Bhopal News: सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें- राज्य मंत्री कृष्णा गौर

sure to provide benefits

 

Bhopal News: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित नही रहे। विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है। राज्य मंत्री कृष्णा गौर शिव नगर (वार्ड-73) में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुईं‍।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग और विशेषकर गरीबों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। महिलाओं के हित में भी अनेक योजनाएँ संचालित हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने केन्द्र और राज्य सरकार की अनेक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। क्षेत्र में विकास कार्यों को करने में कमी नहीं रहेगी।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न योजनाओं के लाभ दिलाने के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया है। आधार सहायता केन्द्र, आधार कार्ड अपडेशन के लिये उपलब्ध है। साथ ही आयुष्मान योजना के कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि निर्माण योजना की हितग्राही सविता कुशवाह सहित अन्य हितग्राहियों ने उन्हें योजना में मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की चर्चा की। हितग्राही ने बताया कि वह अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं। हितग्राहियों ने योजनाओं और सरकार की सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय पार्षद राजू राठौर ने स्वागत उद्बोधन दिया। पार्षद शकुर सिंह लोधी, पूर्व पार्षद श्री गणेश राम नागर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Ram Mandir Inauguration: रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की रहेगी छुट्टी, मोदी सरकार का फैसला

will be half-day holiday in government

 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार (18 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

सरकार ने अपने आदेश में कहा, ”अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी. कर्मचारियों उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.”

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राम, सीता और रामायण का महात्मय समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे हैं. ये हर किसी को जोड़ते हैं.

कौन-कौन से राज्य छुट्टी का ऐलान कर चुके हैं?
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है.

अनुष्ठान जारी

राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं. इससे पहले बुधवार (17 जनवरी) को कलश पूजन का आयोजन किया गया. रामलला की मूर्ति को राम मंदिर के गर्भ गृह में गुरुवार को लाया गया. मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई.

ये अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे. बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे.

CM Mohan Yadav In Bihar: मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज बिहार में होगा अभिनंदन

Yadav will be felicitated in Biha

 

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव गुरुवार को बिहार प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बिहार भाजपा कार्यालय में वर्तमान और पूर्व सांसदों व विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

इसके पहले श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार, गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।

डा.यादव के बिहार दौरे को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वह सवा बारह बजे पटना विमानतल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

यहां से सीधे श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार, गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। वह बुद्ध मार्ग स्थित इस्कान मंदिर में पूजन एवं दर्शन करके पांच बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार, बंटा अटूट लंगर

Bhopal-news-today

भोपाल। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को शहर के गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही गुरुद्वारा साहब में परिवार के साथ लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा में सेवा की और गुरु के अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारों को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
इस मौके पर हमीदिया रोड और पिपलानी गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर भी हुआ, जहां लगभग 10 हजार श्रद्धालु लंगर चखा। गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व के चलते गुरुद्वारों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई थी।

-अखंड पाठ का आयोजन
हमीदिया रोड गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बुधवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में माथा टेकेकर और सुख, समृद्धि खुशहाली के लिए अरदास की, वहीं रागी जत्था कथा, कीर्तन और गुरु की जीवनी का बखान कर संगत को निहाल किया। अखंड पाठ का समापन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के परमवीर सिंह वजीर ने बताया कि यहां सुबह से दोपहर तक और शाम से रात्रि तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। 7 हजार लोग लंगर चखा।

-पिपलानी गुरुद्वारे में भी कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पिपलानी में भी गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां दो दिवसीय विशेष गुरमति कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इसके तहत बुधवार को भी शाम से रात्रि तक विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया, कथा वाचकों ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।
गुरुद्वारा के महासचिव कुलजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा सांझ के तहत जरूरतमंदों को किताबों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही सेवा सदन और लायंस क्लब की मदद से यहां नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया।

श्री हिन्दू उत्सव समिति मनाएंगी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

Bhopal-news-today

भोपाल(नप्र)। श्री हिन्दू उत्सव समिति 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाएंगी। समिति के महामंत्री सुबोध जैन ने बताया 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में समिति द्वारा भोपाल के सबसे पुराने प्राचीन श्रीराम मंदिर इतवारा परिसर में पंडित सत्यम तिवारी के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक श्री सियाराम चरित्र मानस मंडल बैरागढ़ द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद मंदिर स्थित प्रांगण में भंडारा होगा। रात्रि 8:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 1100 दीप प्रज्वलित कर महाआरती व रंगारंग आतिशबाजी होगी।

तपोभूमि के नौ हवन कुंडों में अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रज्वलित

Bhopal-news-today

अश्वमेध यज्ञ की तपस्या राम मंदिर की सौगात मिली

 

भोपाल। मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में 26 वे श्री विराट हरि हरात्मक शक्ति महायज्ञ के नौ हवन कुंडों में बुधवार को प्रातः काल से ही मुख्य यज्ञाचार्य बनारस से आए पंडित युगल किशोर शास्त्री ने अपने 21 आचार्य के साथ पंचांग पूजन मंडप प्रवेश कर अरणी मंथन द्वारा अग्नि देव का आवाहन कर अग्नि प्रज्वलित की मुख्य यज्ञाचरि के साथ यहां 36 करोड़ देवी देवताओं को 26वे वर्ष में यज्ञशाला में आवाहन कर हजारों हजार भक्तगण नर नारियों की तपस्या का फल है की परिक्रमा स्थल आज स्वयं तपोभूमि बन गई है। वहीं दूसरी ओर महायज्ञ में रात्रि सात बजे राष्ट्रीय शीतल संत वृंदावन धाम के रामदास जी महाराज द्वारा दिव्या श्री राम कथा का संगीतमय भक्तगण नर नारियों को अमृत वचनों में राम की लीलाओं का रसपान कराते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों का सपना जो राम मंदिर में रामलाल वर्षों से टेंट आदि बंधनों से मुक्त होकर अयोध्या के दिव्या मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है। हम सब भक्तगण नर-नारी सौभाग्यशाली है कि शक्तिपीठ में पिछले वर्ष 25 सालों के पूर्ण होने पर अश्वमेध महायज्ञ हमारी भक्ति का प्रताप है कि 26 वर्ष में शक्तिपीठ मंदिर के भक्तगण नर नारियों को दिव्या राम प्रभु के मंदिर का निर्माण हम अपनी आंखों के सामने देख रहे हैं। रात 10 बजे तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीलाओं का गुणगान कर राम की भक्ति का रसपान कराया।

इस अवसर पर पप्पू राय, फूलचंद गुप्ता, पार्षद नितिन पाठक, बीके पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अखिल भारतीय 24वां बौद्ध युवक-युवती विवाह परिचय सम्मेलन 21 को

Bhopal-news-today

भोपाल(नप्र)। दि बुद्धिस्ट समाज विकास समिति मप्र की ओर से 21 जनवरी को नार्मदिय भवन बाल भवन के पास तुलसी नगर में सुबह 10 बजे अखिल भारतीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन रखा गया है। इसमें देश भर से डाक्टर, इंजीनियर, आइआइटी, आइआइएम, शिक्षा प्राप्त शासकीय निजी नौकरी में कार्यरत् बौद्ध युवक-युवती भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में विधवा-विधुर व तलाकशुदा महिला-पुरूष भी भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं। संस्था के प्रदेश महासचिव सिद्धार्थ पाटिल ने हुए बताया कि इच्छुक जोड़े व दोनों पक्षकारों की सहमति से सामूहिक विवाह का भी कार्यक्रम संस्था की ओर से निश्शुल्क शाम पांच बजे कराया जाएगा। सम्मेलन स्थल पर युवक-युवतियों का पंजीयन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की स्मारिका का प्रकाशन भी होगा।

अयोध्या के भंडारे में सेवा करने जाएंगे मंडल सदस्य

Bhopal-news-today

 

भोपाल। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। अमरनाथ की तरह मंडल के सहयोगियों के तीन भंडारे अयोध्या के मंदिर परिसर में लगेंगे। एक भंडारा 20 जनवरी से और दो भंडारे 26 जनवरी से प्रारंभ होंगे, जो लगभग एक माह तक चलेंगे। श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने ठहरने की व्यवस्था निश्शुल्क रहेगी। मंडल के सदस्य अलग-अलग तारीख में अयोध्या जाकर भंडारों में सहयोग एवं सेवा करेंगे।

डमरू टीम आज अयोध्या होगी रवाना, प्रस्थान रैली आज, जगह जगह होगा स्वागत

Bhopal-news-today

 

–
भोपाल। शहर के बाबा श्री बटेश्वर कीर्तन समिति के 111 सदस्यों की टीम गुरुवार को अयोध्या के लिए रवाना होगी। इससे पहले उनकी प्रस्थान रैली निकाली जाएगी। टीम को फूल माला पहनाकर, श्रीफल देकर रवाना किया जाएगा। भवानी मंदिर सोमवारा से रैली के रूप में अयोध्या धाम में अपनी प्रस्तुति देने जा रह है। समिति के सचिव प्रमोद नेमा ने बताया कि शाम छह बजे भवानी मंदिर सोमवारा में कर्फ्यू वाली माता का पूजन कर अयोध्या धाम जा रहे सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। फिर रैली के रुप में अयोध्या प्रस्थान करेगी। इन सदस्यों को आशीर्वाद देने के लिए करूणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज एवं शहर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

-रैली सोमवारा से प्रारंभ
समिति के अध्यक्ष अर्जुन सोनी ने बताया अयोध्या प्रस्थान रैली सोमवारा से प्रारंभ होकर सिंधी मार्केट ,जनकपुरी, जुमेरातीगेट ,लोहा बाजार, चौक बाजार, सावरकर चौक लखेरापुरा से सोमवारा में संपन्न होगी। यहां से दो बसों के द्वारा टीम अयोध्या के लिए जाएगी।

-111 युवकों की टीम
समिति के अध्यक्ष अर्जुन सोनी ने बताया कि 111 युवकों की टीम में झांझ, मंजीरे, नगाड़ा ,ढोल ,डमरू, घुंघरू बजाने में पारंगत सदस्य शामिल हैं भगवान राम का पुष्पक विमान भी अयोध्या धाम पहुंच चुका है जो इसौ कीर्तन मंडल के साथ होगा।

पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के जन्म की मनाई गई खुशियां

Bhopal-news-today

शहर के भानपुर जैन मंदिर में मना पंचकल्याणक महोत्सव

भोपाल। शहर के शिवनगर भानपुर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के जन्म की खुशियां मनाई गईं। जन्म कल्याणक की विशेष पूजा अर्चना हुई। मुनि संस्कार, सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में पारस धाम भानपुर में अनुष्ठान हो रहा है। भगवान के जन्म की क्रिया गईं। प्रमुख पात्रों के साथ संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया। चारों और खुशियां छाईं। दिव्या घोष के साथ सभी भक्ति नृत्य कर रहे थे। ब्रह्मचारी सुमत भैया शोभित भइया के निर्देशन में जन्म कल्याण की पूजा के साथ विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। गाजे-बाजे के साथ जन्म अभिषेक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रतीकात्मक सफेद हाथी पर सौधर्मेंद्र इंद्राणी बालक आदि कुमार को लेकर बैठे थे। मंगल गीतों के साथ सभी भक्त नृत्य कर रहे थे। पांडूकशीला पर बालक आदि कुमार को विराजमान कर 1008 कलश से अभिषेक किया गया। मुनि संस्कार सागर महाराज ने कहा भगवान का जब जन्म होता है मनुष्य देव तो क्या प्रकृति भी हर्षित हो जाती है मूक पशु पक्षी भी खुशी के मारे झूमने लगते हैं भगवान के जन्म की खुशियां मनाना सौभाग्य से प्राप्त होता है। जीवन की सार्थकता स्वयं के अंदर पवित्र विचारों और उच्च आचरण को आत्मसात कर सभी के कल्याण की भावना है। इस अवसर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...