Sport News: सचिन तेंदुलकर से लेकर विश्वनाथन आनंद, राम मंदिर उद्घाटन के लिए इन खेल सितारों को किया गया आमंत्रित

sports stars were invited f

 

Sport News : सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद समेत कई खेल जगत की हस्तियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले भी उन लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें इस भव्य कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया गया है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची में राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं। भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और पुलेला गोपीचंद को भी राम मंदिर समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।

इन क्रिकेटर्स को मिला आमंत्रण

क्रिकेट जगत से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, रवींद्र जडेजा और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में है। इसके अलावा शतरंज के महान खिलाड़ी आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया को आमंत्रित किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोग राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी

22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, त्रिपुरा सरकार ने सरकारी ऑफिस में आधे दिन छुट्टी का एलान किया है। शेयर बाजार भी इस दिन बंद रहेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी सोमवार को देशभर में अपने दफ्तरों में अवकाश की घोषणा की है।

MP Board Exam 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में इस बार जूते, मोजे व टोपी पहनने पर रोक

ban on wearing shoes, socks and cap

 

MP Board Exam 2024: भोपाल। इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में नकल प्रकरण पर रोक और इंटरनेट मीडिया पर प्रश्नपत्रों के बहुप्रसारित होने से बचाने के लिए काफी एहतियात बरत रहा है। अगर परीक्षार्थी जूते, मोजे, टोपी या जैकेट पहनकर आता है तो उसे परीक्षा कक्ष के बाहर उतारना होगा। इस बार परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र और कक्ष के बाहर दोनों जगह जांच की जाएगी।

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षक करेंगी। केंद्र के प्रवेश द्वार पर केंद्राध्यक्षों की उपस्थिति में ही चेंकिग की जाएगी। बता दें कि 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

मोबाइल अलमारी में सील होगा

इस बार मोबाइल को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने के लिए मनाही है। यदि केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ यदि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन लेकर आए हैं तो केंद्राध्यक्ष परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र के बाक्स को खोलने के पहले ही सभी के मोबाइल फोन एकत्रित कर केंद्राध्यक्ष द्वारा अलमारी में रखकर सील कराएंगे।

सील अलमारी को परीक्षा समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही खोला जाएगा। विद्यार्थी अगर मोबाइल लाता है तो केंद्र के प्रवेश द्वार पर बनी पेटी में उसे रखना है। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल पाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था

मंडल ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एक हवादार कमरे में बिस्तर और इलेक्ट्रोल पाउडर सहित प्राथमिक उपचार के लिए उपकरण चिकित्सकों की व्यवस्था भी होगी।

इस बार 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी। – बलवंत वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, माशिमं।

MP News: नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा

Urban Development Minister

 

MP News: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इंदौर बायपास पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये फोर लेन सर्विस रोड को बनाने की योजना तैयार की जाए। उन्होंने शहर के बीआरटीएस मार्ग, जहाँ चौड़ाई अधिक है, उन्हें सकरा करने के संबंध में निर्देश भी दिये। नगरीय विकास मंत्री शुक्रवार को इंदौर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इंदौर शहर को जरूरत के अनुसार मिले पर्याप्त पानी

बैठक में इंदौर शहर में पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। नगरीय विकास मंत्री ने निर्देश दिये कि शहर को नर्मदा नदी के माध्यम से पर्याप्त पानी मिल रहा है। वितरण व्यवस्था में कमी होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नागरिकों की माँग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने फिल्टर स्टेशन बनाकर जल प्रदाय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट रोड तक एलीवेटेड रोड निर्माण के तकनीकी सर्वे और प्रभावितों के विस्थापन के लिये शीघ्र कार्य करने को कहा। मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर के मास्टर प्लान की सभी रोड निर्माण के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा

बैठक में इंदौर में खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये इंटीग्रेटेड स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बनाने के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया। नगरीय विकास मंत्री ने इस योजना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में वल्लभ नगर मार्केट का पुनर्विकास कार्य, सोलर सिटी इंदौर और जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और टेंडर आदि पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Bhopal News: प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह

Animal slaughter houses

 

भोपाल: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, माँस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किये हैं।

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय की अपील

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं।

MP CM News: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई का किया उद्घाटन

inaugurated the newly constructed

 

भोपाल : उद्योगों की प्रगति में ही मध्यप्रदेश की समृद्धि निहित है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े, अधिक से अधिक उद्योग यहां स्थापित हों। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो, हम सुशासन और सुव्यवस्थाओं को स्थापित करें, प्रदेश सरकार का यही संकल्प है। यह विचार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के तामोट में टेक्सटाईल उद्योग क्षेत्र में सागर ग्रुप की एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश विकास के मामले में नम्बर वन बने, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। समग्र व्यवस्था के सशक्त विकास में सबसे बड़ा योगदान रोजगार व्यवस्था का है। उद्योगों से समृद्धि आती है। प्रदेश के समृद्ध होने के साथ-साथ नागरिकों को रोजगार मिलता है, आर्थिक विकास होता है। देश-दुनिया में पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। यहां अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों, यह प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के ही उद्यमी यहाँ उद्योग खोलें, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी योजनाओं के बेहतर संचालन में नित नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाए जाने के लिये बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार उद्योगों को आत्मनिर्भर, लाभदायक और रोजगार पैदा करने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे एस.एम.पी.एल. इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज की पॉलिएस्टर कॉटन यार्न यूनिट की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो 3500 लोगों के लिए रोजगार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इकाई का शुभारंभ करने के बाद भ्रमण किया और इकाई में कार्यरत महिलाओं से बातचीत की।

क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि इस इकाई के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को भी लाभ होगा। रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद रमाकांत भार्गव, साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, डॉ. नवनीत मोहन कोठारी प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी), भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा, इरशाद अली आईजी होशंगाबाद कलेक्टर रायसेन अरविंद कुमार दुबे उपस्थित रहे।

सागर ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सागर ग्रुप की एस.एम.पी.एल. इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई से प्रदेश के 3000-3500 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। भविष्य में लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में जगह-जगह हुआ बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत-अभिनंदन

given a grand welcome in Bundeli

भोपाल| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर में नगर आगमन पर जन आभार यात्रा में जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।

जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद  राज बहादुर सिंह, विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

जन आभार यात्रा की झलकियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपहार में मिली तलवार का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय श्री राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

MP CM News: अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Ramraj will be created

 

Bhopal News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज संत हिरदाराम नगर में हेमू कालाणी स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टेडियम में करीब 11 हजार राम भक्त हनुमान चालीसा में शामिल हुए। आम नागरिक के साथ जन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कई जन्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं, ये शुभ घड़ी सामने आई है। इसके लिए गत पांच सौ वर्ष से कई पीढ़ियां खप गईं। आने वाली 22 जनवरी को सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा। नये दौर का नया भारत बनेगा।

अखंड भारत की दिशा में होगा कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हो गया था, फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। ईश्वर ने चाहा तो देश में फिर पंजाब-सिंध और अफगानिस्तान भी शामिल होंगे। ननकाना साहिब हमारे यहां होगा। हनुमान चालीसा से भक्ति और शक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्तों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को आधार बनाकर आज के इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। काल के प्रवाह में आरोह-अवरोह होता है। समय अनुकूल नहीं था तब आतताईयों ने गलत निगाह डाली थी। अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य के बनवाए श्री राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। वर्ष 1992 से चल रहे संघर्ष के बाद शुभ घड़ी आई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज की स्थापना के लिए कार्य हो रहा है। हम सभी के लिए भगवान श्रीराम आराध्य हैं। अयोध्या में मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतवासी आज समृद्धशाली अतीत को याद कर रहे हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा महाकाल के भक्त हैं। वे मध्यप्रदेश से पांच लाख लड्डू अय़ोध्या भेज रहे हैं। उन्होंने संत हिरदाराम नगर के निवासियों के अनुरोध पर बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया है।

शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर किया नमन

प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम पहुंचने पर अमर शहीद की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि 21 जनवरी के पूर्व दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी के योगदान का स्मरण भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे, सुशील वासवानी, राजेश हिंगोरानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोलार में 21-22 जनवरी को होगा 1 लाख दीपों का फ्री वितरण

भोपाल, अयोध्या में राम लला की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर भोपाल में भी उत्साह देखा जा रहा है। कोलार क्षेत्र में पिछले 22 साल से पूजन सामग्री का व्यवसाय अशोक निगम । कर रहे व्यवसायी अशोक निगम ने भगवान राम के प्रति श्रद्धा प्रकट करने निःशुल्क दीप वितरण की पहल की है।

अशोक कहते हैं कि मेरी ललिता नगर में अभि पूजन सामग्री की दुकान है, मैंने महसूस किया कि जब देश-दुनिया में भगवान राम को लेकर इतना उत्साह छाया है तो मैं भी इसका हिस्सा बनूं। मैंने विचार किया कि इस दिन लोग अपने घर में दीपक लगाएंगे तो मैंने 1 लाख दीपकों का इंतजाम किया है, जिनके पैकेट बनवाएं हैं। हर पैकेट में 16 दीपक, सरसो के तेल की बोतल और रूई बत्ती रखकर दे रहा हूं। 21 से 22 जनवरी तक मेरी दुकान के बाहर सुबह 8 बजे से स्टॉल लगेगा, जहां से कोई भी शहरवासी पैकेट को ले सकता है। हम 4000 पैकेट बना चुके हैं और अगले दो दिन के लिए पैकेट बनाने का काम जारी है। हर घर में दीपक जले बस यही मेरी इच्छा है इसलिए हमने निःशुल्क पहल की है।

22 जनवरी ऐतिहासिक दिन पूजन और सजवता की सभी वस्तु एक स्थान पर उपलब्ध

विशेष सूचना

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में *11 हज़ार श्रीराम भक्तों* की उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा का पाठ

20 जनवरी प्रातः 10 बजे


स्थान- हेमू कालानी स्टेडियम, दशहरा मैदान संत नगर बैरागढ़ भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

 

 

Sport News: पेरिस ओलंपिक में नहीं खेल पाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वालिफर्स में जापान ने दी मात

women's hockey team

 

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी फैंस के लिए आज बेहद बुरा दिन है. भारतीय महिला हॉकी टीम इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएगी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में हिस्सा लेने का आखिरी मौका गंवा दिया. क्वालिफर्स मुकाबले में जापान के हाथों 0-1 से मिली हार के बाद भारत ने प्वाइंट्स टेबल में 4 नंबर पर फिनिश किया. 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम नंबर 4 पर फिनिश करने में कामयाब रही थी और उसने फैंस को इस गेम के साथ दोबारा जुड़ने की नई उम्मीद दी थी. लेकिन 3 साल बाद फैंस के हाथ निराशा आई है.

2024 में खेले जाने पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम नज़र नहीं आएगी. जापान के खिलाफ खेला गए मुकाबले में नंबर तीन के लिए क्वालिफाई करने की लड़ाई थी, जिसमें टीम इंडिया असफल रही. भारत ने मुकाबला गंवाकर नंबर चार पर खत्म किया. प्लेऑप के मुकाबले में भारत की महिला टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंत में उन्हें 0-1 से हार की निराशा झेलनी पड़ी. मैच में जापान ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाया और जीत अपने खाते में डाली.

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

रांची में खेले गए मुकाबले में जापान ने 9वें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी, जब उरता काना ने पेनाल्टी कॉर्नर के ज़रिए गोल कर दिया था. इसके बाद मुकाबले का पहला क्वार्टर खत्म हुआ और भारत 0-1 से पीछे रही. लेकिन दूसरे क्वार्टर में हालात बदले और भारत की लालरेम्सैमी ने पेनाल्टी कॉर्नर जीता, लेकिन जापान की गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 से आगे रखा.

इसके बाद मुकाबले में हाफ टाइम हुआ और भारत 0-1 से पीछे ही रही. फिर तीसरे क्वार्टर के खेल में भी हालात वैसे ही रहे. जापान 1-0 की बढ़त के साथ मुकाबले में आगे रही. अब भारत के पास आखिरी 15 मिनट यानी चौथे क्वार्टर में कम से कम एक गोल करके मैच ड्रॉ करने और जापान को रोकते हुए दो गोल दागकर मुकाबला जीतने का मौका था, जिसमें वो पूरी तरह नाकाम रहे. भारत ने जापान को तो रोककर रखा, लेकिन खुद भी गोल नहीं कर सके.

Remove Whiteheads: व्हाइटहेड्स हटाने का ये है सबसे आसान तरीका, देसी नुस्खे आएंगे काम

remove whiteheads

 

Remove Whiteheads: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में स्किन केयर करना काफी मुश्किल हो जाता है। गलत खानपान और एक्सरसाइज न करने की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण और गर्मी स्किन की चमक छीन लेती है। वहीं, व्हाइटहेड्स की प्रॉब्लम से हर कोई परेशान रहता है। फेस पर ऑयल और गंदगी जमा होने के कारण यह एक बिल्डअप का रूप ले लेती है, जिससे चेहरे पर व्हाइटहेड्स दिखने लगते हैं। यह हमारे चेहरे की सुंदरता कम करते हैं। इसके कारण कील-मुंहासे होते हैं। आज हम आपको व्हाइटहेड्स हटाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

मुल्तानी मिट्टी करें इस्तेमाल

व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाकर आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये चेहरे पर जमा ऑयल दूर कर देती है। साथ ही डेड सेल्स को हटाकर, ग्लो लाने में भी मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी को आप हल्के हाथों से स्क्रब करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद चेहरा सूख जाने पर धो लें।

ऑयल मसाज करें

ऑयल मसाज व्हाइटहेड्स हटाने के लिए काफी फायदेमंद है। ऑयल मसाज से ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और पोर्स के भीतर की गंदगी दूर होती है। आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए बादाम या नारियल का तेल फायदेमंद होता है। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए स्क्वालेन ऑयल अच्छा ऑप्शन है। यह आपके ओपन पोर्स को ब्लॉक नहीं करता।

दही का इस्तेमाल करें

चेहरे पर मौजूद तेल और गंदगी को निकालने के लिए दही का इस्तेमाल करना चाहिए। पुराने समय से ही दही का इस्तेमाल चेहरे की सुंदरता के लिए किया जा रहा है। ये चेहरे पर जमे व्हाइटहेड्स को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच चावल के आटे में दो चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। जब ये सूख जाए, तो हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करते हुए ठंडे पानी से इसे धो लें।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...