MP CM: देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

respect is the consecration of Shri

 

भोपाल | आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है…अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभीसौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्यदेखने का अवसर मिला है।श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिये पीढ़ियों ने पांच सौ वर्ष तक संघर्ष किया इसमें अनगिनत बलिदान हुए।

राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीयत्व और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सनातन समाज के संकल्प, संघर्ष और जिजीविषा का ही परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। यह उमंग और उत्सव का अवसर है,समूचा समाजउल्लास के साथ खुशियां मना रहा है।

राजा राम प्रत्येक भारतीय और विश्व में व्याप्त सनातनियों के आदर्श हैं। वे सत्यनिष्ठा के प्रतीक, सदाचरण और आदर्श पुरुष के साकार रूप मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम जन्मस्थान मंदिर निर्माण के हर्षोल्लास के साथ हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा भी लेनी चाहिए।कर्तव्यपथ पर प्रतिबद्ध श्रीराम के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे सबके थे और सबको साथ लेकर चलते थे। सबका विश्वास अर्जित करने के लिये अपने सुखों का भी त्याग कर देते थे। वे जितने वीर थे, मेधावी थे उतने ही सहनशील भी। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और विपरीत परिस्थिति कभी उन्हें विचलित नहीं कर सकती थीं।

प्रजावत्सल राजा राम के लिये न्याय और राजधर्म सर्वोपरि था। इन्हींअद्भुत विशिष्टताओं के कारण श्रीराम को आदर्श राजा कहा जाता है। उनकी राज व्यवस्था में न कोई छोटा था न कोई बड़ा था,सभी समान सम्मान के अधिकारी थे। सबको उनकी योग्यता, क्षमता और मेधा के अनुसार काम के अवसर प्राप्त थे। भेदभाव रहित समाज व्यवस्था के लिए रामराज्य का उदाहरण दिया जाता है।

रामराज्य में प्रजा की सुखद स्थिति का रामचरित मानस के उत्तरकांड मेंउल्लेख है-“दैहिक दैविक भौतिक तापा,राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।”अर्थात् रामराज्य मेंशासन व्यवस्था इतनी आदर्श थी कि प्रजा समृद्ध, रोग रहित और आपदा रहित थी।

राष्ट्र के सांस्कृतिक एकत्व के लिए श्रीराम जी ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे अपना वनवासकाल पूर्ण करके लंका से सीधे अयोध्या नहीं आये। वे उन सभी स्थानों पर गये जो उनका वन गमन मार्ग था। लौटते समय निषाद, किरात, केवट और वनवासी समाज के सभी प्रमुख बंधुओं को अपने साथ लाये थे। अपने राजकाल में श्रीरामजी ने एक-एक व्यक्ति का विश्वास अर्जित किया और उन्हें संगठित किया। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिये समर्पित रहा।हमें ऐसेही राष्ट्र का निर्माण करना है।

लगभगपांच सौ वर्षों की दीर्घ प्रतीक्षा और धैर्य के बाद रामलला पूर्व प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या आ रहे हैं। यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ समाज के संघर्ष और आत्मशक्ति का परिणाम है कि आज रामलला विराजमान हो रहे हैं।प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि “जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हों, तब हर घर में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।”रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अवसर परहमने प्रदेश के शहरों और ग्रामों में रोशनी और दीप जलाने की तैयारी की है।प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने भव्य राम मंदिर निर्माण के निमित्त एक सप्ताह तक देश के सभी मंदिरों तथा तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। हमने मध्यप्रदेश में स्वच्छता से स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से समृद्धि के लिए सभी तीर्थ स्थलों, मंदिरों तथा नदियों में स्वच्छता अभियान चलाया है। प्रभु श्रीराम ने वनवासकाल के लगभग 11 वर्ष चित्रकूट में व्यतीत किये हैं। हमने तीर्थ स्थल चित्रकूट सहित रामवन पथ गमन मार्ग के 1450 किलोमीटर के 23 प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास करने का निर्णय लिया है। इसमें अधोसंरचना विकास के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक विकास और राम कथा से जुड़े आयामों को भी शामिल किया जाएगा।भगवान कामतानाथ के परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य भी शीघ्रप्रारंभ होगा।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक क्षणहम सभी के लिये प्रेरणा का अवसर है। भारतके सांस्कृतिक वैभव और समृद्धिके इस पावनकाल में यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देश को आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, हम इस संकल्प की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत को यदि सशक्त औरविकसित राष्ट्रों की पंक्ति में अग्रणी बनाना है, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा किसमाज संगठित रहे, समरस रहे, एकजुट रहे और प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। यदि भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाना है, तो पूरे समाज को आत्मनिर्भर बनना होगा, तभी रामराज्य की कल्पना सार्थक हो सकेगी।

आज रामलला अपने जन्म स्थल पर विराजमान हो रहे हैं इस सुमंगल अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई…।

Market Outlook: दो महीने के सबसे खराब सप्ताह के बाद अब बजट से पहले कैसा रहेगा बाजार?

market be before the budget

 

बाजार के लिए बीता सप्ताह 6 दिनों का साबित हुआ. हालांकि शनिवार की स्पेशल ट्रेडिंग से घरेलू बाजार को खास फायदा नहीं हुआ और पूरे सप्ताह के दौरान बड़ा नुकसान उठाना पड़ गया. अब बजट से पहले सिर्फ डेढ़ सप्ताह का कारोबार बचा हुआ है. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह बाजार के लिए कैसा रहने वाला है…

सोमवार को बाजार में रहेगी छुट्टी

सबसे पहले आपको बता दें कि नया सप्ताह छुट्टियों से प्रभावित रहने वाला है. नया सप्ताह छुट्टी के साथ ही शुरू हो रहा है और छुट्टी के साथ ही खत्म भी हो रहा है. सप्ताह का पहला दिन 22 जनवरी सोमवार है, लेकिन उस दिन बाजार में कारोबार नहीं होने वाला है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कई सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. महाराष्ट्र सरकार भी उनमें से एक है. इसके चलते बीएसई और एनएसई में भी सोमवार को छुट्टी रहने वाली है.

नए सप्ताह में सिर्फ 3 दिन कारोबार

इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को पूरे सेशन का ट्रेड हुआ. जो कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को एक्सपायर होने वाले थे, उनकी एक्सपायरी शनिवार को ही हो चुकी है. शनिवार को पहले सिर्फ इमरजेंसी साइट की टेस्टिंग के लिए छोटा सेशन होने वाला था, लेकिन सोमवार की छुट्टी के मद्देनजर बाजार ने शनिवार को पूरा सेशन कंडक्ट किया. नए सप्ताह के अंतिम दिन 26 जनवरी की छुट्टी है. इस तरह बाजार में सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होने वाला है.

बीते सप्ताह इतना गिरा बाजार

बीते सप्ताह की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,144.8 अंक यानी 1.57 फीसदी नीचे आ गया, जबकि निफ्टी में 323 अंकों की गिरावट आई. इस तरह पिछला सप्ताह करीब दो महीने में घरेलू बाजार के लिए सबसे बुरा सप्ताह साबित हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन यानी शनिवार 20 जनवरी को सेंसेक्स 237 अंक मजबूत होकर 71,423.65 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 110 अंक की बढ़त के साथ 21,571.80 अंक पर रहा. सप्ताह के दौरान गुरुवार को सेंसेक्स में करीब 1,600 अंकों की गिरावट आई, जो डेढ़ साल की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट थी.

कंपनियों के तिमाही परिणाम का असर

आने वाले सप्ताह का देखें तो कई ऐसे फैक्टर हैं, जो बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. सबसे बड़ा फैक्टर कंपनियों के तिमाही परिणाम हैं. सप्ताह के दौरान एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो समेत कई बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम आने वाले हैं. सप्ताह के दौरान एक मेनबोर्ड और 5 एसएमई आईपीओ भी लॉन्च हो रहे हैं.

एफपीआई ने की रिकॉर्ड बिकवाली

एफपीआई फिर से बिकवाल बने हुए हैं. पिछले सप्ताह तो एफपीआई ने रिकॉर्ड 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की. पूरे महीने के हिसाब से एफपीआई की शुद्ध बिकवाली 16,455 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा अगले सप्ताह के दौरान विदेशी बाजार की चाल, डॉलर-रुपया ट्रेंड और कच्चे तेल के भाव जैसे फैक्टर भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं.

MP CM News: जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

remembering the virtues of those

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम शहीदों का स्मरण करेंगे, तभी हमें आजादी की कीमत पता चलेगी। हजारों-लाखों के बलिदान से यह बेशकीमती आजादी मिली है। इसलिए जिन्होंने आजादी दिलाई है, हम उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें। आजादी की लड़ाई में बलिदान होने वाले अमर शहीदों का स्मरण कराते रहें, इससे हमारी युवा पीढ़ी को भी एक नई दिशा मिलेगी। हेमू कालानी ने मात्र 19 साल की उम्र में आजादी के लिये हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री आज उज्जैन में अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

सिंधी कॉलोनी स्थित पार्क में हुये कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, रूप पमनानी, सुनील नवलानी, महेश परियानी, पार्षद कैलाश प्रजापति, दिव्या बलवानी, जितेन्द्र कृपलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालानी ने अंग्रेजों से लड़ते हुए खुशी-खुशी फांसी स्वीकार की, पर अपने साथियों के नाम नहीं बताये। डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजी राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता, क्योंकि विश्व के अधिकांश देशों में उनका शासन था। ऐसे शक्तिशाली शासकों से लड़ने के लिये देश में दो उस समय विचारधारायें थीं। एक विचारधारा अहिंसा मार्ग पर चलने वाली महात्मा गांधी जी की थी, दूसरी चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की क्रांतिकारी विचारधारा थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजादी का नारा दिया था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब अमर शहीद हेमू कालानी का स्मरण कर रहे हैं। सरकार की ओर से मैं शहीद हेमू कालानी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से कहा कि शहीद हेमू कालानी के जीवन पर केन्द्रित पुस्तक का प्रकाशन करें एवं फोटो प्रदर्शनी भी लगायें।

डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की बंगाली कॉलोनी से लेकर अन्य कॉलोनी के पट्टे एवं अन्य समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। श्री रूप पमनानी ने कहा कि बीते 27 वर्षों से सिंधी समाज शहीद हेमू कालानी की जयन्ती एवं बलिदान दिवस मनाता आ रहा है। गत 16 वर्षों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में स्वयं शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलिदानी किसी एक जाति, समाज या धर्म का नहीं होता, वह देश का होता है। समाज को शहीद हेमू कालानी के बलिदान पर बेहद गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मायापति हनुमान मन्दिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर स्थित मायापति हनुमान मन्दिर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां मायापति हनुमान की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आरती में भी शामिल हुए। राजपूत आध्यात्मिक मण्डल द्वारा श्री रामचरित मानस वार्षिक पारायण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री का तिलक और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MP News: रेलवे के जूनियर इंजीनियर की मंदसौर के खोड़ाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव

junior engineer shot

 

MP News: जानकारी के अनुसार दीक्षांत पंड्या जूनियर इंजीनयर होकर रतलाम रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन (सीएनडब्‍ल्यू) विभाग में पदस्थ थे। वे कर्मचारी नेता होकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वे यूनियन की सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे।

 

रविवार सुबह किसी ने खोड़ाना के जंगल में लाल रंग की कार व उसके अंदर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। भावगढ़ थाना प्रभारी डामोर व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रतलाम सीमा के पास शव मिलने पर रतलाम की ढोढर चौकी के प्रभारी कन्हैया अवासा व रतलाम से एफएसएल अधिकारी डाॅ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त दीक्षांत पंड्या के रूप में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रतलाम में खबर तेजी से फैली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।उनके स्वजन व कई परिचित मंदसौर के लिए रवाना हुए।

कार में डैश बोर्ड व सीट के बीच पड़ा था शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर चेक किया तो उनके पेट पर बाईं ओर, कमर व हाथ में गोली लगी पाई गई। वहीं कार के अंदर चार खाली खोखे भी पड़े हुए थे। उनकी हत्या क्यों और किन लोगों ने की, उनका किससे विवाद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

MP CM News: श्री राम हम सबके आराध्य – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Ram is worshipable

 

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के अंकपात मार्ग पर श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह राहगीरी आनंदोत्सव 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ों के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, धैर्य और पुत्र धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी उत्सव मनाएँ, अपने घरों पर दिए जलाएं, मिठाइयां बांटे और आनंद के साथ प्रभु श्री राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राहगीरी आनंदोत्सव में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच, स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर, भजन मंडलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शासकीय योजनाओं के बैनर, योग काउंटर लगाए गए। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा श्री अन्न (मोटे अनाज) के प्रचार के लिए श्री अन्न से निर्मित व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया।

मुख्यमंत्री का विभिन्न मंचों पर पुष्प वर्षा तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने राहगीरी आनंदोत्सव में मंचों पर भगवान श्री राम के भजन गाए, शंख बजाया, ढोल बजाए और घोड़े की सवारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांदीपनि आश्रम पहुँचे और यहां महर्षि सांदीपनि, भगवान श्री कृष्ण, सुदामा और बलराम के दर्शन, पूजन अर्चन कर आरती भी की।

कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल, श्याम बंसल, विधायक चिंतामणि मालवीय सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण थे।

 

New Vacancy in Indian railway, भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ

Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 5696 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार 20 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

Indian railway new job notification

Indian Railway Recruitment For Scout and Guide: रेलवे में स्काउट और गाइड कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती दक्षिण रेलवे की ओर से निकाली गई है। दक्षिण रेलवे ने स्काउट और गाइड कोटा के तहत 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरसी एमएएस की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

दक्षिण रेलवे ने स्काउट गाइड कोटा के तहत 17 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया 20 जनवरी, यानी आज से शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2024 है।

राममय हुआ संतनगर 11 हजार रामभक्तों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया हनुमान चालीसा पाठ, राम धुन पर झूमे रामेश्वर शर्मा

भोपाल। अयोध्यानाथ भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर में विराजमान होने के उपलक्ष्य में पूरा मध्यप्रदेश राममय हो रहा है। अपने नवाचारों और हिन्दुत्व वादी छवि के लिए लगातार चर्चित रहने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा भी राजा राम के आगमन पर लगातार विभिन्न आयोजन करा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने संत हिरदाराम नगर स्थित हेमू कालानी स्टेडियम में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराया। इस आयोजन में 11 हजार रामभक्तों ने एक साथ उपस्थित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी सम्मलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व रामभक्तों के साथ भक्तिभाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजन से पूर्व मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व विधायक शर्मा ने शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ।

बच्चों के साथ राम धुन पर झूमे रामेश्वर शर्मा

हेमू कालानी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में इतनी भीड़ जुटी कि पूरा स्टेडियम रामभक्तों से खचाखच भरा था। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों के उत्साह में पूरा स्टेडियम झूम उठा। 11 हजार रामभक्तों का स्वर जब हनुमान चालीसा के रूप में गूँजा तो कण-कण राममय हो गया। विधायक रामेश्वर शर्मा भी राम भजनों पर बच्चों के साथ जमकर नाचते दिखे। विधायक शर्मा ने इस दौरान भजन भी गाए और राम-गाड़ी पर बैठकर आनंद लिया।

रामेश्वर शर्मा हिन्दुओं की प्रखर आवाज हैं – राजेन्द्र शुक्ल, उप-मुख्यमंत्री मप्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि – वर्षों के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है जब हम अपने रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते देख रहे हैं। इस घड़ी में ऐसा भव्य आयोजन कराकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रामभक्तों की आस्था को और प्रबल किया है। जिस तरह उत्तर प्रदेश में योगी जी और असम में हेमंत विस्वा सरमा हिन्दुओं की प्रखर आवाज हैं, उसी तरह मध्यप्रदेश में भाई रामेश्वर शर्मा हिन्दुओं की प्रखर आवाज है। उनका हर आयोजन भव्य और अनोखा होता है। इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई।

11 हजार रामभक्तों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय – मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कई जन्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं, ये शुभ घड़ी सामने आई है। इसके लिए गत पांच सौ वर्ष से कई पीढ़ियां खप गईं। आने वाली 22 जनवरी को सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा। नये दौर का नया भारत बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि हनुमान चालीसा से भक्ति और शक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को आधार बनाकर 11 हजार रामभक्तों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। हम सभी के लिए भगवान श्रीराम आराध्य हैं। अयोध्या में मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतवासी आज समृद्धशाली अतीत को याद कर रहे हैं।

सात जन्मों के पुण्योदय से राम काज कर पाए रहा हूँ। – रामेश्वर शर्मा

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – धन्य हैं वो लोग जिन्होंने रामलला के लिए तन, मन, धन और प्राण समर्पित कर दिए। जिनके बलिदानों की कीमत पर आज हमने रामलला का भव्य मंदिर पाया है। मैं स्वयं कारसेवा के लिए गया। उस समय पर भी मेरा यही विचार था कि “यदि रामलला के काम न आए तो बेकार जिंदगानी है” मेरा आज भी यही विचार है। मैं तन-मन-प्राण लगाकर भी राम काज करने को आतुर रहता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि अब कुछ घंटों के अंतराल के बाद हमारी आस्था के केन्द्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर वापस लौट रहे हैं। उनके आगमन के हर्ष में पूरा देश सराबोर है। इसी हर्ष के वशीभूत होकर हमने 11 हजार रामभक्तों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – जब 11 हजार रामभक्तों का स्वर श्री हनुमान चालीसा के रूप में गुंजायमान हुआ तो ऐसा लगा जैसे अयोध्यानाथ स्वयं प्रकट होकर पवनसुत स्तुतियों को आशीष प्रदान कर रहे हों। रामभक्ति में सब ऐसे रमे कि लग रहा था मानो स्टेडियम का कण-कण जीवंत होकर राम धुन गा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि राम जी के अभिनंदन में यह काज करके मेरा जीवन धन्य हो गया। मेरे सात जन्मों के पुण्यों के उदय से राम जी, हनुमान जी की कृपा से और रामभक्तों की आस्था से यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

संत नगर वालों ने संपत्ति छोड़ दी लेकिन धर्म नहीं छोड़ा – रामेश्वर शर्मा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत नगर वो भूमि है जिसने धर्म के लिए सर्वस्व त्याग का पाठ सिखाया है। जब 1947 में देश विभाजन हुआ और सिंधी भाईयों से धर्मपरिवर्तन की शर्त रखी तो उन्होंने संपत्ति, घर, द्वार सब छोड़ दिया लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। उनकी धर्मनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणा है। इसलिए आज इस आयोजन के लिए संत हिरदाराम नगर की पुण्यभूमि को चुना। धर्मभूमि पर राम काज कर के स्वयं को धन्य पाता हूँ।

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक को 10272 करोड़ रुपये का लाभ, एनपीए में भी आई गिरावट

ICICI Bank made profit o

 

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Third Quarter Results) के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए. निजी क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 23.5 फीसदी उछलकर 10272 करोड़ रुपये रहा है. प्राइवेट सेक्टर के बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी 13.4 फीसदी बढ़कर 18678 करोड़ रुपये हो गई है. एक साल पहले की सामान अवधि में यह आंकड़ा 16465 करोड़ रुपये रहा था.

तीसरी तिमाही में बैंक का एनपीए भी घटा

देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई ने बताया कि दिसंबर, 2023 में समाप्त हुई तिमाही में उसका लाभ 10272 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले की सामान अवधि में यह आंकड़ा 8312 करोड़ रुपये रहा था. इसके अलावा बैंक का कुल एनपीए (NPA) भी तीसरी तिमाही में घटकर 2.30 फीसदी पर आ गया. सितंबर तिमाही में बैंक का एनपीए 2.48 फीसदी था. साथ ही शुद्ध एनपीए भी तीसरी तिमाही में 0.44 फीसदी रहा, जो कि दूसरी तिमाही में 0.43 फीसदी रहा था. एक साल पहले की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए 0.55 पर था.

दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा प्रदर्शन

आईसीआईसीआई ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. विशेषज्ञों का अनुमान था कि बैंक को दिसंबर तिमाही में 10025 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ होगा. बैंक ने इस तिमाही में जबरदस्त लोन वृद्धि हासिल की है. हालांकि, बैंक का शुद्ध ब्याज लाभ (NIM) लगातार चौथी तिमाही में घटा है. बैंक का शुद्ध ब्याज लाभ 4.43 फीसदी रहा है. यह पिछली तिमाही में 4.53 फीसदी और पिछले वित्त वर्ष की सामान तिमाही में 4.65 फीसदी रहा था.

लोन और डिपॉजिट्स में भी उछाल

भारतीय बैंक पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ती मांग के चलते दोहरे अंकों में लोन ग्रोथ को हासिल कर रहा है. मगर डिपॉजिट की बढ़ती लागत के चलते उसका लाभ कम हुआ है. आईसीआईसीआई बैंक के कुल लोन सालाना आधार पर 18.8 फीसदी बढ़ गए हैं साथ ही डिपॉजिट्स में भी 18.7 फीसदी का इजाफा हुआ है. बैंक की शुद्ध ब्याज आय 13.4 फीसदी बढ़कर 186.78 अरब रुपये हो गई है. साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. रिजल्ट घोषित होने से पहले शनिवार को बैंक के शायर 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए. इस हफ्ते की शुरुआत में देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी ने भी अपने तिमाही नतीजे घोषित किए थे. उसका लाभ लगातार दूसरी तिमाही में कमजोर रहा था.

Ram Mandir: आखिर रामलला की मूर्ति का रंग क्यों है काला, इसके पीछे की वजह पढ़ें……

color of Ramlala's idol black

 

Ram Mandir: पहले ही रामलला की मूर्ति की तस्वीर सामने आ गई। वह बाल स्वरूप में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर सबसे मन में यह सवाल आया कि रामलला की मूर्ति को काले रंग या श्यामल का क्यों रखा गया।

 

आखिर काली क्यों है रामलला की मूर्ति

रामलला की मूर्ति को शिला पत्थर से बनाया गया है, जिसको कृष्ण शिला के नाम से भी जाना जाता है। यही कारण है कि रामलला की मूर्ति काले रंग की है, जिसे हम श्यामल भी कहते हैं। शिला पत्थर के अंदर कई तरह के गुण हैं।

रामलला की मूर्ति में उपयोग हुए पत्थर की खासियत

रामलला की मूर्ति को इस पत्थर ही आखिर क्यों बनाया गया। इस सवाल का जवाब इस पत्थर के गुणों में छुपा हुआ है। दरअसल, रामलला की पूजा के समय उनका दूध से अभिषेक होगा। अब इस पत्थर के गुण की वजह से दूध में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। इस दूध को पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगा। इस पत्थर का हजार साल तक कुछ भी बिगड़ता है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं आता है।

वाल्‍मीकि रामायण में श्याम वर्ण का वर्णन

वाल्मीकि जी ने अपनी रामायण में भगवान राम का जिक्र श्याम वर्ण में ही किया है। यह भी बड़ी वजह थी कि उनकी मूर्ति को श्यामल में ही बनाया गया है। रामलला का श्यामल रूप में ही पूजा जाता है।

भगवान श्रीराम की मूर्ति की चंपत राय ने दी जानकारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान श्री रामलला की मूर्ति पांच वर्ष के बालक के स्वरूप में बनाई गई है। मूर्ति की लंबाई 51 इंच की है। इस मूर्ति को काले पत्थर से बनाया गया है। इस मूर्ति में भगवान के कई अवतारों को दिखाया है।

International News: कड़कड़ाती सर्दी में व्लादिमीर पुतिन ने बर्फीले पानी में लगाई डुबकी

Vladimir Putin took a

 

International News: क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ठंडे पानी में डुबकी लगाकर एपिफेनी का त्योहार मनाया. यह त्योहार 19 जनवरी को मनाया गया था. पूरे रूस में अधिकारियों ने रूढ़िवादी विचारधाराओं को मानने वाले लोगों के लिए नहाने वाली जगहें बनाई थीं.

यहां तक ​​कि साइबेरियाई क्षेत्रों में भी जहां तापमान -22°F से नीचे गिर गया है, वहां पर भी नहाने वाले स्पॉट बनाए गए. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन ने शुक्रवार (19 जनवरी) को कहां डुबकी लगाई है. इसके पीछे की वजह सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस वक्त रूस में कड़कड़ाती सर्दी पड़ रही है और फिर भी पुतिन ने पानी में डुबकी लगाई है.

पुतिन ने निभाई रूढ़िवादी परंपरा

मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब पेसकोव से कथित तौर पर एपिफेनी डुबकी में राष्ट्रपति की भागीदारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की. प्रवक्ता ने कहा “हां, उन्होंने परंपरा के अनुसार एपिफेनी को चिह्नित करने के लिए ऐसा किया था.”

शुक्रवार (19 जनवरी) को पुतिन के पानी में डुबकी लगाने का वीडियो उपलब्ध नहीं है. हालाँकि, 2018 में, 65 वर्षीय नेता का वीडियो रूसी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था जहां उन्हें उत्तर-पश्चिमी रूस में सेलिगर झील पर बर्फ में बने एक छेद के पास जाते देखा गया था. इसके बाद वह खुद को छेद से पार करते हुए बर्फीले पानी में कूद गया.

पुतिन का इस तरह हुआ पालन-पोषण

बता दें कि व्लादिमीर पुतिन का पालन पोषण एक धर्मनिष्ठ ईसाई मां ने किया था. इसी कारण पुतिन हमेशा अपने गले में एक क्रॉस पहनते हैं. रूस आधिकारिक तौर पर धर्मनिरपेक्ष देश है. इसके बावजूद राष्ट्रपति पुतिन अधिकांश रूसियों की तरह खुद को ऑर्थोडॉक्स चर्च के अनुयायी के तौर पर मानते हैं.

रूस पश्चिमी देशों का पिछलग्गू

द इंस्टीट्यूट ऑन रिलिजन एंड डेमोक्रेसी के अध्यक्ष मार्क टोले ने वर्ल्ड मैगज़ीन में लिखा है कि रूस लंबे समय से पश्चिमी देशों का पिछलग्गू रहा है. रूस ने ऑर्थोडॉक्स चर्च के जरिए यूक्रेन में अपने प्रभाव का काफी विस्तार किया है. रूस ने तीन साल पहले यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च को स्वायत्तता दे दी थी. जिसके बाद यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च का एक हिस्सा रूसी अधिकार को मान्यता देता है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...