ऑक्सीजन पहुंचती है, जब विटामिन b12 का लेवल कम होने लगता है तो हेयर फॉलिकल्स तक पोषण नहीं मिल पाता जिससे बाल डैमेज होते हैं और डैमेज होने के बाद सफेद होने लगते हैं.
इस तरह पूरी करें विटामिन b12 की कमी
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो सबसे पहले तो आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए, जिसमें विटामिन b12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें मांस, मछली, दूध एंड डेयरी प्रोडक्ट शामिल होते हैं. इतना ही नहीं कुछ खाद्य पदार्थ और नशीली चीजों से दूरी बनाना भी जरूरी है. अगर विटामिन b12 की कमी है, तो आप धूम्रपान नहीं करें, क्योंकि यह शरीर में विटामिन b12 के अब्जॉर्प्शन को कम करता है. इतना ही नहीं आपको बहुत ज्यादा तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए, स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए, इससे विटामिन बी12 शरीर में अब्जॉर्ब होने लगता है.














