जूनियर डॉक्टर जा सकते थे हड़ताल पर , डॉ. अरुणा कुमार की GMC में वापसी का आदेश निरस्त
Bhopal News: जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस के बाद हटाई गईं डॉ. अरुणा कुमार की विभाग में वापसी हो गई है। उन्हें 5 अगस्त को हटाया गया है। उन्हें दोबारा से विभाग में प्रोफेसर बनाया जा रहा है। जिसके बाद जूनियर डॉक्टर्स में गुस्सा है। जूनियर डॉक्टर की माने तो वह जल्द दोबारा हड़ताल पर जाएंगे। बता दें कि अरुणा कुमार को इस मामले में 5 अगस्त 2023 को हटाया गया था। वहीं जूनियर डॉक्टर्स इस मामले में विरोध के रूप में गुरुवार देर रात हड़ताल कर सकते हैं।
जूनियर डॉक्टर जा सकते थे हड़ताल पर
जूनियर डॉक्टर प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया था कि हमने डीन के अलावा अन्य हायर अथॉरिटी को हमने पत्र लिखा है। हमने उन्हें गुरूवार रात 8 तक का समय दिया है, अगर उनकी दोबारा ज्वाइनिंग निरस्त नहीं की गई तो हम पहले की तरह हड़ताल पर जाएंगे। बता दें कि 31 जुलाई को गांधी मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती (27) ने खुदकुशी कर ली थी। वे 14 हफ्ते की गर्भवती थीं।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लिया एक्शन
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डॉ. श्रीमती अरुणा कुमार, प्राध्यापक, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की सेवाओं के संबंध में जारी आदेश को निरस्त करने के दिए निर्देश।
संवेदनशील विषय एवं लंबित जाँच संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही।
राज्य शासन द्वारा पूर्व आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी। डॉ. अरूणा कुमार, प्राध्यापक, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग का संलग्नीकरण संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा में यथावत रहेगा।
Ladali bahana yojana: 10 जनवरी लाड़ली बहनों के खातों में आएगी मासिक आर्थिक सहायता राशि
Bhopal, आयुक्त महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश डॉ राम राव भोंसले ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत माह जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण के सम्बंध में सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास को निर्देश जारी किया है।
नहर का पानी रहवासी परिसर में घुसा, जल संसाधन विभाग के एसडीओ पीड़ितों के नहीं उठाते फोन
भोपाल, कोलार क्षेत्र में सिक्स लेन रोड निर्माण कार्य में देरी और प्रशासनिक त्रुटियों, विभागो के आपसी ताल मेल के अभाव के कारण क्षेत्र की जनता भारी परेशान हो रही है जानकारी मिली है की विगत कई दिनों से जानकी अपार्टमेंट और डी मार्ट के बीच से निकलने वाली जल संसाधन विभाग की नहर का पानी जानकी अपार्टमेंट के अंदर तक घुस रहा है। वही पानी नगर निगम के जोन ऑफिस, तहसील कार्यालय मार्ग में भी भर जाता है।
जानकी अपार्टमेंट रहवासी समिति के अध्यक्ष महेश देवनानी ने बताया नहर का पानी जानकी अपार्टमेंट में घुसने पर जल संसाधन विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया मगर आज दिनांक तक नहर का पानी अपार्टमेंट में भरने की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
अपार्टमेंट के रहवासी भी अपने-अपने स्तर से सरकारी अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।
राजनीतिक पार्टी की महिला विंग से जुड़ी रहवासी ने बताया जल संसाधन विभाग के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर समस्या को हल करने की जगह जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
अपार्टमेंट के नजदीक ही फुटकर व्यापार कर रहे व्यापारी ने बताया होटल प्राइड के सामने बनी पुलिया के कारण पानी के बहाव में बाधा आ रही है।
एसडीओ जल संसाधन विभाग ने जानकी अपार्टमेंट रहवासियों द्वारा एवं संवाददाताओं द्वारा कॉल लगाये जाने पर कॉल नहीं रिसीव किया।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है नहर पर बन रही सिक्स लेन सड़क की पुलिया से जल निकासी की व्यवस्था जल्द ठीक करा दी जाएगी।
पार्षद बबिता डोंगरे का कहना है समस्या की जानकारी मिली है जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
Dipika Chikhlia: रामायण की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी से की अपील, कहा- ‘रामजी को सीताजी के साथ अयोध्या में विराजमान करें’
Dipika Chikhlia: रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया फेमस हो गई थीं. दीपिका ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बना ली थी. आज भी लोग उन्हें माता सीता की तरह ही पूजते हैं. दीपिका चिखलिया को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए इनवाइट किया गया है. इनवाइट से दीपिका बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि उनके लिए ये काफी इमोशनल होने वाला है. जहां दीपिका निमंत्रण से इतना खुश हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक बात का दुख जताया है. साथ ही पीएम से एक अपील भी की है.
दीपिका चिखलिया ने आजतक से खास बातचीत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में बातचीत की. दीपिका चिखलिया ने बताया कि वह इस वजह से थोड़ी सी उदास हैं क्योंकि रामजी के साथ सीता जी की मूर्ति नहीं लगाई जा रही हैं. दीपिका ने कहा-मुझे हमेशा से लगा कि रामजी और सीताजी की बराबर की मूर्ति होगी अयोध्या में लेकिन अफसोस सीताजी की मूर्ति नहीं है.
पीएम मोदी से की अपील
दीपिका ने आगे कहा- मैं पीएम मोदी से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि आप रामजी को सीताजी के साथ अयोध्या में विराजमान करें. कहीं ना कहीं कोई तो कोना होगा जहां रामजी और सीताजी को आप विराजमान कर सकते हैं. दीपिका ने आगे कहा- मैं पीएम से रिक्वेस्ट करती हूं कि रामजी को अकेले मत रखिएगा. मैं मानती हूं अयोध्या में बाल स्वरुप है. मैं देखकर भी आईं हूं.
अरुण गोविल भी होंगे शामिल
बता दें दीपिका चिखलिया के साथ रामायण में राम का किरदार निभाकर फेमस हुए अरुण गोविल को भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है. अरुण गोविल को भी लोग भगवान की तरह पूजते थे.
Maa Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी से जुड़े इस स्तोत्र का पाठ, नहीं होगी धन की कमी
Maa Lakshmi Puja: सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से देवी मां मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इसके अलावा आय और भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु दोषों से भी मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त शुक्रवार के दिन पूजा के साथ-साथ महालक्ष्मी का पाठ करता है, वह अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और उसे कभी धन की कमी नहीं होती है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई सारे उपाय और विधि बताई गई हैं। शुक्रवार के दिन आपको शुभ फल के लिए महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।
महालक्ष्मी स्तोत्र
नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।
सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।
योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।
महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।
परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।
जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।
महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।
सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।
एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।
द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।
त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।
महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
Bhopal News: राजाभोज एयरपोर्ट दिसंबर में सवा लाख यात्रियों वाले क्लब में शामिल, टूटा 2019 का रिकॉर्ड
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में अब फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट (Rajabhoj Airport) अब सवा लाख मासिक यात्री वाले क्लब में शामिल हो गया है. दिसंबर महीने में 1 लाख 39 हजार 835 तक यात्रियों की संख्या पहुंची है, यह आठ महीने में सबसे ज्यादा है.
एयरपोर्ट अथॉरिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने में कुल 1 लाख 39 हजार 835 यात्रियों ने राजाभोज एयरपोर्ट से आवागमन किया. अलग-अलग शहरों की उड़ानों से 68 हजार 865 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि 70 हजार 970 यात्री भोपाल से रवाना हुए. इस बीच 1 हजार 208 उड़ानों के फेरे लगे.
साल 2019 का टूटा रिकॉर्ड
इससे पहले साल 2019 के अक्टूबर महीने में राजाभोज एयरपोर्ट सवा लाख मासिक वाले क्लब में शामिल हुआ था. उस समय यात्रियों की संख्या 1 लाख 29 हजार थी, जबकि 2023 के दिसंबर महीने ने यह रिकार्ड तोड़ दिया है. 2023 के दिसंबर महीने में 1 लाख 39 हजार 835 यात्रियों का राजाभोज एयरपोर्ट से आना जाना हुआ.
जानें आठ महीने के आंकड़े
राजाभोज एयरपोर्ट से बीते आठ महीने के यात्रियों के आंकड़े पर गौर करें तो मई महीने में यात्रियों की संख्या में 1 लाख 14 हजार 322 थी. जबकि जून में 1 लाख 17 हजार 73, जुलाई में 1 लाख 9 हजार 211, अगस्त में 1 लाख 12 हजार 814, सितम्बर में 1 लाख 8 हजार 846, अक्टूबर में 1 लाख 17 हजार 494, नवम्बर में 1 लाख 23 हजार 730 और दिसंबर महीने में 1 लाख 39 हजार 835 यात्रियों की संख्या रही.
सुविधाओं का असर
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार राजाभोज एयरपोर्ट पर सुविधाओं में विस्तार किया गया है. यही कारण है कि अब राजाभोज एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. दिसंबर महीने में राजाभोज एयरपोर्ट सवा लाख यात्रियों वाले क्लब में शामिल हो गया है.
Stock Market Closing: शेयर बाजार में लौटी रौनक, शानदार तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी
Stock Market Closing: दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में फिर से रौनक लौट आई है. निवेशकों की तरफ से बैंकिंग, एनर्जी, एफएमसीजी और मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है. निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 800 अंकों के उछाल के साथ रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 491 अंकों के उछाल के साथ 71,847 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141 अंकों के उछाल के साथ 21,658 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टर का हाल
आज के ट्रेड में किसी भी सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट नहीं रही. बैंकिंग, एफएमसीजी, एनर्जी, मीडिया आईटी, ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्ससेक्टर के स्टॉक्स शानदार तेजी के साथ बंद हुए. सबसे बड़ी तेजी रियल स्टॉक्स में देखने को मिली है. रियल स्टॉक्स का इंडेक्स निफ्टी रिएल्टी 6.72 फीसदी के उछाल के साथ अपने लाइफटाइम हाई पर क्लोज हुआ है. निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स और स्मॉल इंडेक्स में भी रिकॉर्ड तेजी रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 तेजी के साथ और 12 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 29 शेयर तेजी के साथ और 21 गिरावट के साथ क्लोज हुए.
इंडेक्स का नाम बंद होने का स्तर उच्च स्तर निम्न स्तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 71,847.57 71,954.79 71,546.60 0.69%
BSE SmallCap 43,553.03 43,578.92 43,307.82 1.04%
India VIX 13.33 14.21 13.21 -5.44%
NIFTY Midcap 100 47,309.70 47,345.25 46,728.20 1.68%
NIFTY Smallcap 100 15,339.20 15,367.95 15,263.45 0.99%
NIfty smallcap 50 7,231.15 7,256.15 7,199.20 1.01%
Nifty 100 21,934.40 21,961.40 21,830.90 0.75%
Nifty 200 11,850.60 11,863.65 11,782.50 0.89%
Nifty 50 21,658.60 21,685.65 21,564.55 0.66%
रिकॉर्ड हाई पर मार्केट कैप
भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. बीएसई डेटा के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों का स्टॉक्स 368.43 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 365.10 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था. यानि आज के ट्रेड में मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3.33 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
चढ़ने – गिरने वाले शेयर
आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस 4.30 फीसदी, एनटीपीसी 3.51 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.90 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.45 फीसदी, पावर ग्रिड 1.94 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि एचसीएल टेक 1.29 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.96 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88 फीसदी, विप्रो 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
Transfer In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर और नरसिंहपुर के कलेक्टर बदले
Transfer in Madhya Pradesh: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने दो जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है। दीपक सक्सेना को जबलपुर और शीतला पटले को नरसिंहपुर की नई कलेक्टर बनाया गया है।
पहले था यह प्रभार
दीपक सक्सेना इससे पहले संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के साथ मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम के संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहेंगे।
जबलपुर में हुई थी कैबिनेट बैठक
जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कल ही जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। इसके साथ ही मोहन यादव कैबिनेट की बैठक भी जबलपुर में ही कल आयोजित की गई थी।
उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर कलेक्टर बनाई गई शीतला पटले इससे पहले उप सचिव थीं। वे परियोजना संचालक के साथ ही मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट व कौशल विकास संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं।














