Ira Khan Wedding: मुंबई और उदयपुर में होगी आयरा खान की ग्रैंड वेडिंग, हर फंक्शन होगा शानदार

Ira Khan's grand wedding

 

Ira Khan Wedding: बॉलीवुड के शानदार एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आयरा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ नया सफर शुरू करने वाली हैं। कपल की शादी की तारीख को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 3 जनवरी को शादी करेंगे। वहीं, अब आमिर खान के बड़े भाई फैसल खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी भतीजी की शादी कब और कहां होने जा रही है। इस समय आमिर के परिवार में काफी खुशनुमा माहौल है।

3 जनवरी को करेंगे कोर्ट मैरिज

फैसल खान भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वे अपनी भतीजी की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोमवार को उन्होंने पैपराजी के साथ बातचीत में बताया कि आयरा खान की शादी के फंक्शन्स कल यानी 3 जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं। इसके बाद उदयपुर में भी फंक्शन होंगे। 13 जनवरी को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ग्रैंड फंक्शन आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल 3 जनवरी को कपल कोर्ट मैरिज करेगा। इसके बाद दोनों उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। दरअसल, आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी के फंक्शन तीन दिन यानी 8 से 10 जनवरी तक चलेंगे।

बाॅलीवुड सेलेब्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन

बेटी आयरा की शादी के बाद आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का प्लान किया है। 13 जनवरी 2024 को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होना, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। बता दें कि बीते महीने आयरा और नुपुर की केलवन सेरेमनी हुई थी। नुपुर एक महाराष्ट्रीयन हैं। महाराष्ट्रीयन शादी में केलवन सेरेमनी काफी खास फंक्शन माना जाता है। यह शादी से कुछ महीनों पहले किया जाता है।

Airport Food: 600 रुपये के डोसा के बाद अब 500 रुपये के राजमा चावल

now Rajma rice of Rs 500

 

Airport Food: एयरपोर्ट और विमान के अंदर विभिन्न सुविधाओं के शुल्क को लेकर लगातार बहस छिड़ी रहती है. लोग खाने-पीने की साधारण वस्तुओं के असाधारण रेट का मुद्दा बार-बार उठाते रहते हैं. इसे लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार रोचक चर्चाएं होती रहती हैं. हाल ही में एक व्यक्ति ने मुंबई एयरपोर्ट पर 600 रुपये का डोसा खाकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. इस बार नागपुर के एक व्यक्ति ने 500 रुपये के राजमा चावल को निशाने पर लिया और इसे दिनदहाड़े डकैती का नाम दे दिया.

एयरपोर्ट पर दिनदहाड़े होने वाली डकैती का दिया दर्जा

दरअसल नागपुर के संजय अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर भारतीय एयरपोर्ट्स पर खाने-पीने की चीजों के महंगे दामों का मुद्दा उठाया. उन्होंने शनिवार को लिखा कि राजमा चावल और कोक का कॉम्बो 500 रुपये में मिल रहा है. मुझे आज तक समझ नहीं आया कि एयरपोर्ट पर हमारी जेब इस तरह से क्यों काटी जाती है. क्या यह दिनदहाड़े डकैती नहीं है. यदि कोई हवाई यात्रा कर रहा है तो उसे लूटा नहीं जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर उसके समर्थन और विरोध में होने लगे ट्वीट

इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन और विरोध में ट्वीट होने लगे. लोगों ने इन महंगी कीमतों का ठीकरा एयरपोर्ट के ऊंचे रेंट पर फोड़ दिया. इसीलिए फूड बिल में ढेर सारे छुपे हुए चार्ज जुड़े रहते हैं. एक व्यक्ति ने लिखा कि मैं एक एयरपोर्ट रिटेलिंग कंपनी का हिस्सा रहा हूं. डेवलपर को मिनिमम गारंटी या रेवेन्यू का 26 फीसदी हिस्सा चाहिए होता है. इसलिए आप एयरपोर्ट पर मैन्यूफैक्चर, डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर, रिटेलर, एयरपोर्ट डेवलपर और टैक्स को मिलाकर भुगतान करते हैं.

घर से खाना पैक कर के लाना चाहिए

एक यूजर ने लिख दिया कि महंगे चार्ज से बचने के लिए इस शख्स को अपना खाना घर से पैक करके लाना चाहिए. किसी ने लिखा कि एयरपोर्ट बनाने में बहुत खर्च होता है. एयरपोर्ट पर जगह लेने में बहुत किराया जाता है. कर्मचारियों की वेतन के अलावा सुरक्षा का खर्च भी होता है. इसलिए यहां खाने-पीने की कीमत ज्यादा होती है. यह अंतर ठीक वैसा ही है जैसे 5 स्टार होटल और सड़क किनारे की दुकान में कॉफी पीना.

250 रुपये की चाय और महंगी शराब का मुद्दा भी उछला

किसी यूजर ने 250 रुपये की चाय और किसी ने शराब की महंगी कीमतों का मुद्दा उठाया. पिछले ही हफ्ते एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर 600 रुपये के मसाला डोसा और छाछ कॉम्बो का मसला उठाया था.

Health Tips: वायरल इंफेक्शन के कारण होता है हेपेटाइटिस, ये हैं इस बीमारी के लक्षण

Hepatitis is caused due to viral

 

Health Tips: हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी, जो वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। इस बीमारी में लिवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस में पांच प्रकार के वायरस होते है। इसमें हेपेटाइटिस एबीसीडी और ई इन पांचों वायरस को गंभीरता से लेना चाहिए।

आसपास साफ-सफाई और हाइजिन प्रोटोकाल का पालन करके इस बीमारी को कमतर किया जा सकता है। साथ ही जन्म के बाद बच्चों को हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए। क्योंकि हेपेटाइटिस महामारी जैसी बनती जा रही है और हर साल इसकी वजह से होने वाली मृत्यु के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।

इस बीमारी से बचाना है तो बच्चे को वैक्सीन दें

हेपेटाइटिस का टाइप बी और सी लाखों लोगों में क्रोनिक बीमारी का कारण बन रहे हैं, क्योंकि इनके कारण लिवर में सिरोसिस और कैंसर होते हैं। हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता पैदा करने और जन्म के बाद बच्चे को वैक्सीन देकर उसे हेपेटाइटिस से बचाया जा सकता है। हेपेटाइटिस सी, एचसीवी के कारण होता है और जैसे प्रदूषित खाना, प्रदूषित पानी के कारण भी होता है।

ये हैं बीमारी के लक्षण

हेपेटाइटिस के लक्षण पीलिया, बहुत अधिक थकान, पेट में दर्द, सूजन, खुजली, भूख न लगना, अचानक से वजन कम होना आदि है। हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण को रोकने के लिए सभी शासकीय संस्थाओं में डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Rajasthan Tour: केवल 39 हजार रुपये में करें शाही राजस्थान की सैर, फ्री में रहने-खाने के साथ मिल रहीं कई सुविधाएं

Rs 39 thousand, many facilities are

 

IRCTC Rajasthan Tour Package: राजस्थान राजा-महाराजा का राज्य माना जाता है, जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने को जाते हैं. सर्दियों का सीजन राजस्थान के लिए बेस्ट माना जाता है. ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.

इस टूर पैकेज का नाम है Golden Sands of Rajasthan ex Hyderabad. इस पैकेज की शुरुआत 31 जनवरी, 2024 को होगी. यह 7 दिन और 6 रात का पैकेज है.

राजस्थान के इस फ्लाइट पैकेज में आपको हैदराबाद से उदयपुर और फिर जोधपुर तक हैदराबाद जाने और आने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी.

इस पैकेज में आपको बेहद खूबसूरत शहर उदयपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, जोधपुर और हैदराबाद की सैर करने का मौका मिल रहा है.

पैकेज में आपको ऑक्यूपेंसी के हिसाब से शुल्क देना होगा. सिंगल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 53,900 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी में 41,250 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 39,300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देना होगा.

इस पैकेज में आपको अलग-अलग जगहों पर ठहरने के लिए 3 स्टार होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही मील में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिल रही है. लेकिन, लंच केवल एक दिन ही मिल रहा है

MP High Court: सरकार को ड्राइवरों की हड़ताल खत्‍म करवाने के निर्देश, आवश्‍यक वस्‍तुओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए

Instructions to the government to

 

MP High Court: मप्र हाई कोर्ट में ड्राइवरों की हड़ताल के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने सरकार को आदेश दिया कि हड़ताल खत्‍म करने के लिए आज ही कार्रवाई करें। हड़ताल को असंवैधानिक बताया गया है। सरकार की ओर से कहा गया कि आज ही इस मामले में ठोस निर्णय लिया जाएगा, आवश्‍यक वस्‍तुओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाएगी। यह भी कहा गया कि हड़ताली एसोसिएशन पर कार्रवाई की जाए। मप्र हाईकोर्ट में हड़ताल को लेकर दो याच‍िकाओं पर सुनवाई हुई।

 

पेट्रोल-डीजल आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ के निर्देश पर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत आते हैं। अतः आमजन को हो रही दिक्कत को सरकार गम्भीरता से ले रही है। शीघ्र ही उपलब्धता सुनिश्चित कराने ठोस कदम उठाए जाएंगे। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता पंकज दुबे व रितिका गुप्ता ने पक्ष रखा। नागरिक उपभोक्ता मंच की ओर से डा. पीजी नाजपांडे मौजूद रहे।

केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए

 

नए कानून के तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा। पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपित ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था। इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रवि‍धान था।

Union Budget 2024: लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार सैलरीड – पेंशनधारकों को दे सकती है सौगात

Before Lok Sabha elections, Mod

 

Union Budget 2024: तीन महीने बाद होने वाले के लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले मोदी सरकार संसद में पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट (Interim Budget) में सैलरीड (Salaried) से लेकर पेंशनधारकों (Pensioners) को महंगाई से राहत देने के लिए टैक्स छूट के मोर्चे पर बड़ी सौगात दे सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharamann) एक फरवरी, 2023 को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction) की लिमिट को मौजूदा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर सकती हैं.

दोनों ही टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा!

स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी इसलिए भी किया जा सकता है क्योंकि इसका फायदा दोनों ही पुराने या नए इनकम टैक्स रिजीम का विकल्प चुनने वाले टैक्सपेयर्स को मिल सके. एक फरवरी 2023 को पेश किए बजट में वित्त मंत्री ने नए टैक्स रिजीम का विकल्प चुनने वाले सैलरीड और पेंशनधारकों को भी स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ देने की घोषणा की थी. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पेश किए गए बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन को लागू किया गया था. इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 तक टैक्सपेयर्स ट्रांसपोर्ट अकाउंस के मद में 19,200 रुपये और मेडिकल बिल के मद में 15,000 रुपये सालाना खर्च किए जाने पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते थे. हालांकि इस खर्च पर टैक्स छूट पाने के लिए टैक्सपेयर्स को बिल जमा करना होता था. लेकिन साल 2018 में पेश किए बजट में इन दोनों प्रावधानों की जगह सीधे स्टैंडर्ड डिडक्शन को लागू किया गया जिससे टैक्सपेयर्स को कागजात जमा करने के बोझ से मुक्त किया जा सके.

स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी की तैयारी!

सैलरीड क्लास और पेंशनर्स 40,000 रुपये तक स्टैंडर्ड डिडक्शन क्लेम कर टैक्स छूट हासिल कर सकते थे जिसके लिए कोई कागज जमा करने की जरुरत नहीं थी. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने स्टैंडर्ड डिडक्शन क्लेम करने की लिमिट को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया. अब चुनावों से पहले पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में फिर से मोदी सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर सकती है.

चुनावी लाभ लेने की तैयारी

एक फरवरी 2024 को वित्त मंत्री जो बजट पेश करेंगी वो फुल नहीं बल्कि अंतरिम बजट है. परम्परा रही है कि अंतरिम बजट में सरकार टैक्स छूट देने के मोर्चे पर कोई बड़े फैसले नहीं लेती है. लेकिन देश में कमरतोड़ महंगाई से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को सरकार बढ़ा सकती है जिससे दोनों ही प्रकार के टैक्स रिजीम चुनने वाले टैक्सपेयर्स इसका लाभ ले सकें और मोदी सरकार को लोकसभा चुनावों में इस फैसले का चुनावी लाभ मिल सके.

Bhopal News: बीआरटीएस कारिडोर की रेलिंग से टकराई बाइक, युवती की मौत

Crowd at petrol pumps even today,

 

भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर बीआरटीएस कारिडोर की रेलिंग से एक तेज रफ्तार बाइक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वह अपने एक दोस्त के साथ न्यू ईयर पार्टी से वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह है घटनाक्रम

मिसरोद थाने प्रधान आरक्षक दीपक कुमार ने बताया कि प्रेम नगर नारियखेड़ा निवासी अनामिका काकोड़िया(19) सोमवार तड़के करीब सवा चार बजे अपने साथी उमेश तिवारी के साथ बाइक पर बैठकर मंडीदीप की ओर से घर लौट रही थी। वे दोनों नर्मदापुरम रोड पर बने बीआरटीएस कारिडोर के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और इससे बाइक पर पीछे बैठी अनामिका उछलकर कारिडोर की लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे लहूलुहान अवस्था में जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी युवक को हादसे में मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस वजह से हादसा हो गया।

कारिडोर में फर्राटा भरते हैं वाहन

बीआरटीएस कारिडोर में रात के समय दिन से भी ज्यादा वाहन फर्राटा भरते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि बाइक का अनियंत्रित होने का कारण भी कारिडोर में चल रही एक कार थी। कार से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Drivers Strike In MP: आज भी पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रदर्शनकारी ड्राइवरों के बीच झड़प

Crowd at petrol pumps even today,

 

Drivers Strike in MP: भोपाल। हिट एंड रन कानून के विरोध में मध्य प्रदेश में ट्रक और बस चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में आज कालेज और स्कूल वाहन भी नहीं चले, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल में कुछ स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। खरगोन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

आज भी सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हड़ताल कर रहे चालकों के अनुसार तीन दिनों तक यह हड़ताल रहेगी। ऐसे में गांवों और दूसरे शहरों से आने वाले सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। दूध और किराना सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। उधर सब्जियों के रेट भी बढ़ने लगे हैं। प्रशासन और पुलिस पंपों पर पेट्रोल के टैंकर पहुंचा रहे हैं।

बच्चों को स्कूल भेजने परेशान हुए अभिभावक

यात्री बसों के साथ ही स्कूल-कालेज बस व वेन चालक भी हड़ताल के समर्थन में आ गए हैं। भोपाल में स्कूल-कालेज बस एसोसिएशन के सरवर भाई ने बताया कि मंगलवार को स्कूल बसों व वैन को भी नहीं चलाया जा रहा है। इसके चलते भोपाल के कुछ निजी स्कूलों में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी है। किसी स्कूल में 2 दिन तो किसी में एक दिन कक्षाएं नहीं लगेंगी।

वहीं, कुछ स्कूलों ने स्वजनों को फोन पर संदेश भेजकर कहा कि वे खुद बच्चों को स्कूल लाएं और लेकर जाएं। इससे मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने को लेकर अभिभावक परेशान होते नजर आए। जो स्कूल खुले हैं, उनमें बच्चों की उपस्थिति सामान्य दिनों की अपेक्षा कम नजर आई। बता दें कि अवकाश के बाद मंगलवार से स्कूल खुले हैं।

कैब, आटो के पहिये भी थमे

इधर कैब, आटो, आपे आटो, मैजिक वाहन सहित अन्य यात्री वाहनों के चालक भी मंगलवार से हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ना तय है।

यह है हड़ताल की वजह

हड़ताल की वजह नए प्रविधान का विरोध है। नए प्रविधान में सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार होकर बच नहीं सकता। प्रविधान के मुताबिक वाहन चालक को पुलिस को सूचना देनी होगी। यदि सूचना नहीं दी और बाद में पकड़े गए तो 10 वर्ष का कारावास और सात लाख रुपये का अर्थदंड भी देना होगा।

आइपीसी की धारा 104 के तहत लापरवाही से मौत या फिर जल्दबाजी से हुई मौत के अपराध में पहले दो वर्ष की सजा या जुर्माना या फिर दोनों का प्रविधान था।

बता दें कि जब चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते समय किसी व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य या संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है और फरार हो जाता है तो हिट एंड रन का केस दर्ज होता है ।

Sri Ganesha Stotram: कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो करें ‘ऋण मुक्ति श्री गणेश स्तोत्रम्’ का पाठ

you want to get rid

 

Freedom From Debt: किसी भी शुभ कार्य में भगवान गणेश की सर्वप्रथम पूजा होती है। ऐसे में यदि आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके लिए शुभ रहे और पूरे साल आपको किसी भी तरह की आर्थिक तंगी न हो तो ऋण मुक्ति श्री गणेश स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, साल 2024 का पहला दिन सोमवार से शुरू हो रहा है, जो काफी शुभ है। कर्ज मुक्ति के लिए आप साल के पहले दिन ऋण मुक्ति श्री गणेश स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा हर बुधवार को भी ऋण मुक्ति श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करने से धन की कमी दूर होती है।

॥ ऋण मुक्ति श्री गणेश स्तोत्रम् ॥
॥ विनियोग ॥

ॐ अस्य श्रीऋणविमोचनमहागणपति-स्तोत्रमन्त्रस्य

शुक्राचार्य ऋषिः ऋणविमोचनमहागणपतिर्देवता

अनुष्टुप् छन्दः ऋणविमोचनमहागणपतिप्रीत्यर्थे जपे विनियोगः।

॥ स्तोत्र पाठ ॥

ॐ स्मरामि देवदेवेशंवक्रतुण्डं महाबलम्।

षडक्षरं कृपासिन्धुंनमामि ऋणमुक्तये॥1॥

महागणपतिं वन्देमहासेतुं महाबलम्।

एकमेवाद्वितीयं तुनमामि ऋणमुक्तये॥2॥

एकाक्षरं त्वेकदन्तमेकंब्रह्म सनातनम्।

महाविघ्नहरं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥3॥

शुक्लाम्बरं शुक्लवर्णंशुक्लगन्धानुलेपनम्।

सर्वशुक्लमयं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥4॥

रक्ताम्बरं रक्तवर्णंरक्तगन्धानुलेपनम्।

रक्तपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥5॥

कृष्णाम्बरं कृष्णवर्णंकृष्णगन्धानुलेपनम्।

कृष्णयज्ञोपवीतं चनमामि ऋणमुक्तये॥6॥

पीताम्बरं पीतवर्णपीतगन्धानुलेपनम्।

पीतपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥7॥

सर्वात्मकं सर्ववर्णंसर्वगन्धानुलेपनम्।

सर्वपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥8॥

एतद् ऋणहरं स्तोत्रंत्रिसन्ध्यं यः पठेन्नरः।

षण्मासाभ्यन्तरे तस्यऋणच्छेदो न संशयः॥9॥

सहस्रदशकं कृत्वाऋणमुक्तो धनी भवेत्॥

॥ इति रुद्रयामले ऋणमुक्ति श्री गणेशस्तोत्रम् सम्पूर्णम् ॥

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...